Blog

  • राष्ट्रीय एकता मंच द्वारा बसदेहडा में जागरूकता शिविर का आयोजन 

    राष्ट्रीय एकता मंच द्वारा बसदेहडा में जागरूकता शिविर का आयोजन 

    ऊना/ सुशील पंडित : राष्ट्रीय एकता मंच द्वारा संचालित एन आर एस टी केंद्र बसदेहडा 1,2,3 में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।इसमें केन्दों के बच्चों और उनके अभिभावकों को प्राकृतिक आपदाओं जैसे भूकम्प, आग लगना आदि के बारे में बताया गया।इसमें मुख्यातिथि के रूप में आपदा प्रबंधन विभाग से मैडम सुमन ओर अग्नि विभाग से नितिन धीमान ने शिरकत की। इसमें समाजसेवी अनिल भारद्वाज, नरेश वाली व अमन भारद्वाज ने भी हिस्सा लिया। इसमें आयोजन में 25 अभिभावकों के साथ लगभग 110 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। संस्था राष्ट्रीय एकता मंच के अध्यक्ष सुरिदर रात्रा के साथ केंद्रों की प्रभारी रीता ,रीना सुषमा व ज्योति भी उपस्थित रहीं।
  • बड़ी ख़बरः लगातार दूसरे दिन दीवारों पर लिखे मिले खालिस्तानी नारे, मचा हड़कंप

    बड़ी ख़बरः लगातार दूसरे दिन दीवारों पर लिखे मिले खालिस्तानी नारे, मचा हड़कंप

    चंडीगढ़ः शहर में आज एक बार फिर से ‘मार्कर’ से खालिस्तानी नारा लिखने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक 9/10 की डिवाइडिंग रोड पर सेक्टर 9डी के बस स्टाप के पास पोल पर यह स्लोगन लिखा हुआ था। स्लोगन में लिखा था कि ‘2030 तक खालिस्तान बना है (2030 तक खालिस्तान बनाना है)। इसकी जानकारी मिलते ही चंडीगढ़ पुलिस प्रशासन में हड़कंप मचा गया और तुरंत पुलिस ने दीवारों पर लिखे इस स्लोगन को स्प्रे पेंट के साथ मिटा दिया।

    बता दें कि बीते सोमवार को सेक्टर 33/45 की डिवाइडिंग रोड पर दीवार पर ‘फ्री अमृतपाल’ लिखा गया था। चंडीगढ़ युवा दल के प्रेसिडेंट विनायक बंगिया ने ऐसे शरारती तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की थी। गौर हो कि चंडीगढ़ में G20 मीटिंग व मौजूदा हालातों को लेकर सुरक्षा के लिहाज से चंडीगढ़ पुलिस की संवेदनशील जगहों पर सर्च जारी है। इसके बावजूद शहर में इस प्रकार अमृतपाल सिंह और खालिस्तान के समर्थन में स्लोगन लिखे जा रहे हैं।

  • एससी-एसटी अत्याचार निवारण समिति की बैठक आयोजित

    एससी-एसटी अत्याचार निवारण समिति की बैठक आयोजित

    ऊना/ सुशील पंडित : जिला दंडाधिकारी ऊना राघव शर्मा की अध्यक्षता में आज जिला कल्याण विभाग द्वारा जिला सतर्कता एवं प्रबोधन समिति ऊना (एससी-एसटी अत्याचार निवारण) बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में उन्होंने कहा कि एक जनवरी 2020 से लेकर 28 फरवरी 2023 तक एससी-एसटी अत्याचार अधिनियम 1989 में जिला में कुल 66  मामले सामने आए हैं। जिनमें से 4 मामलों में पुलिस जांच कर रही है जबकि 41 मामले न्यायलय में लंबित पड़े हैं जबकि 21 मामले खारिज हुए हैं। राघव शर्मा ने संबंधित अधिकारियों को लंबित पड़े प्रत्येक मामलों को शीघ्र निपटाने के निर्देश दिए। 

