शिमलाः हिमाचल प्रदेश हो रही बरसात से बाढ़ आ गई है। वहीं शिमला में रामपुर के समीप नोगली में भूस्खलन से क्षतिग्रस्त हुए नेशनल हाईवे-5 पर अनियंत्रित होकर एक कार सतलुज नदी में जा गिरी। कार में सवार चार लोग नदी में लापता बताए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार मंगलवार शाम करीब 4:00 बजे भूस्खलन के चलते हाईवे का करीब 30 मीटर हिस्सा धंस गया था। इसके बाद रात करीब 10:00 बजे दत्तनगर से रामपुर की ओर जा रही का हाईवे की धंसी हुई जगह पर अनियंत्रित होकर नदी में गिर गई। हादसे के समय कार में मेहर सिंह(32) पुत्र ईश्वर दास, शीतल(28) पत्नी मेहर सिंह, राजीव(30) पुत्र लायक राम, सुंदला देवी(56) पत्नी लायक राम सवार थे। सभी लापता बताए जा रहे हैं। प्रशासन की ओर से तलाशी अभियान चलाया गया है। सतलुज नदी का जलस्तर बहुत ज्यादा होने के कारण टीम को तलाशी अभियान में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
Blog
-

पंजाबः दादा पोता पर तेजधार हथियारों से हमला, एक की मौत
बरनालाः जिले के गांव भैणी फत्ता में दर्दनाक हादसा होने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक भैणी फत्ता के नजदीक खेत में सोए हुए दादा और पौत्र पर बाइक पर सवार दो अज्ञात व्यक्तियों ने तलवार से हमला कर दिया। इस घटना के दौरान दादा के सिर से अधिक रक्त बहने से उनकी मौत हो गई और उनका पौत्र गंभीर रूप से घायल हो गया। दादे की पहचान 60 गुरमेल सिंह और पौत्र 10 अभिजीत सिंह के रूप में हुई है।
स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और उन्होंने तुरंत घायल को सिविल अस्पताल तपा में भर्ती करवाया गया हैं। वहीं, दादा के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में भेज दिया गया है। हालांकि, अभी तक बदमाशों का पता नहीं चल पाया है और हत्या के कारणों का भी अभी खुलासा नहीं हुआ है। थाना तपा की पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं। -

पंजाबः दो गुटों में तेजधार हथियारों से हमला, कई घायल, देखें वीडियो
पठानकोर्टः मोहल्ला सुंदरनगर के दो गुटों में पुरानी रंजिश को लेकर हथियार चलने से कई लोग जख्मी हो गए। स्थानीय लोगो ने घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। घायलों में नरिंद्र कौर, प्रीतम सिंह, जतिंद्र सिंह चीना, सर्बजीत सिंह, सतिंद्र सिंह, अजय कुमार और दूसरे अशमीत और हरप्रीत सिंह निवासी सुंदरनगर के रहने वाले है।
झगड़े संबंधी जानकारी देते हुए देते हुए घायल जतिंद्र सिंह ने बताया कि उनके भाई की ढांगू रोड पर मीट की दुकान है। उनकी दुकान पर एक लड़का अजय कुमार काम करता है। अजय कुमार का बीते दिन हमलावारो के साथ झगड़ा हुआ था। जिसे मिलकर सुलझा लिया गया। लेकिन उसी बात की रंजिश रखते हुए दूसरे गुट के लोगों ने उनके घर पर आकर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया और भाई-बहन सहित परिवार के अन्य सदस्यों को जख्मी कर दिया।
वहीं दूसरे पक्ष से जानकारी देते हुए दादा हरभजन सिंह ने बताया कि अशमीत और हरप्रीत घर से दूर खड़ी कार से सामान निकाल रहे थे। इस दौरान हमलावरों ने रंजिश को लेकर अशमीत से गाली गलोच कर उसे घसीटते ले गए और हाथापाई करने लगे। इस दौरान हरप्रीत, हरजिंद्र कौर और रणजीत छुड़वाने गए तो उन पर हमला कर जख्मी कर दिया। वही सूचना मिलने पर मौके पर डी.एस.पी. राजिंद्र मन्हास, थाना डिवीजन नं.1 प्रभारी मनदीप समेत पुलिस पार्टी पहुंची। डी.एस.पी. राजिंद्र मन्हास का कहना है कि घायलों के बयान दर्ज किए जा रहे है।
-

