Blog

  • पुलिस से मुठभेड़ में 3 माओवादी ढेर, DSP रैंक का अधिकारी घायल

    पुलिस से मुठभेड़ में 3 माओवादी ढेर, DSP रैंक का अधिकारी घायल

    कालाहांडीः ओडिशा के कालाहांडी जिले में मंगलवार को पुलिस ने मुठभेड़ में तीन माओवादियों को मार गिराया। दोनों पक्षों के बीच जमकर फायरिंग हुई। एक अधिकारी ने बताया कि यह मुठभेड़ तापरेंग-लुदेनगढ़ रिजर्व फॉरेस्ट के पास कॉम्बिंग ऑपरेशन के दौरान हुई। इसमें तीन माओवादी मारे गए, जबकि गोलीबारी में डीएसपी रैंक के एक अधिकारी घायल हुए हैं।

    अधिकारी ने कहा कि पुलिसकर्मी को पैर में गोली लगी और उन्हें तुरंत ही बलंगीर के पास भीमा भोई मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। घायल डीएसपी फिलहाल खतरे से बाहर हैं और उन्हें बेहतर इलाज के लिए भुवनेश्वर लाया जा रहा है। जंगल के इलाके में कॉम्बिंग ऑपरेशन अभी भी जारी है। खासकर कालाहांडी-कंधमाल जिले के बॉर्डर पर पुलिस ने चौकसी बढ़ाई है। ओडिशा के डीजीपी के मुताबिक, घटनास्थल से एक एके-47 बरामद की गई है, जो कि इस बात की ओर इशारा करता है कि मारे गए माओवादी सीपीआई (माओवादी) के क्षेत्रीय कमेटी के सदस्य थे। 

    पुलिस ने बताया कि माओवादी आठ मई से सप्ताह भर चलने वाले जन संपर्क कार्यक्रम जन अधिकार अभियान का पालन कर रहे हैं और इस अभियान को देखते हुए सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया था। मंगलवार की घटना के बाद ओडिशा पुलिस ने राज्य के सीमावर्ती इलाकों में अलर्ट जारी कर दिया है।

  • जालंधरः इस इलाके में लोगों ने चोर को किया काबू, बरामद हुआ ये सामान, देखें वीडियो

    जालंधरः इस इलाके में लोगों ने चोर को किया काबू, बरामद हुआ ये सामान, देखें वीडियो

    जालंधर,वरुण/हर्ष: थाना बारादरी के अंतर्गत आते बस स्टैंड के समीप रणजीत नगर पार्क के पास लोगों ने एक लुटेरे को लूट की वारदात कर भागते समय क़ाबू कर लिया। घटना स्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि दो बुलेट मोटरसाइकिल सवार युवक ई रिक्शा चालक से पैसे और मोबाइल छीन भागने की कोशिश कर रहे थे। उसी दौरान उन्होंने एक लुटेरे को मौक़े पर क़ाबू कर लिया और फिर उसे पिल्लर के साथ बांधकर उसकी जमकर धुनाई की। स्थानीय लोगों ने जब काबू किए व्यक्ति की तालाशी ली तो उन्हें उसकी जेब से  काफी सीरिंज बरामद हुई। 

    स्थानीय लोगों ने आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया। पीड़ित न्यू एकता नगर निवासी मयंक ने बताया कि वह ई रिक्शा की किश्त देने के लिए कंपनी के शोरूम में जा रहा था। उसी दौरान जब वह रंजीत नगर पार्क के पास पहुंचा तो बुलेट मोटरसाइकिल उसके पास आकर रुका। बुलेट पर सवार दो व्यक्तियों में से एक व्यक्ति उतरकर उसके पास आया उसने मारपीट कर जेब से 7 हज़ार रुपए और उसका मोबाइल छीनकर अपने साथी को पकड़ा दिया। इस दौरान जब वह भागने लगा तो मौक़े पर मौजूद लोगों ने एक को मौके पर काबू कर लिया, जबकि दूसरा बुलेट सवार भागने में कामयाब रहा। 

