Blog

  • गोल्डन वैली स्कूल बददी में वार्षिक समारोह वात्सल्य का आयोजन

    सीपीएस रामकुमार ने मेधावी छात्रों को ट्राफी देकर किया सम्मानित

    बददी/ सचिन बैंसल : गोल्डन वैली पब्लिक स्कूल बददी का वार्षिक समारोह धूमधाम से मनाया गया जिमसें मुख्य अतिथि के तौर पर मुख्य संसदीय सचिव रामकुमार चौधरी ने शिरकत की। कार्यक्रम को वात्सालय का नाम दिया गया था जिसमें मां के विभिन्न रुपों का बखान किया गया। वार्षिक समारोह में स्कूली छात्र छात्रों ने एक से एक बढक़र प्रस्तुतियां पेश करके आए हुए अतिथियों और अभिभावकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना से की गई। स्कूल की  प्रधानाचार्य रुचि दूबे ने वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी और विद्यालय के प्रबंधक भजन सिंह ने यहां चलाई जा रही गतिविधियों पर विस्तार से प्रकाश ड़ाला। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि आने वाले सत्र में गोल्डन वैली पब्लिक स्कूल के छात्रों को प्लस टू तक की शिक्षा ग्रहण करने के लिए कहीं पर भी जाना नहीं पड़ेगा। हमारा प्रयास है कि बच्चों को अच्छी शिक्षा दी जाए ताकि बच्चे उच्च  स्तर की शिक्षा ग्रहण करके अपना उज्जवल भविष्य बनाएं। इस मौके पर सी.पी.एस रामकुमार चौधरी ने बच्चों द्वारा दी गई प्रस्तुतियां की सराहना की और अपनी एच्छिक निधि से 10 हजार रुपये बच्चों को इनाम के तौर पर देने की घोषणा की। उन्होंने अपना संबोधन में कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा स्वास्थ्य को लेकर कई योजनाएं लेकर आ रही हैं। मुख्य अतिथि श्री राम कुमार चौधरी  द्वारा दसवीं कक्षा में मेरिट लिस्ट में नंबर लेने वाले मेधावी छात्रों को सम्मानित  किया। कार्यक्रम में मंच संचालन कक्षा 9 के इंद्राणी और सूजल ने बखूबी किया।
     
    इनको किया सम्मानित-
    मेरिट लिस्ट में दसवीं कक्षा के आलोक राज 91.4, देवकीनंदन 87.4, दीक्षा शर्मा 85.6 लेने वाले छात्रों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया वहीं नर्सरी, एलकेजी, यूकेजी में अब्बल रहने वाले छात्रों को भी सम्मानित किया। प्री प्राईमरी छात्रों में काव्या मिश्रा, एलिश मिश्रा, जशिका राणा, शिवांशी, मन्नत ठाकुर व पनवी को सम्मानित किया गया। इस मौके पर नगर परिषद अध्यक्ष तरसेम चौधरी, पूर्व अध्यक्ष मदन लाल, स्कूल की प्रधानाचार्य रुचि दुबे, चेयरमैन भजन सिंह, रोड सेफटी क्लब बददी के प्रधान सुरेंद्र शर्मा, शांति गौतम, प्राध्यापक अजंना कुमारी, हिमाचली ठाकुर, वीरेंद्र कौर, कुलश्रेष्ठ ठाकुर, शालिग राम, सुखविंद्र, प्रोमीला, नीलम, किरण ठाकुर, सतीश, महेंद्र कुमार, हरीश, सत्या, परमिंद्र, कंचन, स्तुति, वंदना, अपर्णा, मंजीत, सोनिया, विपन, रचना, रश्मि प्रिया, किरण, मधु राणा, गुरदयाल, राजेंद्र कौर,   सहित  अभिभावक एवं सभी शिक्षक गण उपस्थित रहे।

