Blog

  • आज का राशिफल, 29 अगस्त 2025

    आज का राशिफल, 29 अगस्त 2025

    आज भाद्रपद शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि शुक्रवार का दिन है। षष्ठी तिथि आज रात 8 बजकर 22 मिनट तक रहेगी। आज दोपहर 2 बजकर 13 मिनट तक ब्रहम योग रहेगा। साथ ही आज दोपहर पहले 11 बजकर 39 मिनट तक स्वाति नक्षत्र रहेगा, उसके बाद विशाखा नक्षत्र लग जायेगा। इसके अलावा आज सूर्य षष्ठी व्रत है।

    मेष राशि :आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहेगा। आज आप अपने कार्यक्षेत्र में बदलाव लेकर आयेंगें, जिसकी वजह से आपको बड़ा लाभ होगा। आपकी कोशिशों में एक नयी किरण जगमगाएगी और जल्द ही आपको सफलता मिलेगी। आज आप अपनी मेहनत और लगन से विरोधी को परास्त कर देंगे। आज लवमेट के साथ किसी अच्छे रेस्टोरेंट में जाकर आप खाना खायेंगे। आज आपके काम से खुश होकर बॉस आपके प्रमोशन के बारे में विचार कर सकते हैं। आज आप अपने स्वास्थ्य को लेकर पूरी सावधानी बरतें। माता लक्ष्मी की कृपा से धन लाभ होगा।

    वृषभ राशि :आज का दिन आपके लिए ठीक – ठाक रहेगा। आज आपके कारोबार में दुगुना धन लाभ होगा। आज आप मार्केट जाकर परिवार के लोगों के लिए गिफ्ट खरीदेंगे, जिससे उन्हें ख़ुशी मिलेगी। आज आप पैसों के लेन – देन से बचें और व्यर्थ के खर्चो को कम करें। इस राशि की महिलाएं आज बच्चों के लिए स्वादिष्ट भोजन बनायेंगी, बच्चों को ख़ुशी मिलेगी। आज आप व्यावसायिक गतिविधियों को और समय देंगे, जिससे बेहतर नतीजे मिल सकेंगे। आज आपअपने विचार दूसरों के ऊपर न थोपे और न ही बिन मांगें सलाह दें।

    मिथुन राशि :आज का दिन आपके लिए उत्तम बना रहेगा। आज आप कर्मचारियों के साथ अपना रवैया अच्छा बनाये रखें, जिससे वे मन लगाकर काम करें। आज आप दोस्तों के साथ खूब हंसी मजाक करेंगें लेकिन एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करना जरूरी है। आज सामाजिक गतिविधियों में आपकी उपस्थिति रहेगी और किसी उलझन का भी हल मिलेगा, अपनी क्षमताओं पर विश्वास रखें। आज आपका दाम्पत्य जीवन खुशहाल बना रहेगा, आप बच्चों के साथ किसी मनोरंजन की जगह घूमने जा सकते हैं।

    कर्क राशि :आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। आज किसी काम के प्रति आपकी जिम्मेदारी बढ़ेगी , जिसमें आप अपने कलीग की सहायता ले सकते हैं। आज अचानक आपके घर पर किसी मेहमान का आगमन हो सकता है, जिसके चलते व्यस्तता बनी रहेगी। आज आपको किसी समारोह में शामिल होने का निमंत्रण मिलेगा, जिससे आपसी मेलजोल बढ़ेगा। आज आप अपने आलस्य को त्यागकर कड़ी मेहनत करेंगे, जिसके जल्द ही आपको बेहतर परिणाम देखने को मिलेंगे।

