Blog

  • पंजाब : MLA ने की सड़क हादसे का शिकार हुए लोगों की मदद, देखें वीडियो

    फिरोजपुर :  तेज रफ्तार की वजह से आए दिन हादसे होते रहते है। तेज रफ्तार वाहन मौत का कारण भी बनते है। कई बार इन वाहनों से कई लोग घायल हो जाते है। ऐसा ही मामला फिरोजपुर से सामने आया है। जहां हादसे का शिकार हुए 2 घायल सड़क पर गिरे हुए थे। जिनकी देहाती विधायक रजनीश दहिया ने मदद की। दिहाती विधायक रजनीश दहिया की तरफ से रास्ते में जख्मी हालात में पड़े हुए 2 घायलों को अपनी गाड़ी में सिविल अस्पताल लेकर गए। जिसके बाद दोनों सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया।

    .

    जानकारी देते हुए विधायक रजनीश दहिया ने कहा कि वह रास्ते में अपने किसी प्रोग्राम में जा रहे थे, कि सात नंबर चुंगी के पास सड़क के ऊपर 2 लोग घायल अवस्था में पड़े हुए थे। तो मैं उनको अपनी गाड़ी में अस्पताल लेकर आया और अस्पताल में भर्ती करवाया है।

  • जालंधर: होटल में मौज-मस्ती करने पहुंचा कपल, ज्यादा शराब पीने से हुआ हादसा 

    जालंधर, ENS: मौज-मस्ती के मूड में एक प्रेमी जोड़ा रेलवे स्टेशन के पास स्थित एक होटल में पहुंचा। ऐसा कहा जा रहा है कि बिना आई डी प्रूफ दोनों कमरे में पहुंचे, जहां युवक ने खूब शराब पी थी। इसी बीच युवक ने कोई दवा भी खा ली, जिससे वह पूरी तरह नशे में धुत होकर कांच के टेबल पर गिर गया, जिससे उसके सिर, पैर और शरीर के अन्य हिस्सों पर गहरी चोटे आयी।

    उसके साथ आई लड़की तुरंत उसे अंडरवियर में ही सिविल अस्पताल ले गई। ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने युवक का इलाज किया और जैसे ही उसने मामले की शिकायत संबंधित थाने की पुलिस को देनी चाही, तो अपने प्रेमी को अस्पताल लेकर आई लड़की ने डॉक्टर को ऐसा करने से मना किया और उससे मिन्नत करने लगी, लेकिन डॉक्टर ने नियमानुसार पुलिस को सूचना दे दी।

  • ਪੰਜਾਬ : ਇਨਸਾਨੀਅਤ ਇੱਕ ਵਾਰ ਫਿਰ ਹੋਈ ਸ਼ਰਮਸਾਰ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਲੁਧਿਆਣਾ : ਫੋਕਲ ਪੁਆਇੰਟ ਛੇ ਵਿਖੇ ਕਿਸੇ ਵਿਅਕਤੀ ਦੇ ਵੱਲੋਂ ਨਵ ਜਨਮੀ ਬੱਚੀ ਨੂੰ ਜਮੀਨ ਦੇ ਵਿੱਚ ਦਫਨਾ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ। ਜਦੋਂ ਇਲਾਕੇ ਦੇ ਲੋਕਾਂ ਨੇ ਦੇਖਿਆ ਤਾਂ ਸਿੱਖ ਜਥੇਬੰਦੀਆਂ ਨੇ ਮੂਹਰੇ ਹੋ ਕੇ ਉਸ ਜਗ੍ਹਾ ਉੱਪਰ ਪੁਲਿਸ ਨੂੰ ਸੂਚਿਤ ਕਰਕੇ ਬੁਲਾਇਆ। ਬੱਚੀ ਦੇ ਸ਼ਵ ਨੂੰ ਪੁਲਿਸ ਦੇ ਹਵਾਲੇ ਕਰ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ। ਜਥੇਬੰਦੀਆਂ ਨੇ ਮੀਡੀਆ ਨਾਲ ਗੱਲਬਾਤ ਕਰਦੇ ਹੋਏ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਕਾਨੂੰਨ ਸਖਤ ਬਣਨੇ ਚਾਹੀਦੇ ਹਨ।