  • हिमुडा कलौनी में राधे राधे नाम से श्रीमद भागवत कथा का आगाज़

    आचार्य डॉ सुमन शर्मा कर रहे अमृत वर्षा,


    बैंड बाजों के साथ निकाली शोभायात्रा


    ऊना/ सुशील पंडित : उपमण्डल बंगाणा की हिमुडा कलौनी में बह्मदेव मन्दिर कमेटी द्वारा छठी भागवत कथा शुरू होने से पूर्व कलश यात्रा निकाली गई। यह कलश यात्रा बंगाणा के ठंडी खुई से शुरू होकर कथा पंडाल तक पहुंची। कलश यात्रा में दर्जनों महिलाओं ने भाग लिया। वही जिला ऊना की बुलंद आवाज गुरप्रीत गुप्पी ने कृष्ण भजनों से माहौल को भक्ति मय बना दिया। और नाचते गाते बैंड बाजों एवं पटाखों के साथ कलश यात्रा पंडाल में पहुंची। बही मंच से भी गुरप्रीत गुप्पी ने पंडाल को खूव नचाया। 


    श्रीमद भागवत कथा के प्रथम दिवस पर कथा ब्यास आचार्य डॉ सुमन शर्मा ने श्रीमद भागवत कथा के बारे में विस्तार से बताया। किस प्रकार श्रीमद भागवत कथा करवानी चाहिए और क्या कथा करवाने की विधि है। कथा करवाने से क्या फलादेश मिलता है। इस पर प्रकाश डाला ज्ञात रहे कथा आयोजक एवं श्री रामनाटक क्लब हटली की महिला बिंग के अध्यक्ष ज्योति वर्ज़ाता, हंसराज वर्ज़ाता व उनके सुपुत्र जो कि देश में युवा व्यवसाय में प्रथम पायदान पर हैं। उनके द्वारा हर वर्ष हिमुडा कलौनी में कथा का आयोजन किया जाता है। और कथा के पश्चात हर दिन भंडारे का आयोजन होता है। वर्ज़ाता परिवार ठाकुर जी का अनन्य भक्त है। बृंदावन में भी आचार्य डॉ सुमन शर्मा जी के मुखारबिंद से हर वर्ष सावन मास में श्रीमद भागवत कथा का आयोजन करवाता है। बही कथा के प्रथम दिवस पर शिव कुमार बर्ज़ाता, सुमन वर्ज़ाता, श्री राम नाटक क्लब हटली के निदेशक विपन साजन,प्रधान सुरेंद्र हटली ,महासचिव कमलदेव शास्त्री,विवेकशील शर्मा,मदन गोपाल वोहरा,मंगत राम हलवाई, संजय सोनी, सुरेंद्र राणा,तिलक राज,किशन देव शर्मा,रिंकू रिवाड़,अजमेर सिंह,आचार्य बलदेव शर्मा,आचार्य राकेश शर्मा, लक्की सोनी, अशोक आदि ने अपनी सेवाएं दी। 

  • हाईकोर्ट की कैंटीन में वकीलों में हुई झड़प, वीडियो वायरल

    नई दिल्लीः राजधानी दिल्ली हाईकोर्ट की कैंटिंन में वकीलों के बीच मारपीट की खबर सामने आई है। दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें आक्रोशित वकीलों को बहस करते हुए देखा जा सकता है। बताया जा रहा है कि यह मारपीट कैंटिंग में बैठने के लिए कुर्सी को लेकर हुई है।

    वायरल वीडियो में वकील आक्रोश में बातचीत करते दिखाई दे रहे हैं और कैंटीन में अफरा तफरी का माहौल है। टेबल पर खाना बिखरा पड़ा हुआ है जबकि महिला वकील के कपड़े पर भी खाना लगा हुआ दिखाई दे रहा है। कयास लगाया जा रहा है वकीलों ने बहस के बाद खाना एक दूसरे के ऊपर फेंका है।

