Blog

  • जालंधरः सिविल अस्पताल में वस्तु निगलने से नर्स की हालत गंभीर

    जालंधरः सिविल अस्पताल में वस्तु निगलने से नर्स की हालत गंभीर

    जालंधर, वरुणः सिविल अस्पताल में नर्स ने कोई वस्तु निगल ली है। जिससे उसकी हालत गंभीर है। उक्त नर्स अस्पताल के लैब में ही काम करती है और वह हिमाचल प्रदेश की रहने वाली है। वहीं अस्पताल के इमरजेंसी में नर्स का उपचार चल रहा है। घटना की सूचना नर्स के परिजनों को दे दी गई है। हालांकि स्टाफ का कहना है कि पानी पीने के दौरान गलती से नर्स द्वारा वस्तु निगली गई है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर जांच के लिए पहुंच गई है। 

  • भीषण सड़क हादसा: 2 बच्चों सहित 7 की मौके पर मौत

    भीषण सड़क हादसा: 2 बच्चों सहित 7 की मौके पर मौत

    सीधीः मध्य प्रदेश के सीधी में उस वक्त चीख-पुकार मच गई, जब भीषण सड़क हादसे में 7 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में दो बच्चे भी शामिल हैं। हादसा सीधी टिकरी मार्ग के डोल में हुआ। यहां हाइवे ट्रक ने बोलेरो को पूरी तरह रौंद दिया। उस वक्त मृतक कुंदौर गांव से सीधी के सिरसी गांव आ रहे थे। हादसे में दो लोगों की हालत गंभीर है। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई।

    मौके पर मौजूद लोगों ने बताया बोलेरो सड़क किनारे खड़ी हुई थी। लोग उसी में बैठे थे। इतने में हाइवा ट्रक रफ्तार से आया और उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए। गाड़ी पूरी तरह खत्म हो गई। उसमें बैठे लोग उसमें दब गए। हादसा की आवाज इतनी तेज थी कि लोग सहम गए। नजारा देखते ही वे उस तरफ दौड़े और लोगों की मदद करनी शुरू की। लोगों ने गाड़ियों में फंसे लोगों को निकालना शुरू किया।

  • पंजाब: सीएम मान द्वारा दो शादियों की टिप्पणी पर सिद्धू की पत्नी का आया बड़ा बयान

    पंजाब: सीएम मान द्वारा दो शादियों की टिप्पणी पर सिद्धू की पत्नी का आया बड़ा बयान

    चंडीगढ़ः सीएम भगवंत मान ने बीते दिन खरड़ में अस्पताल के उद्धघाटन दौरान विरोधियों पर जमकर निशाने साधे थे। इस दौरान सीएम मान ने नवजोत सिद्धू के पिता की दो शादियां करवाने के मामले में को बयान दिया था। जिसमें उन्होंने कहा था कि अगर नवजोत सिद्धू के पिता दूसरी शादी ना करवाते तो नवजोत सिद्धू ना आते। अब इस बयान के बाद कांग्रेस नेता नवजोत सिद्धू और भगवंत मान में चल रही जुबानी जंग में अब नया मोड़ आ गया है। दरअसल, नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी भी इस मामले में कूद पड़ी है। डॉ. सिद्धू ने एक ट्वीट कर मान पर निशाना साधा। उन्होंने लिखा-मेरा मानना है सिदू ने आपके निजी जीवन को लेकर इस तरह गंभीर कमेंट नहीं किया है। आपकी पर्सनल लाइफ के बारे में हमें बात करने का अधिकार नहीं है। हालांकि नवजोत सिंह सिद्धू के पिता की शादी को लेकर आपके दिए बयान में गलती है। सिद्धू के पिता एडवोकेट जनरल पंजाब भगवन्त सिंह सिद्धू ने दो शादियां नहीं की थी। उनकी एक ही शादी हुई थी।
     
    बता दें कि बीते दिन सीएम मान ने अपनी दूसरी शादी पर उठाए गए सवालों के जवाब में कहा था कि नवजोत सिंह सिद्धू के पिता ने भी दो-दो शादियां की थीं। सीएम मान ने सिद्धू को चुनौती दी और कहा कि अगर ऐसी ही बातों पर आना है तो आ जाओ, मैं तैयार हूं।’ मान ने सिद्धू को यहां तक कह डाला कि अगर उनके पिता की दूसरी शादी न होती तो वह दुनिया में ही न आए होते। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने विपक्ष की अन्य टिप्पणियों पर भी जवाबी हमला बोला। उन्होंने कहा कि ये लोग कह रहे हैं कि पता नहीं कौन सा मैटीरियल आ गया, जो गांव के सरपंच नहीं बन सकते, वह विधायक बन गए हैं। इनके तो महीने-दो-महीने बाद शादियां हो रही हैं।

