Blog
-

साई स्कूल में शुरू हुआ एनएसएस शिविर
बददी/सचिन बैंसल: राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल साई में एनएसएस शिविर का शुभारंभ किया। स्कूल के प्रधानाचार्य विवेक चौधरी ने शिविर का शुभारंभ किया। एनएसएस प्रभारी कृष्ण चंद ठाकुर और निशा शर्मा ने बताया कि शिविर में 26 स्वयं सेवक भाग ले रहे है। जिसमें 15 छात्राएं और 11 छात्र है। सरस्वती माता क े चित्र के आगे दीप प्रज्जवलन करके शिविर का शुभारंभ किया। उसके बाद वंदेमातरम और एनएसएस गीत प्रस्तुत किया गया। प्रधानाचार्य ने एनएसएस के महत्व के बारे में स्वयं सेवको को जानकारी दी। सभी बच्चों ने शिविर के दौरान अनुशासन में रहने की सीख भी दी। उन्होंने बताया कि छात्र के व्यक्तित्व के विकास के लिए यह शिविर जरूरी है। इस अवसर पर शिक्षक राज कुमार, ज्ञान सिंह, कमलेश , वनीता, अंजू गुप्ता, प्रवीण कुमारी, सुरेश कुमार और दलीप सिंह उपस्थित रहे। -

पंजाबः ट्रक की पुलिस गाड़ी के साथ भयानक टक्कर, होमगार्ड के जावान समेत 2 की मौत
बठिंडाः जिले में दर्दनाक सड़क हादसे का मामला सामने आया है। देर रात को जिले में हुए विभिन्न दो सड़क हादसों में थाना दयालपुरा में तैनात पंजाब होमगार्ड के एक जावान समेत दो लोगों की मौत हो गई। दोनों ही मामलों में संबंधित थानों की पुलिस ने अज्ञात वाहन चालकों के खिलाफ मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।
देर रात थाना दयालपुरा पुलिस ने बाजाखाना रोड पर स्थित गांव सलाबतपुरा डेरे के पास नाकाबंदी कर रखी थी। ड्यूटी खत्म करने के बाद होम गार्ड जवान 45 वर्षीय अंग्रेज सिंह पुलिस कर्मियों साथियों के साथ पुलिस की गाड़ी में सवार होकर घर वापस जा रहा था। नाके से थोड़ी दूरी पर पहुंचने पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी गाड़ी को जोरदार टक्कर मार दी।
हादसा इतना भयंकर था कि पुलिस की सरकारी गाड़ी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि गाड़ी चला रहे अंग्रेज सिंह की मौके पर मौत हो गई, जबकि गाड़ी में सवार अन्य पुलिस कर्मी भी घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जबकि ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। थाना दयालपुरा पुलिस ने इस मामले में अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।
-

इनोसेंट हार्ट्स कॉलेज ऑफ एजुकेशन, जालंधर ने नए नामांकित विद्यार्थियों का ओरिएंटेशन प्रोग्राम के साथ किया स्वागत
जालंधर: इनोसेंट हार्ट्स कॉलेज ऑफ एजुकेशन, जालंधर ने बी.एड. सत्र (2022-2024) के लिए ईश्वर का आशीर्वाद लेने और नए विद्यार्थियों का सकारात्मक वाइब्स के साथ स्वागत करने के लिए एक प्रार्थना सभा के साथ ओरिएंटेशन प्रोग्राम समारोह का आयोजन किया, जिसमें नए प्रवेशकों को बी.एड. के नियमों, विनियमों व पाठ्यक्रम से परिचित करवाया गया।
प्राचार्य डॉ. अरजिंदर सिंह ने नवागतों का स्वागत करते हुए उन्हें संबोधित किया और उन्हें कॉलेज के मेरिटोरियस इतिहास के बारे में जानकारी दी और कॉलेज द्वारा संचालित विभिन्न प्रकोष्ठों और समितियों से परिचित कराया। उन्होंने नए प्रवेशित छात्रों से फैकल्टी मेंबर्स का परिचय कराया और बी.एड. की दो वर्षीय अध्ययन योजना पर भी चर्चा की। सहायक प्रोफेसर श्रीमती तरुणज्योति कौर ने विद्यार्थियों को कॉलेज के शिष्टाचार, सह-पाठ्यचर्या व एनएसएस गतिविधियों के बारे में बताया। अंत में फैकल्टी मेंबर्स ने विद्यार्थी-अध्यापकों को पूर्ण समर्पण और प्रतिबद्धता के साथ सफलता के अपने लक्ष्य को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। -

