Blog

  • पंजाब : कार और 8 मोटरसाइकिल सहित एक गिरफ्तार, देखें वीडियो

    श्री मुक्तसर साहिब : पुलिस ने चोरी के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान दीपक कुमार उर्फ दीपू निवासी मलोट के तौर पर हुई है। पुलिस ने आरोपी से एक कार और 8 मोटरसाइकिल बरामद की है।

    वीडियो देखने के लिए link पर click करे 

    जिला मुखी भगीरथ मीना ने एक प्रेस वार्ता में जानकारी दी के पुलिस को एक मुखबिर ने जानकारी दी के दीपक कुमार चोरी करने का आदि है वह चोरी की कार में गुम रहा है। जिसको सीआईए पुलिस मलोट ने पकड़ा और उसके खिलाफ थाना सिटी मलोट में मामला दर्ज कर लिया है।

    पुलिस ने बताया कि आरोपी से पूछताछ करने पर उनसे एक चोरी की कार और 8 चोरी के मोटरसाइकिल बरामद किए है। आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड हासिल किया जा रहा है।

  • पंजाबः कब्रिस्तान में मिट्टी में आधी दबी मिली ला+श 

    पठानकोटः हलका सुजानपुर के गांव खदावर में मुस्लिम और ईसाई समुदाय के कब्रिस्तान में एक कब्र में आधी दबी हुई लाश मिलने से सनसनी फैल गई है। दोनों समुदायों के लोगों का कहना है कि यह उनके इलाके में से किसी की लाश नहीं है। लाश के पास से एक लोहे की कस्सी और फोल्डिंग बैड भी मिला है। पुलिस ने मौके पर पहुंच मामले की जांच शुरू कर दी। लाश के हाथ पांव कब्र से बाहर थे। मुस्लिम भाईचारे ने नमाज अदा करते समय शव देखा था।

  • जालंधरः हेरोइन और अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार गैंगस्टर को लेकर CP स्वप्न शर्मा का आया बयान, किया बड़ा खुलासा, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा की टीम ने गैंगस्टर जयपाल भुल्लर के साथी को हेरोइन और अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस कमिश्नर ने बताया कि उनकी टीम ने सारज उर्फ बाऊ को गिरफ्तार किया है। सीपी शर्मा ने बताया कि आरोपी गैंगस्टर जयपाल भुल्लर के करीबी गैंगस्टर चंदू के टच में था। उनकी टीम ने 3 किलो हेरोइन और 2 अवैध पिस्टल बरामद किए हैं।

    वीडियो देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें

    प्रारंभिक जांच में पता चला है कि पाकिस्तान से हेरोइन और वेपन मंगवाता था। बाऊ के खिलाफ आर्म्स एक्ट और एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। आरोपी के खिलाफ पहले से 12 केस दर्ज है। बाऊ का सारा हथियार और हेरोइन तस्करी का नेक्सेस गैंगस्टर चंदू के जरिए चल रहा था। सिटी पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी को शहर से गिरफ्तार किया। आरोपी बॉर्डर पार से हेरोइन और हथियारों की खेप मंगवाते थे। जिसके बाद पूरे पंजाब में सप्लाई देते थे।

  • जालंधरः थाने में खड़ी गाड़ियों को लगी आग, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: मकसूदां थाने से बड़ी खबर सामने आई है। जहां इम्पाउंड की गई गाड़ियों को आग लग गई। आग लगने से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। उन्होंने तुरंत घटना की सूचना दमकल विभाग को दी। वहीं मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने काफी मश्क्कत के बाद आग पर काबू पाया। मिली जानकारी के अनुसार कूड़े को किसी ने आग लगाई गई। देखते ही देखते आग वहां खड़ी गाड़ियों को लग गई। 

    वीडियो देखने के लिए Link पर Click करें  

  • पंजाब : मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट, 3 दिन बारिश की संभावना, देखें वीडियो

    लुधियाना : अप्रैल का महीना चल रहा है और तेजी से गर्मी बढ़ रही है। इसी के बीच एक राहत भरी खबर सामने आ रही है। डा.कुलविंदर कौर गिल ने बताया कि मौसम विभाग ने 13,14 और 15 अप्रैल को राज्य के सभी जिलों में बारिश की संभावना जताई है।  इसके साथ ही आने वाले दिनों में मौसम और ज्यादा खराब होने की संभावना है।

    वीडियो देखने के लिए link पर click करे 

    जिसको देखते हुए 3 दिन के लिए मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है। उन्होंने कहा कि 14 अप्रैल को तेज बारिश होने की संभावना है। उन्होंने कहा कि 3 दिन किसानों और आम लोगों को सावधानी रखनी चाहिए। वहीं कुछ एक स्थानों पर मध्यम से तेज बारिश की भी संभावना बन रही है। 

    अप्रैल का महीना किसानों के लिए खास होता है खेतों में उनकी फसल पककर तैयार होती है। डा.कुलविंदर कौर ने कहा कि किसानों को गेंहू की कटाई इन दिनों में ना करें। अगर गेहूं की कटाई कर ली है तो वह उन्हें समय से समेट लेना बहुत जरुरी है। उन्होंने कहा कि इन 3 दिनों में फसल की बिजाई भी न करें। फसलों को देखते हुए मौसम विभाग ने किसानों के लिए भी सावधान रहने को कहा है। 

  • पंजाब : चोरों पर पुलिस रखेगी पैनी नजर, लगाए हाईटेक CCTV कैमरे, देखें वीडियो

    बठिंडा : पंजाब पुलिस के तकनीकी आधुनिकीकरण की दिशा में एक और नई पहल शुरू की गई। सीसीटीवी कैमरे की शुरुआत आज बठिंडा के कन्हैया चौक से की गई है। बठिंडा जिले में आज से सौर ऊर्जा आधारित और आसानी से पोर्टेबल और 4जी वाई-फाई आधारित सीसीटीवी कैमरे लॉन्च किए गए।

    वीडियो देखने के लिए link पर click करे 

    जिसकी फुटेज को पुलिस कंट्रोल रूम से 24 घंटे लाइव मॉनिटर किया जा सकेगा। इन कैमरों को चलाने के लिए बिजली की जरूरत नहीं है। ये कैमरे सौर ऊर्जा से चार्ज करने के बाद 12 से 18 घंटे का बैकअप देते हैं। ये कैमरे ठोस तिपाई स्टैंड पर लगे होते है।

    जिन्हें एक व्यक्ति आसानी से एक स्थान से दूसरे स्थान तक ले जा सकता है। इन कैमरों में 4जी सिम और वाई-फाई तकनीक की मदद से इनकी लाइव फुटेज को अधिकारियों के मोबाइल फोन और पुलिस कंट्रोल रूम पर लाइव देखा जा सकता है। इसके अलावा और भी सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे है।

  • जालंधरः इस इलाके से गौं मांस से भरा ट्रक किया काबू, देखें Live

    जालंधर, ENS: महानगर में गौं तस्करी का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा। कुछ समय पहले भी गौं तस्करी के मामले के हिंदू नेताओं ने आरोपियों को काबू किया था। हालांकि उस समय घटना की काफी चर्चा होने के बाद तस्करी का मामला ठंडा हो गया था। वहीं आज एक बार फिर से बजरंग दल के नेताओं ने गौं तस्करी के मामले में ट्रक चालक को काबू करके ट्रक से भारी मात्रा में गौं मांस पकड़ा है। इस दौरान बजरंग दल की ओर से भारी हंगामा किया गया।

    LIVE देखने के लिए Link पर Click करें  

    इस दौरान बजरंग दल के नेता ने बताया कि उन्होंने ट्रक भरकर गौं मांस की तस्करी की सूचना मिली थी कि यूपी नंबर का ट्रक 4551 पठानकोट रोड से गुजर रहा है। जिसमें भारी मात्रा में गौं मांस है। उन्होंने कहा कि गुप्त सूचना के बाद उन्होंने ट्रक का पीछा करना शुरू कर दिया। जिसके बाद उन्होंने ट्रक चालक का पीछा कर उसे काबू कर लिया। ट्रक चालक को काबू करके बजरंग दल के नेता ट्रक सहित उसे थाना 8 में ले गए। जहां पुलिस ने ट्रक को काबू करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि ट्रक से 12 टन गौं मांस बरामद किया गया है। पुलिस ने ट्रक चालक और उसके साथी को हिरासत में ले लिया है।  

    वहीं मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि उन्हें बजरंग दल के साहिल ने घटना की सूचना दी थी। जिसके बाद ट्रक को काबू करके थाना लाया गया है। उन्होंने कहा कि अभी ट्रक चालक और उसके साथी का नाम वह उजागर नहीं कर सकते है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि घटना संबंधी फोरेंसिक टीम और डॉक्टरों की टीम को मौके पर बुला लिया है। जांच के बाद ही पता चल पाएंगा कि ट्रक में गौं मांस है या नहीं। इसी कारण अभी तक ट्रक को भी खुलवाया नहीं गया है।

