Blog
-

पूर्व मुख्यमंत्री ने बजट उपलब्ध कराकर सोमभद्रा नदी का तटीकरण सुनिश्चित किया था: भाजपा
उप मुख्यमंत्री बिना कुछ किए हमेशा की तरह श्रेय लेने की होड़ मेंऊना/सुशील पंडित: भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष मनोहर लाल शर्मा, ऊना के मंडल अध्यक्ष हरपाल सिंह गिल, हरोली के अध्यक्ष गुलविंदर सिंह गोल्डी, चिंतपूर्णी के अध्यक्ष कुलदीप सिंह, गगरेट के अध्यक्ष सतपाल सिंह और कुटलैहड़ के अध्यक्ष चरनजीत शर्मा सहित तमाम भाजपा नेताओं ने सोमभद्रा नदी में आई बाढ़ के बावजूद दोनों किनारों पर बसे लोगों के सुरक्षित रहने का श्रेय पूर्व भाजपा सरकारों द्वारा करवाए गए नदी के चैनेलाइजेशन को दिया है। उन्होंने कहां की वर्ष 1988 में इसी नदी में आई भयंकर बाढ़ के चलते जिला में क्या त्रासदी झेली है, यह सभी लोग जानते हैं। लेकिन इसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री प्रोफेसर धूमल ने एक ड्रीम प्रोजेक्ट की तरह तबाही की नदी कही जाने वाली सोमभद्रा को जिला की लाइफलाइन बनाने में अहम भूमिका निभाई।पूर्व मुख्यमंत्री ने करीब 1400 करोड़ से ज्यादा बजट उपलब्ध कराकर इस नदी का तटीकरण सुनिश्चित किया था। उन्होंने कहा कि कई सालों के बाद यह पहली बरसात देखने को मिली है जब जिला मुख्यालय में जलभराव की समस्या पूरी तरह से गायब रही। पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और विधायक सतपाल सिंह सत्ती के प्रयासों से करीब 22 करोड़ से ज्यादा की योजना को मूर्त रूप देकर शहर और शहर वासियों को जलभराव की समस्या से पूरी तरह सुरक्षित किया गया है। भाजपा नेताओं ने कहा कि उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री बिना कुछ किए हमेशा की तरह श्रेय लेने की होड़ में लगे हैं। लेकिन पांचवी बार विधायक बनने के बावजूद वह आज तक अपने विधानसभा क्षेत्र के उपमंडल मुख्यालय हरोली में रैंप की जगह एक पुल का निर्माण नहीं करवा सके और उसी जगह से एक गाड़ी को पानी में बहते हुए सभी लोगों ने देखा है। भाजपा नेताओं ने कहा कि जिला मुख्यालय से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक का आज भी कई ऐसे नाले हैं जिनकी बरसात से पहले रसूखदार लोगों के प्रभाव के कारण सफाई ही नहीं हो सकी और यही नाले अब भारी बारिश के बीच लोगों की आफत का कारण बन चुके हैं। -

कल्याण अधिकारी ने किया वरिष्ठ नागरिकों की सुविधा के लिए लिफ्ट का उद्घाटन
ऊना/सुशील पंडित: चडतगढ़ में निर्माणाधीन वरिष्ठ नागरिक सुविधा केंद्र में वरिष्ठ नागरिकों की सुविधा के लिए लगवाई जा रही लिफ्ट का उद्घाटन आज दिनांक 12 जुलाई 2023 को श्रीमती अनीता शर्मा जिला कल्याण अधिकारी द्वारा किया गया। इस समारोह में उपस्थित वरिष्ठ नागरिकों व अन्य गणमान्य सदस्यों को संबोधित करते हुए सभी से आग्रह किया कि हमें इस आश्रम को सुचारू रूप से आगे बढ़ाना है। जिसके लिए सभी वरिष्ठ नागरिकों व ग्राम वासियों की मदद की जरूरत है। उन्होंने आश्रम के सभी सदस्यों व संबंधित अधिकारियों को इस आश्रम में चल रहे कार्यों की गति बढ़ाने तथा निर्धारित समय सीमा में पूरा करने का निर्देश दिया।समारोह में उपस्थित नागरिकों व अन्य गणमान्य सदस्य समस्याओं का समाधान हेतु आश्वासन देते हुए कहा कि अधिकारियों से बात करेंगे। समारोह के समापन अवसर पर वरिष्ठ नागरिक सुविधा केंद्र चडतगढ क््के प्रधान श्री सुरेश एरी व सदस्यों ने श्रीमती अनीता शर्मा जिला कल्याण अधिकारी ऊना का तथा इस कार्यक्रम में पधारने व सहयोग प्रदान करने का धन्यवाद किया। -

