Blog

  • Jalandhar News: Travel Agent The Maninder और Gomsi के खिलाफ FIR दर्ज, देखें वीडियो

    Jalandhar News: Travel Agent The Maninder और Gomsi के खिलाफ FIR दर्ज, देखें वीडियो

    बिना लाइसेंस के विदेश भेजते Travel Agents जोधा सिंह और संंदीप उर्फ काली पर भी गिरी गाज

    जालंधर, ENS: बस स्टैंड की पुलिस चौंकी के पास द मनिंदर सिंह ट्रैवल एजेंट द्वारा कनाडा भेजने के नाम पर 25 लाख रुपए लेकर उनके साथ मारपीट करने और पासपोर्ट रखने के मामले में पुलिस ने मनिंदरपाल सिंह और पार्टनर गोमसी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा है कि ट्रैवल एजेंट मनिंदर सिंह और साथी गोमती दोनों फरार चल रहे है। वहीं 2 अन्य मामले में एफआईआर दर्ज की है। जिसमें एक शाहकोट के ट्रैवल एजेंट जोधा सिंह के खिलाफ मामला दर्जा किया गया, जबकि दूसरा मामला बस्ती बावा खेल में संंदीप उर्फ काली के खिलाफ दर्ज किया गया है। मामले की जानकारी देते हुए हरपिंदर जीत कौर ने कहा कि वह एनआआई भाई को लेकर एजेंट के पास आई थी। महिला का कहना है कि वह पिछले एक साल से बच्चों के पासपोर्ट लेने और एजेंट द्वारा पैसे वापिस ना किए जाने को लेकर चक्कर काट रही है। लेकिन अब एजेंट मनिंदर द्वारा कहा जा रहा है कि वह उन्हें अवैध रूप (2 नंबर) से कनाडा भेज देते है। पीड़िता ने कहा कि जब उसने विरोध किया तो एजेंट मनिंदर सिंह भड़क गया और उनसे झगड़ना करने लगा। इस दौरान एजेंट मनिंदर ने साथियों के साथ मिलकर पिता, चाचा और भाई पर हमला कर दिया। जिसके बाद मनिंदर सिंह ने पिस्टल का बट भाई के सिर पर मारकर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। पीड़िता ने अपना पास्पोर्ट और पैसे वापिस लेने की गुहार लगाई है। इस मामले में वहीं मामले की जानकारी देते हुए एसीपी भारत मसीह ने कहा कि उनके द्वारा ट्रैवल एजेंट मनिंदर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पीड़ित ने शिकायत दी थी एजेंट पिछले एक साल से उन्हें परेशान कर रहा था। मामले की जांच के बाद मनिंदर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। मनिंदर ने पीड़िता से कनाडा के लिए 25 लाख रुपए लिए थे और 4 पास्टपोर्ट रखे हुए थे। मनिंदर के खिलाफ 115 सब सेक्शन 2, 126, 316 सब सेक्शन 3 और 13 पीटीपी एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। वहीं डोंकी लगाकर भेजने की जांच की जा रही है। एसीपी ने कहा कि एजेंट लोगों से कनाडा भेजने के इतने पैसे नहीं ले सकता, क्यों कि एजेंट के पास जो लाइसेंस है वह कंसल्टेंट ट्रैवल है, वह लोगों को कंसल्टेंट कर सकता है, जिसकी एक हजार रुपए फीस हो सकती है। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों जालंधर हाइट्स में एक मामला ट्रैवल एजेंट के खिलाफ दर्ज हुआ है। सदर थाने में संदीप और जोधबीर पर मामला दर्ज हुआ है। दोनों बिना लाइसेंस के ट्रैवल एजेंट का काम कर रहे थे। इस मामले में नोटिस जारी किया जा चुका है। बताया जा रहा है कि किसी गोयल नामक व्यक्ति पर मामला दर्ज किया गया था, वहीं इस मामले को लेकर एसीपी ने कहा कि इसकी जांच उच्च अधिकारियों द्वारा की जा रही है, कुछ दिनों में उसको लेकर खुलासा किया जाएगा।  
  • Punjab News: करोड़ों की हेरोइन व अमेरिकी ग्लोक सहित 7 हथियार बरामद, 6 गिरफ्तार,देखें वीडियो

    Punjab News: करोड़ों की हेरोइन व अमेरिकी ग्लोक सहित 7 हथियार बरामद, 6 गिरफ्तार,देखें वीडियो

