Blog

  • Jalandhar News: फिल्मी स्टाइल में मेडिकल की दुकान पर लुटेरों ने घटना को दिया अंजाम, एक काबू, देखें वीडियो

    Jalandhar News: फिल्मी स्टाइल में मेडिकल की दुकान पर लुटेरों ने घटना को दिया अंजाम, एक काबू, देखें वीडियो

    लुटेरों ने दुकानदार पर गंडासी से किया वार

    जालंधर, ENS: महानगर के पॉश एरिया लद्दवाली में मेडिकल की दुकान में 3 लुटेरों ने फिल्मी स्टाइल में घटना को अंजाम दिया। जहां लुटेरों ने तेजधार हथियारों के साथ दुकानदार पर हमला किया। लुटेरों ने लूट की घटना को उस समय अंजाम दिया जब मेडिकल दुकान में दुकानदार अकेला था। हैरानी की बात यह है कि शाम के समय चहल पहल और रोड पर आवाजाही होने के बावजूद लुटेरों ने घटना को अंजाम दे डाला। घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वहीं जब लुटेरे भागने लगे तो दुकानदार के चिल्लाने पर लोगों द्वारा एक लुटेरे को काबू कर लिया गया और मौके पर पुलिस को बुलाकर उनके हवाले कर दिया। लेकिन इस घटना से साफ जाहिर होता है कि अपराधी बेख़ौफ़ होकर अपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। वहीं थाना रामा मंडी की पुलिस ने लूट की वारदात को लेकर मामला दर्ज कर लिया है। लूटपाट की घटना को लेकर कृष्णा मेडिकल दुकानदार बलविंदर ने कहा कि शाम ढलते ही उसकी दुकान में तीन नकाबपोश लुटेरे तेजधार हथियार लेकर दुकान के भीतर आ गए और तेजधार बड़े गंडासे से वार करने का प्रयास भी किया। बलविंदर ने कहा कि वह जैसे तैसे दुकान के पिछले गेट से बाहर निकल गया और चिल्लाना शुरू कर दिया। बलविंदर ने बताया कि लुटेरे उसका मोबाइल फोन और ₹5000 नगद लेकर फरार हो गए। लोगों ने उसके चिल्लाने की आवाज सुनकर भाग रहे एक लुटेरे को काबू कर लिया और पुलिस को बुलाकर उसे पुलिस के हवाले कर दिया। बलविंदर ने कहा कि पुलिस ने पकड़े गए लुटेरे से उसका मोबाइल तो दिला दिया, लेकिन दो लुटेरे उसका कैश लूट कर फरार हो गए। बलविंदर का कहना है कि पुलिस द्वारा इस लूट की घटना को लेकर मामला दर्ज किया गया है और साथ ही वह सरकार और पुलिस प्रशासन से अपील करते हैं कहा कि इलाके में पुलिस की गश्त बढ़ाई जाए और पीसीआर मुलाजिम को 24 घंटे के लिए गश्त पर तैनात किया जाए। लूटपाट की घटना का मुआयना करने आए थाना रामा मंडी के पुलिस अधिकारी ने बताया कि मेडिकल दुकान में 2 लुटेरे दुकान के भीतर दाखिल हुए थे और एक बाहर खड़ा था। उन्होंने बताया कि मेडिकल दुकानदार पर लुटेरों द्वारा गंडासा (तेजधार हथियार) से वार करने की कोशिश की गई और दुकानदार ने भाग कर अपनी जान बचाई। वहीं लुटेरे जब लूट की घटना को अंजाम देखकर फरार होने लगे तो दुकानदार ने शोर मचाया और आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और उनमें से एक लुटेरे को लोगों ने पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि लुटेरों के पास बड़े-बड़े गंडासे और कोहाड़ी थी, लेकिन पिस्तौल नही थी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि पकड़ा गया लुटेरा थाना बिलगा गांव शेखपुरा का रहने वाला है और जो 2 लुटेरे भाग निकले हैं उनमें से एक संतोख पुरा इलाके का रहने वाला है और दूसरे के बारे में पता नहीं चल पाया है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि लूटपाट का मामला दर्ज कर लिया गया है।
  • Jalandhar News: खालिस्तानी समर्थक सांसद अमृतपाल के चाचा हरजीत सिंह का पुलिस ने लिया रिमांड

