जालंधर (ENS) : भगवान वाल्मीकि चौक से कंपनी बाग़ चौक की ओर जाती सड़क पर एक नशे की हालत में गाड़ी चालक द्वारा दो गाड़ियों को टक्कर मारने का मामला सामने आया है। टाटा सफारी चालक ने दो स्वीफ्ट गाड़ियों को टक्कर मारी है। बताया जा रहा है कि इस घटना में एक बुजुर्ग को चोट भी लगी है। मौके पर थाना 4 की पुलिस पहुंचकर जाँच कर रही है।
Blog
-
पंजाबः दो दिन पहले काम पर आई नौकरानी ने दिया वारदात को अंजाम, देखें CCTV
लुधियानाः जिले में सेक्टर 32 के स्थित एमआईजी फ्लैट में दो दिन पहले काम पर रखी नेपाली नौकरानी को मालिक ने काम पर रखा था। इस दौरान फ्लैट मालिक ने उससे पहचान पत्र मांगे, लेकिन उक्त नौकरानी दो दिन तक टाल मटोल करती रही। आज फ्लैट मालिक ने वार्निंग देते हुए, पहचान पत्र लाने के लिए कहा था, जिसके बाद फ्लैट का मालिक काम पर चला गया। इस दौरान काम पर बैठे फ्लैट मालिक ने घर पर लगे सीसीटीवी कैमरे अपने मौबाईल पर चैक किए तो घर के मैंमबरों की मुवमेंट देखने को नहीं मीली।
जिसके बाद उसने पड़ोसियों को अपने घर भेजा, इस दौरान घर में रखी नौकरानी घर से भाग गई। जिसके बाद जब सीसीटीवी कैमरे चेक किए तो पता चला कि घर में दो व्यक्ति दाखिल होते दिखाई दिए। वहीं नौकरानी ने परिवारिक मैंमबरों को खाने में नशिला पदार्थ दिया। जिसके बाद परिवारिक मैंमबर बैहोश हो गए।
मालिक ने आरोप लगाया कि उक्त नौकरानी घर में छोटे बच्चे को उठाकर भागने कि फिराक में थी घर में आते पड़ोसियों को देख पकड़े जाने के ड़र से मौके से फरार हो गई।
वहीं दूसरी और बैहोश हुए परिवारिक स्दस्यों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जाहां उनकी तबियत गंभीर बनी हुई है।
पीड़ित परिवार के मुताबिक उन्होंने नौकरानी ने घर में काम करने वाले रसोइये, सात महीने के बच्चे की देखभाल करने वाली महिला और उनके घर में आई एक महिला रिश्तेदार को कोई नशीला पदार्थ दे दिया।
घटना की सुचना पीडित परिवार ने पुलिस को दे दी है। पुलिस ने सीसीटीवी कब्जे में लेकर मामले कि जांच शुरु कर दी है।
-
ऊना में जिला स्तरीय सतर्कता एवं मानिटरिंग समिति की बैठक आयोजित
