Blog

  • Kapurthala : कॉलेज से लौट रहे छात्रों पर हमला, देखें वीडियो

    Kapurthala : कॉलेज से लौट रहे छात्रों पर हमला, देखें वीडियो

    कपूरथला : जिले के सब-डिवीजन सुल्तानपुर लोधी में पेट्रोल पंप के पास कॉलेज से घर लौट रहे छात्रों पर कुछ युवकों ने जानलेवा हमला कर दिया। इस घटना में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल सुल्तानपुर लोधी में भर्ती करवाया गया है।  घायल अभिराजपाल सिंह पुत्र गुरशरण सिंह निवासी सूजो कालिया, गुरप्रीत पुत्र तेजिंदर सिंह निवासी मंड आलूवाल ने बताया कि वह सुल्तानपुर लोधी कॉलेज से पढाई करने के बाद अपने दोस्तों के साथ घर वापस लौट रहे थे। जब वह तलवंडी चौधरियां रोड पर पेट्रोल पंप के नजदीक पहुंचे, तो कुछ युवकों ने उन पर जानलेवा हमला कर दिया।

    मौके पर मौजूद राहगीरों ने बड़ी मुश्किल से हमें हमलावरों के चंगुल से बचाया है। पीड़ितों ने यह भी बताया कि हमला करने वालों के पास पिस्टल भी थी। उन्होंने हमें जान से मारने की धमकी दी है। घटना पास में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है। SHO हरगुरदेव सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि फिलहाल घायलों ने बयान दर्ज नहीं करवाए है। लेकिन पुलिस टीम CCTV फुटेज के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

     घटना के बाद राहगीरों की मदद से दोनों घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल सुल्तानपुर लोधी में भर्ती कराया है। जिनमें से अभिराजपाल सिंह की हालत गंभीर होने के कारण उसे रेफर कर दिया है। वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। SHO हरगुरदेव सिंह ने बताया कि पीड़ितों के बयान दर्ज करने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। घायल अभिराजपाल सिंह पुत्र गुरशरण सिंह निवासी सूजो कालिया, गुरप्रीत पुत्र तेजिंदर सिंह निवासी मंड आलूवाल ने बताया कि वह सुल्तानपुर लोधी कॉलेज से पढाई करने के बाद अपने दोस्तों के साथ घर वापस लौट रहे थे। जब वह तलवंडी चौधरियां रोड पर पेट्रोल पंप के नजदीक पहुंचे, तो कुछ युवकों ने उन पर जानलेवा हमला कर दिया। मौके पर मौजूद राहगीरों ने बड़ी मुश्किल से हमें हमलावरों के चंगुल से बचाया है। पीड़ितों ने यह भी बताया कि हमला करने वालों के पास पिस्टल भी थी। उन्होंने हमें जान से मारने की धमकी दी है।
  • Muharram जुलूस के दौरान शरारती तत्वों ने दुकान में की तोड़फोड़, देखें CCTV

