Blog

  • जालंधरः श्रवण पुरस्कार के लिए चुनी गई कुसम के पिता से खास बातचीत, देखें वीडियो

    जालंधरः श्रवण पुरस्कार के लिए चुनी गई कुसम के पिता से खास बातचीत, देखें वीडियो

    जालंधर/हर्ष कुमारः कुसुम कुमारी को श्रवण पुरस्कार के लिए चुना गया है। जो अब जालंधर में चर्चा का विषय बना हुआ है। इसी संबंध में जब आज लड़की के पिता से बात की गई तो उन्होंने बताया कि जिस समय उसकी बेटी कुसुम का लुटेरों के साथ भिढ़ते हुए हाथ कट गया था। उस समय वह बहुत दुखी थे, लेकिन अब जब से उन्हें पता चला है कि बेटी को श्रवण पुरस्कार के लिए चुना गया है, तभी से उनके परिवार में अलग तरह का माहौल बना हुआ है और उन्होंने कहा कि उनकी बेटी का पुलिस में जाने का बचपन से शौक था। अगर परमात्मा ने चाहा तो वह जरूर पुलिस ऑफिसर बनेगी। जिससे उनके घर की गरीबी दूर हो जाएगी और साथ में उन्होंने सभी बच्चों के मां-बाप से अपील की है कि अपने अपने बच्चों का ध्यान रखें।

    गौर हो कि 15 वर्षीय कुसुम ट्यूशन पढ़कर घर आ रही थी तभी अचानक दो बाइक सवार उसका मोबाइल छीनकर फरार हो गए। डरने के बजाय कुसुम ने स्नैचरों का पीछा कर लोगों की मदद से स्नैचरों को दबोच लिया। इस दौरान उसे चोट भी आई, लेकिन उसने हिम्मत नहीं हारी। कुसुम ताइक्वांडो की खिलाड़ी है। स्नैचरों को पकड़ने में उसने ताइक्वांडो के दांव-पेंच का भी भरपूर इस्तेमाल किया था। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। कुसुम की बहादुरी को काफी सराहा गया था। जालंधर के तत्कालीन डीसी घनश्याम थोरी ने कुसुम की बहादुरी को खूब सराहा और 51 हजार का कैश अवार्ड दिया था। 

  • संत रविदास की शिक्षाएं वर्तमान परिपेक्ष्य में और भी प्रासंगिक – राज्यपाल

    संत रविदास की शिक्षाएं वर्तमान परिपेक्ष्य में और भी प्रासंगिक – राज्यपाल

    ऊना/सुशील पंडित : राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने कहा कि संत गुरू रविदास जी किसी एक समुदाय से सम्बंधित नहीं थे बल्कि उनकी शिक्षाएं पूरी मानवता के लिए थीं जोकि आज प्रासंगिक हैं। उन्होंने लोगों से भेदभाव मुक्त समाज के निर्माण के लिए संत रविदास की शिक्षाओं का पालन करने का आग्रह किया। राज्यपाल आज जिला ऊना के संतोषगढ़ के प्रसिद्ध जोड़ मेला में जनसभा को सम्बोधित कर रहे थे।

    उन्होंने कहा कि जोड़ मेला ऐतिहासिक है जिसका इतिहास संघर्षपूर्ण रहा है। उन्होंने कहा कि वह सभी व्यक्ति जिन्होंने इस मंदिर के निर्माण के लिए संघर्ष किया है, वह सभी के लिए सम्मानीय हैं। उन्होंने मंदिर समिति से आह्वान किया कि वह इस संघर्ष की कहानी को पुस्तक के रूप में प्रकाशित करवाएं ताकि आने वाली पीढ़ियां इस इतिहास को जान सकें।

    राज्यपाल ने कहा कि संत रविदास ने जीवन भर समाज में भेदभाव को दूर करने का भरसक प्रयास किया। उन्होंने पूरे समाज को एकजुट होने की शिक्षा दी। उन्हांने जिन विषयों को समाज के सामने रखा, वह समाज को जोड़ने का कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि संत रविदास की शिक्षाएं हमें एक साथ रह कर एक आदर्श समाज का निर्माण करने के लिए प्रेरित करती हैं।

