Blog

  • पंजाबः न्यू मॉडल टाउन में सड़क पर स्कूल के छात्रों ने की स्टूडेंट की पिटाई

    पंजाबः न्यू मॉडल टाउन में सड़क पर स्कूल के छात्रों ने की स्टूडेंट की पिटाई

    लुधियानाः न्यू मॉडल टाउन में देर रात एक छात्र के साथ उसके स्कूल के स्टूडेंट्स ने जमकर मारपीट की। घायल छात्र की पहचान अंश के रूप में हुई है। उसका सिर फाड़ने के साथ दांत तोड़ दिए। दरअसल, अंश जिम से वापस घर जा रहा था। रास्ते में उसे 12वीं कक्षा के छात्रों ने आवाज दी, लेकिन वह रुका नहीं। इसी के चलते उस पर हमला किया गया। हमला करने वाले छात्रों ने अंश के किसी दोस्त को फोन कर उसे घर से बुलाने के लिए कहा। हमलावरों का कहना था कि अंश उन्हें घूर कर गया है। घायल अंश मुताबिक जब वह घर से वापस आकर उन छात्रों से बात करने गया तो उन्होंने तेजधार हथियारों से अटैक कर दिया।

    अंश के पिता अमित ने बताया कि उनका बेटा बीसीएम शास्त्री नगर स्कूल में 10वीं की कक्षा में पढ़ता है। अंश के स्कूल में एग्जाम चल रहे हैं। सिर पर टांके लगने और दांत टूटने के कारण अब उसकी पढ़ाई भी प्रभावित होगी। अमित ने कहा कि इस मामले में स्कूल प्रशासन को शिकायत दी। उन्होंने हमला करने वाले छात्रों को स्कूल से बाहर निकालने की मांग की। इस बारे में थाना मॉडल टाउन में भी उन्होंने शिकायत दर्ज करवाई है। एसएचओ गुरशिंदर कौर ने कहा कि सीसीटीवी आदि देखकर बनती कार्रवाई की जाएगी।

  • इस इलाके में चली गोली, BJP नेता की संदिग्ध हालत में मौत

    इस इलाके में चली गोली, BJP नेता की संदिग्ध हालत में मौत

    नई दिल्लीः राजधानी दिल्ली के ग्रेटर कैलाश इलाके में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक नेता और सामाजिक कार्यकर्ता की गोली लगने से संदिग्ध हालात में मौत का मामला सामने आया है। भाजपा नेता करण बांका अपने घर के बाथरूम में लहुलूहान हालात में पड़े मिले। परिजनों ने उन्हें पास के मैक्स अस्पताल में भर्ती किया, जहां शुक्रवार शाम उनकी मौत हो गई। पुलिस ने उनके शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि करण ने ही खुद को गोली मारी है। सिर में गोली लगने के निशान हैं। उनके शव को रविवार को पोस्टमॉर्टम करवाया जाएगा। पोस्टमॉर्टम के बाद ही सारी स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। 

    पुलिस उपायुक्त चंदन चौधरी ने बताया कि करण अपने परिवार के साथ ग्रेटर कैलाश- पार्ट वन में रहते थे। उनके पिता एक बड़े कारोबारी हैं। करण ने प्राइवेट सुरक्षा अधिकारी (पीएसओ) रखा था। बुधवार को पीएसओ घर पर नहीं था। वह अपनी पिस्तौल घर पर ही छोड़ गया था। हालांकि, करण के परिजनों ने मैक्स अस्पताल में बताया कि वह बाथरूम में गिरने से घायल हो गए हैं। अस्पताल द्वारा इस मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने जांच शुरू की तो पता लगा कि करण के सिर में गोली लगी है।

  • पंजाब : दो गुटों में हुई लड़ाई, एक की मौत, देंखे वीडियो

    पंजाब : दो गुटों में हुई लड़ाई, एक की मौत, देंखे वीडियो

    श्री चमकौर साहिब : 2 गुटों के बीच हुई लड़ाई में एक युवक की मौत हो गई। श्री चमकौर साहिब के अधीन पड़ते गांव धोलरा के पुल के नज़दीक 2 गुटों के अधीन झगड़े के दौरान एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव बसी गुजरान निवासी धीरज कुमार (22) गांव बसी गुजरा के रूप में हुई है। पुलिस ने इस कत्ल संबंधी कुछ युवकों को गिरफ्तार किया। जोकि जख्मी हालत में थे, जिनको इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल करवाया गया।