    सिंह राशि :आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज आपको आपके सवालों के सारे जवाब मिलेंगे, जिससे आपको ख़ुशी मिलेगी। आज आपकी कुछ प्रतिष्ठित व्यक्तियों से मुलाकात होगी और कुछ बेहतरीन जानकारियां भी मिलेंगी। आज आपको जीवनसाथी से सरप्राइज मिलने की संभावना है। धन लाभ के भी योग हैं, मां लक्ष्मी आप पर कृपा बरसाएंगी। आज आपको किसी समस्या का समाधान मिलने से मन प्रसन्न होगा। आज आप अपने पिता का आशीर्वाद लें, कार्यों में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य के लिहाज से आज आपका दिन ठीक रहेगा , आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे।

    कन्या राशि :आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। आज आपके मन में कुछ नए विचार आ सकते हैं, जो फ्यूचर में आपके लिए लाभदायक साबित होंगे। आज आपके घर में मेहमान का आगमन हो सकता है ,जिससे घर परिवार में भी खुशी भरा माहौल रहेगा। आज आपको किसी करीबी के माध्यम से धनलाभ होने के योग बन रहें हैं। आज आपकी ऑफिशियल यात्रा आपके लिए फायदेमंद रहेगी। इस राशि की माहिलाओं के लिए आज का दिन अच्छा है, आज आप खुद के लिए समय निकालेंगी।

    तुला राशि :आज का दिन आपके लिए उत्साह से भरा रहेगा। आज आपकी करोबारी गतिविधियां अच्छी चलेंगी, आपको रोज की अपेक्षा अधिक धन लाभ होगा । आज आपकी पारिवारिक समस्याएं सुलझ जाएंगी, जिससे घर का माहौल खुशनुमा बनेगा। आज आप बच्चों के साथ शॉपिंग करने मार्केट जायेंगे, जिससे उन्हें ख़ुशी मिलेगी। आज काम की अधिकता रहेगी , लेकिन आप अपने खाने – पीने का ध्यान अवश्य रखें। इस राशि के छात्र आज किसी कोर्स को करने का मन बना सकते हैं, जो भविष्य में आपके बहुत काम आएगा।

    वृश्चिक राशि :आज का दिन आपके लिए मिली – जुली प्रतिक्रिया देने वाला रहेगा। आज आपके किसी निर्णय से परिवार के सभी सदस्य खुश होंगे। आज आप अपने काम को पूरा करने के लिए किसी करीबी की मदद ले सकते हैं, बेहतर होगा आप अपने विवेक का उपयोग करेंगे। आज आप समय निकालकर थोड़ी देर बुजुर्गों के साथ बैठेंगे, जिससे आपको जरूरी बातें पता चलेंगी। इस राशि के खेल – कूद से जुड़े व्यक्ति आज किसी बड़ी प्रतियोगिता में शामिल हो सकते हैं, जिसमें आप अच्छा परफोर्म करेंगे।

    धनु राशि :आज का दिन आपके लिए ठीक – ठाक रहने वाला है। आज आपको व्यापार में बढ़िया धन लाभ होगा , आपके घर में भौतिक साधनों की बढ़ोतरी होगी। आज आप किसी प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए जीवनसाथी की मदद ले सकते हैं। आज कार्यभार की वजह से शारीरिक और मानसिक थकान हो सकती है। आज आप अपने कर्मचारियों का मान – सम्मान करेंगे, जिससे वे मन लगाकर काम करेंगे। आज आपके द्वारा किये गए पूर्व के कार्यों में अच्छा रिजल्ट मिलेगा। संचित धन में वृद्धि के योग हैं।

    मकर राशि :आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। आज आप ऑफिस की मीटिंग में अपने विचार रखेंगे , जो सभी को बहुत पसंद आयेंगे। आज किसी आदर्श व्यक्ति की प्रेरणा से सजगता और भरपूर ऊर्जा मिलेगी। आज आपके दाम्पत्य जीवन में खुशहाली आएगी , जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। आज किसी काम में संघर्ष के बाद सफलता मिलने के योग हैं। आज अपने ऊपर अतिरिक्त कार्यभार की जिम्मेदारियां ना लें और सभी कार्यों के बीच संतुलन बनाकर रखें। आज आप किसी काम को योजनाबद्ध तरीके से करेंगे, जिसमें आपको सफलता मिलेगी।

