Blog

  • पंजाब : नशे पर नकेल कसने के लिए चलाया गया ऑपरेशन Seal-4, देखें वीडियो

    पंजाब : नशे पर नकेल कसने के लिए चलाया गया ऑपरेशन Seal-4, देखें वीडियो

    पठानकोट : पंजाब में नशे पर नकेल कसने के लिए पठानकोट पुलिस द्वारा ऑपरेशन सील 4 चलाया गया। दूसरे राज्यों से पंजाब में दाखिल होने वाले सभी रास्तों को सील किया गया। जम्मू कश्मीर से पंजाब दाखिल होने वाले माधोपुर बॉर्डर पर एसएसपी पठानकोट हरकमलप्रीत सिंह खख खुद पुलिस फोर्स के साथ मौजूद थे।

    जम्मू कश्मीर से पंजाब में दाखिल होने वाली सभी गाड़ियों की चैकिंग की जा रही है। इसी तरह हिमाचल से पंजाब दाखिल होने वाले सभी बॉर्डर पंजाब पुलिस द्वारा सील किए गए। हिमाचल प्रदेश से पंजाब में दाखिल होने वाली सभी गाड़ियों को चेक किया जा रहा है। आपरेशन सील 4 के तहत पठानकोट पुलिस के सभी जवान नाको पर तैनात है और सीसीटीवी कैमरों के जरिए भी पूरे जिले पर नजर रखी जा रही है।

  • पंजाब :  टेंपो यूनियन ने किया रोष प्रदर्शन, देखें वीडियो

    पंजाब : टेंपो यूनियन ने किया रोष प्रदर्शन, देखें वीडियो

    मोगा : पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट के आदेशों से जिले में थ्री व्हीलर टेंपुओ के चलने पर रोक को लेकर टेंपो चालकों में बहुत रोष पाया जा रहा है। मोगा में करीब 400 के करीब टेंपो चालकों के परिवार आर्थिक तंगी का सामना करने को मजबूर हो रहे है। एक तरफ तो सरकार रोजगार देने की बात कर रही है। वही दूसरी ओर प्राइवेट बस और मिनी बस मालिकों के हितों के फायदे कारण इन छोटे टेंपो चालकों को बेरोजगार कर नजर अंदाज कर रही है।

    पिछले एक महीने से टेंपो चालक अपने घरों में बेरोजगार बैठे है और अपने टेंपो को चलाने के लिए, टेंपो चालको द्वारा शहर में रोष मार्च निकाला। सरकार से अपील की है की सरकार प्राइवेट बसों के परमिट चेक करवाएं। ताकि जो बिना परमट की बसे चल रही है। टेंपो चालकों द्वारा मेन चौक को जाम कर धरना लगा दिया। सरकार से अपील की उनके टेंपो चलाए जाए। जिससे उनके परिवारों को भुखमरी तथा आर्थिक तंगी से बचाया जा सके ।

