Blog

  • Punjab News: गैर-कानूनी गैस रिफिलिंग स्टेशन पर छापा: पुलिस पर किया हमला, एक गिरफ्तार

    Punjab News: गैर-कानूनी गैस रिफिलिंग स्टेशन पर छापा: पुलिस पर किया हमला, एक गिरफ्तार

    लुधियानाः शहर के मोती नगर इलाके में घरेलू और इंडस्ट्रियल गैस सिलेंडरों से गैर-कानूनी तरीके से गैस ट्रांसफर करने का मामला सामने आया है। मोती नगर पुलिस ने सरकारी टीम के साथ धक्का-मुक्की की और सरकारी काम में बाधा डालने के आरोप में एक व्यक्ति को मौके पर गिरफ्तार किया है, जबकि अन्य आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने मौके से सात बड़े और सात छोटे गैस सिलेंडर भी बरामद किए है।

    जानकारी के अनुसार पुलिस को असिस्टेंट फर्टिलाइजर एंड सिविल सप्लाई डिपार्टमेंट के कॉर्पोरेशन जोन-डी के अधिकारी नितिन कालिया ने शिकायत दी थी कि गैर कानूनी तरीके से गैस रिफिलिंग की जा रही है। जिसके बाद इंस्पेक्टर मनिंदर पाल सिंह खुराना, जतिंदर कपिल, अजय कुमार, दविंदर सिंह, परविंदर लाधर और अन्य अधिकारियों की एक टीम बनाकर मौके पर पहुंची।

    जांच के दौरान टीम को चंदन साहनी अपनी दुकान पर मौजूद मिला। घरेलू और इंडस्ट्रियल गैस सिलेंडरों के साथ-साथ, गैस ट्रांसफर करने के लिए इस्तेमाल होने वाले प्लास्टिक पाइप और नोजल भी वहां मिले। पूछताछ के दौरान आरोपी इस बारे में कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका।

    शिकायत के अनुसार जब सरकारी टीम ने सिलेंडर जब्त किए और उन्हें सरकारी गाड़ी में लोड करना शुरू किया, तो चंदन साहनी, शेखर साहनी, कॉमरेड अंसारी और 6-7 अज्ञात लोग मौके पर पहुंच गए। जिन्होंने पुलिस के साथ धक्का-मुक्की की। इस मामले में मोती नगर पुलिस स्टेशन ने मामला दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि मामले की गहन जांच की जा रही है। जांच के नतीजों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

  • वांगचुक की पत्नी गीतांजलि ने डॉक्टरों को दिया अल्टीमेटम, बोली – ‘मेरी सहमति के बिना कोई दवाई न दें’

    वांगचुक की पत्नी गीतांजलि ने डॉक्टरों को दिया अल्टीमेटम, बोली – ‘मेरी सहमति के बिना कोई दवाई न दें’

    नई दिल्ली: राजधानी के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि ने डॉक्टरों को साफ अल्टीमेटम दिया है। उनकी पत्नी गीतांजलि जे अंग्मो ने साफ कहा है कि परिवार, डॉक्टरों और उनकी सहमति के बिना वांगचुक को कोई भी दवाई मुंह से या नस के जरिए नहीं दी जानी चाहिए। उन्होंने एक्स पर पोस्ट शेयर की है। इस पोस्ट के जरिए उन्होंने बताया कि वो खुद अस्पताल में मौजूद हैं। इसके साथ ही वांगचुक की सेहत पर उन्होंने पूरी नजर रखी हुई है।

    Read In English: https://encounternews.in/india/sonam-wangchuks-wife-urges-hospital-to-seek-family-consent-before-any-medical-procedure/

    सोनम वांगचुक की बिगड़ी तबीयत

    सोनम वांगचुक की तबीयत 21 दिन की भूख हड़ताल के दौरान बिगड़ गई है। इसके बाद उन्हें शनिवार को दिल्ली के सफदरजंग अस्पतालों में भर्ती करवाया गया है। दिल्ली पुलिस ने बताया कि यह कदम डॉक्टरों की सलाह और दिल्ली हाईकोर्ट के निर्देशों के बाद ही उठाया गया है। बता दें कि सोनम वांगचुक जंतर-मंतर पर एनईईटी परीक्षा में हुई गड़बड़ी और उससे जुड़े छात्रों की मौत मामले में चल रहे प्रदर्शन के समर्थन में 28 जून को अनशन पर बैठे हुए थे। अस्पताल के सूत्रों के अनुसार, वांगचुक लंबे भूख हड़ताल और शरीर में पानी की कमी के चलते कमजोर हो गए है।