    फिरोजपुरः पुलिस राज्य से नशा खत्म करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। हाल ही में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। जिला पुलिस ने 2.5 करोड़ रुपये की हेरोइन, 7 अवैध पिस्तौल जब्त के साथ 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जब्त हथियारों में एक अमेरिका निर्मित ग्लॉक पिस्तौल भी शामिल है।

    जानकारी देते हुए एसएसपी फिरोजपुर सौम्या मिश्रा ने बताया कि फिरोजपुर पुलिस की सीआईए टीम को इनपुट मिला था कि कुछ लोग बाहर से हथियार व हेरोइन लाकर फिरोजपुर व उसके आसपास के इलाकों में बेच रहे हैं, जिसके तहत पुलिस ने टीमें गठित की और जांच के दौरान 2 गिरोह को पकड़ने में सफलता हासिल की, जिसमें हेरोइन के साथ एक ग्लॉक पिस्तौल बरामद की गई। इनमें से दिलप्रीत सिंह को फिरोजपुर पुलिस ने हेरोइन व हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। जब आगे-पीछे की कड़ियों की जांच की गई तो उसके 2 साथियों को भी गिरफ्तार किया जो दिलप्रीत के साथ मिलकर हेरोइन बेचते थे और अवैध हथियार दिखाकर लूटपाट की वारदातों को भी अंजाम देते थे। इनके खिलाफ पहले भी कई मामले दर्ज हैं।

    दूसरी बरामदगी में भी पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है जिनके पास से 6 अवैध हथियार बरामद किए गए हैं। उन्होंने बताया कि ये लोग पंजाब के बाहर से अवैध हथियार लाकर बेचने का धंधा करते थे और ये अपना गिरोह बनाकर पंजाब में लूटपाट की वारदातों को अंजाम देने की फिराक में थे। पकड़े गए तीनों आरोपियों पर पहले भी लूटपाट के मामले दर्ज हैं।

    उल्लेखनीय है कि जब्त हथियारों में एक यूएस निर्मित ग्लॉक पिस्तौल भी है जिसे पुलिस ने इन आरोपियों से बरामद किया है। पुलिस अब आगे की छापेमारी कर रही है ताकि पता लगाया जा सके कि बाहर से पंजाब में लाए जा रहे अवैध हथियार कहां से आ रहे हैं और इन्हें सप्लाई करने वाला मुख्य किरदार कौन है।

  • Jalandhar News: मीटर लगाने को लेकर रिश्वत लेता PSPCL कर्मचारी गिरफ्तार

    Jalandhar News: मीटर लगाने को लेकर रिश्वत लेता PSPCL कर्मचारी गिरफ्तार

    जालंधर, ENS: पंजाब विजिलेंस ब्यूरो द्वारा चलाए गए भ्रष्टाचार विरोधी अभियान के दौरान पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (पीएसपीसीएल) के कार्यालय, गांव बडिंग, जालंधर छावनी में तैनात शिकायत प्रबंधन शाखा (सीएचबी) के सहायक चरणजीत सिंह को 2000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उपरोक्त आरोपी को सैनिक विहार, गांव ढिल्लवां, जिला जालंधर निवासी राकेश कुमार की शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है।

    प्रवक्ता ने कहा कि शिकायतकर्ता ने विजिलेंस ब्यूरो से संपर्क कर आरोप लगाया है कि जालंधर रोज कालोनी बडिंग में अपने रिश्तेदार के घर पर घरेलू बिजली आपूर्ति के लिए नया मीटर लगाने के बदले संबंधित जूनियर इंजीनियर (जेई) सुरजीत सिंह के लिए 5000 रुपये और खुद के लिए 500 रुपये की रिश्वत की मांग की थी। शिकायतकर्ता ने कहा कि उक्त आरोपी सीएचबी ने 31-01-2025 को उस घर में बिजली मीटर लगाते समय उससे 3500 रुपये ले लिए और शेष राशि बाद में देने को कहा था। अब उक्त आरोपी पीड़ित से बकाया राशि 2000 रूपये की मांग कर रहा है और धमकी दे रहा है कि नहीं तो वह मीटर को उतवा देंगा।

