Blog

  • देशभर में बंद रहेंगे पेट्रोल पंप, बेनतीजा रही बैठक, अब फिर बढ़ेगी किल्लत  

    लुधियानाः पेट्रोल-डीजल की किल्लत एक बार फिर से पढ़ने वाली है। दरअसल, पंप डीलर्स एसोसिएशन पंजाब (पीपीडीएपी) ने अब 22 फरवरी को पेट्रोल पंप बंद करने की हड़ताल स्थगित कर दी है। पेट्रोल पंप डीलर अब 29 फरवरी को हड़ताल करेंगे। दरअसल, सोमवार को चंडीगढ़ में पेट्रोल पंप डीलर्स एसोसिएशन पंजाब के सदस्यों ने तेल कंपनी के निदेशक जितिंदर कुमार के साथ बैठक की गई, लेकिन यह बैठक भी बेनतीजा रही। इस बैठक में पेट्रोल पंप डीलर्स एसोसिएशन की मुख्य मांग कमीशन बढ़ाने की रखी गई लेकिन इसका समाधान नहीं हो सका। अब पेट्रोल पंप डीलरों की कमीशन बढ़ाने की अंतिम मांग को लेकर 22 फरवरी को मुंबई में बैठक तय की गई है।

    चंडीगढ़ में हुई बैठक में दोआबा अध्यक्ष परमजीत सिंह, जिला लुधियाना अध्यक्ष रणजीत सिंह गांधी, चेयरमैन अशोक सचदेवा, सचिव मंजीत सिंह, बॉबी छाबड़ा और रोहित मेहरा समेत पंजाब पदाधिकारी मौजूद रहे। पेट्रोल पंप डीलर्स एसोसिएशन ने कहा कि हमारी नजर मुंबई में होने वाली बैठक पर है। यदि 22 फरवरी को होने वाली बैठक में भी कोई निर्णय नहीं हुआ तो इसके लिए सरकार जिम्मेदार होगी। अधिकारियों ने कहा कि अगर कमीशन नहीं बढ़ाया गया तो 29 फरवरी को देशभर के पेट्रोल पंपों पर हड़ताल होगी।

  • पंजाबः राइस मिल में हथियार लेकर घुसे 2 बदमाशों ने पार्षद और कर्मचारी पर किया हमला

    लुधियानाः जगराओं के गांव शेरपुर कलां से बड़ी खबर सामने आई है। जहां बजरंग राइस मिल में घुसे दो बदमाशों ने पार्षद अनमोल गुप्ता और उसके कर्मचारी पर हमला कर दिया। हालांकि इस घटना के दौरान पार्षद खुद बच गए, लेकिन इस दौरान पार्षद के शैलर पर काम करने वाला एक कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गया। इस सबंधी पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई गई। आरोपियों की पहचान गुरदीप सिंह व शेर सिंह निवासी शेरपुर कलां के रूप में हुई है।

    थाना सदर के अधीन पड़ती चौकी गालिब कलां के इंचार्ज धरमिंदर सिंह ने बताया कि पीड़ित अजीम निवासी मकान नंबर 1283/1 पवाया अबेठा उतर प्रदेश ने पुलिस को दर्ज करवाए बयानों में कहा कि वह पिछले 10 सालों से बजरंग राइस मिल में काम करता है। देर शाम को वह अपने मालिक अनमोल गुप्ता के साथ दफ्तर में बैठ कर हिसाब कर रहा था। इसी दौरान आरोपी हाथों में हथियार लेकर दफ्तर में घुस आए।

    उन्होंने अंदर आते ही उसके मालिक को धमकी देते कहा आज तुम्हारा हिसाब कर देते है। इसी दौरान आरोपियों ने उसके मालिक पर किरच के साथ हमला कर दिया। इस से पहले कि वह उस मालिक पर वार करते वह आगे आ गया। फिर दूसरी वार हमला किया तो वह फिर आगे आ गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इस दौरान आरोपियों ने दफ्तर की तोड़फोड़ शुरू कर दी। जिसके बाद उसने शोर मचा दिया तो आरोपी मौके से फरार हो गए। इस सबंधी पुलिस को शिकायत दर्ज कार्रवाई तो पुलिस ने मामले की जांच के बाद दोनों आरोपियों पर मामला दर्ज कर लिया।

