Blog

  • Punjab News: जेलों में जल्द लागू होगी AI टेक्नोलॉजी, मोबाइल फ्री और क्राइम फ्री बनाने का निर्देश; जेल मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर

    Punjab News: जेलों में जल्द लागू होगी AI टेक्नोलॉजी, मोबाइल फ्री और क्राइम फ्री बनाने का निर्देश; जेल मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर

    Highlights:

    1. AI-आधारित निगरानी प्रणाली और उल्ट्रा-मॉडर्न टेक्नोलॉजी से पंजाब की जेलों को पूरी तरह मोबाइल और क्राइम-फ्री बनाने का लक्ष्य।
    2. मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने नए जेल और बैरकों के निर्माण से ओवरक्राउडिंग की समस्या सुलझाने की घोषणा की।
    3. कैदियों के पुनर्वास के लिए स्किल डेवलपमेंट और वोकशनल ट्रेनिंग पर जोर, जिससे जेलों को वित्तीय आत्मनिर्भरता की दिशा में बढ़ाया जाएगा।

    चंडीगढ़, 18 अक्टूबर, 2024: पंजाब सरकार ने जेल प्रबंधन और सुरक्षा को आधुनिक बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए AI आधारित निगरानी प्रणाली और उल्ट्रा-मॉडर्न टेक्नोलॉजी अपनाने की योजना बनाई है। राज्य के जेल मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने जेल अधिकारियों के साथ अपनी पहली बैठक में जेलों को पूरी तरह क्राइम-फ्री और मोबाइल-फ्री बनाने के निर्देश दिए। यह भी पढ़े: दिवाली पर पंजाब सरकार का तोहफा: बैंक के लोन पर दिया बड़ा ऑफर, CM भगवंत मान ने जनता से अधिकतम लाभ उठाने की अपील बैठक में भुल्लर ने कहा कि “आधुनिक टेक्नोलॉजी का उपयोग न केवल जेल सुरक्षा को मजबूत करेगा, बल्कि अवैध गतिविधियों और मोबाइल फोन के उपयोग पर भी लगाम लगाएगा।” उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे एडवांस्ड सर्विलांस सिस्टम की स्थापना में तेजी लाएं।

    ओवरक्राउडिंग और नई जेलों का निर्माण

    जेलों में भीड़भाड़ की समस्या का समाधान करने के लिए मंत्री भुल्लर ने नई जेलों और बैरकों के निर्माण की घोषणा की। उन्होंने कहा, “नए बैरकों के निर्माण से कैदियों की बढ़ती संख्या को समायोजित करने में मदद मिलेगी।” बैठक में मंत्री भुल्लर ने जेलों को वित्तीय रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए विभिन्न उत्पाद निर्माण योजनाओं को लागू करने का सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि जेलों में निर्मित उत्पादों से आर्थिक लाभ हासिल किया जा सकता है और कैदियों के जीवन में भी सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है।

    कैदियों के लिए पुनर्वास और कल्याणकारी योजनाएं

    भुल्लर ने पुनर्वास कार्यक्रमों पर विशेष जोर देते हुए कहा कि कैदियों को स्किल डेवलपमेंट और वोकशनल ट्रेनिंग प्रदान की जाएगी ताकि वे रिहाई के बाद समाज में सम्मानजनक जीवन जी सकें। उन्होंने कहा, “हमारा उद्देश्य न केवल सजा देना है, बल्कि कैदियों को एक नई शुरुआत का मौका भी देना है।” जेलों में स्वास्थ्य सुविधाओं और मानसिक कल्याण के लिए विशेष योजनाएं शुरू की जाएंगी। भुल्लर ने कहा कि जेलों में शैक्षिक कार्यक्रमों का विस्तार भी किया जाएगा ताकि कैदियों को शिक्षा के माध्यम से सशक्त बनाया जा सके। मंत्री भुल्लर ने कहा कि वह मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान से फंडिंग को लेकर चर्चा करेंगे ताकि जेल सुधार योजनाओं के लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराए जा सकें।

