Blog

  • पंजाब: 3 दिन से पत्नी की लाश के साथ रह रहा था पति, ऐसे खुला राज

    पंजाब: 3 दिन से पत्नी की लाश के साथ रह रहा था पति, ऐसे खुला राज

    मोगाः शहर के पहाड़ा सिंह चौक के पास एक घर में महिला की 3 दिन पुरानी लाश मिली है। तीन दिन से पति शव के साथ रह रहा था। इस बीच किसी ने उसके घर का दरवाजा खुलते नहीं देखा। महिला की सास मायके गई हुई थी। महिला ने आज सुबह बेटे रोहित ने कई बार फोन किया लेकिन इसके बावजूद रोहित ने मां का फोन नहीं उठाया। जिसके बाद मां ने पड़ोस में केमिस्ट की दुकान चलाने वाली सोनी को अपने घर भेजा।

    सोनी उनके घर पर गया तो पहले तो रोहित दरवाजा खोलने के लिए तैयार नहीं हुआ, लेकिन जब पड़ोसी ने जबरदस्ती दरवाजा खोलकर उसकी मां से फोन पर बात करने के लिए मजबूर किया तो वह बाहर निकल आया और अपनी मां को फोन पर यह कहकर फरार हो गया कि उसकी पत्नी मोनिका नाराज होकर साउथ सिटी थाने में उसकी शिकायत करने गई है। वह भी थाने जा रहा हैं। यह कहकर रोहित घर का दरवाजा खोलकर चला गया।

    इस दौरान रोहित ने जैसे ही दरवाजा खोला तो घर के अंदर से दुर्गंध आने लगी और पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद साउथ सिटी पुलिस मौके पर पहुंची और वहां पर मृत महिला का शव बरामद हुआ जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। महिला की हत्या हुई या उसने आत्महत्या की इस बारे में पुलिस कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। एसएचओ साउथ सिटी थाना अमनदीप सिंह कंबोज का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। इस मामले में जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

  • 12 बोतल अवैध शराब सहित व्यक्ति काबू 

    12 बोतल अवैध शराब सहित व्यक्ति काबू 

    ऊना/सुशील पंडित : उपमण्डल हरोली पुलिस थाना के अंतर्गत पड़ते गांव पंडोगा में पुलिस चौकी प्रभारी रणजीत की अगुवाई में गठित टीम ने नाकाबंदी के दौरान एक स्कूटी चालक से शराब की 12 बोतल बरामद की हैं। आरोपित की पहचान संजीव कुमार( 46) पुत्र निवासी बार्ड नंबर पांच गांव पंजावर तह0 हरोली जिला ऊना के रुप में हुई हैं। यह जानकारी हरोली पुलिस थाना प्रभारी सुनील साख्यांन ने दी हैं। उन्होंने बताया कि नशा माफिया पर कार्रवाई करने के लिए पुलिस टीमें लगातार कार्रवाई में जुटी हैं।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार पंडोगा पुलिस चौकी प्रभारी रणजीत सिंह की अगुवाई में गांव पंजाबर में नाकाबंदी की हुई थी। इस दौरान एक स्कूटी संख्या (एचपी 80-9826) को चेकिंग के लिए रोका और चालक को दस्तावेज दिखाने के लिए पूछताछ की। लेकिन स्कूटी चालक किसी तरह के दस्तावेज नहीं दिखा पाया। पुलिस ने जांच के दौरान स्कूटी में एक पेटी में रखी 12 बोतल देसी शराब बरामद की। पुलिस ने स्कूटी व शराब को अपने कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरु कर दी हैं।

    वहीं, हरोली उपमंडल के डीएसपी अनिल पटियाल ने जानकारी देते हुए बताया कि हरोली पुलिस लगातार हर अवैध गतिविधियों पर नजर रखे हुए है। क्षेत्र के लोगों को चाहिए कि वह नशा माफिया के बारे में पुलिस को सूचना दें। सूचना देने वालों के नाम व पहचान पूर्ण रुप से गुप्त रखी जाएगी।