  • आज का राशिफल, 20 फरवरी 2024

    आज का राशिफल, 20 फरवरी 2024

    Aaj Ka Rashifal : आज माघ शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि और मंगलवार का दिन है। एकादशी तिथि आज सुबह 9 बजकर 56 मिनट तक रहेगी, उसके बाद द्वादशी तिथि लग जाएगी। आज दोपहर पहले 11 बजकर 45 मिनट तक प्रीति योग रहेगा। साथ ही आज दोपहर 12 बजकर 13 मिनट तक आर्द्रा नक्षत्र रहेगा, उसके बाद पुनर्वसु नक्षत्र लग जाएगा। इसके आलावा आज जया एकादशी व्रत है। जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 20 फरवरी 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं।

    मेष राशि-

    आज आपका दिन आपकी माता-पिता की सेवा में व्यतीत होगा। किसी शुभ समाचार के मिलने का योग नजर आ रहा हैं। शाम को बच्चों के साथ अच्छा टाइम बीतेगा। राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को आज कोई नया पद मिलेगा जिससे उनकी छवि बनेगी। दूसरो की समस्याओं से आप विचलित हो सकते हैं, इसलिए आप उनकी समस्या का निवारण करेंगे। आज आप नई जमीन से संबंधित कोई लेन-देन करने जा रहे हैं तो पहले उसकी अच्छे से जांच-पड़ताल जरूर कर लें। जो युवा आज जॉब की तलाश में है, उनको आज किसी अच्छी जगह पर जॉब मिलेगी।

    वृष राशि-

    आज आपका दिन शानदार रहेगा। फुटबॉल खेल रही महिलाओं को आज शानदार जीत मिलेगी, जिससे उनको अवार्ड दिया जाएगा। आमदनी में आज इजाफा होने से अपने आपको कुछ बेहतर महसूस करेंगे,परिवार का वातावरण शांत बना रहेगा। अपना टाइम आज बच्चों को पढ़ाने में स्पेंड करेंगे, बच्चे खुश नजर आएंगे। मित्र को उसके जीवन में चल रही समस्याओं से बचने के लिए आप उसको सलाह देंगे जिससे उसका कॉन्फिडेंस हाई रहेगा।

    • शुभ रंग- गुलाबी
    • शुभ अंक- 3

    मिथुन राशि-

    आज आपका दिन अनुपम रहेगा। आज सेहत में कुछ उतार-चढ़ाव हो सकता है। व्यायाम और खान-पान पर ध्यान दें। आपकी भूमि पर चल रहे झगड़ों से आज छुटकारा मिलेगा, जिससे आपकी भूमि वापिस मिल जाएगी। ज्वेलरी शॉप वालो की आज अधिक सेल होगी और अधिक लाभ होगा। माता जी आपके काम में हेल्प करेंगी, आपको काफी आराम रहेगा। कुछ लोग आज आपसे ज्यादा हेल्प की उम्मीद रखेंगे, आप हेल्प करके उम्मीद को कायम करेंगे।

    कर्क राशि-

    आज आपका दिन कार्यक्षेत्र में तरक्की दिलाने वाला रहेगा। आपके सारे बिगड़े हुए काम आज पूरे हो सकते हैं। आज आपके लिए विवाह का प्रपोजल भी आ सकता है, जिससे घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। आज आपके सकारात्मक विचारों से खुश होकर बॉस आपको उपहार स्वरूप कोई उपयोगी वस्तु गिफ्ट कर सकते हैं। आपका दांपत्य जीवन खुशहाल रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा। लवमेट के लिए आज रिश्तों में मिठास भरने का दिन है। साथी को चॉकलेट गिफ्ट करने से उन्हें खुशी मिलेगी।

    सिंह राशि-

    आज आपका दिन उत्तम रहेगा। काम के प्रति डेडिकेशन होने से आप जल्दी ही सफलता की ओर अग्रसर होंगे। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा, आज वह मैथ्स के टॉपिक को अच्छे से क्लियर करेंगे। आपका फ्रेंड आपसे कोई जरुरी सामान की डिमांड कर सकता है, जिसे आप वह सामान दिलाएंगे। जीवन साथी के साथ मूवी देखने की प्लानिंग करेंगे, आपसी रिश्ता अच्छा बनेगा। वैवाहिक जीवन में खुशियां ज्यादा बढ़ेंगी।

