Blog

  • जालंधर: ‘सीएम दी योगशाला’ में 14000 से ज्यादा लोगों ने लिया हिस्सा

    जालंधर: ‘सीएम दी योगशाला’ में 14000 से ज्यादा लोगों ने लिया हिस्सा

    जांलधर/वरुण : सीएम मान की आज जांलधर के PAP ग्राउंड में सुबह 7 बजे ‘सीएम दी योगशाला’ के फेस 2 की शुरुआत हुई। जिसमें 14000 से अधिक लाेगाें ने भाग लिया। पहले पेज में लुधियाना, पटियाला, फगवाड़ा और अमृतसर में सीएम दी योगशाला की शुरुआत की गई थी। फेस 2 में मोहाली, जालंधर, भटिंडा, होशियारपुर और संगरूर में सीएम दी योगशाला शुरू होगी। अब तक हजारों लोग सीएम दी योगशाला के फायदे ले चुके हैं।

    इस मौके पर राघव चड्डा सहित कई मंत्रियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लोगों को संबोधित करते कहा कि अपने व्यस्त कार्यक्रम से सेहत के लिए समय निकाले, स्वस्थ रहेंगे तो पॉजिटिव रहेंगे। मेरा मकसद है कि मेरा पंजाब सेहतमंद रहे।

    दिल्ली में भी केजरीवाल ने योगशाला की शुरूआत की लेकिन वहां के एलजी ने इसे बंद करवा दिया। उन्होंने कहा कि अगर आपके मोहल्ले में 25 लोग एक साथ योगा करना चाहते है तो सरकार को 7669400500 नंबर पर मिस्ड कॉल करें, आपके पास योगा ट्रेनर मुफ्त पहुंचेंगा।

  • पोस्टमार्टम रुम में मुर्दा लड़की हुई जिंदा

    पोस्टमार्टम रुम में मुर्दा लड़की हुई जिंदा

    मिर्जापुर: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां पुलिस को एक लड़की नहर में तैरती हुई मिली थी। उसका पोस्टमार्टम करवाने के लिए अस्पताल ले जाने की तैयारी चल रही थी। इसी बीच परिवार ने कहा कि पहले वो डॉक्टर को दिखाएंगे। इस पर पुलिस लड़की को लेकर डॉक्टर के पास पहुंची, जहां जांच के दौरान उसकी हार्ट बीट चलती पाई गई। मामला मिर्जापुर के संतनगर थाना क्षेत्र के राह कलां हऊदवा गांव का है।

    जहां रविवार शाम सिरसी एक लड़की नहर में उतराती मिली थी। स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी जिला पंचायत सदस्य को दी। वो मौके पर पहुंचे और पुलिस को बताया। सूचना मिलते ही संतनगर की पुलिस पहुंची और लड़की को बाहर निकलवाया। इस दौरान गांव वालों ने उसकी पहचान की और परिवार को मौके पर बुलाया।

    पुलिस लड़की को मरा समझकर पोस्टमॉर्टम के लिए ले जाने कि तैयारी कर रही थी। मगर, परिजनों ने कहा कि वो बेटी को डॉक्टर के पास लेकर जाएंगे. परिजनों की जिद पर पुलिस उसको लेकर पटेहरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंची। यहां डॉक्टरों ने जांच शुरू की तो पता चला कि हार्ट बीट चल रही है। इस पर डॉक्टरों ने इलाज शुरू किया और रवीना बोल उठी। बेटी के जिंदा होने की खबर सुनकर घर में पसरा मातम खुशियों में बदल गया।

    लड़की की मां रन्नो देवी ने बताया कि बेटी की मानसिक हालत ठीक नहीं है। वो दो घंटे से गायब थी। कभी-कभी उसे इस तरह की दिक्कत हो जाती है। अब वह पूरी तरह से ठीक है। वहीं, लड़की का इलाज करने वाले डॉक्टर गणेश शंकर त्रिपाठी ने बताया कि पुलिस वाले लड़की को चेक-अप के लिए लाए थे। जांच करने पर पता चला कि उसकी धड़कन सही चल रही थी। अब पूरी तरह से स्वस्थ है।