    मिली जानकारी के अनुसार, एक वकील ने वरिष्ठ महिला वकील को थप्पड़ जड़ दिया, जिसके बाद यह विवाद बढ़ गया। वायरल हो रही वीडियो में महिला कह रही है कि हम पहले से बैठे हुए हैं ये आकर हमें उठाने लगे। इनका कब्ज़ा है क्या? बताया जाए रहा है कि वकीलों का एक समूह लांच कर रहा था तभी एक महिला वकील ने वहां हंगामा शुरू कर दिया।

    वीडियो में एक वरिष्ठ महिला वकीन ने जब महिला वकील को समझाने की कोशिश की तो आरोप लगाए गए है कि उन्हें थप्पड़ जड़ दिया गया। इसके बाद हंगामा बढ़ता चला गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल भी किया गया है।

    सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक अन्य वीडियो में वकीलों के बीच धक्का मुक्की होती दिखाई दे रही है। वीडियो में महिला वकील ने आरोप लगाया है कि उसे गाली देते हुए मारने की बात कही गई। इस पर एक पुरुष वकील जवाब देते हुए कह रहा है कि ये कब कहा, झूठ मत बोलो। मेरे पास रिकॉर्डिंग है। पुरुष वकील ने आरोप लगाया कि महिला वकील ने खाने किए प्लेट को फेंक दिए।

  • पंजाब : किसानों ने सरकार व प्रशासन से यूरिया व दवाईयां उपलब्ध कराए जाने की मांग की, देखें वीडियो

    श्री आंनदपुर साहिब :  देश का अनदाता कभी बाढ़, कभी सुखे, कभी कीटनाशक अथवा खाद ना मिलने से परेशान रहता है और यही कारण है कि कई किसान कृषि का धंधा छोड़ने को मजबूर हो रहे है। ताजा मामला है यूरिया खाद ना मिलने से जुड़ा। जिला रूपनगर के किसानों को यूरिया लेने के लिए दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर होना पड़ता है। जबकि यूरिया का सबसे बड़ा कारखाना नंगल में ही है हालात यह है कि उपमंडल नंगल के तहत पड़ते विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों के किसानों को यूरिया लेने हिमाचल में जाना पड़ रहा है। परेशान किसानों की माने की माने तो फसल की अधिक पैदावार पाने के लिए यूरिया खाद और दवाईयों के छिड़काव की बहुत जरूरत होती है।

    इसके बिना फसल पीली पुगी जैसी बिमारी की शिकार हो जाती है।किसानों ने सरकार व प्रशासन से यूरिया व दवाईयां जल्द मुहैया करवाने की मांग की है। उधर जब इस बारे में जानकारी लेने हेतु डीसी रूपनगर प्रीति यादव से सम्पर्क किया, तो उन्होंने माना की डाया, डीएपी व यूरिया की कमी से किसान काफी परेशान है। लेकिन इस बार स्ट्रीम लाईन करवा किसानों की इस ममस्या को दूर करने का प्रयास किया गया है। हमारा प्रयास है कि किसानों को समय पर दवाईयां, सप्रे व यूरिया उपलब्ध हो। उधर कृषि विभाग के प्रमुख ने जिला रूपनगर में यूरिया की कमी को सिरे से नकारते हुए कहा कि टैगिंग की दिक्कत है। यूरिया तो भरपूर मात्रा में उपलब्ध है।

  • कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष एवं पूर्व सांसद का हुआ निधन

    कुरुक्षेत्र: हरियाणा के कुरुक्षेत्र में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष एवं पूर्व सांसद डॉ रामप्रकाश का लंबी बीमारी के चलते करीब 84 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। उनके निधन की सूचना मिलते ही पार्टी कार्यकर्ताओं का सेक्टर 13 स्थित आवास पर पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है। उनके शव का शाम तीन बजे सेक्टर पांच के शिव धाम में अंतिम संस्कार किया जाएगा। उनके निधन पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री रहे अशोक अरोड़ा सहित अन्य नेताओं व कार्यकर्ताओं ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