    थाना प्रभारी हर्ष मोहन गौतम ने बताया कि मृतक धीरज कुमार के चाचा सुखविंदर सिंह के बयानों के आधार पर पुलिस ने ओंकार सिंह गांव बसी गुजरां, दमनप्रीत सिंह निवासी चमकौर साहिब और नवजोत सिंह नवी गांव समेत 3 अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। धीरज को घायल अवस्था में सरकारी अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने धीरज कुमार को मृत घोषित कर दिया और घायल हुए सुखदीप सिंह को भर्ती कर लिया।

    बता दें कि मृतक युवक यहां एक पेट्रोल पंप पर काम करता था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 148/149 आईपीसी के तहत मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने तीन युवकों समेत तीन अन्य अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने 3 आरोपियों पर हत्या का मामला दर्ज कर 3 दिन का रिमांड हासिल किया है।

  • जालंधरः रिटायर्ड पुलिस इंस्पेक्टर का बेटा हेरोइन, पिस्टल और जिंदा रौंद सहित गिरफ्तार, देखें वीडियो

    जालंधरः रिटायर्ड पुलिस इंस्पेक्टर का बेटा हेरोइन, पिस्टल और जिंदा रौंद सहित गिरफ्तार, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS : देहात पुलिस के एसएसपी मुखविंदर सिंह भुल्लर के आदेशों पर गैंगस्टर और नशा तस्करों के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत इन्वेस्टिंग ईंचार्ज मंदीप सिंह ढिल्लों, इन्वेस्टिगेशन जालंधर देहाती सुरिंदर पाल धोगड़ी, क्राइम ब्रांच इंस्पेक्टर पुष्प बाली की टीम ने रास्ते से गुजर रहे एक गैंग के गुर्गे से एक पिस्टल 32 बोर 210 ग्राम हेरोइन और 5 जिंदा रौंद काबू किए है। मामले की जानकारी देते हुए सुरिंदर धोगड़ी और क्राइम ब्रांच के इंचार्ज पुष्प बाली ने बताया कि उनके द्वारा देहात में नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 2 अलग- अलग टीमों द्वारा इलाकों में चैकिंग की जाती है। इसी दौरान बीते दिन एसआई निर्मल सिंह की अगुवाई में चैकिंग की जा रही थी।

    तभी वह गांव जंडू सिंघा से होते हुए अड्डा कपूर गांव की ओर जा रहे थे कि तो पुलिस टीम हरलीन वाटर पार्क सूआ के पास पहुंची। जहां एसआई ने को देखकर वहां पर खड़ा युवक घबरा गया और तुरंत वापिस मुड़ने लगा। इसी दौरान एसआई ने शक के आधार पर उसकी तालाशी ली गई। तालाशी दौरान उसके कब्जे ने एक पिस्टल, 5 जिंदा रौंद और 210 हेरोइन बरामद हुई। आरोपी की पहचान शाहबाज सिंह उर्फ शाहू पुत्र सरबजीत सिंह निवासी मोहल्ला न्यू फतेहगढ़ थाना माडल टाउन जिला होशियारपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोप को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी से पूछताछ में पता चला है कि शाहबाज का पिता पंजाब पुलिस में इंस्पेक्टर रैंक से रिटायर्ड है और शाहबाज उक्त बिन्नी गैंग का गुर्गा है। जिस पर पहले से ही 5 मुकद्दमें दर्ज है। जिसमें ए कैटेगरी का बिन्नी गुज्जर इसका केसवार है। 