    Jalandhar News: खालिस्तानी समर्थक सांसद अमृतपाल के चाचा हरजीत सिंह का पुलिस ने लिया रिमांड

    जालंधर, ENS: नकोदर की अदालत ने खालिस्तान समर्थक सांसद अमृतपाल सिंह के चाचा हरजीत सिंह को दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेजने का आदेश दिया है। सोमवार को उन्हें भारी पुलिस सुरक्षा के बीच सब-डिवीजनल जुडीशियल मजिस्ट्रेट सिमरनजीत कौर की अदालत में पेश किया गया था। पुलिस ने तर्क देते हुए कोर्ट से करीब 10 दिन का रिमांड की मांग की थी। मगर कोर्ट ने बचाव पक्ष की दलीलें सुनने के बाद केवल 2 ही दिन का पुलिस रिमांड मंजूर किया है।

    अब नकोदर पुलिस मामले में पूछताछ कर रही है। हरजीत सिंह इससे पहले किसी अन्य मामले में बठिंडा जेल में बंद थे। बचाव पक्ष की अर्जी पर उन्हें प्रोडक्शन वारंट पर लाकर अदालत में पेश किया गया। इस मामले में एक अन्य आरोपी हरप्रीत सिंह भी पहले से ही बठिंडा जेल में बंद है। वहीं, अमृतपाल सिंह असम की डिब्रूगढ़ जेल में नजरबंद हैं।

    पुलिस के अनुसार, 20 मार्च 2023 को हरजीत सिंह, हरप्रीत सिंह और अमृतपाल सिंह का हवाला देकर कुछ लोग पिस्तौल की नोक पर एक घर में घुस गए और डराकर वहां रहने लगे। इस घटना को लेकर थाना मेहतपुर पुलिस ने मामला दर्ज किया था। आरोपियों पर आईपीसी की धारा 449, 342, 506, 34 और आर्म्स एक्ट की धारा 25 व 27 के तहत केस चल रहा है।

  • आज का राशिफल, 30 सितंबर 2025

    आज का राशिफल, 30 सितंबर 2025

    आज आश्विन शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि, मंगलवार का दिन है। अष्टमी तिथि आज शाम 6 बजकर 7 मिनट तक रहेगी। आज 30 सिंतबर 2025, शारदीय नवरात्र का आठवां दिन है। आज देर रात 1 बजकर 3 मिनट तक शोभन योग रहेगा। साथ ही आज पूरा दिन और पूरी रात पार करके कल सुबह 8 बजकर 6 मिनट तक पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र रहेगा। आज मां दुर्गा के आठवें स्वरूप यानी मां महागौरी की उपासना की जाएगी। चलिए जानते हैं कि नवरात्रि की अष्टमी तिथि दिन किस राशि के जातकों के लिए मंगलकारी होगी और किन राशि के लोगों को संभलकर रहने की जरूरत है।

    मेष राशिः मेष राशि के जातकों के लिए आज किसी रुके हुए कार्य को पूरा करने में बड़ों की सलाह लेना उचित रहेगा। नवविवाहित व्यक्तियों के जीवन में खुशियों का आगमन होगा। आज युवाओं के लिए सफलता के नए दरवाजे खुलेंगे। आज आपको बच्चों के साथ कुछ समय बिताने का मौका मिलेगा, जिससे वे बहुत खुश होंगे। इस राशि के लवमेट के रिश्ते में और मधुरता बढ़ेगी। माता को पुष्प अर्पित करें, बच्चों की तरक्की होगी।

    वृष राशिः आज आपका मन आनंदित रहेगा। आज आपको स्टेशनरी के बिजनेस में उम्मीद से ज्यादा लाभ होगा। पिता जी आज आपको जरूरत का सामान गिफ्ट करेंगे। आज आपको स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। आज आपका दिन बड़ों-बुजुर्गों के साथ बीतेगा। साथ ही कारोबार में आ रही समस्याएं भी खत्म होंगी। मां दुर्गा की आरती करें, घर में सुख-समृद्धि बनी रहेगी।