    कुंभ राशि :आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। आज आप अपने कारोबार को और बड़ा बनाने का प्रयास करेंगे। आज आप किसी दोस्त से मिलने उसके घर जा सकते हैं, उससे मिलकर आपको ख़ुशी मिलेगी। आज आपको संतान की तरफ से संतोषजनक नतीजे मिलने से सुकून मिलेगा। इस राशि की महिलायें आज किसी काम की शुरुआत कर सकती हैं, जीवनसाथी का पूरा सपोर्ट मिलेगा। आज आप इन्वेस्टमेंट को लेकर किसी एक्सपर्ट की राय ले सकते हैं।

    मीन राशि :आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज आप घर शिफ्ट करने में अपने मित्र की मदद ले सकते हैं। इस राशि के विवाहितों के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। आज आपको कार्यप्रणाली में लाए गए परिवर्तन के अनुकूल परिणाम मिल सकते हैं। आज आपका व्यवसायिक दृष्टिकोण कई मामलों को सुलझाने में सक्षम रहेगा। आज आपको ससुराल पक्ष से खुशखबरी मिलेगी , जिससे परिवार का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। आज का दिन स्वास्थ्य के लिहाज से ठीक रहेगा।

  • Jalandhar News: न्यू आदर्श नगर में चोरी, चोर ले उड़े घर का सारा सामान, देखें वीडियो

    Jalandhar News: न्यू आदर्श नगर में चोरी, चोर ले उड़े घर का सारा सामान, देखें वीडियो

    जालंंधर: नकोदर के न्यू आदर्श नगर में चोरों द्वारा एक खाली पड़े बंगले को निशाना बनाने का मामला सामने आया है। चोर बंगले से सारा सामान चोरी कर ले गए। घटना का पता उस समय चला जब घर के मालिक इशान शर्मा और उनकी पत्नी जो जालंधर में नौकरी करते हैं, पड़ोसियों की सूचना पर घर पहुंचे। इशान शर्मा ने बताया कि पड़ोसियों ने उन्हें फोन कर बताया कि उनके घर की लाइटें जल रही हैं। जब वह मौके पर पहुंचे तो पाया कि घर का सामान बिखरा पड़ा था और कई कीमती वस्तुएँ गायब थीं।

    इसके बाद मोहल्ले में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला गया, जिसमें एक गिरोह को घर में दाखिल होकर चोरी करते हुए देखा गया। घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। फिलहाल पुलिस चोरों की तलाश में जुट गई है। स्थानीय निवासियों ने भी पुलिस से अपील की है कि इस तरह की वारदातों पर सख्ती से अंकुश लगाया जाए और इलाके में गश्त बढ़ाई जाए।

  • Punjab News: पुलिस कमिश्नर Swapan Sharma ने कार्तिक बग्गा के परिजनों से की मुलाकात, देखें वीडियो

    Punjab News: पुलिस कमिश्नर Swapan Sharma ने कार्तिक बग्गा के परिजनों से की मुलाकात, देखें वीडियो

    जल्द गिरफ्तारी का दिया आश्वासन

    लुधियाना: घट्टी मोहल्ला निवासी 20 वर्षीय कार्तिक बग्गा की गोली लगने से हुई मौत के मामले में परिजनों का गुस्सा थमने का नाम नहीं ले रहा है। परिजनों का कहना है कि जब तक हत्यारों की गिरफ्तारी नहीं होती, तब तक कार्तिक का अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा। मालूम हो कि कुछ दिन पहले देर रात मोटरसाइकिल पर आए हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की थी, जिसमें कार्तिक गंभीर रूप से घायल हो गया था और बाद में उसकी मौत हो गई।