बल्ब चुराते Inspector की वीडियो वायरल, SSP ने किया सस्पेंड, देखें वीडियो
प्रयागराजः उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में हाल ही में एक सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ। जिसमें गश्त पर निकले दारोगा ने दुकान पर लगे एलईडी बल्ब को चुरा लिया था। ये पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई थी। इस वीडियो के सामने आने के बाद पुलिस को काफी किरकिरी का सामना करना पड़ा था। जिसके बाद आरोपी दारोगा के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एसएसपी शैलेश पांडेय ने उसे सस्पेंड कर दिया है।
दरअसल, ये पूरा मामला 7 अक्टूबर का है जब फूलपुर थाने में तैनात आरोपी दारोगा राजेश वर्मा इलाके में गश्त के लिए निकला था। रात में वो एक दुकान के पास ड्यूटी कर रहा था, इसी दौरान उसने यहां एक दुकान में लगे बल्ब को उतार लिया। सीसीटीवी में साफ देखा जा सकता है कि आरोपी दारोगा सुनसान जगह पर पहले इधर उधर देखता है और ये सुनिश्चित करता है कोई उसे देख तो नहीं रहा। इसके बाद चुपचाप वहां लगे एक बल्ब को उतारकर लेता है और बल्ब को अपनी जेब में रख लेता है। इसके बाद वो वहां से टहलते हुए आगे निकल जाता है।
बल्ब चोर दारोगा को किया गया सस्पेंड
बल्ब चोरी के ये पूरी घटना पास में लगे एक सीसीटीवी में कैद हो गई। जिसके बाद ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। इस वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस विभाग को काफी किरकिरी का सामना करना पड़ा था। पहली नजर में साफ तौर पर ये मामला चोरी का दिखाई देता है। जिसके बाद एसएसपी शैलेश पांडेय ने इस मामले की जांच सीओ फूलपुर को सौंपी दी थी। सीओ की जांच में राजेश वर्मा पर लगे आरोप सत्य पाए गए। इस रिपोर्ट के आधार पर एसएसपी ने आरोपी दारोगा राजेश वर्मा को सस्पेंड कर दिया हैं।
-

पंजाबः पुलिस के साथ मुठभेड़ में गिरफ्तार गैंगस्टर बबलू की वीडियो आई सामने, देखें वीडियो
बटालाः गांव कोटला बोझा में हाल ही में पंजाब पुलिस ने गैंगस्टर बबलू को पकड़ने के लिए घेरा डाला था। गुरदासपुर में मुठभेड़ के बाद पकड़े गए गैंगस्टर बबूल का रिमांड 3 दिन के लिए बढ़ा दिया गया है। पुलिस और गैंगस्टर्स में यह मुठभेड़ तकरीबन 6 घंटे चली थी जिसके बाद सफलता हासिल करते हुए पुलिस ने बबलू को गिरफ्तार कर लिया था। वहीं अब उस मुठभेड़ का वीडियो सामने आया है जिसे ड्रोन से रिकॉर्ड किया गया है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि किस तरह पंजाब पुलिस ने गैंगस्टर बबलू को दबौचा था। वीडियो में आप देख सकते हैं कि पुलिस आनन-फानन में खेतों में छिपे बबलू के पास पहुंचती है और उसे घेरकर गिरफ्तार कर लेती है।
बता दें कि 8 अक्टूबर को बबलू को बटाला-जालंधर रोड पर अच्चल साहिब के पास पड़ते गांव कोटला बोझा सिंह से गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तारी के वक्त वह फायरिंग के बीच घायल हो गया था। 9 अक्टूबर को अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद बबलू को गुरदासपुर की कोर्ट में पेश किया गया। जहां उसे 14 अक्टूबर तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया था। रिमांड खत्म होने के बाद बबलू को शुक्रवार दोबारा कोर्ट में पेश किया गया, जहां उसका रिमांड 17 अक्टूबर तक बढ़ा दिया गया है।
-

