Blog

  • लोक गायिका का हुआ निधन, इंडस्ट्री में शोक की लहर

    लोक गायिका का हुआ निधन, इंडस्ट्री में शोक की लहर

    पटनाः भोजपुरी लोक संगीत की दुनिया से एक ऐसी आवाज हमेशा के लिए खामोश हो गई है, जिसने कभी अपने सुरों और थिरकन से लाखों दिलों पर राज किया था। मशहूर लोक सिंगर और डांसर बिजली रानी अब इस दुनिया में नहीं रही। बताया जा रहा है कि वे लंबे समय से किडनी फेलियर की गंभीर बीमारी से जूझ रही थी। 70 साल की उम्र में उन्होंने बिहार के रोहतास जिले के नटवर गांव स्थित अपने पैतृक घर में दम तोड़ा। शुक्रवार की शाम उन्होंने अंतिम सांस ली। बिजली रानी का जन्म सासाराम के नटवर गांव में हुआ था।

    बचपन से ही उनमें संगीत और डांस का गजब का हुनर था। कहते हैं, जब वे गाती थीं तो आवाज में ऐसी मिठास होती थी कि लोग मंत्रमुग्ध हो जाते थे। 80-90 के दशक में वे भोजपुरी इंडस्ट्री की चमचमाती तारा बनीं। अपनी खनकदार आवाज और बिजली सी चमकते डांस मूव्स से उन्होंने भोजपुरी लोक जगत को अपना दीवाना बना दिया। एक तरह से कहें तो वह थियेटर जगत की शान थीं। 90 के दशक में शादियों और स्टेज शोज में उनके बिना कोई आयोजन अधूरा माना जाता था।

    लोग दूर-दूर से उनके कार्यक्रम देखने आते, और उनके साटे (परफॉर्मेंस) इतने महंगे होते कि अमीर घराने ही बुक कर पाते। उनकी गायकी ने भोजपुरी लोक संगीत को नई ऊंचाइयां दीं। उन्होंने कई भोजपुरी फिल्मों और म्यूजिक वीडियोज में काम किया। उनके गाने और डांस दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर देते थे। बिजली रानी को भोजपुरी सिनेमा की प्रेरणा स्रोत माना जाता था, जो नए कलाकारों के लिए आदर्श बनीं।

    मगर लंबी बीमारी ने उनके जीवन को कष्टमय बना दिया। जून 2025 में दोनों किडनी फेल होने पर भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह ने आगे आकर मदद की थी। वे बिजली रानी को अपनी चाची मानते हैं। पवन ने उन्हें लखनऊ ले जाकर दो महीने का इलाज करवाया, जिससे उनकी हालत सुधरी। इसकी तस्वीर भी सामने आई थी, जिसमें पवन सिंह उन्हें इलाज का आश्वासन देते दिखे थे। फिलहाल, बिजली रानी के निधन की खबर फैलते ही भोजपुरी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई।

  • Punjab News: पुलिस चौकी के पास गुंडागर्दी का नंगा नाच, सरेआम चले हथियार, व्यक्ति की हालत गंभीर,देखें वीडियो

    Punjab News: पुलिस चौकी के पास गुंडागर्दी का नंगा नाच, सरेआम चले हथियार, व्यक्ति की हालत गंभीर,देखें वीडियो

    लुधियानाः जिले के टिब्बा रोड थाने के पास गुंडागर्दी का नंगा नाच देखने को मिला। इस घटना में घायल व्यक्ति को उपचार के लिए पीजीआई में दाखिल करवाया गया। परिवार ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की। वहीं परिवार मेंबरों ने घटना को लेकर कुछ भी बताने से मना किया है। लेकिन सरेआम हुई खूनी झड़प की वीडियो काफी वायरल हो रही है। घटना को लेकर लोगों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि इलाके में सरेआम तेजधार हथियारों से वय्क्ति पर हमला किया गया। घटना को लेकर लोग भी घरों से बाहर आ गए लेकिन कोई भी मदद के लिए आगे नहीं आया। इस दौरान सरेआम हथियारों से हमलावार व्यक्ति को पीटते रहे। जिसके कुछ देर बाद दो युवक आए और घायल व्यक्ति को उठाकर साथ ले गए। थाने के पास सरेआम हुई गुंडागर्दी ने पुलिस प्रशासन की कार्रगुजारी पर सवाल खड़े कर दिए है। ऐसा में अब देखना यह होगा कि पुलिस उक्त हमलावारों को कब तक गिरफ्तार करती है।          
  • Punjab News: हाईटेंशन तारों से टकराई बच्चों से भरी बस, लोगों में दहशत, देखें वीडियो

