Blog

  • पति-पत्नी से मारपीट करने के आरोप में मामला दर्ज

    पति-पत्नी से मारपीट करने के आरोप में मामला दर्ज

    ऊना/ सुशील पंडित: पुलिस थाना अम्व के अंतर्गत आते गांव मुबारिकपुर में पति-पत्नी से मारपीट करने के आरोप में मामला दर्ज हुआ है।पुलिस थाना अम्व में दी शिकायत में अनीता कुमारी पत्नी अमीत कुमार निवासी मुवारिकपुर ने आरोप लगाया कि बीती रात करीब 9.32 बजे बच्चे इसके घर में तोड़फोड़ कर रहे थे और जव इसने उन्हे ऐसा करने से रोका तो उन बच्चों के अभिभावकों जिनमें हरदेव सिंह, हरदियाल सिंह, बलवीर सिंह, नरदेव सिंह, नरेश कुमार, निशान्त सिंह,विवेक ठाकुर, नवीन ठाकुर, अभिषेक ठाकुर निवासी मुबारिकपुर ने इस के साथ मारपीट की।

    उसके बाद इसने अपनी पति अमित कुमार को इस घटना के बारे में फोन पर बताया और जव इसका पति घर आया तो उन्होंने उसके साथ भी मारपीट की।वहीं पुलिस ने मेडिकल परीक्षण रिपोर्ट आने पर विभिन्न धाराओं के अंतर्गत थाना अम्ब में उपरोक्त सभी पर थाना अम्व में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

  • रास्ता रोककर मारपीट करने के आरोप में मामला दर्ज

    रास्ता रोककर मारपीट करने के आरोप में मामला दर्ज

    ऊना/सुशील पंडित: पुलिस थाना हरोली में रास्ता रोककर मारपीट करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है।
    पुलिस थाना हरोली में दी गई शिकायत में सोनू पुत्र सुभाष चन्द निवासी बाथड़ी तहसील हरोली ने आरोप लगाया कि बीते रोज इसकी राकेश, राज कुमार, साहिल, राधे श्याम, बलवीर, संजय निवासी बाथड़ी के साथ ट्रक यूनियन टाहलीवाल में बहसबाजी हो गई।
    उसके बाद यह अपना ट्रक लेने के लिए बाथड़ी चला गया। जब माइनिंग चैक पोस्ट बाथड़ी के पास पहुंचा तो उपरोक्त सभी ने इसका रास्ता रोककर इसके साथ मारपीट की। वहीं पुलिस ने शिकायत के आधार पर विभिन्न धाराओं के अंतर्गत थाना हरोली में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।
  • Punjab News: वकील पर गोली चलाने वालों को न पकड़ने पर पुलिस के खिलाफ उतरी Bar Association, देखें वीडियो

    Punjab News: वकील पर गोली चलाने वालों को न पकड़ने पर पुलिस के खिलाफ उतरी Bar Association, देखें वीडियो

    बठिंडाः 25 जनवरी को बठिंडा-अमृतसर नेशनल हाईवे पर वकील जसपिंदर पाल पर अज्ञात लोगों द्वारा गोली चलाने के मामले में बार एसोसिएशन बठिंडा पुलिस के खिलाफ उतर आई है। पुलिस द्वारा अब तक मामले कोई कार्रवाई न करने और उलटा पीड़ित को ही डराने व धमकाने का आरोप लगाते हुए बार एसोसिएशन ने शुक्रवार को अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू करते हुए पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

    एसएसपी दफ्तर के सामने प्रदर्शन करते हुए कहाकि वकीलों ने कहा कि गोली चलने की घटना को करीब दो सप्ताह से ज्यादा का समय बीत चुका है, पर पुलिस ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की और न दोषियों की पहचान कर पाई है। पुलिस द्वारा उलटा पीड़ित वकील को डराने और धमकाने की कोशिश की जा रहा है। उसका हथियार और मोबाइल भी पुलिस ने जब्त कर लिया है।

    इस कारण वकील भाईचारे में रोष है। पुलिस प्रशासन की तरफ से दोषियों के खिलाफ कोई कार्रवाई न किए जाने के चलते आज बठिंडा बार एसोसिएशन की तरफ से हड़ताल पर जाने का फैसला लिया गया है। अगर पुलिस प्रशासन की तरफ से जल्द वकील जसपिंदर पाल सिंह पर हमला करने वाले दोषियों को गिरफ्तार नहीं किया गया तो प्रदेश भर में हड़ताल की काल दी जाएगी। इसके अलावा तब तक प्रदर्शन किया जाएगा, जब तक उक्त पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जाती, जिन्होंने पीड़ित वकील को धमकाने की कोशिश की।