  • हिमाचल प्रदेश के सूक्ष्म एवं लघु उद्योगों के लिए 27 सितंबर को बनेगा नया संगठन

    हिमाचल प्रदेश के सूक्ष्म एवं लघु उद्योगों के लिए 27 सितंबर को बनेगा नया संगठन

    उद्योग जगत के प्रतिनिधियों ने बैठक कर लिया फैसला
    लघु उद्योग संघ नाम रखने पर हो रहा विचार: पटियाल
    पूरे प्रदेश में अब तक नहीं है कोई एक राज्य स्तरीय संगठन
    बददी/सचिन बैंसल: प्रदेश के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योगों के हितों को प्रमुखता से उठाने के लिए शीघ्र ही राज्य स्तर पर एक औद्योगिक संगठन की नींव रखी जा रही है। इसी के निमित्त एक बैठक मोतिया प्लाजा परिसर बददी में विचित्र सिंह पटियाल की अध्यक्षता में हुई। बैठक में यह निर्णय हुआ कि राज्य में जिलों व मंडल स्तर पर अनेक स्थानीय संगठन बने हुए हैं लेकिन कोई भी एक ऐसा संगठन नहीं है जिसका दायरा प्रांत स्तरीय हो। इस कारण से उद्योग जगत की आवाज न तो शिमला पहुंच पाती है न ही दिल्ली। हमीरपुर से आकर बददी में उद्योग चला रहे वरिष्ठ उद्यमी तरसेम शर्मा व अनिल मलिक ने कहा कि प्रदेश में 40 हजार उद्योग पंजीकृत है और उनकी आवाज उठाने वाला कोई सशक्त संगठन नहीं है। इसी कारण से हिमाचल में एक सशक्त उद्योग संगठन के गठन का निर्णय लिया गया। अखिलेश यादव व सत्तपाल जस्सल व गोपाल सिंह तोमर ने कहा कि सूक्ष्म लघु एवं मध्यम (एम.एस.एम.ई) उद्योगों की अपनी अपनी छोटी छोटी समस्याएं है जिनको धरातल पर कोई नहीं उठाता।
    इसलिए आज सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया शीघ्र ही एक औद्योगिक संगठन का गठन 27 सिंतबर को किया जाएगा। हरीश शर्मा ने कहा कि इस नए संगठन में बीबीएन के अलावा जिला सिरमौर, सोलन, ऊना, पावंटा साहिब व कंागडा सहित समस्त औद्योगिक क्षेत्रों के उद्यमियों को जोडा जाएगा। फिलवक्त नवगठित संगठन का नाम लघु उद्योग संघ हिमाचल रखने पर विचार हो रहा है। गठन के तुरंत बाद संगठन की कार्यप्रणाली व सदस्यों की सूची को वैवसाईट पर डाल दिया जाएगा ताकि हर गतिविधि का आपस में पता चलता रहे। बैठक  में हरिओम सिंह ठाकुर त्रिदेव, तरसेम शर्मा हमीरपुर, सत्तपाल जस्सल जिला ऊना, गोपाल सिंह तोमर, हरीश शर्मा, लघु उद्योग संघ के राज्य संयोजक विचित्र सिंह पटियाल बिलासपुर, अशोक कुमार लडभडोल मंडी, अखिलेश यादव व सीएस ठाकुर जिला मंडी शामिल थे।
  • पंजाबः  किसानों ने रोड जामकर किया प्रदर्शन, यात्री हुए परेशान

    पंजाबः किसानों ने रोड जामकर किया प्रदर्शन, यात्री हुए परेशान

    फिरोजपुरः लुधियाना में भू-माफिया से परेशान होकर आत्महत्या करने वाले किसान और बाढ़ पीड़ितों को मुआवजा दिलाने के लिए रविवार को क्रांतिकारी किसान यूनियन एकता सिद्धूपुर की अगुआई में टी-प्वांइट ममदोट फिरोजपुर फाजिल्का रोड पर 12 बजे जाम लगा प्रदर्शन किया गया। जाम के कारण यातायात पूरी तरह से ठप रहा और दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइनें लग गई। फिरोजपुर व नजदीक के गांवों में यात्री पैदल व आटो से अपने गंतव्य तक पहुंचे। क्रांतिकारी किसान यूनियन के नेता गुरमीत सिंह घोड़े चक्क, गुरसेवक सिंह धालीवाल और जसपाल सिंह माडीवाडा ने बताया कि भू-माफिया की ठगी से परेशान होकर आत्महत्या करने वाले लुधियाना के किसान सुखविंदर सिंह के परिवार को न्याय दिलाने और बीते दिनों बाढ़ से हुए नुकसान के मुआवजे व कई अन्य मांगो को लेकर रविवार को फिरोजपुर फाजिल्का रोड पर टी प्वांइट ममदाेट के पास सैंकड़ों की संख्या में किसानों द्वारा ट्रेक्टर ट्रालियां सड़क पर लगा जाम लगा कर रोष प्रदर्शन किया गया।

    किसान नेताओं ने कहा कि सरकार व पुलिस प्रशासन की नाकामी के चलते लुधियाना के किसान ने आत्महत्या की है। उन्होंने कहा कि भू-माफिया द्वारा अपने रसूख के चलते धोखे से उस किसान की जमीन हड़प ली। जिसके लिए उसने पुलिस स्टेशन व उच्चाधिकारियों के पास शिकायत भी की। लेकिन किसी ने उसकी नही सुनी तो अंत में उस किसान ने दुखी होकर आत्महत्या कर ली। उन्होंने कहा कि एंबूलेंस व बीमार व्यक्तियों की गाड़ियों के लिए रास्ता दिया जा रहा है। इस परेशानी के लिए सरकार जिम्मेवार है। यूनियन के नेता गुरसेवक सिंह ने कहा कि बीते दिनों बाढ़ से सरहदी गावों की हजारों एकड़ फसल खराब हो गई। लेकिन अभी तक किसी को मुआवजा नही मिला।