पंजाबः दिल दहलाने वाला मामला, नाबालिग से रेप कर किया कत्ल
पटियालाः पातड़ा से दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। जहां इलाके में दूध लेने जा रही नाबालिग लड़की को लड़का पहले जबरदस्ती उठाकर ले गया। जिसके बाद उसने बंद पड़े स्कूल की दीवार के जरिए नाबालिग को अंदर फैंका। इसके बाद नाबालिग के साथ रेप कर उसका बेरहमी से कत्ल कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार लड़की 8वीं कक्षा की छात्रा थी। इतना ही नही कातिल लड़के द्वारा अपनी इंस्टाग्राम आईडी पर बकायदा कबूलनामा भी किया गया। उक्त लड़के ने इंस्टाग्राम पर कहा कि वह लड़की को बहुत प्यार करता था और लड़की द्वारा मना करने पर उसने उसका कत्ल कर दिया और वह अपनी जीवनलीला समाप्त करने जा रहा है। इस संबंधित जब पुलिस को पता चला तो उन्होंने तुरंत लड़की की लाश स्कूल से बरामद कर ली है। जिसे समाना के सरकारी सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। वहीं आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया गया है।
-

बड़ी खबरः कोर्ट ले जाते समय गैंगस्टर कुलदीप जघीना की गोलियां मारकर हत्या, देखें वीडियो
भरतपुरः शहर के बहुचर्चित भाजपा नेता कृपाल सिंह जघीना हत्याकांड के मुख्य आरोपी कुलदीप जघीना को बुधवार दोपहर करीब 12.30 बजे रोडवेज बस से भरतपुर कोर्ट लाते समय बदमाशों ने गोलियों से भून दिया। मृतक को करीब 20 से 25 गोलियां लगने की बात सामने आई है।
बदमाशों ने पहले आंखों में लाल मिर्च झोंकी। इसके बाद ताबड़तोड़ फायरिंग की। पुलिस रोडवेज बस से ही जयपुर से भरतपुर कोर्ट में बदमाश को पेशी पर लेकर आ रही थी। जहां आगरा-बीकानेर राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित आमोली टोल प्लाजा से बस के निकलते ही बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। इसमें कुछ रोडवेज बस यात्रियों के भी घायल होने की बात सामने आई है।
कृपाल सिंह जघीना हत्याकांड में बुधवार को जयपुर जेल में बंद सात आरोपियों को भरतपुर न्यायालय में पेश होना था, वैसे अक्सर पुलिस की ओर से जयपुर से ही बदमाशों को पुलिस वैन से लाया जाता था। लेकिन संख्या कम होने से दोनों को रोडवेज बस से पुलिसकर्मी ला रहे थे। जहां रोडवेज बस चालक ने टोल प्लाजा पर रसीद कटवाने के लिए बस को रोका तो निकलते ही एक बाइक व स्कार्पियो सवार बदमाशों ने मिर्च झोंकने के बाद फायरिंग शुरू कर दी। इसमें अपराधी कुलदीप जघीना की मौके पर ही मौत हो गई। उल्लेखनीय है कि 4 सितंबर 2022 को नामजद बदमाशों ने भाजपा नेता कृपाल सिंह जघीना की गोली मारकर हत्या कर दी थी।
-

पंजाबः लुटेरों ने बैंक के बाहर खड़े युवक पर चलाई गोली, मचा हड़कंप
अमृतसरः पंजाब में लूटपाट की वारदाते थमने का नाम नहीं ले रही। वहीं आज दिनदहाड़े बैंक के बाहर खड़े व्यक्ति को लुटेरों द्वारा गोली मारने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार मजीठा मंडी स्थित जेएंडके बैंक के बाहर युवक खड़ा था। इस दौरान एक्टिवा सवार लुटेरों ने पहले व्यक्ति से बैग छीनने के दौरान किरच से हमला किया, घायल होने के बाद युवक ने बैग नहीं छोड़ा, जिसके बाद फिर उसे गोली मार दी। इसके बाद लुटेरे बैग लेकर फरार हो गए। वहीं ये सारी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर जांच शुरू कर दी है। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।
बैंक सुरक्षाकर्मी ने बताया कि दोपहर के समय बैंक के अंदर सभी अपने काम में व्यस्त थे। तभी अचानक बैंक के बाहर गोली चलने की आवाज सुनाई दी। स्टाफ उसी समय बाहर की तरफ भागा और देखा कि व्यक्ति खून से लथपथ था और नीचे गिरा हुआ था। दो नकाबपोश युवक घायला व्यक्ति का पीछा कर रहे थे। उन्हीं ने पहले गोली चलाई और पिस्टल की बट मार रहे थे। इसके बाद नकाबपोश वहां से बाइक पर फरार हो गए। घायल भी खुद उठा और अस्पताल में दाखिल हो गया।
घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल से गोली के खोल बरामद किये। ADCP सिटी-1 महताब सिंह घटना के बाद मजीठ मंडी पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस अधिकारियों द्वारा सीसीटीवी की मदद से आरोपियों की गिरफ्तारी की भी बात कही जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जिस व्यक्ति को गोली लगी है उससे बात नहीं हो पाई है और एक गोली का खोल बरामद हुआ है, उनका कहना है कि हम जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लेंगे। उन्होंने बताया कि अभी यह कहना जल्दबाजी होगी कि यह घटना लूट की है या दुश्मनी की। बैंक कर्मचारियों के बयान लिए गए हैं। घायल इस समय अस्पताल में दाखिल हैं। जैसे ही वे बयान देने की स्थिति में होंगे, उनके बयान दर्ज करके मामला दर्ज कर लिया जाएगा।
-