ग्रामीण विकास बैंक नाबार्ड ने 42वां स्थापना दिवस मनाया
ऊना/सुशील पंडित: राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक नाबार्ड द्वारा पीएनबी आर सेटी चन्द्रलोक कलोनी के परिसर में 42वां स्थापना दिवस मनाया। जिसमें विशेष रूप से पशुपालन विभाग के सहायक निदेशक दिनेश परमार, मत्स्य पालन विभाग के निदेशक विवेक शर्मा, लीड बैंक मैनेज़र गुरचरण भट्टी ने शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता नाबार्ड के जिला प्रबंधक सबरीना राजवंशी ने की। जिला के विभिन्न बैंक द्वारा किसानों को क़ृषि लोन स्वीकृत पत्र बाँटे गए। नाबार्ड के जिला प्रबंधक सवरीना द्वारा नाबार्ड द्वारा ग्रामीण क्षेत्रो मे किए जा रहे कार्यों के बारे में चर्चा की।उन्होंने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही कम ब्याज पर कृषि कार्ड योजना के तहत ही ऋण लें जिसका ब्याज बहुत ही कम है।उन्होनें अपने सम्बोधन में कहा कि 12 जुलाई 1982 को नाबार्ड की स्थापना हुई थी नाबार्ड पुरी तरह ग्रामीण विकास के लिए कार्य करता है उन्होने नावार्ड की चल रही विभिन्न लाभान्वित योजनाओं के बारे में भी लोगों को अवगत करवाया। इस अवसर पर पीएनबी आर सेटी के निदेशक संदीप ठाकुर, भारतीय स्टेट बैंक ऑफ़ इण्डिया से सहायक प्रबंधक अजय कुमार,नवज्योति यूथ वेलफेयर सोसायटी के संस्थापक बलराम महे, अध्यक्ष नबीन कुमार, फील्ड ऑफिसर ललिता शर्मा, मनोज कंवर, आकाश भारद्वाज सहित गणमान्य लोग उपस्थित रहे। -

हरोली पुलिस ने भङियारा में स्थानीय व्यक्ति से पकड़ा 5.72 ग्राम चिट्टा
बीते 6 महीने में हरोली पुलिस ने नशे के आरोप में 30 मामले पकड़ेऊना/ सुशील पंडित: पुलिस अधीक्षक ऊना अर्जित सेन ठाकुर के दिशा निर्देशानुसार थाना हरोली की टीम ने क्षेत्र में नशे का व्यापार करने वालों के खिलाफ छेड़ी गई जीरो टोलरेंस पर कार्यवाही की जा रही है।इसी कड़ी में पुलिस चौकी टाहलीवाल की टीम , यातायात चैकिंग व गश्त हेतू गांव भडियारा में मौजूद थी तो चैकिंग के दौरान एक व्यक्ति को जांच के लिए रोका गया। जिस पर व्यक्ति ने भागने की कोशिश की तो शक के आधार पर उसकी तलाशी ली गई तो व्यक्ति से 5.72 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। आरोपित व्यक्ति को तुरंत प्रभाव से गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपित व्यक्ति की पहचान विकास कुमार(39) निवासी जलग्रां टव्वा जिला ऊना के रूप में हुई है।आरोपित व्यक्ति के विरुद्ध मादक द्रव्य अधिनियम के तहत थाना हरोली में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। -