    जबकि मुख्यमंत्री भगवंत मान ने चुनावों से पहले रैलियों में कहा था कि अगर कभी कुदरत की मार पड़ती है तो तुंरत किसानों के खाते में 10 हजार रुपए डाल दिए जाएंगे ओर गिरदावरिया बाद में होंगी। उन्होंने कहा कि आज किसानों को मुआवजे के नाम पर 6 हजार 800 रुपए देकर उसके साथ मजाक किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इतने रुपयों में तो घर का राशन नही आता और भगवंत मान सरकार किसानों को उनकी फसल का मुआवजा दे रही है। उन्होंने कहा कि सरकारों को हर बार किसान ही शोषण के लिए मिलता है।

  • पंजाबः 2 पुलिसकर्मियों की गाड़ियों सहित 5 वाहनों को चोरों ने बनाया निशाना, तोड़े शीशे 

    पंजाबः 2 पुलिसकर्मियों की गाड़ियों सहित 5 वाहनों को चोरों ने बनाया निशाना, तोड़े शीशे 

    कपूरथलाः सब डिवीजन सुल्तानपुर लोधी के प्रसिद्ध सिंह भवानी मंदिर के नजदीक पुरानी सब्जी मंडी में खड़ी 5 गाड़ियों को चोरों ने निशाना बनाया। वहां खड़ी गाड़ियों के शीशे तोड़कर इंटीरियर व डैश-बोर्ड को नुकसान पहुंचाया गया है। इस घटना में 2 पुलिसकर्मियों की गाड़ियों को भी निशाना बनाया गया। सुल्तानपुर लोधी पुलिस ने घटना स्थल के नजदीक लगे कैमरों की फुटेज की जांच शुरू कर दी है। एसएचओ ने पीड़ितों को उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।

    शिकायतकर्ता अमन पुरी व ईशान पुरी ने बताया कि​ रोजाना रात अपनी गाड़ी पुरानी सब्जी मंडी में खड़ी करते हैं। शनिवार को उन्हें कोई काम नहीं था तो उन्होंने गाड़ी नहीं निकाली, लेकिन रविवार की सुबह उन्हें पता लगा कि उनकी गाड़ी के शीशे टूटे हुए हैं। जब वह मौके पर पहुंचे तो देखा कि गाड़ी के शीशों के साथ-साथ कार के इंटीरियर को भी काफी नुकसान पहुंचाया हुआ है। 

    इसमें केवल उन्हीं की गाड़ी ही नहीं, ब​ल्कि नजदीक ही कड़ी और भी 4 गाड़ियों के शीशे टूटे है। ईशान पुरी के अनुसार उनकी गाड़ी का करीब 30 हजार का नुकसान हुआ है। वहीं, पुलिस कर्मी रणजीत कुमार व हरीश कुमार ने बताया कि वह भी शनिवार रात अपनी गाड़ियां यहीं खड़ी करके गए थे। लेकिन जब सुबह देखा तो गाड़ियों का भारी नुकसान हुआ पड़ा था। उन्होंने यह भी कहा कि जिस तरह गाड़ियों का डैशबोर्ड तोड़ा गया है।

