Blog

  • पंजाबः 12 अगस्त तक स्कूल रहेंगे बंद

    पंजाबः 12 अगस्त तक स्कूल रहेंगे बंद

    फिरोजपुर: पंजाब में पिछले दिनों हुई बारिश के कई इलाकों में पानी भरा हुआ है। जिसके चलते बाढ़ प्रभावित इलाकों के स्कूलों में 12 अगस्त तक छुट्टियों की घोषणा कर दी गई है। जिला मजिस्ट्रेट राजेश धीमान ने जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के स्कूलों में छुट्टियां 12 अगस्त तक बढ़ा दी हैं। राजेश धीमान ने कहा कि यह निर्णय जिला शिक्षा अफसर द्वारा दी गई रिपोर्ट के आधार पर लिया गया है।

    शिक्षा अधिकारी की इस रिपोर्ट के मुताबिक प्राईमरी स्कूल खुंदर गट्टी,  सरकारी प्राइमरी स्कूल कालूवाला, सरकारी प्राइमरी स्कूल धीरा घारा और धीरा घरा और सरकारी प्राइमरी स्कूल निहाला लवेरा में 12 अगस्त तक छुट्टियां बढ़ा दी गई हैं। इसके अलावा सरकारी सीनियर सैकेंडरी स्कूल में आज 9 अगस्त तक छुट्टी रहेगी। 

  • इस रोड पर पलटा बेकाबू ट्रक, कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त, 2 की मौत, देखें वीडियो

    इस रोड पर पलटा बेकाबू ट्रक, कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त, 2 की मौत, देखें वीडियो

    शिमलाः हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में बड़ा हादसा हुआ है। एक ट्रक अनियंत्रित होकर पिकअप पर पलट गया। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हैं। कड़ी मशक्कत के बाद घायलों को क्षतिग्रस्त वाहनों से निकाला गया और अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    जानकारी के अनुसार, शिमला के ढल्ली मशोबरा बाइफ्रीकेशन के पास एक ट्रक कुफरी रोड से मशोबरा रोड पर चलती पिकअप पर बेकाबू होकर पलट गया। ट्रक चालक और परिचालक को गंभीर चोटे आई। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, पिकअप चालक को भी अस्पताल में भर्ती कराया गया। दो लोग ट्रक के अंदर फंस गए। कड़ी मशक्कत के बाद दोनों को निकाला गया। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। हादसे के दौरान यातायात को एक तरफ चलाया गया। ट्रक और पिकअप को क्रेन की मदद से हटवाया गया। 

  • बड़ी खबरः बिजनेस पार्टनर से मिलने गई बीजेपी नेत्री हुई लापता

    बड़ी खबरः बिजनेस पार्टनर से मिलने गई बीजेपी नेत्री हुई लापता

    मुबंईः महाराष्ट्र की बीजेपी नेत्री के लापता होने का मामला सामने आया है। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की नेता सना खान एक अगस्त से लापता हैं। सना अपने बिजनेस पार्टनर से मिलने नागपुर से मध्य प्रदेश के जबलपुर गई थीं, लेकिन उसके बाद से उनका कुछ पता नहीं है। सना ने अपने परिवार से कहा था कि वह 2 दिन में वापस आ जाएंगी। लेकिन एक हफ्ता बीत जाने के बाद भी ना ही सना आईं, ना उनकी कोई खबर। सना का फोन भी बंद है।

    अब उनके परिवारवालों ने नागपुर के मानकापूर पुलिस थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई है। सना खान नागपुर बीजेपी की सक्रिय महिला नेता हैं। परिवार के मुताबिक, वो जबलपुर में अपने बिजनेस पार्टनर पप्पू शाहू से मिलने गई थीं। पप्पू शाहू शराब तस्करी में लिप्त था और वो जबलपुर के पास एक ढाबा चलाता था। सना और पप्पू का बीते कुछ समय से पैसे की लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था। 