    जेल अधिकारियों की चुनौतियों पर चर्चा

    बैठक में जेल अधीक्षकों ने ओवरक्राउडिंग, स्टाफ की कमी और संसाधनों की अनुपलब्धता जैसे मुद्दे उठाए। मंत्री ने आश्वासन दिया कि सरकार जल्द से जल्द इन समस्याओं का समाधान करेगी और दीर्घकालिक सुधार योजनाएं लागू करेगी। लालजीत सिंह भुल्लर ने कहा कि “हमारा लक्ष्य केवल जेल प्रबंधन को सुधारना नहीं है, बल्कि समाज में सकारात्मक योगदान देने वाले नागरिकों का निर्माण करना है।” उन्होंने भरोसा जताया कि जेल अधीक्षक और अधिकारी इस सुधार एजेंडे को सफलतापूर्वक लागू करेंगे। बैठक में अतिरिक्त मुख्य सचिव (जेल) अलोक शेखर, एडीजीपी प्रिज़न अरुण पाल सिंह, आईजी प्रिज़न आर.के. अरोड़ा, डीआईजी प्रिज़न सुरिंदर सिंह और राज्य की सभी जेलों के अधीक्षक शामिल थे।
  • Punjab News: Street Food स्टाल पर फ़ूड सेफ्टी विभाग की दबिश, मौके पर भरे सैंपल, देखें वीडियो

    Punjab News: Street Food स्टाल पर फ़ूड सेफ्टी विभाग की दबिश, मौके पर भरे सैंपल, देखें वीडियो

    बटालाः त्योहारों के सीज़न को देखते हुए फूड सेफ्टी विभाग हरकत में आया है। फेस्टिवल सीज़न के चलते फ़ूड सेफ्टी विभाग आम जनता की सेहत का ध्यान रखने के लिए सड़कों पर बिक रहे खाने के सामान की चैकिंग कर रहा है। फूड सेफ्टी विभाग के अधिकारियों द्वारा खाने के सामान के सैंपल भी लिए गए हैं। जानकारी देते हुए फूड सेफ्टी विभाग के अधिकारी जसप्रीत सिंह ने बताया कि फूड सेफ्टी विभाग भारत सरकार की तरफ़ से विभाग को दी गई टेस्टिंग वैन की ज़रिये खाने पीने वाली दुकानों पर पहुंचकर खाने के सामान की मौके पर जाँच की जा रही है। अधिकारी ने बताया की आज वह टेस्टिंग वैन लेकर बटाला की समाधि रोड पर लगी खाने-पीने की रेहड़ियों की चेकिंग करने पहुंचे, जिसके चलते विभाग की तरफ से रेहड़ियों पर इस्तेमाल होने वाली सॉसेज के सैंपल लिए गए हैं, जिनमें कुछ सोसिस के सैंपल तो पास जरूर हुए हैं, लेकिन कुछ सोसिस के सैंपल पूरी तरह फेल हो गए हैं। फूड सेफ्टी विभाग के अधिकारी जसप्रीत सिंह ने बताया कि फेल हुए सैंपलों की जानकारी उच्च अधिकारियों को दी जाएगी, ताकि उनपर बनती कार्रवाई की जा सके।

    Street Food स्टाल पर फ़ूड सेफ्टी विभाग की दबिश, देखें वीडियो

  • Punjab News : कल स्कूल-कॉलेज और सरकारी दफ्तर रहेंगे बंद

    Punjab News : कल स्कूल-कॉलेज और सरकारी दफ्तर रहेंगे बंद

    अमृतसर : पंजाब सरकार ने अमृतसर में 19 अक्टूबर को छुट्टी की घोषणा की है। दरअसल,  श्री गुरु रामदास साहिब जी की जयंती के अवसर पर सरकार द्वारा ऐलान किया गया है। इस संबंध में जिला मजिस्ट्रेट और उपायुक्त ने श्री गुरु रामदास महाराज जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर 18 और 19 अक्टूबर को नगर कीर्तन के मार्ग पर शराब की दुकानों और परिसरों को बंद करने का आदेश जारी किया है।