    Punjab News: हाईटेंशन तारों से टकराई बच्चों से भरी बस, लोगों में दहशत, देखें वीडियो

    लुधियानाः जिले की कोचर मार्केट इलाके में बच्चों से भरी बस अचानक हाई टेंशन तारों से टकरा गई। हादसे के बाद इलाके की बिजली ठप हो गई, क्योंकि टकराने के बाद हाई टेंशन लाइन के तार टूटकर जमीन पर गिर पड़े। हादसा इतना खतरनाक था कि कुछ पल के लिए पूरे इलाके में चिंगारियां उड़ने लगीं और लोग घरों से बाहर निकल आए। घटना को लेकर मौके पर हड़कंप मच गया। दरअसल, बस में संगरूर से खेल प्रतियोगिता में हिस्सा लेने आए करीब 55 बच्चे सवार थे। गनीमत रही कि सभी बच्चे सुरक्षित हैं और किसी के घायल होने की खबर नहीं है।

    मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने फुर्ती दिखाते हुए बस के अंदर फंसे बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला। वहीं बिजली विभाग की टीमों को तुरंत मौके पर बुलाया गया। जिन्होंने लाइन बंद करवाकर मरम्मत का काम शुरू कर दिया था। घटना के बाद मौके पर पहुंचे समाजसेवी और एडवोकेट राजेश राजा ने प्रशासन पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा यह तो महज किस्मत थी कि कोई अनहोनी नहीं हुई।

    कोचर मार्केट में तार कई जगहों पर झूल रहे हैं, लेकिन बिजली विभाग आंखें मूंदे बैठा है। अगर बिजली चालू होती तो आज कई मासूमों की जान जा सकती थी। राजेश राजा ने यह भी कहा कि उन्होंने कई बार विभाग को तारों की ऊंचाई और झूलती लाइन की शिकायत दी थी। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। यह सीधी-सीधी प्रशासनिक लापरवाही है। बस ड्राइवर ने बताया कि अंधेरा होने और सड़क किनारे स्ट्रीट लाइट बंद रहने के कारण उसे तारें दिखाई नहीं दीं। अचानक चिंगारी निकली और बच्चे डर गए। हादसे के बाद प्रशासन ने जांच के आदेश दे दिए हैं।

    बिजली विभाग की टीम तारों को बदलने का काम कर रही है, लेकिन कोचर मार्केट और आसपास के इलाके की बिजली 3 घंटे गुल रही। इलाके के लोगों का कहना है कि यह हादसा प्रशासन की घोर लापरवाही का नतीजा है। कई जगहों पर तार इतनी नीचे लटक रहे हैं कि किसी भी वक्त बड़ा हादसा हो सकता है। लोगों ने मांग की है कि बिजली विभाग को जल्द से जल्द सभी हाई टेंशन लाइनों की जांच करानी चाहिए ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं ना हों।

  • Jalandhar News: Special 26 Film की तरह नकली पुलिस ने जुआरियों से लूटे 3 लाख, देखें CCTV

    Jalandhar News: Special 26 Film की तरह नकली पुलिस ने जुआरियों से लूटे 3 लाख, देखें CCTV

