Blog
-

माता श्री चिंतपूर्णी से दिल्ली वोल्वो बस सेवा आरंभ
उप मुख्यमंत्री ने चिंतपूर्णी-दिल्ली वोल्वो बस को हरी झंडी दिखा कर किया रवानावोल्वो बस सेवा से धार्मिक पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा – उप मुख्यमंत्रीऊना / सुशील पंडित : उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने माता श्री चिंतपूर्णी से दिल्ली के लिए वोल्वो बस को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। उप मुख्यमंत्री ने बताया कि वोल्वो बस के शुरू होने से जहां माता के मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर आगमन की सुविधा उपलब्ध होंगी वहीं प्रदेश में धार्मिक पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा । उपमुख्यमंत्री ने बताया कि हिमाचल पथ परिवहन निगम में हाल ही के दिनों में 11 वोल्वो बसों को शामिल किया गया है जिस से निगम के बेड़े में कुल 76 वोल्वो बसें हो चुकी है। उन्होंने बताया कि इस वोल्वो बस सेवा के साथ अन्य रूटों पर भी वोल्वो बस रूट प्रस्तावित है जिसमें टापरी-चंडीगढ़ एयरपोर्ट, शिमला-जयपुर, शिमला-श्रीनगर एवं शिमला-दिल्ली एयरपोर्ट के लिए शामिल है। उन्होंने बताया कि यह वोल्वो बस प्रातः 10ः30 बजे वाया मुबारिकपुर, अंब, ऊना, चंडीगढ़ होते हुए रात्रि 8 बजे दिल्ली पहुंचेंगी। वहीं वापसी में दिल्ली से रात्रि 9ः45 बजे चलकर प्रातः 7ः30 बजे चिंतपूर्णी पहुंचेंगी।उन्होंने बताया कि इस वोल्वो बस में एक तरफ का किराया चिंतपूर्णी से दिल्ली का 1040 रुपए निर्धारित किया गया है वहीं चिंतपूर्णी से चंडीगढ़ तक का किराया 500 रुपए निर्धारित किया गया है। उन्होंने बताया कि माता श्री चिंतपूर्णी में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए प्रयासरत है इसी उद्देश्य से आज यह वोल्वो बस सेवा शुरू की जा चुकी है। उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त चिंतपूर्णी माता-खाटूश्याम जी, बाबा बालकनाथ जी-अमृतसर, बाबा बालकनाथ दियोटसिद्ध-दिल्ली के लिए भी बस सेवाएं प्रस्तावित है। उन्होंने बताया कि इन सभी बस सेवाओं की सभी औपचारिकताएं शीघ्र ही पूर्ण कर शुरू की जाएंगी।इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री के धर्मपत्नी प्रो सिम्मी अग्निहोत्री, चिंतपूर्णी विधायक सुदर्शन सिंह बबलू, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रंजीत सिंह राणा, जिला महामंत्री प्रमोद कुमार, उपायुक्त ऊना राघव शर्मा, पुलिस अधीक्षक अर्जित सेन, डीएम एचआरटीसी अवतार सिंह, डीएम एचआरटीसी कुशल सिंह, आरएम सुरेश धीमान एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे। -

जालंधरः ज्योति नूरां को जान का खतरा! जारी किया वीडियो
जालंधर/वरुण: पंजाबी सिंगर ज्योति नूरां को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, हाल हाल ही में ज्योति नूरां ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी किया है। जिसमें उन्होंने अपनी जान को खतरे का जिक्र किया है। बताया जा रा है कि इस मुश्किल दौर में ज्योति नूरां को अपने माता-पिता का साथ भी नहीं मिल पा रहा है। वहीं सिंगर द्वारा एक चौंकाने वाला वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें ज्योति ने खुलासा किया है कि कुछ लोग उनके घर के बाहर घूम रहे हैं। जिसका एक वीडियो भी उसने सोशल मीडिया पर शेयर किया है।
सिंगर ने अपने पति के खिलाफ कई गंभीर खुलासे किए हैं, जिसे सुनकर लोगों के होश उड़ जाएंगे। इस वीडियो को शेयर कर ज्योति ने कहा, ‘अगर मुझे या मेरे साथ किसी को कुछ होता है तो इसका जिम्मेदार कुणाल पासी होगा। इसी बीच उन्होंने यह भी बताया कि भारत में अभी रात के 1 बजे हैं। बता दें कि ज्योति नूरां की शादीशुदा जिंदगी में इन दिनों काफी उतार-चढ़ाव चल रहा है।
-