    मिथुन राशिः आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। राजनीति से जुड़े हुए व्यक्तियों को आज बड़ी जिम्मेदारी मिलेगी, साथ ही समाज में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। आज आपका रुका हुआ काम आगे बढ़ेगा, जिससे आर्थिक समस्या खत्म होगी। आपका दाम्पत्य जीवन खुशहाल रहेगा, और आप बच्चों के साथ अच्छा समय बितायेंगे। मां दुर्गा को नारियल अर्पित करें, कार्यक्षेत्र में तरक्की के अवसर प्राप्त होंगे।

    कर्क राशिः आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आपको संभलकर फैसले लेने की जरूरत है। किसी भी व्यक्ति से बात करते समय अपने शब्दों पर नियंत्रण रखना जरुरी है। आज किसी काम में भाई का सहयोग मिलेगा। शिक्षकों के लिए दिन अच्छा रहेगा। व्यापार में रोज की अपेक्षा ज्यादा लाभ होगा, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। माता के सामने घी का दीपक जलाएं, कारोबार में बरकत होगी।

    सिंह राशिः आज आप हर तरह से चिंता मुक्त रहेंगे। महिलाओं के लिए दिन बड़ा अच्छा रहेगा। कॉमर्स फील्ड से जुड़े छात्रों को कुछ नया सीखने को मिलेगा। नौकरी में प्रमोशन की संभावना है, बॉस काम से खुश रहेंगे। व्यापार में आर्थिक लाभ होगा। अगर आप वाहन लेने का मन बना रहे हैं तो आज का दिन अच्छा है। कन्या का आशीर्वाद लें, समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा।

    कन्या राशिः आज हर कोई आपके साथ चलने की कोशिश करेगा। कोर्ट-कचहरी के मामलों से बड़ी राहत मिलेगी, जिससे परिवार में खुशहाली रहेगी। ऑफिस में नए प्रोजेक्ट को पूरा करने में जूनियर्स का सहयोग मिलेगा। आप घर पर धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन करेंगे। माता महागौरी के मन्त्र का जप करें, तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे।

    तुला राशिः आपके रुके हुए जरूरी काम समय से पूरे हो जाएंगे। कला और अभिनय के क्षेत्र से जुड़े व्यक्तियों को आज बेहतरीन अवसर प्राप्त होंगे। राजनीति में आपको बड़ी जिम्मेदारी मिलेगी। दाम्पत्य रिश्तों में मधुरता आएगी। दोस्तों के साथ घूमने का मौका मिलेगा। शाम को बच्चों के साथ घर पर गेम खेलकर समय व्यतीत करेंगे।

    वृश्चिक राशिः आज पूरे दिन आपके मन में प्रसन्नता बनी रहेगी। अगर आप नया करोबार शुरू करना चाहते हैं, तो परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा। आज ध्यान घरेलू कार्यों को पूरा करने में लगेगा। घर के बुजुर्गों की सेहत का ख्याल रखना जरूरी है। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। माता के दर्शन करें, जीवन में खुशियां बनी रहेंगी।

    धनु राशिः आज आपको जीवन में नया मुकाम प्राप्त होगा। फैशन डिजाइनर्स के दिमाग में अच्छे और क्रिएटिव विचार आएंगे, जिससे करियर में तरक्की होगी। आपके सामाजिक कामों की तारीफ होगी। ट्रांसपोर्ट के बिजनेस में बड़ा मुनाफा होगा। दाम्पत्य जीवन खुशहाल रहेगा। माता को नारियल अर्पित करें, बिजनेस की समस्याएं दूर होंगी।