    इस घटना को लेकर दलित समाज ने बैठक कर यह फैसला लिया कि जब तक आरोपियों को सजा नहीं मिलती, तब तक अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा और 29 अगस्त को लुधियाना बंद रखा जाएगा। इसी बीच शुक्रवार को लुधियाना के पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा कार्तिक बग्गा के घर पहुंचे। उन्होंने परिजनों से मुलाकात कर उन्हें भरोसा दिलाया कि पुलिस आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करेगी और पीड़ित परिवार को इंसाफ दिलाया जाएगा।

  • Punjab News: तीन तस्कर हथियारों और नशा के साथ गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: तीन तस्कर हथियारों और नशा के साथ गिरफ्तार, देखें वीडियो

    पठानकोट: पुलिस ने नशा और हथियार तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से तीन देसी पिस्तौल, चार मैगजीन, 12 जिंदा कारतूस, 15 ग्राम हेरोइन और 90 ग्राम अफीम बरामद की है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आर्म एक्ट और एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ में जुट गई है ताकि आरोपियों के गिरोह में मौजूद सदस्यों के बारे में पता चल सके।

    यह कार्रवाई पठानकोट पुलिस की दो टीमों ने दो अलग अलग मामलों में की। पहले मामले में पुलिस ने एक तस्कर को दबोचकर उसके पास से एक देसी पिस्तौल, एक मैगजीन और 15 ग्राम हेरोइन बरामद की। वहीं दूसरे मामले में पुलिस ने दो तस्करों को पकड़कर उनके कब्जे से 2 देसी पिस्तौल 32 बोर, 12 जिंदा कारतूस, तीन मैगजीन और 90 ग्राम अफीम बरामद की। पुलिस अधिकारियों के अनुसार पकड़े गए आरोपित न सिर्फ नशीले पदार्थों की तस्करी करते थे, बल्कि दूसरे राज्यों से हथियार मंगवाकर बेचने का काम भी करते थे।

    प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी खुद नशे का सेवन करते हैं और अन्य लोगों तक भी इसकी सप्लाई करते हैं। एसपी मनोज ठाकुर ने बताया कि पुलिस लगातार नशा और हथियार तस्करों पर शिकंजा कस रही है। आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और पूछताछ जारी है।

  • Punjab News: गाड़ी पलटी बाल बाल बची महिला चालक, सीसीटीवी में कैद घटना, देखें वीडियो

    Punjab News: गाड़ी पलटी बाल बाल बची महिला चालक, सीसीटीवी में कैद घटना, देखें वीडियो

    लुधियाना: केंद्री स्वामी के पास एक बड़ा हादसा होते उस समय टल गया, जब गाड़ी पलट गई और कार चालक महिला बाल बाल बची। हादसा उस समय हुआ जब महिला अपनी कार को घर के बाहर डिवाइडर पर पीछे कर रही थीं। गाड़ी पलटने की पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। महिला चालक के अनुसार गाड़ी को पीछे करते समय अचानक टायर के नीचे पत्थर आ गया।

    इसी दौरान ब्रेक फंस जाने से गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया और वह पलट गई। हादसे में गाड़ी जहां क्षतिग्रस्त हो गई, वहीं पास में खड़े एक घर को भी नुकसान पहुंचा है। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर महिला की मदद की और गाड़ी को सीधा कराया।

  • Baba Siddique Death Case: एक और आरोपी पुलिस ने किया गिरफ्तार, इस गैंग से है खास संबंध

    Baba Siddique Death Case: एक और आरोपी पुलिस ने किया गिरफ्तार, इस गैंग से है खास संबंध

    मुंबई: बाबा सिद्धिकी हत्याकांड में मुंबई क्राइम ब्रांच के द्वारा एक और आरोपी गिरफ्तार कर लिया गया है। यह आरोपी लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्त है। सूत्रों की मानें तो गिरफ्तार आरोपी का नाम अमोल गायकवाड़ बताया जा रहा है जो कि पुणे का रहने वाला है। सूत्रों की मानें तो अमोल को क्राइम ब्रांच की एंटी एक्सटॉर्शन सेल की टीम ने पुणे से गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि जांच के दौरान पता चला है कि मामले का फरार आरोपी सुभम लोनकर को मुंबई में लाने और ले आने का काम अमोल गायकवाड़ ही देखता था।