    कन्या राशि-

    आज आपका मन उत्साहित रहेगा। जॉब कर रहे लोगों के लिए अच्छे ऑफर्स आने के योग बन रहे हैं, उनकी सैलरी में इजाफा होगा। मार्केटिंग के बिजनेस से जुड़े लोगों को आज अच्छा ऑफर्स मिलेगा और अधिक से अधिक लाभ होगा। इस राशि की महिलाओं को आज बिजनेस में अच्छा लाभ मिलेगा और वह आज अपने बिजनेस को काफी विस्तृत करेंगी। किसी बड़े बुजुर्ग की मदद करने से आप राहत फील करेंगे। काम के क्षेत्र में तमाम कठिनाईयां होने के बावजूद भी आप उनसे सामना करने में सफल होंगे।

    तुला राशि-

    आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। किसी पुराने मित्र का सहयोग मिलेगा जिससे आप काफी खुश रहेंगे। किसी बात को लेकर भाई-बहन में अनबन हो सकती है, बहस करने से बचें। आप नए काम पर सोच विचार कर सकते हैं, जिससे आपको खूब तरक्की मिलेगी। जीवन साथी आपसे प्रभावित होंगे जिससे आपसी रिश्ता मजबूत होगा। अपने दोस्तों के साथ मिलकर आप को सोशल सर्विस का फाउंडेशन चलाएंगे जिससे बहुत से लोगों की मदद व सेवा होगी।

    वृश्चिक राशि-

    आज आपको नया अनुभव मिलने वाला है। आज थोड़ी-सी मेहनत से आपको बड़ा मुनाफा होगा। दोस्तों के साथ देवी मां के दर्शन के लिए मंदिर जाएंगे। स्पोर्ट्स के क्षेत्र से जुड़े लोगों को आज उनके कोच द्वारा ट्रेनिंग दी जाएगी जिसका लाभ उनको खेल के मैदान में मिलेगा। बुजुर्गों की सेवा करें जिनका आशीर्वाद आपको मिलेगा, आप जल्द ही सफल होंगे। संतान पक्ष से आपको ज्यादा लाभ मिलेगा। किसी नए रोचक पर्सन से मुलाकात होगी।

    धनु राशि-

    आज आपका दिन लाभदायक रहेगा। समाज सेवा कर रहे लोगों को आज स्थानीय लोगों के द्वारा सम्मानित किया जाएगा, जिससे उनका हौसला बढ़ेगा। भाई बहन के रिश्तों में आज ज्यादा प्यार बढ़ेगा, मिलकर काम करेंगे। बिजनेस के क्षेत्र में चल रहे प्रयास आपके सफल होंगे, बिजनेस काफी तरक्की करेगा। पौष्टिक भोजन को करें जिससे आपकी सेहत में सुधार होगा। घुटनों की बीमारी का आज सफल इलाज होगा, दर्द से राहत मिलेगी।

    मकर राशि-

    आज आपका दिन बेहतर रहेगा। कामकाज से जुड़ी चुनौती आज आपके सामने आएगी ,साथ ही आप इसमें सफल भी होंगे। आपको अपनी किस्मत का पूरा-पूरा साथ मिलेगा, अचानक धन लाभ के अवसर मिलेंगे। अपना आत्मबल जगाने की कोशिश करना जारी रखना होगा जिससे विपरीत स्थितियों का आप सामना कर सकेंगे। किसी मांगलिक कार्यक्रम की शुरुआत करेंगे ,घर में सुख शांति स्थापित होगी। आपका स्वास्थ्य आज अच्छा रहेगा।

    कुंभ राशि-

    आज आपका दिन काफी बेहतरीन रहने वाला है। बुक सेलर्स के लिए आज का दिन बेहद ही लाभकारी रहेगा, बुक्स की सेल ज्यादा ही बढ़ेगी। बिजनेस पार्टनर के साथ आपके संबंध ज्यादा बेहतर रहेंगे। सेहत के हिसाब से आज आप खुद को फ्रेश फील करेंगे। नव विवाहित दंपत्ति आज मंदिर भगवान के दर्शन के लिए जाएंगे, भगवान से अपने रिश्ते के लिए प्रार्थना करेंगे। परिवार वालों के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताने का अवसर मिलेगा।