    डॉक्टरों की निगरानी में हैं सोनम वांगचुक

    फिलहाल उनकी हालत अभी स्थिर बताई जा रही है परंतु डॉक्टर उनके ऊपर लगातार नजर रख रहे हैं। पुलिस की कार्रवाई के दौरान कुछ प्रदर्शनकारियों ने उन्हें रोकने की भी कोशिश की परंतु थोड़ी देर के लिए माहौल गरमा गया परंतु पुलिस ने संयम बरतते हुए वांगचुक को अस्पताल में पहुंचाया है।

    अभिजीत दीपके शुरु करेंगे भूख हड़ताल

    कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपक ने शनिवार को यह ऐलान कर दिया है कि अब वह अनिश्चितकालीन के लिए भूख हड़ताल शुरु कर रहे हैं। उन्होंने यह घोषणा सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस के द्वारा सफदरजंग अस्पताल ले जाए जाने के तुरंत बाद की है। दीपके ने एक्स पर पोस्ट शेयर कर कहा है कि – मैं अभी से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरु कर रहा हूं।

    आखिर कैसी है सोनम वांगचुक की तबीयत?

    सोनम वांगचुक की मेडिकल टीम ने उनकी सेहत को लेकर नया अपडेट जारी कर दिया है। डॉक्टरों के अनुसार, फिलहाल उनके सभी जरुरी स्वास्थ्य संकेत सामान्य हैं हालांकि जांच में यह भी सामने आया है कि उनका ब्लड प्रेशर सामान्य से कम है। इसके अलावा उनका ब्लड शुगर भी सामान्य से कम है। सोनम वांगचुक की ECG रिपोर्ट भी अभी सामान्य आई है।
  • Punjab News: 4 साल का मासूम किडनैप, मां का आरोप पति ने उठवाया, देखें CCTV

    Punjab News: 4 साल का मासूम किडनैप, मां का आरोप पति ने उठवाया, देखें CCTV

    लुधियानाः सुंदर नगर महावीर जैन कॉलोनी की रहने वाली एक मां ने अपने ही पति और ससुराल वालों पर 4 साल के मासूम बेटे सुवास को किडनैप करने का आरोप लगाया है। ये पूरी घटना पास ही लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। बच्चे के लापता होने के बाद से मां का रो-रोकर बुरा हाल है और उसने खाना-पीना तक बंद कर दिया है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर पीड़ित मां ने अपने बच्चे को ढूंढने की गुहार लगाई है।

    पीड़ित मां मोनालिका ने बताया कि वह हर रोज की तरह 16 जुलाई शाम को करीब सवा छह बजे अपने 4 वर्षीय बेटे सुवास को सुंदर नगर में स्थित ‘द ग्रेट इंडियन मार्शल आर्ट स्कूल’ में ट्रेनिंग के लिए छोड़कर आई थी। करीब 6:35 बजे मार्शल आर्ट क्लास के बाहर अचानक सिल्वर रंग की एक बलेनो कार आकर रुकी, जिसमे युवक सवार थे।

    सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि कार से दो युवक उतरते हैं और सीधे मार्शल आर्ट क्लास के अंदर चले जाते हैं। इसके बाद आरोपी जबरन मासूम सुवास को उठाकर बाहर भागे। बदमाश बच्चे को लेकर कार में बैठ गए। भागते समय आरोपियों ने बच्चे का सिर भी कार के दरवाजे में मार दिया। वारदात को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गए।

    मोनालिका ने बताया कि उसकी शादी 27 जुलाई, 2020 को भामियां रोड गुरु नानक नगर के रहने वाले एक ट्रांसपोर्टर करण के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय बाद मोनालिका को पता चला कि उसके पति के किसी दूसरी महिला के साथ अवैध संबंध हैं। इस बात को लेकर घर में काफी विवाद हुआ। दो बार परेशान होकर वह अपने मायके भी आई, लेकिन ससुराल वालों और पति के माफी मांगने पर वापस लौट गई।

    नवंबर 2025 में जब पति की करतूतें दोबारा सामने आईं तो मोनालिका अपने बेटे के साथ मायके आकर रहने लगी। दोनों के बीच कोर्ट में केस चल रहा है। मोनालिका का आरोप है कि उसका पति कोर्ट के समन भेजने के बावजूद पेश नहीं हो रहा है और अब उसने गैर-कानूनी तरीके से बच्चे को छीनने के लिए इस किडनैपिंग की वारदात को अंजाम दिया है।