    ਤਾਂ ਕਿ ਇਹੋ ਜਿਹੀ ਸ਼ਰਮਨਾਕ ਹਰਕਤ ਕਿਸੇ ਦੀ ਕਰਨ ਦੀ ਹਿੰਮਤ ਨਾ ਹੋਵੇ। ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਬੱਚੀ ਦੇ ਸ਼ਭ ਨੂੰ ਸਿਵਲ ਹਸਪਤਾਲ ਦੇ ਵਿੱਚ ਰਖਵਾ ਦਿੱਤਾ ਹੈ। ਪੁਲਿਸ ਦਾ ਕਹਿਣਾ ਸੀ ਕਿ ਜਿਸ ਨੇ ਵੀ ਇਹ ਸ਼ਰਮਨਾਕ ਹਰਕਤ ਕੀਤੀ ਹੈ। ਉਹ ਬਖਸ਼ਿਆ ਨਹੀਂ ਜਾਵੇਗਾ ਬੰਦੀ ਕਾਰਵਾਈ ਕੀਤੀ ਜਾਏਗੀ।

  • पानी से भरी बाल्टी में गिरा मासूम, मौत

    नई दिल्ली :  महाराष्ट्र के नवी मुंबई स्थित एक घर में पानी से भरी बड़े आकार की बाल्टी में गिरने से 10 वर्षीय एक लड़के की मौत हो गई। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि घटना शनिवार शाम को उस वक्त हुई जब बच्चा पनवेल इलाके के पलास्पे गांव स्थित अपने घर में पानी से भरी बाल्टी के पास खेल रहा था। पनवेल शहर पुलिस थाने के एक अधिकारी ने लड़के के अभिभावक द्वारा दी गई जानकारी के हवाले से बताया कि वह गलती से बाल्टी में गिर गया और उसका दम घुटने लगा। अधिकारी ने बताया कि इसके बाद लड़के को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सरकारी अस्पताल में भिजवा दिया है और दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज किया गया है

    महाराष्ट्र के नवी मुंबई में परिजनों पर उस वक्त दुखों का पहाड़ टूट पड़ा जब उसे पता चला कि उसका बेटा अब इस दुनिया में नहीं रहा खेलते-खेलते 10 साल के लड़के की मौत हो जाएगी ये किसी ने नहीं सोचा था अधिकारी ने बताया कि इसके बाद लड़के को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया पनवेल टाउन पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने ने इस बारे में लड़के के परिजनों के हवाले से जानकारी देते हुए बताया कि, लड़के के माता-पिता ने बताया कि उसका बेटा गलती से बाल्टी में गिर गया और उसका दम घुटने लगा लड़के को जब बाल्टी से बाहर निकाला गया तो लड़का बेहोश था इसके बाद अधिकारी ने बताया कि इसके बाद लड़के को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया

  • बदलते मौसम के कारण हो रहें हैं बीमार तो यह फल जरूर खाएं

    नई दिल्ली :  बदलता मौसम हमारे शरीर को काफी प्रभावित करता है। मौसमी बदलाव के साथ ही कई तरह के संक्रमण फैलने लगते है। बदलते मौसम में हमारी प्रतिरोधक क्षमता कमजोर हो जाती है जिससे हम आसानी से बीमार पड़ जाते है। नवंबर महीने में मौसम में काफी उतार-चढ़ाव आने लगता है कभी सर्द तो गर्म महसूस होता है जो हमारे स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है। ऐसे में हमें अपने खान-पान में कुछ ऐसी चीजें शामिल करनी चाहिए जो हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाएं और हमें स्वस्थ रखें। फल ऐसा ही एक आहार है जो हमारे शरीर को सही पोषक तत्व देता है और हमें बीमारियों से दूर रखता है। कुछ ऐसे ही फल हैं जो मौसमी बीमारियों से लड़ने में मदद करते हैं आइए जानते हैं इसके बारे में.