  • पंजाबः 7 जिलों में बारिश का अलर्ट, अगले 3 घंटों में हो सकती है बरसात

    पंजाबः 7 जिलों में बारिश का अलर्ट, अगले 3 घंटों में हो सकती है बरसात

    चंडीगढ़ः पंजाब के मालवा व दोआबा के जिलों में रात से बारिश हो रही है। इसी बीच मौसम विभाग ने 7 जिलों में आज बारिश का अलर्ट जारी किया है, जहां आने वाले तीन घंटों में बारिश के आसार हैं। जबकि अन्य जिलों में भी 50 प्रतिशत तक बारिश की संभावनाएं जताई गई हैं। मौसम विभाग के अनुसार रविवार भी पंजाब में बारिश की संभावनाएं हैं। मौसम विभाग की तरफ से जारी हिदायत के अनुसार पटियाला, मोहाली, फतेहगढ़ साहिब, लुधियाना, रूपनगर, शहीद भगत सिंह नगर और होशियारपुर में अगले तीन घंटों में बारिश के आसार हैं और 40 किमी की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं।

    वहीं, कपूरथला, तरनतारन, जालंधर, अमृतसर, गुरदासपुर, होशियारपुर और पठानकोट में सुबह बारिश हुई। वहीं, इस साल पंजाब में मानसून सामान्य रहा है, लेकिन सितंबर महीने में अभी तक सामान्य से 12% कम बारिश रिपोर्ट की गई। वहीं जून महीने से अभी तक पंजाब में 404.5MM बारिश दर्ज की गई है, जो सामान्य से 4% कम है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार पंजाब में रविवार भी 50-60 प्रतिशत तक बारिश के आसार बन रहे हैं। रविवार को लुधियाना, रूपनगर, एसएएस नगर, फतेहगढ़ साहिब, पटियाला को छोड़ पूरे पंजाब में बारिश के आसार हैं। वहीं इसके बाद वीरवार तक पंजाब में बारिश का फिलहाल कोई अलर्ट नहीं है, लेकिन गुरुवार से एक बार फिर मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा।

  • ਪੰਜਾਬ : ਨਿਗਮ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਨੇ ਭਾਜਪਾ ਮੈਂਬਰਾਂ ਨੂੰ ਮਿਲਣ ਤੋਂ ਕੀਤੀ ਨਾਂਹ ‘ਤੇ ਭੜਕੇ ਆਗੂ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ : ਨਿਗਮ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਨੇ ਭਾਜਪਾ ਮੈਂਬਰਾਂ ਨੂੰ ਮਿਲਣ ਤੋਂ ਕੀਤੀ ਨਾਂਹ ‘ਤੇ ਭੜਕੇ ਆਗੂ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ : ਸਾਬਕਾ ਮੇਅਰ ਅਤੇ ਸਾਬਕਾ ਚੇਅਰਮੈਨ ਬਖਸ਼ੀ ਰਾਮ ਅਰੋੜਾ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਹੇਠ ਭਾਜਪਾ ਸ਼ਹਿਰੀ ਦਾ ਇਕ ਵਫ਼ਦ ਗੁਰੂ ਨਗਰੀ ਵਿਚ ਫੈਲੀ ਮਹਾਂਮਾਰੀ, ਗੰਦਗੀ, ਪੀਣ ਵਾਲੇ ਪਾਣੀ ਦੇ ਗੰਦੇ ਪਾਣੀ, ਟੁੱਟੀਆਂ ਸੜਕਾਂ, ਸੀਵਰੇਜ, ਫੋਗਿੰਗ ਆਦਿ ਵਰਗੀਆਂ ਲੋਕਾਂ ਦੀਆਂ ਸਮੱਸਿਆਵਾਂ ਸਬੰਧੀ ਨਗਰ ਨਿਗਮ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਰਾਹੁਲ ਨੂੰ ਮਿਲਣ ਲਈ ਉਨਾਂ ਦੇ ਦਫਤਰ ਪਹੁੰਚ ਗਿਆ। ਜਿੱਥੇ ਨਿਗਮ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਨੇ ਉਨਾਂ ਨੂੰ ਇਕ ਘੰਟੇ ਤੋਂ ਵੱਧ ਸਮਾਂ ਆਪਣੇ ਦਫ਼ਤਰ ਦੇ ਬਾਹਰ ਗੰਨਮੈਨਾਂ ਨਾਲ ਬਿਠਾ ਕੇ ਰੱਖਿਆ ਅਤੇ ਅਖੀਰ ਭਾਜਪਾ ਦੇ ਵਫ਼ਦ ਨੂੰ ਮਿਲਣ ਤੋਂ ਇਨਕਾਰ ਕਰ ਦਿੱਤਾ। ਭਾਜਪਾ ਦੇ ਇਸ ਵਫ਼ਦ ਵਿਚ ਸਾਬਕਾ ਮੇਅਰ ਬਖਸ਼ੀ ਰਾਮ ਅਰੋੜਾ ਦੇ ਨਾਲ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਜਨਰਲ ਸਕੱਤਰ ਮਨੀਸ਼ ਸ਼ਰਮਾ, ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਮੀਤ ਪ੍ਰਧਾਨ ਸੰਜੀਵ ਖੋਸਲਾ, ਅਰਵਿੰਦ ਸ਼ਰਮਾ, ਬਲਦੇਵ ਰਾਜ ਬੱਗਾ ਆਦਿ ਸ਼ਾਮਲ ਸਨ।

