Blog

  • जालंधर : इस इलाके में लुटेरों ने दुकानदार से की लूट

    जालंधर :  पंजाब में नशे और चोरी की मामले बढ़ते ही जा रहे है। नशे की पूर्ति के लिए नशेड़ी चोरी की वारदातों को अंजाम देते है। पंजाब में नशा और चोरी की वारदातें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सरकार और पुलिस नशे और चोरी का वारदातों की रोकथाम को लेकर तरह-तरह के दावे करते हैं, लेकिन सच्चाई काफी डरावनी है। चोरों के होंसले दिन ब दिन बढ़ते ही जा रहे है। पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा की सख़्ती के बाद जहां कमिश्नररेट के सभी थाना प्रभारी दिन रात अपनी ड्यूटी कर रहे है।  पुलिस की कार्य प्रणाली सवालों के घेरे में है।

    थाना-5 के इलाके में ना कोई नाका ना कोई गश्त होने के कारण लुटेरों के हौंसले लगातार बुलंद होते जा रहे है। लुटेरों ने दिन चढ़ते दी थाना-5 के अधीन तेज मोहन नगर में एक किराने की दुकान वाले को निशाना बनाया। सरेआम मोटरसाइकिल पर तेजधार हथियार लेकर घूम रहे युवकों ने दुकान में घुसकर पहले दुकानदार के सिर पर वार किया। फिर दुकान से एनेरजी ड्रिंक और चावल की बोरियों सहित कैश लूट लिया। थाना-5 के प्रभारी ने बताया कि वह मामले की जांच कर रहे है।

  • पंजाब : गाड़ी पार्क करने को लेकर हुआ विवाद, चले तेजधार हथियार, 3 घायल, देखें वीडियो

    लुधियाना : नेशनल कॉलोनी भामियां में शनिवार देर रात 2 पड़ोसियों में खूनी झड़प हो गई। उन्होंने एक दूसरे पर तेजधार हथियारों और लाठियों से हमला किया। हमले मे 3 लोग घायल हुए है। इस दौरान कार भी तोड़ दी गई। खून से लथपथ घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक पक्ष के संजय भारद्वाज ने कहा कि वह गाड़ी लेकर जा रहे थे, उनके पड़ोसी की गाड़ी ठीक से पार्क नहीं थी। जब उसने गाड़ी सही से पार्क करने के लिए कहा तो उन लोगों ने हमला कर दिया। उसी बेटी उसने छुड़ाने आई तो उन्होंने उसके हाथ पर तेजधार हथियार मारा।

    दूसरे पक्ष के हरविंदर सिंह ने बताया कि उसकी गाड़ी घर के बाहर पार्क की हुई थी। उसके रिश्तेदार आए हुए थे, उनकी गाड़ी भी घर के बाहर ही पार्क थी। आने-जाने वाला रास्ता बिल्कुल खाली था। पड़ोसी संजय जब गाड़ी लेकर निकला तो वह उसकी मां को गालियां देने लगा। संजय ने शराब पी रखी थी। संजय के बेटे और पत्नी ने भी घर से बाहर निकल गालियां देनी शुरू कर दी। उसने आरोप लगाया कि संजय के बेटे ने तेजधार हथियार से वार किए है। घर के बाहर खड़ी कार तोड़ दी। वह किसी तरह का नशा नहीं बेचते। पुरानी रंजिश के कारण अक्सर पड़ोसी उनसे विवाद करते है। मां को गाली देने पर विवाद बढ़ा।

    पुलिस ने कराया मामला शांत
    हरविंदर ने बताया कि उसके सिर, पीठ, हाथ पर तेजधार हथियार मारा गया है। घर के बाहर खड़ी कार के शीशे तोड़ दिए गए। इस मामले में वह इलाके पुलिस को सूचित करेंगे। देर रात मामला बढ़ता देख तुरंत मौके पर सिविल अस्पताल की चौकी में तैनात पुलिस पहुंची। जिन्होंने मामला शांत करवाया।

  • मस्जिद में अजान दे रहे रिटायर्ड SSP की गोली मारकर ह’त्या

    जम्मू-कश्मीर: पुंछ हमले के बाद अब आतंकियों ने बारामूला में एक रिटायर्ड अफसर को निशाना बनाया है बारामूला के गेंटमुल्ला में आतंकियों ने मस्जिद में घुसकर रिटायर्ड एसएसपी की गोली मारकर हत्या की है बताया जा रहा है कि आतंकियों ने रिटायर्ड एएसपी मोहम्मद शफी पर तब फायरिंग की, जब वह मस्जिद में अजान दे रहे थेजम्मू एवं कश्मीर पुलिस ने कहा कि आतंकवादियों ने शीरी बारामूला स्थित गेंटमुल्ला में एक सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी मोहम्मद शफ़ी पर मस्जिद में अजान पढ़ते समय गोलीबारी की, जिससे उनकी मौत हो गई