  • ਪੰਜਾਬ : ਕਿਸਾਨ ਜਥੇਬੰਦੀਆਂ ਵਲੋਂ ਹਾਈਵੇ ਰੋਡ ਕੀਤਾ ਜਾਮ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ : ਕਿਸਾਨ ਜਥੇਬੰਦੀਆਂ ਵਲੋਂ ਹਾਈਵੇ ਰੋਡ ਕੀਤਾ ਜਾਮ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਜੰਡਿਆਲਾ ਗੁਰੂ : ਕਿਸਾਨ ਜਥੇਬੰਦੀ ਭਾਰਤੀ ਕਿਸਾਨ ਯੂਨੀਅਨ ਏਕਤਾ ਸਿਧਪੁਰ ਅੰਮਿਤਸਰ ਦੇ ਆਗੂ ਬਲਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਮਾਹਲ ਤੇ ਉਣਾ ਦੀ ਜਥੇਬੰਦੀ ਵੱਲੋਂ ਅੰਮਿਤਸਰ ਦਿੱਲੀ ਹਾਈਵੇ ਰੋਡ ਨੂੰ ਜਾਮ ਕਰ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ। ਜੰਡਿਆਲਾ ਗੁਰੂ ਦੇ ਮਾਨਾ ਵਾਲ਼ਾ ਟੋਲ ਪਲਾਜ਼ਾ ਦੇ ਉੱਤੇ ਜਾਮ ਕਰ ਧਰਨਾ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ਕੀਤਾ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਇੱਸ ਮੌਕੇ ਕਿਸਾਨ ਆਗੂ ਬਲਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਮਾਹਲ ਨੇ ਮੀਡੀਆ ਨੂੰ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦੇ ਹੋਏ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਇਹ ਸਰਕਾਰ ਡਰਾਮੇਬਾਜ ਸਰਕਾਰ ਹੈ ਇਹ ਸਰਕਾਰ ਵੱਲੋਂ ਸਿਰਫ ਐਲਾਨ ਹੀ ਕੀਤੇ ਜਾਂਦੇ ਹਨ, ਪਰ ਲਾਗੂ ਨਹੀਂ ਕੀਤੇ ਜਾਂਦੇ। ਉਹਨਾਂ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਭੂ ਮਾਫੀਆ ਵੱਲੋਂ ਸਾਡੇ ਲੁਧਿਆਣੇ ਦੇ ਕਿਸਾਨ ਦੀ ਜ਼ਮੀਨ ਤੇ ਕਬਜਾ ਕਰ ਲਿਆ ਗਿਆ।

    ਜਿਸਦੇ ਚਲਦੇ ਸਾਡੇ ਕਿਸਾਨ ਵੀਰ ਵੱਲੋ ਖ਼ੁਦਕੁਸ਼ੀ ਕਰ ਲਈ ਗਈ ਉਸਦਾ ਇੰਨਸਾਫ ਲੈਨ ਲਈ ਸਾਡੇ ਵਲੌ ਪਿਛਲੇ ਦਿਨਾਂ ਤੋਂ ਲੁਧਿਆਣਾ ਵਿੱਚ ਭੁੱਖ ਹੜਤਾਲ ਤੇ ਧਰਨਾ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ਕੀਤਾ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਪਰ ਸਰਕਾਰ ਵੱਲੋਂ ਸਾਡੀ ਕੋਈ ਵੀ ਸੁਣਵਾਈ ਨਹੀਂ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ। ਸਰਕਾਰ ਨੇ ਕਿਸਾਨਾਂ ਨਾਲ ਵਾਅਦਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਕਿ ਅੱਠ ਘੰਟੇ ਬਿਜਲੀ ਦਵਾਂਗੇ । ਝੋਨੇ ਦੇ ਸੀਜ਼ਨ ਨੂੰ ਲੈਕੇ ਤਿੰਨ ਤੋਂ ਚਾਰ ਘੰਟੇ ਬਿਜਲੀ ਆ ਰਹੀ ਹੈ। ਸਰਕਾਰ ਵਾਦੇ ਜਰੂਰ ਕਰਦੀ ਹੈ ਪਰ ਪੂਰੇ ਨਹੀਂ ਕਰਦੀ। ਲੁਧਿਆਣੇ ਦੇ ਪੁਲਿਸ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਵਲੋਂ ਵੀ ਕਿਸਾਨ ਆਗੂ ਦੀ ਕੋਈ ਸੁਣਵਾਈ ਨਹੀਂ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ। ਜਿਸਦੇ ਚਲਦੇ ਸਾਨੂੰ ਸੜਕਾਂ ਤੇ ਉਤਰਨਾ ਪੈ ਰਿਹਾ ਹੈ ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਜੱਦ ਤੱਕ ਸਾਡੀਆ ਮੰਗਾਂ ਪੂਰੀਆਂ ਨਹੀਂ ਕੀਤੀਆਂ ਜਾਂਦੀਆਂ ਹਨ ਉਦੋ ਤਕ ਸਾਡੇ ਧਰਨੇ ਜਾਰੀ ਰਿਹਣਗੇ।