    पीड़िता ने बताया कि ये कोई पहली घटना नहीं है। इससे पहले 10 जून को भी उसके पति, सास और अन्य लोगों ने थार गाड़ी लेकर उसके मायके घर पर धावा बोला था और सुवास को जबरन किडनैप करने की कोशिश की थी। उस समय मोनालिका और उसके मायके वालों ने आगे आकर बड़ी मुश्किल से बच्चे को बचाया था। इलाके के लोगों के बीच बचाव के बाद मामला सुलझा था, जिसके बाद थाना दरेसी के एसएचओ ने आरोपी पति को सख्त चेतावनी दी थी कि वह कोर्ट के आदेश या मां की अनुमति के बिना बच्चे को हाथ भी नहीं लगाएगा।

    घटना की सूचना मिलते ही थाना दरेसी की पुलिस हरकत में आई और सुंदर नगर पुलिस चौकी की टीम ने मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने जब आरोपी पति के भामियां रोड स्थित ससुराल घर पर छापेमारी की,तो देखा कि घर का ताला लगा हुआ था और अंदर की लाइटें जलती छोड़ सभी फरार हो चुके थे।

    मोनालिका का आरोप है कि इस वारदात में पति के दोस्त रिंकू और कनिक भी शामिल थे। इसके साथ ही उसने एक जानी-मानी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर कीर्ति शर्मा निवासी डाबा रोड गुरप्रीत नगर की भूमिका पर भी शक जताया है।

    मोनालिका ने एक वीडियो संदेश जारी किया है। उसने बताया कि आरोपी उसकी सास को भी अपने साथ लेकर भागे हैं। उसने दो गाड़ियों के नंबर जारी किए हैं एक सिल्वर बलेनो और एक काले रंग की महिंद्रा थार। मोनालिका ने हाथ जोड़कर पुलिस प्रशासन से अपील की है कि मेरे 4 साल के बच्चे की मानसिक स्थिति का सवाल है। कोर्ट का केस चल रहा है,अगर पति को मिलना है तो कानूनी तरीके से मिले, इस तरह की गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

  • सलमान के बाद अब आमिर खान को मिली धमकी, सुरक्षा एजेंसियां सतर्क

    सलमान के बाद अब आमिर खान को मिली धमकी, सुरक्षा एजेंसियां सतर्क

    नई दिल्लीः बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के बाद अब आमिर खान को लेकर सोशल मीडिया पर एक कथित धमकी भरी पोस्ट और ऑडियो क्लिप वायरल होने के बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई है। वायरल सामग्री में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम का इस्तेमाल करते अभिनेता को निशाना बनाने का दावा किया गया है। हालांकि, अब तक इस पोस्ट या ऑडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

    वायरल पोस्ट और कथित ऑडियो में खुद को ‘टायसन बिश्नोई’ बताने वाले व्यक्ति ने आमिर खान को धमकी देने का दावा किया है। इसके बाद मनोरंजन जगत और सुरक्षा एजेंसियों में हलचल बढ़ गई है। वायरल पोस्ट में अभिनेता के खिलाफ कुछ आरोप लगाते आपत्तिजनक भाषा का भी इस्तेमाल किया गया है।

    पोस्ट में राजस्थान के श्रीगंगानगर में एक बच्ची के साथ हुई कथित घटना का भी उल्लेख किया गया है और उससे जुड़े आरोपियों तथा उन्हें बचाने का आरोप झेल रहे लोगों को भी धमकी दी गई है। इसके अलावा पोस्ट में गैंग के दो मृत सदस्यों का जिक्र करते बदला लेने जैसी बातें भी लिखी गई हैं।

    फिलहाल, आमिर खान या उनकी टीम की ओर से इस वायरल पोस्ट और कथित ऑडियो पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। वहीं, पुलिस और अन्य जांच एजेंसियों ने भी अब तक यह पुष्टि नहीं की है कि यह पोस्ट वास्तव में लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ी है या नहीं।

    उल्लेखनीय है कि सोशल मीडिया पर वायरल सामग्री की प्रामाणिकता की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। इसलिए वायरल दावों को सत्यापित तथ्य नहीं माना जा सकता और जांच एजेंसियों की रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