    26 आरोपी हुए गिरफ्तार

    अब तक बाबा सिद्दकी मर्डर केस मामले में पुलिस की ओर से 26 आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं। अभी भी तीन आरोपी वांटेड हैं। अनमोल बिश्नोई गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का भाई कथित मास्टरमाइंड। कोर्ट ने उसके खिलाफ नॉन बेलेबल वॉरंट जारी किया है। अब तक वो फरार है और संभवत यूएस कनाडा में रह रहा है।

    3 आरोपियों की जांच में जुटी पुलिस

    शुभम लोनकर नाम का शख्स भी चार्जशीट में शामिल है। उसके खिलाफ भी नॉन बेलबेल वॉरंट जारी हुआ है। इसके अलावा मोहम्मद यासीन अख्तर भी इस चार्जशीट में अन्य वांछित आरोपी के तौर पर शामिल है। उसके खिलाफ भी नॉन बेलबेल वॉरंट जारी हुआ है। गौरतलब है कि एनसीपी नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की हत्या 12 अक्टूबर की रात मेंउनके बेटे जीशान के ऑफिस के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने इस हत्या की जिम्मेदारी ली थी और इसका कारण सलमान खान को बताया था। बता दें कि बाबा सिद्दीकी के सलमान खान से काफी अच्छे संबंध थे। सलमान खान हर साल उनके द्वारा आयोजित की गई ईद पार्टी में भी शामिल होते थे।  
  • Glowing Skin के लिए Lemon Water या Green Tea क्या पीना सही? जानें

    Glowing Skin के लिए Lemon Water या Green Tea क्या पीना सही? जानें

    सेहत: हर कोई चाहता है उसकी त्वचा साफ, चमकती और बेदाग हो। इसके लिए कुछ लोग कई तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स भी इस्तेमल करते हैं परंतु स्किन पर निखार नहीं आता। वहीं ग्रीन टी और लेमन वॉटर को लेकर भी लोगों में कंफ्यूजन रहती है कि दोनों चीजों में से ग्लोइंग स्किन के लिए कौन सी ड्रिंक अच्छी है। डॉ. आंचल पंथ ने इंस्टाग्राम पर बताया है कि स्किन हेल्दी और रेडिएंट बनाने के लिए क्या सच में काम करता है। उनका मानना है कि स्किन हेल्दी और रेडिएंट बनाने के लिए क्या सच में काम करता है। उनका कहना है कि सही आदतें अपनाना ज्यादा फायदेमंद है न कि सिर्फ ट्रैंड करना है।
    उनका कहना है कि नींबू पानी विटामिन-सी से भरपूर होता है और ये कोलेजन बनाने में मदद करता है। इससे त्वचा टाइट और ग्लोइंग रहती है। इसको पीने से बॉडी हाइड्रेट रहती है जिसके कारण से सूखी नहीं होती और अंदर से हेल्दी दिखती है। नींबू पानी से किडनी की कार्यक्षमता में सुधार होता है और शरीर से सारे टॉकिसन्स निकलने से स्किन क्लियर रहती है।

    ग्रीन टी

    इसमें शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट्स गुण मौजूद होते हैं जिसके कारण से ये स्किन इरिटेशन और रेडनेस को शांत करता है। यह फ्री रेडिकल्स से लड़ती है जिससे एंटीएंजिंग और डलनेस कम होगी। अगर आपका स्किन मेटाबॉल्जिम अच्छा होगा तो हार्ट हेल्थ और स्किन भी अच्छी रहेगी। ग्लोइंग और कोलेजन स्पोर्ट के लिए नींबू पानी तुरंत असर करेगा। स्किन को अंदर से हेल्दी रखने के लिए एंटीफ्लेमेटरी गुणों से युक्त ग्रीन टी बेहतर रहेगी। नींबू पानी और ग्रीन टी में दोनों की स्किन पर अलग-अलग तरह से काम करते हैं इसलिए अपनी स्किन के अनुसार, आप इन दोंनों में से किसी को भी चुन सकते हैं। इसके अलावा आप सुबह नींबू पानी और दिन में ग्रीन टी पी सकते हैं।
  • आपदा से प्रदेश में हाहाकार मचा है और मुख्यमंत्री गायब हैं : जय राम ठाकुर