     

     

  • मारपीट करने के आरोप में मामला दर्ज

    मारपीट करने के आरोप में मामला दर्ज

    ऊना/ सुशील पंडित: पुलिस थाना मैहतपुर में मारपीट करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस को दी शिकायत में सुशील कुमार पुत्र स्वर्गीय कर्म चन्द निवासी गांव सोहारी, ड़ाकघर टकोली तहसील बंगाणा ने आरोप लगाया कि यह स्टेनफोर्ड़ कम्पनी मैहतपुर में काम करता है और दिनांक 2 फरवरी 25 को ड्यूटी करने के वाद घर जा रहा था तो वह शराब फैक्ट्री के पास पहुंचा तो वहां पहले से मौजूद विक्रम चौधरी, कुलदीप चन्द, भुपिंद्र राणा, अरूण कुमार, दीपक कुमार ने मुझे रोका तथा मेरे साथ बहसबाजी करने लगे।

    जब मैं विक्रम से बात कर रहा था तो उसके साथी कुलदीप व भूपेंद्र मेरे पीछे खडे थे, तभी किसी ने मेरे सिर पर किसी चीज से वार किया और उसके बाद विक्रम व उसके सभी साथियों ने मेरे साथ मार पीट की। जिस से यह चोटिल हो गया। वहीं पुलिस ने शिकायत के आधार पर विक्रम सिंह चौधरी गांव फत्तेबाल व अन्य के विरुद्ध विभिन्न धाराओं के अंतर्गत थाना मैहतपुर में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

  • पटाखा फैक्ट्री में हुआ Blast, महिलाओं सहित 4 की मौत, देखें वीडियो

    पटाखा फैक्ट्री में हुआ Blast, महिलाओं सहित 4 की मौत, देखें वीडियो

    नादियाः पश्चिम बंगाल के नादिया जिले में पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट की घटना सामने आई है। शुक्रवार को हुए इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई, जिनमें 3 महिलाएं भी शामिल हैं। हादसे के कारण का अभी तक पता नहीं चल पाया है। दरअसल, शुक्रवार दोपहर को नादिया के कल्याणी के रथतला के घनी आबादी वाले इलाके में एक पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट की घटना घटी। विस्फोट की तीव्रता से पूरी पटाखा फैक्ट्री जलकर खाक हो गई। आशंका है कि मरने वालों की संख्या और बढ़ सकती है।

    पुलिस ने यह भी बताया कि ये पटाखा फैक्ट्री कल्याणी के रथतला के भीड़भाड़ वाले आवासीय इलाके में स्थित थी। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि विस्फोट स्थल से चार लोगों को बचाया गया। जिन्हें आनन-फानन में पास के जेएनएम अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस अधिकारी ने यह भी कहा कि घायल महिला की हालत गंभीर है। उन्होंने कहा कि हम मृतक और घायल व्यक्ति की पहचान सुनिश्चित करने की कोशिश कर रहे हैं। साथ ही यह भी पता लगा रहे हैं कि क्या मृतक और घायल कारखाने में कर्मचारी थे। अधिकारी ने बताया कि फोरेंसिक टीम के विशेषज्ञों की एक टीम घटनास्थल पर जा रही है।

    विस्फोट के बाद फैक्ट्री में लगी आग पर करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद काबू पा लिया गया। मौके पर जांच जारी है। कल्याणी पुलिस स्टेशन और दमकल विभाग की गाड़ियां घटनास्थल पर मौजूद हैं। प्रारंभिक तौर पर पुलिस को संदेह है कि आतिशबाजी बनाते समय शॉर्ट सर्किट से आग लगी और इसके बाद विस्फोट हो गया। विस्फोट के कारण फैक्ट्री की दीवार ढह गई। यह पता लगाने के लिए बचाव अभियान चल रहा है कि कहीं कोई फंसा तो नहीं है। विस्फोट के वास्तविक कारण की जांच की जा रही है।