ऊना/सुशील पंडित : अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति वर्ग के साथ सामान्य जाति वर्ग द्वारा जातिगत भेदभाव एवं दुर्व्यवहार से संबंधित जिला स्तरीय सतर्कता एवं मानिटरिंग समिति की जिला स्तरीय बैठक ऊना में आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने की। बैठक में अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति वर्ग के साथ सामान्य जाति वर्ग द्वारा जातिगत भेदभाव एवं दुर्व्यवहार से संबंधित पुलिस विभाग में लंबित अन्वेषणाधीन मामलों, न्यायालय में लंबित मामलों, न्यायालय द्वारा तय किए गए मामलों, पीड़ितों को प्रदान की गई राहत राशि के लिए लंबित मामलों के अलावा विभिन्न कारणों से खारिज किए गए मामलों के विषय में विस्तृत चर्चा की गई। इस अवसर पर उपायुक्त ने उपमंडल स्तर के अधिकारियों को निर्देश दिए कि एट्रोसिटी एक्ट 1989 की अनुपालना के दृष्टिगत उपमंडल स्तर पर भी समितियों का गठन कर प्रत्येक तीन माह में एक बार बैठक करना सुनिश्चित करें। उपायुक्त ऊना ने बताया कि एससी/एसटी एक्ट 1989 से संबंधित तीन मामलों में पहले व दूसरी किस्त के रूप में 225000 की राहत राशि प्रदान की गई है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में 30 नवंबर 2023 तक कुल 45 मामले न्यायालय में लंबित है जबकि चार मामले पुलिस विभाग में अन्वेक्षणाधीन है। इसके अतिरिक्त 1 अक्टूबर 2023 से 30 नवंबर 2023 तक तीन मामले न्यायालय द्वारा तय किए गए हैं तथा 9 मामले राहत राशि के लिए लंबित हैं। जबकि दो मामलों को सबूतों के अभाव में खारिज किया जा चुका है। इस अवसर पर एसडीएम बंगाणा मनोज कुमार, एसडीएम हरोली विशाल शर्मा, एसडीएम ऊना विश्व मोहन देव चौहान, एसडीएम गगरेट शशी पाल शर्मा, जिला न्यायवादी एकलव्य, सहायक जिला न्यायवादी प्रमोद नेगी, एएसपी ऊना संजीव भाटिया, डीएसपी ऊना अजय ठाकुर, बीडीओ ऊना के एल वर्मा, बीडीओ अंब ओम पाल डोगरा, बीडीओ गगरेट नील कमल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी तथा अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति से संबंधित जिला स्तरीय सतर्कता एवं मानिटरिंग समिति के सरकारी व गैर सरकारी सदस्य भी उपस्थित थे -

रायपुर संहोड़ा में सट्टा पर्ची के साथ एक काबू
ऊना/सुशील पंडित : मैहतपुर के रायपुर संहोड़ा गांव में पुलिस ने एक व्यक्ति को दड़ा सट्टा पर्ची के साथ काबू किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मैहतपुर पुलिस की एक टीम जब गश्त पर थी तब रायपुर सहोड़ा रेलवे फाटक के पास बसदेहड़ा निवासी रविंदर कुमार पुत्र बलदेव सिंह की शक की बिनाह पर तालाशी लेने पर तड़ा सट्टा पर्ची व 1080 रुपए बरामद हुए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। -