  • पंजाबः हाउसिंग पॉलिसी को लेकर आया नया फरमान, जानें कौन लोग कर सकेंगे आवेदन

    पंजाबः हाउसिंग पॉलिसी को लेकर आया नया फरमान, जानें कौन लोग कर सकेंगे आवेदन

    चंडीगढ़ः पंजाब में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) के कोटे के मकान के लिए अब शादीशुदा लोग ही पात्र होंगे। यानी गरीबों के लिए बने सस्ते मकान अविवाहित नहीं ले सकेंगे। विधवाएं और तलाकशुदा व्यक्ति भी इसके लिए आवेदन कर सकेंगे। तीन लाख तक सालाना आय वाले ही ईएसडब्ल्यू कोटे के मकानों के लिए पात्र होंगे। पंजाब सरकार की प्रस्तावित नई हाउसिंग पॉलिसी में यह प्रावधान किया गया है। पंजाब के हाउसिंग एंड अर्बन डिपार्टमेंट ने नई हाउसिंग पॉलिसी का ड्राफ्ट तैयार कर लिया है। सरकार ने बुधवार को प्रस्तावित पॉलिसी का ड्राफ्ट जारी कर लोगों से इस संबंध में पंद्रह दिन के भीतर सुझाव देने के लिए कहा है। इसके बाद पॉलिसी लागू कर दी जाएगी। पंजाब सरकार का लक्ष्य ईडब्ल्यूएस कोटे के हर लाभार्थी को मकान उपलब्ध करवाना है। इस बात को ध्यान में रखते हुए सरकार जल्द ही कुछ हाउसिंग प्रोजेक्ट भी लाने की तैयारी में है।

    ये रखी गई हैं शर्तें

    • कम से कम दस साल पंजाब का निवासी होना चाहिए
    • 15 साल तक अलॉट मकान को नहीं बेच सकेंगे
    • किराए पर नहीं दे सकेंगे, 3 साल बार लीज रिन्यु करवानी होगी
    • ग्राउंड फ्लोर के मकान दिव्यांग कोटे के लोगों को दिए जाएंगे

    मकानों की कीमत स्थानीय इकाई द्वारा कंस्ट्रशन के हिसाब से तय की जाएगी। प्रत्येक ईडब्ल्यूएस पॉकेट में 90 फीसदी क्षेत्र घरों के लिए होगा। तीन एकड़ साइट से अधिक में यह घर नहीं बनेंगे। वहीं, हाउसिंग प्रोजेक्ट में डिस्पेंसरी/मोहाला क्लीनिक व कम्युनिटी सेंटर की सुविधा होगी। पंजाब सरकार काफी समय से जरूरतमंद लोगों को घर मुहैया करवाने के लिए काम कर रही है। इसके लिए विभाग की तरफ से सारी तैयारी कर ली गई। इसमें बिल्डरों को प्रोजेक्ट स्थापित करने के लिए नियम भी तय किए गए हैं। पंजाब सरकार का हाउसिंग विभाग अब छोटे शहरों में भी अब रिहायशी कालोनियों काटने की रणनीति पर भी काम कर रही है।

  • मिनी बस दुर्घटनाग्रस्त, 9 बच्चों सहित 25 की मौत

    मिनी बस दुर्घटनाग्रस्त, 9 बच्चों सहित 25 की मौत

    काबुलः अफगानिस्तान में बड़ा सड़क हादसा हो गया है। इस हादसे में 25 लोगों की मौत हो गई। इनमें 9 बच्चे और 12 महिलाएं भी शामिल हैं। जानकारी के अनुसार उत्तरी अफगानिस्तान में एक मिनीबस के दुर्घटनाग्रस्त होने से 25 लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह हादसा सर-ए-पुल प्रांत के उबड़-खाबड़ सड़कों वाले एक पहाड़ी इलाके में उस समय हुआ, जब मिनीबस में सवार लोग एक शादी के समारोह से लौट रहे थे। वे सैय्यद जिले के एक हिस्से से दूसरे हिस्से की यात्रा कर रहे थे।

    स्थानीय पुलिस कमांडर के प्रवक्ता दीन मोहम्मद नजारी ने हादसे के लिए मिनीबस चालक को दोषी ठहराया है। उन्होंने कहा कि चालक की लापरवाही से वाहन गहरे गड्ढे में गिर गया। उन्होंने यह नहीं बताया कि कोई यात्री जीवित बचा है या नहीं। बता दें कि अफगानिस्तान में सड़कों की खराब स्थिति और राजमार्गों पर चालकों की लापरवाही के कारण यहां ऐसी सड़क दुर्घटनाएं आए दिन होती रहती हैं।

    जहां एक ओर सड़क हादसे हो रहे हैं, वहीं दूसरी ओर तालिबान के देश में सुरक्षा व्यवस्था भी बदहाल है। दूसरी ओर, तालिबान में अभी तक सुरक्षा व्यवस्था जस की तस है। बीते दिन वहां के बदख्शान प्रांत के तालिबान के कार्यवाहक डिप्टी गवर्नर मौलवी निसार अहमद अहमदी की बम धमाके में मौत हो गई। यह घटना प्रांतीय राजधानी फैजाबाद में हुई।  

  • जालंधरः चंद मिनटों में 2 कारें चुराकर चोर हुए फरार, देखेें CCTV

    जालंधरः चंद मिनटों में 2 कारें चुराकर चोर हुए फरार, देखेें CCTV

    जालंधर, वरुणः कालिया कालोनी में दो कारें चोरी होने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक आल्टो आई-10 में सवार होकर आए चोर 2 होंडा सिटी गाड़ियों को चुराकर फरार हो गए। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि आल्टो कार में सवार होकर आए 4 चोर चंद मिनटों में दोनों कारें लेकर फरार हो गए। घटना की जानकारी देते हुए पीड़ित त्रेहन कार बाजार के मालिक चेतन त्रेहन निवासी कालिया कालोनी ने बताया कि बुधवार सुबह वह जब बाहर आए तो उन्होंने देखा कि उनकी होंडा सिटी कार घर के बाहर से गायब थी। उन्होंने जब घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे चैक किए तो पता चला कि उनके घर के बाहर सफेद रंग की आल्टो आई-10 गाड़ी आकर रुकी थी, जिसकी लाइटें बंद थी। कार की पीछे वाली सीट से एक युवक उतरा और उसने मात्र 30 सैकेंड में उनकी गाड़ी का लॉक खोला और उनकी गाड़ी स्टार्ट करके फरार हो गया।

    इसी दौरान पता लगा कि उनके घर के सामने रहते परिवार की भी होंडा सिटी कार चोरी हो गई है। वह कार भी उक्त चोरों ने चुराई और उस कार को चोरी करते हुए भी वह सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए। चेतन ने बताया कि 10 दिन पहले भी उक्त चोर उनकी थार गाड़ी चुराने आए थे। उन्होंने थार का लॉक तो खोल लिया था लेकिन उसे स्टार्ट न कर सके और वैसे ही गाड़ी को खुला छोड़ चले गए थे। थाना एक में दोनों गाड़ियों के मालिकों ने पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई है। वहीं पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