  • नशे में सड़क पर आया शख्स, बचाने के चक्कर में KMP पर भिड़े कैंटर; ड्राइवर समेत 3 की मौत

    नशे में सड़क पर आया शख्स, बचाने के चक्कर में KMP पर भिड़े कैंटर; ड्राइवर समेत 3 की मौत

    बहादुरगढ़ः कुंडली-मानेसर-पलवल (KMP) एक्सप्रेस-वे पर झज्जर जिले के गांव सिलोठी के पास भीषण सड़क हादसे में दो कैंटर चालकों समेत 3 लोगों की मौत होने का मामला सामने आया है। जबकि एक अन्य कैंटर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद एक्सप्रेस-वे पर अफरा-तफरी मच गई और कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा।

    प्रारंभिक जानकारी के अनुसार शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे एक अज्ञात व्यक्ति कथित रूप से शराब के नशे में एक्सप्रेस-वे पर आ गया। इसी दौरान बुलंदशहर निवासी आईसर कैंटर चालक अनिल कुमार उसे बचाने का प्रयास करने लगा। इस दौरान कैंटर अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया। पहले हादसे के तुरंत बाद पीछे से आ रहा दूसरा आईसर कैंटर भी दुर्घटना की चपेट में आ गया।

    अज्ञात व्यक्ति दूसरे कैंटर के नीचे आ गया और यह वाहन आगे जाकर पहले कैंटर से टकरा गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि अज्ञात व्यक्ति और दोनों कैंटर चालकों की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद पीछे से आ रहा तीसरा आईसर कैंटर भी दुर्घटनाग्रस्त वाहनों से टकरा गया, जिससे उसका चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।

    घायल चालक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार मृतकों में केवल एक चालक की पहचान बुलंदशहर निवासी अनिल कुमार के रूप में हुई है। अन्य दो मृतकों की पहचान अभी नहीं हो सकी है। हादसे के कारण केएमपी एक्सप्रेस-वे पर कुछ समय तक यातायात प्रभावित रहा। पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है और सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।

  • एक ही घर में मिली पांच लोगों की लाश, पुलिस बल तैनात

    एक ही घर में मिली पांच लोगों की लाश, पुलिस बल तैनात

    रायपुरः छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के संजय नगर स्थित मस्जिद के पास एक घर में पांच लोगों की संदिग्ध हालत में लाश मिली है। एक ही घर में पांच लोगों के शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर घर के सामने पुलिस बल तैनात है। पुलिस मामले की जांच करने में जुटी है। मामला टिकरापारा थाने क्षेत्र का है। फिलहाल, शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

    चर्चा है कि एक ही परिवार के पांच लोगों ने सामूहिक रूप से जहर खाकर मौत को गले लगा लिया। फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं पर गहराई से छानबीन कर रही है। मौके पर पुलिस और आम लोगों की भारी भीड़ मौजूद है। एक ही मकान में पांच लोगों की लाश मिलने की सूचना जैसे ही इलाके में आग की तरह फैली, मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई।

    सूचना पर टिकरापारा थाना पुलिस पहुंची। पूरे घर को सील कर मामले की जांच कर रही है। हत्या और सामूहिक आत्महत्या सभी एंगल से पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। घटना की जांच करने के लिए फोरेंसिक एक्सपर्ट्स की टीम को भी बुलाया गया है।

    पुलिस की प्रारंभिक जांच के मुताबिक मृतकों में साजिद अली (50 वर्ष) का शव फंदे से लटका मिला है। वहीं उसकी पत्नी राबिया, पुत्र इरशाद अली (19 वर्ष), पुत्री शाहिदा (17 वर्ष) और इरशाबा बेगम (16 वर्ष) का शव एक कमरे में मिला। फिलहाल, आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है।

  • Jalandhar News: युवक ने ट्रेन के आगे आकर जीवन लीला की समाप्त, आरोप- मारपीट से था प्रताड़ित, देखें वीडियो

    Jalandhar News: युवक ने ट्रेन के आगे आकर जीवन लीला की समाप्त, आरोप- मारपीट से था प्रताड़ित, देखें वीडियो