    तालाशी दौरान व्यक्ति से बरामद हुई सीरिंज

    स्थानीय लोगों ने काबू किए व्यक्ति की तालाशी ली तो उक्त व्यक्ति की जेब से काफी सारी सीरिंज बरामद हुई। इस मामले में लोगों ने उससे पूछताछ की तो व्यक्ति ने माना कि वह नशा करता है और उसका आदी है। लोगों ने आरोपी की छित्तर परेड करके संबंधित थाने की पुलिस को सूचित किया।  मौके पर पहुंची थाना बारादरी की पुलिस लुटेरे को अपने साथ थाने ले गई और मामले की जांच में जुट गई।

  • मिलिट्स की खेती को बढ़ावा देने हेतू खंड स्तर पर 60 कृषि सखियों को किया प्रशिक्षित

    मिलिट्स की खेती को बढ़ावा देने हेतू खंड स्तर पर 60 कृषि सखियों को किया प्रशिक्षित

    ऊना / सुशील पंडित : राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत खंड स्तर पर चयनित 60 कृषि सखियों को मिलिट्स की खेती बारे एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण शिविर में कृषि सखियों को हिमाचल प्रदेश में टिकाऊ कृषि व पोषण सुरक्षा हेतू “मिलिट्स की खेती एक अच्छा विकल्प” प्रेजैंटेशन के माध्यम से कंगनी, रागी, जौं, ज्वार, बाजरा, सांवक, कोदा व कुटकी की खेती व पोषण सुरक्षा पर सम्पूर्ण जानकारी दी। इसके अलावा ऊना जिला में उगाई जाने वाले मुख्य मिलिट्स रागी, कंगनी व बाजरे की खेती की बीजाई का समय, बीज की किस्म व मात्रा, फसल प्रबंधन बारे भी कृषि सखियों को प्रशिक्षित किया गया। 

    कृषि विज्ञान केन्द्र ऊना की कार्यक्रम समन्वयक डाॅ योगिता शर्मा ने बताया कि पौष्टिकता व मूल्यवर्द्धक उत्पाद जैसे मिश्रित आटा, लडडू व बिस्किट बनाकर महिलाओं के लिए आय के रूप में एक अच्छा विकल्प साबित हो सकता है। उन्होंने कहा कि यह तभी संभव हो सकता है जब जिले में खरीफ मौसम में किसान इसकी खेती करेंगे। उन्होंने बताया कि कृषि विभाग द्वारा प्रत्येक खंड स्तर पर मिलिट्स के बीज उपलब्ध है।

    आतमा ऊना के परियोजना निदेशक डाॅ संतोष शर्मा ने प्राकृतिक खेती के तहत मिलिट्स की खेती को बढ़ावा देने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि आतमा ऊना द्वारा  जिला की 5 महिलाओं को मिलिट्स के मूल्यवर्द्धक उत्पाद बनाने पर राज्य स्तर पर प्रशिक्षण करवाया गया है। उन्होंने कृषि सखियों को व्यक्तिगत स्तर पर मिलिट्स की खेती व मिलिट्स को अपनी दैनिक डाईट में शामिल करने के लिए प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर डाॅ संजय कुमार, डाॅ दीपाली, विषयवाद विशेषज्ञ प्यारो देवी, एनआरएलएम की डीपीएम ज्योति शर्मा उपस्थित रही।