  • चिंतपूर्णी में 14 से 16 फरवरी तक बंद रहेगी वाहनों की आवाजाही  

    चिंतपूर्णी में 14 से 16 फरवरी तक बंद रहेगी वाहनों की आवाजाही  

    ऊना/ सुशील पंडित : चिंतपूर्णी मंदिर में चल रहे विकास कार्यों को सुचारू रूप से चलाने के लिए पुराने बस अड्डे से गांव के प्रवेश द्वार की ओर जाने वाला रास्ता 14 फरवरी की मध्य रात्रि से 16 फरवरी की मध्य रात्रि तक वाहनों की आवाजाही के लिए बंद रहेगा। इस संबंध में आदेश जारी करते हुए जिला दंडाधिकारी राघव शर्मा ने बताया कि बाजार के दोनों बैरियरों के मध्य का क्षेत्र शामिल है।

  • सड़क हादसे में स्कूटी व बाइक चालक घायल

    सड़क हादसे में स्कूटी व बाइक चालक घायल

    ऊना/सुशील पंडित : उपमंडल अम्ब के अंतर्गत आते गांव भैरा में सड़क हादसे में स्कूटी व वाइक चालक घायल हो गए। घायलों को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रेफर कर दिया गया। हादसे की सूचना मिलने पर अम्व पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी अनुसार भैरा निवासी 52 वर्षीय जोगिंदर पाल एक मोबाइल कंपनी में नौकरी करता है।

    मंगलवार सुबह करीब 10:00 बजे वह अपनी स्कूटी पर ड्यूटी पर जा रहा था। जब वह भैरा बाजार पहुंचा तो बाइक चालक अभिषेक कुमार ने उसे पीछे से टक्कर मार दी। इस टक्कर में जोगिंदर पाल व अभिषेक कुमार दोनों घायल हो गए। स्थानीय दुकानदारों ने इन दोनों घायलों को उपचार के लिए धुसाड़ा अस्पताल ले गए। यहां पर डॉक्टर ने उन्हें प्राथमिक उपचार देने के बाद क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रेफर कर दिया। थाना प्रभारी अंब आशीष पठानिया ने कहा पुलिस ने हादसे की सूचना मिलने पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

  • पंजाबः इस इलाके में घरों व दुकानों में आई दरारें, लोगों में रोष

    पंजाबः इस इलाके में घरों व दुकानों में आई दरारें, लोगों में रोष

    सुनामः संगरूर जिले में स्थित सुनाम में घरों व दुकानों में दरार आने से लोग खौफजदा है। सुनाम के सर्राफा बाजार में दुकानों में आ रही दरारों से परेशान दुकानदारों ने रोष जताया। दुकानदार शांति वर्मा और जसपाल सिंह ने बताया कि वे मौत के साए में व्यापार करने को विवश हैं। किसी भी समय कोई अप्रिय घटना हो सकती है। दुकानों में दरारें लगातार बढ़ रही हैं। उन्हें यहां काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई दुकानों में दरारें काफी चौड़ी हो गई हैं और वे टूटने की कगार पर हैं। उन्होंने कहा कि इस इलाके में पानी लीकेज की वजह ऐसे हालात बन रहे हैं।

    जसपाल सिंह ने कहा कि उनकी दुकान गिर गई है और उन्होंने कर्ज लेकर दोबारा निर्माण किया है। काउंसिल प्रशासन से बार-बार इसका समाधान करने की गुहार लगाई जा रही है लेकिन यहां कोई उचित कार्रवाई नहीं की गई है। उनकी मांग है कि यहां जलापूर्ति के लिए ओपन पाइप बिछाई जाएं। अगर उनकी मांग नहीं मानी गई तो वे नगर परिषद कार्यालय के सामने धरना देने को विवश होंगे।