जालंधरः मेडिकल स्टोर पर पुलिस की दबिश, देखें वीडियो
जालंधर, ENS: वेस्ट हलके के थाना भार्गव कैंप के अधीन आते जगदंबे मेडिकल स्टोर पर पुलिस ने दबिश दी। यह कार्रवाई घास मंडी में स्थित मेडिकल स्टोर पर हुई है। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि उन्हें एक पत्रकार ने सूचना दी थी कि उक्त मेडिकल स्टोर पर नशीली दवाइयों की बिक्री की होती है। जिसके बाद में अपनी टीम के साथ उक्त मेडिकल स्टोर पर पहुंचे।
इस दौरान जब उन्होंने मेडिकल स्टोर के मालिक से नशीली दवाइयां को लेकर बात की तो उक्त मेडिकल स्टोर के मालिक ने कहा कि वह चार नशीली गोलियां दे सकता है। वहीं पुलिस अधिकारी ने कहा कि मामले की जांच के लिए उन्होंने ड्रग इंस्पेक्टर को सूचना दे दी है। वही काफी समय बीते जाने के बाद भी कोई ड्रग इंस्पेक्टर मौके पर जांच करने के लिए नहीं पहुंचा।
वहीं इस मामले को लेकर जब पुलिस अधिकारी से उक्त मेडिकल स्टोर द्वारा नशीली दवाईयों को बेचने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि इस मामले को लेकर ड्रग इंस्पेक्टर ही आगे की कार्रवाई कर सकते हैं। वहीं दूसरी और जब मेडिकल स्टोर के मालिक से बात की गई तो उन्होंने कहा कि एक ग्राहक उनके पास नशीली दवाई लेने के लिए आया था। उन्होंने कहा कि वह दवाई की मांग कर रहा था वह ज्यादा नशीली नहीं है।
दुकान मालिक ने कहा कि जो दवाई उसने उक्त ग्राहक को दी है उस दवाई के ग्राहक उनसे दो पत्ते उनसे मांग रहा था। दुकानदार ने कहा लेकिन उसने उसे सिर्फ चार गोलियां दी है जिसको लेकर कुछ देर बाद उक्त ग्राहक द्वारा हंगामा किया जा रहा है। दुकानदार का कहना कि ग्राहक द्वारा लगाए गए आरोप बेबुनियाद है।
-
कुटलैहड़ महिला मोर्चा की बैठक का आयोजन, वीरेंद्र कंवर विशेष तौर पर रहे मौजूद
महिलाओं को मोदी की गारंटी पर भरोसा, प्रदेश सरकार ने गारन्टी के नाम पर किया विश्वासघात: मोनिका