  • पंजाब : सड़क हादसे में 5 घायल, कार चालक पर केस दर्ज

    पंजाब : सड़क हादसे में 5 घायल, कार चालक पर केस दर्ज

    फतेहगढ़ साहिब: राजपुरा-सरहिंद जीटी रोड एक सड़क दुर्घटना में पांच विदेशी नागरिक घायल हो गए। घायलों की शिकायत पर मुलेपुर पुलिस ने पटियाला के गांव सिऊना निवासी कार चालक जसविंदर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मामले की जांच कर रहे मुलेपुर थाने के सहायक थानेदार जसपाल सिंह ने बताया कि गांव ज्योनपुरा स्थित गिल ढाबा के पास सड़क दुर्घटना में कुछ लोगों के घायल होने की सूचना मिली थी और उन्हें राजपुरा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    पुलिस को दी गयी शिकायत में विदेशी नागरिक अगक अगोट निवासी जुबा (सूडान) हाल निवासी लुधियाना ने बताया कि वह और उनके चार साथी दो लड़कियों और दो लड़कों समेत किराए की आर्टिगा गाड़ी से दिल्ली से लुधियाना जा रहे थे। उनकी कार का ड्राइवर जसविंदर सिंह काफी लापरवाही से गाड़ी चला रहा था। उनके बार-बार कहने पर भी वह लापरवाही से कार चलाता रहा।

    इसी के चलते गांव ज्योनपुरा के पास कार चालक जसविंदर सिंह ने एक वाहन को टक्कर मार दी, जिसके कारण वह और उसके साथी घायल हो गए। मुलेपुर पुलिस निकाल को कब्जे में लेकर फरार हुए चालक की तलाश शुरू कर दी है। 

  • पंजाब: बब्बर खालसा रच रहा बड़ी आतंकी साजिश, सुरक्षा एजेंसियों ने जारी किया अलर्ट, निशाने पर कई बड़े अधिकारी

    पंजाब: बब्बर खालसा रच रहा बड़ी आतंकी साजिश, सुरक्षा एजेंसियों ने जारी किया अलर्ट, निशाने पर कई बड़े अधिकारी

    चंडीगढ़: खालिस्तान समर्थक आतंकी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल ( BKI ) भारत के पंजाब में बड़ी आतंकी साजिश रच रहा है। सुरक्षा एजेंसियों ने इसे लेकर अलर्ट जारी किया है। बीकेआई पाकिस्तान की मदद से पंजाब में बड़े हमले की योजना बना रहा है।आतंकी संगठन के निशाने पर पंजाब के सीनियर पुलिस अधिकारी हैं। इसमें पंजाब का एक बड़ा गैंगस्टर भी शामिल है।

    खुफिया एजेंसीज ने अलर्ट में कहा है कि बीकेआई का आतंकी परमजीत सिंह पम्मा भारत में पाकिस्तान की मदद से आतंकी हमले की साजिश रच रहा है। पम्मा वो शख्स है जिसे एनआईए ने अपनी मोस्ट वांटेड लिस्ट में शामिल किया हुआ है। सूत्रों के मुताबिक खालिस्तानी आतंकी परमजीत सिंह पम्मा के निशाने पर पंजाब के सीनियर पुलिस अधिकारी हैं, जिन्होंने इन आतंकियों की कमर तोड़ने का ऑपरेशन चला रखा है।

    वहीं, इन आतंकियों के निशाने पर धार्मिक और सामाजिक नेता भी शामिल हैं, जिन पर हमले का प्लान हो सकता है। दहशत फैलाने के लिए आतंकी परमजीत सिंह पंजाब के बड़े गैंगस्टर जग्गू भगवनपुरिया गैंग की भी मदद ले सकता है, जिसे पाकिस्तान से आने वाले वेपन कन्साइनमेंट और विस्फोटक भी मुहैया करवाने की जानकारी मिली है। पंजाब की जेल में बंद पंजाब का बड़ा गैंगस्टर जग्गू भगवनपुरिया का ड्रग्स और हथियारों की सप्लाई का बड़ा नेटवर्क है।