    मंगलवार को अकाली दल के महासचिव व हलका प्रभारी राजिंदर दीपा ने पीड़ितों के पास पहुंचकर हालात का जायजा लिया और दुकानदारों से बातचीत की। दीपा ने कहा कि मामले को तुरंत प्रशासन के ध्यान में लाकर हल करवाया जाएगा। नगर परिषद कार्य साधक अधिकारी अमृतपाल से बात करने के बाद उन्होंने कहा कि वे इसकी जांच कराएंगे और ओपन पाइप लाइन का प्रस्ताव तैयार करके काम शुरू करवाया जाएगा।

  • कोटला कलां में किराए के मकान से दो चिट्टा तस्कर काबू

    कोटला कलां में किराए के मकान से दो चिट्टा तस्कर काबू

    20.50 ग्राम चिट्टा, तराजू और सिरिंज बरामद

    ऊना/ सुशील पंडित : चिट्टे (हेरोईन) का व्यापार हिमाचल में तेजी से पैर पसार रहा है। मंगलवार को ऊना के कोटला कलां गांव में पुलिस ने एक युवक और एक महिला से 20.50 ग्राम नशीला पाउडर(चिट्ठा)  पकड़ा है। पुलिस सूत्रों के अनुसार आरोपी चिट्टा बेचने का काम करते थे क्योंकि उनके पास एक छोटा सा तराजू भी मिला है जिसमें चिट्टे को तोलकर युवाओं को बेचा जाता था। साथ ही उनके पास से सिरिंज भी बरामद हुई हैं जिससे यह नशा किया जाता है। 

    अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रवीण धीमान ने बताया कि पुलिस के पास नशा व्यापारियों की गतिविधियों की जानकारी पहले से ही थी। आरोपी युवक की पहचान चमनदीप(29) पुत्र भाग सिंह निवासी बड़सर हिमाचल प्रदेश और महिला की पहचान हरबंस कौर(59) पुत्री दर्शन राम निवासी फगवाड़ा (पंजाब) के रूप में हुई है। पता चला है कि कुछ दिन पहले ही उन्होंने कोटला कलां में एक मकान किराए पर लिया था। दोनों इसी घर से नशे का व्यापार करते थे। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर मादक द्रव्य अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रवीण धीमान ने बताया कि पिछले डेढ़ महीने में नशा तस्करी के 19 मामले पकड़े गए हैं और उनके खिलाफ जांच जारी है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रवीण धीमान ने कहा कि हिमाचल पुलिस युद्ध स्तर पर नशा तस्करों पर नकेल कसने के लिए अपना नेटवर्क बढ़ा रही है। लगभग हर दूसरे दिन तस्कर दबोचे जा रहे हैं। अगर आम जनता को भी नशा तस्करों की से संबंधित कोई जानकारी है तो वह बेझिझक पुलिस को सूचित कर सकती है। नशा तस्करों की जानकारी देने वाले लोगों की पहचान कभी साझा नहीं की जाती। पुलिस बल को नशे से लड़ने के लिए समाज के सहयोग की भी आवश्यक्ता है।

  • सरकारी नौकरी दिलवाने के बदले रिश्वत लेता आरोपी गिरफ्तार

    सरकारी नौकरी दिलवाने के बदले रिश्वत लेता आरोपी गिरफ्तार

    चंडीगढ़: पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार को जड़ से ख़त्म करने के मकसद से एक प्राईवेट व्यक्ति सन्दीप सिंह विर्क, निवासी गांव नयागांव, जि़ला एसएएस नगर को 15,000 रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू किया है। स्थानीय अदालत ने मुलजि़म का दो दिनों का पुलिस रिमांड दे दिया है, जिस दौरान उससे और पूछताछ की जाएगी।  इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उपरोक्त दोषी ने शिकायतकर्ता साबर ख़ान निवासी हंडिआयआ, जि़ला बरनाला को झूठा दावा किया है कि उसकी पंजाब के मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) तक पहुंच है और वह उसे विशेष कोटे के अंतर्गत सीएमओ में निजी अधिकारी के तौर पर भर्ती करवा देगा, जिसके लिए नौकरी के बदले उसे 6 लाख रुपए की रिश्वत/खर्चा देना पड़ेगा।  