  • पंजाबः RTA Office में तैनात क्लर्क और निजी सहायक रिश्वत लेते गिरफ्तार

    पंजाबः RTA Office में तैनात क्लर्क और निजी सहायक रिश्वत लेते गिरफ्तार

    बठिंडाः भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत आज विजिलेंस की टीम ने आरटीए कार्यालय में तैनात क्लर्क व उसके निजी सहायक को गिरफ्तार किया है। विजिलेंस की टीम को शिकायत मिली थी, जिसके तहत कार्रवाई करते हुए दोपहर के समय रिश्वत लेते दोनों को रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान दिनेश कुमार और निजी सहायक राजवीर उर्फ राजू के रूप में हुई है। आरोपी प्रत्येक वाहन के टैक्स वेरिफिकेशन के लिए 100 रुपए प्रति फाइल चार्ज करते थे। बीड़ निवासी शिकायतकर्ता हरप्रीत सिंह से निजी सहायक राजू, क्लर्क दिनेश 10 फाइलों का टैक्स भुगतान कोड दर्ज करने की एवज में एक हजार रुपए ले रहा था।

    शिकायतकर्ता हरप्रीत सिंह ने आज विजिलेंस में शिकायत दी कि आरटीए कार्यालय में तैनात कर्मचारी उनसे फाइल पास करने के बदले रिश्वत मांग रहे हैं।  विजिलेंस अधिकारियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।अधिकारियों के मुताबिक, आरोपियों की गिरफ्तारी से पहले उनसे पैसे मांगने का ऑडियो भी रिकॉर्ड किया गया था, जिसके बाद आज कार्रवाई करते हुए डीएसपी विजिलेंस संदीप सिंह व इंस्पेक्टर अमनदीप सिंह के नेतृत्व में क्लर्क दिनेश व उनके निजी सहायक राजू को स्थानीय मिनी सचिवालय की दूसरी मंजिल स्थित आरटीए कार्यालय में बैठकर एक हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया।

    पता चला है कि दिनेश एक कंपनी के जरिए ट्रांसपोर्ट विभाग में आया था। कुछ महीने पहले लुधियाना से बठिंडा शिफ्ट हो गया था। सतर्कता विभाग के इंस्पेक्टर अमनदीप सिंह ने इस कार्रवाई की पुष्टि करते हुए बताया कि पिछले कुछ समय से आरटीए कार्यालय में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार की खबरें आ रही थीं। आरोपी दिनेश कुमार और राजू के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

  • उप मुख्यमंत्री ने माता श्री चिंतपूर्णी में पूजा अर्चना की

    उप मुख्यमंत्री ने माता श्री चिंतपूर्णी में पूजा अर्चना की

    ऊना / सुशील पंडित : उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज ऊना के प्रसिद्ध शक्तिपीठ माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर के दर्शन कर पूजा अर्चना की। उन्होंने कहा कि आज माता के दरबार में आने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। उन्होंने प्रदेश के लोगो की सुख, शांति, समृद्धि एवं सभी के उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री के धर्मपत्नी प्रो सिम्मी अग्निहोत्री, चिंतपूर्णी विधायक सुदर्शन सिंह बबलू, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रंजीत सिंह राणा, महामंत्री प्रमोद कुमार, उपायुक्त ऊना राघव शर्मा, पुलिस अधीक्षक अर्जित सेन सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