बाढ़ प्रभावित इलाकों में धारा 144 लागू
पूर्वी दिल्लीः पहाड़ी राज्यों में बारिश के चलते इन दिनों यमुना नदी उफान पर है। यही वजह है कि दिल्ली में इसका जलस्तर 45 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ते हुए 207.55 मीटर पर पहुंच गया है। दिल्ली में आखिरी बार यमुना का जलस्तर 1978 में रिकॉर्ड स्तर 207.49 मीटर तक पहुंचा था। इसके बाद अब 2023 में इसका रिकॉर्ड टूटा है। प्रीत विहार के एसडीएम व बाढ़ के नोडल अफसर राजेंद्र कुमार ने कहा कि प्रशासन बाढ़ से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है। खादर क्षेत्र से लोगों को निकाल लिया गया है।
दिल्ली के जिन इलाकों में यमुना का जलस्तर बढ़ गया है, वहां एहतियात के तौर पर धारा 144 लागू कर दी गई है। इसके साथ ही अब प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है। यमुना के जलस्तर का 45 साल पुराना रिकॉर्ड टूटने पर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने आपात बैठक बुलाई है। गीता कॉलोनी, पुराना लोहापुल व वजीराबाद रोड और सिग्नेचर ब्रिज पर भी सिविल डिफेंस वॉलंटियर तैनात किए गए हैं, ताकि वहां पर लोगों की भीड़ जमा न हो। अभी रिहायशी क्षेत्र में पानी पहुंचने की संभावना नहीं है।
अथिकारियों के अनुसार, पुश्ता होने की वजह से रिहाशी क्षेत्र में अभी पानी नहीं भरेगा। पुश्ते के पास गीता कॉलोनी, उस्मानपुर, शास्त्री पार्क, सोनिया विहार, भजनपुरा, खजूरी, गांधी नगर, किशनकुंज, मयूर विहार फेज-एक सहित कई कॉलोनी बसी हुई हैं। पूर्वी दिल्ली में खेल गांव के पास खादर में जलस्तर बढ़ने से फंसे 60 लोगों का रेस्क्यू करवाया गया है। यह रेस्क्यू प्रीत विहार एसडीएम राजेन्द्र कुमार व पुलिस ने मिलकर किया है। इसमें महिलाएं व बच्चे और बुजुर्ग शामिल हैं।
-

जालंधरः बाजार में खड़ी गाड़ी में बेसुध मिला युवक, दुकानदारों में मचा हड़कंप
जालंधर,ENS: देहात के अंतगर्त आते लांबड़ा में स्थित बाजार से बड़ी खबर सामने आई है। जहां खड़ी गाड़ी में एक युवक बेसुध हालत में मिला। जिसे बाजार में दुकानदारों ने कि काफी समय से गाड़ी खड़ी है, लेकिन कोई कोई बाहर नहीं निकला। जब उन्होंने पास जाकर देखा तो गाड़ी में युवक बेसुध हालत में पड़ा हुआ था। इस घटना दौरान दुकानदारों में हड़कंप मच गया। जिसके बाद उक्त दुकानदारों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। शुरूआती जांच के अनुसार स्थानीय लोगों का कहना है कि शायद युवक ने कोई नशा किया हुआ है। वहीं मौके पर पहुंचे एसएचओ अमन सैनी घटना स्थल पहुंचे। जिसके बाद उन्होंने युवक को अस्पताल पहुंचाया। मामले की जांच कर रहे एसएचओ ने बताया कि इस संबंधित वह जांच कर रहे है। अभी युवक के बेसुध होने के बारे में कुछ कहा नहीं जा सकता।
-