जालंधरः JCB की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत, देखें CCTV
जालंधर, वरुण/हर्षः महानगर के काला संघिया रोड से बड़ी खबर सामने आई है। जहां जेसीबी की चपेट में आने से बाइक सवार व्यक्ति की मौक़े पर मौत हो गई। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में क़ैद हो गई। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि वहां पर काम चल रहा था। जिस दौरान जेसीबी मशीन का पंजा नीचे की ओर था और जेसीबी मशीन प्लाट से बाहर आ रही थी। उसी दौरान सड़क से ही निकल रहे बाइक सवार व्यक्ति का सिर जेसीबी मशीन के पंजे से टकरा गया। हादसा इतना भयानक था कि जेसीबी मशीन के पंजे से टकराने के बाद बाइक सवार व्यक्ति उसके नीचे गिर गया। घटनास्थल पर मौजूद लोग घायल व्यक्ति को नज़दीकी अस्पताल में लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही थाना 5 की पुलिस मौके पर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए।
-

ਪੰਜਾਬ : ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਦੀ ਸਰਕਾਰ ਵਿੱਚ ਭ੍ਰਿਸ਼ਟਾਚਾਰ ਨੂੰ ਬਰਦਾਸ਼ਤ ਨਹੀਂ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇਗਾ – ਦਹਿਆ
ਫ਼ਿਰੋਜ਼ਪੁਰ : ਸਾਲ 2023-24 ਦੌਰਾਨ ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਦੀਆਂ ਪੰਚਾਇਤੀ ਜ਼ਮੀਨਾਂ ਨੂੰ ਠੇਕੇ ‘ਤੇ ਦੇਣ ਦੀ ਬੋਲੀ ਦੀ ਪ੍ਰਕਿਰਿਆ ਸਮੂਹ ਪਿੰਡ ਵਾਸੀਆਂ ਦੀ ਹਾਜ਼ਰੀ ਵਿੱਚ ਹੋਵੇਗੀ ਅਤੇ ਸਮੁੱਚੀ ਪ੍ਰਕਿਰਿਆ ਦੀ ਵੀਡੀਓਗ੍ਰਾਫ਼ੀ ਵੀ ਲਾਜ਼ਮੀ ਹੋਵੇਗੀ। ਪੰਚਾਇਤਾਂ ਦੀਆਂ ਜ਼ਮੀਨਾਂ ਨੂੰ ਠੇਕੇ ‘ਤੇ ਦੇਣ ਦੀ ਪ੍ਰਕਿਰਿਆ ਵਿੱਚ ਕਿਸੇ ਵੀ ਪੱਧਰ ‘ਤੇ ਭ੍ਰਿਸ਼ਟਾਚਾਰ ਬਰਦਾਸ਼ਤ ਨਹੀਂ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇਗਾ। ਦੋਸ਼ੀ ਪਾਏ ਜਾਣ ਵਾਲੇ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ/ਕਰਮਚਾਰੀਆਂ ਵਿਰੁੱਧ ਸਖ਼ਤ ਕਾਰਵਾਈ ਹੋਵੇਗੀ। ਇਹ ਪ੍ਰਗਟਾਵਾ ਵਿਧਾਨ ਸਭਾ ਹਲਕਾ ਫ਼ਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ਦਿਹਾਤੀ ਤੋਂ ਵਿਧਾਇਕ ਐਡਵੋਕੇਟ ਰਜਨੀਸ਼ ਦਹੀਆ ਨੇ ਕੀਤਾ ।