  • बिपरजॉय तूफान का असर : आज रात इन जिलों में होंगी भारी बारिश, Orange Alert जारी

    बिपरजॉय तूफान का असर : आज रात इन जिलों में होंगी भारी बारिश, Orange Alert जारी

    शिमला: हिमाचल प्रदेश में चक्रवाती तूफान बिपरजॉय का असर नजर आने लगा है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने पांच जिलों सोलन, शिमला, सिरमौर, मंडी और बिलासपुर में रात 8 बजे तक बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

    सिरमौर जिले के नाहन, पांवटा साहिब, रेणुकाजी व आसपास के इलाकों में भारी से भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। बीते 24 घंटे के दौरान पालमपुर में सबसे ज्यादा 57 मिलीमीटर और धर्मशाला में 44 मिलीमीटर बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में बिपरजॉय का असर अगले दो-तीन दिन रहेगा। इस बीच प्रदेश में दो-तीन दिन में प्री मानसून दस्तक भी दे सकता है।

    मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक डॉ. सुरेंद्र पाल ने बताया कि बीती शाम कई क्षेत्रों में हुई बारिश वेस्टर्न डिस्टरबेंस और चक्रवाती तूफान बिपरजॉय के असर के कारण हुई है। आज शाम तक भी कई जिलों में भारी बारिश का पूर्वानुमान है। उन्होंने बताया कि अगले दो-तीन दिन इसका इम्पैक्ट नजर आएगा।

  • पंजाब : NRI की कोठी को लेकर आया नया मोड़, पुलिस ने दर्ज की FIR

    पंजाब : NRI की कोठी को लेकर आया नया मोड़, पुलिस ने दर्ज की FIR

    इसी कोठी को लेकर विवादों में घिरी थी आप विधायक 

    लुधियाना: जगराओं से आप विधायक सरबजीत कौर माणूके के कब्जे की विवादित कोठी मामले में या मोड़ आ गया है। एक NRI बुजुर्ग महिला अमरजीत कौर और उनकी बहू कुलदीप कौर ने खुद को कोठी का असल मालिक बताया है। वहीं, आप विधायक माणूके ने कोठी का मालिक करम सिंह को बताया था, लेकिन अब करम सिंह के पास जो पावर ऑफ अटॉर्नी मिली है, वह जाली पाई गई है। उन्होंने उन्हीं जाली कागजातों के चलते कोठी की रजिस्ट्री करवा ली।

    इस कारण अब करम सिंह ने पुलिस स्टेशन सिटी जगराओं में अशोक कुमार के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। 25 हजार रुपए महीना किराए पर दी थी कोठी जांच के बाद पुलिस ने अशोक कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। करम सिंह ने पुलिस को बताया कि उसने कोठी 25 हजार रुपए महीना विधायक सरबजीत कौर माणूके को दी थी। इस दौरान उसे पता चला कि अशोक कुमार ने 21 मई 2005 को वसीका नंबर 3701 के जरिए जाली पावर ऑफ अटॉर्नी से रजिस्ट्री कराकर दी है। माल विभाग में इसका कहीं कोई रिकॉर्ड नहीं है।

    करम सिंह ने पुलिस को बताया कि उसने जब अशोक कुमार से इस संबंध में पूछा तो उसने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। उसी समय उसे पता चला कि NRI अमरजीत कौर निवासी लोपो जिला मोगा भी उसके खरीदे हुए प्लॉट पर अपना हक जता रही है। NRI अमरजीत कौर ने भी उसे तसल्ली बख्श जवाब नहीं दिया। अमरजीत कौर को पंचायत में बैठ मामला हल करने के लिए भी कहा, लेकिन वह नहीं मानी। करम सिंह के मुताबिक उसे पता चला कि अशोक कुमार अमरजीत कौर को ही खुद मुखत्यार बता रहा था। जो माल विभाग में साबित नहीं हो रहा है। करम सिंह ने पुलिस को बताया कि उसके साथ 13,6000 रुपए की धोखाधड़ी हुई है।