  • जालंधरः कांग्रेस सेवादल के 4 पूर्व जिला अध्यक्षों ने दिया इस्तीफा

    जालंधरः कांग्रेस सेवादल के 4 पूर्व जिला अध्यक्षों ने दिया इस्तीफा

    जालंधर, ENS: कांग्रेस सेवादल के 4 पूर्व जिला अध्यक्षों ने हाईकमान पर गंभीर आरोप लगाते हुए अपने पदों से इस्तीफा दे दिया है। प्रैस कांफ्रैंस करते हुए कांग्रेस सेवादल जालंधर के पूर्व जिला प्रधान विनोद खन्ना ने बताया कि सीनियर लीडरशिप पंजाब कांग्रेस सेवादल के प्रधान विष्णु और कार्यकारिणी अध्यक्ष सुभाष की गलत नीतियों के चलते उन्होंने अपने पदों से इस्तीफा दिया है। क्योंकि उनका कहना है कि सीनियर लीडरशिप के उक्त नेता उन पर दबाव बना रहे हैं कि यदि वे अपने पदों पर रहना चाहतें हैं तो 1 लाख रुपया पार्टी फंड देना होगा, जोकि देने में वे पूरी तरह से असमर्थ है।

    जिसके चलते उन्होंने अपने पदों से इस्तीफा देना का फैसला लिया है। फिलहाल पार्टी के साथ वे अभी तक पूरी तरह से जुड़े हुए हैं। उन्होंने कहा कि वे फंड नहीं दे सकते, लेकिन वे पार्टी के लिए तन-मन के साथ सेवा करने को तैयार हैं। उन्होंने कहा कि कार्यकारिणी अध्यक्ष अपनी जेबें गरम करना चाहते हैं। 

    उन्होंने कहा कि वे पार्टी से लंबे से जुड़े हुए हैं, लेकिन पार्टी में उनकी कद्र नहीं हो रही है। अन्य पार्टी ज्वाइन करने के मुद्दों पर उन्होंने कहा कि उन्हें अन्य पार्टियों से कई आफर आ रही हैं, लेकिन वे कांग्रेस के पुराने सिपाही हैं और आगे भी रहना चाहेंगे। उन्होंने आरोप लगाया उक्त नेता पार्टी की आड़ में व्यापार कर रहे हैं।

  • प्रदेश सरकार छोटे उद्योगों को तो बक्श दे क्योंकि पहले ही इनकी हालत ठीक नहीं 

    प्रदेश सरकार छोटे उद्योगों को तो बक्श दे क्योंकि पहले ही इनकी हालत ठीक नहीं 

    लघु उद्योग संघ ने कहा कि एमएसएमई सैक्टर को आपदा में राहत की बजाय आफत
    विद्युत डयूटी बढ़ाने से लघु उद्योगों पर पडेगा विपरीत असर: पटियाल

    बददी/सचिन बैंसल: हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा विद्युत डयूटी बढ़ाए जाने पर प्रदेश के उद्योग संगठनों ने गहरा रोष जताया है। लघु उद्योग संघ के प्रतिनिधियों ने कहा कि एक तो सूक्ष्म एवं लघु उद्योग पहले ही आर्थिक संकट से गुजर रहे हैं उपर से विद्युत डयूटी उनके खर्चों में बोझ बनकर उभरेगी। लघु उद्योग संगठन के प्रदेश संयोजक विचित्र सिंह पटियाल, हरिओम सिंह ठाकुर त्रिदेव व हरीश शर्मा ने कहा कि सरकार ने विभिन्न सैक्टर में विद्युत डयूटी में बढोतरी की है लेकिन इसमें छोटे उद्योगों को भी नहीं बक्शा। अकेले एमएसएमई सैक्टर पर 11 से लेकर 17 व 19 फीसदी की आशातीत वृद्वि हुई है जो कि तर्कसंगत नहीं है।
    उन्होने कहा कि अगर वृद्वि करनी ही थी तो 2 से तीन फीसदी करनी थी और 19 फीसदी किसी भी चीज में वृद्वि करना किसी भी सूरत में सही नहीं है। आखिर सरकार चाहती क्या है कि सर्वाधिक रोजगार देने वाला सैक्टर तबाह ही हो जाए। हमें रियायतें तो क्या देनी थी बल्कि जिस ऊर्जा राज्य में हम कार्य कर रहे हैं उसी ने अपना उत्पाद ही मंहगा कर दिया। अब हिमाचल में निवेश के लिए बिजली एकमात्र आकर्षण नहीं रहा क्योंकि अब यहां पर बिजली का यूनिट अन्य राज्यों के बराबर हो गया है।
  • पंजाबः महिला डॉक्टर की चेन लूटने वाला आरोपी गिरफ्तार