बच्चों को ले जा रही स्कूल बस पलटने से कंडक्टर और टीचर की मौत, 37 बच्चे घायल
जोधपुरः जैसलमेर के पोकरण कस्बे में बुधवार सुबह दर्दनाक हादसे का मामला सामने आया है। जहां बच्चों को लेकर जा रही स्कूल बस पलट गई। हादसे में बस के कंडक्टर विक्रम सिंह और एक टीचर की मौत हो गई। वहीं 37 बच्चे घायल हो गए। 12 को गंभीर हालत में जोधपुर रेफर किया गया। पुलिस के अनुसार पोकरण के भेसड़ा गांव में ज्ञानदीप प्राथमिक स्कूल के नाम से एक स्कूल है। स्कूल बस सुबह करीब 8 बजे बच्चों को उनके घर से स्कूल लेकर आ रही थी। स्कूल से करीब दो किमी. पहले बस सड़क से उतर गई। सड़क किनारे गीली मिट्टी होने से बस पलट गई। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे आसपास के लोगों ने बस को सीधा कर घायल बच्चों को हाॅस्पिटल पहुंचाया। हादसे में 37 बच्चे घायल हो गए। जिसमें से 12 बच्चों को जोधपुर रैफर किया गया।
हादसे में ड्राइवर जीवराज सिंह, चंचल (6), मनीषा (4), जीवराज (10), पूनम (8), देवीसिंह (8), मांगू सिंह (6), मोती सिंह (8), स्वरूप कंवर (10), धन सिंह (11), दिलीप सिंह (11), जितु कंवर (6), आवड़ सिंह (7), खेत सिंह (9), सोना (9), प्रेम सिंह (6), जसु कंवर (8), जितेंद्र सिंह (6), गुलाब सिंह (10), रावल सिंह (5), वसुंधरा (10), लीला (7), विरेंद्र सिंह (7), जितु सिंह (7), किरण कंवर (8), भोम सिंह (9) घायल हुए है। जबकि हादसे में गंभीर रूप से घायल बच्चों को जोधपुर के एमडीएम हाॅस्पिटल में रेफर किया गया। हादसे में गंभीर घायल बच्चों में पृथ्वी सिंह (4),विमला(10),अंजू कवंर (4), जस्सू पुत्र बाबू सिंह (10), वर्षा कंवर (12), जमना कंवर (11), आमु सिंह (11), जस्स कंवर (11), हंसू कंवर (4), लक्ष्यराज (4), हैप्पी (12) है।
हादसे की सूचना मिलने पर जोधपुर जिला कलेक्टर हिमांशु गुप्ता जोधपुर के एमडीएम अस्पताल पहुंचे और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि हादसे के बाद कुल 12 घायल बच्चों को जोधपुर रैफर किया गया है। जिसमें एक शिक्षक भी शामिल है जिसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। बता दें कि इस हादसे से पहले शेरगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत जैसलमेर हाइवे पर 54 मील के पास एक अनियंत्रित बस ट्रैक्टर- ट्रॉली से टकराकर हादसे का शिकार हो गई थी। बस में सवार 25 यात्री घायल हो गए थे। उनमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहां पर मौजूद ग्रामीणों की मदद से बस के कांच फोड़कर यात्रियों को बाहर निकाला गया। थानाधिकारी देवेन्द्र सिंह के मुताबिक घायल यात्रियों को बालेसर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां से 8-10 यात्रियों को उपचार के बाद घर भेज दिया है।
-

पंजाबः इस जिले का टूटा बांध, लोगों के घरों में घुसा पानी
चंडीगढ़ः पटियाला और संगरूर जिले बड़े पैमाने पर पानी की चपेट में आ गए हैं। घग्गर नदी में कई जगह चौड़ी दरारें हैं। कई गांव जलमग्न हो गए हैं। उधर, संगरूर के मुनक में घग्गर बांध टूट गया है। यहां मकरोड़ साहिब के पास 80 फीट चौड़ा फाड़ पड़ गया है। बाढ़ से कई गांव प्रभावित हुए हैं। बताया जा रहा है कि पानी का स्तर बढ़ने से 5 से 6 गांव इसकी चपेट में आ गए है। इस घटना दौरान लोगों के घरों में पानी घुस गया है। लोगों को सुरक्षित निकालने की कोशिशें तेज कर दी गई हैं। जिसके बाद प्रशासन और लोग इस दरार को ठीक करने में जुट गए है।