    Muharram जुलूस के दौरान शरारती तत्वों ने दुकान में की तोड़फोड़, देखें CCTV

    पटना: बिहार की राजधानी पटना के राजा बाजार इलाके में मुहर्रम के जुलूस के दौरान हंगामे की खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कुछ शरारती तत्वों ने मुहर्रम के जुलूस के दौरान शुभम किराना स्टोर नाम की एक दुकान में तोड़फोड़ और लूटपाट की। सिर्फ इतना ही नहीं, दुकानदार के विरोध करने पर उपद्रवियों ने लाठी डंडे से उसकी पिटाई भी की। यह पूरी घटना CCTV में कैद हो गई और अब इसका फुटेज भी सामने आ गया है। जुलूस के दौरान हुए हंगामे और बवाल को देखते हुए पूरे इलाके में भारी सुरक्षाबल तैनात कर दिया गया है और प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। CCTV फुटेज में मुहर्रम के जुलूस के दौरान पटना के राजा बाजार की मदरसा गली में हुआ बवाल साफ नजर आ रहा है। इस गली के एक किराना स्टोर में ताजिया के दौरान जिस तरह तोड़फोड़ और लूटपाट के मकसद से दुकान को निशाना बनाया गया, वह सब कुछ तस्वीरों में कैद हो गया। CCTV वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि कि कैसे कुछ लोग लाठी डंडे से लगातार शुभम किराना स्टोर नाम की दुकान पर ताबड़तोड़ हमला कर रहे है। उपद्रवियों के हमले में दुकान में रखा फ्रिज भी टूट गया और जब दुकान के मालिक ने उपद्रवियों को रोकना चाहा तो उन्होंने उनके ऊपर भी लाठी से हमला कर दिया। बिहार की राजधानी पटना के राजा बाजार में देर रात हुई इस घटना के बाद तनाव का माहौल है। दुकानदार ने बताया कि कुछ युवक जबरन फ्रिज को लाठी से तोड़ने लगे जबकि उसकी किसी से पहले से किसी भी तरह की दुश्मनी नहीं थी। पीड़ित दुकानदार ने कहा, ‘हमलावरों ने कहा कि मुहर्रम का जुलूस आ रहा है, दुकान बंद कर दीजिए। मैंने शटर गिरा दिया लेकिन इसके बावजूद भी लोग पहुंचे और फ्रीज तोड़ने लगे।’ दुकानदार ने कहा कि जुलूस में शामिल 3-4 लोग ही तोड़फोड़ कर रहे थे। घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए इलाके में भारी संख्या में पुलिसबल तैनात कर दिया गया है।
  • Punjab University कानून संशोधन बिल को लेकर मान सरकार को लगा झटका

    Punjab University कानून संशोधन बिल को लेकर मान सरकार को लगा झटका

    चंडीगढ़ः पंजाब यूनिवर्सिटी कानून संशोधन बिल को राष्ट्रपति ने बिना मंजूरी के ही पंजाब सरकार को वापस भेज दिया है। यह बिल पिछले साल 21 जून को पंजाब विधानसभा में पास किया गया था। बिल के तहत राज्य के 11 विश्वविद्यालय के कुलपति की शक्ति राज्यपाल से लेकर मुख्यमंत्री को दी गई थी।

    सदन में पारित बिल के लिए सरकार ने पंजाबी यूनिवर्सिटी एक्ट 1961, गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी अमृतसर एक्ट 1969, गुरु नानक देव पंजाब स्टेट ओपन यूनिवर्सिटी एक्ट 2019, गुरु तेग बहादुर स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ लॉ पंजाब एक्ट 2020, आईके गुजराल पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी एक्ट 1996, शहीद भगत सिंह स्टेट यूनिवर्सिटी एक्ट 2021, सरकार बेअंत सिंह स्टेट यूनिवर्सिटी एक्ट 2021, बाबा फरीद यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज एक्ट 1998, गुरु रविदास आयुर्वेद यूनिवर्सिटी पंजाब एक्ट 2009, महाराजा भूपिंदर सिंह पंजाब स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी एक्ट 2019 और गुरु अंगद देव वेटरिनरी एंड एनिमल साइंसेज यूनिवर्सिटीज एक्ट 2005 के सेक्शन 9 में संशोधन किया था। चांसलर के रूप में मुख्यमंत्री इन विश्वविद्यालयों में वाइस चांसलर की नियुक्ति कर सकते थे।

  • Car का टायर फटने से भीषण हादसा, कांग्रेस नेता के बेटे की मौत

    Car का टायर फटने से भीषण हादसा, कांग्रेस नेता के बेटे की मौत

    नई दिल्ली : बारामती तालुका में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। बारामती राष्ट्रीय राजमार्ग में रुई लिमटेक रोड पर कार का टायर फटने से इंदापुर तालुका के कांग्रेस अध्यक्ष आबासाहेब निंबालकर के 22 साल के बेटे की मौत हो गई है। मृत युवक का नाम आदित्य आबासाहेब निंबालकर है। इस घटना से पूरा बारामती तालुका सदमे में है। हादसा इतना भयानक था कि कार के परखच्चे उड़ गए।