जालंधरः बीजेपी वर्करों ने श्री राम चौक में सीएम मान का पुतला फूंक किया प्रदर्शन, देखें वीडियो
जालंधर/हर्षः महानगर के श्री राम चौक में आज बीजेपी वर्करों ने सीएम भगवंत मान का पुतला फूंककर प्रदर्शन किया। दरअसल, बीते कुछ महीने पहले ब्रिटिश ओलिविया स्कूल में से 35 से 40 लाख रुपए एक चोर द्वारा चोरी किए गए थे। जिसे एक एएसआई द्वारा पकड़ कर उससे 35 से 40 लाख रुपए रिकवर कर लिए गए थे। लेकिन वह पैसे पुलिस कस्टडी में जमा नहीं कराए गए। बल्कि उसकी जगह दस लाख रुपए जमा करा दिए जाते हैं। जब या केस कोर्ट में जाता है तो जज द्वारा जब चोर से पूछा जाता है कि उसने सिर्फ 10 लाख रुपए जमा करवाए जमा कराएं बाकी के पैसे कहा है तो चोर द्वारा बोला जाता है कि मैंने तो सारे पैसे तकरीबन 35 से 40 लाख रुपए एएसआई को दे दिए थे अब मुझे कुछ भी नहीं पता
जिसके बाद जालंधर पुलिस कमिश्नर द्वारा उस एएसआई के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाती है और अचानक ही उस एसएसआई की एक बड़े एमएलए की रिश्तेदार द्वारा रिहाई करा दी जाती है। बीजेपी के कार्यकर्ताओं का कहना है कि आम आदमी पार्टी जो कि अपने आप को कट्टर इमानदार पार्टी कहती है, वह ईमानदार नहीं बल्कि कट्टर बईमान है। इसी के चलते आज सीएम भगवंत मान की पुतला फूंक कर प्रदर्शन किया गया।
-

दिल दहलाने वाला मामलाः अस्पताल की छत पर मिली 200 लाशें
मुल्तानः पाकिस्तान के मुल्तान शहर में एक अस्पताल की छत से 200 से ज्यादा सड़ी-गली लाशें मिली हैं। सरकार ने निश्तार हॉस्पिटल के शवगृह से जुड़े इस मामले की जांच के आदेश दिए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, दर्जनों शव अस्पताल की छत पर बने कमरे में पाए गए। वहीं, सोशल मीडिया पर शेयर की जा रही खबरों के मुताबिक सैकड़ों शव हॉस्पिटल की छत से बरामद हुए हैं। इनमें से कई के बॉडी पार्ट्स भी गायब हैं। सरकार की ओर से अब तक न तो इन खबरों की पुष्टि की गई है और न ही इनका खंडन किया गया है। अधिकारियों ने अभी तक शवों की सही संख्या भी नहीं बताई है।
पंजाब के मुख्यमंत्री के सलाहकार तारिक जमां गुर्जर ने कहा कि एक व्हिसलब्लोअर ने उन्हें निश्तार अस्पताल के मुर्दाघर की छत पर शवों के सड़ने की जानकारी दी। उन्होंने कहा, ‘मैं निश्तार अस्पताल के दौरे पर गया था, तभी एक शख्स मेरे पास आया और कहा कि अगर आप कोई अच्छा काम करना चाहते हैं तो मुर्दाघर जाएं और उसकी जांच करें।’
‘मोर्चरी का दरवाजा खोलने को तैयार नहीं थे कर्मचारी’
गुर्जर ने कहा कि जब वह वहां पहुंचे तो कर्मचारी मोर्चरी का दरवाजा खोलने को तैयार नहीं थे। उन्होंने कहा, ‘मैंने उन्हें धमकी दी और कहा कि अगर इसे अभी नहीं खोला गया तो मैं आप लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कराऊंगा। इसके बाद वे मुर्दाघर का दरवाजा खोलने के लिए तैयार हुए। जैसे ही मैंने अंदर कदम रखा, यह देखा कि वहां करीब 200 शव पड़े हुए हैं। इनमें पुरुषों और महिलाओं के भी शव थे, जो नग्न अवस्था में थे और सड़ रहे थे।’
‘क्या बेचे जाते थे ये शव?’
तारिक जमां गुर्जर ने कहा कि जब उन्होंने इसे लेकर डॉक्टर्स से सवाल किया तो उन्हें बताया गया कि ये मेडिकल स्टूडेंट्स के लिए इस्तेमाल किए जाते हैं। मैंने पूछा, ‘क्या आप लोग इन शवों को बेचते हैं?’ इस पर जवाब दिया गया कि आप जैसा सोच रहे हैं, वैसा नहीं है। गुर्जर ने कहा कि उन्होंने अपने 50 साल के जीवन पहले कभी भी ऐसा नहीं देखा था।
-