    प्रवक्ता ने बताया कि पीड़ित की शिकायत की प्रारंभिक जांच के बाद, जालंधर रेंज की विजिलेंस ब्यूरो टीम ने जाल बिछाया। जिसके दौरान आरोपी सीएचबी सहायक को 2 सरकारी गवाहों की उपस्थिति में शिकायतकर्ता से 2000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में विजिलेंस ब्यूरो के जालंधर रेंज थाने में उक्त आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि इस मामले की आगे की जांच के दौरान संबंधित जेई की भूमिका की भी जांच की जाएगी।

  • Punjab News: Civil Hospital में फर्जी डॉक्टर ने मरीज को ठगा, देखें वीडियो

    Punjab News: Civil Hospital में फर्जी डॉक्टर ने मरीज को ठगा, देखें वीडियो

    मोहालीः फेज-6 के सिविल अस्पताल में एक और मरीज को ठगने का मामला सामने आया है। इस बार भी ठगी उसी ठग ने की है जो कि छह माह पहले सिविल अस्पताल में आकर खुद को डॉक्टर बताकर एक बुजुर्ग से 20 हजार रुपये ठगकर ले गया था। इसकी पहचान सीसीटीवी फुटेज में हुई है। इस बार भी ठग ने उसी तरीके से एक अन्य बुजुर्ग से 3500 रुपये ठग लिए हैं। शिकायतकर्ता बुजुर्ग जसवीर सिंह निवासी चमकौर साहिब ने सिविल अस्पताल के एसएमओ और फेज-6 की पुलिस चौकी में शिकायत दे दी है।

    अस्पताल प्रशासन ने सीसीटीवी फुटेज खंगाली तो पता चला कि दोनों बार एक ही आरोपी ने ठगी की है। बुजुर्ग जसवीर सिंह ने बताया कि वह सुबह अस्पताल में चेकअप करवाने पहुंचे थे। ओपीडी की पर्ची कटवाई और डॉक्टर को दिखाने अंदर जा रहे थे तो रास्ते में आरोपी ठग मिल गया और उसकी पर्ची देखकर कहा कि वह डाॅक्टर है और वो ही चेकअप करेगा। उसने कहा कि आपके पास बड़े नोट हैं तो उसे दे दो और बदले में छोटे नोट ले लो। इस पर जसवीर ने उसे जेब से पांच-पांच सौ के 7 नोट दे दिए।

    नोट लेकर ठग ने उसे डाॅक्टर के कमरे में बैठाया और वहां से बोल कर गया कि वह दो मिनट में आ रहा है। जब काफी देर तक वह नहीं आया तो जसवीर सिंह को अहसास हुआ कि उसके साथ ठगी हुई है। इसके बाद उन्होंने एसएमओ को शिकायत दी तो सीसीटीवी कैमरे चेक किए गए। हैरानी है कि वारदात के छह महीने बाद भी आरोपी पुलिस की पकड़ में नहीं आ सका। प्रबंधन ने सीसीटीवी कैमरे से ठग की फोटो लेकर पूरे अस्पताल में पोस्टर बनाकर चिपका दी है कि यह ठग दिखे तो तुरंत पुलिस को सूचित करें।

  • Punjab News: पिस्तौल के बल पर गोलगप्पे विक्रेता से लूट, देखें वीडियो

    Punjab News: पिस्तौल के बल पर गोलगप्पे विक्रेता से लूट, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः जिले में चोरी और लूटपाट की वारदातें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। लुटेरे दिन दिहाड़े वारदातों को अंजाम देते नजर आते हैं। ताजा मामला कादियां के बुट्टर रोड से सामने आया है जहां, एक गोलगप्पे विक्रेता से कुछ लुटेरों द्वारा नकदी छीन ली गई। घटना के बाद पीड़ित ने पुलिस को शिकायत दी।

    जानकारी देते हुए, सुनीता और बाला ने बताया कि उसका पति कन्हैया और उसका साथी दोनों गोलगप्पे की रेहड़ी लगाते हैं। दोनों बीती रात करीब साढ़े 9 बजे काम के बाद घर आ रहे थे कि कादियां के बुट्टर रोड के पीछे मोहल्ले में मोटरसाइकिल सवार 2 बदमाशों ने दोनों को घेर लिया और पिस्तौल की नोक पर उनसे करीब 5 हजार रुपए लूट लिए। यह पैसे उनकी सारे दिन की कमाई थी।

    दूसरी ओर, जब ये प्रवासी मजदूर इस घटना की शिकायत करने पुलिस के पास गए तो पुलिस ने उनकी एक भी नहीं सुनी जिसके चलते पुलिस के प्रति उन्होंने काफी रोष जताया। उन्होंने मांग की कि हमें इंसाफ मिले तथा ऐसे आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई हो ताकि गरीब आदमी बिना किसी डर के अपनी रोजी रोटी कमा सके।