    राघव शर्मा ने कहा कि अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति(अत्याचार निवारण) अधिनियम 1989 के तहत एससी/एसटी के लोगों को समाज में जातिगत समानता का अधिकार दिलाने, जातिगत भेदभाव व अत्याचार निवारण करते हुए कानूनी रूप से अन्य वर्गों के समान अधिकारी दिलाने हेतू अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार सजा सहित, कड़ी कार्यवाही करने तथा पीड़ितों को कानूनी संरक्षण दिलवाने के साथ-साथ पुनर्वास राहत राशि विभिन्न धाराओं के तहत सुविधाओं हेतू धन राशि का प्रावधान किया गया है।बैठक में एएसपी संजीव भाटिया, जिला कल्याण अधिकारी अनीता शर्मा, डीपीओ सतनाम सिंह, डिप्टी डिस्ट्रिक अटार्नी, प्रेम कुमार धीमान, सहित अन्य उपस्थित रहे। 

  • बड़ी ख़बरः कोर्ट में पेशी पर आए शख्स का गोली मारकर कत्ल

    बड़ी ख़बरः कोर्ट में पेशी पर आए शख्स का गोली मारकर कत्ल

    सहरसाः बिहार में बेखौफ अपराधियों ने एक बार फिर से बड़ी घटना को अंजाम दिया है। मामला सहरसा से जुड़ा है, जहां के व्यवहार न्यायालय ( सिविल कोर्ट) में दिनदहाड़े गोली मारकर एक शख्स की हत्या कर दी गई। हत्या की इस घटना को हाई सिक्योरिटी जोन माने जाने वाले कोर्ट कैंपस के बरामदे में दिनदहाड़े अंजाम दिया गया।

    चश्मदीद सिपाही के मुताबिक 3 से 4 की संख्या में रहे अपराधियों ने कोर्ट कैंपस से हाजत में जा रहे कैदी पर अचानक से सीढ़ी के पास अंधाधुंध फायरिंग की और कैदी की गोली मारकर हत्या कर दी। गोलियां लगने से कैदी कोर्ट में ही गिर गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक का नाम प्रभाकर पंडित बताया जा रहा है जो मंगलवार को सिविल कोर्ट में पेशी के लिये आया था। हत्या की इस घटना के बाद कोर्ट में अफरातफरी मच गई। मामले की जानकारी मिलते ही एसपी लिपि सिंह भी घटना की जांच के लिये पहुंची।

  • सरकार के सामने आई नई मुसीबतः आटा, प्याज के बाद अब दवाओं की आई भारी कमी

    सरकार के सामने आई नई मुसीबतः आटा, प्याज के बाद अब दवाओं की आई भारी कमी

    नई दिल्ली: आर्थिक बदहाली का सामना कर रहे पाकिस्तान के सामने अब एक नई मुसीबत आ खड़ी हुई है। बढ़ती मंहगाई, आवश्यक वस्तुओं की किल्लत, बढ़ते विदेशी कर्ज और विदेशी मुद्रा भंडार की कमी के बीच अब पाकिस्तान को जीवन-रक्षक दवाओं की भारी कमी का सामना करना पड़ रहा है। पाकिस्तानी मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तानी रूपये का मूल्य डॉलर के मुकाबले इतना गिर गया है कि देश को जरूरी दवाओं के आयात में भी दिक्कतें आ रही हैं।

    दवा आपूर्तिकर्ताओं द्वारा आपूर्ति बंद करने के कारण सार्वजनिक और निजी दोनों स्वास्थ्य सुविधाएं आयातित टीकों, कैंसर उपचार में काम आने वाली दवाओं और अन्य जीवन रक्षक दवाओं की भारी कमी से जूझ रहे हैं। हालांकि पाकिस्तान के दवा कारोबारी पाकिस्तान की दवा नियमितता प्राधिकरण (DRAP) की मूल्य निर्धारण नीति को इस समस्या का मुख्य कारण बता रहे हैं। 