    19 अक्टूबर को सभी स्कूल, कॉलेज और सरकारी दफ्तरों में छुट्टी रहेगी। इस दिन जिला अमृतसर के सभी सरकारी कार्यालयों, बोर्डों, निगमों और सरकारी शैक्षणिक संस्थानों में स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है। इस संबंध में अधिसूचना भी जारी कर दी गई है।

  • Jalandhar News: Gurpratap Singh Wadala ने SGPC पर लगाए गंभीर आरोप, सुखबीर बादल पर साधेे निशाने

    Jalandhar News: Gurpratap Singh Wadala ने SGPC पर लगाए गंभीर आरोप, सुखबीर बादल पर साधेे निशाने

    जालंधर, ENS: शिरोमणि अकाली दल सुधार लहर के कंनवीनियर गुरप्रताप सिंह वडाला द्वारा आज दोपहर एक बजे प्रेस वार्ता रखी गई है। बताया जा रहा है कि इस मीटिंग में श्री अकाल तख्त साहिब ने विरसा सिंह वल्टोहा को अकाली दल पार्टी से 24 घंटे में 10 साल के लिए पार्टी से निष्कासित करने सहित अन्य मुद्दों पर बात की जाएंगी। बताया जा रहा है कि प्रेस वार्ता में बीबी जागीर कौर, चंदूमाजरा, ढीनसा परिवार सहित अन्य सदस्य मौजूद रहेंगे। उन्होंने कहा कि इस मीटिंग में एसजीपीसी चुनाव को लेकर बात रखी जा रही है।

    इस दौरान एसजीपीसी के घोटालेबाजी के आरोप लगाए जा रहे है। वहीं गुरप्रताप सिंह वडाला ने कहा कि तख्त श्री दमदमा साहिब तलवंडी साबो के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह द्वारा दो दिन पहले इस्तीफा दे दिया गया था। जबकि बीते दिन शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) के अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी ने इस्तीफा नामंजूर कर दिया गया। उनका कहना है कि आज तक कभी ऐसा नहीं हुआ कि कोई जत्थेदार के खिलाफ बयानबाजी कर रहा हो। उन्होंने कहा कि अगर कोई बयानबाजी करता है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए जोकि शिरोमणि कमेटी द्वारा द्वारा रिकोमेंड की जानी है। उनका कहना है कि क्यों विरसा सिंह वल्टोहा पर कार्रवाई नहीं की जा रही। उनका आरोप है कि इस दौरान कारजकारी अध्यक्ष खुलकर यह बता क्यों नहीं कह रहा कि विरसा सिंह वल्टोहा ने इस्तीफा दे दिया है।

    वहीं वल्टोहा के इस्तीफे दिए जाने को लेकर उनका कहना है कि गुनाहगार कैसे इस्तीफे दे रहा है। वडाला का कहना है कि अगर वल्टोहा ने इस्तीफा दे दिया है तो जत्थेदार से बाहर जाकर शिरोमणि अकाली दल कैसे एसेप्ट कर सकता है। वडाला ने कहा कि वल्टोहा ने जत्थेदार हरप्रीत सिंह पर भाजपा के साथ संबंध सहित कई अन्य आरोप लगाए थे। वडाला का कहना है कि जत्थेदार हरप्रीत सिंह ने वल्टोहा द्वारा लगाए गए ऐसे कई गंभीर आरोपो के चलते इस्तीफा दिया था। वडाला का कहना है कि जिस दिन ज्ञानी हरप्रीत सिंह के इस्तीफा देने के कुछ घंटे के बाद शिरोमणि कमेटी के अध्यक्ष हरजिंदर धामी ने वीडियो जारी की थी, लेकिन उस दौरान उन्होंने इस्तीफा नामंजूद नहीं किया था।

    वहीं वडाला का कहना है कि वल्टोहा द्वारा कारजकारी प्रधान बलविंदर सिंह बूंदड़ को निकालने के लिए जो बात कही गई थी, उस मुद्दे पर कोई बात क्यों नहीं हुई। वहीं सुखबीर सिंह बादल को लेकर वडाला का कहना हैकि उन्हें भी कोई सजा नहीं सुनाई गई, लेकिन तनखैया घोषित किया गया था। वडाला का आरोप है कि ज्ञानी रघुबीर सिंह की रिकार्डिंग वल्टोहा द्वारा की गई। इस दौरान सुखबीर बादल को कड़ी सजा दिए जाने को लेकर वल्टोहा द्वारा धमकी दी गई।

