Blog

  • राजकीय महाविद्यालय बंगाणा द्वारा सड़क सुरक्षा यातायात जागरूकता पर  कार्यक्रम 

    ऊना/सुशील पंडित: सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम के तहत रोड सेफ्टी क्लब, अटल बिहारी बाजपेयी राजकीय महाविद्यालय, बंगाणा द्वारा सड़क सुरक्षा यातायात जागरूकता पर एक दिवसीय  कार्यक्रम करवाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता रोड सेफ्टी क्लब के नोडल अधिकारी प्रोफेसर सिकंदर नेगी ने की। समारोह मुख्य अतिथि कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सतिंदर कुमार शर्मा थे। इस एक दिवसीय कार्यक्रम के अवसर पर  चित्रकला प्रतियोगिता, पोस्टर मेकिंग और नारा लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम स्थान, द्वितीय वर्ष की छात्रा काजल ने, द्वितीय स्थान अंशिका शर्मा ने और तृतीय स्थान दीप्ति शर्मा ने प्राप्त किया। पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान, नेहा ने और द्वितीय स्थान पूनम ने और तृतीय स्थान मुस्कान ने प्राप्त किया। नारा लेखन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान, प्रथम वर्ष की छात्रा वंशिका ने, द्वितीय स्थान अंकिता ठाकुर ने और तृतीय स्थान अनीता कुमारी ने प्राप्त किया। निर्णायक मंडल की भूमिका डॉ. विनोद कुमार, प्रोफेसर कृष्ण चंद और डॉ. कुलदीप सिंह ने की।


    इस अवसर पर रोड सेफ्टी क्लब के नोडल ऑफिसर प्रोफेसर सिकंदर ने कहा कि सड़क सुरक्षा एक आम और महत्वपूर्ण विषय है, आम जनता में खासतौर से नये आयु वर्ग के लोगों में अधिक जागरुकता लाने के लिये इसे शिक्षा, सामाजिक जागरुकता आदि जैसे विभिन्न क्षेत्रों से जोड़ा गया है। सड़क हादसों और चोट के मामलों की संख्या को कम करने के साथ ही सावधान और सुरक्षित होने के लिये सभी आयु वर्ग के लोगों के लिये सड़क सुरक्षा बहुत जरुरी है। इसलिये, सभी को सख्ती से सड़क यातायात लाईटों के सभी नियमों, नियंत्रकों और चिन्हों का अनुसरण करना चाहिये।अनुसरण करना बहुत ही अच्छा और सुरक्षित है। सभी को गाड़ी चलाते समय या पैदल चलते वक्त दूसरों का सम्मान करना चाहिये और उनकी सुरक्षा का ध्यान रखना चाहिये। इस अवसर पर एनएसएस कैप्टन विशाल सोनी, एनएसएस हैड बॉय तीक्ष्ण और एनएसएस हैड गर्ल सबिता आदि मौजूद रहे।

  • ਪੰਜਾਬ : ਆਗੂ ਰਣਜੀਤ ਸਿੰਘ ਵੱਲੋਂ ਕੀਤੀ ਗਈ ਤਵਾਰਿਖ ਸ਼ਹੀਦ ਏ ਖਾਲਿਸਤਾਨ ਪੁਸਤਕ ਰਿਲੀਜ਼, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ :  ਜਿੱਥੇ ਇੱਕ ਪਾਸੇ ਅੱਜ ਭਾਈ ਬੇਅੰਤ ਸਿੰਘ ਦੀ ਬਰਸੀ ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਪ੍ਰਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ ਵੱਲੋਂ ਸ੍ਰੀ ਅਕਾਲ ਤਖਤ ਸਾਹਿਬ ਤੇ ਮਨਾਈ ਗਈ। ਉੱਥੇ ਦੂਸਰੇ ਪਾਸੇ ਦਮਦਮੀ ਟਕਸਾਲ ਸਿੱਖ ਸਟੂਡੈਂਟ ਫੈਡਰੇਸ਼ਨ ਵੱਲੋਂ ਸ੍ਰੀ ਅਕਾਲ ਤਖਤ ਸਾਹਿਬ ਦੇ ਉੱਪਰ ਅਰਦਾਸ ਕਰਕੇ ਸ਼ਹੀਦ ਸਿੰਘਾ ਦੀ ਜੀਵਨੀ ਅਤੇ ਸ਼ਹਾਦਤ ਨੂੰ ਪੇਸ਼ ਕਰਦਿਆ ਇਕ ਕਿਤਾਬ “ਤਵਾਰਿਖ ਸ਼ਹੀਦ ਏ ਖਾਲਿਸਤਾਨ ਰਣਜੀਤ ਸਿੰਘ ਦਮਦਮੀ ਟਕਸਾਲ ਦਲਜੀਤ ਸਿੰਘ ਬਿੱਟੂ ਬਲਵੰਤ ਸਿੰਘ ਗੋਪਾਲਾ ਪਰਮਜੀਤ ਸਿੰਘ ਮੰਡ ਪ੍ਰੋਫੈਸਰ ਬਲਜਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਨੇ ਰਿਲੀਜ਼ ਕੀਤੀ।