    राज्य में पटाखा फैक्ट्रियों को लेकर बार-बार सवाल उठते रहे हैं। ज्यादातर मामलों में आरोप यह लगे हैं कि पटाखा फैक्ट्रियां अवैध रूप से चल रही हैं। घनी आबादी वाले इलाकों में इन कारखानों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने से कोई खास फायदा नहीं हुआ है। यह भी आरोप लगाया गया है कि ऐसी गतिविधियां पुलिस और प्रशासन की नाक के नीचे हो रही हैं। राज्य सरकार ने भी इस बारे में चेतावनी दी है। इस बार कल्याणी फैक्ट्री को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।

     

  • Jalandhar News: कांग्रेस ने अमेरिका राष्ट्रपति का पुतला फूंककर किया प्रदर्शन, देखें Live

    Jalandhar News: कांग्रेस ने अमेरिका राष्ट्रपति का पुतला फूंककर किया प्रदर्शन, देखें Live

    जालंधर, ENS: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ने पद संभालते ही अवैध रूप से रह रहे 104 भारतीय को डिपोर्ट किया है। वहीं भारत पहुंचने के बाद यात्रियों ने बताया कि उन्हें कैसे कैदी की तरह हाथों में हथकड़ियां और पैरों में बेड़ियां डालकर लाया गया। इस मामले को लेकर आज पूर्व विधायक राजिंदर बेरी की अगुवाई में कांग्रेस भवन से डीसी दफ्तर तक प्रदर्शन किया गया। जिसके बाद डोनाल्ड ट्रंप का पुतला फूंका गया। इस दौरान कांग्रेस ने डोनाल्ड ट्रंप के साथ पीएम मोदी की फोटो पुतले पर लगाकर प्रदर्शन किया।

    मामले की जानकारी देते हुए राजिंदर बेरी ने कहा कि भारतीय लोगों को जंजीरे डालकर भारत लाया गया जो कि निंदनीय है। उन्होंने कहा कि यात्री 40 घंटे तक जंजीरों में बंधे रहे और वह बाथरूम भी जंजीरों में गए थे। बेरी ने कहा कि जिस हालातों में भारतीयों को लाया गया वह काफी गलत है। परिवार वालों ने 40 लाख से अधिक पैसे खर्च करके बच्चों को विदेश भेजा था। केंद्र पर निशाना साधते हुए कहा कि वह विदेश में इतने लाख रुपए खर्च करके इसलिए गए थे क्योंकि भारत में रोजगार की कमी है। उन्होंने कहा कि अगर अमेरिका ने उन्हें डिपोर्ट करना था तो केंद्र सरकार को अमेरिका अपना जहाज भेजना चाहिए था, जिस तरह कोलबिंया प्रशासन अपना जहाज भेजकर यात्रियों को वापिस लेकर आया था।

    बेरी ने कहा कि पीएम मोदी कहते थे कि उनकी ट्रंप के साथ काफी अच्छी दोस्ती है। ऐसे में वह अमेरिका के राष्ट्रपति के साथ बात करें और इस मामले में संज्ञान लें। उन्होेंने कहा कि आज विजय माल्या जैसे कई कारोबारी करोड़ों रुपए का घोटाला करके विदेश चल गए, लेकिन उन्हें डिपोर्ट नहीं किया गया। इसी को लेकर उन्होंने पीएम मोदी और ट्रंप का पुतला फूंककर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि पता चला है कि एक बार फिर से पीएम मोदी अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मिलने जा रहे है। इस दौरान उन्होंने पीएम से अपील की हैकि वह ट्रंप के सामने 56 इंच का सीना तानकर उनसे मामले को लेकर बात करें। ट्रंप को बताए कि अगर वह भारतीयों के साथ इस तरह का बर्ताव करेंगे तो वह भी इस मामले को लेकर सख्त रवैय्या अपनाएंगे।

  • Jalandhar News: चोरी की घटनाओं को अंजाम देते 3 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Jalandhar News: चोरी की घटनाओं को अंजाम देते 3 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: कमिश्नरेट पुलिस ने चोरी और स्नैचिंग समेत कई वारदातों को अंजाम देने के मामले में 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले की जानकारी देते हुए एसीपी निर्मल सिंह ने बताया कि रामा मंडी की पुलिस ने नाकेबंदी के दौरान बाइक सवार युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान साहिल कुमार पुत्र अजय कुमार निवासी बगेचू मोहल्ला गांव जमशेर खास जालंधर, वंश सिंह पुत्र अमरीक सिंह निवासी नजदीक गुरुद्वारा जालंधर और हरमन पुत्र हीरा लाल निवासी गांव जमशेर खास जालंधर के रूप में हुई है।