    मकर राशिः आज आपका दिन अच्छा रहेगा। बिजनेस के सिलसिले में दूसरे शहर जाना पड़ सकता है, लेकिन काम सफल होगा। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी, लेकिन बिना सोचे-समझे पैसा उधार देने से बचें। छात्रों के लिए दिन अच्छा रहेगा। संतान पक्ष से खुशखबरी मिलेगी।

    कुंभ राशिः अविवाहितों को विवाह के अच्छे प्रस्ताव मिलेंगे। आज आपका दिन बहुत अच्छा रहेगा। लेखकों का सम्मान होगा और उनकी रचनाएं सराही जाएंगी। सोशल मीडिया पर एक्टिव रहना फायदेमंद साबित होगा। किसी पुराने दोस्त से बात होगी, जिससे खुशी मिलेगी। अविवाहितों को विवाह के अच्छे प्रस्ताव मिलेंगे। बच्चे पढ़ाई से ज्यादा खेलने में ध्यान लगाएंगे। माता के मंदिर पर रुई की बत्ती का दान करें, तरक्की के नए मार्ग मिलेंगे।

    मीन राशिः मीन राशि वालों, आज आप अपने सोचे हुए कार्यों को जल्दी पूरा करेंगे। लोहा व्यापारियों को उम्मीद से अधिक मुनाफा होगा। भाई से उपहार मिलेगा, जिससे खुशी होगी। सरकारी नौकरी वाले व्यक्तियों को खुशखबरी मिलेगी। जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों का समाधान निकलेगा। मां दुर्गा का आशीर्वाद लें, आर्थिक स्थिति बेहतर होगी।

  • Punjab News: 30,000 रुपये रिश्वत लेते ASI रंगे हाथों गिरफ्तार

    Punjab News: 30,000 रुपये रिश्वत लेते ASI रंगे हाथों गिरफ्तार

    चंडीगढ़: पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने भ्रष्टाचार के खिलाफ जारी अभियान के तहत एसएएस नगर जिले के लालरू थाने में तैनात सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) बलजिंदर सिंह को 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि यह कार्रवाई गिल्को वैली खरड़ निवासी एक शिकायतकर्ता की शिकायत पर की गई।

    शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि एएसआई उसके खिलाफ दर्ज आईपीसी की धारा 406 और 420 के मामले की जांच कर रहा था और जांच में राहत देने कार छोड़ने तथा भविष्य में नरमी बरतने के एवज में 20,000 रुपये रिश्वत की मांग की थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि एएसआई ने तुरंत 30 हजार रुपये की पहली किस्त की मांग की थी।

    इस पूरे लेन-देन की बातचीत शिकायतकर्ता ने रिकॉर्ड कर विजिलेंस ब्यूरो को सौंपी। प्रवक्ता ने बताया कि विजिलेंस ने शिकायत की सत्यता की जांच के बाद भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया। इसके बाद टीम ने योजना बनाकर आरोपी एएसआई को पंजाबी वैष्णो ढाबा, लालरू पर शिकायतकर्ता से रिश्वत लेते हुए दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में रंगे हाथों पकड़ लिया।

  • Punjab News: विधायक अशोक पराशर पप्पी का पलटवार, राजा वड़िंग समेत विपक्षी नेताओं पर साधा निशाना, देखें वीडियो

    Punjab News: विधायक अशोक पराशर पप्पी का पलटवार, राजा वड़िंग समेत विपक्षी नेताओं पर साधा निशाना, देखें वीडियो

    लुधियाना: सेंट्रल विधानसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी विधायक अशोक पराशर पप्पी ने पोशाक मेले को लेकर मचे विवाद पर प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष और लुधियाना से सांसद राजा वड़िंग सहित वरिष्ठ भाजपा नेताओं पर भी तीखा हमला बोला। राजा वड़िंग के हालिया बयान पर पलटवार करते हुए पप्पी ने कहा कि पहले वड़िंग अपना वजन देख लें, फिर बात करें कि कौन किस पर भारी है। उन्होंने आरोप लगाया कि मेला विवाद को जानबूझकर राजनीतिक रंग दिया जा रहा है।