    आपदा से प्रदेश में हाहाकार मचा है और मुख्यमंत्री गायब हैं : जय राम ठाकुर

    सदन की बैठक के बीच मुख्यमंत्री का दूसरे प्रदेश  में जाकर रैली करना दुर्भाग्यपूर्ण  हिमाचल में जनादेश चोरी कर किस मुंह वोट अधिकार यात्रा निकल रहे हैं सीएम ऊना/शिमला/सुशील पंडित: पत्रकारों को संबोधित करते हुए नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि पूरे प्रदेश में आपदा की वजह से हाहाकार मचा हुआ है और प्रदेश के मुख्यमंत्री सदन और प्रदेश से गायब हैं। इस विषय पर जब सदन में सवाल किया गया तो सरकार द्वारा उसकी गंभीरता से जवाब देने की बजाय राजनीतिक बयान बाजी की गई। सरकार द्वारा आपदा राहत को लेकर सदन में झूठ बोला गया। इस कारण भाजपा विधायक दल ने वॉक आउट कर अपनी नाराजगी जताई। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि सरकार आपदा को लेकर कितनी गंभीर है इसका अंदाजा मुख्यमंत्री के इस रवैए से ही लगाया जा सकता है कि हिमाचल प्रदेश का एक बड़ा भूभाग पूरी दुनिया से कट गया है।
    Oplus_131072
    सड़क और संचार माध्यम ठप पड़े हैं। 2 दिन से लोगों से बात नहीं हो पा रही है लेकिन मुख्यमंत्री दूसरे प्रदेश में राजनीतिक यात्राओं में शामिल हो रहे हैं। हमारे विधायक बता रहे हैं कि उनका दो दिन से अपने क्षेत्र में बहुत सारी जगह पर संपर्क नहीं हुआ। जिन जगहों पर संपर्क हुआ वहां से एक ही बात सामने आई है कि आपदा प्रभावितों को भगवान के भरोसे छोड़ दिया गया है। बहुत से आपदा प्रभावित क्षेत्रों में सरकार नाम की चीज दिखाई ही नहीं पड़ी है। संचार सुविधाओं को बहाल करने के लिए केंद्र सरकार ने इंटर सर्कल रोमिंग सुविधा लागू की है। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि कुल्लू ,चंबा, कांगड़ा और लाहौल स्पीति में हजारों लोग सड़के बंद होने की वजह से फंसे हुए हैं। बड़ी संख्या ऐसे लोगों की भी है जो दो-दो दिनों से गाड़ियों में ही फंसे हैं। मणिमहेश की पवित्र यात्रा अपने अंतिम चरण में थी इसलिए वहां भी भारी संख्या में जगह–जगह लोग फंसे हैं। ऐसे में ज्यादा से ज्यादा संख्या में लोगों को रेस्क्यू करके सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता होनी चाहिए थी। केंद्र सरकार से बात करके ज्यादा से ज्यादा लोगों को एयरलिफ्ट किए जाने के लिए ज्यादा से ज्यादा संख्या में हेलीकॉप्टर प्रदान करने के लिए राज्य सरकार द्वारा केंद्र सरकार से मांग की जानी चाहिए थी। लेकिन इतनी कठिन परिस्थिति में मुख्यमंत्री राहुल गांधी की गाड़ी पर बैठने को प्राथमिकता दे रहे हैं। जबकि पूरा प्रदेश जानता है कि उन्हें वहां एक शब्द भी रैली में बोलने नहीं दिया जाएगा। प्रदेश हितों को इस तरीके से दरकिनार करके राजनीतिक कार्यक्रमों में व्यस्त हैं।
    हिमाचल में जनादेश चोरी कर किस मुंह वोट अधिकार यात्रा निकल रहे हैं सीएम 
    जयराम ठाकुर ने कहा कि झूठी गारंटियों के नाम पर हिमाचल प्रदेश के लोगों के जनादेश की चोरी करके सरकार बनाने वाले मुख्यमंत्री न जाने किस मुंह से वोट अधिकार यात्रा निकाल रहे हैं। एक तरफ हिमाचल प्रदेश के लोग उनसे कांग्रेस की 10 झूठी गारंटियों का हिसाब मांग रहे हैं तो दूसरी तरफ हिमाचल के मुख्यमंत्री बिहार में बिना चुनाव के ही चुनाव प्रचार करने में व्यस्त हैं। प्रदेश में विधानसभा सत्र चल रहा है। विधान सभा के बाहर विभिन्न वर्गों द्वारा रैलियां निकाली जा रही हैं ,नारेबाजी की जा रही है और मुख्यमंत्री प्रदेश के बाहर प्रचार में जुटे हैं। प्रदेश के विकास की गति को रोक कर, युवाओं की नौकरियां छीन कर, हजारों की संख्या में स्कूल बंद कर शराब के ठेके खोलकर, कर्मचारियों का 13% डीए रोककर, समय पर वेतन न देकर, बीमारों का इलाज रोककर। अपने ही आला नेताओं द्वारा दी गई गारंटियों को विधानसभा के अंदर झुठला कर, आपदा राहत विशेष पैकेज का पैसा प्रभावितों को न देकर, प्रदेश की जनता को दु:खी कर हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू बिहार जाकर कांग्रेस का कौन सा  प्रचार कर रहे हैं, यह समझ के परे है।
  • अंबानी के Ganeshotsav पर एक साथ बप्पा का आशीर्वाद लेने पहुंचे Deepveer, देखें वीडियो