ऊना/सुशील पंडित : वीरवार को नवगठित भाजपा महिला मोर्चा कुटलैहड़ मंडल की पहली बैठक का आयोजन किया गया जिसमें पूर्व मंत्री व प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष विशेष तौर से मौजूद रहे। बैठक के दौरान महिला मोर्चा द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चल रही केंद्रीय सरकार का महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने पर विशेष धन्यवाद प्रस्ताव पारित किया गया।
कुटलैहड़ भाजपा महिला मोर्चा मंडल अध्यक्षा मोनिका कौशल ने बैठक की जानकारी देते हुए बताया कि यह महिला मोर्चा के गठन के उपरांत पहली बैठक आयोजित की गई है जिसमें मंडल व जिला की महिला मोर्चा सदस्यों सहित मण्डल के अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए जो वादे किए थे उनको पूरा किया है और सभी महिलाओं को मोदी की गारंटी पर भरोसा है। मोनिका ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने महिलाओं को गारंटी के नाम पर विश्वासघात किया है और इस धोखे का जवाब आने वाले लोकसभा चुनाव में दिया जाएगा।
महिला मोर्चा कुटलैहड़ मण्डल की अध्यक्ष मोनिका कौशल ने बैठक में रहने के लिए पूर्व मंत्री व भाजपा उपाध्यक्ष का भी आभार व्यक्त किया और कहा कि पूर्व में प्रदेश की भाजपा सरकार ने महिला सशक्तिकरण के लिए बेहतरीन काम किया है।
बैठक में महिला मोर्चा की सदस्यों व अन्य कार्यकर्ताओं द्वारा केंद्र सरकार की उज्ज्वला योजना, आयुष्मान योजना, जन धन योजना, हर घर नल योजना, फसल बीमा योजना आदि सभी जनकल्याणकारी योजनाओं के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र का आभार व्यक्त किया।
बैठक में महिला मोर्चा सदस्यों व कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए भाजपा उपाध्यक्ष वीरेंद्र कंवर ने केंद्र सरकार द्वारा महिलाओं के लिए चलाई गई योजनाओं का बखान करते हुए कहा कि भाजपा सदैव ही मातृशक्ति सशक्तिकरण के लिए प्रयासरत रही है और इसी का परिणाम है कि आज देश की उन्नति में महिलाओं की अहम भूमिका है। उन्होंने कहा कि आने वाले लोकसभा चुनावों में भाजपा की नीतियों का सहयोग करते हुए समस्त मातृशक्ति फिर से केंद्र में भाजपा सरकार बनाने में अपना अभूतपूर्व योगदान देंगी।
कुटलैहड़ भाजपा महिला मोर्चा की इस बैठक में ज़िला महिला मोर्चा अध्यक्ष अनु ठाकुर, मण्डल अध्यक्ष मोनिका कौशल, महामंत्री अल्का,सचिव नीलम, ज़िला उपाध्यक्ष सुषमा, मण्डल कोषाध्यक्ष नमिता, मण्डल उपाध्यक्ष शकुंतला शर्मा, ज़िला सचिव त्रिशला देवी, अनिता ठाकुर, सपना शर्मा सहित कुटलैहड़ मण्डल अध्यक्ष चरणजीत शर्मा, देवराज शर्मा, मण्डल महामंत्री मास्टर रमेश सहित महिला मोर्चा की सैंकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहीं। -