  • जालंधरः आप पार्टी में शामिल होने की खबरों को लेकर पूर्व विधायक पवन टीनू का आया बयान

    जालंधर, ENS: लोकसभा चुनावों को लेकर सियासी जोड़ तोड़ लगातार जारी है। वहीं अकाली दल के पूर्व विधायक पवन टीनू के आप पार्टी में शामिल होने की काफी चर्चा चल रही थी। जिसके बाद अकाली दल के पूर्व विधायक पवन टीनू का बयान सामने आया है। पवन टीनू ने मीडिया से बात करते हुए साफ कर दिया है कि वह किसी पार्टी में शामिल नहीं हो रहे हैं, यह सिर्फ अफवाह है। उन्होंने कहा कि उनकी क्रेडिबिलिटी खराब करने की कोशिश की जा रही है, ऐसी कोई बात नहीं है।

    वह अकाली दल को छोड़कर कहीं नहीं जा रहे है। पवन टीनू ने कहा कि इस समय वह किसी शादी समारोह के सिलसिले में फगवाड़ा आए हुए है। पवन टीनू ने कहा कि आप पार्टी में शामिल होने की खबरों को उन्होंने भी देखा है। मगर टिनू स्पष्ट किया है कि वह किसी भी पार्टी में शामिल नहीं हो रहे हैं। ये सिर्फ अफवाह है। किसी ने उनसे इस बात को लेकर संपर्क नहीं किया।

  • पंजाब : चोरों ने स्कूल को बनाया निशाना, देखें वीडियो

    गुरदासपुर :  चोरों के हौसले दिन-प्रतिदिन बुलंद होते जा रहे है। चोरों ने पहले घरों में चोरी को अंजाम देते थे। लेकिन शिक्षा के मंदिर कहे जाने वाले स्कूल को भी निशाना बनाने से नहीं चुक रहे है। ऐसा ही एक मामला बटाला से  सामने आया है। 

    वीडियो देखने के लिए link पर click करे 

    घटना सुबह 2बजे की है। चोरों ने बटाला के मड़ियावाल में सरकारी स्कूल के कमरों के ताले तोड़कर घटना को अंजाम दिया। चोरों ने स्कूल के अंदर से गैस सिलेंडर, भट्टियां और बर्तन चोरी कर फरार हो गए।

    य़ह घटना स्कूल के अंदर लगे सीसीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। स्कूल प्रशासन ने घटना की शिकायत पुलिस को दे दी है। स्कूल के शिक्षकों ने जानकारी देते हुए सीसीटीवी में 2 लोग स्कूल के अंदर चोरी करते कैद हुए है।

  • जालंधरः एक ही घर में 5 वीं बार चोर ने बनाया निशाना

    वारदात को अंजाम देने के बाद मालिक को कहता, फेर मिलागें

    जालंधर, ENS: फिल्लौर के गांव अट्टी से अजब चोरी का मामला सामने आया है। जहां चोर ने एक ही घर को 5 वीं बार निशाना बनाया। हैरानी की बात यह है कि 5 वीं वारदात को अंजाम देने के बाद जाते समय चोर घर के मालिक से कहता है कि फेर मिलागें। एक ही घर को 5 वीं बार चोरों द्वारा निशाना बनाए जाने के चलते पुलिस की कार्रगुजारी पर भी कहीं ना कहीं सवाल खड़े हो रहे है। दरअसल, चोर के हौंसले इतने बुलंद है कि वह बार-बार एक ही घर को निशाना बना रहा है और पुलिस इस मामले को गंभीरता से नहीं लेती हुई दिखाई दे रही है।

    मामले की जानकारी देते हुए भजन सिंह पुत्र सुरजन सिंह ने बताया कि यह 5 वीं बार है जब उनके घर में चोरी हुई है। पीड़ित ने बताया कि देर रात चोर तेजधार हथियार लेकर उनके घर आए और उन्हें रस्सी से बांध दिया। जिसके बाद घर में पड़ा सारा सामान लेकर फरार हो गए और जाते समय कहकर गए कि फेर मिलागें। पीड़ित ने बताया कि चोर घर से जरनेटर, आरे की मशीन सहित खेती करने वाले अन्य सामान लेकर फरार हो गए। पीड़ित ने कहा कि इस मामले को लेकर वह 3 बार पुलिस को शिकायत दे चुका है, लेकिन अभी तक कुछ नहीं हुआ। ऐसे में अब दोबारा पीड़ित ने प्रशासन से चोरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।