    बता दें कि पाकिस्तान इस समय अपने सबसे खराब आर्थिक संकट से गुजर रहा है। महंगाई दर 30 फीसदी से ज्यादा हो गई है। पाकिस्तान आमतौर पर रमजान के महीने के दौरान राहत पैकेज देता है, लेकिन इस साल नकदी की तंगी से जूझ रही सरकार के पास देने के लिए कुछ नहीं है। पाकिस्तान सांख्यिकी ब्यूरो (पीबीएस) के अनुसार, संवेदनशील मूल्य संकेतक (एसपीआई) पर आधारित मुद्रास्फीति 22 मार्च को समाप्त सप्ताह में 47 प्रतिशत दर्ज की गई है। यहां आटा-दाल समेत खाने पीने एवं दैनिक उपयोग चीजों में भारी मात्रा में वृद्धि हुई है, जिससे जनता त्रस्त है।  

    एक रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान में प्याज की कीमत में 228.28 फीसदी, सिगरेट में 165.88 फीसदी, गेहूं के आटे में 120.66 फीसदी, गैस शुल्क में पहली तिमाही में 108.38 फीसदी और लिप्टन चाय में 94.60 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। ट्रैक की गई 51 वस्तुओं के अनुसार, डीजल की कीमत में 102.84 प्रतिशत, केले की 89.84 प्रतिशत, पेट्रोल की 81.17 प्रतिशत और अंडों की कीमत में 79.56 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

  • थाने में महिला के साथ Inspector  का अश्लील वीडियो हुआ वायरल,  मचा हड़कंप

    थाने में महिला के साथ Inspector का अश्लील वीडियो हुआ वायरल, मचा हड़कंप

    कानुपरः वैसे तो कानपुर शहर हमेशा से चर्चा में बना रहता है, लेकिन इन दिनों ये शहर किसी और कारण से सुर्खियों में बना हुआ है। पहला तो करोली बाबा जिसके कर्मकांड की खूब चर्चा हो रही है। दूसरा मामला उत्तर प्रदेश पुलिस के एक दरोगा का है, जो थाने में ही महिला के साथ अय्याशी करते हुए नजर आ रहा है। मिली जानकारी के अनुसार सोशल मीडिया पर खाकी वर्दीधारी दरोगा और महिला का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

    वायरल वीडियो में महिला दरोगा की गोद में बैठी नजर आ रही है। बताया जा है कि दरोगा सेक्स रैकेट का घिनौना कारोबार करता था। हालांकि शिकायत होने पर वह धंधा तो बंद करा दिया गया है, किंतु दरोगा की घिनौनी हरकत कैमरे में कैद हो गई और इस समय सोशल मीडिया पर वीडियो खूब वायरल हो रही है। इस संबंध में पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों का बयान भी आ गया है। पुलिस अफसरों का कहना है कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रही वीडियो की तत्काल जांच कराकर त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

  • कौशल विकास एवं उद्यमियता मंत्रालय के तहत राष्ट्रीय अप्रेंटिसशिप जागरूकता कार्यशाला आयोजित

    कौशल विकास एवं उद्यमियता मंत्रालय के तहत राष्ट्रीय अप्रेंटिसशिप जागरूकता कार्यशाला आयोजित

    उपायुक्त राघव शर्मा ने की राष्ट्रीय अप्रेंटिसशिप जागरूकता कार्यशाला की अध्यक्षता

    ऊना/सुशील पंडित : कौशल विकास एवं उद्यमियता निदेशालय शिमला के माध्यम से ऊना में हमीरपुर व ऊना जिला के युवाओं के लिए एक दिवसीय नेशनल अपे्रंटिसशिप जागरूकता कार्यशाला उपायुक्त ऊना राघव शर्मा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। कार्यशाला में उद्योग संघ टाहलीवाल, मैहतपुर, गगरेट व अंब के अध्यक्ष और उद्योगों यूनिटों के प्रतिनिधियों के साथ-साथ तकनीकी शिक्षा, श्रम एवं रोजगार विभाग सहित विभिन्न विभागों ने भाग लिया। राघव शर्मा ने बताया कि कार्यशाला आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य औद्योगिक युनिटों को सरकार द्वारा संचालित किए जा रहे नेशनल अपें्रटिसशिप प्रमोशन स्कीम के बारे में अवगत करवाना है। उन्होंने बताया कि नेशनल अपें्रटिसशिप प्रमोशन स्कीम के तहत भारत सरकार द्वारा निर्माण क्षेत्र मंे कार्य करने वाले कामगारों को प्रशिक्षण देने के लिए प्रोग्राम संचालित किया जा रहा है। 