फल वितरण कर मनाया एबीवीपी इकाई ऊना ने 75वां स्थापना दिवस
ऊना/सुशील पंडित: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद अपने स्थापना काल से ही समाज हित राष्ट्र हित एवं छात्र हित में काम करती आई है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने इस वर्ष 9 जुलाई को अपने 75 वर्ष की गौरवमय यात्रा पूर्ण की है। इस यात्रा में विद्यार्थी परिषद हर वर्ग को साथ लेकर चली है। आज इसी 75 वर्ष की गौरवमय यात्रा को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई ऊना द्वारा फल वितरण करके मनाया गया। विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओ ने झुग्गी झोपड़ियों में जाकर फल वितरण किया।पिछले बर्ष ही विद्यार्थी परिषद ने 75वें बर्ष में प्रवेश करते ही 75 बर्ष के यात्रा पर ध्येय यात्रा नामक पुस्तक का विमोचन किया था। इसके माध्यम से आप विद्यार्थी परिषद के कार्यों गतिविधियों और मूल ध्येय के बारे में जान सकेगे।वहीं बारिश के कारण उत्पन हुए संकट की घड़ी में भी विद्यार्थी परिषद सहायता के लिए तत्पर रही एवं जो छात्र महाविद्यालयों में प्रवेश नहीं ले पाए थे वो 15 जुलाई तक पंजीकरण कर सकते है और किसी भी सहायता के लिए सोशल मीडिया आदि माध्यमों से संपर्क कर सकते हैं। -

सावन मास मेलों के लिए दुल्हन की तरह सज़ा धौमेश्वर मन्दिर, 16 जुलाई को पहली रविवारी संध्या: प्रवीण शर्मा
मन्दिर कमेटी ने लगभग पूरी की तैयारियां श्रद्धालुओं के लिए रहेगी विशेष व्यवस्थाऊना/सुशील पंडित: उत्तरी भारत के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल धौमेश्वर मन्दिर तलमेहड़ा गांव बही जो रामगढ़ धार के सवसे ऊंचे टीले पर स्थित है। द्वापर में पांडवों द्वारा बनाए गए मन्दिर की वड़ी विशेषता यह है कि हजारों की संख्या में राज्य व बाहरी प्रदेशों के श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है धर्मेश्वर महादेव। 15 जुलाई से शुरू हो रहे सावन मास के मेलों को लेकर मन्दिर को पूरी तरह सजाया गया है। मन्दिर ट्रस्ट के चेयरमैन प्रवीण शर्मा ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी धौमेश्वर मन्दिर कमेटी द्वारा 15 जुलाई से 16 अगस्त तक सावन मास के मेलों को लेकर मन्दिर कमेटी ने पूरी तैयारियां कर ली है। धौमेश्वर मन्दिर को दुल्हन की तरह सज़ा दिया गया है और मन्दिर में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए उचित प्रबंध किए गए हैं।जिस से किसी को कोई परेशानी न हो।प्रवीण शर्मा ने कहा कि हर वर्ष सावन मास में रविवार को वड़ी धार्मिक संध्या का आयोजन किया जाता है। 16 जुलाई के दिन रविवारी संघ्या पर हिमाचल के मशहूर गायक रमा धीमान, विजय राणा और राज कुमार शर्मा शिव महिमा का गुणगान करेंगे।