    बता दें कि डॉ. राम प्रकाश कांग्रेस पार्टी के नेता रहे हैं, जो प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के बेहद करीबी रहे थे। डॉ. रामप्रकाश 2007-2014 तक राज्यसभा के सदस्य रहे और गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के चांसलर भी रहे। डॉ. राम प्रकाश का जन्म पांच अक्तूबर 1939 को जिले के तंगोर गांव में ओबीसी (अन्य पिछड़ी जाति) और विश्वकर्मा पृष्ठभूमि में हुआ था। 

    कड़ी मेहनत के दम पर, उन्होंने पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ से रसायन विज्ञान में एमएससी और पीएचडी की डिग्री उत्तीर्ण की और उसके बाद लंबे समय तक इस संस्थान में पढ़ाया। बाद में वह कुछ समय के लिए नए कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में प्रो-वाइस चांसलर रहे। उन्होंने 1990-1991 में राजनीति में प्रवेश किया और 1999 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के टिकट पर स्थानीय चुनाव जीता। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के करीबी होने के कारण व कांग्रेस के कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष भी रहे और 2007 में उन्हें राज्यसभा के लिए पदोन्नत किया गया।

  • बॉलीवुड अभिनेता Salman Khan की ऑनस्क्रीन हीरोइन को मिली जान से मारने की धमकी!

    मुबंईः बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के साथ फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ में अहम किरदार निभाने वाली अभिनेत्री पूजा हेगड़े को कथित तौर पर जान से मारने की धमकी मिली है। बता दें कि विरल भयानी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर पोस्ट साझा करके इसकी जानकारी साझा की है। रिपोर्ट्स की मानें तो बताया जा रहा है कि धमकी के बाद अब एक्ट्रेस वापस भारत लौट आई है।

    बता दें कि विरल भयानी ने जो पोस्ट साझा किया है उसमें दावा किया गया कि बधुवार को दुबई पूजा हेगडे को जान से मारने की धमकी दी गई है। रिपोर्ट्स की मानें तो इस दौरान एक्ट्रेस की तीखी बहस हुई और इसके बाद उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई। बता दें कि पूजा हेगडे कथित तौर पर एक क्लब के उद्घाटन के लिए दुबई गई थी। हालांकि रिपोर्ट्स के अनुसार अब एक्ट्रेस वापस भारत लौट आई हैं।

    इस पोस्ट को शेयर करने के कुछ देर बाद ही विरल भयानी ने इसको डिलीट कर दिया है। हालांकि पोस्ट के सामने आने के बाद फैंस को एक्ट्रेस की चिंता है, लेकिन चिंता की कोई बात नहीं है। रिपोर्ट्स की मानें तो एक्ट्रेस की टीम ने जानकारी दी है कि ऐसी कोई घटना नहीं हुई है। बता दें कि एक्ट्रेस के एक रिप्रेजेंटेटिव ने फ्री प्रेस जर्नल को जानकारी दी है कि हमें नहीं पता कि यह फर्जी खबर किसने शुरू की और यह पूरी तरह से झूठ है।

    वहीं, अगर एक्ट्रेस के वर्कफ्रंट की बात करें तो पूजा हेगडे को आखिरी बार सलमान खान के साथ फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ में देखा गया था। बता दें कि ये फिल्म इस साल अप्रैल में रिलीज हुई थी और इसने बाक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं किया था। हालांकि अब एक्ट्रेस शाहिद कपूर के साथ अपकमिंग एक्शन थ्रिलर फिल्म में अपना जलवा दिखाने को तैयार है, जिसका नाम ‘देवा’ है।

  • पंजाबः बिक्रम मजीठिया की पत्नी के खिलाफ कार्रवाई को लेकर पूर्व सीएम चन्नी का आया बड़ा बयान, देखें वीडियो