    पंजाबः महिला डॉक्टर की चेन लूटने वाला आरोपी गिरफ्तार

    पटियालाः शहर में आए दिन लूट और चोरी की घटनाओं से शहर में कानून व्यवस्था की स्थिति खराब होती जा रही है। वहीं बीते दिन पटियाला के सेंट पीटर स्कूल के बाहर एक लुटेरे ने महिला डॉक्टर की सोने की चेन छीन ली।

    महिला डॉक्टर जसलीन कौर दुकान से सामान लेकर बाहर निकली थी तभी मोटरसाइकिल पर आए लुटेरे ने उनकी चेन खींची और फरार हो गया। इस दौरान महिला नीचे गिर गई थी जिससे उसे चोटें भी लगी। वहीं पुलिस ने कार्रवाई करते हुए लुटेरे को 12 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया है।

  • पांच सौ साल बाद आसमान में 12 सितंबर को दिखेगा धूमकेतु निशिमुरा

    पांच सौ साल बाद आसमान में 12 सितंबर को दिखेगा धूमकेतु निशिमुरा

    नई दिल्ली : 500 साल के इंतजार के बाद 12 सितंबर को आसमान में एक धूमकेतु नजर आने वाला है, जिसका नाम ‘निशिमुरा’ है।  खगोलशास्त्रियों ने इस घटना के बारे में 11 अगस्त को पता लगाया था, जो कि लगभग पूरे उत्तरी गोलार्ध में देखा जा सकेगा। 

    धूमकेतु निशिमुरा को जापान के एक खगोल फोटोग्राफर हिदेओ निशिमुरा ने खोजा था, जिसकी वजह से इसका नाम फोटोग्राफर के नाम पर ही धूमकेतु निशिमुरा रखा गया। वहीं धूमकेतु निशिमुरा का वैज्ञानिक नाम C/2023 P1 है। वैज्ञानिकों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार,निशिमुरा धूमकेतु की परिक्रमा अवधि लगभग 500 साल की है।  इससे पहले ये आखिरी बार साल 1588 में पृथ्वी के आसपास से गुजरा था। 17 सितंबर को एक बार फिर यह सूर्य के करीब से गुजरेगा। इससे पहले 13 सितंबर को यह पृथ्वी के सबसे करीब पहुंच सकता है और 12 सितंबर से ही यह दिखाई देना शुरू हो जाएगा। 

    वैज्ञानिकों के अनुसार, धूमकेतु निशिमुरा 3.86 लाख किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पृथ्वी की ओर बढ़ रहा है।  12 सितंबर को ये पृथ्वी से महज 12 करोड़ किलोमीटर की दूरी पर होगा, जिसकी वजह से इसे बिना किसी दूरबीन के भी देखना संभव होगा। ऐसी घटनाओं को देखने का सबसे बेहतर समय सूर्योदय और सूर्यास्त का माना जाता है। स्पेस साइंटिस्ट्स के मुताबिक धूमकेतु निशिमुरा के 1.8 की तीव्रता से चमकने की उम्मीद है। औसतन, व्यक्तियों को लगभग हर दस साल में एक बार नग्न आंखों वाले धूमकेतु को देखने का अवसर मिलता है, धूमकेतु निशिमुरा उन्ही घटनाओं में से एक है, जिसे आप आसानी से नग्न आंखों से देख सकते हैं।