  • माता श्री चिंतपूर्णी से दिल्ली वोल्वो बस सेवा आरंभ

    माता श्री चिंतपूर्णी से दिल्ली वोल्वो बस सेवा आरंभ

    उप मुख्यमंत्री ने चिंतपूर्णी-दिल्ली वोल्वो बस को हरी झंडी दिखा कर किया रवाना
    वोल्वो बस सेवा से धार्मिक पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा – उप मुख्यमंत्री
    ऊना / सुशील पंडित : उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने माता श्री चिंतपूर्णी से दिल्ली के लिए वोल्वो बस को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। उप मुख्यमंत्री ने बताया कि वोल्वो बस के शुरू होने से जहां माता के मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर आगमन की सुविधा उपलब्ध होंगी वहीं प्रदेश में धार्मिक पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा । उपमुख्यमंत्री ने बताया कि हिमाचल पथ परिवहन निगम में हाल ही के दिनों में 11 वोल्वो बसों को शामिल किया गया है जिस से निगम के बेड़े में कुल 76 वोल्वो बसें हो चुकी है। उन्होंने बताया कि इस वोल्वो बस सेवा के साथ अन्य रूटों पर भी वोल्वो बस रूट प्रस्तावित है जिसमें टापरी-चंडीगढ़ एयरपोर्ट, शिमला-जयपुर, शिमला-श्रीनगर एवं शिमला-दिल्ली एयरपोर्ट के लिए शामिल है। उन्होंने बताया कि यह वोल्वो बस प्रातः 10ः30 बजे वाया मुबारिकपुर, अंब, ऊना, चंडीगढ़ होते हुए रात्रि 8 बजे दिल्ली पहुंचेंगी। वहीं वापसी में दिल्ली से रात्रि 9ः45 बजे चलकर प्रातः 7ः30 बजे चिंतपूर्णी पहुंचेंगी।
    उन्होंने बताया कि इस वोल्वो बस में एक तरफ का किराया चिंतपूर्णी से दिल्ली का 1040 रुपए निर्धारित किया गया है वहीं चिंतपूर्णी से चंडीगढ़ तक का किराया 500 रुपए निर्धारित किया गया है। उन्होंने बताया कि माता श्री चिंतपूर्णी में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए प्रयासरत है इसी उद्देश्य से आज यह वोल्वो बस सेवा शुरू की जा चुकी है। उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त चिंतपूर्णी माता-खाटूश्याम जी, बाबा बालकनाथ जी-अमृतसर, बाबा बालकनाथ दियोटसिद्ध-दिल्ली के लिए भी बस सेवाएं प्रस्तावित है। उन्होंने बताया कि इन सभी बस सेवाओं की सभी औपचारिकताएं शीघ्र ही पूर्ण कर शुरू की जाएंगी।
    इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री के धर्मपत्नी प्रो सिम्मी अग्निहोत्री, चिंतपूर्णी विधायक सुदर्शन सिंह बबलू, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रंजीत सिंह राणा, जिला महामंत्री प्रमोद कुमार, उपायुक्त ऊना राघव शर्मा, पुलिस अधीक्षक अर्जित सेन, डीएम एचआरटीसी अवतार सिंह, डीएम एचआरटीसी कुशल सिंह, आरएम सुरेश धीमान एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।
  • जालंधरः ज्योति नूरां को जान का खतरा! जारी किया वीडियो

    जालंधरः ज्योति नूरां को जान का खतरा! जारी किया वीडियो

    जालंधर/वरुण: पंजाबी सिंगर ज्योति नूरां को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, हाल हाल ही में ज्योति नूरां ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी किया है। जिसमें उन्होंने अपनी जान को खतरे का जिक्र किया है। बताया जा रा है कि इस मुश्किल दौर में ज्योति नूरां को अपने माता-पिता का साथ भी नहीं मिल पा रहा है। वहीं सिंगर द्वारा एक चौंकाने वाला वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें ज्योति ने खुलासा किया है कि कुछ लोग उनके घर के बाहर घूम रहे हैं। जिसका एक वीडियो भी उसने सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

    सिंगर ने अपने पति के खिलाफ कई गंभीर खुलासे किए हैं, जिसे सुनकर लोगों के होश उड़ जाएंगे। इस वीडियो को शेयर कर ज्योति ने कहा, ‘अगर मुझे या मेरे साथ किसी को कुछ होता है तो इसका जिम्मेदार कुणाल पासी होगा। इसी बीच उन्होंने यह भी बताया कि भारत में अभी रात के 1 बजे हैं। बता दें कि ज्योति नूरां की शादीशुदा जिंदगी में इन दिनों काफी उतार-चढ़ाव चल रहा है। 

  • जालंधरः JCB की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत, देखें CCTV