    यह दुर्घटना शाम करीब 4 बजे बारामती तालुका के रुई गांव के पास हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आदित्य काटेवाड़ी से रुई होते हुए बारामती आ रहा था। उनकी चार पहिया गाड़ी का टायर फट गया और गाड़ी हाईवे पर पलट गई। इसके बाद कार एक इमारत के किनारे से जा टकराई. इस दुर्घटना में आदित्य निंबालकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और आदित्य को कार से बाहर निकाला।

    घायल आदित्य को तुरंत इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन हादसे में उन्हें जो चोट लगी वह बेहद गंभीर थी। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इस बीच आदित्य की मौत से निंबालकर परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। साथ ही पूरा बारामती तालुका इस घटना पर शोक मना रहा है।

  • Punjab: Thar में हुल्लड़बाजी करता चालक काबू, देखें वीडियो

    Punjab: Thar में हुल्लड़बाजी करता चालक काबू, देखें वीडियो

    लुधियानाः भारत नगर चौक में आज ट्रैफिक पुलिस ने थार चालक युवक को हुल्लड़बाजी करने पर रोका। पुलिस के उच्चाधिकारियों के पास युवक की थार पर पुलिस लाइट लगाकर घुमने और हूटर बजाने की वीडियो आई थी। पुलिस को शक है कि युवक इलाके में पुलिस रौब और टोल टेक्स से बचने के लिए हूटर और लाइट का इस्तेमाल करता होगा।
    जानकारी देते हुए ट्रैफिक ASI रणजोध सिंह ने कहा कि पुलिस के सीनियर अधिकारियों के आदेश पर सफेद कार को लोकेट किया जा रहा था।

    कार जैसे ही भारत नगर चौक पार करने लगी तो पुलिस ने उसे दबोच लिया। कार चालक का नाम कमलजीत सिंह निवासी शिवा जी नगर है। कमलजीत बीते रात नीला झंडा रोड पर थार में हूटर लगाकर चक्कर लगा रहा था। वह पुलिस की नीली-लाइट लाइट लगाकर गलियों में लोगों पर रोब चलाता था। युवक ने कई नेताओं और लोगों से बात करवाने की भी कोशिश की लेकिन पुलिस ने किसी की एक न सुनी। ASI रणजोध सिंह ने कहा कि ट्रैफिक नियमों की अवहेलना करने वालों पर इसी तरह एक्शन जारी रहेगा। थार चालक का हूटर उतरवा दिया है उसका चालान कर दिया गया है।

  • Air India में 600 पदों की भर्ती के लिए 25 हजार बेरोजगारों की लग गई भीड़, मची भगदड़, देखें वीडियो

    Air India में 600 पदों की भर्ती के लिए 25 हजार बेरोजगारों की लग गई भीड़, मची भगदड़, देखें वीडियो

    मुंबईः एयरपोर्ट पर बीते दिन 25 हजार लोग जमा हो गए। आपको ये बहुत आम बात लग रही होगी क्योंकि एयरपोर्ट पर यात्रियों की भीड़ होना सामान्य बात है। लेकिन बता दें कि एयरपोर्ट पर जमा ये लोग कोई यात्री नहीं थे, बल्कि बेरोजगार लोग थे. ये सभी 25 हजार लोग नौकरी के लिए इंटरव्यू देने पहुंचे थे। गौर हो कि एयर इंडिया की तरफ से ‘एयरपोर्ट लोडर’ के लिए 600 पदों जॉब वैकेंसी निकाली थी। लेकिन इन 600 जॉब वैकेंसी के लिए 25,000 से अधिक आवेदन पहुंच गए। इसके बाद एयर इंडिया के कर्मचारियों को इतनी बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ को संभालने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ गई। इस घटना के बाद इसका वीडियो पूरे सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जिसे लेकर अब राजनीति भी तेज हो गई है। मुंबई एयरपोर्ट का ये दृश्य देश में बेरोजगारी की स्थिति को समझने के लिए बिलकुल सटीक है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि मुंबई एयरपोर्ट पर एयर इंडिया के फॉर्म काउंटर तक पहुंचने के लिए हजारों की संख्या में आवेदक एक-दूसरे के साथ कैसे धक्का-मुक्की कर रहे हैं।

    लोडरों की जॉब क्या होती है?