बहीं 23 जुलाई दिन रविवार को पंजाब के मशहूर गायक मानव हीरा व ऊना के मशहूर कलाकार गुरप्रीत गुप्पी और अरविंद राजा शिव गुणगान करेंगे। 30 जुलाई 2023 दिन रविवार को सा रे गा मा पा कलाकार अनमोल राजा और पंजाब के मशहूर कलाकार कुमार सोनू अपनी प्रस्तुति देंगे। 6 अगस्त दिन रविवार को पंजाब के मशहूर कलाकार कुलदीप (मिनी ग्रेवाल) और हिमाचल के मशहूर कलाकार विकास शर्मा मलांगड़ भजन प्रस्तुत करेंगे। 13 अगस्त 2023 दिन रविवार को गायक हिमाचल के मशहूर कलाकार धीरज शर्मा और पंजाब के मशहूर कलाकार जस्सी हीर प्रस्तुती देंगे। प्रवीण शर्मा ने कहा कि धौमेश्वर मन्दिर कमेटी सावन मास के मेलों के लिए पूरी तरह तैयार है और मन्दिर में आने वाले हर श्रद्धालु के लिए उचित व्यवस्था मन्दिर के अलौकिक शिवलिंग की पूजा अर्चना करवाना ओर मन्दिर में हर प्रकार की उचित व्यवस्था रखना मन्दिर कमेटी का दायित्व है। प्रबंधक कमेटी के प्रधान प्रवीण शर्मा ने कहा कि गाड़ियों के लिए पार्किंग श्रद्धालुओं के लिए भोजन व अन्य साफ सफाई रखना भी कमेटी का दायित्व है, उसे पूर्ण रूप से सफल बनाने के लिए जनता से सहयोग की अपील की है।सावन मास में दर्शनों के लिए 24 घण्टे खुला रहेगा धौमेश्वर मन्दिरप्रवीण शर्मा ने कहा कि सावन मास के मेलों के दौरान धौमेश्वर मन्दिर के कपाट दर्शनों के लिए 24 घण्टे खुले रहेंगे, कोई भी श्रद्धालू कभी भी आलौकिक धौमेश्वर मन्दिर के शिवलिंग के दर्शन कर सकता है। उन्होंने कहा कि मन्दिर में हर आने वाले श्रद्धालुओं को मन्दिर परिसर में साफ सफाई रखने के लिए कमेटी के सदस्य जागरूक करेंगे ताकि धौमेश्वर मन्दिर भारत स्वच्छ अभियान में नंबर बन सके।किसी भी प्रकार का नशा करने वालों को मन्दिर परिसर में नहीं मिलेगी एंट्रीप्रवीण शर्मा ने कहा कि मन्दिर कमेटी के 50 वॉलिंटियर पुलिस जवानों के साथ मन्दिर परिसर में सेवाएं देंगे और दस से ज्यादा जवान मन्दिर के मुख्य गेट पर सेवाएं देने और जो श्रद्धालु किसी प्रकार के नशे से ग्रस्त होगा उसे मन्दिर परिसर में जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। प्रवीण शर्मा ने कहा कि मन्दिर कमेटी ने हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी धौमेश्वर मन्दिर तलमेहड़ा गांव वही में सावन मास के मेलों को शांति पूर्ण सम्पन्न करवाने का फैसला लिया है और श्रद्धालुओं से सौहार्द बनाने का आह्वान भी किया है। -