    मीन राशि-

    आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। ऑफिस के काम में आप बिजी रहेंगे जिससे आपके बॉस आपसे खुश रहेंगे। सोसाइटी में किसी मुद्दे को लेकर आप अपनी बात दूसरों के सामने रखेंगे, जिसका इम्प्रैशन लोगों पर साफ दिखेगा। आपकी आर्थिक स्थिति कमजोर रहेगी जिसके सुधार के लिए आपको मेहनत से लगने की जरुरत है। आपको फालतू के खर्चों को कम करना चाहिए जिससे परिस्थितियां आपके अनुकूल रहेंगी। दादा- दादी का समय बच्चों को कहानियां सुनकर स्पेंड होगा।

  • जालंधरः कार टकराने पर हुई गुंडागर्दी, जानें मामला

    जालंधर, ENS: सुराज गंज के रहने वाले प्रापर्टी कारोबारी के परिवार पर न्यू जवाहर नगर मार्किट में कार युवकों ने हमला कर दिया। बताया जा रहा है मामूली बात को लेकर दोनों पक्षों की कार की टक्कर हो गई थी। इस दौरान दोनों में विवाद इतना बढ़ गया कि कार सवार युवकों ने तेजधार हथियारों से महिला और युवक पर हमला कर दिया। पीड़ितों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    घायलों की पहचान रोजी और जॉर्ज के रूप में हुई है। पीड़ित परिवार ने बताया कि उनका प्रॉपर्टी का कारोबार है और वह किसी शादी समारोह से लौट रहे थे। इस दौरान न्यू जवाहर नगर में उनकी कार में उक्त कार सवार युवकों ने टक्कर मार दी। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो युवकों ने गाली-गलौज करना शुरू कर दिया। आरोप है कि युवकों ने उसकी पत्नी और बेटी को गलत इशारे भी किए।

    पीड़ित परिवार का आरोप है कि जब उन्होंने इसका विरोध किया तो उक्त युवकों ने उन पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। युवकों ने पत्नी पर भी हमला किया और उसे बालों से पकड़कर पीटा। इस घटना के दौरान महिला के आंख, गर्दन और पीठ पर गहरी चोट लगी है।

    घटना को अंजाम देकर युवक मौके से फरार हो गए। सूत्रों के अनुसार हमला करने वाले युवक किसी ट्यूशन सेंटर चलाने वाले मालिक के बेटे हैं। बताया जा रहा है कि इस हादसे में वह भी घायल हुए हैं। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित के बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • पंजाब: तहसीलदार के नाम रिश्वत मांगने वाला आरोपी गिरफ्तार 

    चंडीगढ़ः पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने तहसीलदार और मैनेजर फ़र्द केंद्र फगवाड़ा के नाम पर रिश्वत मांगने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।आरोपी की पहचान   प्रदीप कुमार, निवासी खलवाड़ा कॉलोनी, फगवाड़ा के रूप मे हुई है।  

    जानकारी देते हुए विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त आरोपी के विरुद्ध यह मुकदमा तहसील फगवाड़ा के गाँव माधोपुर के निवासी मनजीत सिंह की ऑनलाइन शिकायत के आधार पर दर्ज किया गया है। जो उसने मुख्यमंत्री भ्रष्टाचार विरोधी एक्शन लाईन में दर्ज करवाई थी। शिकायतकर्ता ने शिकायत में दोष लगाया है कि उसकी पत्नी ने पैतृक ज़मीन के विरासती इंतकाल सम्बन्धी एक दरख़ास्त तहसीलदार को दी है।

    वह अर्ज़ी सम्बन्धित पटवारी को भेज दी है परन्तु उपरोक्त मुलजिम इस केस में एक लाख रुपए की माँग कर रहा है। आरोपी ने शिकायतकर्ता को काम पूरा करने का भरोसा देते हुए कहा कि इस सम्बन्धी तहसीलदार और फ़र्द केंद्र का मैनेजर एक लाख रुपए रिश्वत माँग रहे हैं। उपरोक्त मुलजिम की तरफ से पैसों की माँग करते समय आवाज़ की रिकार्डिंग भी कर ली जोकि उसने सबूत के तौर पर विजीलैंस ब्यूरो को सौंप दी। 