    उन्होंने कहा कि संत रविदास के विचार राष्ट्र के लिए हैं और वह राष्ट्रीय संत हैं। उनकी शिक्षाओं को जीवन में ग्रहण करने की आवश्यकता है। राज्यपाल ने इस अवसर पर मंदिर निर्माण के संघर्ष काल में जुड़े व्यक्तियां को सम्मानित किया। उन्होंने संत रविदास जोड़ मेला के संस्थापक शिंगारा राम संगुड़ा के परिजनों को भी सम्मानित किया। इससे पूर्व राज्यपाल ने संत रविदास के मंदिर में माथा टेका।

    गुरू रविदास जोड़ मेला समिति के अध्यक्ष बलवंत सिंह ने इस अवसर पर राज्यपाल का स्वागत किया। विधायक सतपाल सत्ती ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया। उपायुक्त ऊना राघव शर्मा, समन्वयक मेला समिति बलवीर बग्गा, प्रभारी मेला समिति कुंवर जागीर संगुड़ा, प्रधान संत रविदास धार्मिक सभा संतोषगढ़ बलवीर सिंह, आद धर्म मिशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संत हीरा दास और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

  • पंजाबः इस रेस्टोरेंट में पुलिस की रेड, मालिक और मैनेजर काबू

    पंजाबः इस रेस्टोरेंट में पुलिस की रेड, मालिक और मैनेजर काबू

    लुधियाना: शहर में रेस्टोरेंट में हुक्का पिलाने वालों पर पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। इसी के तहत पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर सिल्क रेस्तरां में छापेमारी कर कई हुक्के, पाइपे और अन्य सामान सहित रेस्टोरेंट के मालिक व मैनेजर को काबू किया है। पुलिस ने बताया कि सूचना मिली थी कि रेस्तरां के मालिक और मैनेजर बिना इजाजत फ्लेवर्ड हुक्का पिला रहे थे। इस दौरान उन्होंने वहां पर मौजूद नौजवानों को भी पकड़ा है।

    मामले की जानकारी देते हुए एडीसीपी-3 शुभम अग्रवाल, एसीपी मनदीप सिंह ने बताया कि सराभा नगर पुलिस को सूचना मिली थी कि सिल्क रेस्तरां में नौजवानों को हुक्का पिलाया जा रहा है। इस पर कार्रवाई करते हुए एसीपी जसरूप कौर बाठ की अगुवाई में एसएचओ अमरिंदर सिंह ने पुलिस पार्टी के साथ रेस्तरां में छापेमारी की। छापेमारी दौरान पुलिस ने मालिक रॉबिन भल्ला और मैनेजर ओम शर्मा के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने रेस्तरां पर छापेमारी कर वहां से आठ हुक्का, बीस फ्लेवर, 11 पाइपें और अन्य सामान भी बरामद किया है। 

  • ताश के पत्तों की तरह ढही इमारत, बच्चे सहित 10 की मौत, देखें वीडियो

    ताश के पत्तों की तरह ढही इमारत, बच्चे सहित 10 की मौत, देखें वीडियो

    अलेप्पो: सीरिया के उत्तरी शहर अलेप्पो में रविवार तड़के एक इमारत के ढह जाने से एक बच्चे सहित कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई। सीरियाई राज्य मीडिया ने इस बात की जानकारी दी। रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका समर्थित कुर्द के नेतृत्व वाली सीरियन डेमोक्रेटिक फोर्सेस के नियंत्रण में यह इमारत थी। इसमें लगभग 30 लोग रह रहे थे। यह एक पांच मंजिला इमारत थी। हादसे के बाद दर्जनों अग्निशामक मलबे में लोगों को ढ़ूंढ रहे हैं। उस इमारत में रह रहे लोगों के कुछ रिश्तेदार पास में ही घंटों से अपने परिजनों का इंतजार कर रहे हैं। वहीं कुछ अपने रिश्तेदारों के साथ अस्पताल में हैं।

    समाचार एजेंसी ने अलेप्पो नगर परिषद के प्रमुख मुइद मदलाजी के हवाले से कहा कि इमारत अवैध रूप से बनाई गई थी और इसकी नींव कमजोर थी। उन्होंने कहा कि युद्ध के दौरान क्षेत्र को व्यापक नुकसान हुआ था। जिससे यह अचानक भरभराकर गिर गई। इस दौरान इसमें कई लोग मौजूद थे। बता दें कि सीरिया अभी एक लगातार जारी युद्ध स्थिति में है, और युद्ध अभी ठण्डा नहीं पड़ा है।