    रोपड़/संदीप शर्माः पंजाब के रोपड़ में एक समरोह में पहुंचे पूर्व सीएम चरणजीत सिंह का अमृतपाल सिंह की पत्नी के खिलाफ कार्रवाई करने या अकाली नेता बिक्रम सिंह मजीठिया की पत्नी को किसी मामले में नामजद करने को लेकर बयान सामने आया है। चन्नी ने कहा कि उन्होंने अमृतपाल सिंह की पत्नी को पकड़ने के दौरान भी यह कहा था कि बेटियां सभी की सांझी होती है। चन्नी ने कहा कि हम राजनीतिक लोग सारा दिन बाहर रहकर क्या खरीदते है क्या बेचते है या कौन-कौन से काम करते है या क्या बोलते है।

    इस मामले में परिवारिक मैंबरों को कोई ज्यादा जानकारी नहीं होती। वहीं उन्होंने कहा कि बिक्रमजीत सिंह मजीठिया की पत्नी पर पर्चा दर्ज किया या उसे समन जारी किए, वह बिल्कुल गलत है। चन्नी ने कहाकि राजनीतिक लड़ाई को परिवार तक ले जाना गलत है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान की बेटी के सवाल पर कहा कि उनका जो मामला है वह उनके परिवारिक मैंबरों को बैठकर सुलझा लेना चाहिए। उन्होंने कही कि उनका सीएम मान का उनकी पहली पत्नी से तालाक हुआ है, बच्चों के साथ नहीं। भगवंत मान को इस पारिवारिक मुद्दे को बैठकर निपटाना चाहिए।

  • ਪੰਜਾਬ : Municipal Corporation ਦੀ ਟੀਮ ਨੇ ਹਟਾਏ ਨਾਜਾਇਜ਼ ਕਬਜ਼ੇ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਬੰਠਿੰਡਾ : ਅੱਜ ਦੂਸਰੇ ਦਿਨ ਵੀ ਨਗਰ ਨਿਗਮ ਦੇ ਤਰਫੋਂ ਨਾਜਾਇਜ਼ ਕਬਜ਼ੇ ਹਟਾਏ ਗਏ। ਕੁਛ ਦੁਕਾਨਦਾਰਾਂ ਦੇ ਤਰਫੋਂ ਰੱਖਿਆ ਸਮਾਨ ਵੀ ਜਬਤ ਕੀਤਾ ਗਿਆ। ਨਗਰ ਨਿਗਮ ਦੇ ਅਧਿਕਾਰੀ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਸਾਨੂੰ ਸ਼ਿਕਾਇਤਾਂ ਮਿਲ ਰਹੀਆਂ ਸਨ ਦੁਕਾਨਦਾਰਾਂ ਨੇ ਦੁਕਾਨ ਤੋਂ ਬਾਹਰ ਨਜਾਇਜ਼ ਕਬਜ਼ੇ ਕਰ ਰੱਖੇ ਹਨ।

    ਸਮਾਨ ਰੱਖਿਆ ਹੋਇਆ ਹੈ। ਜਿਸ ਦੇ ਚਲਦੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਕਾਫੀ ਸਮੱਸਿਆ ਆਉਂਦੀ ਹੈ। ਇਸ ਨੂੰ ਵੇਖਦੇ ਹੋਏ ਨਗਰ ਨਿਗਮ ਨੇ ਅੱਜ ਕੁਝ ਦੁਕਾਨਦਾਰਾਂ ਨੂੰ ਵਾਰਨ ਦੇ ਕੇ ਛੱਡਿਆ ਗਿਆ ਅਤੇ ਕੁਝ ਦੁਕਾਨਦਾਰਾਂ ਦਾ ਸਮਾਨ ਵੀ ਚੁੱਕਿਆ।

  • पंजाबः फर्जी न्यूज चैनलों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर केंद्रिय मंत्री अनुराग ठाकुर का आया बयान