    जालंधर, ENS: फिल्म ‘स्पेशल 26’ की तर्ज़ पर भार्गव कैंप में लूट की घटना सामने आई है। जहां नकली पुलिस कर्मी बनकर जुआरियों से लाखों रुपए लूट लिए गए। हैरानी की बात यह है कि पुलिस सिर्फ ऑनलाइन चालान काटकर अपनी पीठ थपथपाने लगी हुई है। जबकि शहर में जुआरियों द्वारा पहले सरेआम जुआ खेला जाता है। फिर स्पेशल 26 की तर्ज पर नकली पुलिस कर्मी आते है और जुआरियों को पकड़कर उनसे लाखों रुपए लूटकर फरार हो जाते है। ऐसा ही एक मामला थाना भार्गव कैंप के अधीन आते करतार नगर से सामने आया है।

    जहां दिवाली वाली रात खुद को फर्जी पुलिस और सीआईए स्टाफ बताकर कुछ लोगों ने जुआ खेल रहे युवकों से 3 लाख रुपए और मोबाइल लूट लिए। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। अड्डे पर एक पुलिस अधिकारी के गनमैन के साथ आए युवकों ने खुद को सीआईए स्टाफ का मुलाजिम बताया और जुआ खेल रहे कुछ युवकों को उठाकर गाड़ी में बिठा लिया। कुछ दूर जाने पर युवकों से जुए के 3 लाख रुपए और मोबाइल फोन छीन लिए और उन्हें वहीं उतार दिया। जब इस मामले की कंट्रोल रूम पर शिकायत पहुंची तो थाना भार्गव कैंप की पुलिस ने जांच शुरू करते हुए सीसीटीवी खंगालने शुरू कर दिए।

    इस संबंध में थाना भार्गव कैंप के प्रभारी इंस्पेक्टर मोहन सिंह ने बताया कि दिवाली की रात पुलिस कंट्रोल रूम पर सूचना आई थी कि मॉडल हाउस के करतार नगर में घुल्ले की चक्की के निकट स्थित एक घर में जुआ चल रहा है। इसी दौरान हाथ में पिस्तौल लेकर एक वर्दी धारी पुलिसकर्मी तथा सादी वर्दी में तैनात आधा दर्जन के करीब पुलिसकर्मी जुए के अड्डे पर रेड करने पहुंच गए। मामले की जांच सीसीटीवी के आधार पर की जा रही है।

  • आज का राशिफल, 25 अक्टूबर 2025

    आज का राशिफल, 25 अक्टूबर 2025

    आज कार्तिक शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि शनिवार का दिन है। चतुर्थी तिथि आज देर रात 3 बजकर 49 मिनट तक रहेगी। आज पूरा दिन पूरी रात पार करके कल सुबह 6 बजकर 46 मिनट तक शोभन योग रहेगा। साथ ही आज सुबह 7 बजकर 52 मिनट तक अनुराधा नक्षत्र रहेगा, उसके बाद ज्येष्ठा नक्षत्र लग जायेगा। आज वैनायकी श्री गणेश चतुर्थी का व्रत किया जायेगा। इसके अलावा आज से सूर्य षष्ठी व्रत की शुरुआत है।

    मेष राशिःआज आपका दिन बढ़िया रहने वाला है। कृषकों के लिए दिन बेहतर रहेगा। कृषि कार्यों में प्रगति होगी। दांपत्य जीवन में खुशियों का आगाज होगा। आज अगर कोई नया कम शुरू करना चाहते हैं तो आपको सफलता जरूर मिलेगी। प्रतियोगी क्षेत्र में आपको आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। साथ ही अपनी तैयारी जारी रखनी चाहिए। जमीन जायदाद से जुड़े काम को आज पूरा कर लेंगे। इससे आपको हार्दिक ख़ुशी होगी। स्वास्थ्य के नजरिये से आपका दिन अच्छा रहेगा।

    वृष राशिःआज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। पिछले दिनों स्वस्थ से परेशान लोगों को आज काफी राहत होगी। आज ऑफिस में आपके प्रमोशन होने की खुशखबरी मिल सकती है। आज घरवालों के साथ ख़ुशी का वातावरण रहेगा। आज किसी बात पर अधिक गौर न करें अन्यथा आपको उलझने होंगी। आज आपका स्वास्थ फिट रहेगा। काम में आपका मन लगेगा। आज आपका कोई चल रहा लोन पूरा होने की सम्भावना है। सिविल इंजिनियर आज किसी नए प्रोजेक्ट की शुरुआत करेंगे।

