Blog

  • पटाखा फैक्टरी में हुआ धमाका, 6 की मौत, देखें वीडियो

    पटाखा फैक्टरी में हुआ धमाका, 6 की मौत, देखें वीडियो

    चेन्नई: तमिलनाडु से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां विरुधुनगर जिले में एक पटाखा बनाने वाली फैक्टरी में विस्फोट हो गया है। इस विस्फोट की वजह से वहां काम कर रहे 6 मजदूरों की मौत हो गई है। विस्फोट के बारे में आशंका जताई जा रही है कि रसायनों को मिलाने की प्रक्रिया के दौरान यह धमाका हो गया, जिससे कम से कम एक कमरा क्षतिग्रस्त हो गया। इस कमरे में काम कर रहे 6 मजदूरों की मौत हो गई है। फिलहाल मौके पर राहत और बचाव का कार्य किया जा रहा है।


    इससे थोड़ी देर पहले ही एक अन्य घटना में तेलंगाना के यदाद्रि-भुवनगिरि जिले में भी एक फैक्ट्री में विस्फोट हो गया। यदाद्रि-भुवनगिरि जिले में शनिवार को हुए धमाके में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस ने घटना के बारे में जानकारी दी है। पुलिस ने बताया कि घायल व्यक्ति का अस्पताल में इलाज जारी है और उसकी हालत स्थिर है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार यह विस्फोट उस कारखाने में हुआ, जहां विस्फोटक सामग्री बनाई जाती है। फिलहाल घटना के जांच की जा रही है। साथ ही राहत का कार्य भी किया जा रहा है।

    बता दें कि तमिलनाडु में इससे पहले शुक्रवार को एक हादसे में एलपीजी टैंकर पलट गया। ये हादसा कोयंबटूर में हुआ। इसे लेकर कोयंबटूक के जिला कलेक्टर क्रांति कुमार पति ने कहा कि शुक्रवार तड़के एक एलपीजी टैंकर अविनाशी रोड फ्लाईओवर पर पलट गया, जिससे मामूली गैस रिसाव हुआ। जब ड्राइवर फ्लाईओवर के चौराहे पर घूम रहा था तभी ट्रक से अलग होने के बाद टैंकर पलट गया। उन्होंने बताया कि इस हादसे में कोई घायल नहीं हुआ। हालांकि हादसे की वजह से शहर के मध्य भाग में यातायात अस्थायी रूप से रुक गया। घटनास्थल से 500 मीटर से एक किमी के दायरे में स्थित स्कूलों को एहतियात के तौर पर दिन भर के लिए बंद कर दिया गया।

     

  • Punjab News: महापंचायत में शामिल होने जा रहे किसानों की एक और बस हुई हादसे का शिकार, देखें वीडियो

    Punjab News: महापंचायत में शामिल होने जा रहे किसानों की एक और बस हुई हादसे का शिकार, देखें वीडियो

    बठिंडाः पंजाब में घने कोहरे चलते सड़क हादसे की घटनाओं में भी बढ़ौतरी होने लगी है। वहीं आज सुबह ही जिले के गांव दियोन से हरियाणा के टोहाना में होने वाली महापंचायत में हिस्सा लेने जा रहे किसानों की स्कूल बस डिवाइर पर चढ़ गई। इस हादसे में कई लोग घायल हो गए। वहीं उसके कुछ देर बाद एक और बस हादसे का शिकार हो गई।

    दरअसल, खनौरी बॉर्डर धरने के लिए जा रहे किसानों की बस बरनाले के नजदीक कस्बा भगता भाई का के नजदीक गांव कोठा गुरु के पास पलट गई। बताया जा रहा है कि हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए। महापंचायत में शामिल होने जा रहे किसान बीकेयू उगराहां से जुड़े है। घटना की सूचना मिलते सड़क सुरक्षा फोर्स की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया।

  • Punjab News: पैदल जा रहे नौजवान को गाड़ी ने मारी टक्कर, मौत

    Punjab News: पैदल जा रहे नौजवान को गाड़ी ने मारी टक्कर, मौत

    फाजिल्काः पंजाब में घने कोहरे के कारण भारी मात्रा में सड़क हादसे की घटनाएं सामने आ रही है। वहीं आज अबोहर क्षेत्र के गांव राजपुरा में घने कोहरे के दौरान अज्ञात गाड़ी ने पैदल जा रहे व्यक्ति को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि हादसे में व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई।