    लुधियाना: सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने दिसंबर, 2021 से भारत की प्रभुसता और अखंडता के हित में, राज्य की रक्षा, विदेशी राज्यों के साथ दोस्ताना संबंध या सार्वजनिक व्यवस्था या उपरोक्त से संबंधित किसी भी गंभीर अपराध की उत्तेजना को रोकने के लिए एक्ट 2000 की धारा 69ए का उल्लंघन करने वाली सामग्री दिखाने के लिए 122 यूट्यूब-आधारित समाचार चैनलों तक सार्वजनिक पहुंच को अवरुद्ध करने के निर्देश जारी किए हैं।

    सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने राज्यसभा के चल रहे शीतकालीन सत्र के दौरान सांसद (राज्यसभा) संजीव अरोड़ा द्वारा पूछे गए एक सवाल के जवाब में यह बात कही। अरोड़ा ने फर्जी समाचार चैनलों के खिलाफ की गई कार्रवाई पर मंत्री से जवाब मांगा कि फर्जी समाचार चैनलों को बंद करने के लिए सरकार द्वारा क्या कदम उठाए गए। इस दौरान उन्होंने यह भी पूछा गया कि पिछले तीन साल में कितने चैनल बंद हुए हैं।

    जिसके जवाब में केंद्रिय मंत्री ने कहा कि सरकार ने सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2000 के तहत सूचना प्रौद्योगिकी (मध्यवर्ती दिशानिर्देश और डिजिटल मीडिया आचार संहिता) नियम, 2021 (आईटी नियम, 2021) को अधिसूचित किया है, जो डिजिटल मीडिया से संबंधित है। समाचार और समसामयिक मामलों के प्रकाशकों और ऑनलाइन क्यूरेटेड सामग्री (ओटीटी प्लेटफॉर्म) के प्रकाशकों द्वारा नियमों के तहत निर्धारित आचार संहिता के अनुपालन और उनके द्वारा नैतिकता के उल्लंघन से संबंधित शिकायतों के निवारण के लिए एक तीन पधरी विधि प्रधान करता है। 

    इसके अलावा, मंत्री ने अपने जवाब में कहा कि इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के लिए सभी निजी सेटेलाइट टेलीविजन चैनलों को उनके द्वारा प्रसारित सामग्री के संबंध में केबल टीवी नेटवर्क (विनियमन) अधिनियम, 1995 के तहत निर्धारित कार्यक्रम कोड का अनुपालन करना आवश्यक है। यह अधिनियम टीवी चैनलों द्वारा कोड के उल्लंघन से संबंधित शिकायतों के निवारण के लिए त्रिस्तरीय शिकायत निवारण तंत्र का भी प्रावधान करता है। जहां भी संहिता का उल्लंघन पाया जाता है, उचित कार्रवाई की जाती है।

    आज यहां एक बयान में इसका खुलासा करते हुए अरोड़ा ने कहा कि अन्य समाचार-आधारित यूट्यूब चैनलों को 122 यूट्यूब समाचार चैनलों के खिलाफ सूचना और प्रसारण मंत्रालय द्वारा की गई कार्रवाई को एक “सबक” के रूप में लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा बनाये गये कानून का सभी को पालन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि इसके अलावा, विश्वसनीयता हर समाचार संगठन के लिए महत्वपूर्ण है, इसलिए समाचार रिपोर्ट पर लाइव होने से पहले प्री-चेक और काउंटर चेक किया जाना चाहिए।