    मिथुन राशिःआज आपका दिन शानदार रहने वाला है। अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभायेंगे। आज परिवार के लोग आपकी सराहना करेंगे। दांपत्य जीवन में सुख सौहार्द की बढ़ोतरी होगी। राजकीय क्षेत्र में लोगों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखें, लोग आपका समर्थन करेंगे। लव मेट की पहले से चली आ रही तकरार आज ख़त्म होगी। एक दूसरे को और बेहतर समझेंगे। आज आय वृद्धि के एकानेक स्रोत मिलेंगे। आज आपका स्वास्थ चुस्त दुरुस्त बना रहेगा।

    कर्क राशिःआज आपका लाभदायक रहेगा। आज बड़ों की राय मानना आपके लिए बेहतर साबित हो सकता है। कम्पटीशन की तैयारी कर रहे छात्रों की मेहनत जल्द रंग लाएगी। इस राशि के इलेक्ट्रीशियन के कारोबारियों को व्यापार में अधिक लाभ मिलेगा। आपके वैवाहिक जीवन में मधुरता बनी रहेगी। सामाजिक क्षेत्र में आपका मान सम्मान बढेगा, लोग आपके सज्जन स्वभाव की तारीफ करेंगे। संतान पक्ष से आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है।

    सिंह राशिःआज आपका दिन अच्छा गुजरने वाला है। इस राशि के एम.टेक के छात्र किसी टॉपिक में उलझ सकते हैं, बेहतर रहेगा आप किसी से राय ले लें। आज आपके मन में शुभ विचारों का उदय होगा। आपको कुछ नया करने की उत्सुकता बढ़ेगी। आपकी आर्थिक स्थिति में दृढ़ता आयेगी। आज मनचाही वस्तु आप ले सकते हैं। ऑफिस में अपनी छवि और बेहतर करने का प्रयास करेंगे।

    कन्या राशिः आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा। आज अनावश्यक विवाद करने से बचें आपकी उलझनें बढ़ सकती हैं। आज दोस्तों का भरपूर सहयोग आपको मिलेगा। आज कार्यक्षेत्र में कुछ नए लोगों से मुलाकात हो सकती है। उनसे कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है। दांपत्य जीवन का रिश्ता पहले से मजबूत बनेगा। जीवनसाथी से मन की बात शेयर कर सकते हैं। परिवार से दूर रहकर जॉब कर रहे लोगों को घरवालों से मुलाकात करने का मौका मिलेगा।

    तुला राशिः आज आपका दिन अच्छा जाने वाला है। प्राइवेट जॉब कर रहे लोगों की सैलरी में इन्क्रीमेंट होगा, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आज पारिवारिक सुख समृद्धि में वृद्धि होगी। आज किसी धार्मिक स्थल पर जाने का प्रोग्राम बनायेंगे। अपनी जरुरत का सामान रखना न भूलें। आपके निर्णय में परिवार का भरपूर सपोर्ट मिलेगा। स्वास्थ के नजरिये से दिन ऊर्जा से भरा रहेगा। आज घर की जरुरी सामग्री लेने बाजार जा सकते हैं। वहां किसी दोस्त से भेट होगी।

    वृश्चिक राशिः आज आपका दिन खुशहाल रहेगा। आपके मनोबल में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत सफलता दिलाएगी। व्यापार की शिथिलता से आपको राहत मिलेगी। आज आपकी सेल्स में बढ़ोतरी होगी। दोस्तों के साथ आज छोटी मोटी पार्टी का आयोजन कर सकते हैं। आपके स्वभाव में सकारात्मक परिवर्तन आयेगा। अगर आप वाहन लेना चाहते है तो दिन आपके लिए सुयोग रहेगा। आज आपके सभी प्रयत्न सफल होंगे। आज आपका स्वास्थ उत्तम रहेगा।