  • Jalandhar News: Deputy Commissioner से मिलने पहुंचे किसान नेता, दी ये चेतावनी, देखें वीडियो

    Jalandhar News: Deputy Commissioner से मिलने पहुंचे किसान नेता, दी ये चेतावनी, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: किसानों द्वारा बीते दिन मंडियों में धान की खरीद उचित तरीके न होने के विरोध में टोल प्लाजा पर प्रदर्शन किया गया था, वहीं जालंधर के फिल्लौर में किसानों द्वारा हाईवे जाम किया गया था। वहीं आज किसान नेता डिप्टी कमिश्नर हिमांशु अग्रवाल को मंडियों में धान की खरीद को लेकर मांग पत्र देने के लिए पहुंचे है। मामले की जानकारी देते हुए किसान नेता हरसिकंदर सिंह ने कहा कि वह डीसी को धान के साथ-साथ गन्ने की फसल को लेकर मांग पत्र देने पहुंचे है। उन्होंने कहा कि गन्ने की फसल खेतों में पूरी तरह से तैयार है। किसान नेता का कहना हैकि ऐसे में मिल को चलाने के समय तीया और रेट अभी से तय कर दी जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि 11वें महीने से 12वें महीने चलाने की प्रशासन द्वारा कवायद की जा रही है, लेकिन उनका कहना है कि 11वें माह के पहले सप्ताह को गन्ने की फसल को लेकर मिल शुरू दी जानी चाहिए। उन्होंने मंडियों में धान की खरीद को लेकर कहा कि सरकार द्वारा 1 अक्टूबर से खरीद शुरू हो चुकी है, लेकिन लिफ्टिंग ना होने के कारण धान अभी तक मंडियों में पड़ा हुआ है। ऐसे में उन्होंने कहा कि शैलर मालिक कम रेट पर धान की खरीद कर रहे है, जिससे किसानों के साथ लूट हो रही है। किसान नेता ने कहा कि इस मामले में डिप्टी कमिश्नर को ध्यान देना चाहिए, जिसके लिए वह डिप्टी कमिश्नर को मांग पत्र देने के लिए आए है। उन्होंने कहा कि 2 से 4 दिनों में उनका मसला हल नहीं होता तो वह धान की ट्रालियां भरकर डीसी दफ्तर के बाहर खड़ी कर देंगे। वहीं दिलबाग सिंह ने कहाकि वह प्रदर्शन करना नहीं चाहते लेकिन प्रशासन द्वारा उन्हें मजबूर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पहले मंहगे भाव पर उन्हें बीज दिया गया था, लेकिन अब धान की फसल तैयार हो गई है और मंडियों पर धान पड़ा हुआ है, लेकिन अभी तक धान उठाया नहीं जा रहा। वहीं मक्खन सिंह ने कहा कि धान का सीजन 25 दिन तक चलता है, लेकिन अभी तक धान की खरीद नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि 70 प्रतिशत धान पूरा हो चुका है। उन्होंने कहा कि 1 अक्टूबर से लेकर अब 18 अक्टूबर का समय हो गया है, लेकिन धान की खरीद नहीं हो रही। इसी तरह मनप्रीत सिंह ने कहा कि दोआबा किसान यूनियन की ओर से डिप्टी कमिश्नर को मांग पत्र इसलिए दिया जा रहा है कि आज 18 अक्टूबर का समय हो गया है, लेकिन धान की खरीद शुरू नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा धान के जिस बीज को लगाने का आग्रह किया गया था, किसानों द्वारा उसी बीज को लगाया गया, लेकिन अभी तक मंडियों में खरीद ना होने के चलते किसानों को काफी नुकसान हो रहा है।