    इलाके की घेराबंदी की गई है और मौके पर पुलिस और सेना के जवान मौजूद है फिलहाल हमला करने वाले आतंकियों की डिटेल सामने नहीं आ पाई है इस बीच मोहम्मद शफी के भाई का कहना है कि यह प्लान्ड अटैक थाबता दें कि आतंकियों ने ऐसे वक्त में बारामूला में रिटायर्ड एसपी पर हमला किया है जब पुंछ में सेना सर्च ऑपरेशन चला रही है और आतंकियों की तलाश में जुटी है 

  • रेलवे स्टेशन पर बच्चों सहित मां गिरी पटरियों पर, ऊपर से गुजरी ट्रेन

    नई दिल्ली : बिहार के दानापुर रेल मंडल के बाढ़ रेलवे स्टेशन पर एक मां अपने 2 बच्चों के साथ रेल पटरियों के बीच जा गिरी। इस दौरान ट्रेन चलने लगी एक के बाद एक कर कई बोगियां महज 4-5 इंच की दूरी से गुजर गईं इस दौरान महिला अपने बच्चे को सीने से लगाए पड़ी रही जब लोगों की नजर रेलवे ट्रैक पर पड़ी महिला और उसके बच्चों पर पड़ी तो वे घबरा गए गनीमत रही कि महिला और उसके बच्चे सही सलामत थे धीरे-धीरे पूरी ट्रेन गुजर गई इसके बाद महिला और उसके दोनों बच्चों को लोगों ने तुरंत वहां से उठाया महिला अपने बच्चों को सीने से चिपकाए रही दरअसल बेगूसराय का रहने वाला एक परिवार दिल्ली जाने के लिए बाढ़ स्टेशन पहुंचा थायहां भागलपुर से दिल्ली जाने वाली विक्रमशिला एक्सप्रेस शनिवार की शाम बाढ़ स्टेशन पर पहुंची ट्रेन में भारी भीड़ थी उसी में स्टेशन पर मौजूद लोग भी सवार होने लगे

    लोग जब तक महिला को निकाल पाते, तब तक चलने लगी ट्रेन

    ट्रेन में चढ़ने के दौरान महिला अपने 2 बच्चों के साथ फिसलकर प्लेटफॉर्म से ट्रेन और पटरी के बीच जाकर फंस गई लोग जब तक महिला और उसके बच्चों को निकाल पाते, तब तक ट्रेन चलने लगी इस दौरान महिला अपने दोनों बच्चों को सीने से लगाकर पटरी के पास पड़ी रही। जब पूरी ट्रेन निकल गई, तब महिला और उसके बच्चों को निकाला गया तीनों सही सलामत थे लोगों ने तुरंत तीनों को उपचार के लिए भिजवाया

  • जालंधर : पॉश एरिया में घुसा जंगली जानवर, मचा हड़कंप, देखें वीडियो

    जालंधर : पॉश एरिया मॉडल टाउन के पास शनिवार देर रात सांबर आने से हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार रात करीब 2 बजे सांभर को राहगीरों ने देखा। हालांकि देर रात होने के कारण सड़कों पर ज्यादा भीड़ नहीं थी तो, वह मॉडल टाउन से सटे आबादपुरा में स्थित एक पार्क में जाकर बैठ गया था। सुबह वन विभाग को सांभर आने की सूचना मिली तो टीम में जालंधर पहुंच गई थी और उसकी तलाश शुरू कर दी गई है।

    जंगलात विभाग के मुताबिक यह जानवर ज्यादातर पहाड़ों में जंगलों में ही रहते हैं। आजकल वहां ठंड के साथ बर्फबारी हो रही है, जिस वजह से जंगली जानवर दूसरा ठिकाना तलाशने के लिए निकलते हैं लेकिन रास्ता भटककर रिहायशी इलाकों में घुस जाते हैं। वन विभाग के मुताबिक सांबर एक नाजुक दिल वाला जानवर है। जह ज्यादा लोग उसके आसपास इकट्ठा हो जाएं तो वह घबरा जाते हैं। कई बार तो वह इतना घबरा जाते हैं कि उनकी मौत तक हो जाती है। हड़बड़ाहट में जानवर खुद के साथ लोगों का भी नुकसान कर सकता है, इसलिए लोगों को उसका पीछा नहीं करना चाहिए। इससे उसे पकड़ने में भी मुश्किल होती है।

  •  IIT प्रोफेसर की हार्ट अटैक से मौ’त

    उत्तर प्रदेश: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) कानपुर के मैकेनिकल इंजीनियरिंग के 53 वर्षीय वरिष्ठ वैज्ञानिक समीर खांडेकर का एक पूर्व छात्र सम्मेलन के दौरान व्याख्यान देते समय दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया. आईआईटी के अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी. आईआईटी के अधिकारियों ने बताया कि छात्र मामलों के अधिष्ठाता (डीन) व मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग के प्रमुख खांडेकर सभा को संबोधित करते समय मंच पर गिर पड़े,अधिकारियों ने बताया कि उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां पहुंचने पर उन्हें मृत घोषित कर दिया गया. 