  • Punjab News: 29 दुकानों पर गिरी गाज, 2 को सील करने का Notice, देखें वीडियो

    Punjab News: 29 दुकानों पर गिरी गाज, 2 को सील करने का Notice, देखें वीडियो

    पठानकोटः नगर निगम ने बकाया जमा न करवाने वाले दुकानदारों पर सख्ती बरतनी शुरू कर दी है। जिले में नगर निगम के अधीन आती 608 दुकानों में से ढाई लाख से अधिक बकाया न देने वाले म्यूनिसिपल बाजार के 2 दुकानदारों को सील करने का नोटिस जारी किया है। इसके अलावा 27 दुकानदारों को एक हफ्ते में बकाया जमा कराने का नोटिस दिया गया है।

    बता दें, निगम की रेंट ब्रांच में 31 मार्च 2024 तक निगम की 608 दुकानों में से 104 दुकानदारों का 34.43 लाख रुपए बकाया पेंडिंग था। 2024-25 का बजट 71 लाख रुपए मिलाकर कुल 1 करोड़ 5 लाख 43 हजार रुपए में जनवरी 2025 तक 43 दुकानदारों से 8 लाख 28 हजार रुपए की वसूली की है। शेष 61 बकायेदार दुकानदारों ने 19 दुकानों की पार्ट पेमेंट के रूप में बकाया देना शुरू कर दिया है। अब केवल 42 दुकानदार ही ऐसे है जिनका 22 लाख रुपए दुकानों का किराया पेंडिंग है इनमें से 27 लोग ऐसे हैं जिन्हें निगम द्वारा एक हफ्ते में किराये का बकाया जमा कराने के नोटिस निकाले गए है।

    निगम सुपरिंटेंडेंट दर्शना धीमान ने कहा कि 2.50 लाख से नीचे दुकानों के किराए का बकाया जमा न कराने वाले 27 लोगों को नोटिस निकाला है। डीसी आदित्य उप्पल व निगम संयुक्त कमिशनर सुरजीत सिंह के आदेशानुसार अब टाप-टू के अधीन आते म्युनिसिपल बाजार में शाप नंबर 20 पापड़ बडियां कारोबारी पर पिछले 10 साल से 4 लाख 18869 रुपए का बकाया, म्युनिसिपल बाजार में शाप नंबर 80 खिलौना कारोबारी यह दुकान अब बंद पड़ी है पर पिछले 7 साल से 2 लाख 85 हजार 194 रुपए का बकाया पेंडिंग था को एक हफ्ते में बकाया जमा न कराने पर दुकानों की सीलबंदी का नोटिस जारी किया गया है।

  • Jalandhar News: नव विवाहिता सुसाइड मामले में पति सहित 3 पर FIR दर्ज, देखें वीडियो

    Jalandhar News: नव विवाहिता सुसाइड मामले में पति सहित 3 पर FIR दर्ज, देखें वीडियो