    किसान नेता दी ये चेतावनी, देखें वीडियो

  • Karva Chauth Special: पहली बार रख रही है व्रत तो इन बातों का ध्यान जरूर रखें

    Karva Chauth Special: पहली बार रख रही है व्रत तो इन बातों का ध्यान जरूर रखें

    नई दिल्लीः करवाचौथ का पर्व बहुत ही विशेष माना जाता है। इस पवित्र दिन पर महिलाएं अपने पतियों की सुरक्षा के लिए कठिन उपवास का पालन करती हैं। व्रत नजदीक आ रहा है। ऐसे में बाजारों में रौणके बढ़ती जा रही है। हर महिलाएं रात में सजसंवरकर चंद्र दर्शन करने के बाद छलनी से पति का चेहरा देखकर व्रत खोलती हैं। चंद्रमा के दर्शन करने से पहले महिलाएं मिलकर करवाचौथ की पूजा करती हैं। पूजा के लिए महिलाएं अपनी-अपनी थाली सजाकर लाती हैं। ऐसे में अगर आप पहली बार व्रत रख रही है और व्रत की पूजा सामग्री तैयार कर रही है तो इन बातों का जरूर ध्यान रखें, ताकि  किसी भी तरह की कुछ छूट न जाए।

    ऐसे सजाए करवा चौथ की पूजा सामग्री की थाली

    – करवा माता और गणेशजी की तस्वीर या मूर्ति – करवा माता की चुनरी, नए वस्‍त्र, गणेशजी और शंकरजी के नए वस्त्र – मिट्टी का करवा, एक ढक्कन, एक थाली – चांद देखने के लिए छलनी, लकड़ी की चौकी – सोलह श्रृंगार की समाग्री, कलश, दीपक, रूई की बाती – कपूर, अगरबत्ती, गेहूं, लहुआ, 8 पूड़ियों की अठावरी – अक्षत, हल्दी, चंदन, फूल, पान का पत्ता, कच्चा दूध, दही – पिसी शक्कर या बूरा, शहद, गाय का घी, रोली, कुमकुम – मौली या कलावा, मिठाई, लोटा या गिलास, दक्षिणा के लिए रुपए – करवा चौथ व्रत कथा और आरती की एक पुस्तक

    थाली में क्या-क्या रखें

    करवाचौथ की पूजा की थाली को सजाने के लिए उसमें करवा, छलनी, दीपक, सिन्दूर, पानी का लोटा, मिट्टी की 5 डेलियां, कांस की सींकें और मिठाई।
  • दिवाली पर पंजाब सरकार का तोहफा: बैंक के लोन पर दिया बड़ा ऑफर, CM भगवंत मान ने जनता से अधिकतम लाभ उठाने की अपील

    दिवाली पर पंजाब सरकार का तोहफा: बैंक के लोन पर दिया बड़ा ऑफर, CM भगवंत मान ने जनता से अधिकतम लाभ उठाने की अपील

    Highlights:
    1. पंजाब स्टेट कोऑपरेटिव बैंक ने दिवाली के अवसर पर सभी प्रमुख लोन पर प्रोसेसिंग फीस माफ करने का ऐलान किया।
    2. यह छूट 15 अक्टूबर से 15 नवंबर 2024 तक सभी पर्सनल, कंज्यूमर और वाहन लोन पर लागू रहेगी।
    3. सीएम भगवंत मान ने कहा कि यह पहल न केवल ग्राहकों की मदद करेगी, बल्कि कोऑपरेटिव सेक्टर को मजबूत बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है।
    चंडीगढ़, 18 अक्टूबर, 2024: पंजाब सरकार ने दिवाली के अवसर पर राज्यवासियों के लिए एक बड़ा तोहफा दिया है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब स्टेट कोऑपरेटिव बैंक ने सभी प्रमुख लोन पर प्रोसेसिंग फीस माफी की घोषणा की है। यह विशेष छूट 15 अक्टूबर से 15 नवंबर 2024 तक लागू रहेगी, जिससे ग्राहक आसानी से लोन लेकर अपने सपनों को साकार कर सकें। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा, “दिवाली का समय बड़े खर्चों और निवेश का होता है। इस पहल का उद्देश्य ग्राहकों को वित्तीय सहायता प्रदान करना है, ताकि वे बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के अपने लिए पर्सनल, कंज्यूमर या वाहन लोन ले सकें। यह न केवल लोगों की आर्थिक जरूरतें पूरी करेगा, बल्कि बाजार में खरीदारी को भी बढ़ावा देगा।” यह भी पढ़े: Punjab News: जेलों में जल्द लागू होगी AI टेक्नोलॉजी, मोबाइल फ्री और क्राइम फ्री बनाने का निर्देश; जेल मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर

    किन ग्राहकों को मिलेगा लाभ?