    धनु राशिःआज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। सामाजिक कार्यों में रुचि लेने वाले लोगों को सम्मानित किया जायेगा। स्वास्थ संबंधित समस्या से राहत का एहसास होगा। अपने जीवनसाथी को किसी मामूली बात पर डांटने की बजाय विनम्रता से समझाएं जिससे अंडरस्टैंडिंग बढ़ेगी। पारिवारिक सुख समृद्धि बढेगा। स्वजनों से लगाव बना रहेगा। आपका आर्थिक पक्ष पहले से अधिक मजबूत बनेगा। घर बनवा रहे लोगों का काम प्रगति से आगे बढ़ेगा। नयी नयी चीजों की ओर आपका ध्यान आकर्षित होगा।

    मकर राशिःआज आपका दिन सकारात्मक उर्जा से भरा रहेगा। आज मनपसंद वाहन लेने की ओर आपका ध्यान आकर्षित होगा। बेटी का किसी मनचाहे फील्ड में सिलेक्शन होने के योग बन रहे हैं। आपके वैवाहिक जीवन में खुशियों का आगमन होगा। आज जल्दबाजी के चक्कर में कोई काम गलत हो सकता है, ध्यान से काम करने की अवश्यकता है।

    कुंभ राशिः आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा। आज ऑयली खान पान से स्वास्थ के प्रति दुष्परिणाम हो सकते हैं। राजनीति में आज आपके कार्यभार बढ़ सकता है। दांपत्य जीवन की अनबन आज समाप्त होगी। आज बड़ों की बात ध्यान से सुनें बात को बीच में न काटें। इस राशि के लव मेट आज शाम को खरीदारी पर जायेंगे, दिन मनोरंजन से भरपूर रहेगा। आपके व्यापार में पहले से बेहतर अनुकूलता रहेगी। ग्राहकों के प्रति अपने व्यव्हार को मधुर बनाना चाहिए।

    मीन राशिःआज आपका दिन लाभदायक रहने वाला है। आज सबके प्रति स्नेहपूर्वक रहे। आज समझदारी से बातों को समझेंगे। आज आपके लिए आय के नए मार्ग प्रदर्शित होंगे। विद्यार्थियों की आज लेखन कार्य में रुचि बढ़ेगी। आप किसी प्रतियोगिता में हिस्सा ले सकते हैं। हार्डवेयर के कारोबारियों का काम अच्छा चलेगा। आज कुछ जानकार लोगों से आपकी जान पहचान बढ़ेगी। दांपत्य जीवन की अनबन आज समाप्त होगी। टेक्निकल क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन फायदेवर रहेगा।

     

  • Punjab News: SHO के बेटे ने बाजार में पत्नी पर चाकू से किया हमला, वीडियो वायरल

    Punjab News: SHO के बेटे ने बाजार में पत्नी पर चाकू से किया हमला, वीडियो वायरल

    गुरदासपुर: जीटी रोड पर जहाज चौक के पास स्थित इंडसइंड बैंक के बाहर उस समय अफरा-तफरी मच गई। जब एक युवक ने कार से उतरकर एक महिला पर चाकू से धावा बोल दिया। हालांकि महिला ने बचने की कोशिश की और पास ही मौजूद एक और युवक भी झगड़े में कूद गया, लेकिन महिला जख्मी हो चुकी थी। आरोपी वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुँच कर पुलिस द्वारा महिला को जख्मी हालत में सरकारी अस्पताल ले जाया गया। हालांकि महिला को गंभीर चोटें नहीं आईं, लेकिन उसकी कलाई और पेट पर चाकू के घाव हैं। यह पूरी घटना सीसीटीवी में भी कैद हो गई। महिला का आरोप है कि हमला करने वाला उसका पति ही था। 2014 में तलाक हो जाने के बावजूद वह अपने 11 साल के बच्चे के भविष्य के कारण उसी के साथ रह रही थी। अब महिला के नाम पर दो मकान है। जिसे अपने नाम पर करवाने के लिए पति उसके साथ मारपीट करता है। जिसकी उसने समय-समय पर पुलिस में शिकायत भी दर्ज करवाई थी पर उसके पति का पिता पुलिस में एसएचओ है इसलिए पुलिस उसकी शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं करती। 4 अक्टूबर को भी उसके साथ मारपीट की गई थी। एमएलआर करवाई गई थी और उसके पास घटना की फुटेज भी है। जिसकी शिकायत करने के बावजूद पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। जिस कारण उसके पति ने सरे-बाज़ार पर चाकुओं से हमला कर दिया। महिला की मांग है कि उसके पति के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
  • Jalandhar News: फायरिंग मामले में एक गिरफ्तार, थार बरामद, देखें वीडियो