    जालंधरः JCB की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत, देखें CCTV

    जालंधर, वरुण/हर्षः महानगर के काला संघिया रोड से बड़ी खबर सामने आई है। जहां जेसीबी की चपेट में आने से बाइक सवार व्यक्ति की मौक़े पर मौत हो गई। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में क़ैद हो गई। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि वहां पर काम चल रहा था। जिस दौरान जेसीबी मशीन का पंजा नीचे की ओर था और जेसीबी मशीन प्लाट से बाहर आ रही थी। उसी दौरान सड़क से ही निकल रहे बाइक सवार व्यक्ति का सिर जेसीबी मशीन के पंजे से टकरा गया। हादसा इतना भयानक था कि जेसीबी मशीन के पंजे से टकराने के बाद बाइक सवार व्यक्ति उसके नीचे गिर गया। घटनास्थल पर मौजूद लोग घायल व्यक्ति को नज़दीकी अस्पताल में लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही थाना 5 की पुलिस मौके पर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए।

  • ਪੰਜਾਬ : ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਦੀ ਸਰਕਾਰ ਵਿੱਚ ਭ੍ਰਿਸ਼ਟਾਚਾਰ ਨੂੰ ਬਰਦਾਸ਼ਤ ਨਹੀਂ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇਗਾ – ਦਹਿਆ

    ਪੰਜਾਬ : ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਦੀ ਸਰਕਾਰ ਵਿੱਚ ਭ੍ਰਿਸ਼ਟਾਚਾਰ ਨੂੰ ਬਰਦਾਸ਼ਤ ਨਹੀਂ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇਗਾ – ਦਹਿਆ

    ਫ਼ਿਰੋਜ਼ਪੁਰ : ਸਾਲ 2023-24 ਦੌਰਾਨ ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਦੀਆਂ ਪੰਚਾਇਤੀ ਜ਼ਮੀਨਾਂ ਨੂੰ ਠੇਕੇ ‘ਤੇ ਦੇਣ ਦੀ ਬੋਲੀ ਦੀ ਪ੍ਰਕਿਰਿਆ ਸਮੂਹ ਪਿੰਡ ਵਾਸੀਆਂ ਦੀ ਹਾਜ਼ਰੀ ਵਿੱਚ ਹੋਵੇਗੀ ਅਤੇ ਸਮੁੱਚੀ ਪ੍ਰਕਿਰਿਆ ਦੀ ਵੀਡੀਓਗ੍ਰਾਫ਼ੀ ਵੀ ਲਾਜ਼ਮੀ ਹੋਵੇਗੀ। ਪੰਚਾਇਤਾਂ ਦੀਆਂ ਜ਼ਮੀਨਾਂ ਨੂੰ ਠੇਕੇ ‘ਤੇ ਦੇਣ ਦੀ ਪ੍ਰਕਿਰਿਆ ਵਿੱਚ ਕਿਸੇ ਵੀ ਪੱਧਰ ‘ਤੇ ਭ੍ਰਿਸ਼ਟਾਚਾਰ ਬਰਦਾਸ਼ਤ ਨਹੀਂ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇਗਾ। ਦੋਸ਼ੀ ਪਾਏ ਜਾਣ ਵਾਲੇ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ/ਕਰਮਚਾਰੀਆਂ ਵਿਰੁੱਧ ਸਖ਼ਤ ਕਾਰਵਾਈ ਹੋਵੇਗੀ। ਇਹ ਪ੍ਰਗਟਾਵਾ ਵਿਧਾਨ ਸਭਾ ਹਲਕਾ ਫ਼ਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ਦਿਹਾਤੀ ਤੋਂ ਵਿਧਾਇਕ ਐਡਵੋਕੇਟ ਰਜਨੀਸ਼ ਦਹੀਆ ਨੇ ਕੀਤਾ ।