    बता दें कि सीरिया में गृह युद्ध के बाद से ही हालात खराब हैं। इन दिनों भी इजराइल और सीरिया के बीच तनाव लगातार बरकरार है। इजराइल सीरिया पर लगातार हमला कर रहा है। सीरिया में इजरायल, अमेरिका, रूस और तुर्की आपसी वर्चस्व की लड़ाई लड़ रहे हैं।

    सीरियाई सेना पर इजराइल की ओर से लंबे वक्त से छिटपुट हमले होते रहे हैं। 2011 में सीरिया के राष्ट्रपति बशर अल-असद के खिलाफ प्रदर्शनों के बाद से हिंसा में हजारों लोगों की जान गई है। वहीं, हजारों लोग बेघर भी हुए हैं। इजराइली सेना का दावा है कि हमले के लिए सीरियाई सरकार जिम्मेदार है। इजराइली सरकार का कहना है कि अगर वे हम पर हमला करते हैं, तो हम जवाबी फायर करते हैं।

  • जालंधरः पुलिस कमिशनर का चार्ज संभालते ही एक्शन में आए कुलदीप चहल, अधिकारियों को दिए ये निर्देश

    जालंधरः पुलिस कमिशनर का चार्ज संभालते ही एक्शन में आए कुलदीप चहल, अधिकारियों को दिए ये निर्देश

    जालंधर, वरुण/हर्षः नामी गैंगस्टरों को ठिकाने लगाने वाले आईपीएस अफसर कुलदीप सिंह चहल को सरकार ने जालंधर में बतौर पुलिस कमिश्नर तैनात किया है। आज आईपीएस कुलदीप चहल ने पुलिस कमिश्नर का चार्ज संभालते ही अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में कुलदीप चाहल ने अधिकारियों को लॉ एडं आर्डर स्थित मजबूती से बहाल रखने के निर्देश दिए। कुलदीप चाहल ने पहली ही बैठक में अपने इरादे स्पष्ट कर दिए हैं। उन्होनें स्पष्ट कर दिया है कि अपराधियों, गैंगस्टरो, नशा तस्करों के लिए सभ्य समाज मे कोई जगह नहीं है। इनके साथ और सख्ती से मुकाबला किया जाएगा। 

    बता दें कि साल 2010 में ट्रेनिंग के दौरान जालंधर के थाना नम्बर 4 में बतौर एसएचओ सेवाएं दे चुके कुलदीप चाहल लगभग 12 साल बाद पुलिस कमिश्नर बन कर वापस लौटे हैं। मेहनतकश इंसानों में शुमार चहल 2009 बैच के आईपीएस हैं। वह आईपीएस बनने से पहले चंडीगढ़ पुलिस में एएसआई के पद पर तैनात थे, लेकिन उनकी इच्छा तो आईपीएस बनने की थी। इस मुकाम को उन्होंने अपनी मेहनत के दम पर नौकरी के दौरान ही हासिल किया है।

  • आर्थिक तंगी बच्चों की पढ़ाई में आड़े नहीं आने दी जाएगी: देवेंद्र भुट्टो 

    आर्थिक तंगी बच्चों की पढ़ाई में आड़े नहीं आने दी जाएगी: देवेंद्र भुट्टो 

    9 छात्रों को पढ़ाई के लिए दी सहायता 

    ऊना/सुशील पंडित : कुटलैहड़ के विधायक देवेन्द्र भुट्टो ने धुंधला पँचायत के 9 बच्चों को अपनी आय से पढ़ाई के लिए 2500 , 2500 की धनराशि प्रदान की। भुट्टो ने कहा कि चुनावी समय पर हमने जनता से वादा किया था कि अगर हमें विधानसभा पहुंचने का मौका जनता ने दिया। तो हम भी जनता से वादा करते है। कि विधायक सैलरी हमारी जो भी होगी। हम अपनी सारी सैलरी जनता को प्रदान करेंगे। और हमने अपना वादा निभाने के लिए यह मुहिम तुतडू स्कूल से शुरू कर दी है। भुट्टो ने कहा कि कुटलैहड़ विस क्षेत्र में कई ऐसे परिवार है। जो अपने बच्चों को आर्थिकी की तंगी के कारण शिक्षा ग्रहण नहीं करवा पा रहे है। लेकिन हमने कुटलैहड़ के हर स्कूल में जाने का फैसला लिया है और यह फैसला इसलिए महत्वपूर्ण है कि स्कूल में जाकर स्कूल स्टाफ ओर खासकर स्कूल प्रबंधन समिति से यह ज्ञात हो जाता है कि इस स्कूल के नजदीक या फिर स्कूल में कौन से ऐसे परिवार के बच्चे शिक्षा ग्रहण करने आते है। जो आर्थिकी से कमजोर है। ताकि हम उन परिवारो की मदद कर सके। 