    उन्होंने आगे बताया कि शिकायतकर्ता ने विजीलैंस ब्यूरो को बताया कि दोषी पहले ही उसके पास से इसी काम के बदले 15,000 रुपए ले चुका है और अब फ़ाईल/केस पर दस्तख़त करवाने और आगे सम्बन्धित अधिकारी से मंज़ूरी दिलाने के लिए और 25,000 रुपए की मांग कर रहा है। प्राथमिक तफ्तीश के उपरांत विजीलैंस ब्यूरो की टीम ने जाल बिछाकर मुलजि़म सन्दीप सिंह को दो सरकारी गवाहों की हाजिऱी में शिकायतकर्ता से 15,000 रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू कर लिया। जांच के दौरान यह बात सामने आई है कि उपरोक्त दोषी सन्दीप सिंह ने शिकायतकर्ता को उसकी भर्ती संबंधी यकीन दिलाने के लिए नकली नियुक्ति पत्र और अन्य सम्बन्धित दस्तावेज़ों पर दस्तख़त करवाने के लिए शिकायतकर्ता को अपने विश्वास में लिया था।  

    प्रवक्ता ने आगे बताया कि सन्दीप सिंह के खि़लाफ़ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7-ए के तहत एफआईआर नंबर 8 तारीख़ 13-02-2013 के तहत विजीलैंस ब्यूरो, उडन दस्ता, पंजाब, एसएएस नगर में मुकदमा दर्ज किया गया है। उन्होंने आगे कहा कि दोषी के काम करने के ढंग का पर्दाफाश करने और किसी अन्य प्राइवेट/सरकारी कर्मचारियों समेत उसके साथियों की शमूलियत का पता लगाने के लिए आगे की जाँच जारी है।

  • अटल बिहारी बाजपेई महाविद्यालय एनएसएस शिविर में बताए सड़क सुरक्षा नियम 

    अटल बिहारी बाजपेई महाविद्यालय एनएसएस शिविर में बताए सड़क सुरक्षा नियम 

    मोटर व्हीकल एक्ट 2019,और नशा निवारण पर बने एनडीपीएस एक्ट की दी जानकारी 

    ऊना/सुशील पंडित :  एनएसएस इकाई अटल बिहारी बाजपेई राजकीय महाविद्यालय बंगाणा एनएसएस विशेष शिविर का पांचवे दिन की शुरुआत योगा और परेड से हुई। एनएसएस के प्रोग्राम ऑफिसर प्रोफैसर सिकंदर नेगी ने कहा कि  आज ही के दिन 40 सीआरपीएफ जवान पुलवामा के आत्मघाती हमले में शहीद हुए जवानों को महाविद्यालय के डॉ. सतिंदर कुमार शर्मा, टीचिंग स्टाफ और एनएसएस के स्वयंसेवियों ने श्रद्धांजलि दी। इसके पश्चात एनएसएस के स्वयंसेवियों ने महाविद्यालय से लेकर बंगाणा बाजार तक रोड सुरक्षा सड़क सुरक्षा पर एक विशाल रैली निकाली और लोगों को सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करने का आह्वान किया।