    ਨਿਗਮ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਰਾਹੁਲ ਦੇ ਇਸ ਵਤੀਰੇ ਸਬੰਧੀ ਭਾਜਪਾ ਦੇ ਵਫ਼ਦ ਦੇ ਮੈਂਬਰਾਂ ਸਮੇਤ ਹਰਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਸੰਧੂ ਅਤੇ ਸਾਬਕਾ ਮੇਅਰ ਬਖਸ਼ੀ ਰਾਮ ਅਰੋੜਾ ਨੇ ਭਾਜਪਾ ਦਫ਼ਤਰ ਸ਼ਹੀਦ ਹਰਬੰਸ ਲਾਲ ਖੰਨਾ ਸਮਾਰਕ ਵਿਖੇ ਕੀਤੀ। ਪ੍ਰਰੈੱਸ ਕਾਨਫਰੰਸ ਦੌਰਾਨ ਰੋਸ ਪ੍ਰਗਟ ਕੀਤਾ। ਉਨਾਂ ਨਿਗਮ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਰਾਹੁਲ ਦੇ ਵਤੀਰੇ ‘ਤੇ ਸਵਾਲ ਉਠਾਉਂਦਿਆਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਗੁਰੂ ਨਗਰੀ ਅੰਮਿ੍ਤਸਰ ਦੇ ਲੋਕ ਚਿਕਨਗੁਨੀਆ ਦੀ ਮਹਾਂਮਾਰੀ, ਗੰਦਗੀ, ਗੰਦੇ ਪੀਣ ਵਾਲੇ ਪਾਣੀ, ਟੁੱਟੀਆਂ ਸੜਕਾਂ, ਸੀਵਰੇਜ ਆਦਿ ਦੀਆਂ ਭਿਆਨਕ ਸਮੱਸਿਆਵਾਂ ਨਾਲ ਜੂਝ ਰਹੇ ਹਨ, ਪਰ ਨਿਗਮ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਕੋਲ ਇਨਾਂ ਸਮੱਸਿਆਵਾਂ ਦਾ ਹੱਲ ਕਰਨ ਲਈ ਕੋਈ ਸਮਾਂ ਨਹੀਂ ਹੈ। ਭਾਰਤੀ ਜਨਤਾ ਪਾਰਟੀ ਲੋਕਾਂ ਦੇ ਹੱਕਾਂ ਦੀ ਆਵਾਜ਼ ਸਰਕਾਰ ਅਤੇ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਦੇ ਕੰਨਾਂ ਤੱਕ ਪਹੁੰਚਾਉਣ ਲਈ ਹਮੇਸ਼ਾਂ ਤਿਆਰ ਹੈ।

    ਇਸ ਕਾਰਨ ਭਾਜਪਾ ਦਾ ਵਫ਼ਦ ਉਪਰੋਕਤ ਸਮੱਸਿਆਵਾਂ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਪਿਛਲੇ ਕਈ ਦਿਨਾਂ ਤੋਂ ਨਿਗਮ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਰਾਹੁਲ ਨੂੰ ਮਿਲਣ ਦਾ ਸਮਾਂ ਮੰਗ ਰਿਹਾ ਸੀ। ਆਖਰਕਾਰ ਕਈ ਦਿਨਾਂ ਬਾਅਦ ਨਿਗਮ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਨੇ ਮਿਲਣ ਦਾ ਸਮਾਂ ਦੇ ਦਿੱਤਾ। ਵਫ਼ਦ ਦੇ ਮੈਂਬਰ ਜਦੋਂ ਨਿਗਮ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਦੇ ਦਫ਼ਤਰ ਪੁੱਜੇ ਤਾਂ ਨਿਗਮ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਆਪਣੇ ਦਫ਼ਤਰ ਵਿਚ ਹੀ ਬੈਠੇ ਸਨ। ਜਦੋਂ ਉਨਾਂ ਨੂੰ ਸੁਨੇਹਾ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ ਤਾਂ ਵਫ਼ਦ ਨੂੰ ਬਾਹਰ ਬੈਠਣ ਲਈ ਕਿਹਾ ਗਿਆ, ਪਰ ਇਕ ਘੰਟਾ ਬੈਠਣ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਵਾਰ-ਵਾਰ ਮਿਲਣ ਲਈ ਕਹਿਣ ‘ਤੇ ਵੀ ਨਿਗਮ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਨੇ ਉਹਨਾਂ ਦੀ ਗੱਲ ਨਹੀਂ ਸੁਣੀ, ਮਿਲਣ ਤੋਂ ਇਨਕਾਰ ਕਰ ਦਿੱਤਾ। ਨਿਗਮ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਨੇ ਸਾਬਕਾ ਮੇਅਰ ਦੇ ਅਹੁਦੇ ਦੇ ਪੋ੍ਟੋਕੋਲ ਦਾ ਵੀ ਮਾਨ ਨਹੀਂ ਰੱਖਿਆ। ਹਰਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਸੰਧੂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਨਿਗਮ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਦਾ ਰਵੱਈਆ ਤਾਨਾਸ਼ਾਹੀ ਵਾਲਾ ਹੈ। ਹਰਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਸੰਧੂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਭਾਜਪਾ ਲੋਕਾਂ ਦੇ ਹੱਕਾਂ ਲਈ ਅਜਿਹੇ ਅਧਿਕਾਰੀ ਖ਼ਿਲਾਫ਼ ਸੜਕਾਂ ‘ਤੇ ਉਤਰਨ ਤੋਂ ਪਿੱਛੇ ਨਹੀਂ ਹਟੇਗੀ।

  • पंजाब : कबड्डी खिलाड़ी का बेरहमी से कत्ल, घर के बाहर फेंका शव

    पंजाब : कबड्डी खिलाड़ी का बेरहमी से कत्ल, घर के बाहर फेंका शव

    कपूरथला: जिले में बदमाशों ने एक बॉडी बिल्डर युवक की तलवार से काटकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को घर के बाहर फेंक दिया। हत्यारों ने युवक के माता-पिता को ताना मारते हुए कहा कि ये रहा तुम्हारा शेर पुतर। इस केस में पिता ने मुख्य आरोपी की शिनाख्त की है, लेकिन अभी तक किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस ने 6 नामजद लागों पर केस दर्ज किया है। अब हत्याकांड पर सियासत भी शुरू हो गई है। शिरोमणि अकाली दल के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल ने मृतक युवक की फोटो पोस्ट करते हुए भगवंत मान सरकार पर निशाना साधा है। शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने दीपा को एक कबड्डी खिलाड़ी बताते हुए कहा कि वह हत्या की खबर सुनकर दुखी हैं।

    उन्होंने कहा कि हत्यारों की निडरता से पता चलता है कि पंजाब में जंगल राज कायम है और उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत मान से पद छोड़ने का आह्वान किया। यह वारदात कपूरथला की ढिलवां थाना क्षेत्र के ढिलवां पत्ती लाधू की है। यहां रहने वाले गुरुनाम सिंह का आरोप है कि उनके बेटे हरदीप सिंह उर्फ दीपा का इलाके के ही एक अन्य व्यक्ति हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी के साथ लंबे समय से विवाद चल रहा था। विवाद के संबंध में दीपा और हैप्पी दोनों के खिलाफ ढिलवां पुलिस स्टेशन में मामले दर्ज थे।