    ਵਿਧਾਇਕ ਐਡਵੋਕੇਟ ਰਜਨੀਸ਼ ਦਹੀਆ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਪਿਛਲੀਆਂ ਸਰਕਾਰਾਂ ਸਮੇਂ ਪੰਚਾਇਤੀ ਜ਼ਮੀਨਾਂ ਨੂੰ ਠੇਕੇ ‘ਤੇ ਦੇਣ ਦੀ ਪ੍ਰਕਿਰਿਆ ਵਿੱਚ ਵੱਡੀ ਪੱਧਰ ‘ਤੇ ਧਾਂਦਲੀ ਹੰਦੀ ਸੀ ਅਤੇ ਜ਼ਿਆਦਾਤਰ ਥਾਵਾਂ ‘ਤੇ ਬੋਲੀ ਸਬੰਧੀ ਨਾ ਤਾਂ ਪਿੰਡ ਵਾਸੀਆਂ ਨੂੰ ਸੂਚਿਤ ਕੀਤਾ ਜਾਂਦਾ ਸੀ ਅਤੇ ਇਹ ਬੋਲੀ ਸਰਪੰਚਾ ਦੇ ਘਰਾਂ ਵਿੱਚ ਜਾਂ ਬੰਦ ਕਮਰਿਆਂ ਵਿੱਚ ਹੀ ਮੁਕੰਮਲ ਹੋ ਜਾਂਦੀ ਸੀ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਇਸ ਕੰਮ ਵਿੱਚ ਭ੍ਰਿਸ਼ਟਾਚਾਰ ਵੀ ਵੱਡੀ ਪੱਧਰ ‘ਤੇ ਹੁੰਦਾ ਸੀ।

    ਸ੍ਰੀ. ਦਹੀਆ ਨੇ ਅੱਗੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਰਾਜ ਵਿੱਚ ਹੁਣ ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਦੀ ਸਰਕਾਰ ਹੈ ਅਤੇ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਵੱਲੋਂ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਸ. ਭਗਵੰਤ ਮਾਨ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਵਿੱਚ ਭ੍ਰਿਸ਼ਟਾਚਾਰ ਨੂੰ ਕਿਸੇ ਵੀ ਪੱਧਰ ‘ਤੇ ਬਰਦਾਸ਼ਤ ਨਹੀਂ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇਗਾ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਪੰਚਾਇਤ ਵਿਭਾਗ ਦੇ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਨੂੰ ਸਖ਼ਤ ਹਦਾਇਤਾਂ ਹਨ ਕਿ ਇਸ ਸਾਲ ਪੰਚਾਇਤੀ ਜ਼ਮੀਨ ਦੀ ਹੋਣ ਵਾਲੀ ਬੋਲੀ ਵਾਸਤੇ ਸਬੰਧਤ ਪਿੰਡ ਵਿੱਚ ਸ਼ਡਿਊਲ ਅਨੁਸਾਰ ਅਨਾਊਂਸਮੈਂਟ/ ਮੁਨਾਦੀ ਕਰਵਾਈ ਜਾਵੇ ਤਾਂ ਜੋ ਸਬੰਧਤ ਪਿੰਡਾਂ ਦੇ ਚਾਹਵਾਨ ਲੋਕ ਬੋਲੀ ਵਿੱਚ ਭਾਗ ਲੈ ਸਕਣ। ਇਸ ਤੋਂ ਇਲਾਵਾ ਬੋਲੀ ਦੀ ਮੁਕੰਮਲ ਵਿਡੀਓਗ੍ਰਾਫੀ ਹੋਵੇਗੀ ਅਤੇ ਸਫ਼ਲ ਬੋਲੀਕਾਰ ਵੱਲੋਂ ਬੋਲੀ ਦੀ ਬਣਦੀ ਰਕਮ ਮੌਕੇ ‘ਤੇ ਜਮ੍ਹਾ ਕਰਾ ਕੇ ਰਸੀਦ ਪ੍ਰਾਪਤ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇਗੀ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਜਿਹੜੇ ਅਧਿਕਾਰੀ ਸਫ਼ਲ ਬੋਲੀਕਾਰ ਦੀ ਮੌਕੇ ‘ਤੇ ਰਸੀਦ ਨਹੀਂ ਕੱਟਣਗੇ ਤਾਂ ਬਣਦੀ ਰਕਮ ਸਬੰਧਤ ਅਧਿਕਾਰੀ/ਕਰਮਚਾਰੀ ਦੀ ਤਨਖਾਹ ਵਿੱਚੋਂ ਕੱਟੀ ਜਾਵੇਗੀ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਇਸ ਸਬੰਧ ਵਿੱਚ ਭ੍ਰਿਸ਼ਟਾਚਾਰ ਕਿਸੇ ਵੀ ਪੱਧਰ ‘ਤੇ ਬਰਦਾਸ਼ਤ ਨਹੀਂ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇਗਾ ਅਤੇ ਜੇਕਰ ਕੋਈ ਅਜਿਹਾ ਕੇਸ ਆਉਂਦਾ ਹੈ ਤਾਂ ਦੋਸ਼ੀ ਅਧਿਕਾਰੀ/ਕਰਮਚਾਰੀ ਵਿਰੁੱਧ ਸਖ਼ਤ ਵਿਭਾਗੀ ਕਾਰਵਾਈ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇਗੀ।