    जालंधरः शिव नगर इलाके में एक बेहद दुखद मामला सामने आया है, जहां नीतीश कुमार नामक एक युवक ने ट्रेन के आगे आकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना की सूचना मिलते ही थाना डिवीजन-1 की पुलिस मौके पर पहुंच गई है और मामले की जांच कर रही है। मृतक के परिजनों और मौसी के बेटे ने आरोप लगाया है कि नीतीश के साथ कुछ लोगों द्वारा बुरी तरह मारपीट और प्रताड़ना की गई थी, जिससे तंग आकर उसने ये आत्मघाती कदम उठाया। परिवार का कहना है कि जब तक उन्हें न्याय नहीं मिलता और आरोपियों पर मामला दर्ज नहीं होता, वे शव का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे।

    नीतीश का किसी बात को लेकर कुछ लोगों के साथ झगड़ा हुआ था, जिसके बाद उसने ट्रेन के आगे कूदकर सुसाइड कर लिया। घटना स्थल के बिल्कुल सामने ही उसका घर है।
    घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।

    घटना की जानकारी मिलते ही डिवीजन-1 की पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर एम्बुलेंस के जरिए अस्पताल भिजवाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई और माहौल काफी तनावपूर्ण बना हुआ है।

    नीतीश की मौत के बाद उसके परिवार में कोहराम मच गया है। उसकी पत्नी और मां का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक अपने पीछे एक चार साल का छोटा बच्चा छोड़ गया है। परिजनों का आरोप है कि नीतीश का कुछ लोगों के साथ विवाद हुआ था, जिसके बाद तीन लोगों दो महिलाएं भी शामिल थी। उसने मिलकर उसकी बुरी तरह पिटाई की थी और उसकी टी-शर्ट तक फाड़ दी थी।

    मृतक के मौसी के बेटे ने बताया कि नीतीश बहुत ही सीधा लड़का था और अपने काम से काम रखता था। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग इलाके में नशे का व्यापार करते हैं और उन्होंने ही नीतीश को प्रताड़ित किया। परिजनों का साफ कहना है कि जब तक पुलिस दोषियों के खिलाफ सख्त धारा के तहत मामला दर्ज नहीं करती वे शव का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे।

  • Punjab News: एक शाम भगवान शिव के नाम कार्यक्रम का आयोजन, सरकार समाज और संस्कृति को जोड़ने का कर रही कामः केजरीवाल, देखें वीडियो

    Punjab News: एक शाम भगवान शिव के नाम कार्यक्रम का आयोजन, सरकार समाज और संस्कृति को जोड़ने का कर रही कामः केजरीवाल, देखें वीडियो

    पठानकोटः पठानकोट में आयोजित एक शाम भगवान शिव के नाम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल शामिल हुए। कार्यक्रम दौरान केजरीवाल ने सनातन धर्म, महिला सम्मान योजना और तीर्थ यात्रा योजना को लेकर किए कई बड़े ऐलान। कार्यक्रम में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान समेत कई मंत्री, विधायक और बड़ी संख्या में श्रद्धालु रहे मौजूद। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहे देश के प्रसिद्ध सूफी और भजन गायक कैलाश खेर। उन्होंने भगवान शिव की महिमा का किया गुणगान, अपने लोकप्रिय भक्ति गीतों की प्रस्तुति दी।

    पठानकोट के एक निजी स्कूल में आयोजित एक शाम भगवान शिव के नाम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें पठानकोट के लोगों ने बढ़-चढ़कर पहुंचे। वहीं आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री के इलावा कैबिनेट मंत्री भी पहुंचे। केजरीवाल ने कहा कि पंजाब में पहली बार किसी सरकार ने इतने बड़े स्तर पर सनातन धर्म के लिए कार्यक्रम आयोजित किए हैं।

    उन्होंने कहा कि यह आयोजन पूरे पंजाब में चल रहा है और सरकार समाज व संस्कृति को जोड़ने का काम कर रही है। महिलाओं के लिए चलाई जा रही सम्मान योजना पर बोलते अरविंद केजरीवाल ने कहा कि जिन महिलाओं के खाते में अब तक राशि नहीं पहुंची है, उन्हें 1 अगस्त को उनका पैसा भी मिल जाएगा। केजरीवाल ने तीर्थ यात्रा योजना का विस्तार करने का भी ऐलान किया। उन्होंने कहा कि 1 अगस्त से तीन नए रूट शुरू किए जाएंगे। इनमें पहला रूट अमृतसर से खाटू श्याम, दूसरा हरिद्वार–ऋषिकेश और तीसरा वृंदावन के लिए होगा, ताकि अधिक से अधिक श्रद्धालु धार्मिक स्थलों के दर्शन कर सकें।