जालंधरः GST विभाग की Sachdeva Showroom में दबिश
जालंधर/वरुणः महानगर से बड़ी ख़बर सामने आई है। फेस्टिव सीजन दौरान जीएसटी विभाग ने सख्ती बरतनी शुरू कर दी है। जीएसटी विभाग की ओर से टेक्स को लेकर शहर में दबिश दी जा रही है। वहीं आज जीएसटी विभाग की टीम ने सैफरन मॉल स्थित सचदेवा शोरूम पर दबिश दी है। विभाग की टीम ने सचदेवा शोरुम के कई दस्तावेज भी जब्त किए गए। हालांकि इस मामले को लेकर आधिकारिक तौर पर अधिक जानकारी नहीं मिली है। सचदेवा शोरुम में जीएसटी टीम की दबिश को लेकर पुलिस ग्राहकों अंदर जाने की इजाजत दे रही, वहीं मीडिया को भी एक ओर किया जा रहा है।
-

बड़ी ख़बरः कोयले की खदान में हुआ जोरदार धमाका, 25 की मौत
तुर्कीः कोयला खदान में जोरदार विस्फोट होने से 25 लोगों की मौत हो गई है। वहीं, दर्जनों लोग अब भी फंसे हुए हैं। घटना मुल्क के बार्टिन प्रांत की है। राहत कार्य जारी है। बताया जा रहा है कि जिस समय धमाका हुआ, तब 100 से ज्यादा लोग खदान में काम कर रहे थे। आशंका जताई जा रही है कि धमाका खदान में ज्वलनशील गैस के चलते हुआ है। फिलहाल, घायलों का इलाज जारी है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शुक्रवार को उत्तरी बार्टिन प्रांत के अमासरा में खदान में ब्लास्ट हो गया। इस घटना में 25 लोगों की मौत हो गई। स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि 11 लोगों को बचा लिया गया है और उनका इलाज जारी है। विस्फोट के समय करीब 110 लोग खदान में काम कर रहे थे। इनमें से अधिकांश 300 मीटर की गहराई में मौजूद थे। उन्होंने बचाव कार्य से जुड़े कुछ वीडियो भी पोस्ट किए हैं। स्वास्थ्य मंत्री फातीह डोनमेज ने घटना के तार खदान में मिलने वाली ज्वलनशील गैस से जोड़े हैं। उनका कहना है कि शुरुआती आकलन से संकेत मिले हैं कि यह धमाका संभावित रूप से फायरडैंप की वजह से हुआ।
अधिकारियों ने जानकारी दी है कि विस्फोट के वजह का पता लगाने क लिए जांच की जाएगी। फिलहाल, घटना के असली कारण का पता नहीं लगाया जा सका है। राष्ट्रपति रजब तैयब एर्दोगन भी शनिवार को घटनास्थल पर पहुंच सकते हैं। उन्होंने कहा, ‘हमें उम्मीद है कि जनहानि आगे नहीं बढ़ेगी, खदान में काम करने वाले हमारे कर्मियों को सुरक्षित बचा लिया जाएगा और हम इस ओर सारे प्रयास कर रहे हैं।’
-