  • ਪੰਜਾਬ: ਨਸ਼ੇ ਦੇ ਮੁੱਦੇ ਨੂੰ ਲੈਕੇ ਕਿਸਾਨ ਜੱਥੇਬੰਦੀ ਨੇ ਡੀਐਸਪੀ ਦਫਤਰ ਦੇ ਬਾਹਰ ਲਗਾਇਆ ਧਰਨਾ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ: ਨਸ਼ੇ ਦੇ ਮੁੱਦੇ ਨੂੰ ਲੈਕੇ ਕਿਸਾਨ ਜੱਥੇਬੰਦੀ ਨੇ ਡੀਐਸਪੀ ਦਫਤਰ ਦੇ ਬਾਹਰ ਲਗਾਇਆ ਧਰਨਾ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ: ਅੱਜ ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ਦੇ ਹਲਕਾ ਜੀਰਾ ਵਿੱਚ ਮਜ਼ਦੂਰ ਯੂਨੀਅਨ, ਕਿਸਾਨ ਜਥੇਬੰਦੀਆਂ ਅਤੇ ਜ਼ੀਰਾ ਦੇ ਬਸਤੀ ਮਾਛੀਆਂ ਵਾਲੀ ਦੇ ਲੋਕਾਂ ਵੱਲੋਂ ਡੀਐਸਪੀ ਪਲਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਸੰਧੂ ਦੇ ਦਫਤਰ ਅੱਗੇ ਧਰਨਾ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ। ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਉਨ੍ਹਾਂ ਵੱਲੋਂ ਜਿੱਥੇ ਆਪਣੀਆਂ ਮੰਗਾਂ ਦੀ ਗੱਲ ਕੀਤੀ ਗਈ ਉਥੇ ਹੀ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੇ ਸ਼ਹਿਰ ਦੀ ਵਸਤੀ ਮਾਛੀਆ ਵਾਲੀ ਦੀ ਇੱਕ ਗਲੀ ਵਿਚ ਸ਼ਰੇਆਮ ਨਸ਼ਾ ਵਿਕਣ ਦੇ ਆਰੋਪ ਲਗਾਏ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਆਗੂਆਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਜੀਰਾ ਦੇ ਵਿਧਾਇਕ ਨਰੇਸ਼ ਕਟਾਰੀਆ ਅਤੇ ਉਸਦੇ ਪੁੱਤਰ ਸ਼ੰਕਰ ਕਟਾਰੀਆ ਦੀ ਨਸ਼ਾ ਵੇਚਣ ਵਾਲਿਆਂ ਨਾਲ ਪੂਰੀ ਮਿਲੀਭੁਗਤ ਹੈ ਅਤੇ ਉਹਨਾਂ ਦੀ ਸ਼ਹਿ ਤੇ ਹੀ ਨਸ਼ਾ ਵੇਚਣ ਵਾਲੇ ਹਿੱਕ ਠੋਕ ਕੇ ਕਹਿੰਦੇ ਹਨ ਕਿ ਸਾਡਾ ਕੁਝ ਨਹੀਂ ਕੀਤਾ ਜਾ ਸਕਦਾ ਜਦ ਕਿ ਨਸ਼ਾ ਫੜਵਾਉਣ ਵਾਲਿਆਂ ਉੱਪਰ ਹੀ ਪਰਚੇ ਕਰ ਦਿੱਤੇ ਜਾਂਦੇ ਹਨ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਆਗੂਆਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਜੇ ਇਨਸਾਫ਼ ਨਾ ਮਿਲਿਆ ਤਾਂ ਉਨ੍ਹਾਂ ਵੱਲੋਂ ਪੱਕੇ ਧਰਨੇ ਲਗਾਏ ਜਾਣਗੇ।

    ਦੂਸਰੇ ਪਾਸੇ ਜਦੋਂ ਇਹਨਾਂ ਆਰੋਪਾਂ ਨੂੰ ਲੈਕੇ ਜਦੋਂ ਵਿਧਾਇਕ ਨਰੇਸ਼ ਕਟਾਰੀਆ ਦੇ ਬੇਟੇ ਸ਼ੰਕਰ ਕਟਾਰੀਆ ਨਾਲ ਗੱਲਬਾਤ ਕੀਤੀ ਤਾਂ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੇ ਇਨ੍ਹਾਂ ਆਰੋਪਾਂ ਨੂੰ ਸਿਰੇ ਤੋਂ ਨਕਾਰਦਿਆਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਜਿਸ ਵੱਲੋਂ ਵੀ ਸਾਡੇ ਪਰਿਵਾਰ ਤੇ ਆਰੋਪ ਲਗਾਏ ਗਏ ਹਨ। ਉਹ ਬਿਨਾਂ ਸਬੂਤ ਤੋਂ ਗੱਲ ਕਰ ਰਹੇ ਹਨ ਅਗਰ ਉਨ੍ਹਾਂ ਕੋਲ ਕੋਈ ਸਬੂਤ ਹੈ ਤਾਂ ਅਸੀਂ ਸਾਰੀ ਉਮਰ ਉਸ ਦਾ ਪਾਣੀ ਭਰਾਂਗੇ ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਅਸੀਂ ਖੁਦ ਐਸਐਸਪੀ ਸਾਹਿਬ ਨੂੰ ਇਹ ਗੱਲ ਕਹਿ ਚੁੱਕੇ ਹਾਂ ਕਿ ਨਸ਼ਾ ਵੇਚਣ ਵਾਲਿਆਂ ਦੀਆਂ ਪ੍ਰਾਪਟੀਆ ਵੀ ਅਟੈਚ ਕੀਤੀਆਂ ਜਾਣ ਅਤੇ ਬਣਦੀ ਕਾਰਵਾਈ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇ।