    नागपुर के मानकापूर पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया है कि पुलिस की एक टीम सना खान की तलाश में जबलपुर गई है। अभी तक उनके हाथ कुछ नहीं लगा है। पप्पू शाहू भी अपने परिवार के साथ फरार है। सना खान की हत्या की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल नागपुर पुलिस जबलपुर पुलिस की मदद से जांच कर रही है।

  • पंजाब बंद की कॉल को लेकर पीएम मोदी का पुतला फूंक कर किया प्रदर्शन, देखें Live

    पंजाब बंद की कॉल को लेकर पीएम मोदी का पुतला फूंक कर किया प्रदर्शन, देखें Live

    गुरदासपुरः मणिपुर अत्याचार विरोध एक्शन कमेटी द्वारा बंद को लेकर सुबह 10 बजे से हाइवे पर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया गया है। वहीं, बंद को लेकर विभिन्न राजनीतिक पार्टियों द्वारा सहयोग की घोषणा की जा चुकी है। जिले में समुदाय के लोगों ने पीएम मोदी की अर्थी निकालकर सड़कों पर प्रदर्शन किया। जिसके बाद उन्होंने चौंक पर पीएम का पुतला फूंका। इस दौरान लोगों ने पीएम मोदी हाय- हाय कहकर और भाजपा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। बता देंकि पंजाब भर में मणिपुर में अत्याचार के विरोध का प्रदर्शन किया जा रहा है।

  • पंजाबः इंसानियत शर्मसार, दवा दिलवाने ले गए रिश्तेदार ने नाबालिग से किया दुष्कर्म, देखें वीडियो

    पंजाबः इंसानियत शर्मसार, दवा दिलवाने ले गए रिश्तेदार ने नाबालिग से किया दुष्कर्म, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः जिले में इंसानियत शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। जहां नाबालिग से अपने ही रिश्तेदार द्वारा रेप कि घटना को अंजाम दिया गया। पुलिस को दी गई शिकायत में पीड़िता की मां ने बताया कि उनकी 17 साल की बेटी की तबीयत खराब होने पर बहू के भाई करमजीत सिंह के साथ उन्होंने अपनी बेटी को डॉक्टर को दिखाकर दवा लेने के लिए भेजा था।

    जब उनकी बेटी घर पहुंचीं तो उनकी बेटी ने बताया कि दवा दिलाकर लाते समय आरोपी करमजीत सिंह ने उसे एक मोटर पर ले जाकर उसके साथ रेप किया, जिससे उसे अब दिक्कत हो रही है। जिसके बाद पीड़िता को उपचार के लिए फिरोजपुर सिविल अस्पताल में दाखिल करवाना पड़ा है।

    फिरोजपुर के थाना घलखुर्द कि पुलिस ने पीड़िता की मां की शिकायत के आधार पर आरोपी करमजीत सिंह निवासी गांव प्यारेआना जिला फिरोजपुर पर रेप व पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। हालांकि अभी तक आरोपी के फरार हैं।

  • होशियारपुरः Dutt Enterprises के मालिक पर तेजधार हथियारों से हमला कर 2 लाख लूटकर लुटेरे फरार

    होशियारपुरः Dutt Enterprises के मालिक पर तेजधार हथियारों से हमला कर 2 लाख लूटकर लुटेरे फरार

    होशियारपुरः पंजाब में क्राइम की वारदातों के ग्राफ में लगातार बढ़ौतरी हो रही है। वहीं बीते दिन देर रात लुटेरों ने  गढ़शंकर-होशियारपुर रोड पर स्तनोर बस अड्डे के पास वारदात को अंजाम दिया। इस दौरान 3 लुटेरों ने दत्त एंटरप्राइजेज के मालिक से 2 लाख रुपये लूटकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

    वहीं घटना की जानकारी देते हुए दुकान मालिक हरदीप दत्त ने बताया कि वह मंगलवार रात अपनी दुकान पर बैठे हुए थे, इस दौरान उनकी दुकान पर 3 युवक आए। सभी ने अपने चेहरों को कपड़ा से ढका हुआ था और हाथों में तेजधार हथियार पकड़े हुए थे। आते ही आरोपियों ने उन पर हमला कर दिया। लुटेरों ने दुकान का शटर अंदर से बंद कर दिया और दो लाख रुपये लूट कर सैला खुर्द की तरफ फरार हो गए। 