    मामले की जानकारी देते हुए गुरुनाम सिंह ने बताया कि मंगलवार की रात करीब 10.30 बजे उन्होंने और उनकी पत्नी ने अपने दरवाजे पर किसी की दस्तक सुनी। इसके बाद उन्होंने छत पर जाकर मुआयना किया। तभी उन्हें हैप्पी और लगभग पांच अन्य लोगों को चिल्लाते हुए देखा। वे छत से भागकर नीचे पहुंचे तो घर के सामने उनके बेटे हरदीप की लाश मिली। हत्यारों ने कहा कि आपका बेटा मारा गया है। उसका काम पूरा हो गया है। ये रहा आपका शेर पुतर।

    गुरुनाम सिंह का आरोप है कि हैप्पी और उसके लोगों ने उनके बेटे पर तलवारों और कृपाणों से हमला किया। हरदीप को जालंधर के सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। ढिलवां पुलिस स्टेशन के सहायक उप-निरीक्षक कुलदीप सिंह इस केस के विवेचक हैं। उन्होंने कहा कि हैप्पी और दीपा दोनों के खिलाफ थाने में पहले से ही कई मामले दर्ज थे। पिता की शिकायत के आधार पर हत्या का मामला दर्ज किया गया है। हम उन्हें पकड़ने के लिए छापेमारी कर रहे हैं।

  • पंजाबः Universal Convent International School में छात्रा ने तीसरी मंजिल से लगाई छलांग, देखें वीडियो

    पंजाबः Universal Convent International School में छात्रा ने तीसरी मंजिल से लगाई छलांग, देखें वीडियो

    लुधियानाः ग्यासपुरा इलाके में Universal Convent International School स्कूल में 8वीं कक्षा की छात्रा ने तीसरी मंजिल से 6 दिन पहले छलांग लगा दी। छात्रा की कमर और रीढ़ की हड्‌डी फ्रैक्चर हो गई। छात्रा सोनिया (काल्पनिक) के परिजनों ने समाज सेवी और इलाका निवासियों की मदद से स्कूल प्रशासन के खिलाफ धरना दिया। समाज सेवकों का कहना है कि छात्रा के परिजन शिकायत लेकर उनके पास आए थे। उन्होंने बताया था कि करीब 6 दिन पहले छात्रा को स्कूल प्रशासन द्वारा माथे और बाजू पर चोर लिख घुमाया गया था।

    इससे छात्रा मानसिक रूप से दबाव में आ गई। उसने टेंशन में आकर स्कूल की तीसरी मंजिल से छलांग लगी दी। इसके बाद उसे अस्पताल पहुंचाया गया। उन्होंने बताया कि स्कूल प्रशासन ने छात्रा के उपचार के लिए करीब डेढ़ लाख रुपए परिवार को दिए, लेकिन उसके बाद उन्होंने छात्रा की सुध नहीं ली। धरने में समाज सेवक गुरप्रीत और लक्की कपूर पहुंचे। वहीं थाना डाबा की पुलिस को भी सूचित किया गया। धरनाकारियों ने बताया कि छात्रा के पिता को स्कूल प्रशासन धमकियां दे रहा है। उन्होंने छात्रा के पिता से खाली कागज पर भी हस्ताक्षर करवाए हैं। 

    स्कूल प्रशासन द्वारा इस तरह से बच्चों के साथ व्यवहार करना गलत है। शिक्षा विभाग को इस मामले में कड़ा एक्शन लेना चाहिए। उधर, इस मामले में यह भी चर्चा है कि स्कूल प्रशासन और छात्रा के परिवार के बीच राजीनामे की बात चल रही है, लेकिन अभी इस मामले में पुलिस ने कोई जानकारी नहीं दी। फिलहाल छात्रा का गिल नहर नजदीक एक प्राइवेट अस्पताल में उपचार चल रहा है। इस मामले में स्कूल प्रशासन से संपर्क करने की बात की गई लेकिन संपर्क नहीं हो पाया। अगर वह अपना पक्ष रखना चाहते है तो उसे प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।