    इस सम्बन्धी विजीलैंस रेंज जालंधर ने शिकायत की पड़ताल कर उक्त दोषी के खि़लाफ़ भ्रष्टाचार रोकथाम कानून के अंतर्गत विजीलैंस ब्यूरो के थाना जालंधर रेंज में मुकदमा दर्ज करके उसे गिरफ़्तार कर लिया।

  • चंडीगढ़: संदिग्ध हालातो मे मिला बच्चे का श+व

    चंडीगढ़: मौलीजागरां इलाके मे उस समय अफरा तफरी मच गई जब संदिग्ध हालातो में बच्चे का शव मिला। बच्चे के शरीर पर मारपीट के निशान भी मौजूद है। सरकारी स्कूल में छठी क्लास का छात्र है। 

    बच्चे के माता पिता दोनो काम पर गए हुए थे। वह रोजाना की तरह घर पर ही था। जब शाम को माँ ने फोन किया तो उसने उठाया नही। फोन न उठाने पर  चिंतित मां पहुंची घर पहुंची, तो दरवाजा अंदर से बंद था। किसी तरह उन्होंने खिड़की में हाथ डालकर दरवाजे की कुंडी खोली बच्चा बेसुध हालात में पड़ा था। माँ  बच्चों को देखकर बेहोश हो गई। 

    पड़ोसियों की मदद से बच्चे को सेक्टर 6 सामान्य हॉस्पिटल में ले जाया गया। जहाँ पर डॉक्टरों ने बच्चे को मृतक घोषित कर दिया।  पुलिस जांच मे सामने आया कि माँ रीता देवी निजी हास्पिटल में नौकरी करती है। और बच्चे का पिता रेलवे में नौकरी करता है। मृतक बच्चा माँ बाप इकलौता बेटा था। आजाद चंडीगढ़ के दरवा में स्कूल में पड़ता था। चंडीगढ़ पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की करवाई शुरू कर दी है।

  • जालंधरः लूटपाट के मामले में 3 गिरफ्तार

    जालंधर, ENS: शाहकोट पुलिस ने लोगों से लूटपाट करने वाले गिरोह के 3 सदस्यों को गिरफ़्तार किया है।जिनके क़ब्ज़े से 2 मोटरसाइकिल और 5 मोबाइल फ़ोन बरामद किए है। गिरफ़्तार आरोपियों की पहचान साइमन निवासी सीचेवाल थाना लोहिया, चंदन और युवराज के रूप में हुई है।

    थाना प्रभारी इंस्पेक्टर यादवेंद्र सिंह ने बताया कि उनकी टीम को गांव रूपेवाल के रहने वाले अवतार उर्फ सोनू ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि गांव रूपेवाल के पास 3 बाइक सवार लुटेरे तेजधार हथियार दिखा हमला कर उसका मोबाइल छीन फरार हो गए है। जिसके बाद उनकी टीम ने मामला दर्ज कर जांच के दौरान तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 2 मोटरसाइकिल और 5 मोबाइल बरामद किए हैं। पुलिस ने 3 आरोपियों को अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है ताकि यह पता चल सके कि इनके गिरोह में और कौन-कौन लोग शामिल है।

  • दवा बनाने वाली कम्पनी में केमिकल रिसाव, दर्जनों मजदूर अस्पताल में भर्ती, देखें वीडियो

    बददी/सचिन बैंसलः औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के नजदीक झाड़माजरी में दवा बनाने वाली कंपनी में केमिकल रिसाव के कारण दर्जनों मजदूरों की हालत खराब हो गई है।

    मिली जानकारी के अनुसार सोलन के औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के निक-वीन हेल्थकेयर फार्मा कंपनी में केमिकल जमीन पर गिरने से कई कामगार बेहोश हो गए। केमिकल की गंध इतनी तेज थी कि आसपास में काम कर रहे कर्मचारी बेहोश होकर गिरने लगे। इसमें 12 महिलाएं और 2 युवक थे। घटना में 14 कामगार बेहोश हुए जिन्हें तुरंत अस्पताल लाया गया जिसमें से 10 की हालत ज्यादा खराब होने के चलते पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया जबकि चार का इलाज काठा अस्पताल में चल रहा है। सोमवार की सुबह लगभग 11 बजे इस उद्योग में मिथलीन क्लोराइड केमिकल लीक होने के कारण श्रमिक रहे एक एक कर बेहोश होने शुरू हो गए। हालांकि बताया जा रहा है कि हादसे के समय सभी श्रमिकों ने मास्क पहन रखा था। उद्योग का नाम निक-वीन हेल्थकेयर फार्मा बताया जा रहा है।