जनकौर में लाश मिलने से सनसनी, देखें वीडियो
ऊना संतोषगढ़ सड़क किनारे पड़ा था अर्धनग्न शव
ऊना/सुशील पंडित : ऊना जिला मुख्यालय से लगभग 7 किमी दूर जनकौर गांव में एक बुजुर्ग की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने ऊना संतोषगढ़ सड़क के किनारे मिली लाश को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान 62 वर्षीय तरसेम सिंह पुत्र गुरदास राम वासी जनकौर के रूप में हुई है। मृतक के सिर और शरीर के हिस्सों पर जख्मों के कई निशान भी मिले हैं। ऊना के एसपी अर्जित सेन ठाकुर ने बताया कि हमने फोरेंसिक टीम को मौके पर काम पर लगा दिया है। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। लाश पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दी गई है। अभी तक हमें मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। हमने मामला दर्ज कर लिया है और जांच के बाद ही आगे की जानकारी दी जाएगी।
घर से सड़क किनारे कैसे पहुंचातरसेम सिंह की लाश जब लोगों ने देखी तब उसका आधा शरीर निर्वस्त्र था। क्या किसी ने उसे मारकर सड़क किनारे फेंका था या किसी वाहन की चपेट में आने से उसकी मौत हुई। अभी तक पुलिस को कोई भी ऐसा सुराग नहीं मिला है जो किसी साजिश की ओर इशारा करता हो। आने वाले दिनों में इस मौत से पर्दा उठ सकता है। क्योंकि यह कोई प्राकृतिक मृत्यु नहीं है। सिर पर हुए जख्म बता रहे हैं कि मरने से पहले उसके साथ कुछ तो हुआ था।
-
ਪੰਜਾਬ: ਪੰਚਾਇਤ ਮੰਤਰੀ ਨੇ ਜ਼ਮੀਨ ਤੋਂ ਹਟਵਾਇਆ ਨਜਾਇਜ਼ ਕਬਜਾ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ
ਲੁਧਿਆਣਾ : ਬਾਲੋਕੇ ਰੋਡ ਸਥਿਤ ਪੰਚਾਇਤ ਵਿਭਾਗ ਦੀ ਜ਼ਮੀਨ ’ਤੇ ਇੱਕ ਬਿਲਡਰ ਵੱਲੋਂ ਕੀਤੇ ਨਾਜਾਇਜ਼ ਕਬਜ਼ੇ ਨੂੰ ਅੱਜ ਪੰਚਾਇਤ ਮੰਤਰੀ ਲਾਲਜੀਤ ਸਿੰਘ ਭੁੱਲਰ ਦੀ ਹਾਜ਼ਰੀ ਵਿੱਚ ਸਰਕਾਰੀ ਹੁਕਮਾਂ ’ਤੇ ਢਾਹ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ। ਬਿਲਡਰ ‘ਤੇ ਕਰੀਬ 4 ਕਨਾਲ ਪੰਚਾਇਤੀ ਜ਼ਮੀਨ ‘ਤੇ ਨਾਜਾਇਜ਼ ਕਬਜ਼ਾ ਕਰਨ ਦਾ ਦੋਸ਼ ਸੀ। ਹਾਲਾਂਕਿ ਬਿਲਡਰ ਨੇ ਇਹ ਵੀ ਦਾਅਵਾ ਕੀਤਾ ਕਿ ਉਸ ਨੂੰ ਅੱਜ ਹਾਈ ਕੋਰਟ ਤੋਂ ਸਟੇਅ ਮਿਲ ਗਈ ਹੈ। ਪੱਤਰਕਾਰਾਂ ਨਾਲ ਗੱਲਬਾਤ ਕਰਦਿਆਂ ਮੰਤਰੀ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਕਿਸੇ ਵੀ ਵਿਅਕਤੀ ਨੂੰ ਪੰਚਾਇਤੀ ਜ਼ਮੀਨ ’ਤੇ ਨਾਜਾਇਜ਼ ਕਬਜ਼ਾ ਨਹੀਂ ਕਰਨ ਦਿੱਤਾ ਜਾਵੇਗਾ। ਮੰਤਰੀ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਬਿਲਡਰ ਵਿਕਾਸ ਪਾਸੀ ਨੇ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੂੰ ਮਿਲ ਕੇ ਦਾਅਵਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਕਿ ਉਹ ਜ਼ਮੀਨ ‘ਤੇ ਆਪਣਾ ਨਾਜਾਇਜ਼ ਕਬਜ਼ਾ ਛੱਡ ਦੇਣਗੇ, ਪਰ ਉਨ੍ਹਾਂ ਅਜਿਹਾ ਨਹੀਂ ਕੀਤਾ।
ਮੰਤਰੀ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਇਹ ਨਜਾਇਜ਼ ਕਬਜ਼ੇ ਪਿਛਲੀਆਂ ਸਰਕਾਰਾਂ ਦੌਰਾਨ ਹੋਏ ਹਨ ਅਤੇ ਕਿਸੇ ਨੂੰ ਵੀ ਬਖਸ਼ਿਆ ਨਹੀਂ ਜਾਵੇਗਾ। ਇਸੇ ਤਰ੍ਹਾਂ ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਦੇ ਪ੍ਰਧਾਨ ਸੁਖਬੀਰ ਸਿੰਘ ਬਾਦਲ ਵੱਲੋਂ ਆਪਣੀ ਸਰਕਾਰ ਦੇ ਕਾਰਜਕਾਲ ਦੌਰਾਨ ਵਾਪਰੀਆਂ ਬੇਅਦਬੀ ਦੀਆਂ ਘਟਨਾਵਾਂ ਲਈ ਮੁਆਫ਼ੀ ਮੰਗਣ ‘ਤੇ ਵਿਅੰਗ ਕਰਦਿਆਂ ਮੰਤਰੀ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੂੰ ਆਪਣੇ ਕੀਤੇ ਦੀ ਸਜ਼ਾ ਮਿਲੀ ਹੈ ਅਤੇ ਪਾਰਟੀ ਤਬਾਹੀ ਦੇ ਰਾਹ ‘ਤੇ ਹੈ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਸਾਨਾਂ ਦੀ ਮਹਾਂਪੰਚਾਇਤ ‘ਤੇ ਵੀ ਪ੍ਰਤੀਕਿਰਿਆ ਦਿੱਤੀ। ਇਸ ਤੋਂ ਪਹਿਲਾਂ ਬਿਲਡਰ ਵਿਕਾਸ ਪਾਸੀ ਨੇ ਦਾਅਵਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਕਿ ਉਸ ਨੂੰ ਹਾਈ ਕੋਰਟ ਤੋਂ ਸਟੇਅ ਮਿਲ ਗਿਆ ਹੈ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਇਹ ਵੀ ਕਿਹਾ ਕਿ ਉਹ ਖੁਦ ਨਾਜਾਇਜ਼ ਕਬਜ਼ਿਆਂ ਹੇਠਲੀ ਜ਼ਮੀਨ ਘਟਾ ਕੇ ਲੋਕਾਂ ਲਈ ਸੜਕਾਂ ਬਣਾਉਣਗੇ।
-
ਪੈਨਸ਼ਨਰਾਂ ਅਤੇ ਮੁਲਾਜ਼ਮਾਂ ਨੇ ਨਾਅਰੇਬਾਜੀ ਕਰਕੇ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਦੀ ਸਾੜੀ ਅਰਥੀ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ
ਕੋਟਕਪੂਰਾ : ਕੋਟਕਪੂਰਾ ਤਹਿਸੀਲ ਦੇ ਪੈਨਸ਼ਨਰਾਂ ਅਤੇ ਮੁਲਾਜ਼ਮਾਂ ਨੇ ਸਥਾਨਕ ਐਸਡੀਐਮ ਦਫਤਰ ਸਾਹਮਣੇ ਮਿਉਂਸਪਲ ਪਾਰਕ ਵਿੱਚ ਭਗਵੰਤ ਮਾਨ ਸਰਕਾਰ ਦੇ ਖਿਲਾਫ ਰੋਸ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ਕਰਨ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਦੀ ਅਰਥੀ ਸਾੜੀ ਗਈ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਤੇ ਸੰਬੋਧਨ ਕਰਦਿਆਂ ਪੰਜਾਬ ਮੁਲਾਜ਼ਮ ਅਤੇ ਪੈਨਸ਼ਨਰਜ਼ ਸਾਂਝਾ ਫਰੰਟ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਫਰੀਦਕੋਟ ਦੇ ਆਗੂ ਪ੍ਰੇਮ ਚਾਵਲਾ, ਇੰਦਰਜੀਤ ਸਿੰਘ ਖੀਵਾ, ਕੁਲਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਮੌੜ, ਪ੍ਰਿੰਸੀਪਲ ਕ੍ਰਿਸ਼ਨ ਲਾਲ, ਪ੍ਰੀਤਮ ਸਿੰਘ ਖਜ਼ਾਨਾ ਦਫਤਰ, ਕੁਲਵੰਤ ਸਿੰਘ ਚਾਨੀ, ਹਰਪਾਲ ਸਿੰਘ ਮਚਾਕੀ, ਅਸ਼ੋਕ ਕੌਸ਼ਲ, ਹਰਵਿੰਦਰ ਸ਼ਰਮਾ, ਪ੍ਰਦੀਪ ਸਿੰਘ ਬਰਾੜ, ਜਗਵੰਤ ਸਿੰਘ ਬਰਾੜ, ਰਜਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਸਰਾਂ, ਇਕਬਾਲ ਸਿੰਘ ਢੁੱਡੀ ਜਿਲਾ ਪ੍ਰਧਾਨ ਕਲਾਸ ਫ਼ੋਰ ਯੂਨੀਅਨ ਤੇ ਭਰਾਤਰੀ ਜਥੇਬੰਦੀ ਦੇ ਆਗੂ ਸੁਖਜਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਤੁੰਬੜਭੰਨ ਨੇ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਤੇ ਦੋਸ਼ ਲਾਇਆ ਕਿ ਇਸ ਸਰਕਾਰ ਨੇ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਵਿਭਾਗਾਂ ਵਿੱਚੋਂ ਸੇਵਾ ਮੁਕਤ ਹੋਏ ਸਮੂਹ ਪੈਨਸ਼ਨਰਾਂ, ਆਊਟ ਸੋਰਸ, ਕੱਚੇ , ਠੇਕਾ ਆਧਾਰਤ ਤੇ ਰੈਗੂਲਰ ਮੁਲਾਜ਼ਮਾਂ ਅਤੇ ਸਕੀਮ ਵਰਕਰਾਂ ਦੀ ਆਪਣੇ 21 ਮਹੀਨੇ ਦੇ ਕਾਰਜ ਕਾਲ ਦੌਰਾਨ ਇੱਕ ਮੰਗ ਵੀ ਪੂਰੀ ਨਹੀਂ ਕੀਤੀ। ਉਹਨਾਂ ਅੱਗੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਪੰਜਾਬ ਸਟੇਟ ਮਨਿਸਟੀਰੀਅਲ ਸਰਵਿਸਿਜ਼ ਯੂਨੀਅਨ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਸੱਦੇ ਤੇ ਸਮੂਹ ਦਫਤਰੀ ਕਾਮੇ 8 ਨਵੰਬਰ ਤੋਂ ਕਲਮ ਛੋੜ ਹੜਤਾਲ ਤੇ ਚੱਲ ਰਹੇ ਹਨ।
ਪਰ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਪੰਜਾਬ ਕੋਲ ਸਮੂਹ ਪੈਨਸ਼ਨਰਾਂ ਅਤੇ ਮੁਲਾਜ਼ਮਾਂ ਦੀ ਗੱਲ ਸੁਣਨ ਲਈ ਕੋਈ ਟਾਈਮ ਨਹੀਂ ਹੈ। ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਸਮੂਹ ਪੈਨਸ਼ਨਰ, ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਸਮੂਹ ਦਰਜਾ ਚਾਰ ਮੁਲਾਜ਼ਮ ਤੋਂ ਦਰਜਾ ਇੱਕ ਤੱਕ ਦੇ ਅਧਿਕਾਰੀ ਇਸ ਸਮੇਂ ਕੇਂਦਰ ਸਰਕਾਰ ਤੇ ਕਈ ਰਾਜਾਂ ਦੇ ਹੋਰ ਮੁਲਾਜ਼ਮਾਂ ਨਾਲੋਂ 12 ਫੀਸਦੀ ਮਹਿੰਗਾਈ ਭੱਤਾ ਘੱਟ ਲੈ ਰਹੇ ਹਨ। ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਛੇਵੇਂ ਤਨਖਾਹ ਕਮਿਸ਼ਨ ਦੀਆਂ ਸਿਫਾਰਸ਼ਾਂ ਅਨੁਸਾਰ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਵੱਲ ਸਾਢੇ ਪੰਜ ਸਾਲਾਂ ਦਾ ਤਨਖਾਹਾ, ਪੈਨਸ਼ਨਾਂ ਤੇ ਲ਼ੀਵ ਇਨਕੈਸ਼ਮੈਂਟ ਦਾ ਬਕਾਇਆ ਪੈਂਡਿੰਗ ਪਿਆ ਹੈ। ਲਗਭਗ ਇੱਕ ਸਾਲ ਪਹਿਲਾਂ ਪੰਜਾਬ ਮੰਤਰੀ ਮੰਡਲ ਵੱਲੋਂ ਪੁਰਾਣੀ ਪੈਨਸ਼ਨ ਸਕੀਮ ਨੂੰ ਬਹਾਲ ਕਰਨ ਦਾ ਫੈਸਲਾ ਅਜੇ ਤੱਕ ਅਮਲੀ ਰੂਪ ਵਿੱਚ ਲਾਗੂ ਨਹੀਂ ਹੋਇਆ। ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਨੇ ਅਜੇ ਤੱਕ ਇੱਕ ਵੀ ਠੇਕਾ ਆਧਾਰਤ ਅਤੇ ਆਊਟਸੋਰਸ ਮੁਲਾਜ਼ਮ ਨੂੰ ਪੱਕਾ ਨਹੀਂ ਕੀਤਾ ਤੇ ਨਾ ਹੀ ਮੁਲਾਜ਼ਮਾਂ ਦੀਆਂ ਤਨਖਾਹਾਂ ਵਿੱਚ ਅਜੇ ਤੱਕ ਕੋਈ ਵਾਧਾ ਕੀਤਾ ਹੈ। ਆਸ਼ਾ ਵਰਕਰਾਂ, ਮਿਡ ਡੇ ਮੀਲ ਵਰਕਰਾਂ ਅਤੇ ਆਂਗਨਵਾੜੀ ਵਰਕਰਾਂ ਨੂੰ ਘੱਟ ਉਜਰਤਾਂ ਦੇ ਕੇ ਆਰਥਿਕ ਸ਼ੋਸ਼ਣ ਕੀਤਾ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ ਤੇ ਇਹਨਾਂ ਨਾਲ ਕੀਤਾ। ਇੱਕ ਵੀ ਚੋਣ ਵਾਅਦਾ ਅਜੇ ਤੱਕ ਪੂਰਾ ਨਹੀਂ ਹੋਇਆ। ਆਗੂਆਂ ਨੇ ਭਗਵੰਤ ਮਾਨ ਸਰਕਾਰ ਨੂੰ ਚੇਤਾਵਨੀ ਦਿੱਤੀ ਕਿ ਜੇਕਰ ਪੰਜਾਬ ਵਿਧਾਨ ਸਭਾ ਚੋਣਾਂ ਤੋਂ ਪਹਿਲਾਂ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਸਮੂਹ ਪੈਨਸ਼ਨਰਾਂ ਤੇ ਮੁਲਾਜ਼ਮਾਂ ਨਾਲ ਕੀਤੇ ਗਏ। ਸਾਰੇ ਵਾਅਦੇ ਪੂਰੇ ਨਾ ਕੀਤੇ ਗਏ ਤਾਂ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਪੈਨਸ਼ਨਰ ਅਤੇ ਮੁਲਾਜ਼ਮ ਪਿਛਲੀਆਂ ਹੁਕਮਰਾਨ ਸਰਕਾਰਾਂ ਵਾਂਗ ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਨੂੰ ਵੀ ਸਬਕ ਸਿਖਾਉਣ ਲਈ ਮਜਬੂਰ ਹੋਣਗੇ। ਆਗੂਆਂ ਨੇ ਐਲਾਨ ਕੀਤਾ ਕਿ ਕੱਲ 15 ਦਸੰਬਰ ਦਿਨ ਸ਼ੁਕਰਵਾਰ ਨੂੰ ਸਵੇਰੇ 11 ਵਜੇ ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਫਰੀਦਕੋਟ ਦੇ ਦਫਤਰ ਸਾਹਮਣੇ ਰੋਸ਼ ਰੈਲੀ ਕਰਨ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਪੰਜਾਬ ਭਗਵੰਤ ਮਾਨ ਦਾ ਪੁਤਲਾ ਫੂਕਿਆ ਜਾਵੇਗਾ। ਸਿੰਘ ਵਾਲੀਆ, ਹਰਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ, ਬੰਤ ਸਿੰਘ, ਰਿੰਕੂ ਸਿੰਘ ਮੰਡੀ ਬੋਰਡ, ਹਰਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ ਬਿਜਲੀ ਬੋਰਡ ਤੇ ਪਰਮਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਜਟਾਣਾ ਆਦਿ ਹਾਜ਼ਰ ਸਨ।
-
पंजाबः घर जा रही 4 वर्षीय बच्ची को कुत्तों ने नोचा, देखें CCTV
लुधियानाः पंजाब में आवारा कुत्तों का कहर जारी है। आए दिन बच्चों सहित अन्य लोगों कुत्ते अपना शिकार बना रहे है। वहीं ताजा मामला थाना सराभा नगर के अधीन आते इलाके से सामने आया है। जहां घर जा रही 4 वर्षीय बच्ची को कुत्तों ने नोच डाला। घटना बीते दिन की है। बताया जा रहा है कि बच्ची को 4 कुत्तों ने उसे घेर लिया और घसीट कर प्लाट में ले गए। जहां वह उसे नोचने लगे। करीब 32 सेकेंड तक कुत्तों ने बच्ची को घेरे रखा। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
वहीं बच्ची के रोने की आवाज सुनकर आसपास के लोग इकट्ठे हो गए। लोगों ने मौके पर पहुंचकर बच्ची को कुत्ते के चुंगल से छुड़वाया। वीडियो बाड़ेवाल रोड के प्रदीप पार्क के नजदीक की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि इस मामले को लेकर पीड़ित बच्ची के परिवार ने पुलिस को शिकायत नहीं दी है।
वहीं थाना सराभा नगर के एसएचओ अमरिंदर सिंह ने बताया कि वीडियो उन्होंने देख ली है। फिलहाल अभी किसी ने इस संबंधी शिकायत नहीं दी है। यदि कोई शिकायत आती है तो जरूर इलाके में चेक करवाया जाएगा। बाकी वीडियो किस जगह की है उस जगह को भी जल्द लोकेट कर लिया जाएगा।