    मामले की जानकारी देते हुए एसीपी ने बताया थाना रामा मंडी की पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एफआईआर नंबर 24, दिनांक: 04.02.2025, धारा 3(5), 304(2), बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों के कब्जे से 2 क्लीवर, 2 मोटरसाइकिल, 6 मोबाइल फोन, विभिन्न चार पहिया वाहनों का सामान और अन्य सामान बरामद किया है। जांच में सामने आया है कि तीनों आरोपियों पर पहले से ही अलग-अलग थाने में मामले दर्ज है। आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां कोर्ट से एक दिन का पुलिस रिमांड हासिल हुआ है।

  • Punjab News: कर्मियों ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शन, देखें वीडियो

    Punjab News: कर्मियों ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शन, देखें वीडियो

    होशियारपुरः मिनी सेक्रेटेरिएट के बाहर शुक्रवार को पंजाब गवर्नमेंट पेंशनर सांझा फ्रंट की तरफ से मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया गया। पंजाब सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की गई। फ्रंट के 11 सदस्य भूख हड़ताल पर बैठे। दोपहर तीन बजे डीसी को मांग पत्र भी सौंपा गया। उनसे कहा कि उनकी मांगों को जल्द पूरा किया जाए।फ्रंट के उप प्रधान सूरज प्रकाश आनंद, कुलवंत सिंह सैनी और नेताओं ने कहा कि आज पूरे पंजाब में फ्रंट के 11-11 सदस्य भूख हड़ताल पर बैठे है और सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन कर रहे है।

    सरकार की तरफ से पिछले लंबे समय से उनकी मांगों को अनदेखा किया जा रहा है। उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जा रहा है। इस कारण उनको आज भूख हड़ताल करते हुए रोष प्रदर्शन करना पड़ा। फ्रंट के सदस्यों ने रोष जताते हुए पंजाब सरकार मुर्दाबाद के नारे लगाए। कहा, जब तक सरकार उनकी मांगों को पूरा नहीं करेगी, उनका संघर्ष जारी रहेगा। नेताओं ने चेतावनी देते हुए पंजाब सरकार को कहा कि अगर उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो आने वाले विधानसभा सेशन के समय मोहाली में रैली की जाएगी और सरकार के खिलाफ रोष जताया जाएगा।

     

     

     

     

  • Jalandhar News: रूस में भारतीयों के शव बरामद, कांग्रेस विधायक और जगदीप का आया बयान, देखें वीडियो

    Jalandhar News: रूस में भारतीयों के शव बरामद, कांग्रेस विधायक और जगदीप का आया बयान, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: एक ओर जहां अमेरिका के राष्ट्रपति बनते ही डोनल्ड ट्रंप ने भारतीय नागरिकों के लिए कड़े आदेश जारी कर उन्हें डिपोर्ट करके वापिस भारत भेजा है तो वहीं अब रूस और यूक्रेन में चल रही जंग लगातार जारी है। जालंधर के पीड़ित जगदीप सहित 13 परिवारों के सदस्य अभी तक रूस में फंसे हुए है। हाल ही में यूक्रेन ने सरकार और परिजनों को डीएनए टेस्ट के लिए पत्र जारी किया था। वहीं अब कांग्रेस विधायक और रूस आर्मी में फंसे मनदीप कुमार के भाई जगदीप कुमार ने रूस में कुछ भारतीयों के शव मिलने की बात कही है। उन्होंने कहा कि जो डीएनए टेस्ट रशिया सरकार ने भारत सरकार से मांगे हैं वह शायद इसी के कारण ही मांगे गए है।

    जालंधर कैंट से कांग्रेस विधायक प्रगट सिंह ने कहा कि रूस में फंसे मनदीप के भाई जगदीप कुमार ने आज उनसे मुलाकात की है। उन्होंने कहा कि जगदीप को जो भी आर्थिक या फाइनेंशियल मदद होगी वह उसे करेंगे। अमेरिका सरकार द्वारा भारतीय नागरिकों को डिपोर्ट किए जाने को लेकर परगट सिंह ने कहा कि इस मामले में केंद्र सरकार को अमेरिका से बात करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि केंद्र और पंजाब सरकार को डिपोर्ट हुए यात्रियों की मदद करनी चाहिए। केद्र और पंजाब सरकार पर निशाना साधते हुए खेती के मुद्दे को लेकर कहा कि आज उसमें जो बाते की गई थी, हकीकत में ऐसा कुछ नहीं है। हमारी सरकारे अधिकतर सोशल मीडिया पर बाते करती है। हमें एजुकेशन सहित कई मामले में सुधार लाने की जरूरत है।