    भुट्टो ने कहा कि हमारा लक्ष्य है कि एक वर्ष के कार्यकाल में कुटलैहड़ विस क्षेत्र के हर स्कूल में सभी छात्र एक समान शिक्षा ग्रहण करें। और जो छात्र आर्थिकी की मजबूरी से प्लस टू के बाद कॉलेज में एडमिशन नहीं ले सकते उन्हें हम कॉलेज में पढ़ाई के लिए आर्थिक सहायता प्रदान कर सकें। भुट्टो ने कहा कि समाज सेवा करना और गरीबी रेखा से नीचे परिवारों को आर्थिक सहायता प्रदान करना मेरी प्राथमिकता के शुमार था और सदा रहेगा। कोई भी व्यक्ति- छात्र कभी भी मुझसे संपर्क या फिर बेझिझक होकर मिल सकता है। मुझसे मिलने के लिए किसी विशेष व्यक्ति को लाने या सम्पर्क करने की कोइ जरूरत नहीं है। जिन्होंने मुझे विधायक बनाकर विधानसभा भेजा है। वह कुटलैहड़ की जनता मेरे लिए सदा देवतुल्य रहेगी। 

  • सलोह के बाबा भरथरी मंदिर में विशाल भंडारे का आयोजन 

    सलोह के बाबा भरथरी मंदिर में विशाल भंडारे का आयोजन 

    ऊना/सुशील पंडित : गांव  सलोह के प्राचीन  बाबा भरथरी मंदिर में रविवार को विशाल भंडारे का अयोजन किया गया। इस दौरान हवन यज्ञ डाल कर शांति की कामना की गई। कुटिया के संत बाबा यशगिरी महाराज समेत अन्य संतो ने भाग लिया।  श्रद्धालुओं ने झंडे की रस्म अदा की । बाबा के जयकारे के बीच संगतों ने बाबा भरथरी जी की महिमा का गुणगान किया। धार्मिक समागम में विशाल भंडारे में सैंकड़ों श्रद्धालुओं ने लंगर का प्रसाद ग्रहण किया।
  • जालंधरः कांग्रेस को बड़ा झटका, कई नेता आप पार्टी में हुए शामिल, देखें वीडियो

    जालंधरः कांग्रेस को बड़ा झटका, कई नेता आप पार्टी में हुए शामिल, देखें वीडियो

    जालंधर, वरुण/हर्ष: महानगर में आम आदमी पार्टी ने चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका देते हुए नेताओं को पार्टी में शामिल करवाया है। इस दौरान इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के पूर्व चेयरमैन दलजीत आहलूवालिया के बेटे काकू आहलूवालिया, जेसी रिसोर्ट के मालिक मनजिंदर सिंह चट्ठा, कांग्रेस के जिला के वाइस प्रेजिडेंट राजेश शेखर आज आप पार्टी में शामिल हुए है।

    वहीं तरसेम लाल, राजेद्र पार्षद धन्नोवाली, कांग्रेस से गंगा देवी पूर्व पार्षद विक्की तुलसी, प्रवीण पहलवान, गोपी चंद गुलाटी, बंटी बाजवा, लक्की ओबराय सहित कई नेता आप पार्टी में शामिल हुए है। सर्किट हाउस में आप पार्टी की इस बैठक में मंत्री इंदरबीर सिंह निज्जर ने पार्टी में शामिल कार्यकताओं का स्वागत किया। इस दौरान नार्थ से दिनेश ढल्ल, सेट्रंल से रमन अरोड़ा और वेस्ट हलके से शीतल अंगुराल ने कई कार्यकत्ताओं को आप पार्टी में शामिल करवाया।

  • अंतरराष्ट्रीय जंबूरी कल्चरल में बढ़िया प्रर्दशन करने पर की छात्रा मानसी सम्मानित