    परिजनों ने सिविल अस्पताल में किया भारी हंगामा

    जालंधर, ENS: वेस्ट हल्के में नव विवाहिता के सुसाइड मामले में आज सिविल अस्पताल में भारी हंगामा हो गया। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस की अगुवाई में आज मृतिका का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा था। मृतका की पहचान 25 वर्षीय हरजोत कौर के रूप में हुई है। इस दौरान परिजनों द्वारा आरोपी पति, सास, ससुर, ननद और बिचौलिये की गिरफ्तारी को लेकर भारी रोष पाया गया। पीड़ित परिवार का कहना है कि ससुराल पक्ष लड़की को काफी प्रताड़ित करता था। जिसके चलते वह कुछ दिन पहले लड़की को मायके घर छोड़कर बाहर से ही चले गए। मृतिका के ताये ने बताया कि बच्ची की 3 महीने पहले फिरोजपुर के लड़के से शादी हुई थी। शादी के 20 दिन बाद वह अमेरिका चला गया। जिसके बाद लड़की को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा। पिता जावेद सिंह ने कहा कि उन्होंने 3 महीने पहले बेटी की शादी की थी। इस दौरान विचौलिये ने पहले से दहेज सहित होटल में शादी करने के लिए मांग रखी थी। जिसके बाद अब फिर से दहेज के लिए बेटी को परेशान विचौलिये द्वारा किया जाने लगा। पीड़ित ने कहा कि उसने कर्जा उठाकर बेटी की शादी की थी। दामाद के शादी के 20 दिन बाद अमेरिका जाने के बाद उसने बेटी से बात नहीं की। दामाद का नाम दविंदर सिंह है। परिवार ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मां की है और दामाद को अमेरिका से डिपोर्ट करने की अपील की है। वहीं थाना बावा खेल के एसएचओ ने कहा कि मायके परिवार में हरजोत ने फंदा लगाकर जीवनलीला समाप्त कर ली थी। इस मामले में पति, सास और ससुर पर केस दर्ज कर लिया है। आरोपी घर से फरार चल रहे है। आरोपियों के नाम मनिंदर सिंह, बलबीर सिंह और कमलेश कौर है। थाना प्रभारी ने कहा कि आज परिजनों की मौजूदगी में हरजोत का पोस्टमार्टम करवाया गया है। उन्होंने कहा कि लड़की के संस्कार अभी नहीं किया जा रहा है, क्योंकि परिजनों का कहना है कि उनका बेटा विदेश से आ रहा है, उसके बाद ही लड़की का अतिंम संस्कार किया जाएगा।
  • मांझा फैक्ट्री में ब्लास्ट से 3 की मौत, मालिक का हाथ कटकर 5 फीट दूर गिरा, देखें वीडियो

    मांझा फैक्ट्री में ब्लास्ट से 3 की मौत, मालिक का हाथ कटकर 5 फीट दूर गिरा, देखें वीडियो

    बरेलीः शहर के बाकरगंज इलाके में एक मांझा फैक्ट्री में बलास्ट होने की घटना सामने आई है। इस घटना में 3 लोगों की मौत हो गई, तीनों के शवों के चीथड़े उड़ गए। वहीं घटना में मालिक का हाथ कटकर 5 फीट दूर गिरा। विस्फोट इतना जबरदस्त था कि इसकी आवाज दूर-दूर तक सुनाई दी, जिससे इलाके में अफरातफरी मच गई। सूचना मिलते ही कई थानों की पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे।

    घटना में फैक्ट्री मालिक 45 वर्षीय अतीक रजा और 24 वर्षीय मजदूर सरताज की मौके ही मौत हो गई थी, जबकि 29 वर्षीय मजदूर फैजान हादसे में बुरी तरह से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। मांझे को अधिक तेजधार बनाने के लिए शीशे के मिश्रण में गंधक और पोटाश मिलाया जाता है, जो विस्फोटक के रूप में काम करता है। बताया जा रहा है कि गोदाम में बड़ी मात्रा में बारूद (गंधक-पोटाश) जमा था, जो अचानक फट गया।

    सीओ संदीप कुमार ने बताया कि हमें इस बात की सूचना मिली थी कि घर में सिलेंडर फटा है। इसमें 3 लोगों की मौत हो चुकी है। सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची। यहां पता चला कि सिलेंडर ब्लास्ट नहीं हुआ है। सीओ ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि गंधक और पोटाश शीशे के पाउडर के साथ केमिकल बनाते समय ब्लास्ट हुआ। फिल्ड यूनिट मौके पर आ रही है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है। धमाके के कारणों का पता लगाया जा रहा है। बाकरगंज माझा बनाने का एक बड़ा हब है। इस तरह की यह पहली घटना संज्ञान में आ रही है।