    एएसपी बद्दी पुलिस अशोक वर्मा का कहना है कि केमिकल की चपेट में आने से 14 कामगारों को सांस की समस्या की सूचना मिली थी जिसमें 10 कामगार पीजीआई चंडीगढ़ व 4 ईएसआई काठा अस्पताल में भर्ती है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की कार्रवाई कर रही है।

    उधर कंपनी के एमडी नवीन गुप्ता ने बताया कि केमिकल का ड्रम लिफ्ट में ले जाते समय मजदूरों के हाथ से छूट गया और केमिकल जमीन पर गिर गया। जिसकी गंध तेज होने के कारण काम कर रहे मजदूरों की हालत खराब हो गई और उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। जहां से कुछ को पीजीआई रेफर किया गया है और चार मजदूरो का उपचार एएसआई काठा में चल रहा है। उन्होंने कहा कंपनी की ओर से मजदूरों को सभी प्रकार की सुविधा प्रदान की जा रही है।

  • डिब्रूगढ़ जेल से अमृतपाल सिंह का एक ऑडियो वायरल, किए अहम खुलासे

    नई दिल्ली: डिब्रूगढ़ जेल से अमृतपाल सिंह का एक ऑडियो वायरल हुआ है। मिली खबर के अनुसार असम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद वारिस पंजाब प्रमुख अमृतपाल सिंह का एक ऑडियो वायरल हुआ है, जिसमें वह बड़े आरोप लगा रहे हैं। अमृतपाल सिंह का कहना है कि पिछले एक साल से हमें सजा मिल रही है, हमारे कमरे और बाथरूम में खुफिया कैमरे लगा दिए गए हैं। ये कैमरे बल्ब होल्डर में लगाए गए हैं।

    इसको लेकर उन्होंने डीएम को बुलाकर सारी करतूत दिखाई है। अमृतपाल सिंह का कहना है कि मोबाइल फोन मिलने का झूठा मामला दर्ज किया जा रहा है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि वे हमें खाने में कुछ मिलाकर देना चाहते हैं, लेकिन हम मौत से कभी नहीं डरते। अमृतपाल सिंह का कहना है कि हमने पिछले 4 दिनों से जेल में खाना-पानी छोड़ दिया है। दरअसल, एनएसए के तहत जेल में बंद अमृतपाल सिंह और उनके साथियों ने असम की डिब्रूगढ़ जेल में भूख हड़ताल शुरू कर दी है।

    जेल प्रशासन द्वारा भूख हड़ताल पर बैठने का कारण उनकी बैरक और शौचालयों में लगे कैमरे बताए जा रहे हैं। इससे पहले असम की डिब्रूगढ़ सेंट्रल जेल से एक बड़ी सुरक्षा चूक की खबर आई थी। ‘वारिस पंजाब दे’ संगठन के प्रमुख अमृतपाल सिंह और उनके 9 सहयोगी बंद हैं। शनिवार को अमृतपाल सिंह की बैरक से एक स्पाई कैमरा, एक स्मार्ट फोन, एक कीपैड फोन, पेन ड्राइव, ब्लूटूथ हेडफोन, स्पीकर, एक स्मार्ट-वॉच और अन्य आपत्तिजनक सामान बरामद किए गए थे।

  • जालंधरः धोखा धड़ी के मामले में एक गिरफ्तार

    जालंधर, ENS: थाना लाबडां की पुलिस ने धोखा धड़ी के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान लव कुमार निवासी लाबडां के रूप में हुई है।

    थाना प्रभारी इंस्पेक्टर बलबीर सिंह ने बताया कि गांव रामपुर ललीयां के रहने वाले नीटा ने उनकी टीम के एएसआई निरंजन सिंह को शिकायत दर्ज कराई थी कि आरोपी लव ने उसके साथ 1, लाख 97 हजार की ठगी मार पैसे हड़प लिए जिसके बाद उनकी टीम ने जांच के दौरान आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी के खिलाफ पहले भी धोखा धड़ी के 4 मामले दर्ज है और पुलिस उसे अदालत में पेश कर रिमांड पर लेगी ताकि पैसे के बारे में पता चल सके।