  • पंजाब : महिला ने बनाई चॉकलेट से गणेश जी की मूर्ति, देखें वीडियो

    पंजाब : महिला ने बनाई चॉकलेट से गणेश जी की मूर्ति, देखें वीडियो

    मोगा : पूरे देश में गणपति महोत्सव मनाया जा रहा है। गणपति महोत्सव पहले महाराष्ट्र पारंपरिक त्योहार होता था। लेकिन अब इस त्योहार को पूरी दुनिया में बड़ी श्रद्धा और भावना से मनाया जा रहा है। वही मोगा की बात करे तो यहां पर जगह-जगह पर अलग-अलग मंदिरों और गलियों में भी गणपति को स्थापित किया गया है। वही एक परिवार ने अलग ही तरह से गणपति जी को स्थापित किया। वही घर की गृहणी ने अपने हाथों से 2 फीट के सफेद चाकलेट के गणपति जी को बना कर अपने घर पर स्थापित किया है। महिला ने बताया की उन्होंने पिछले साल भी गणपति जी को स्थापित किया था।

    लेकिन उसी समय सोचा था की अगले साल वह घर पर ही चाकलेट का गणपति बना कर स्थापित करेंगे। इस साल गणपति जी ने उनकी मनोकामना पूरी कर दी करीब 10 दिन लगातार 2-3 घंटे इस काम को करने के लिए उन्होंने समय दिया। उन्होंने कहा की वह बचपन से घर पर चाकलेट के केक आदि बनाती थी। केक बनाने की ट्रेनिंग उन्होंने अपने मायके गुरु ग्राम में ली थी। उनके पास हर रोज केक के आर्डर भी आ रहे है। इस काम में उनका रोजगार भी अच्छा चलता है।

    उन्होंने बताया की वह घर बिस्कुट भी तैयार करके सेल करती है। उन्होंने कहा वह केक और बिस्कुट में कभी भी अंडे का इस्तेमाल नहीं करते। उन्होंने बताया की इस बार उन पर गणपति जी की पूरी कृपा हुई है, जो उन्होंने सफेद चाकलेट के गणपति जी बनाए है। वही जब भी कोई उनको देखता है तो वह यह नहीं मानता की यह सफेद चाकलेट के नही बल्कि सफेद संगमरमर के पत्थर के है। उन्होंने बताया की उनके घर पर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहता है। जो गणपति जी के दर्शन करने आते है।

  • पंजाबः भीषण सड़क हादसा, खड़ी बस में कैंटर ने मारी टक्कर, गाड़ी की बॉडी काटकर निकाला शव 

    पंजाबः भीषण सड़क हादसा, खड़ी बस में कैंटर ने मारी टक्कर, गाड़ी की बॉडी काटकर निकाला शव 

    नवांशहरः रूपनगर में बड़ा हादसा होने का मामला सामने आया है। मिलीज जानकारी के मुताबिक नवांशहर रोड पर रूपनगर बाईपास के सतलुज दरिया पुल पर कैंटर ने बस को पीछे से टक्कर मार दी। हादसा इतना भयानक था कि कैंटर पूरी तरह टूट गया और टैंकर की बॉडी काटकर चालक का शव बाहर निकाला गया। कैंटर चालक की पहचान जतिंदर कुमार पुत्र राधे श्याम (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है।

    थाना सिटी रूपनगर ने ड्राइवर के रिश्तेदार रोहित को बताया कि रूपनगर में सतलुज दरिया पुल पर कैंटर ने खड़ी प्राइवेट बस में पीछे से टक्कर मार दी। इस दौरान बस के ना तो इंडिकेटर चल रहे थे और ना ही पार्किंग लाइट चल रही थी। मौके पर जुटे लोगों ने पुलिस को सूचना दी और एंबुलेंस बुलाई गई। चालक जितेंद्र कैंटर में बुरी तरह से फंस गयास जिसे कैंटर की बॉडी काटकर निकाला गया। लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। एसएचओ रूपनगर इंस्पेक्टर पवन कुमार ने बताया कि बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।