ਵਿਧਾਇਕ ਐਡਵੋਕੇਟ ਰਜਨੀਸ਼ ਦਹੀਆ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਪਿਛਲੀਆਂ ਸਰਕਾਰਾਂ ਸਮੇਂ ਪੰਚਾਇਤੀ ਜ਼ਮੀਨਾਂ ਨੂੰ ਠੇਕੇ ‘ਤੇ ਦੇਣ ਦੀ ਪ੍ਰਕਿਰਿਆ ਵਿੱਚ ਵੱਡੀ ਪੱਧਰ ‘ਤੇ ਧਾਂਦਲੀ ਹੰਦੀ ਸੀ ਅਤੇ ਜ਼ਿਆਦਾਤਰ ਥਾਵਾਂ ‘ਤੇ ਬੋਲੀ ਸਬੰਧੀ ਨਾ ਤਾਂ ਪਿੰਡ ਵਾਸੀਆਂ ਨੂੰ ਸੂਚਿਤ ਕੀਤਾ ਜਾਂਦਾ ਸੀ ਅਤੇ ਇਹ ਬੋਲੀ ਸਰਪੰਚਾ ਦੇ ਘਰਾਂ ਵਿੱਚ ਜਾਂ ਬੰਦ ਕਮਰਿਆਂ ਵਿੱਚ ਹੀ ਮੁਕੰਮਲ ਹੋ ਜਾਂਦੀ ਸੀ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਇਸ ਕੰਮ ਵਿੱਚ ਭ੍ਰਿਸ਼ਟਾਚਾਰ ਵੀ ਵੱਡੀ ਪੱਧਰ ‘ਤੇ ਹੁੰਦਾ ਸੀ।
ਸ੍ਰੀ. ਦਹੀਆ ਨੇ ਅੱਗੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਰਾਜ ਵਿੱਚ ਹੁਣ ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਦੀ ਸਰਕਾਰ ਹੈ ਅਤੇ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਵੱਲੋਂ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਸ. ਭਗਵੰਤ ਮਾਨ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਵਿੱਚ ਭ੍ਰਿਸ਼ਟਾਚਾਰ ਨੂੰ ਕਿਸੇ ਵੀ ਪੱਧਰ ‘ਤੇ ਬਰਦਾਸ਼ਤ ਨਹੀਂ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇਗਾ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਪੰਚਾਇਤ ਵਿਭਾਗ ਦੇ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਨੂੰ ਸਖ਼ਤ ਹਦਾਇਤਾਂ ਹਨ ਕਿ ਇਸ ਸਾਲ ਪੰਚਾਇਤੀ ਜ਼ਮੀਨ ਦੀ ਹੋਣ ਵਾਲੀ ਬੋਲੀ ਵਾਸਤੇ ਸਬੰਧਤ ਪਿੰਡ ਵਿੱਚ ਸ਼ਡਿਊਲ ਅਨੁਸਾਰ ਅਨਾਊਂਸਮੈਂਟ/ ਮੁਨਾਦੀ ਕਰਵਾਈ ਜਾਵੇ ਤਾਂ ਜੋ ਸਬੰਧਤ ਪਿੰਡਾਂ ਦੇ ਚਾਹਵਾਨ ਲੋਕ ਬੋਲੀ ਵਿੱਚ ਭਾਗ ਲੈ ਸਕਣ। ਇਸ ਤੋਂ ਇਲਾਵਾ ਬੋਲੀ ਦੀ ਮੁਕੰਮਲ ਵਿਡੀਓਗ੍ਰਾਫੀ ਹੋਵੇਗੀ ਅਤੇ ਸਫ਼ਲ ਬੋਲੀਕਾਰ ਵੱਲੋਂ ਬੋਲੀ ਦੀ ਬਣਦੀ ਰਕਮ ਮੌਕੇ ‘ਤੇ ਜਮ੍ਹਾ ਕਰਾ ਕੇ ਰਸੀਦ ਪ੍ਰਾਪਤ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇਗੀ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਜਿਹੜੇ ਅਧਿਕਾਰੀ ਸਫ਼ਲ ਬੋਲੀਕਾਰ ਦੀ ਮੌਕੇ ‘ਤੇ ਰਸੀਦ ਨਹੀਂ ਕੱਟਣਗੇ ਤਾਂ ਬਣਦੀ ਰਕਮ ਸਬੰਧਤ ਅਧਿਕਾਰੀ/ਕਰਮਚਾਰੀ ਦੀ ਤਨਖਾਹ ਵਿੱਚੋਂ ਕੱਟੀ ਜਾਵੇਗੀ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਇਸ ਸਬੰਧ ਵਿੱਚ ਭ੍ਰਿਸ਼ਟਾਚਾਰ ਕਿਸੇ ਵੀ ਪੱਧਰ ‘ਤੇ ਬਰਦਾਸ਼ਤ ਨਹੀਂ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇਗਾ ਅਤੇ ਜੇਕਰ ਕੋਈ ਅਜਿਹਾ ਕੇਸ ਆਉਂਦਾ ਹੈ ਤਾਂ ਦੋਸ਼ੀ ਅਧਿਕਾਰੀ/ਕਰਮਚਾਰੀ ਵਿਰੁੱਧ ਸਖ਼ਤ ਵਿਭਾਗੀ ਕਾਰਵਾਈ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇਗੀ।
-