  • ਪੰਜਾਬ: ਨਬਾਲਿਗ ਲੜਕੀਆਂ ਦੇ ਲਾਪਤਾ ਹੋਣ ਦਾ ਮਾਮਲਾ, ਪਰਿਵਾਰ ਨੇ ਪੁਲਿਸ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਤੋਂ ਕੀਤੀ ਮੰਗ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਲੁਧਿਆਣਾ : ਗੈਸਪੂਰਾ ਸਥਿਤ ਲਛਮੀ ਨਗਰ ਇਲਾਕੇ ਚੋਂ ਪਿਛਲੇ 4 ਦਸੰਬਰ ਤੋਂ 2 ਨਬਾਲਿਗ ਲੜਕੀਆਂ ਲਾਪਤਾ ਹਨ।ਜਿਨਾਂ ਦਾ ਅੱਜ ਤੱਕ ਕੋਈ ਪਤਾ ਨਹੀਂ ਚੱਲ ਸਕਿਆ ਹੈ। ਪਰਿਵਾਰ ਦਾ ਰੋ-ਰੋ ਕੇ ਬੁਰਾ ਹਾਲ ਹੈ। ਪਰਿਵਾਰ ਨੇ ਇਲਾਕੇ ਦੇ ਹੀ ਇੱਕ ਵਿਅਕਤੀ ਉੱਪਰ ਸ਼ੱਕ ਜਾਹਿਰ ਕੀਤਾ ਹੈ। ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਉਸ ਵਿਅਕਤੀ ਦਾ ਨਾਮ ਲੈਂਦੇ ਹੋਏ ਕਿਹਾ ਕਿ ਉਸ ਵਿਅਕਤੀ ਵੱਲੋਂ ਉਹਨਾਂ ਨੂੰ ਪਿਛਲੇ ਦਿਨੀ ਧਮਕੀ ਵੀ ਦਿੱਤੀ ਗਈ ਸੀ। ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਪੁਲਿਸ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਤੋਂ ਜਲਦ ਤੋਂ ਜਲਦ ਬੱਚਿਆਂ ਨੂੰ ਸਹੀ ਸਲਾਮਤ ਲੱਭਣ ਦੀ ਮੰਗ ਕੀਤੀ ਹੈ। ਪੱਤਰਕਾਰਾਂ ਨਾਲ ਗੱਲਬਾਤ ਦੌਰਾਨ ਪਰਿਵਾਰਿਕ ਮੈਂਬਰ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਉਹਨਾਂ ਦੀਆਂ 2 ਨਬਾਲਗ ਬੱਚੀਆਂ 4 ਦਸੰਬਰ ਨੂੰ ਸਕੂਲ ਗਈਆਂ ਸਨ।

    ਮਗਰ ਨਾ ਤਾਂ ਉਹ ਸਕੂਲ ਪਹੁੰਚਿਆ ਹਨ ਅਤੇ ਨਾ ਹੀ ਘਰ ਵਾਪਸ ਆਈਆਂ ਹਨ। ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਕਾਫੀ ਭਾਲ ਕੀਤੀ, ਪਰ ਉਹ ਨਹੀਂ ਲੱਭ ਸਕਿਆ ਹਨ। ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਸਬੰਧਤ ਥਾਣੇ ਵਿੱਚ ਸ਼ਿਕਾਇਤ ਵੀ ਦਿੱਤੀ ਹੈ ਮਗਰ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਅੱਜ ਤੱਕ ਉਹਨਾਂ ਬੱਚਿਆਂ ਦੀ ਭਾਲ ਨਹੀਂ ਕੀਤੀ ਗਈ। ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਇਲਾਕੇ ਦੇ ਇੱਕ ਸ਼ੇਰੂ ਨਾਮਦੇਵ ਵਿਅਕਤੀ ਉੱਪਰ ਵੀ ਸ਼ੱਕ ਜਤਾਇਆ ਹੈ ਅਤੇ ਪੁਲਿਸ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਤੋਂ ਜਲਦ ਤੋਂ ਜਲਦ ਇਹਨਾਂ ਬੱਚਿਆਂ ਨੂੰ ਸਹੀ ਸਲਾਮਤ ਲੱਭਣ ਦੀ ਮੰਗ ਕੀਤੀ ਹੈ।