    विधायक पप्पी ने कहा कि समिति द्वारा मेले के लिए एक करोड़ रुपये की राशि ली गई है, लेकिन उसका टैक्स जमा कर दिया गया है। यह जाँच का विषय है। उन्होंने बताया कि उन्हें बाहर अवैध रूप से लगाई जा रही दुकानों को लेकर लोगों से शिकायतें मिली थीं। इन दुकानों के कारण यातायात में दिक़्क़त आ रही थी और कई लोगों को अस्पताल जाने में परेशानी हो रही थी।

    उन्होंने कहा कि इन शिकायतों को देखते हुए उन्होंने जिला प्रशासन को अवगत कराया था, जिसके बाद उपायुक्त ने नोटिस जारी कर कार्रवाई के आदेश दिए। बावजूद इसके, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि ठेकेदार के कंधों पर बंदूक रखकर इस मामले को राजनीति से जोड़ रहे हैं। पप्पी ने दो टूक कहा कि जनता के चुने हुए प्रतिनिधि होने के नाते वे लोगों की आवाज़ को दबने नहीं देंगे। उन्होंने विपक्षी नेताओं को नसीहत दी कि वे जमीन पर उतरकर जनता की असल समस्याओं को समझें।

  • अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यक्रम में पहुंचे जयराम ठाकुर, आयोजकों को दी शुभकामनाएं

    अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यक्रम में पहुंचे जयराम ठाकुर, आयोजकों को दी शुभकामनाएं

    ऊना/शिमला/सुशील पंडित: पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने गंज बाजार स्थित राम मंदिर में शिमला में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के अभिनंदन कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आप सभी कार्यकर्ताओं के उत्साह और समर्पण देखने लायक है।

    पिछली बार भारतीय जनता पार्टी अल्पमत से सरकार बनाने से चूक गई इस बार अल्पसंख्यक मोर्चा उस कमी को पूरा करेगा और भारतीय जनता पार्टी की जीत मैं महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इस अवसर पर संगठन को और मज़बूत करने, पार्टी की विचारधारा को घर-घर तक पहुँचाने, अल्पसंख्यक समाज की भागीदारी को और सशक्त बनाने तथा जनहित के कार्यों में संगठन की सक्रिय भूमिका सुनिश्चित करने पर विस्तृत चर्चा हुई।

    मुझे पूर्ण विश्वास है कि आपका यह जज़्बा संगठन को नई ऊँचाइयों तक लेकर जाएगा और जनता की सेवा के संकल्प को वास्तविक रूप देगा। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद डॉ. सिकंदर कुमार, प्रदेश सचिव तिलक राज शर्मा प्रदेश युवा मोर्चा अध्यक्ष डॉक्टर सनी शुक्ला, शिमला जिला अध्यक्ष केशव चौहान शिमला शहरी से भाजपा प्रत्याशी संजय सूद समेत पार्टी के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

  •  सरकार द्वारा जीएसटी में की गई कमी,असल में केवल जुमला: सतपाल रायजादा 

     सरकार द्वारा जीएसटी में की गई कमी,असल में केवल जुमला: सतपाल रायजादा 

    ऊना/सुशील पंडित:  ऊना विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक सतपाल सिंह रायजादा ने ऊना विश्राम गृह में आयोजित पत्रकार वार्ता में भाजपा पर प्रहार किया है।उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा जीएसटी में की गई कमी जनता को राहत भले लगे, लेकिन असल में यह केवल जुमला और दिखावा है।

    पूर्व विधायक रायजादा ने कहा कि भाजपा नेताओं को कमी का जश्न मनाने की बजाय बीते आठ वर्षों में व्यापारियों और आम जनता पर डाले गए बोझ का हिसाब देना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा पहले गलती करती है और फिर उसे सुधार कर भी जश्न मनाती है। रायजादा ने कहा कि नोटबंदी के समय भी भाजपा ने ऐसा ही उत्सव मनाया था, जबकि जनता को उसकी मार झेलनी पड़ी थी। उन्होंने कहा कि जीएसटी लागू होने के बाद छोटे व्यापारी सबसे ज्यादा प्रभावित हुए और उनका कारोबार बुरी तरह से प्रभावित हुआ। व्यापार का ढांचा पूरी तरह हिल गया।