    करम सिंह ने पुलिस को बताया कि अशोक कुमार पर तुरंत कार्रवाई की जाए, क्योंकि वह विदेश भागने की फिराक में है। विधायक सरबजीत कौर माणूके ने कहा कि उन्होंने करम सिंह से कोठी किराए पर ली थी। उसे चाबियां वापस दे दी हैं। करम सिंह, अशोक कुमार या NRI अमरजीत कौर जो भी असल मालिक हों, पुलिस जांच के दौरान उसे चाबियां सौंप सकती है। जो भी गलत व्यक्ति हो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होने चाहिए।

  • जालंधरः नशीली गोलियों सहित 2 महिलाए गिरफ़्तार 

    जालंधरः नशीली गोलियों सहित 2 महिलाए गिरफ़्तार 

    जालंधर, वरुण/हर्ष : थाना बिलगा की पुलिस दो औरतों को गिरफ़्तार कर उनके क़ब्ज़े से 310 नशीली गोलियों बरामद की है गिरफ़्तार आरोपियों की पहचान कमलजीत कौर उर्फ तोती निवासी सगोवाल और मलकीत कौर उर्फ पप्पी के रूप में हुई है।

    थाना प्रभारी महेंद्र पाल ने बताया कि उनकी टीम के एएसआई सतपाल सिंह पुलिस पार्टी सहित गश्त के दौरान बिलगा से खोखेवाल की तरफ की तरफ़ जा रहे थे कि उसी दौरान गांव में चोरस्ता की तरफ से आ रही दो औरतें पुलिस को देखकर घबराकर पीछे मुड़ने लगी।

    पुलिस ने दोनों महिलाओं को रोककर आरोपी कमलजीत के क़ब्जे से 190 और आरोपी मलकीत कौर के क़ब्जे 120 नशीली गोलियां बरामद की। पुलिस दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेगी ताकि यह पता लगाया जा यह सप्लाई कहां से लेकर आई थी।

  • PSPCL का JE 10 हजार रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार

    PSPCL का JE 10 हजार रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार

    चंडीगढ़ : पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने सोमवार को गुरदासपुर जिले के अलीवाल पावर स्टेशन में तैनात पीएसपीसीएल के जूनियर इंजीनियर (जेई) किरपा सिंह को 10 हजार की रिश्वत मांगने और स्वीकार करने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

    विजिलेंस के एक सरकारी प्रवक्ता ने आज यहां यह खुलासा करते हुए बताया कि आरोपी जेई को गुरदासपुर के गांव धडियाला निवासी सुखजीत सिंह की शिकायत पर गिरफ्तार किया गया है। विवरण देते हुए उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता ने विजिलेंस थाना अमृतसर रेंज में शिकायत दर्ज कराई थी कि जेई किरपा सिंह ने नया ट्रांसफॉर्मर लगाने के लिए 20 हजार की रिश्वत मांगी है।

    प्रवक्ता ने बताया कि शिकायत की प्रारंभिक जांच के बाद विजीलैंस पुलिस स्टेशन, अमृतसर रेंज की एक टीम ने जाल बिछाया और दो आधिकारिक गवाहों की हाजिऱी में शिकायतकर्ता से 10,000 रुपये की रिश्वत की पहली किश्त स्वीकार करते हुए आरोपी जेई को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में आरोपी जेई के खिलाफ अमृतसर रेंज के वीबी थाने में भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस मामले में आगे की जांच चल रही थी।

  • पंजाब :  दिन दहाड़े युवक का कत्ल, हमलावर हुए फरार

    पंजाब : दिन दहाड़े युवक का कत्ल, हमलावर हुए फरार

    लुधियाना: सुआ रोड स्थित इंद्रा पार्क में युवक की लाश मिली है। तेजधार हथियार से हत्या कर युवक का शव पार्क में फेंका गया है। मरने वाले का नाम लालू बताया गया है। लालू अयोध्या, उत्तरप्रदेश का रहने वाला है। महानगर में चार महीने पहले ही काम की तालाश में आया था। लालू अपने छोटे भाई और पिता के साथ मक्कड़ कॉलोनी गली नंबर-5 में रहता था। वह घर के नजदीक ही किसी फैक्ट्री में काम करता था। मृतक पर पुरानी रंजिश के चलते हमला हुआ है।