     संतरा

    संतरा मौसमी बीमारियों से लड़ने में बहुत ही फायदेमंद साबित होता है। इसमें पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट फ्री रेडिकल्स को रोकते हैं जो कोशिकाओं को नुकसान पहुंचा सकते है। संतरे में विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं जो हमारी प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाने में मदद करते है।

    अमरूद

    अमरूद में विटामिन C, एंटीऑक्सीडेंट्स, पोलीफेनोल्स और फ्लेवोनॉएड्स जैसे पोषक तत्व पाए जाते है। विटामिन C हमारी प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करता है और एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर की कोशिकाओं को नुकसान से बचाते है। अमरूद के गुण इन्फ्लेमेशन को कम करने में भी मदद करते है।

    सेब

    सेब में विटामिन C, एंटीऑक्सिडेंट्स और फाइबर की अच्छी मात्रा होती है. विटामिन C हमारी इम्यूनिटी को बूस्ट करता है और एंटीऑक्सिडेंट्स शरीर को फ्री रेडिकल्स के नुकसान से बचाते है। सेब के छिलके में क्वर्सेटिन नामक एंटीऑक्सिडेंट पाया जाता है जो वायरस और बैक्टीरिया से लड़ने में मदद करता है। इसको खाने से शरीर में प्रीबायोटिक्स की मात्रा बढ़ती है जो पाचन तंत्र को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करते है। इसे खाने से एनर्जी लेवल भी बना रहता है और थकान दूर होती है।

    अना

    अनार मौसमी बीमारियों से लड़ने में एक बेहतरीन फल है। अनार में कई ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो हमारी प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करते हैं और बीमारियों से लड़ने की क्षमता को बढ़ाते है। अनार में विटामिन सी, एंटीऑक्सिडेंट्स और फाइबर होता है जो आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है।

  • जालंधरः किशनपुरा में व्यक्ति पर बेसबैट से किया हमला, CCTV

    जालंधरः किशनपुरा चौक के पास से बड़ी खबर सामने आई है, जहां पुरानी रंजिश के चलते हमलावरों ने व्यक्ति पर बेसबैट से हमला कर दिया। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वही मामले की जानकारी देते हुए पीड़ित व्यक्ति ने बताया कि देर रात प्रिंस सोंधी और उसके भाई के साथ किसी बात को लेकर उनका विवाद हो गया था।

    पीड़ित के अनुसार प्रिंस सोंधी में उन्हें अपशब्द कहे, जिसका उन्होंने उसे जवाब दिया। पीड़ित ने बताया कि इस घटना के बाद वह अपने घर पर चले गए। कुछ देर बाद प्रिंस सोंधी और उसका भाई उसके घर पर आए और इस मामले को लेकर उन्होंने उसे बाहर बुलाया। पीड़ित के अनुसार प्रिंस सोंधी और उसके भाई ने उसे पर बेसबैट से हमला कर दिया। इस घटना में वह बुरी तरह से घायल हो गए। पीड़ित ने बताया कि हमलावरों ने उनके घर के गेट पर भी बेसबैट से हमला किया। पीड़ित ने हमलावरों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की प्रशासन से मांग की है। इस दौरान उन्होंने कहा कि उन्होंने पुरानी रंजिश के तहत उस पर हमला किया। पीड़ित का कहना है कि अगर उसे कोई जानी नुकसान होता है तो उसके जिम्मेदार यह दोनों भाई होंगे। पीड़िता कहना है उक्त हमलावरों द्वारा पहले भी कई बार हमला किया जा चुका है। ऐसे में हमलावरों वालों के हौसला बुलंद होते जा रहे हैं।

  • बधाई लेने आए किन्नरों ने ली बच्ची की जान

    नई दिल्ली :  मुरादाबाद में किन्नरों ने एक मासूम बच्ची की जान ले ली। आरोप है कि किन्नरों ने बधाई न मिलने से नाराज होकर 2 महीने की मासूम को जान से मार दिया। पुलिस मामले की जांच जुट गई है। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में किन्नरों की छीना-झपटी में एक नवजात बच्ची की मौत हो गई। आरोप है कि किन्नरों ने बधाई न मिलने से नाराज होकर 2 महीने की मासूम बच्ची को छीना-झपटी करते हुए जान से मार दिया और शव घर में फेंक कर चले गए। जिसके बाद बच्ची की मां ने थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने बच्ची के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई।

    किन्नरों की छीना-झपटी में गई मासूम की जान?