डेरा बाबा रुद्रानंद में विधायक देवेन्द्र भुट्टो ने सुनी जनसमस्याएं
कुटलैहड़ कांग्रेस कमेटी की बैठक में भी लिया हिस्सा, विकास पर हुई चर्चा
ऊना/सुशील पंडित : राज्य सरकार के मुख्यमंत्री सुखबिंदर सिंह सूक्खू द्वारा की गई हर घोषणा को अधिकारी समयबद्ध पूरा करें और कुटलैहड़ की जनता की समस्याओं के समाधान के लिए धरातल पर काम करें। यह शब्द कुटलैहड़ विस क्षेत्र के विधायक देवेन्द्र भुट्टो ने कुटलैहड़ विस क्षेत्र के डेरा बाबा रुद्रानन्द आश्रम स्थित एक निजी होटल में जनसमस्याओं को सुनने के बाद अधिकारियों के साथ बैठक में कहे। भुट्टो ने कहा कि कुटलैहड़ विस क्षेत्र का समग्र विकास हमारी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि कुटलैहड़ की जनता की समस्याओं का समाधान घरद्वार पर हो उसी मूलमंत्र से हम सप्ताह में एक बार हर पार्षद वार्ड में जन समस्याओं को सुनने का अधिकारियों के साथ बैठक रखते है। भुट्टो ने कहा कि राज्य सरकार जनता के लिए कई योजनाओं को धरातल पर उतार कर लाभ पहुंचा रही है। राज्य सरकार की सुखाश्रय योजना गरीब व अनाथ बच्चों के लिए वरदान साबित हो रही है। बहीं गरीबी रेखा से नीचे रहने वाले परिवारों के लिए सरकार और प्रशासन मिलकर उनकी आर्थिकी मजबूत कर रहे है।
भुट्टो ने कहा कि कुटलैहड़ में विकास कार्यो के लिए धन की कमी नहीं आएगी। लेकिन अधिकारी कर्मचारी ईमानदारी से धरातल पर विकास कार्यो को देखें जनता को बार बार सरकारी कार्यलयों के चक्र न लगाने पड़े। इससे पूर्व कुटलैहड़ कांग्रेस कमेटी की बैठक में भी विधायक भुट्टो ने शिरकत की ओर कमेटी के साथ नगर निगम चुनावों में मिली जीत पर चर्चा की। इस मौके पर कुटलैहड़ कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राम आसरा शर्मा महासचिव प्रवीण शर्मा ,अजय शर्मा पंचायत प्रधान बीडीसी सदस्य अधिकारी कर्मचारी व अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
-

पंजाबः जमीनी विवाद को लेकर दो गुटों में चली गोलियां, एक घायल, देखें वीडियो
फिरोजपुरः गांव आरिफ में जमीनी विवाद को लेकर 2 पक्षों खूनी झड़प होने की घटना सामने आई है। दो गुटों की आपसी लड़ाई में एक आदमी ने अपने बचाव के लिए रायफल से दूसरे व्यक्ति पर गोली चला दी जो कि उसकी टांग में लगी। इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। घायल का फरीदकोट के मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार दोनों पक्ष आपस में रिश्तेदार बताए जा रहे हैं। एक छोटे से जमीन के टुकड़े के लिए यह घटना घटी है। इस दौरान एक दूसरे पर लाठियों से भी वार किया गया है। बताया जा रहा है झड़प के दौरान कई महिलाएं भी घायल हो गई हैं। घटना संबंधी सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
-

पूर्व प्रधानमंत्री को किया गया गिरफ्तार, मचा बवाल
इस्लामाबादः पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को गिरफ्तार कर लिया गया है। हाल ही में उन्होंने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के के अधिकारी मेजर जनरल फैसल नसीर पर गंभीर आरोप लगाए थे। इमरान खान ने आरोप लगाया था कि मेजर जनरल फैसल नसीर उनकी हत्या कराने की कोशिश कर रहे हैं। इससे गिरफ्तारी से पाकिस्तान की सियासत में बवाल मच गया है। इमरान खान के समर्थकों ने जमकर नारेबाजी की है और वे सड़कों पर उतर आए हैं।
-