    यह स्कीम मुख्य रूप से उन ग्राहकों के लिए है जो अपने घर के लिए उपभोक्ता सामान खरीदना चाहते हैं, सपनों की कार लेना चाहते हैं, या पर्सनल लोन लेकर परिवार की जरूरतों को पूरा करना चाहते हैं। सरकारी संस्थानों के वेतनभोगी कर्मचारी भी इस योजना का लाभ उठा सकते हैं।
    • पर्सनल लोन: शादी, यात्रा, या मेडिकल जरूरतों के लिए।
    • कंज्यूमर लोन: घरेलू उपकरण और उपभोक्ता सामान की खरीदारी के लिए।
    • वाहन लोन: नई कार या दोपहिया वाहन की खरीद पर आकर्षक दरों पर लोन।

    कैसे मिलेगा यह लाभ?

    यह प्रोसेसिंग फीस माफी का ऑफर पंजाब स्टेट कोऑपरेटिव बैंक की चंडीगढ़ स्थित 18 शाखाओं में उपलब्ध है। इच्छुक ग्राहक बैंक की किसी भी शाखा में जाकर आवेदन कर सकते हैं। यह प्रोसेसिंग फीस माफी स्कीम का लाभ लेने के लिए आवेदन प्रक्रिया भी सरल और तेजी से पूरी की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पहल केवल ग्राहकों की मदद के लिए नहीं है, बल्कि कोऑपरेटिव सेक्टर को मजबूती देने के लिए भी उठाया गया एक अहम कदम है। “हमारा मकसद न केवल लोन प्रक्रिया को आसान बनाना है, बल्कि कोऑपरेटिव बैंकों को आर्थिक गतिविधियों में अधिक भागीदार बनाना है,” मुख्यमंत्री ने कहा। इस स्कीम से बाजार में धन प्रवाह बढ़ेगा, जिससे स्थानीय व्यवसायों को भी लाभ मिलेगा। त्योहारी सीजन में इस तरह की छूट से खरीदारी को प्रोत्साहन मिलता है, जिससे रोजगार और आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जनता से अपील की कि वे इस स्कीम का अधिकतम लाभ उठाएं और त्योहारी सीजन का आनंद लें। उन्होंने कहा, “यह योजना ग्राहकों को बिना किसी बाधा के अपने सपनों को साकार करने का मौका देती है।” 
  • मंदिर में Jagran के दौरान हमला, 10 गंभीर घायल

    मंदिर में Jagran के दौरान हमला, 10 गंभीर घायल

    नई दिल्ली : जयपुर के मंदिर में गत रात जागरण के दौरान चाकूबाजी में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से जुड़े 10 लोग गंभीर घायल हो गए। ​​​​घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया है। हमले से गुस्साई भीड़ ने दिल्ली-अजमेर हाईवे को भी जाम कर दिया। पुलिस ने रात करीब डेढ़ बजे जाम खुलवाया। पुलिस ने बताया कि मंदिर में शरद पूर्णिमा के अवसर पर गत रात 10 बजे जागरण था। इस दौरान प्रसाद की खीर बांटी जा रही थी। पड़ोस में ही रहने वाले दो लोगों ने प्रोग्राम को लेकर आपत्ति जताई। कहासुनी के दौरान ही उन्होंने अपने साथियों को बुला लिया और चाकू से हमला कर दिया।