    अंबानी के Ganeshotsav पर एक साथ बप्पा का आशीर्वाद लेने पहुंचे Deepveer, देखें वीडियो

    बॉलीवुड: इस समय पूरे देश में गणेशोत्सव धूमधाम के साथ मनाया जाता है। इसी बीच बॉलीवुड सेलेब्स भी पूरी श्रद्धा और भावना के साथ त्योहार को मना रहे हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुई है जिसमें दीपिका और रणवीर गणेश उत्सव में एक साथ नजर आए और कपल ने बप्पा का आशीर्वाद भी लिया

    नए लुक में दिखे रणवीर सिंह

    दीपिका और रणवीर का जो वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। उसमें रणवीर क्लीन शेव लुक में नजर आ रहे हैं। बता दें कि कपल मशहूर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के घर में गणेश उत्सव अटैंड करने के लिए पहुंचा था। इस दौरान दोनों सेम कलर के आउटफिट में ट्विनिंग करते हुए दिखे। यहां रणवीर ने कुर्ता पायजमा पहना था वहीं दीपिका ने ब्राउन कुर्ता और हेयरबन किया था। दोनों का लुक फैंस को काफी पसंद आया हालांकि इस दौरान दोनों की बेटी दुआ साथ में नहीं दिखी।

    यूजर्स हुए दीवाने

    जिस वीडियो में दीपिका और रणवीर बप्पा की भक्ति में खोए हुए नजर आ रहे हैं उसी में महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस, अमृता फडणवीस, टीना अंबानी, राधिका मर्चेंट और अनंत अंबानी भी दिख रहे हैं। कपल को काफी समय बाद एक साथ देखकर फैंस दोनों पर अपना प्यार बरसा रहे हैं। सिंगर हर्शदीप कौर ने भी दीपिका और रणवीर के साथ कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें वह काफी खुश दिख रहे हैं।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Harshdeep Kaur (@harshdeepkaurmusic)