    मृतक की पहचान 40 वर्षीय केवल दास निवासी बठिंडा के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक केवल दास के 4 बच्चे हैं। वह गलियों में फेरी लगाकर कोट पैटों की जीप आदि लगाने का काम करता था और उसका ससुराल सादुलशहर मटीली में है। आज सुबह वह पैदल बहाववाला से राजपुरा के मध्य जा रहा था कि अचानक किसी तेजगति वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

    वहीं घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची बहाववाला एएसआई सुभाष कंबोज पुलिस टीम के साथ पहुंचे जहां उन्होने नर सेवा नारायण सेवा समिति के सहयोग से शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवा दिया है। घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी गई है। पुलिस ने कहा मृतक के परिजनों के बयानों पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

  • Punjab में जल्द बनेंगा BJP प्रधान, मंनोजरन कालिया का आया बयान, देखें वीडियो

    Punjab में जल्द बनेंगा BJP प्रधान, मंनोजरन कालिया का आया बयान, देखें वीडियो

    बठिंडाः पंजाब में भाजपा प्रधान को लेकर एक बार फिर से पार्टी में माहौल गरमा गया है। दरअसल, आज भाजपा के पूर्व मंत्री व सीनियर नेता मनोरंजन कालिया ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि जल्द पंजाब भाजपा प्रधान का ऐलान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पंजाब बीजेपी पार्टी का प्रधान जो भी बनेगा, चाहे वह कांग्रेस पार्टी से आए या बीजेपी का कोई वरिष्ठ नेता हो नेताओं को वह मंजूर होगा। कालिया ने कहा कि पूरे भारत में भारतीय जनता पार्टी के 12 करोड़ सदस्य बन चुके हैं, जिनमें से 8 लाख सदस्य पंजाब में बने हैं।

    वहीं आमरण अनशन पर बैठे किसान नेता जगजीत डल्लेवाल को लेकर कालिया ने कहाकि उन्हें अपना आमरण अनशन को खत्म करें, केंद्र किसानों के साथ बातचीत करने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि वह किसी भी मसले का हल बात बातचीत के साथ किया जा सकता है और केंद्र किसानों के साथ बातचीत करने के लिए तैयार है। सारे मसले बातचीत से हल होते है। उन्होंने कहा कि पार्टी से हमारी भी किसानों के मसले हल करने को लेकर बातचीत हुई है, लेकिन आमरण अनशन पर बैठना मसले का हल नहीं है।

    सुप्रीम कोर्ट ने भी डल्लेवाल से आमरण अनशन को खत्म करने की बात कही है। कालिया ने कहा कि 3.74 लाख करोड़ रुपए के कर्ज में पंजाब डूब चुका है। कालिया ने आप पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि केजरीवाल अब एक और बड़ा झूठ बोल रहे हैं। जिसके चलते उन्होंने धार्मिक वोट पाने के लिए नई गारंटी दी है। जिसमें उन्होंने दिल्ली में मंदिर के पुजारियों और गुरुद्वारा साहिब के मुंशियों को 18 रुपये प्रति माह देने की बात कही है, यह पूरी तरह से झूठ है। आम आदमी पार्टी ने पंजाब के लोगों को पहले ही धोखा दिया है अभी तक पूरा किया गया।

     

  • चुनावों को लेकर BJP ने जारी की 29 उम्मीदवारों की पहली सूची, देखें लिस्ट

    चुनावों को लेकर BJP ने जारी की 29 उम्मीदवारों की पहली सूची, देखें लिस्ट

    नई दिल्ली: दिल्ली में विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियां पूरे जोर-शोर से चल रही हैं। इस बीच दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। इसमें 29 उम्मीदवारों के नाम हैं। बीजेपी की इस लिस्ट में आम आदमी पार्टी के अरविंद केजरीवाल और दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी के खिलाफ भी बीजेपी ने अपने प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर दिया है।