जेबीटी के एक पद हेतू 15 जुलाई को आयोजित होने वाली कांउसलिंग स्थगित
ऊना/सुशील पंडित: उप निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा ऊना देवेंद्र चंदेल ने जानकारी देते हुए बताया कि 15 जुलाई को जेबीटी का एक पद दिव्यांग श्रेणी (आॅर्थो) में भरने हेतू आयोजित होने वाली कांउसलिंग को किन्ही प्रशासनिक कारणों से आगामी आदेशों तक स्थगित कर दिया गया है। -

पंजाबः इन जिलों में खोले गए 55 से अधिक राहत कैंप, लोगों को बांट रहे राशन
चंडीगढ़ः खाद्य एवं आपूर्ति विभाग बांट रहा है सूखे राशन के पैकेट पंजाब में बीते 3 दिनों तक हुई बारिश की वजह से राज्य के 11 जिले बाढ़ की चपेट में आ गए है। 3 दिन के दौरान राज्य में 5161.5 मिली मीटर बारिश रिकार्ड की गई है। पंजाब की सारी नदियां उफान पर है। रोपड़, पटियाला, लुधियाना, मोहाली, फतेहगढ़ साहिब, मोगा, जालंधर, फिरोजपुर, कपूरथला, तरनतारन और संगरूर जिलों के सीनियर वेटरनरी अफसरों को 50 हजार रुपए प्रति जिला दवाएं खरीद कर भेज दी हैं। जिससे पशुओं के स्वास्थ्य का ख्याल रखा जा सके। इसके इलावा वेटरनरी डाक्टरों और अन्य स्टाफ आधारित रैपिड रिस्पांस टीमों का गठन कर दिया गया है जिनकी तैनाती बाढ़ प्रभावित इलाकों में की गई है।
खाद्य सप्लाई विभाग की तरफ से बाढ़ प्रभावित जिलों वाले क्षेत्रों जैसे मोहाली, जालंधर, लुधियाना, पटियाला, रूपनगर, फतेहगढ़ साहिब, तरनतारन, रूपनगर, कपूरथला, नवांशहर और संगरूर में सूखे राशन के पैकेट बांटे जा रहे हैं। संबंधित जिलों की तरफ से 38,300 पैकटों की मांग की गई है। बाढ़ के कामों को और प्रभावी बनाने के लिए एनडीआरएफ की 14 टीमें और एसडीआरएफ की 2 टीमें ( जालंधर और कपूरथला) बाढ़ प्रभावित इलाकों में कार्यशील हैं। इनमें से एनडीआरएफ की 3 टीमें मोहाली में, रूपनगर में 5 पटियाला में 2 जालंधर, फतेहगढ़, संगरूर और एसबीएस नगर में 1-1 टीम तैनात की गई हैं। इसके अलावा 3 टीमों को अलर्ट पर रखा गया है। इन जिलों में लोग हुए प्रभावित बाढ़ के कारण रोपड़, पटियाला में 52 फीसद, एक हजार के करीब मोगा में, 300 के करीब लुधियाना में लोग प्रभावित हुए।
वहीं रोपड़ में एक, फतेहगढ़ साहिब में दो, होशियारपुर में एक, मोहाली में दो एसबीएस नगर में एक व्यक्ति की जान गई। बाढ़ के कारण मोगा में एक , मोहाली में एक और जांलधर में एक व्यक्ति के लापता होने की सूचना है। बाढ़ के कारण एक व्यक्ति को राजपुरा जबकि आठ लोगों को मोहाली में भर्ती करवाया गया है। टूटे मकान अलग अलग जिलों में 50 से ज्यादा कच्चे व पक्के मकान गिरे।
पठानकोट में कच्चा मकान, तरनतारन में दो, फिरोजपुर में दो, तीन फतेहगढ़, 11 फरीदकोट, 8 होशियारपुर, 6 राजपुरा, 13 लुधियाना, 20 मोहाली, पांच एसबीएस नगर 3 फतेहगढ़ साहिब में क्षतिग्रस्त हुए है। 8 पशुओं की मौत बाढ़ के कारण 3 पशु फतेहगढ़ साहिब और 8 मोहाली में मरे है। कहां से कितने लोगों को सुरक्षित निकाला पटियाला से 5582, रोपड़ 1480, मोगा 70, लुधियानया 300, मोहाली 1400, एसबीएस नगर 200, फतेहगढ़ से 500 लोगों को सुरक्षित निकाला गया है। कहां कितने राहत कैंप मोहाली में 22, एसबीएस नगर में दो, लुधियाना में तीन, मोगा में 7 रोपड़ में 11 और पटियाला में 12 राहत कैंप खोले गए है।
-

पंजाबः बाढ़ से प्रभावित लोगों के लिए सेहत मंत्री ने टेंपरेरी अस्पताल करवाया स्थापित, देखें वीडियो
पटियालाः मान सरकार ने बाढ़ से प्रभावित लोगों के लिए सेहत सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए उठाए अहम कदम। सेहत मंत्री डा. बलबीर सिंह ने पटियाला मे टेंपरेरी अस्पताल करवाया स्थापित। अस्पताल मरीजों के इलाज के लिए 24x 7 रहेगे खुले।
-

जालंधरः 35 किलो चूरा पोस्त के साथ एक गिरफ्तार
जालंधर,ENS: देहात क्राइम ब्रांच की पुलिस ने नशा तस्कर को गिरफ़्तार कर उसके कब्जे से 35 किलो चूरा पोस्त बरामद किए है। आरोपी की पहचान को कुलवंत सिंह वासी बेगोवाल कपूरथला के रूप में हुई है। क्राइम ब्रांच के प्रभारी पुष्प बाली ने बताया कि उनकी टीम की एस.आई भूपिंदर सिंह पुलिस पार्टी सहित नाकेबंदी के दौरान फिल्लौर हाईवे पर मौजूद थे, जहां उन्होंने लुधियाना साइड से आ रहे ट्रक चालक को रुकने का इशारा किया तो वह भागने की कोशिश करने लगा, जिसे एसआई भूपिंदर सिंह ने अपनी टीम सहित रोकर जब गाड़ी की तलाशी ली तो दो बोरे 17 किलो 500 सौ ग्राम चूरा पोस्त बरामद हुए।
पुलिस ने आरोपित के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपित को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेगी ताकि यह पता चल सके कि आरोपित यह सप्लाई कहां से लेकर आया था और कहां देने जा रहा था।