  • जालंधरः चंदन ग्रेवाल सहित अन्य समुदायों ने प्रशासन के खिलाफ किया प्रदर्शन, देखें Live

    जालंधरः चंदन ग्रेवाल सहित अन्य समुदायों ने प्रशासन के खिलाफ किया प्रदर्शन, देखें Live

    जालंधर, वरुण/हर्षः एससी स्टूडेंट्स को अभी तक स्कॉलरशिप ना मिलने के मामले में आज प्रधान चंदर ग्रेवाल, टाइगर फोर्स के अजय खौंसला और रविदास टाइगर फोर्स जस्सी तल्हन प्रशासन के साथ मीटिंग करने पहुंचे थे। इस दौरान उनकी मीटिंग डीसी, एडीसीपी अंकुर गुप्ता के साथ थी। जहां वाल्मीकि समुदाय का आरोप है कि उनके साथ मीटिंग में सही रवैय्या नहीं अपनाया गया। जिसके बाद वाल्मीकि समुदाय में रोष पाया जा रहा है। इस दौरान वाल्मीकि समुदाय प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन करने के लिए सड़कों पर उतर गया है। वाल्मीकि समुदाय का कहना है कि हमारी सुनवाई नहीं की जा रही। उनकी मांग की है कि थाना बारदारी के एसएचओ और एसीपी रैंक के पुलिस अधिकारी को सस्पेंड करना चाहिए। 

    उन्होंने कहा कि हम पुलिस अधिकारी जगमोहन से भी मिल चुके है। लेकिन उनका कहना है कि एसएचओ सस्पेंड करना उनके हाथ में नहीं है। ये सीपी कुलदीप चाहल के हाथ में है, लेकिन वह उनसे मिलने का समय नहीं दे रहे। उन्होंने कहा अगर हमारी सुनवाई नहीं हुई तो हम मीटिंग करके अगली रणनीति तैयार करेंगे। वाल्मीकि समुदाय का कहना है कि दो दिन पहले आज मीटिंग के लिए समय दिया गया था। लेकिन प्रशासन द्वारा उनके लिए जो रवैय्या अपनाया गया था वह सही नहीं था। जिसके कारण उनमें भारी रोष पाया जा रहा है। इस हंगामें के बाद दोबारा मीटिंग के लिए प्रशासन ने बुला लिया है। अब देखना यह है कि क्या प्रशासन एससी समुदाय की सुनवाई पर एसएचओ और एसीपी रैंक के अधिकारी पर कोई सख्त कार्रवाई करेंगा या नहीं।

  • पंजाब : कोर्ट कंपलेक्स के पास माल गोदाम में हुआ धमाका, देखें वीडियो

    पंजाब : कोर्ट कंपलेक्स के पास माल गोदाम में हुआ धमाका, देखें वीडियो

    लुधियाना: कोर्ट कंपलेक्स के पास धमाका होने का मामला सामने आया है। यह हादसा एक माल गोदाम में हुआ है।बताया जा रहा है कि माल गोदाम में सफाई के दौरान आज सुबह अचानक हुए धमाके के साथ अफरा-तफरी मच गई जिस कारण खिड़कियां के शीशे भी टूट गए।

    पुलिस अनुसार यह घटना सुबह 9:00 बजे के करीब उस समय हुई जब माल गोदाम की सफाई का काम चल रहा था। इस दौरान पूरे गोदाम को आग लगा गई और तापमान बढ़ने के कारण कांच की बोतले फट गई ,जिस कारण शीशे का कुछ हिस्सा स्वीपर के पैर में लग गया और वह जख्मी हो गया। स्वीपर को इलाज के लिए हस्पताल में भर्ती करवाया गया जहाँ उसका इलाज चल रहा है ।