    बीजेपी की इस लिस्ट में अरविंद केजरीवाल के खिलाफ प्रवेश वर्मा को टिकट दिया गया है। वहीं दिल्ली की सीएम आतिशी के खिलाफ बीजेपी से रमेश बिधूड़ी को मौका मिला है। बीजेपी ने गांधीनगर सीट से दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष रह चुके अरविंद सिंह लवली को टिकट दिया है। इसके अलावा मालवीय नगर से बीजेपी के अध्यक्ष रह चुके सतीश उपाध्याय को टिकट मिला है। बीजेपी की लिस्ट के मुताबिक दिल्ली की बिजवासन सीट से कैलाश गहलोत को टिकट मिला है, जिन्होंने हाल ही में आम आदमी पार्टी छोड़कर भाजपा ज्वाइन की थी।

    वहीं पटपड़गंज विधानसभा सीट से रविंद्र नेगी को टिकट मिला है, जिन्होंने पिछले विधानसभा चुनाव में मनीष सिसोदिया के खिलाफ अच्छी लड़ाई लड़ी थी। इसके अलावा बीजेपी ने दिल्ली की रिठाला सीट से कुलवंत राणा को टिकट दिया है। वहीं आदर्श नगर से राजकुमार भाटिया, बादली से दीपक चौधरी, मंगोलपुरी से राजकुमार चौहान, रोहिणी से विजेंद्र गुप्ता, शालीमार बाग से रेखा गुप्ता, मॉडल टाउन से अशोक गोयल, करोल बाग से दुष्यंत कुमार गौतम, पटेल नगर से राजकुमार आनंद को टिकट मिला है। बता दें कि दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी पहले ही सभी प्रत्याशियों के नाम घोषित कर चुकी है। इसके अलावा कांग्रेस ने भी अपने प्रत्याशियों के नाम की कई लिस्ट जारी कर दी है। बीजेपी ने आज शनिवार को उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की, जिसमें कुल 29 लोगों के नाम शामिल हैं।

     

     

  • किसान आंदोलन को लेकर Punjab कृषि मंत्री ने केंद्रिय मंत्री से की ये अपील, देखें वीडियो

    किसान आंदोलन को लेकर Punjab कृषि मंत्री ने केंद्रिय मंत्री से की ये अपील, देखें वीडियो

    पटियालाः खनौरी बॉर्डर पर आज महापंचायत को लेकर भारी मात्रा में किसान एकत्रित हो रहे है। जहां किसान आंदोलन को लेकर अगली रणनीति तय की जाएगी। दरअसल, बीते दिन आमरण अनशन पर बैठे किसान जगजीत सिंह डल्लेवाल ने भी भारी संख्या में खनौरी बॉर्डर पर पहुंचने की अपील की थी। वीडियो में उन्होंने कहा कि था कि वह किसानों को दर्शन करना चाहते है।


    दूसरी ओर आज पंजाब कृषि मंत्री गुरमीत सिंह बादल खुड़िया ने वीडियो कॉन्फ्रेंस बैठक के दौरान केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज चौहान के किसानों की मांगो को लेकर अपील की है। पंजाब कृषि मंत्री ने केंद्रिय मंत्री से अपील करते हुए कहा कि वे गतिरोध को तोड़ें और केंद्र सरकार व आंदोलन कर रहे किसान यूनियनों के बीच बातचीत को जल्द से जल्द फिर से शुरू करें ताकि किसानी आंदोलन को खत्म किया जा सके।

    उन्होंने कहा कि आमरण अनशन पर बैठे डल्लेवाल का आज 41वां दिन है। केंद्रिय मंत्री से अपील करते हुए कहा कि वह 3 बार से अधिक समय तक शिवराज चौहान स्टेट के मुख्यमंत्री रह चुके है। ऐसे में वह केंद्र की ओर से किसानों के मसले को लेकर निजी दखल देकर किसानों की हकी मांगों के मामले को हल करवाए।