    ਇਸ ਬਾਰੇ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦਿਆ ਭਾਈ ਰਣਜੀਤ ਸਿੰਘ ਆਗੂ ਦਮਦਮੀ ਟਕਸਾਲ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਸ਼ਹੀਦ ਸਿੰਘਾ ਸ਼ੇਰਾ ਦਾ ਨਿਰੋਲ ਇਤਿਹਾਸ ਕੋਈ ਸ਼ੇਰ ਹੀ ਲਿਖ ਸਕਦਾ। ਜਿਸਦੇ ਚਲਦੇ ਦਾਸ ਵਲੋ ਇਸ ਕਿਤਾਬ ਨੂੰ ਲਿਖਣ ਦਾ ਉਪਰਾਲਾ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਹੈ। ਜਿਸ ਨਾਲ ਕੌਮ ਅਤੇ ਪੰਥ ਲਈ ਸ਼ਹੀਦ ਹੋਏ ਅਤੇ ਕੋਮ ਅਤੇ ਪੰਥ ਤੇ ਚੜ ਕੇ ਆਉਣ ਵਾਲੀਆ ਨੂੰ ਗਡੀ ਚਾੜਣ ਵਾਲੇ ਸੁਰਮਿਆ ਦਾ ਨਿਰੋਲ ਇਤਿਹਾਸ ਪੇਸ਼ ਕੀਤਾ ਹੈ।

  • उपमंडल ऊना में दो दिवसीय विशेष अभियान के तहत इंतकाल के 416 मामले निपटाए

    ऊना/सुशील पंडित: राज्य सरकार द्वारा प्रदेश में राजस्व के इंतकाल संबंधी लंबित पडे़ मामलों का निपटारा करने के लिए 30 व 31 अक्तूबर को विशेष अभियान चलाया गया। इस संबंध में जानकारी देते हुए एसडीएम ऊना विश्व मोहन देव चौहान ने बताया कि उपमंडल ऊना के तहत 30 व 31 अक्तूबर को राजस्व के कुल 416 इंतकाल संबंधी मामले निपटाए गए। उन्होंने बताया कि 30 अक्तूबर को ऊना तहसील के तहत 138 तथा उप तहसील मैहतपुर-बसदेहड़ा के तहत 76 इंतकाल मामलों का निपटारा किया गया। इसके अतिरिक्त 31 अक्तूबर को ऊना तहसील के तहत 150 तथा उप तहसील मैहतपुर-बसदेहड़ा के तहत राजस्व संबंधी 52 इंतकाल मामलों का निराकरण किया गया।
  • पंजाब : डेंगू-चिकनगुनिया के मरीजों की संख्या बढ़ी, देखें वीडियो

    मोगा : आज कल के मौसम में डेंगू और चिकनगुनिया के मरीजों की संख्या बढ़ जाती है। वही इस साल भी मौसम के परिवर्तन के कारण इस साल भी डेंगू और चिकनगुनिया के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। वही अगर सरकारी अस्पताल की बात की करे तो अस्पताल में पुख्ता इंतजाम किए गए है। वही इन मरीजों के लिए अलग से वार्ड तैयार किए गए है। मरीजों के इलाज के लिए सभी दवाई फ्री में दी जा रही है।