    उन्होंने बताया कि औद्योगिक यूनिट में 30 से ज्यादा कामगार रखने इंडस्ट्री को अप्रेंटिस रखना कानूनी अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि कार्यशाला में औद्योगिक यूनिटों को उनके कत्र्तव्यों के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ ऊना के युवाओं को अलग-अलग टेªडों के तहत टेªनिंग करवाने के लिए प्रोत्साहित भी किया गया ताकि युवाओं को बेहतर कौशल प्राप्त करके किसी भी औद्योगिक क्षेत्र में अच्छा मानदेय मिल सके। इसके अतिरिक्त टेªंड युवा प्रशिक्षुओं को अन्यों देशों में भी बेहतर रोजगार के अवसर मिलेंगें। उन्होंने औद्योगिक यूनिटों के प्रतिनिधियो तथा उद्योग विभाग ंसे आहवान किया कि ज्यादा से ज्यादा अपें्रटिसशिप सिस्टम को अपनाएं ताकि अधिक से अधिक युवा लाभान्वित हो सके। उन्होंने कहा कि जिला ऊना में काफी औद्योगिक यूनिट होने के साथ-साथ भविष्य में नए उद्योग भी स्थापित किए जा रहे हैं जिसके लिए प्रशिक्षित युवाओं का होना जरूरी है। इससे युवाओं को अपने घरद्वार पर ही रोजगार मिलेगा। उन्होंने कहा कि कौशल को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरका व केंद्र सरकार दोनो ही प्रयासरत हैं और इस स्किल इंडिया अभियान को सफल बनाने के लिए उद्योगपतियों का अहम योगदान है। उन्होंने संबंधित स्टेक होल्डर से आहवान किया कि वे इस योजना का लाभ लें और ज्यादा से ज्यादा युवाओं को प्रशिक्षित करें।

    राघव शर्मा ने बताया कि नेशलन अपें्रटिसशिप जागरूकता वर्कशाॅप के सकारात्मक परिणाम सामने आएंगे तथा ईको अप्रेंटिसशिप लागू करने में कामयाब होंगे।
    क्षेत्रीय निदेशक, क्षेत्रीय कौशल विकास एवं उद्ययमशिलता निदेशालय हिमाचल प्रदेश, जम्मू व लद्दाख एस शांति मनलन ने अतिथियों का स्वागत किया तथा कार्यशाला के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी। उन्होंने अप्रेंटिस योजना के महत्व को बताते हुए कहा कि पूरे भारत में 250 अपें्रटिसशिप जागरूकता कार्यशाला आयोजित की जाएगी। इसी के तहत 7 अपें्रटिसशिप जागरूकता कार्यशालाएं हिमाचल प्रदेश में आयोजित हांेगी जिसमें आज मंगलवार को चैथी अपें्रटिसशिप जागरूकता कार्यशाला ऊना व हमीरपुर जिला के लिए लाल सिंगी में आयोजित की गई। उन्होंने बताया कि इस वर्कशाॅप का मकसद औद्योगिक युनिटों के साथ-साथ सरकारी व गैर सरकारी संगठनों को अपें्रटिसशिप के प्रति जागरूक करना है ताकि अधिक से अधिक युवाओं को औद्योगिक यूनिटों में अपें्रटिसशिप के माध्यम से बेहतर स्किल लेवल मिले और मानदेय का लाभ प्राप्त कर सके। इसके अतिरिक्त उन्होंने कहा कि कार्यशाला मेंसभी औद्योगिक इकाईयों और सरकारी व गैर सरकारी विभागों को राष्ट्रीय अप्रेंटिसशिप पोर्टल पर पंजीरकरण करने को कहा।