    मृतक के भाई छोटू ने बताया कि दो दिन से लालू कमरे में नहीं आ रहा था। कुछ लोग उसके पीछे लगे हुए थे। आज सुबह इंद्रा पार्क में कुछ बदमाशों ने उस पर हमला कर दिया। मौके पर ही बदमाश उसे मारकर फरार हो गए। आस-पास के लोगों ने जब बदमाशों को भागते देखा तो उनका ध्यान पार्क में गया। पार्क में खून से लथपथ लालू का शव पड़ा था। लोगों ने पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंच पुलिस अधिकारियों ने मामले की पड़ताल शुरू कर दी है। इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे भी पुलिस चेक कर रही है।

    हत्या की सूचना के बाद मौके पर फॉरेंसिक टीम भी पहुंच गई है। जो हत्या से संबंधित साक्ष्य जुटाने में लगी है। जिस जगह पार्क में मृतक का शव पड़ा मिला है। वहां से थोड़ी दूरी पर ही पुलिस को युवक की अंगुली कटी हुई मिली है। मृतक के भाई ने बताया कि देर रात भी हमलावरों ने घर पर हमला किया था, लेकिन इस दौरान लालू घर पर नहीं मिला तो आरोपी वहां से चले गए। आज उसकी लाश इंद्रा पार्क में पड़ी होने की सूचना मिली।

  • Spectrum Mall में सर्विस चार्ज को लेकर हुई हाथापाई, चले लात-घूंसे वीडियो वायरल

    Spectrum Mall में सर्विस चार्ज को लेकर हुई हाथापाई, चले लात-घूंसे वीडियो वायरल

    नोएडा : दिल्ली एनसीआर के नोएडा में स्थित स्पेक्ट्रम मॉल में सर्विस चार्ज को लेकर एक परिवार के साथ मारपीट की गई। इस दौरान दोनों पक्षों में जमकर लात घूंसे चले। आरोप है कि मॉल के बाउंसरों ने मारपीट की है। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस जांच में जुटी है। मामले में दोनों पक्षों की तरफ से थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है। दरअसल, बीते रविवार को एक परिवार स्पेक्ट्रम मॉल के ड्यूटी फ्री रेस्टोरेंट में पार्टी करने गया था। पार्टी के बाद सर्विस चार्ज को लेकर रेस्टोरेंट के स्टाफ से परिवार की बहस हो गई।

    इस दौरान बहस इतनी बढ़ गई कि रेस्टोरेंट के स्टाफ ने मॉल के बाउंसरों को बुला लिया। आरोप है कि बाउंसरों ने परिवार के लोगों के साथ मारपीट की, जिसमें कुछ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। परिवार के एक सदस्य ने बताया कि उन लोगों ने रेस्टोरेंट के बिल से सर्विस चार्ज हटाने की गुजारिश की थी, लेकिन स्टाफ ने ऐसा करने से मना कर दिया, जिसके बाद कहासुनी और मारपीट हुई। वहीं वायरल हो रहे वीडियो को पुलिस ने भी संज्ञान में लिया है। पुलिस का कहना है कि स्पेक्ट्रम मॉल के ड्यूटी फ्री रेस्टोरेंट में परिवार पार्टी कर रहा था।

    पार्टी के बाद सर्विस चार्ज देने को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी और मारपीट हो गई। दोनों पक्षों की तरफ से थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है. जांच की जा रही है। बता दें कि नोएडा के मॉलों में आए दिन गार्डों, बाउंसरों से ग्राहकों के बीच मारपीट की घटनाएं सामने आती रहती हैं। बीते मई महीने में लॉजिक्स मॉल में तीन गार्डों ने एक युवक को बुरी तरह से पीट दिया था, जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था।