    एयरपोर्ट पर जो भी लोग लोडर की जॉब करते हैं उनका विमान में सामान उतारने चढ़ाने का काम होता है। इसके अलावा लोडरों की जॉब होती है रैंप ट्रैक्टर चलाने की। बता दें कि प्रत्येक फ्लाईट का सामान, कार्गो और खाद्य आपूर्ति को संभालने के लिए कम से कम 5 से 6 लोडरों की जरूरत होती है. लोडरों की सैलरी 20 हजार से ​​25 हजार रुपये तक होती है। लेकिन ज्यादातर ओवरटाइम भत्ते के उनकी सैलरी 30 हजार तक पहुंच जाती है। नौकरी के लिए शैक्षिक मानदंड बुनियादी हैं, लेकिन उम्मीदवार को शारीरिक रूप से मजबूत होना चाहिए।
  • बड़ी खबरः पूर्व क्रिकेटर का गोली मारकर कत्ल

    बड़ी खबरः पूर्व क्रिकेटर का गोली मारकर कत्ल

    हमलावारों ने परिवार के सामने दिया घटना को अंजाम

    नई दिल्ली: श्रीलंका से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। जहां एक अज्ञात व्यक्ति ने पूर्व क्रिकेटर की उनके घर में घुसकर हत्या कर दी। अज्ञात व्यक्ति ने पूर्व श्रीलंका के पूर्व क्रिकेटर धम्मिका निरोशन को उनके बच्चों और पत्नी के सामने गोली मारी, जिससे क्रिकेटर की मौत हो गई। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अम्बालांगोडा में उनके घर पर ही इस वारदात को अंजाम दिया गया। रिपोर्ट्स के अनुसार स्थानीय पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि धम्मिका निरोशन अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ घर पर थे। तभी एक अज्ञात व्यक्ति ने उन पर गोली चलाई, जिससे धम्मिका निरोशन की जान चली गई। अभी तक पुलिस अज्ञात व्यक्ति को पकड़ नहीं पाई है। फिलहाल पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर धम्मिका निरोशन को क्यों मारा गया? धम्मिका निरोशन बाएं हाथ के अच्छे तेज गेंदबाज थे। हालांकि उनको कभी श्रीलंका की सीनियर क्रिकेट टीम में खेलने का मौका नहीं मिला था। धम्मिका निरोशन ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 12 मैच खेले थे, जिसमें उन्होंने 19 विकेट चटकाए थे। इसके अलावा उन्होंने लिस्ट ए में 8 मैच खेले थे, इन 8 मैचों में उनके नाम 5 विकेट दर्ज थे।
  • Punjab: छात्रों से भरी School Bus और टेंपो में हुई टक्कर, मची चीख पुकार

    Punjab: छात्रों से भरी School Bus और टेंपो में हुई टक्कर, मची चीख पुकार

    फाजिल्काः जिले के अबोहर हाईवे पर रामपुरा गांव के नजदीक स्कूली बच्चों से भरी बस के साथ सड़क हादसा हुआ है l बच्चों को लेकर स्कूल जा रही बस अचानक आगे आए टेंपो से टकरा गई l जिस दौरान टेंपो पलट गया l जबकि बस का भी काफी नुकसान हो गया है l बताया जा रहा है कि इस दौरान बस में काफी बच्चे सवार थे l कुछ एक को थोड़ी बहुत चोट लगी है l जबकि जानी नुकसान से बचाव रह गया l वहीं हादसे के दौरान बच्चों में चीख पुकार मच गई।