    इस अवसर पर औद्योगिक विभाग के संयुक्त निदेशक अंशुल धीमान, सहायक निदेशक आरडीएसडीई एमएल वर्मा, सीएस कपूर, अध्यक्ष मैहतपुर औद्योगिक संगठन, राकेश कौशल, हरोली औद्योगिक संगठन, प्रमोद शर्मा, अध्यक्ष, अंब औद्योगिक संगठन, सुरेश शर्मा, सचिव अंब औद्योगिक संगठन व संजीव सहोत्रा, प्रधानाचार्य औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान शाहपुर, महात्मा गांधी नेशनल फैलो शिवानी, सुधांशु और नीशा सहित अन्य उपस्थित रहे।

  • बड़ी ख़बरः परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने कर ली सगाई? ‘आप’ सांसद ने दी कपल को बधाई

    बड़ी ख़बरः परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने कर ली सगाई? ‘आप’ सांसद ने दी कपल को बधाई

    नई दिल्लीः पिछले कुछ दिनों से बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आप नेता राघव चड्ढा के डेटिंग के रूमर्स सुर्खियों में हैं। दोनों मुंबई में लगातार दो दिन लंच और डिनर डेट पर स्पॉट किए गए थे। जिसके बाद इनकी डेटिंग की खबरें सुर्खियों में छा गईं। वहीं अब सांसद संजीव अरोड़ा ने भी दोनों की ट्वीट कर बधाई दी है। 

    आम आदमी पार्टी से सांसद संजीव अरोड़ा ने परीणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की तस्वीरें शेयर करते हुए ट्वीट में लिखा है, “ मैं परीणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा को दिल से बधाई देता हूं। उनकी यूनियन प्यार, खुशी और कम्पैनियन शिप के साथ ब्लेस रहे। मेरी बेस्ट विशेज।”


    परिणीति और राघव को रेस्टोरेंट के बाहर किया गया था स्पॉट

    बता दें कि हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा को आम आदमी पार्टी के नेता और पंजाब से राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा के साथ मुंबई में रेस्टोरेंट के बाहर स्पॉट किया गया था। दिलचस्प बात ये है कि कपल ने व्हाइट में ट्विनिंग की थी। इसी के बाद से दोनों के डेटिंग के रुमर्स छाए हुए हैं। हालांकि वीडियो वायरल होने पर आप सांसद राघव चड्ढा ने मीडिया से बातचीत करते हुए रूमर्स पर रिएक्ट किया था। उन्होंने कहा था “मुझसे राजनीति के सवाल पूछिए, परिणीति के नहीं।”

    परिणीति-राघव को मिला है भारत यूके आउटस्टैंडिंग अचीवर ऑनर्स 

    इस साल जनवरी में परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा को  ‘भारत यूके आउटस्टैंडिंग अचीवर ऑनर्स’ से भी नवाजा गया था। देश में पहली बार किसी को यह सम्मान मिला है। ये इवेंट ब्रिटिश यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाले इंडियन स्टूडेंट को ध्यान में रखते हुए किया गया था। दिलचस्प बात ये है कि परिणीति चोपड़ा ब्रिटेन के मैनचेस्टर स्कूल में पढ़ चुकी हैं। वहीं राघव चड्ढा ने लंदन स्कूल ऑफ इकॉनिमिक्स से पढ़ाई की है।

  • पंजाबः गलत ढंग से नीले कार्ड बनाकर सरकारी राशन लेने वालों के खिलाफ हुई कारवाई, देखें वीडियो

    पंजाबः गलत ढंग से नीले कार्ड बनाकर सरकारी राशन लेने वालों के खिलाफ हुई कारवाई, देखें वीडियो