    जगदीप ने कांग्रेस विधायक परगट सिंह के मुलाकात की। इस दौरान जगदीप ने कहा कि वह रूस से भाई को वापिस भारत लाने से आर्थिक मदद के लिए मिला था। जहां परगट सिंह ने 50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता की और कहा प्रशासन द्वारा भी जो सहायता होगी उसे करवाएंगे। सासंद संत सीचेंवाल से मुलाकात को लेकर जगदीप ने कहा कि वह उनके पास केंद्र तक अपनी आवाज को पहुंचाने के लिए गए थे। दरअसल, रूस की आर्मी में फंसे भाई को छुड़वाने के लिए संत सींचेवाल के जरिए आगे का रास्ता मिला। उन्हें पता चला था कि विदेशों में फंसे कई लोगों को संत सींचेवाल द्वारा छुड़वाकर भारत लाया जा चुका है।

    इस दौरान संत सींचेवाल को पत्र दिए थे ताकि वह उनके पत्र विदेश मंत्रालय के पास रखे और भाई को जल्द वापिस लाया जाए, लेकिन एक वर्ष का समय हो गया है, अभी तक भाई रूस में फंसा हुआ है। वहीं रूस द्वारा जारी पत्र के जरिए परिजनों के डीएनए टेस्ट करवाने को लेकर जगदीप ने कहा कि उसकी 3 मार्च 2024 को भाई से बात हुई थी। वहीं रूस प्रशासन द्वारा डीएनए टेस्ट को लेकर कहा कि रूस को कुछ लोगों के शव मिले है, जिसको लेकर उन्होंने केंद्र और पंजाब सरकार के जरिए उन्हें डीएनए टेस्ट करवाने के लिए कहा है। जगदीप ने कहा कि टेस्ट का खर्चा 25 से 30 हजार है। आर्थिक तंगी के कारण वह इतना महंगा टेस्ट नहीं करवा सकते।

    इसलिए प्रशासन से डीएनए टेस्ट में मदद करवाने के लिए अपील की है। जिसके चलते कल फोन करके उन्हें बताया कि दिल्ली के एम्स अस्पताल में उनके टेस्ट हो जाएगे। जिसमें 3 से 4 ग्रुप बनाए जाएंगे, दरअसल, 13 परिवारों को टेस्ट होने है। जगदीप ने कहा कि इसके बाद वह 2 से 3 दिनों में रूस में भाई से मिलने के लिए जाएंगे। जगदीप ने कहा कि 13 परिवारों ने केंद्र और अपने राज्यों से मदद की गुहार लगाई, लेकिन अभी तक किसी ने मदद नहीं की।

  • Punjab News: 33 साल बाद बढ़ेगी पानी की सप्लाई, देखें वीडियो

    Punjab News: 33 साल बाद बढ़ेगी पानी की सप्लाई, देखें वीडियो

    रोपड़ः जिले को लोगों को बड़ी राहत मिलने जा रही है। दरअसल, जल्द ही हर घर में पानी की सप्लाई मिलनी शुरू हो जाएंगी। ऐसे में अब लोगों को पानी के लिए किसी परेशानी की सामना नहीं करना पड़ेगा। आप सरकार की तरफ से वाटर सप्लाई विभाग के साथ मिलकर प्रोजेक्ट तैयार किया गया था, जिसे मुख्यमंत्री की तरफ से मंजूरी मिलने के बाद लोकल बाडी मंत्री डा. रवजोत ग्रेवाल की तरफ से इसकी शुरुआत की गई है।

    शहर में नहर से पीने के पानी की सप्लाई होती है। 1992 में जितनी सप्लाई थी, उतनी ही आज हो रही, जबकि शहर की आबादी कई गुणा बढ़ चुकी है। 33 साल में किसी सरकार की तरफ से पानी की सप्लाई बढ़ाने को लेकर कोई कदम नहीं उठाया गया था। अब आप सरकार ने लोगों की राहत देते हुए इसके लिए कदम उठाते हुए प्रोजेक्ट की शुरुआत ही।
    इस प्रोजेक्ट के दिसंबर 2025 में पूरा होने की संभावना है, जिसके बाद शहरवासियों की पानी को लेकर कोई परेशानी नहीं आएगी।