    बुढ़नपुर गांव के सद्दाम अली की पत्नी ने 2 माह पहले बेटी को जन्म दिया था। दंपति ने उसका नाम अनायरा रखा। बच्ची के पिता सद्दाम किसी काम से हरिद्वार गए हुए थे और चाचा मजदूरी करने गए थे और दादी भी पड़ोस में गई हुई थी। घर में सिर्फ मां और बच्ची मौजूद थे। इसी बीच वहां किन्नर बधाई लेने पहुंच गए। किन्नर बच्ची को गोद में उठाकर उसकी मां से बधाई के रुपये मांगने लगे। इस पर मासूम की मां ने कहा कि अभी घर पर कोई बड़ा मौजूद नहीं है। घर के सभी लोग बाहर गए हुए है। जब घर के लोग आ जाएंगे तो तुम्हें बधाई दे दी जाएगी। आरोप है कि किन्नर नहीं माने और बच्ची के साथ छीना-झपटी करने लगे जिससे बच्ची गिर गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

    केस दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस

    थाना प्रभारी ने बताया कि महिला की शिकायत पर बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मौके पर ग्रामीणों से पूछताछ की तो पता चला कि किन्नर बधाई लेने पहुंचे थे। बच्ची की मौत कैसे हुई इसकी अभी जांच की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

  • पंजाब: पुलिस ने हेरोइन सहित 2 को किया गिरफ्तार

    तरनतारन: पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 2 किलो हेरोइन के साथ 2 तस्करों को गिरफ्तार किया है. बताया जा रहा है कि यह गिरफ्तारी भारत-पाकिस्तान सीमा के पास हुई है.उक्त जानकारी डीजीपी गौरव यादव ने ट्वीट कर दी है. खबर यह भी है कि पुलिस से मुठभेड़ के दौरान एक तस्कर भी घायल हो गया है. डीजीपी गौरव यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि मुठभेड़ के दौरान घायल तस्कर के पैर में गोली लगी है.

    डीजीपी ने कहा कि पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए ड्रग्स आने की सूचना मिली थी. इसके बाद जिले भर में सतर्कता बढ़ा दी गई। भिक्खीविंड की ओर नाकाबंदी के दौरान हरिके पत्तन की ओर एक काली स्कॉर्पियो गाड़ी में सवार कुछ संदिग्धों के भागने की सूचना मिली तो चोहला साहिब थाना प्रभारी विनोद शर्मा ने जम्मू कश्मीर राजस्थान नेशनल हाईवे पर नाकाबंदी कर दी।

  • ਪੰਜਾਬ : 2 ਪਰਿਵਾਰਾਂ ਦੇ ਝਗੜੇ ਦਾ ਮਾਮਲਾ, ਪੀੜਤ ਪਰਿਵਾਰਾਂ ਨੇ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਖਿਲਾਫ ਲਗਾਇਆ ਧਰਨਾ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ : ਪੰਜਾਬ ਪੁਲਿਸ ਅਕਸਰ ਹੀ ਆਪਣੇ ਵਿਵਾਦਾਂ ਦੇ ਕਰਕੇ ਸੁਰਖੀਆਂ ਵਿੱਚ ਰਹਿੰਦੀ ਹੈ। ਉਥੇ ਹੀ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਦੇ ਵਿੱਚ ਵੀ ਪੰਜਾਬ ਪੁਲਿਸ ਦੇ ਉੱਤੇ ਕਈ ਸਵਾਲੀਆਂ ਨਿਸ਼ਾਨ ਖੜੇ ਹੋਏ ਹਨ। ਜਿਸ ਵਿੱਚ ਉਹਨਾਂ ਵੱਲੋਂ ਦੋ ਪਰਿਵਾਰਾਂ ਦੇ ਝਗੜੇ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ 751 ਕੀਤੀ ਗਈ। ਲੇਕਿਨ ਪਰਿਵਾਰਿਕ ਮੈਂਬਰਾਂ ਦਾ ਕਹਿਣਾ ਸੀ ਕਿ ਅਸੀਂ ਕੋਈ ਵੀ ਸ਼ਿਕਾਇਤ ਪੁਲਿਸ ਨੂੰ ਨਹੀਂ ਦਿੱਤੀ। ਉੱਥੇ ਹੀ ਪਰਿਵਾਰਿਕ ਮੈਂਬਰਾਂ ਦਾ ਕਹਿਣਾ ਹੈ ਕਿ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਜਾਣ ਬੁਝ ਕੇ ਉਹਨਾਂ ਦੇ ਬੱਚਿਆਂ ਨੂੰ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਹੈ ਅਤੇ ਮੋਟੇ ਪੈਸੇ ਉਹਨਾਂ ਕੋਲੋਂ ਮੰਗੇ ਜਾ ਰਹੇ ਹਨ। ਜਿਸ ਦੇ ਰੋਸ਼ ਤੇ ਚਲਦਿਆਂ ਅਸੀਂ ਇਹ ਧਰਨਾ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ਕਰ ਰਹੇ ਹਾਂ।