    हरदीप दत्त ने बताया कि उन लुटेरों में से एक उसके गांव पदराणा का था जिसे वह पहचान गया था। उसने आरोपी को ऐसा करने से रोका था लेकिन वह यह कह कर चला गया कि तुझे जो करना है कर लेना। आसपास के लोगों ने बताया कि घटना के आधे घंटे बाद पुलिस पहुंची लेकिन तब तक लुटेरे फरार हो चुके थे। एसएचओ थाना गढ़शंकर हरप्रेम सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। लुटेरों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • पंजाबः इस जगह पंजाब बंद की काल को लेकर दिखा मिला-जुला असर, देखें वीडियो  

    पंजाबः इस जगह पंजाब बंद की काल को लेकर दिखा मिला-जुला असर, देखें वीडियो  

    मोगाः मणिपुर में हुई हिंसक घटना को लेकर आज पंजाब में बंद की काल दी गई है। वहीं मोगा में भी इसाई समुदाय, वाल्मीकि एसोसिएशन, लोक संग्राम मोर्चा बाबा मर्दाना क्लब मुस्ल्लिम भाईचारा और दशमेश तरना दल, महर्षि भगवान वाल्मीकि ट्रस्ट की और से मोगा बंद की काल दी गई है, लेकिन मोगा बंद को लेकर अभी तक मिलाजुला असर देखने को मिल रहा है।

    वही पंजाब बंद की कॉल पर नजर बनाए रखने के लिए मोगा पुलिस की ओर से चप्पे-चप्पे पर निगरानी रखी जा रही है ताकि कोई भी अप्रिय घटना न हो। वहीं एसपीडी अजय राज सिंह ने मोगा वासियों को वायरल वीडियो पर यकीन ना करने की अपील की है ताकि अमन शांति बनी रहे।

  • तड़के प्लाईवुड की दुकान में लगी भीषण आग, मौक पर पहुंची 21 दमकल विभाग की गाड़ियां, देखें वीडियो

    तड़के प्लाईवुड की दुकान में लगी भीषण आग, मौक पर पहुंची 21 दमकल विभाग की गाड़ियां, देखें वीडियो

    नई दिल्ली: दिल्ली के गांधी नगर इलाके में बुधवार तड़के एक प्लाईवुड की दुकान में भीषण आग लग गई। आग में किसी की जान जाने या घायल होने की तत्काल कोई रिपोर्ट नहीं है। दुकान के मालिक अमनदीप ने बताया, आग बुधवार सुबह 3.30 बजे लगी। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर 15 दमकल की गाड़ियां भेजी गईं। हालांकि आग इतनी भीषण थी कि 6 और फायर टेंडर्स को अभियान में लगाया गया।

    अग्निशमन अधिकारी राजेंद्र ने कहा, “एक प्लाईवुड की दुकान में आग लग गई। आग लगने का कारण अभी तक पता नहीं चला है। सुबह 4:07 बजे आग लगने की सूचना मिली। कुल 21 दमकल गाड़ियां मौके पर हैं।” मीडिया से बात करते हुए, दुकान के मालिक अमनदीप ने कहा कि आग लगने के 15 मिनट बाद मुझे मेरे भाई का फोन आया। मैं सो रहा था। आग दुकान के पिछले हिस्से में कहीं लगी थी।

    हमने पुलिस से मदद मांगी और दमकलकर्मी जल्द ही आग बुझाने के लिए पहुंच गए। उन्होंने कहा कि अग्निशमन सेवा विभाग को कम से कम दस संकटकालीन कॉलें की गईं। लेकिन हमें कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली।” आग पर काबू पाया गया है कि नहीं, इसकी अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

  • जालंधरः पंजाब बंद को लेकर इन चौंकों पर भारी पुलिस बल तैनात, इस मेन चौंक पर लगे बैरिकेड, देखें वीडियो

    जालंधरः पंजाब बंद को लेकर इन चौंकों पर भारी पुलिस बल तैनात, इस मेन चौंक पर लगे बैरिकेड, देखें वीडियो