    अपने संबोधन में अरविंद केजरीवाल ने घोषणा की कि अमृतसर में वाल्मीकि मंदिर के साथ माता सीता और लव-कुश का भव्य मंदिर बनाया जाएगा, जिससे धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत को और मजबूती मिलेगी। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहे देश के प्रसिद्ध सूफी और भजन गायक कैलाश खेर। उन्होंने भगवान शिव की महिमा का गुणगान करते अपने लोकप्रिय भक्ति गीतों की प्रस्तुति दी। कैलाश खेर के सुरों ने पूरे पंडाल को भक्तिमय माहौल में रंग दिया। श्रद्धालु भजनों पर झूमते और भगवान शिव की भक्ति में लीन नजर आए। उनके गीतों पर उपस्थित लोगों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ भरपूर उत्साह दिखाया।

  • Punjab News: 12 किलो हेरोइन के साथ सिविल इंजीनियरिंग छात्र गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: 12 किलो हेरोइन के साथ सिविल इंजीनियरिंग छात्र गिरफ्तार, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः पुलिस ने 60 करोड़ रुपए की कीमत वाली 12 किलो हेरोइन के साथ एक सिविल इंजीनियरिंग छात्र को गिरफ्तार किया है। सीमा पार से ड्रग तस्करों ने ड्रोन के जरिए यह ड्रग्स भेजी थी। आरोपी पहले भी दो बार सीमा पार से ड्रग्स और हथियार मंगवा चुका है। उसे गुरुहरसहाय के पास नाकेबंदी के दौरान पकड़ा गया; उसके पास से 5.5 किलो हेरोइन और पांच पिस्तौलें बरामद हुईं। ANTF की टीम अब इस नेटवर्क के पीछे और आगे के लिंक की जांच कर रही है।

    ANTF अधिकारियों ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि सीमा पार से हेरोइन तस्करी करने वाला एक युवक सक्रिय है। गुरुहरसहाय कस्बे से 12 किलो ड्रग्स की खेप बरामद की गई। आरोपी की पहचान फजिल्का जिले के अमीर खास पुलिस स्टेशन के अंतर्गत आने वाले बादल गांव के जगसीर सिंह के तौर पर हुई है, जो सिर्फ़ 20 साल का है।

    उसने बताया कि पढ़ाई के दौरान वह एक दोस्त के संपर्क में आया जिसने उसे जल्दी अमीर बनने का लालच देकर इस धंधे में फंसा लिया। उसकी बातों में आकर उसने ड्रग्स तस्करी और हथियार सप्लाई का काम शुरू कर दिया। वह पहले भी ड्रग्स की कई खेप सप्लाई कर चुका है। वह ड्रग्स तस्करी की सेकंड लाइन (दूसरी कड़ी) में शामिल था और उस सप्लाई चेन का हिस्सा था जो सीमा पार से आने वाली ड्रग्स और हथियारों की खेप को पंजाब और देश के अलग-अलग शहरों में पहुंचाती थी। उसे ड्रग्स और हथियार सप्लाई करने के लिए पहले भी पैसे मिले थे, जिससे उसका लालच और बढ़ गया। अब उसने बड़े पैमाने पर ड्रग्स की तस्करी शुरू कर दी थी। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है और NDPS एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

  • प्लाट में मिला युवक का शव, इलाके में फैली सनसनी, देखें वीडियो

    प्लाट में मिला युवक का शव, इलाके में फैली सनसनी, देखें वीडियो

    मोगाः बहोना रोड पर उस समय सनसनी फैल गई, जब वहां पर एक खाली प्लाट में से एक युवक का शव बरामद हुआ। शव की हालत बहुत खस्ता थी, शव को कीड़े पड़े हुए थे। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है, जिसके चलते समाज सेवा सोसायटी द्वारा लाश को स्थानीय सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में जमा करवाया गया है।

    समाज सेवा सोसायटी के प्रधान गुरसेवक सिंह संन्यासी ने बताया कि बहोना रोड पर खाली प्लाट में से युवक का शव मिला है। शव की हालत बहुत खस्ता थी मृतक ने कैपरी व टी-शर्ट पहना हुआ है, जबकि उसके हाथ में एक टिफिन भी है। लाश को कीड़े पड़े हुए थे फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है और सोसायटी द्वारा लाश को पोस्टमार्टम के लिए स्थानीय सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में जमा करवाया जा रहा है।