    हमलावरों ने पेट-छाती पर किए चाकू से वार

    हमलावरों ने चाकू से लोगों के पेट और छाती पर वार किए हैं। घायलों की पहचान शंकर बागड़ा, मुरारीलाल, राम पारीक, लाखन सिंह जादौन, पुष्पेंद्र और दिनेश शर्मा सहित अन्य का अस्पताल में इलाज चल रहा है। लोगों का कहना था कि हमारा शांतिपूर्ण प्रोग्राम चल रहा था। जबरन स्थिति को बिगाड़ा गया और चाकूबाजी की गई। जिसके बाद मौके पर रात को ही अतिरिक्त पुलिस जाब्ता तैनात किया गया। हमला करने वाले नसीब चौधरी और उसके बेटे को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। वहीं अन्य हमलावरों की तलाश की जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर लोगों ने थाने का भी घेराव किया। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

  • फ्लैट में भीषण आग लगने से 2 लोगों को मौत, 4 घायल, देखें वीडियो

    फ्लैट में भीषण आग लगने से 2 लोगों को मौत, 4 घायल, देखें वीडियो

    नई दिल्लीः दिल्ली के शाहदरा जिले के भोलानाथ नगर इलाके में आज सुबह एक फ्लैट की तीसरी मंजिल में आग लग गई। मिली जानकारी के अनुसार घटना सुबह करीब 5.50 बजे की है। आग इतनी भीषण थी कि इस घटना में 2 लोगों की मौत हो गई। घटना की सूचना स्थानीय लोगों द्वारा दमकल विभाग और पुलिस को दी गई। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम और फायर ब्रिगेड तुरंत मौके पर पहुंची। दमकल विभाग के कर्मी ने बताया कि घटना के समय घर में परिवार के 6 सदस्य मौजूद थे। सभी को अस्पताल पहुंचाया गया, जिसमें से दो लोगों की मौत हो गई। आग लगने के कारणों की फिलहाल जांच की जा रही है। वहीं दूसरी ओर शाहदरा जिले के डीसीपी के मुताबिक भोलानाथ नगर में एक घर में आग लगने से 2 की मौत हो गई और 4 घायल हुए हैं। सभी घायल और मृतक एक ही परिवार के सदस्य हैं। उन्होंने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि मृतक की मौत दम घुटने से हुई है। घटना की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल टीम को मौके पर बुलाया गया है और मामले की गहनता से जांच की जा रही है। वहीं आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।

    फ्लैट में भीषण आग, देखें वीडियो

  • Jalandhar News : दुबई भेजने के नाम पर धोखाधड़ी मामले में वांछित महिला ट्रैवल एजेंट काबू

    Jalandhar News : दुबई भेजने के नाम पर धोखाधड़ी मामले में वांछित महिला ट्रैवल एजेंट काबू

    जालंधर,ENS : दुबई में हैवी ड्यूटी ड्राइवर की नौकरी दिलवाने का झांसा देकर लाखों रुपये ठगने वाली महिला को थाना बस्ती बावा खेल की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला की पहचान परमजीत कौर निवासी गांव बेगोवाल कपूरथला के तौर पर हुई है। आरोपी महिला 2 साल से वांछित थी। थाना बस्ती बाबा खेल की पुलिस को दी शिकायत में शेर सिंह कालोनी के रहने वाले बलविंदर कुमार ने बताया कि वह दुबई जाना चाहता था।

    उसके किसी जानकार से उसे परमजीत कौर के बारे में पता चला था। जिसके बाद वह उससे मिला। परमजीत कौर ने उसे दुबई में हैवी ड्यूटी ड्राइवर नौकरी लगवाने के लिए 3.50 लाख रुपये मांगे, जिसमें से उसने 1.62 लाख रुपये परमजीत को दे दिए थे। लेकिन परमजीत ने न तो उसे दुबई भेजा और न ही उसके पैसे वापिस किए। उसने कई बार उससे पैसे वापिस मांगे लेकिन वह उल्टा उसे धमकाने लगी।

    पुलिस ने शिकायत के आधार पर 23 नवंबर 2022 को महिला एजेंट पर मामला दर्ज कर लिया था। वह इस मामले में वांछित थी। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर परमजीत को बीते दिन गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी महिला को अदालत में पेशकर रिमांड पर लिया जाएगा।