  • बिजली के खम्बे से पतंग टकराने के चलते करंट की चपेट में आए 2 भाई, देखें CCTV

    बिजली के खम्बे से पतंग टकराने के चलते करंट की चपेट में आए 2 भाई, देखें CCTV

    कोटाः शहर के महावीर नगर इलाके में 2 भाइयों को करंट लगने का मामला सामने आया है। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी वायरल हो रहा है। फुटेज में देखा जा सकता है कि नाले में खड़े दोनों बच्चों के हाथ में डंडा है और वह पतंग पकड़ रहे हैं। इस दौरान जोरदार धमाके के साथ आग लग जाती है। जानकारी मुताबिक घटना में करन (11) की करंट लगने से मौत हो गई, वो बिजली के पोल से 5-7 फीट दूरी पर ही था। बिजली के पोल से 11 केवी की लाइन गुजर रही है। सीसीटीवी सामने आने के बाद परिजनों ने चाइनीज मांझे में करंट दौड़ने की बात को गलत बताया है। वही कइयों ने हाई टेंशन लाइन पर पतंग उलझने की बात को नकारा है। लोगों का कहना है कि दोनों बच्चों को करंट जमीन से लगा है जिसमें करन (11) की मौत हुई। जबकि उसका छोटा भाई राहुल (9) बाल बाल बच गया। जानकारी देते हुए स्थानीय व्यक्ति ने बताया कि दिन के करीब 12 बजे वह छत पर खड़ा था। इस दौरान एक काफी बड़ी पतंग मांझे के साथ लटकती हुई बिजली के पोल पर लगे चीनी सर्किल पर जाकर टकराई। पतंग के टकराते ही स्पार्किंग हुई। दो बच्चे नाले में थोड़ी थोड़ी दूरी पर खड़े थे। दोनों के हाथ में डंडा था। जैसे स्पार्किंग की आग उनपर गिरी। छोटा बच्चा चट्टान पर गिरा। बड़ा बच्चा मुंह के बल पानी की तरफ गिर गया। उन्होंने कहा था कि पतंग का मांझा नीचे नहीं था। तार भी काफी ऊपर था। पतंग के चीनी के बाउल से टकराने से जोरदार धमाका हुआ था। आग नीचे गिरते ही पानी में अर्थिंग आया होगा। उस वजह से बच्चा तड़पा और मौत हो गई।धमाके की आवाज दूर तक लोगों ने सुनी थी। मृतक के पिता हरिया ने बताया कि घटना वाले दिन का सीसीटीवी सामने आया है जिसमें साफ तौर पर दिखाई दे रहा है कि दोनों बच्चों के पास डंडा है। दोनों बच्चे बिजली के पोल से पतंग नहीं उतार रहे थे। वो पोल से काफी दूर थे। चाइनीस मांझा की वजह से उन्हें करंट नहीं लगा। उनको जमीन से करंट लगा है।
  • Jalandhar News: सुबह-सुबह चली गोलियां, 2 युवकों की मौत, जांच में जुटे ACP

    Jalandhar News: सुबह-सुबह चली गोलियां, 2 युवकों की मौत, जांच में जुटे ACP

    जालंधर, ENS: महानगर में गोलियां चलने की घटना थमने का नाम नहीं ले रही। वहीं ताजा मामला लंबा पिंड के अधीन आते क्षेत्र शहीद उधम सिंह नगर से सामने आया है। जहां देर रात दोस्तों ने इकट्ठे होकर ड्रिंक की थी। लेकिन अलसुबह आपस में बहस हो गई। जिसके बाद दोस्तों में विवाद इतना बढ़ गया कि एक-दूसरे पर गोलियां चला दी। इस घटना में 2 युवकों की गोली लगने से मौत हो गई।

    मृतकों की पहचान 24 वर्षीय शिवम निवासी मोता सिंह नगर और 22 वर्षीय विनय तिवारी निवासी बस्ती शेख के रूप में हुई है। गोली चलने की घटना शहीद उधम सिंह नगर शैलानी माता मंदिर के नजदीक हुई है।फिलहाल पुलिस इस पूरी घटना की जांच पड़ताल कर रही है।

    मिली जानकारी के अनुसार 7 से 8 फायर हुए है, लेकिन इस बात की पुष्टि अभी कोई अधिकारी नहीं कर रहा। एसीपी नार्थ ऋषभ भोला मौके पर पहुंच गए है और मामले की जानकारी के जुट गए है।गोलियां चलाने वाला आरोपी मनी मिठापुरिया के रूप में हुई है जोकि घटना स्थल से फरार हो गए। मिली जानाकारी के अनुसार घर में दूसरी मंजिल पर गोलियां चली है।