    ਉੱਥੇ ਦੂਸਰੇ ਪਾਸੇ ਪੁਲਿਸ ਅਧਿਕਾਰੀ ਮੌਕੇ ਤੇ ਪਹੁੰਚੇ ਅਤੇ ਉਹਨਾਂ ਵੱਲੋਂ ਧਰਨਾ ਚੁੱਕਣ ਲਈ ਹਰ ਇੱਕ ਸੰਭਵ ਕੋਸ਼ਿਸ਼ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਸੀ। ਉੱਥੇ ਹੀ ਦੂਸਰੇ ਪਾਸੇ ਪੁਲਿਸ ਅਧਿਕਾਰੀ ਦਾ ਕਹਿਣਾ ਹੈ ਕਿ ਇਹਨਾਂ ਦੇ ਖਿਲਾਫ 751 ਦਾ ਮਾਮਲਾ ਸਾਹਮਣੇ ਆਇਆ ਸੀ।ਕਿਉਂਕਿ ਇਹਨਾਂ ਵੱਲੋਂ ਬੀਤੇ ਦਿਨ ਕਾਫੀ ਲੜਾਈ ਕੀਤੀ ਗਈ ਸੀ। ਜਿਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਇਹਨਾਂ ਦੇ ਮੁੰਡਿਆਂ ਨੂੰ ਗਿਰਫਤਾਰ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਸੀ ਅਤੇ ਹੁਣ ਅਸੀਂ ਧਰਨਾ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ਖਤਮ ਕਰਵਾ ਦਿੱਤਾ ਹੈ। ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਟਰੈਫਿਕ ਨੂੰ ਸੁਚਾਰੂ  ਢੰਗ ਨਾਲ ਚਲਵਾ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ ਹੈ। 

  • ਪੰਜਾਬ : ਪਰਾਲੀ ਨੂੰ ਅੱਗ ਲਵਾਉਣ ਦਾ ਮਾਮਲਾ, 9 ਦੇ ਖਿਲਾਫ ਮਾਮਲਾ ਦਰਜ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਬਠਿੰਡਾ :  ਜਬਰਦਸਤੀ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਤੋਂ ਪਰਾਲੀ ਨੂੰ ਅੱਗ ਲਵਾਉਣ ਮਾਮਲੇ ਵਿੱਚ ਬਠਿੰਡਾ ਦੀ ਨਈਆਵਾਲਾ ਥਾਣਾ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਸਰਕਾਰੀ ਡਿਊਟੀ ਵਿੱਚ ਵਿਘਨ ਪਾਇਆ ਅਧਿਕਾਰੀਆ ਦੇ ਨਾਲ ਕੀਤੀ ਬਦਸਲੂਕੀ ਮਾਮਲੇ ਵਿੱਚ ਨੌ ਕਿਸਾਨਾਂ ਦੇ ਉੱਤੇ 342, 353, 186, 506, 188, 149 ਧਾਰਾ ਦੇ ਤਹਿਤ ਮਾਮਲਾ ਦਰਜ ਕਿੱਤਾ ਗਿਆ।

    ਸਾਰੇ ਦੋਸ਼ੀ ਬੀਕੇਯੂ ਸਿੱਧੂਪੂਰ ਗਰੁੱਪ ਦੇ ਨਾਲ ਸੰਬੰਧ ਰੱਖਦੇ ਹਨ

    ਗੁਰਮੀਤ ਸਿੰਘ, ਸੁਰਜੀਤ ਸਿੰਘ, ਦਾਰਾ ਸਿੰਘ, ਰਾਮਾ ਸਿੰਘ, ਹਰਸ਼ਦੀਪ ਸਿੰਘ, ਬਚਿੱਤਰ ਸਿੰਘ, ਸਿਵਰਾਜ ਸਿੰਘ, ਬਲਜੀਤ ਸਿੰਘ, ਮਹਿੰਦਰ ਸਿੰਘ। ਹਲੇ ਸਾਰੇ ਦੋਸ਼ੀ ਦੀ ਕੋਈ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰੀ ਨਹੀਂ ਹੋਈ ਹੈ।