    वही डाक्टरों के कहने के मुताबिक की अगर मरीज के हाथ पाव दर्द कर रहे है या थोड़ा बुखार होता है। तो तुरंत अपने नजदीकी डाक्टर को जरूर दिखाए। सरकारी हस्पताल में हर तरह के टैस्ट और दवाई मुफ्त में दी जाती है। वही इस समय मोगा में 8 मरीज दाखिल है। जिनका इलाज चल रहा है। मरीजों ने बताया की उनका इलाज यहां पर सही ढंग से हो रहा है सभी दवाई भी यही से फ्री मिल रही है।

  • पंजाब : जैसमीन कौर ने शूटिंग में जीता Gold medal, देखें वीडियो

    रोपड़ : जैसमीन कौर ने शूटिंग में Gold medal जीता। पुलिस लाइन के पास स्थानीय लोगों ने जैसमीन का भव्य स्वागत किया। 15 वीं एशियन शूंटिंग चैंपियनशिप यह चैंपियनशिप साउथ कोरिया में हुई थी।जिसमें जैसमीन कौर द्वारा शानदार खेल दिखाया गया और गोल्ड मेडल जीता यह पदक एयर राइफल जूनियर कैटेगरी 10 मीटर में जीता है। जैसमीन कौर को ओपन गाड़ी में लाया गया और ढोल नगाड़ों के फूलों की बारिश की। जिसके बाद जैसमीन कौर डिप्टी कमिश्नर प्रीती यादव से मिले।

    जिनके द्वारा जैसमीन की सराहना की गई और उनके बेहतर भविष्य की कामना की गई। इस मौके पर जैसमीन ने कहा कि उन्हें बहुत गर्व महसूस हो रहा है कि उनके द्वारा भारत का ध्वज दूसरे देश में जाकर लहराया गया है। जैसमीन द्वारा अपने कोच का शुक्रिया अदा किया गया और अपने परिवार खास तौर पर अपनी माता का साथ देने के लिए धन्यवाद किया। दूसरी तरफ जैसमीन के कोच नरिंदर ने कहा बोला की उन को जैसमीन पर बहुत गर्व महसूस हो रहा है।

  • शरीर में छिपाकर ला रहा था लाखों का सोना, एयरपोर्ट पर पकड़ा गया यात्री

    नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश में सोना तस्करी का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। लखनऊ एयरपोर्ट पर 46.47 लाख का सोना के साथ यात्री को पकड़ा गया है। बिहार का यात्री दुबई से शरीर में छिपाकर सोना लाया था। यात्री ने सोने का बुरादा बनाकर जेली में मिलाया फिर शरीर के निचले हिस्से में छिपा लिया। एयरपोर्ट से बिहार का यात्री बाहर भी निकल गया, लेकिन पुलिस ने हैंडलर के साथ पकड़कर कस्टम विभाग की टीम को सौंप दिया। बिहार का यात्री सोना तस्करों का प्यादा था। हैंडलर दुबई से आए यात्री का इंतजार कर रहे थे। यात्री को दुबई से लाया गया सोना हैंडलरों के हवाले करना था। एयरपोर्ट के बाहर निकलने पर पुलिस को या्त्री की गतिविधियां संदिग्ध लगी। मामले की पुष्टि होने के बाद यात्री समेत तीनों लोगों को सरोजनीनगर पुलिस ने धर दबोचा। पकड़े जाने पर यात्री ने दोनों हैंडलरों से अनभिज्ञता जाहिर की।

    पूछताछ में बिहार के यात्री ने दुबई से सोना छिपाकर लाए की बात स्वीकार की। पुलिस ने कस्टम विभाग की टीम के हवाले यात्री को कर दिया। स्कैनर से जांच में यात्री के पास 749 ग्राम यानी 46 लाख रुपए का सोना बरामद हुआ।एयरपोर्ट की इंटेलिजेंस यूनिट को मुखबिर से विदेशी सिगरेट लाए जाने की भी सूचना मिली थी। इंटेलिजेंस यूनिट ने जानकारी कस्टम विभाग के साथ साझा की। कस्टम विभाग की टीम ने 4 संदिग्ध यात्रियों को किनारे ले जाकर स्कैनर से जांच की। जांच के क्रम में 1377.58 ग्राम सोना और 48000 विदेशी सिगरेट बरामद हुआ। जिसकी कीमत लगभग 86 लाख रुपए बताई जा रही है।