फिर मंडरा सकता है बिजली संकट, यूनियन ने प्रदर्शन करने की दी चेतावनी
चंडीगढ़ः इलेक्ट्रिसिटी इम्प्लॉइज फेडरेशन ऑफ इंडिया (EEFI) ने कर्मचारियों के खिलाफ चंडीगढ़ प्रशासन द्वारा की गई सख्त कार्रवाई के खिलाफ देशभर में प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है। इस प्रदर्शन से एक बार फिर बिजली का संकट खड़ा हो सकता है। ईईएफआई की राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस में यह फैसला लिया गया है। चंडीगढ़ के बिजली कर्मियों पर एफआईआर दर्ज करने व कुछ को नौकरी से निकालने की सख्त कार्रवाई के खिलाफ व्यापक प्रदर्शन हो सकता है। ईईएफआई ने मांग की है कि बदले की भावना से कर्मचारियों पर की गई इस सख्त कार्रवाई को वापस लिया जाए।
ऐसा न करने की सूरत में विरोध प्रदर्शन की चेतावनी दी गई है। गोपाल दत्त जोशी ने कहा कि चंडीगढ़ में ईईएफआई की राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस 13 से 15 अक्तूबर तक चल रही है। आज इसका अंतिम दिन है। इलेक्ट्रिसिटी विभाग शहर में हल्का विरोध प्रदर्शन कर रहा है। इसे जल्द व्यापक रूप देने के लिए कॉन्फ्रेंस में दिन निर्धारित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रशासन ने खुद फरवरी में कुछ जगहों पर बिजली प्रभावित करवाकर यूनियन को बदनाम किया। खराब मौसम के चलते भी बिजली प्रभावित हुई थी। चंडीगढ़ में बिजली विभाग के निजीकरण के विरोध में भी कर्मचारियों ने 22 से 24 फरवरी तक प्रदर्शन किया था। इस दौरान शहर में बिजली की समस्या खड़ी हो गई थी। मामला पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट तक जा पहुंचा था। चंडीगढ़ प्रशासन ने मामले में सख्त कार्रवाई करते हुए कुछ ठेका कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त कर दी थीं। वहीं कुछ पर एफआईआर दर्ज करने की सिफारिश की थी और कुछ को कारण बताओ नोटिस जारी किए थे।
ईईएफआई के उप प्रधान और मीडिया इंचार्ज सुभाष लांबा के मुताबिक, मुनाफे में चल रहे चंडीगढ़ बिजली विभाग को चंडीगढ़ प्रशासन ने निजी हाथों में देने का फैसला लिया था। इसके खिलाफ कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया था। प्रशासन ने 23 फरवरी को कर्मचारी यूनियन के साथ एक समझौता किया था, जिसके बाद कर्मचारी काम पर लौट आए थे। शहर की पावर सप्लाई भी सामान्य हो गई थी। लांबा ने कहा कि प्रशासन ने समझौते की पालना करने की बजाय ईएसएमए के तहत 143 कर्मचारियों पर एफआईआर दर्ज करवाई। इनमें यूटी पावरमैन यूनियन के प्रधान ध्यान सिंह व महासचिव गोपाल दत्त जोशी का भी नाम शामिल था। वहीं 17 ठेका कर्मियों को नौकरी से निकाल दिया गया था। 129 कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए थे। ईईएफआई ने प्रशासन पर किए वादों से पीछे हटने का आरोप लगाया है।