    उन्होंने कहा कि चुनावी माहौल को देखते हुए भाजपा सरकार दरों में कमी कर रही है और इसे उपलब्धि बताकर जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रही है। पूर्व विधायक ने कहा कि भाजपा नेताओं का आजकल व्यापारियों से मुलाकात कर फोटो खिंचवाना और इसे बड़ी सफलता के रूप में प्रचारित करना असलियत से कोसों दूर है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि भाजपा पहले जनता को चोट देती है और फिर मरहम लगाने का नाटक करती है। वहीं कांग्रेस हमेशा छोटे व्यापारियों, मध्यम वर्ग और आम जनता के साथ खड़ी रही है और आगे भी जनता को राहत दिलाने और उनके हक की लड़ाई लडऩे का काम करती रहेगी।

    पूर्व विधायक रायजादा ने हिमाचल के सांसद अनुराग ठाकुर पर भी हमला बोलते हुए कहा कि प्रदेश में हाल ही में आई आपदा से लोग अभी भी जूझ रहे हैं। हजारों परिवार बेघर हो गए, सडक़ें व पुल बह गए और बुनियादी ढांचा बुरी तरह प्रभावित हुआ। ऐसे में केंद्र सरकार से मदद मिलनी चाहिए थी, लेकिन अब तक कोई ठोस राहत नहीं पहुंची है। रायजादा ने कहा कि जनता सांसद इसलिए चुनती है, ताकि वह केंद्र में अपने क्षेत्र और प्रदेश की आवाज बुलंद कर सके। लेकिन अनुराग ठाकुर हिमाचल के लिए कोई विशेष पैकेज या मदद नहीं दिलवा पाए।

  • Punjab News: आयुष्मान कार्ड में लोगों को मिल रहा मुफ्त इलाज, सरकार का किया धन्यवाद, देखें वीडियो

    Punjab News: आयुष्मान कार्ड में लोगों को मिल रहा मुफ्त इलाज, सरकार का किया धन्यवाद, देखें वीडियो

    लुधियाना: पूरे भारत में आज वर्ल्ड हार्ट डे मनाया जा रहा है। इस दिन लोगों को दिल संबंधी बीमारियों के प्रति जागरुक भी किया जा रहा है। इसी क्रम में लुधियाना में एक डॉक्टर ने मीडिया के साथ बात करते हुए बताया कि आयुष्मान कार्ड जो कि सरकार के द्वारा दिया जाता है उसके अंतर्गत हार्ट संबंधी बीमारियों का फ्री इलाज किया जाता है।

    सरकार ने कई अच्छी पहलें शुरु की है जिनके जरिए जरुरतमंद अपना बड़े से बड़ा इलाज करवा सकते हैं। वहीं इस दौरान आम लोगों ने भी मीडिया के साथ बात की। उन्होंने सरकार का धन्यवाद किया और कहा कि हमें दिल संबंधी दिक्कतें आई थी और जब हम डॉक्टर के पास गए तो इलाज करवाने के कुछ समय बाद हमें अंतर भी महसूस हुआ।उन्होंने कहा कि हम सरकार का धन्यवाद करते हैं कि आयुष्मान कार्ड के जरिए हम मुफ्त इलाज दिया जा रहा है।

  • Lawrence Bishnoi Gang पर Canada सरकार का सख्त एक्शन, आतंकी संगठन की List में किया शामिल

    Lawrence Bishnoi Gang पर Canada सरकार का सख्त एक्शन, आतंकी संगठन की List में किया शामिल