    मिली जानकारी के अनुसार पता चला है कि खांडेकर एक व्याख्यान दे रहे थे, तभी उन्हें सीने में तेज दर्द हुआ और पसीना आने लगा। इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता खांडेकर मंच पर गिर पड़े.
    करंदीकर ने पुष्टि की कि शव को संस्थान के स्वास्थ्य केंद्र में रखा गया है और अंतिम संस्कार उनके इकलौते बेटे प्रवाह खांडेकर के आने के बाद ही किया जाएगा, जो लंदन में कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय में पढ़ रहे हैं. उपस्थित लोगों ने कहा कि प्रोफेसर खांडेकर के अंतिम शब्द थे ‘अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें.’

  • सर्वेन्ट रूम में लगी आग, 2 साल की बच्ची की मौ’त, देखें वीडियो

    पंचकूला : एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। सेक्टर 10 के कोठी नंबर 218 में एक कोठी में रहने वालो ने दूसरी मंजिल पर रहने वाले सर्वेन्ट रूम में आग लग गई। जिससे 2 साल की बच्ची अमायरा की मौत हो गई। बच्ची की माँ लक्षमी भी बेहोश हो गई। कोठी की मालकिन पूजा अग्रवाल ने बताया कि ये परिवार को काफी टाइम से हमने अपने पास सर्वेंट रुम दिया हुआ था। जांच अधिकारी सेक्टर 10 के चौन्की इंचार्ज विजय कुमार ने बताया कि हमको 1:30 बजे सूचना मिली थी, कि एक कोठी में आग लग गई है। मौके पर हैडकस्टेबले जसविंदर सिंह पहुचे और शीशे के एक गेट तोड़कर कोठी के अंदर पहुँचे, जहा काफी धुंआ था।

    जसविंदर सिंह ने बेड से 2 साल की बच्ची को उठाकर नीचे ले आए, जिसको अस्पताल पहुंचाया गया। डाक्टरों ने बच्ची को मृतक घोषित कर दिया। इस हादसे में मौके पर पंचकूला के डीसीपी सुमेर प्रताप और एसीपी सुरिन्दर कुमार और सेक्टर 5 के एसएचओ रूपेश चौधरी और सेक्टर 10 के चौन्की इंचार्ज विजय कुमार और जांच अधिकारी जसविंदर सिंह और राधेश्याम भी मौके पर पहुँचे। जांच अधिकारी ने बताया कि अभी आग लगने का कारण नही पता लग पाया है। बच्ची के परिवार वाले ने बताया कि बच्ची माचिस जलाना सिख रही थी। बच्ची के पिता सुरजीत कुमार किसी दुकान पर नौकरी करता है और माँ लक्ष्मी उसी कोठी में काम करती है।

  • ਪੰਜਾਬ : ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਅੰਨੇ ਕਤਲ ਦੀ ਗੁੱਥੀ ਸੁਲਝਾਈ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    7 ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ਸਮੇਤ 3 ਆਰੋਪੀ ਕਾਬੂ