  • पंजाबः लक्खा सिधाना के घर पहुंची पुलिस, किया नजरबंद

    लुधियानाः पंजाब के लुधियाना की पंजाब एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी (पीएयू) में बुधवार मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा बुलाई ओपन डिबेट मैं पंजाब बोलदां हां से पहले पुलिस ने विरोध करने वालों की धर-पकड़ शुरू कर दी है। मिली जानकारी के मुताबिक लक्खा सिधाना को बठिंडा स्थित घर में नजरबंद किया गया है। फिलहाल पुलिस की दो गाड़ियां उनके घर के बाहर तैनात की गई हैं। लक्खा सिधाना उनमें से एक है, जिन्होंने बुधवार लुधियाना में होने वाली ओपन डिबेट का विरोध करने का ऐलान कर रखा है। वहीं, बीते दिनों जालंधर से कांग्रेस के विधायक व पूर्व मंत्री प्रगट सिंह के बुलाए पर आयोजित डिबेट में भी लक्खा सिधाना पहुंचा था और पानी के मुद्दे व SYL नहर को लेकर बलविंदर सिंह जटाना के परिवार की बात की थी।

    वहीं, सिधाना ने ऐलान किया था कि वे इस डिबेट में पहुंच इसका विरोध करेंगे और हर पार्टी को घेरेंगे। दरअसल अपनी-अपनी मांगों को लेकर पंजाब सरकार के खिलाफ आंदोलन कर रही अलग-अलग कर्मचारी यूनियनों और जत्थेबंदियों ने भी इस डिबेट में पहुंचकर सरकार के विरोध का ऐलान किया है। ऐसे में पुलिस-प्रशासन के अधिकारी नहीं चाहते कि इन यूनियनों की वजह से डिबेट में किसी तरह की बाधा पेश आए।

    दरअसल अपनी-अपनी मांगों को लेकर पंजाब सरकार के खिलाफ आंदोलन कर रही अलग-अलग कर्मचारी यूनियनों और जत्थेबंदियों ने भी इस डिबेट में पहुंचकर सरकार के विरोध का ऐलान किया है। ऐसे में पुलिस-प्रशासन के अधिकारी नहीं चाहते कि इन यूनियनों की वजह से डिबेट में किसी तरह की बाधा पेश आए । किरती किसान यूनियन, आशा वर्कर यूनियन, आंगनवाड़ी कर्मचारी यूनियन, जल सप्लाई एवं सेनिटेशन कर्मचारी यूनियनें भी लक्खा सिधाना के साथ विरोध का ऐलान कर चुकी हैं।

  • कपूरथलाः पति ने बेरहमी से किया पत्नी का कत्ल, आरोपी फरार, देखें वीडियो

    कपूरथलाः गांव संधू चट्ठा में आज सुबह एक विवाहिता की उसके पति ने बेरहमी से हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि कल ही इटली से लौटे व्यक्ति ने मामूली विवाद के बाद पत्नी के गले में परना डालकर उसका सिर जमीन पर पटक-पटक मार दिया है। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची सदर थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। इसकी पुष्टि सदर एसएचओ सोनमदीप कौर ने करते हुए बताया कि मृतक महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल के शवग्रह में रखवा दिया है। वहीं पति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है।   

    मिली जानकारी के अनुसार गांव संधू चढ़ा में आज एक 45 वर्षीय महिला हरप्रीत कौर पत्नी सुखदेव सिंह का अपने पति के साथ मामूली विवाद हो गया था। जिसके बाद उसके पति सुखदेव सिंह ने उसके गले में परना डालकर पहले घसीट कर कमरे में ले गया, फिर जमीन पर उसका सिर पटक पटक कर उसकी हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। 

    घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची सदर थाना पुलिस ने शव कब्जे में लेकर महिला के भाई लखवीर सिंह के बयान पर पति सुखदेव सिंह के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। एसएचओ सदर सोनमदीप कौर ने बताया कि आरोपी पति की तलाश के लिए छापेमारी की जा रही है। जल्दी ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जायगा।

  • प्रवासी मजदूर के बच्चों की शिक्षा तथा शहरी क्षेत्र में स्वच्छता व सुंदरता का रखें विशेष ध्यान – ए शाइनामोल

    ऊना/ सुशील पंडित: जिला मुख्यालय ऊना में मंडलायुक्त कांगड़ा   ए.शाइनामोल की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें जिला के विभिन्न प्रशासनिक व राजस्व अधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में ऊना जिला में चल रही विभिन्न योजनाओं व कार्यों की प्रगति के विषय में सिलसिलेवार चर्चा की गई। बैठक में राजस्व विभाग में लंबित इंतकाल, तक्सीम, निशानदेही तथा सरकारी भूमि पर अवैध कब्जों से संबंधित लंबित मामलों को कम करने की दिशा में राजस्व विभाग द्वारा किए जा रहे प्रयासों के विषय में विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में जिला राजस्व अधिकारी ने जानकारी दी कि 30 अक्तूबर, 2023 को जिला ऊना में आयोजित इंतकाल दिवस के प्रथम दिन कुल 1,019 इंतकाल दर्ज किए गए जबकि 173 मामले अभी लंबित है। इसके अलावा जिला में प्रवासी मजदूरों के बच्चों की शिक्षा के लिए जिला प्रशासन द्वारा किए जा रहे प्रयासों व मनरेगा,सहित राजस्व विभाग से संबंधित कई अन्य मुद्दों पर भी विस्तृत चर्चा की गई। इस मौके पर मंडलायुक्त कांगड़ा ए शाइनामोल ने जिला के प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे प्रवासी मजदूरों के बच्चों की शिक्षा के लिए विशेष प्रयास करें ताकि समाज के गरीब तबके से जुड़े बच्चों को भी समान अवसर प्राप्त हो सकें। उन्होंने शहर की सुंदरता व स्वच्छता बनाए रखने के लिए भी अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक में उपायुक्त ऊना राघव शर्मा, अतिरिक्त उपायुक्त ऊना महेंद्र पाल गुर्जर, एसी टू डीसी वरिंदर कुमार, जिला राजस्व अधिकारी अजय कुमार सिंह सहित कई अन्य विभागों के अधिकारी व कर्मचारी भी उपस्थित थे।
  • दीपावली और छठ पर्व पर सरकार ने दिया तोहफा

    नई दिल्ली :  दीपावली एवं छठ पर्व पर उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की ओर से यात्रियों को बड़ा तोहफा दिया गया है। अब राजधानी एक्सप्रेस बसों का किराया 10 प्रतिशत तत्काल प्रभाव से लागू कर साधारण बसों के समतुल्य किया गया है। अब 100 किमी की यात्रा करने पर यात्रियों के 13 रुपये बचेंगे। किराया कम होने के बाद अब यात्रियों को राहत मिलेगी।लखनऊ से दिल्ली का किराया पहले 832 रुपये था, अब 739 रुपये होगा। वहीं बलिया तक का किराया 685 से कम होकर 623 रुपये हुआ। इसके अलावा  आजमगढ़ का किराया पहले 513  रुपये था अब 467 रुपये किया गया।

    इसके साथ ही गोरखपुर का किराया 506 से 460 रुपये हुआ। इस किराये की दर तत्काल प्रभाव से लागू होंगी। उल्लेखनीय है कि इन त्योहारों पर अत्यधिक संख्या मे यात्री प्रदेश भर में तथा विशेषकर पूर्वी क्षेत्रों में यात्रा करते हैं। इससे पहले भी योगी सरकार ने त्योहार को ध्यान में रखते हुए प्रधानमंत्री उज्ज्जवला योजना के तहत लाभार्थियों को एक सिलेंडर फ्री देने का एलान किया है।  कैबिनेट ने प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के लाभार्थियों को निशुल्क एलपीजी सिलेंडर रिफिल वितरित किए जाने के संबंध में प्रस्ताव पास किया है।