  • Jalandhar ED का M/s Vuenow Marketing Services के खिलाफ एक्शन

    Jalandhar ED का M/s Vuenow Marketing Services के खिलाफ एक्शन

    6 प्रॉपर्टी, 73 बैंक खाते, 26 Luxury Vehicles को किया जब्त

    जालंधर, ENS: ईडी की टीम द्वारा लगातार सख्ती से कार्रवाई की जा रही है। वहीं जालंधर ईडी की टीम ने M/s Vuenow Marketing Services Ltd के खिलाफ कार्रवाई की है। इस दौरान जहां 6 अचल संपत्तियों को अस्थायी रूप से जब्त किया है, वहीं 73 बैंक खाते और 26 लक्जरी वाहनों को अस्थायी रूप से जब्त किया गया। जिनकी कीमत 178.12 करोड़ रुपए बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार 06.02.2025 को पीएमएलए, 2002 के प्रावधानों के तहत M/s Vuenow Marketing Services Ltd और अन्य के खिलाफ चल रही जांच के दौरान यह कार्रवाई की गई है। ED टीम ने M/s Vuenow Marketing Services Ltd, बिग बॉय टॉयज सहित अन्य के खिलाफ बड़े स्तर पर कार्रवाई की है। बता दें कि M/s Vuenow Marketing Services Ltd और बिग बॉय टॉयज से जुड़ी मंडेशी फूड्स प्राइवेट लिमिटेड, प्लैंकडॉट प्राइवेट लिमिटेड, बाइटकैनवास एलएलपी, स्काईवर्स, स्काईलिंक नेटवर्क और संबंधित संस्थाओं के खिलाफ ईडी ने 17 से 20 जनवरी को सर्च की थी। जिसमें उन्होंने एक लैंड क्रूजर (2.20 करोड़), मर्सिडीज जी-वैगन (4 करोड़), 3 लाख रुपए कैश, आपत्तिजनक दस्तावेज, रिकॉर्ड और डिजिटल डिवाइस समेत कई सामान जब्त किए था। ED की शिकायत पर नोएडा के गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने BNS 2023 की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया था। ED की जांच में सामने आया था कि व्यूनाउ मार्केटिंग सर्विसेज लिमिटेड ने दूसरी कंपनियों के साथ मिलकर विभिन्न निवेशकों को झांसा दिया। उन्हें क्लाउड पार्टिकल्स बेचने और उन पार्टिकल्स को वापस लीज पर देने (SLB मॉडल) की आड़ में ज्यादा रिटर्न देने की बात कही गई। जबकि इसके लिए उनके पास कोई इन्फ्रास्ट्रक्चर नहीं था। बता दें कि अब तक जब्त की गई गाड़ियों में दो जी-वेगन, एक एक्सयूवी लेक्सेस, एक रेंज रोवर, रूबीकॉन, ऑडी आर-8, रेंज रोवर स्पोर्ट्स सहित अन्य लग्जरी गाड़ियां शामिल हैं। इन सब चीजों से हुई इनकम से व्यूनाउ मार्केटिंग सर्विसेज लिमिटेड और उससे जुड़ी अन्य कंपनियों ने लग्जरी वाहनों की खरीद की। शेल कंपनियों के माध्यम से सैकड़ों रुपए के फंड को रूट किया और संपत्तियों में निवेश के माध्यम से आगे डायवर्ट किया। इससे पहले PMLA, 2002 के प्रावधानों के तहत 26 नवंबर 2024 को व्यूनाउ मार्केटिंग सर्विसेज लिमिटेड और संबंधित संस्थाओं के विभिन्न परिसरों में तलाशी भी ली गई थी।  
  • Punjab News: America से डिपोर्ट होकर आए नौजवान ने डाली पोस्ट, भड़का मुद्दा, देखें वीडियो

    Punjab News: America से डिपोर्ट होकर आए नौजवान ने डाली पोस्ट, भड़का मुद्दा, देखें वीडियो

    अमृतसरः अमरीका सरकार की ओर से 104 भारतीयों को डिपोर्ट करके भारत वापस भेज दिया है। जिसके बाद सोशल मीडिया पर एक नौजवान ने पोस्ट साझा की। जिसमें उसने कहा कि उसके पास सिमरनजीत सिंह मान की लिखी लैटर थी। जब इस संबंध में अमरीका के जज ने इस संबंधी जानकारी हासिल करने की कोशिश की तो सिमरन जीत सिंह मान के दफ्तर फोन किया तो उन्होंने साफ मना कर दिया कि इन्हें भारत से कोई भी खतरा नहीं है।

    जिसके बाद मामला गरमा गया है। इसको लेकर शिरोमणि अकाली दल अमृतसर के बुलारे हरपाल सिंह बलेन के कहा कि पिछले लंबे समय से सरकार की ओर से हमारे खिलाफ नैरेटिव बनाए जा रहे है। सिखों की अवाज को दबाया जा रहा है। सरकार विदेश में हमारे सिखों के कत्ल करवा रही है। उन्हें सिमरनजीत सिंह मान से भी डर लग रहा है, क्योंकि सिमरनजीत सिंह मान ने अपने डेढ़ साल के कार्यकाल के दौरान पूरे विश्व के सामने सरकार की पोल खोली है। अब फेक आईडी बनाकर झूठी पोस्ट डाले जा रहे है, जिस पर हमें विश्वास नहीं करना चाहिए।