    पठानकोट/अनमोलः सरकार द्वारा गरीबों के लिए नीले कार्ड बनाए गए हैं जिसके तहत गरीब परिवारों को सस्ता राशन दिया जाया है। लेकिन कई लोग गलत ढंग से नीले कार्ड बनाकर सस्ता राशन ले रहै हैं। अब इस पर पंजाब सरकार ने सख्त रुप अपनाया है। सरकार ने नीले कार्ड की जांच प्रकिरिया शुरू कर दी है। जिसका 92 प्रतिशत काम मुकम्मल हो चुका है।

    पंजाब के खुराक ओर सप्लाई मंत्री लाल चंद कटारुचक ने कहा कि जिन लोगो ने गलत ढंग से नीले कार्ड बनवा कर सरकारी राशन ले रहे है ऐसे गलत लोगो की जांच कर उनके नीले कार्ड काटे जा रहे है। इस प्रक्रिया में अगर किसी जरूरतमंद परिवार का कार्ड काटा गया है तो वह परिवार फिर से अप्लाई करके अपना कार्ड दोवारा बनवा सकते है। किसी भी जरूरतमंद परिवार को इस लाभ से वंचित नही किया जाएगा। सरकार की ओर से सिर्फ गलत ढंग से बनवाए गए कार्डों  को काटना मुख्य उद्देश्य है। ताकि इस सुविधा का लाभ जरूरतमंद परिवारों तक पहुंच सके।

  • जालंधर सहित इन राज्यों में भारी बारिश के आसार, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

    जालंधर सहित इन राज्यों में भारी बारिश के आसार, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

    जालंधर/वरुणः देश के कई राज्यों में एक बार फिर मौसम बदलने वाला है। दिल्ली, यूपी, हरियाणा समेत कई और राज्यों में बारिश का एक ताजा दौर शुरू हो सकता है। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है। नई दिल्ली में आने वाले दिनों में बारिश से मौसम सुहावना हो सकता है। वहीं, यूपी के भी कुछ इलाकों में बारिश देखने को मिल सकती हैं। हरियाणा, पंजाब में भी बारिश का दौर जारी हो सकता है। मौसम विभाग की मानें तो 29 मार्च से उत्तर भारत के राज्यों में बारिश का एक और दौर शुरू हो सकता है। 

    मौसम विभाग के अनुसार पंजाब के जलंधर में भी बारिश का दौर जारी होगा। 30 मार्च से यहां बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेंगी। 30 मार्च से शुरू होने वाला बारिश का दौर 03 अप्रैल तक जारी रह सकता है। वहीं, अगर तापमान की बात करें तो 29 मार्च से 03 अप्रैल के बीच जलंधर का अधिकतम तापमान 25 से 28 डिग्री के बीच रह सकता है। मौसम विभाग की मानें तो देश की राजधानी नई दिल्ली में आज यानी 28 मार्च को न्यूनतम तापमान 15 डिग्री और अधिकतम तापमान 30 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। जानकारी के मुताबिक बीते दिनों पंजाब के अलग-अलग हिस्सों में भारी बारिश, तेज हवा और ओलावृष्टि से गेहूं की फसल को भारी नुकसान हुआ है, जिससे किसानों की परेशानी भी बढ़ गई है।

    वहीं, नई दिल्ली में आज आंशिक तौर पर बादल छाए रह सकते हैं। वहीं, कल यानी 29 मार्च की बात करें तो यहां न्यूनतम तापमान 16 और अधिकतम तापमान 32 दर्ज किया जा सकता है। लेकिन 30 और 31 मार्च को मौसम एक बार फिर बदलेगा और नई दिल्ली में हल्की बारिश या बूंदाबांदी देखने को मिल सकती है। अगर तापमान की बात करें तो 30 मार्च को नई दिल्ली में न्यूनतम तापमान 19 और अधिकतम तापमान 32.0 रह सकता है। वहीं, 31 मार्च को न्यूनतम तापमान 18 और अधिकतम तापमान 28 दर्ज किया जा सकता है।