    जालंधर,ENS: मणिपुर अत्याचार विरोध एक्शन कमेटी द्वारा बंद को लेकर सुबह 10 बजे से हाइवे पर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया गया है। वहीं, बंद को लेकर विभिन्न राजनीतिक पार्टियों द्वारा सहयोग की घोषणा की जा चुकी है, नगर निगम की यूनियनों सहित कई एसोसिएशनें पहले ही बंद के हक में उतर चुकी है। वहीं बीएसएफ चौंक पर पुलिस ने बैरिकेड लगा दिए है। भारी पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है।

    इस मामले को लेकर पुलिस कमिशनर का कहना है कि किसी भी शरारती अनंसर को शहर का माहौल खराब नहीं करने दिया जाएगा। उन्होंने शहरवासियों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर चल रही अफवाहों पर ध्यान ना दें। उन्होंने कहा कि चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। इसी के साथ पुलिस कमिश्नर खुद जालंधर में पंजाब बंद की कॉल जायजा ले रहे है। वहीं अलग-अलग समुदाय के लोगों द्वारा धरना लगाना शुरू कर दिया है।

    इस समय शहर की स्थिति सामान्य है। पंजाब बंद की कॉल को लेकर कई दुकानदारों ने समुदाय के लोगों समर्थन देने का ऐलान किया है। इसी के तहत शहर में कई जगह मार्किटें बंद है। वहीं कई निजी स्कूलों ने भी देर शाम ही छुट्टी का ऐलान कर दिया था।बता देंकि रहे कि एक्शन कमेटी द्वारा बंद के दौरान हाइवे बंद रखने का ऐलान किया गया था व जरूरी सेवाओं जैसे दवाओं आदि की दुकानों, सेना के वाहनों, एम्बूलैंस आदि को छूट दी गई है।

    वहीं, सरकारी बसों का परिचालन रूटीन की तरह रहेगा लेकिन रोडवेज के अधिकारियों का कहना है कि मौके पर अगला फैसला लिया जाएगा। यदि यात्री न पहुंचे तो बसों का परिचालन स्थगित किया जा सकता है। वहीं रूटीन दिनों के मुकाबले प्राइवेट बसों की तादाद में कमी आएगी। आमतौर पर देखने में आता है कि बंद के दौरान प्राइवेट ट्रांसपोर्टज परिचालन से गुरेज करते हैं क्योंकि बसों कई बार बसों में आग लगने जैसी घटनाएं हो चुकी है।

  • जालंधर अमृतसर सहित इन जिलों में बारिश के आसार

    जालंधर अमृतसर सहित इन जिलों में बारिश के आसार

    जालंधर,ENS: हिमाचल के उपरी इलाकों में मानसून के बीच पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से पंजाब के कई जिलों में बारिश होगी। मौसम केंद्र चंडीगढ़ के पूर्वानुमान के अनुसार हिमाचल के साथ लगते पठाकनेट, होशियारपुर, अमृतसर, कपूरथला, रोपड, जालंधर, मोहाली, आनंदपुर साहिब में 14 अगस्त तक रूक-रूक कर बारिश की संभावना हैं। वहीं, पंजाब के अन्य जिलों में मानसून के सुस्त पड़ने से मौसम साफ रहेगा। जिसके चलते उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान करेगी।

    कई जिलों में अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच सकता है। मौसम केंद्र चंडीगढ़ के डायरेक्टर डॉ. मनमोहन सिंह के अनुसार पंजाब में अभी मानसून की सक्रियता कम हो गई हैं।

    संभावना है कि 15 अगस्त के बाद मौसम फिर बदलेगा और मानसून फिर से सक्रिय हो जाए। फिलहाल अगले सप्ताह तक अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। उन्होंने कहा कि मंगलवार को पंजाब के कई जिलों में बारिश हुई है। जिसमें चंडीगढ़ में 36 मिलीमीटर, एसबीएस नगर में 2.2 मिलीमीटर, जालंधर में 19 मिलीमीटर, रोपड़ में 3.5 मिलीमीटर बारिश हुई हैं।