पंजाबः बर्खास्त SHO इंदरजीत को लेकर गृह विभाग ने DGP से मांगा जवाब
चंडीगढ़ः नशा तस्करी के आरोप में बर्खास्त किए गए थानेदार इंद्रजीत सिंह के मामले में पंजाब के गृह विभाग ने डीजीपी गौरव यादव को एक और पत्र लिखा है, जिसमें कहा गया है कि डीजीपी पिछले पत्र में इंद्रजीत सिंह के बारे में जानकारी नहीं दी थी।पत्र में कहा गया है कि इंद्रजीत को तरनतारन और होशियारपुर में तैनात करने वाले अधिकारी के नाम का उल्लेख किया जाए। जारी पत्र में यह भी कहा गया है कि विभागीय जांच में इंद्रजीत को क्लीन चिट देने वाले अधिकारियों के नाम भी बताए जाएं। इसके साथ ही उन्होंने पत्र लिखकर कहा कि डीजीपी ने 20 अप्रैल को लिखे पत्र में इंद्रजीत के बारे में पूरी जानकारी नहीं दी थी। बर्खास्त अधिकारी इंद्रजीत सिंह पर दोष है कि वह बेकसूर को नशा तस्करी के झूठे मामलों में फंसाने का धंधा चलाता था।

उस पर आरोप है कि वह पाकिस्तान से तस्करी के जरिए नशा मंगवाता ता और पैसा इकट्ठा करने के बेकसूरों को नशे के मामले में फंसाता था या नशा बेचने के लिए मजबूर करता था। वह फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी के कर्मचारियों से मिलीभगत कर किसी न किसी तरह से तस्करों की रिहाई सुनिश्चित करता था। उल्लेखनीय है कि इंदरजीत सिंह पर अपने साथी स्वर्गीय गुरजीत सिंह, साहब सिंह, दलबीर सिंह और बर्खास्त बीएसएफ जवान सुरेश कुमार त्यागी आदि तस्करों की मदद से पाकिस्तान से नशीले पदार्थ मंगवाने के आरोप है। रिपोर्ट के अनुसार, जांच में यह भी पता चला कि इंद्रजीत सिंह (ओआरपी/इंस्पेक्टर, अब बर्खास्त) ने कई तस्करों और एक अन्य व्यक्ति से पैसों की वसूली की। एसआईटी की जांच में यह बात भी सामने आई कि कई ऐसे अधिकारी जिन्होंने समय-समय पर इंद्रजीत सिंह को अपने अधीन तैनात किया। आरोप है कि उनकी मिलीभगत उन अधिकारियों से थी और यह एक अलग जांच का विषय है।
-

पंजाबः कांग्रेस MLA पाहड़ा के पिता हत्या केस में नामजद
गुरदासपुरः जिले से कांग्रेस विधायक बरिंदरमत सिंह पाहड़ा के पिता गुरमीत सिंह को पुलिस ने हत्या केस में नामजद किया है। मामला बीते दिन प्रेम प्रसंग के चलते 25 वर्षीय युवक की हत्या का है। पुलिस अधिकारियों द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता वीना जो मृतक युवक की मां है। उन्होंने आरोप लगाया था कि विधायक बरिंदरमत सिंह पाहड़ा के पिता गुरमीत सिंह आरोपियों को उनके साथ राजीनामा करने के लिए उकसा रहे थे और आरोपियों को शह दे रहे थे। पुलिस ने इस मामले में गुरमीत सिंह पाहड़ा समेत कुल 6 लोगों को नामजद किया है। इनमें एक महिला भी शामिल है।
पुलिस को दी शिकायत में मृतक शुभम की मां वीना पत्नी सुभाष निवासी पाहड़ा ने बताया है कि उसका पुत्र सुभम मोटू जो 25 वर्ष का था और लकड़ का काम करता था, 7 मई को वह और उसका लड़का अपने घर पर मौजूद था कि 8 बजे पाहड़ा बोबी पुत्र सिंदा निवासी पाहड़ा उनके घर आया और उसके पुत्र शुभम को अपने साथ ले गया जो रात तक घर नहीं लौटा। अगले दिन सुबह करीब साढ़े छह बजे गांव के दो लोग उसके घर आए और उन्होंने बताया कि गांव में ही किसी के खेत में शुभम मोटू का शव पड़ा है।
शिकायतकर्ता ने बताया कि उसके बेटे शुभम मोटू का गांव की ही एक लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था, इसी रंजिश के चलते उसके भाई, पिता व अन्य व्यक्तियों ने शुभम मोटू की पीट-पीट कर हत्या कर दी। मामले में थाना तिबड़ की पुलिस ने लड़की के भाई बॉबी पुत्र सिंदा, उसके पिता सिंदा पुत्र बच्चन लाल व 4 अन्य राजू, लावा दामाद हजारा लाल, कुलविंदर पत्नी राजू व गुरमीत सिंह पुत्र करतार सिंह को मामले में नामजद किया है। जो कि गुरमीत सिंह गुरदासपुर के मौजूदा विधायक बरिंदरमत सिंह के पिता हैं। हालांकि विधायक और उनका परिवार इस मामले पर फिलहाल कोई प्रतिक्रिया देने को तैयार नहीं दिख रहा है क्योंकि बार-बार फोन करने के बाद भी वे फोन नहीं उठा रहे।
-