    अंतरराष्ट्रीय जंबूरी कल्चरल में बढ़िया प्रर्दशन करने पर की छात्रा मानसी सम्मानित

    ऊना/सुशील पंडित : जिला ऊना उपमंडल बंगाणा क्षेत्र के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला तलमेहड़ा स्कूल की छात्रा मानसी राणा ने हाल ही में कर्नाटक में हुई अंतरराष्ट्रीय जंबूरी कल्चरल एक्टीविटीज में जिला ऊना के साथ साथ हिमाचल प्रदेश स्काउट एवं गाइड टीम का नेतृत्व किया था।मानसी राणा के बढिया प्रदर्शन करने पर रविवार को छात्रा मानसी राणा के घर पहुंचे एन एस एस प्रदेश प्रभारी व प्रवक्ता पवन कुमार, प्रवक्ता सुनील धीमान, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रायपुर मैदान स्कूल के प्रधानाचार्य नरदेव सिंह राणा ने मानसी की इस उपलब्धि पर सम्मानित किया तथा भविष्य में भी इसी तरह मेहनत करने की सलाह दी।

    बहीं पर मानसी राणा ने बताया कि मुझे ऐसी उम्मीद भी नहीं थी कि मुझे मेरी मेहनत का इतना बड़ा इनाम मिलेगा। मानसी राणा ने इस उपलब्धि का सारा श्रेय जिला शिक्षा विभाग उप निदेशक देवेन्द्र चंदेल, स्कूल के प्रधानाचार्य सुभाष कौशल,एन एस एस प्रभारी जीवन मोदगिल, जिला ऊना सैनिक बोर्ड के सेवानिवृत्त उपनिदेशक मेजर रधुवीर सिंह सहित स्कूल स्टाफ सदस्यों को दिया।

  • राज्यपाल ने विद्यार्थियों को नैतिक शिक्षा प्रदान करने पर बल दिया

    राज्यपाल ने विद्यार्थियों को नैतिक शिक्षा प्रदान करने पर बल दिया

    ऊना/ सुशील पंडित : राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर ने कहा कि समाज के विकास में शिक्षा का महत्वपूर्ण योगदान होता है और भावी पीढ़ियों को ज्ञान आधारित नैतिक शिक्षा प्रदान करने से राष्ट्र के निर्माण में अहम भूमिका निभाई जा सकती है।राज्यपाल ने यह बात आज ऊना जिला स्थित धुसाड़ा कैम्ब्रिज इंटरनैशनल स्कूल के वार्षिक कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कही। राज्यपाल ने कहा कि आगामी 25 वर्ष देश की भावी पीढ़ियों के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं। प्रधानमंत्री ने इन 25 वर्षों को अमृतकाल की संज्ञा दी है। उन्होंने कहा कि इन 25 वर्षों के उपरांत देश का भविष्य क्या होगा, वर्तमान में इस बारे में निर्णय लेने की आवश्यकता है। हर व्यक्ति शिक्षा के क्षेत्र में योगदान दे सकता है ताकि हमारी भावी पीढ़ियां का भविष्य सुरक्षित हो सके।

    उन्होंने कहा कि शिक्षा क्षेत्र को सकारात्मक दिशा देने के लिए राष्ट्रीय शिक्षा नीति तैयार की गई है। उन्होंने स्कूल प्रबन्धन से राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर विस्तृत चर्चा का आग्रह करते हुए कहा कि इसके लिए शिक्षा क्षेत्र के विभिन्न विशेषज्ञों को आमंत्रित किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह समय आत्मसंस्कृति, परम्परा तथा स्वदेशी की भावना को जागृत करने का है और नई शिक्षा नीति के माध्यम से इसे सुनिश्चित किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि हमें इस दिशा में आगे बढ़ने की जरूरत है।

    इससे पूर्व, राज्यपाल ने स्कूल के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण भी किया। कैम्ब्रिज इंटरनैशनल स्कूल पुणे के निदेशक राम डी. रैणा ने इस अवसर पर राज्यपाल का स्वागत किया और स्कूल की विभिन्न गतिविधियों के बारे में अवगत करवाया। चिन्तपूर्णी विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुदर्शन सिंह बबलू, उपायुक्त ऊना राघव शर्मा, कैम्ब्रिज इंटरनैशनल स्कूल की अध्यक्षा सीमा तनेजा, स्कूल के निदेशक संदीप पराशर, कैम्ब्रिज इंटरनैशनल स्कूल पुणे के अध्यक्ष धनंजय वारनेकर, स्कूल की सचिव पूनम पराशर और अन्य गणमान्य व्यक्ति इस अवसर पर उपस्थित थे।