    Jalandhar News: फायरिंग मामले में एक गिरफ्तार, थार बरामद, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: देहात पुलिस ने फिल्लौर में अटवाल हाउस कॉलोनी के एमडी मंदीप सिंह गोरा पर फायरिंग के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान करण गोयल वासी अपरा के रूप में हुई है।

    इस मामले में जानकरी देते हुए डीएसपी सरवन सिंह बल ने बताया कि उक्त आरोपी के साथ पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल की गई काली थार को भी बरामद कर लिया है। इस मुकदमे का मुख्य आरोपी राहुल अभी पुलिस की गिरफ्त से फरार है। पुलिस को आरोपी करण से पूछताछ के दौरान पता चला कि उसने करण को भागने में मदद की थी।

    पुलिस को दिए गए बयान में एमडी मंदीप सिंह गोरा ने बताया कि राहुल ने उन पर फायरिंग की, लेकिन वह बाल-बाल बच गए। इस दौरान हमलावरों की गोली उसके साथी संजीव शर्मा की टांग में लगी। परिवार का आरोप है घटना के आधे घंटे बाद ही आरोपियों की पहचान हो गई, लेकिन 4 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। इस घटना को लेकर अब मनदीप गोरा ने दावा किया है कि मुख्य आरोपी राहुल देश छोड़कर विदेश भागने में कामयाब हो गया।

    हाल ही में राहुल कनाडा से लौटा था। मंदीप सिंह ने प्रशासन से मांग कि थी की अरोपी के विदेश भागने पर पिता के खिलाफ मामला दर्ज किया जाए। मंदीप का आरोप है कि घटना के दौरान रेकी करने के लिए राहुल का पिता ही आया था। जिसकी जांच के बाद पुलिस ने राहुल के माता- पिता और ससुर को भी इस मामले में नामजद कर लिया है।

    पुलिस के मुताबिक राहुल के पास विदेशी Glock कंपनी की पिस्तौल थी, जिससे उसने फायरिंग की। इतनी महंगी पिस्तौल हर किसी के पास नहीं होती। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है।

  • Punjab News: दरबार साहिब के पास होटल में पुलिस की रेड, देखें वीडियो

    Punjab News: दरबार साहिब के पास होटल में पुलिस की रेड, देखें वीडियो

    अमृतसर: दरबार साहिब के पास कइआँ वाले बाजार में स्थित एक होटल में थाना बी डिवीजन पुलिस ने छापा मारकर मौके पर चार लड़कियों को बरामद किया है, जिनमें से एक नाबालिग पाई गई है। बरामद लड़कियाँ पंजाब के विभिन्न जिलों और उत्तराखंड की रहने वाली बताई जा रही हैं।

    थाना बी डिवीजन के पुलिस अधिकारी बलजिंदर सिंह औलख ने बताया कि पुलिस को कल शाम गुप्त सूचना मिली थी कि कइआँ वाले बाजार स्थित बी.आर. होम स्टे होटल में लड़कियों से गलत धंधा करवाया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर रेड की और होटल मैनेजर सूरज कुमार निवासी भिखीविंड को काबू किया। जाँच के दौरान होटल से कोई भी वैध रिकॉर्ड या बुकिंग डिटेल नहीं मिली, जबकि कई कमरे बिना बुकिंग के खुले हुए थे।