ਪੰਜਾਬ: ਅਧਿਆਪਕਾਂ ਦਾ ਤਿੰਨ ਦਿਨਾ ਤੋਂ ਚਲ ਰਿਹਾ ਧਰਨਾ ਹੋਈ ਸਮਾਪਤ, ਵੰਡੇ ਲੱਡੂ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ
ਸ੍ਰੀ ਅਨੰਦਪੁਰ ਸਾਹਿਬ/ਸੰਦੀਪ ਸ਼ਰਮਾ: ਬੀਤੇ ਤਿੰਨ ਦਿਨਾ ਤੋਂ ਸਿੱਖਿਆ ਮੰਤਰੀ ਸ. ਹਰਜੋਤ ਸਿੰਘ ਬੈਂਸ ਦੇ ਪਿੰਡ ਗੰਬੀਰਪੁਰ ਵਿਖੇ 4161 ਮਾਸਟਰ ਕੈਡਰ ਦਾ ਪੱਕਾ ਧਰਨਾ ਅੱਜ ਦੇਰ ਸ਼ਾਮ ਸਮਾਪਤ ਹੋ ਗਿਆ । ਅਧਿਆਪਕਾਂ ਦਾ ਕਹਿਣਾ ਸੀ ਕਿ ਉਹਨਾਂ ਨੂੰ 5 ਜਨਵਰੀ ਨੂੰ ਮੁੱਖਮੰਤਰੀ ਦੁਆਰਾ ਜੁਆਈਨਿੰਗ ਪੱਤਰ ਤਾਂ ਦੇ ਦਿੱਤੇ ਗਏ ਸੀ, ਮਗਰ ਹਾਲੇ ਤੱਕ ਉਹਨਾਂ ਨੂੰ ਸਟੇਸ਼ਨ ਅਲਾਟ ਨਹੀਂ ਕੀਤੇ ਗਏ ਤੇ ਦੇਰ ਸ਼ਾਮ ਸਿੱਖਿਆ ਮੰਤਰੀ ਦੁਆਰਾ ਉਹਨਾਂ ਦੀ ਮੰਗ ਮੰਨ ਲਈ ਗਈ ਤੇ ਧਰਨਾਕਾਰੀ ਅਧਿਆਪਕਾਂ ਨੇ ਮੰਗ ਪੂਰੀ ਹੋਣ ਤੇ ਲੱਡੂ ਵੰਡੇ ਤੇ ਸਿੱਖਿਆ ਮੰਤਰੀ ਹਰਜੋਤ ਬੈਂਸ ਜਿੰਦਾਬਾਦ ਦੇ ਨਾਅਰੇ ਲਗਾ ਕੇ ਖੁਸ਼ੀ ਜ਼ਾਹਿਰ ਕਰਦੇ ਹੋਏ ਮੁੱਖਮੰਤਰੀ ਦਾ ਵੀ ਧੰਨਵਾਦ ਕੀਤਾ।
4161 ਅਧਿਆਪਕ ਯੂਨੀਅਨ ਦੇ ਆਗੂ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਉਹ 9 ਮਈ ਨੂੰ ਆਪਣੀ ਆਪਣੀ ਡਾਈਟ ਵਿੱਚ ਜਾ ਕੇ ਹਾਜ਼ਰੀ ਦੇਣਗੇ ਤੇ ਓਹਨਾ ਦੀ ਟ੍ਰੇਨਿੰਗ ਸ਼ੁਰੂ ਹੋ ਜਾਵੇਗੀ ਤੇ ਟ੍ਰੇਨਿੰਗ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਉਹਨਾਂ ਨੂੰ ਸਟੇਸ਼ਨ ਅਲਾਟ ਕਰ ਦਿੱਤੇ ਜਾਣਗੇ ।