  • डेरा बाबा रुद्रानंद में विधायक देवेन्द्र भुट्टो ने सुनी जनसमस्याएं 

    डेरा बाबा रुद्रानंद में विधायक देवेन्द्र भुट्टो ने सुनी जनसमस्याएं 

    कुटलैहड़ कांग्रेस कमेटी की बैठक में भी लिया हिस्सा, विकास पर हुई चर्चा

    ऊना/सुशील पंडित : राज्य सरकार के मुख्यमंत्री सुखबिंदर सिंह सूक्खू द्वारा की गई हर घोषणा को अधिकारी समयबद्ध पूरा करें और कुटलैहड़ की जनता की समस्याओं के समाधान के लिए धरातल पर काम करें। यह शब्द कुटलैहड़ विस क्षेत्र के विधायक देवेन्द्र भुट्टो ने कुटलैहड़ विस क्षेत्र के डेरा बाबा रुद्रानन्द आश्रम स्थित एक निजी होटल में जनसमस्याओं को सुनने के बाद अधिकारियों के साथ बैठक में कहे। भुट्टो ने कहा कि कुटलैहड़ विस क्षेत्र का समग्र विकास हमारी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि कुटलैहड़ की जनता की समस्याओं का समाधान घरद्वार पर हो उसी मूलमंत्र से हम सप्ताह में एक बार हर पार्षद वार्ड में जन समस्याओं को सुनने का अधिकारियों के साथ बैठक रखते है। भुट्टो ने कहा कि राज्य सरकार जनता के लिए कई योजनाओं को धरातल पर उतार कर लाभ पहुंचा रही है। राज्य सरकार की सुखाश्रय योजना गरीब व अनाथ बच्चों के लिए वरदान साबित हो रही है। बहीं गरीबी रेखा से नीचे रहने वाले परिवारों के लिए सरकार और प्रशासन मिलकर उनकी आर्थिकी मजबूत कर रहे है। 

    भुट्टो ने कहा कि कुटलैहड़ में विकास कार्यो के लिए धन की कमी नहीं आएगी। लेकिन अधिकारी कर्मचारी ईमानदारी से धरातल पर विकास कार्यो को देखें जनता को बार बार सरकारी कार्यलयों के चक्र न लगाने पड़े। इससे पूर्व कुटलैहड़ कांग्रेस कमेटी की बैठक में भी विधायक भुट्टो ने शिरकत की ओर कमेटी के साथ नगर निगम चुनावों में मिली जीत पर चर्चा की। इस मौके पर कुटलैहड़ कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राम आसरा शर्मा महासचिव प्रवीण शर्मा ,अजय शर्मा पंचायत प्रधान बीडीसी सदस्य अधिकारी कर्मचारी व अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।