    अगर बात दोनों के वर्कफ्रंट की करें तो रणवीर सिंह जल्द की आदित्य धार की फिल्म धुरंधर में दिखने वाले हैं। इस फिल्म में रणवीर का लुक बेहद खास है। वह लंबे बाल और दाढ़ी में नजर आ रहे हैं ऐसे में बप्पा के दर्शन करने के लिए पहुंचे क्लीन शेव में उनका लुक देखकर फैंस काफी हैरान भी हो रहे हैं। दीपिका के वर्कफ्रंट की अगर बात करें तो वह कई फिल्मों में दिखेंगी। वह अल्लू अर्जुन के साथ फिल्म कर रही है। वहीं सोशल मीडिया पर यह भी चर्चा है कि दीपिका इसी साल नवंबर में फिल्म की शूटिंग शुरु करेगी। इसके अलावा वह कल्कि 2898 एडी 2 में भी दिखेगी। शाहरुख खान की फिल्म किंग में भी एक्ट्रेस का कैमियो हो सका है हालांकि अभी तक उनके स्पैशल अपीयरेंस को लेकर कुछ खास कंफर्म नहीं हुआ है।
  • Jalandhar News: लूटपाट और नाबालिग की किडनेपिंग मामले में 7 आरोपी हथियारों सहित गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Jalandhar News: लूटपाट और नाबालिग की किडनेपिंग मामले में 7 आरोपी हथियारों सहित गिरफ्तार, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: देहात पुलिस ने विभिन्न मामलों में लोगों से फिरौती मांगने, जान से मारने की धमकियां देने और अवैध हथियार की सप्लाई करने वाले गिरोह 7 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने 4 अवैध पिस्टल, 4 कारतूस, 1 मैगज़ीन, 1 खिलौना पिस्टल, 1 दातर और एक करेटा गाड़ी बरामद की गई है। मामले की जानकारी देते हुए सरबजीत रॉय ने बताया कि एक मुहिम आदमपुर पुलिस द्वारा चलाई गई थी।

    जिसमें पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार करके उनके कब्जे से 2 पिस्टल 32 बोर, 1 मैगज़ीन और 12 रौंद बरामद किए गए हैं। दूसरे मामला नकोदर पुलिस द्वारा चलाया गया था। जिसमें लड़की को अगवा करके पैसों की मांग की जा रही थी। इस दौरान उनकी टीम ने कार्रवाई करते हुए 5 आरोपियों को हथियारों सहित गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 7 देसी पिस्टल, 2 रौंद 315 बोर और एक दातर बरामद की गई है। आरोपी पीड़ित परिवार से 3 लाख की फिरौती की मांग कर रहे थे। पुलिस ने बताया कि उनकी टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

    गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान सुखदीप सिंह उर्फ शेरा पुत्र हरजींदर सिंह निवासी गुड़े थाना सदर नकोदर, बलकार सिंह उर्फ कारा पुत्र गुरमेल सिंह निवासी गुड़े थाना सदर नकोदर दलजीत सिंह उर्फ मना पुत्र नछत्तर सिंह वासी गांव बीली चारमी हल वासी मालेटी थाना नकोदर प्रभजीत सिंह उर्फ पावा पुत्र दर्शन सिंह वासी टाहली थाना सदर नकोदर, गुरमिंदर पाल उर्फ प्रिंस पुत्र सतपाल वासी सरीह थाना सदर नकोदर, मनीष भाटी पुत्र मेला राम वासी सूचेटी थाना खेड़ापा जिला झांपुर राजस्थान और दक्ष बग्गा पुत्र सुरजीत सिंह बग्गा वासी मोहल्ला भगत नगर थाना मॉडल टाउन जिला होशियारपुर के रूप में हुई है। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी प्रभजीत सिंह उर्फ पावा के खिलाफ 2 मामले दर्ज है। गुरमिंदर पाल उर्फ के खिलाफ एक मामला दर्ज है और दलजीत सिंह उर्फ मना के खिलाफ चार मामले दर्ज है।