    नई दिल्ली: कनाडा सरकार ने आज लॉरेंस बिश्नोई गैंग को आतंकी संगठन की लिस्ट में शामिल कर दिया है। यह फैसला कंजरवेटिव और एनडीपी नेताओं की मांग के बाद लिया गया है। इस कदम के अंतर्गत अब कोई भी कनाडाई नागरिक यदि इस गैंग की आर्थिक मदद करेगा तो यह अपराध माना जाएगा। बिश्नोई गैंग भारत से चलता है और इस गैंग के मुख्य लॉरेंस बिश्नोई पर आरोप है कि वह जेल से मोबाइल फोन के जरिए गैंग की गतिविधियां कंट्रोल करता है। कनाडा सरकार ने एक प्रेस रिलीज भी किया है जिसमें उन्होंने कहा कि यह गैंग हत्या, गोलीबारी, आगजनी और उगाही जैसी गतिविधियों में शामिल है। यह भारतीय मूल के लोगों, उनके बिजनेस और सांस्कृतिक हस्तियों को को निशाना बनाते हैं। नई लिस्टिंग के बाद कनाडाई कानून प्रवर्तन एजेंसियों को गैंग के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का अधिकार दिया गया है। इसमें उनकी संपत्ति जब्त करना, बैंक खाते फ्रीज करना और उनके समर्थकों पर मुकदमा चलाना शामिल होगा।

    मदद करने वाला भी होगा अपराधी

    प्रेस रिलीज में यह बोला गया है कि अब यह अपराध होगा यदि कोई कनाडाई नागरिक सीधे या किसी भी तरीके से गैंग की मदद करेगा। यदि उसकी संपत्ति से लेनदेन करता है तो वो भी अपराधी ही माना जाएगा। पिछले साल आरसीएमपी (RCMP) ने दावा किया था कि भारत बिश्नोई गैंग का इस्तेमाल कनाडा में हत्याएं और उगाही कार्रवाई करवाने के लिए कर रहा है। खासतौर पर उन लोगों को निशाना बना रहा है जो खालिस्तान की मांग का समर्थन करते हैं। नई दिल्ली में सरकार की ओर से इन सभी आरोपों को खारिज कर दिया गया था। उनका कहना था कि कनाडा साथ में मिलकर इस गैंग को आर्थिक गतिविधियों पर रोक लगाने का प्रयास कर रहा है।

    आखिर क्यों कनाडा सरकार ने किया आतंकी संगठन घोषित?

    कनाडा सरकार का कहना है कि इस कदम से न सिर्प अपराध पर विराम लगेगा बल्कि प्रवासी भारतीय समुदाय के लोगों को भी सुरक्षित महसूस होगा। पब्लिक सेफ्टी मंत्री ने अपने बयान में यह कहा कि – हिंसा और आतंक की कनाडा में कोई भी जगह नहीं है। खासतौर पर तब जब किसी खास समुदाय को डर और धमकी भरे माहौल में जीने के लिए मजबूर कर दिया जाता है।
  • Punjab News: इस इलाके में चली गोलियां, एक घायल, देखें वीडियो

    Punjab News: इस इलाके में चली गोलियां, एक घायल, देखें वीडियो

    पठानकोट: जिले के ओची पुली इलाके से गोलीबारी का मामला सामने आया है। इलाके में अचानक गोलियां चली है। इससे लोगों में दहशत का माहौल बन गया है। गोलियों की चपेट में आने के कारण एक व्यक्ति गंभीर तौर पर घायल हो गया है। व्यक्ति को दोनों हाथों में एक-एक गोली लगी है। उसको इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती करवा गया है। फिलहाल युवक की हालत स्थिर बताई जा रही है।

    घायल युवक का नाम रिंकू बताया जा रहा है। मामले की जानकारी देते हुए उसने बताया कि दो युवक बाइक पर आए और उन्होंने अचानक से गोलियां चलानी शुरु की। उसने कहा कि कुछ दिन पहले उसको धमकी दी थी और अब उस पर ऐसा हमला हो गया। युवक ने पुलिस से इस मामले में तुरंत कार्रवाई करते हुए इंसाफ की मांग की है।

    इस घटना के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की है। तीनों लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। गोली मारने के बाद सभी आरोपी फरार हो गए हैं। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी करने के लिए जगह-जगह छापेमारी भी कर रही है। फिलहाल पुलिस ने इस मामले पर कुछ भी नहीं कहा है।