    पुलिस ने मैनेजर के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे अदालत में पेश किया, जहाँ से एक दिन का पुलिस रिमांड मंज़ूर किया गया। वहीं, बरामद लड़कियों के बयान अदालत में दर्ज कराए गए हैं। नाबालिग लड़की को चाइल्ड वेलफेयर कमेटी के हवाले किया जा रहा है। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि होटल की लीज़ किसके नाम पर है और क्या होटल का मालिक भी इस गैरकानूनी गतिविधि में शामिल था।

  • Punjab News: California हादसे में जशनप्रीत सिंह के समर्थन में गाँव, देखें वीडियो

    Punjab News: California हादसे में जशनप्रीत सिंह के समर्थन में गाँव, देखें वीडियो

    गुरदासपुर: कैलिफोर्निया में हुए सड़क हादसे में आरोपी बनाए गए पंजाबी युवक जशनप्रीत सिंह के समर्थन में उसके गाँव पुराना शाला जिला गुरदासपुर के लोग खुलकर सामने आ गए हैं। गाँव के लोगों और परिवार का कहना है कि जशनप्रीत पर नशे का आरोप पूरी तरह झूठा और बेबुनियाद है। ग्रामीणों ने बताया कि जशनप्रीत बचपन से ही गुरसिख और धार्मिक प्रवृत्ति वाला युवक रहा है। उन्होंने कहा कि “वह नशे के पास भी नहीं जाता, उस पर झूठा इल्ज़ाम लगाया जा रहा है।

    गाँव के लोगों ने इस मुद्दे पर गुरुद्वारा साहिब में अरदास कर ईश्वर से न्याय की प्रार्थना की। जशनप्रीत के पिता रविंदर सिंह ने कहा कि यह घटना एक दुर्घटना मात्र थी, जिसे नशे से जोड़ना अनुचित है। उन्होंने हादसे में मारे गए तीन लोगों जिनमें एक महिला और दो बच्चे शामिल हैं की मौत पर गहरा दुख जताया और दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की। परिवार और गाँव वालों ने भारत सरकार से हस्तक्षेप करने की माँग की है ताकि अमेरिकी प्रशासन से संपर्क कर मामले की निष्पक्ष जाँच करवाई जा सके।

  • ऊना- अम्ब सड़क पर दिलवां में सड़क हादसा, 5 घायल, कार व स्कूटी में आमने-सामने हुई भिड़ंत

    ऊना- अम्ब सड़क पर दिलवां में सड़क हादसा, 5 घायल, कार व स्कूटी में आमने-सामने हुई भिड़ंत

    ऊना/सुशील पंडित: पुलिस थाना अम्व के अंतर्गत आते दिलवां गांव में सुबह  एक तेज रफ्तार कार व स्कूटी में आमने-सामने टक्कर हो गई जिसमें स्कूटी पर सवार दो लोगों समेत पांच लोग घायल हो गए। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में परमजीत कुमार (30) पुत्र सुरिंद्र कुमार निवासी वार्ड नंबर 1, गांव कुरियाला ने बताया कि बह अपने ताया पूर्ण चंद पुत्र वेला राम निवासी गांव सुरजेहड़ा के साथ स्कूटी (नंबर HP20F-8364) पर सवार होकर वडूही गांव से घर लौट रहे थे।
    दिलवां गांव पहुंचते ही ऊना की दिशा से आ रही कार  HR51BK-7706)  से स्कूटी की जोरदार टक्कर टक्कर हो गई। टक्कर के बाद कार अनियंत्रित होकर फुटपाथ से जा टकराई। हादसे में स्कूटी सवार दोनों व्यक्ति सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी की स्कूटी के परखच्चे उड़ गए। दुर्घटना में स्कूटी चालक परमजीत कुमार व उसके पीछे सवार पूरन सिंह वासी कुरियाल जिला ऊना कार में ऐ स्मृति देवी, हेमलता व सरोज वासी गांव वीज्वा, तहसील रामगढ़, जिला अलवर (राजस्थान) घायल हो गए।घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने 108 एम्बुलेंस के जरिए ऊना अस्पताल पहुंचाया । परमजीत वह पूरन सिंह की गंभीर हालत को देखते हुए अस्पताल प्रशासन ने उन्हें पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया पुलिस ने घटनास्थल की जांच करने के बाद मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।