  • Punjab News: मंदिर से वापस लौट रहे एक्टिवा सवार दंपति व 1 वर्षीय बच्चे को वाहन ने रौंदा, देखें Video

    Punjab News: मंदिर से वापस लौट रहे एक्टिवा सवार दंपति व 1 वर्षीय बच्चे को वाहन ने रौंदा, देखें Video

    हादसे में महिला की मौके पर मौत, गुस्साए लोगों ने किया रोड जाम

    रूपनगरः यहां एक दर्दनाक हादसा होने का मामला सामने आया है। बीती रात नंगल-श्री आंनदपुर साहिब मुख्य मार्ग पर जबरदस्त सड़क हादसा हो गया जिसमें एक महिला की मौत हो गई। जबकि उनका पति गंभीर रूप से घायल हो गया है जिन्हें पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया है। इस हादसे की सीसीटीवी तस्वीरें भी सामने आई है। जानकारी के अनुसार नंगर निवासी गुलशन अरोड़ा अपनी पत्नी कनिका व रिश्तेदारों का एक वर्ष का बच्चा जिसका जन्मदिन था, नंगल की अड्डा मार्कीट में स्थित श्री बाला जी खाटू श्याम मन्दिर से माथा टेक वापस अपनी एक्टिवा पर सवार होकर घर जा रहे थे कि जवाहर मार्कीट पहुंचने के दौरान अज्ञात वाहन ने उनकी एक्टिवा को टक्कर मार दी। हादसे में गुलशन कुमार की पत्नी कनिका की मौके पर ही मौत हो गई जबकि गुलशन कुमार के दिमाग में गहरी चोट लगी है जिसे पीजीआई रैफर कर दिया है। वहीं हादसे में बच्चा सुरक्षित बताया जा रहा है। हादसे के बाद लोगों का गुस्सा 7वें आसमान पर था और गुस्साये लोगों ने नंगल-श्री आंनदपुर साहिब मुख्य मार्ग पर जाम लगा दिया। इस दौरान लोगों ने पुलिस और प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि पुलिस द्वारा सड़कों पर नाके ना के बराबर हैं। वहीं लोगों ने प्रशासन से इस और ध्यान देने की अपील की। इस दौरान इंपेक्टर राहुल शर्मा ने गुस्साये लोगों को समझाकर मामला शांत करवाया और जाम किए रास्ते को खुलवाया।
  • महिला के साथ वीडियो वायरल होने पर DSP पर गिरी गाज, किया निलंबित

    महिला के साथ वीडियो वायरल होने पर DSP पर गिरी गाज, किया निलंबित

    कर्नाटकः तूमकुरु जिले के मधुगिरी के डीएसपी बी रामचंद्रप्पा को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, कर्नाटक सरकार ने डीएसपी की सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के मामले में निलंबित कर दिया है। डीएसपी का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह अपने ऑफिस के बाथरूम में एक महिला के साथ अनुचित तरीके से व्यवहार करते हुए दिखाई दे रहे थे। रामचंद्रप्पा कर्नाटक के गृह मंत्री परमेश्वर के निर्वाचन क्षेत्र के डीएसपी थे। डीएसपी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने के बाद सरकार हरकत में आ गई और मधुगिरी के डीएसपी बी. रामचंद्रप्पा को निलंबित कर दिया। डीएसपी बी. रामचंद्रप्पा को निलंबन के बाद प्रशासन ने इस प्रकरण की जांच के आदेश दिए। यह घटना पुलिस विभाग और राज्य प्रशासन की छवि पर गंभीर सवाल खड़े करती है। वहीं तूमकुरु के एसपी अशोक केवी ने मामले पर रिएक्शन दिया है। उन्होंने कहा कि वीडियो सही है या नहीं इसकी जांच की जाएगी। इसे वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के संज्ञान में लाया गया है। उन्होंने आश्वासन दिया कि मामले में उचित और सख्त कार्रवाई की जाएगी। बताया जा रहा हैकि घटना की रिपोर्ट तूमकुरु के एसपी ने केंद्रीय क्षेत्र के पुलिस निरीक्षक जनरल (IGP) को सौंप दी गई है। इसके बाद, IGP ने रिपोर्ट को पुलिस महानिदेशक और पुलिस निरीक्षक जनरल आलोक मोहन के पास भेज दिया है।