    इसके बाद कार्यक्रम के दूसरे सत्र में सड़क सुरक्षा, मोटर व्हीकल एक्ट 2019,और नशा निवारण पर बने एनडीपीएस एक्ट था। इस लेक्चर के मुख्य वक्ता नरेश कुमार सब इंस्पेक्टर पुलिस थाना बंगाणा थे।उन्होंने कहा कि आज के समय मे सड़क सुरक्षा एक महत्वपूर्ण विषय है। इसके बारे मे खासकर आज के युवा लोगों को इसके प्रति जागरूक करना हमारे लिए सबसे महत्वपूर्ण कार्य है।लोगो को सड़क सुरक्षा के प्रति विभिन्न तरीकों से जोड़ा जाए।सड़क सुरक्षा सभी के जीवन के लिए बहुत महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने मोटर व्हीकल एक्ट 2019 पर विचार प्रकट करते हुए कहा कि कोई नाबालिग वाहन चलाते हुए एक्सीडेंट करता है, तो उसके पेरेंट्स को 3 साल तक जेल होगी।

    वाहन रजिस्ट्रेशन भी रद्द कर दिया जाएगा। जुर्माने की रकम भी कई गुना बढ़ाई गई है। उन्होंने नशा निवारण पर बने एनडीपीएस एक्ट पर कहा कि एनडीपीएस एक्ट 1985 के तहत इसकी स्थापना हुई थी। जाहिर तौर पर किसी भी नशीले पदार्थ की रोकथाम के लिए ही इसे बनाया गया है। वह चाहे नशे का उत्पादन हो, उसका स्टोरेज हो, उसकी बिक्री हो या फिर नशीले पदार्थ का ट्रांसपोर्ट करना हो, यह एक्ट हर तरह के नशे से जुड़ी एक्टिविटी को रोकता है।इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सतिंदर कुमार शर्मा ,एनएसएस के प्रोग्राम ऑफिसर प्रोफैसर सिकंदर नेगी और कैंप लीडर अक्षय शर्मा मौजूद थे।

  • पंजाबः वाहनों को लेकर सीएम मान ने दी बड़ी राहत 

    पंजाबः वाहनों को लेकर सीएम मान ने दी बड़ी राहत 

    चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा लोगों की सुविधा के मद्देनजर एक और बड़ा कदम उठाया गया है। सीएम मान ने आज एक ऐप लांच किया है जिससे लोगों को घर बैठे वाहनों का फिटनेस सर्टिफिकेट मिलेगा। सीएम मान ने ट्वीट कर जानकारी देते हुए कहा, ई-सरकार की ओर एक और कदम, परिवहन विभाग ने वाहनों की फिटनेस के लिए ऐप लॉन्च किया है। अब पंजाब के किसी भी कोने में बैठकर वाहन फिटनेस सर्टिफिकेट ऑनलाइन बनवा सकते हैं।

  • बस और ट्रक की भीषण टक्कर में 20 की मौत, कई घायल

    बस और ट्रक की भीषण टक्कर में 20 की मौत, कई घायल

    लिम्पोपोः जोहानिसबर्ग के स्थानीय परिवहन अधिकारियों ने मंगलवार को कहा कि दक्षिण अफ्रीका के लिम्पोपो प्रांत में एक कैश-इन-ट्रांजिट ट्रक के नियंत्रण खो जाने और सामने से आ रही बस से टकरा जाने से कम से कम 20 लोगों की मौत हो गई। समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, परिवहन और सामुदायिक सुरक्षा के लिम्पोपो प्रांतीय विभाग ने एक बयान में बताया कि हादसा सोमवार को शाम करीब पांच वेम्बे जिले में मुसीना की ओर एन1-29 मशोवेला सड़क पर हुआ।

    विभाग ने कहा कि दस यात्रियों के गंभीर रूप से घायल होने के अलावा 16 को सामान्य और 35 के मामूली रूप से घायल होने की सूचना है। विभाग के अनुसार दुर्घटना के कारणों की अभी भी जांच की जा रही है और पुलिस की गोताखोरी टीम को पास की नदी में बह गए लोगों की तलाश के लिए सक्रिय कर दिया गया है। सड़क को अब यातायात के लिए खोल दिया गया है और मोटर चालकों को सावधानी से आगे बढ़ने की सलाह दी जा रही है।