  • आज का राशिफल, 8 जून 2023

    आज का राशिफल, 8 जून 2023

    आज का राशिफल, 8 जून 2023

    मेष: स्थायी संपत्ति के कार्य बड़ा लाभ दे सकते हैं। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। यात्रा मनोरंजक रहेगी। समय की अनुकूलता का लाभ लें। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड से लाभ होगा। मित्रों के साथ अच्छा समय बीतेगा। वाणी पर नियंत्रण रखें। स्वास्‍थ्य का पाया कमजोर रहेगा। विवेक से कार्य करें।
    वृष: पार्टी व पिकनिक का कार्यक्रम बनेगा। मनोरंजन का समय मिलेगा। रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। मनपसंद भोजन का आनंद मिलेगा। कारोबारी वृद्धि की योजना बनेगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। समय की अनुकूलता रहेगी। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। जल्दबाजी से कोई भी कार्य न करें। विवाद में न पड़ें।
    मिथुन: बुरी खबर प्राप्त हो सकती है। दौड़धूप अधिक होगी। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। काम में मन नहीं लगेगा। बाहर जाने की योजना बनेगी। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। परिवार के साथ समय मनोरंजन में व्यतीत होगा। आय होगी। व्यापार ठीक चलेगा।
    कर्क: थकान व कमजोरी रह सकती है। खान-पान पर ध्यान दें। घर-परिवार की चिंता बनी रहेगी। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। किसी प्रभावशाली व्यक्ति का मार्गदर्शन व सहयोग प्राप्त होगा। मान-सम्मान मिलेगा। मित्रों की सहायता करने का मौका मिलेगा। समय अच्छा व्यतीत होगा। प्रसन्नता रहेगी।
    सिंह: विवाद को बढ़ावा न दें। हल्की हंसी-मजाक करने से बचें। उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। आत्मसम्मान बनेगा। भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। नए मित्र बनेंगे। कोई बड़ा कार्य करने की इच्छा जागृत होगी। यात्रा मनोरंजक रहेगी। व्यापार ठीक चलेगा। कुसंगति से दूर रहें। हानि संभव है।
    कन्या: उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। यात्रा मनोरंजक रहेगी। नवीन वस्त्राभूषण की प्राप्ति पर व्यय होगा। व्यापार लाभदायक रहेगा। कोई बड़ा कार्य होने से प्रसन्नता रहेगी। दूसरों के काम में दखल न दें। मित्रों के साथ समय मनोरंजक व्यतीत होगा। भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी। जल्दबाजी न करें।
    तुला: स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। विवाद को बढ़ावा न दें। बनते काम बिगड़ सकते हैं। तनाव रहेगा। व्यापार ठीक चलेगा। यात्रा में विशेष सावधानी रखें। किसी भी व्यक्ति के उकसाने में न आएं। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। किसी मनोरंजक कार्यक्रम का हिस्सा बन सकते हैं।

    वृश्चिक: दूर से अच्‍छे समाचार प्राप्त होंगे। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। डूबी हुई रकम प्राप्त हो सकती है, प्रयास करें। यात्रा मनोरंजक रहेगी। सामाजिक कार्य करने की इच्छा जागृत होगी। व्यापार ठीक चलेगा। परिवार के साथ समय सुखमय व्यतीत होगा। प्रसन्नता बनी रहेगी।
    मकर: वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। कानूनी अड़चन दूर होगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। यात्रा मनोरंजक रहेगी। मनोरंजन के साधन प्राप्त होंगे। तीर्थदर्शन की योजना बनेगी। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। परिवार के साथ रहने का अवसर प्राप्त होगा। लाभ होगा।
    कुंभ: मित्रों तथा रिश्तेदारों का सहयोग मिलेगा। प्रसन्नता रहेगी। मनोरंजन होगा। चोट व दुर्घटना से हानि संभव है। जल्दबाजी व लापरवाही भारी पड़ सकती है। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। हल्की हंसी-मजाक न करें। विवाद हो सकता है। किसी व्यक्ति की नाराजी से मन खराब होगा।
    मीन: बुद्धि का प्रयोग किसी भी समस्या का निवारण कर सकता है, यह याद रखें। किसी प्रभावशाली व्यक्ति का मार्गदर्शन व सहयोग प्राप्त होगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। मित्रों का सहयोग व साथ मिलेगा। भाइयों से मतभेद दूर होंगे। व्यापार ठीक चलेगा। समय सुखमय व्यतीत होगा।