    जानकारी देते हुए स्थानीय लोगों ने बताया कि गांव रामपुरा में गुरुद्वारा साहिब में आज किसी के भोग का प्रोग्राम है l जिस दौरान टेंपो में पंखे व अन्य सामान आ रहा था। तभी सामने से आ रही बच्चों से भरी निजी स्कूल की बस ने टेंपो को टक्कर मार दी और टेंपो दूर जाकर गिरा व पलट गया l हालांकि दोनों वाहनों का माली नुकसान जरूर हुआ है l लेकिन इस दौरान स्कूली बच्चो व टेंपो चालक को थोड़ी बहुत चोट आई है l जबकि जानी नुकसान से बचाव रह गया है l

    बताया जा रहा है कि स्कूल बस में करीब 30 बच्चे सवार थे। जिन्हें बस चालक सुबह-सुबह घर से लेकर स्कूल छोड़ने जा रहा था, कि रास्ते में यह हादसा हो गया l हालांकि टेंपो चालक कुनाल ने बताया कि वह पीछे देखकर सड़क से टेंपो को मोड़ रहे थे l लेकिन बस चालक ने तेज रफ्तार से उसे टक्कर मार दी l उन्होंने आरोप लगाया कि बस चालक का कहना है कि वह स्कूल से लेट हो रहा था जिस वजह से जल्दबाजी में हादसा हो गया l

  • Hotel में 6 लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौ’त

    Hotel में 6 लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौ’त

    बैंकॉकः थाईलैंड के हयात होटल में 6 विदेशी लोगों के मृत पाए गए। इस घटना के बाद हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार इन सभी को जहर देकर मारे जाने की आशंका जताई जा रही है। सूचना के अनुसार बैंकॉक में वियतनामी और अमेरिका के 6 मेहमान मृत अवस्था में पाए गए। संदिग्ध तौर पर इन सभी को जहर देने का मामला सामने आ रहा है।

    पुलिस और अधिकारियों ने कहा कि बैंकॉक शहर के लक्जरी हयात होटल में 6 लोगों के शव बरामद किए गए और प्राथमिक तौर पर आशंका है कि उनकी मौत जहर के कारण हुई है। बैंकॉक पुलिस प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल थिति सांगसावांग ने मृतकों की पहचान दो वियतनामी अमेरिकियों और चार वियतनामी नागरिकों के रूप में की है। उन्होंने कहा कि उनमें तीन पुरुष और तीन महिलाएं थीं।

    अधिकारी ने बताया कि मृतक लोगों के मुंह से झाग निकल रहा था। पीड़ितों ने ग्रैंड हयात इरावन होटल में सात नामों से कई कमरे बुक किए थे और कुछ लोग उस कमरे से अलग मंजिल पर रह रहे थे जहां वे मृत पाए गए थे।

  • Punjab : AGTF ने गैंगस्टर Lawrence Bishnoi और  Goldie Brar के 3 गुर्गें हथियारों सहित किए गिरफ्तार

    Punjab : AGTF ने गैंगस्टर Lawrence Bishnoi और Goldie Brar के 3 गुर्गें हथियारों सहित किए गिरफ्तार

    चंडीगढ़ : एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स ने राजस्थान पुलिस व बठिंडा पुलिस के ज्वाइंट ऑप्रेशन में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ के तीन गुर्गों को हथियारों समेत काबू किया है। आरोपियों से दो पिस्तौल व छह कारतूस बरामद हुए हैं।  DGP पंजाब गौरव यादव ने सोशल मीडिया अकाउंट एक्ट पर पोस्ट डालकर यह जानकारी दी है।

    आरोपियों पर आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस की शुरूआती जांच में सामने आया है कि पकड़े गए सारे आरोपियों का आपराधिक इतिहास रहा है। उन्हें विदेश में बैठे उनके हैंडलर से आदेश मिलते थे, इसके बाद वह वारदातों को अंजाम देते थे। हालांकि इस बार उन्हें प्रतिद्वंद्वी गिरोह के सदस्यों को निशाना बनाने का काम सौंपा गया था। इसके लिए वह हथियार आदि जुटाने में लगे हुए थे। पुलिस को उम्मीद है कि आरोपियों से पूछताछ कई बड़े खुलासे होंगे।