    ਸ੍ਰੀ ਅਨੰਦਪੁਰ ਸਾਹਿਬ : ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਇੱਕ ਅੰਨੇ ਕਤਲ ਦੀ ਗੁੱਥੀ ਸੁਲਝਾਉਂਦੇ ਹੋਏ ਲੁੱਟਾਂ ਖੋਹਾਂ ਕਰਨ ਵਾਲੇ 3 ਵਿਅਕਤਿਆਂ ਨੂੰ ਚੋਰੀ ਦੇ 7 ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ਸਮੇਤ ਗਿਰਫਤਾਰ ਕਰਨ ਵਿੱਚ ਸਫਲਤਾ ਹਾਸਿਲ ਕੀਤੀ ਹੈ । ਫੜੇ ਗਏ ਤਿੰਨੋ ਆਰੋਪੀ ਲੁੱਟਾਂ ਖੋਹਾਂ ਦੀਆਂ ਵਾਰਦਾਤਾਂ ਨੂੰ ਅੰਜਾਮ ਦਿੰਦੇ ਸਨ ਅਤੇ ਇਹਨਾਂ ਆਰੋਪੀਆਂ ਵੱਲੋਂ 2 ਵਿਅਕਤੀਆਂ ਦਾ ਕਤਲ ਵੀ ਕੀਤਾ ਗਿਆ । ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦਿਆਂ ਡੀਐਸਪੀ ਸ੍ਰੀ ਅਨੰਦਪੁਰ ਸਾਹਿਬ ਅਜੇ ਕੁਮਾਰ ਨੇ ਗੱਲਬਾਤ ਦੌਰਾਨ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਮੇਰੇ ਕੋਲ ਨਵੰਬਰ ਨੂੰ ਪੁੱਡਾ ਪਾਰਕ ਸ਼੍ਰੀ ਅਨੰਦਪੁਰ ਸਾਹਿਬ ਵਿਖੇ ਇੱਕ ਅਣਪਛਾਤੇ ਵਿਅਕਤੀ ਦੀ ਲਾਸ਼ ਮਿਲੀ ਸੀ। ਜਿਸ ਦੀ ਸ਼ਨਾਖਤ ਨਹੀਂ ਹੋ ਸਕੀ ਸੀ । ਪੋਸਟਮਾਰਟਮ ਉਪਰੰਤ ਡਾਕਟਰ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਉਸਦੀ ਮੌਤ ਦਾ ਕਾਰਨ ਛਾਤੀ ਵਿੱਚ ਤੇਜ਼ਧਾਰ ਹਥਿਆਰ ਨਾਲ ਲੱਗੀ ਸੱਟ ਹੈ। ਜਿਸ ਤੇ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਅਣਪਛਾਤੇ ਵਿਅਕਤੀ ਖਿਲਾਫ ਕਤਲ ਦਾ ਮੁਕਦਮਾ ਦਰਜ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਸੀ । ਫਿਰ ਪੁਲਿਸ ਨੂੰ ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ਚੋਰੀ ਦੀ ਇੱਕ ਰਿਪੋਰਟ ਮਿਲੀ ਜਿਸ ਤੇ ਬਾਅਦ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਕਾਰਵਾਈ ਕਰਦੇ ਹੋਏ ਉਕਤ ਦੋਸ਼ੀਆਂ ਤੱਕ ਪਹੁੰਚ ਕੀਤੀ । ਜਦੋਂ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਇਹਨਾਂ ਤੋਂ ਸਖਤੀ ਨਾਲ ਪੁੱਛਿਆ ਤਾਂ ਇਹਨਾਂ ਨੇ ਕਤਲ ਦੀ ਵਾਰਦਾਤ ਦਾ ਜੁਰਮ ਵੀ ਕਬੂਲਿਆ ।

    ਇਹਨਾਂ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਅਸੀਂ ਤਿੰਨਾਂ ਨੇ ਮਿਲ ਕੇ ਲੁੱਟ ਖੋਹ ਦੀ ਯੋਜਨਾ ਬਣਾਈ ਅਤੇ ਪੁੱਡਾ ਪਾਰਕ ਸ਼੍ਰੀ ਅਨੰਦਪੁਰ ਸਾਹਿਬ ਵਿੱਚ ਇੱਕ ਅਣਪਛਾਤੇ ਵਿਅਕਤੀ ਤੋਂ 4500 ਰੁਪਏ ਦੀ ਲੁੱਟ ਕੀਤੀ ਅਤੇ ਉਸ ਵੱਲੋਂ ਰੋਲਾ ਪਾਉਣ ਤੇ ਉਸ ਦੀ ਛਾਤੀ ਵਿੱਚ ਤੇਜ਼ਧਾਰ ਚਾਕੂ ਮਾਰ ਕੇ ਉਸਦਾ ਕਤਲ ਕਰ ਦਿੱਤਾ ਅਤੇ ਮੋਟਰਸਾਈਕਲਾਂ ਤੇ ਫਰਾਰ ਹੋ ਗਏ । ਇਹਨਾਂ ਤਿੰਨਾਂ ਆਰੋਪਿਆਂ ਨੂੰ ਮੁਕਦਮਾ ਨੰਬਰ 145 ਅਧੀਨ 302 , 34 ਆਈਪੀਸੀ ਦੀ ਧਾਰਾ ਤਹਿਤ ਸ਼੍ਰੀ ਅਨੰਦਪੁਰ ਸਾਹਿਬ ਵਿਖੇ ਨਾਮਜਦ ਕੀਤਾ ਗਿਆ । ਇਹਨਾਂ ਵਿੱਚੋਂ 2 ਆਰੋਪੀ ਇੱਕ ਕਤਲ ਕੇਸ ਵਿੱਚ ਅੰਬਾਲਾ ਜੇਲ ਵਿੱਚ ਬੰਦ ਸਨ। ਜਿਨਾਂ ਨੂੰ ਪ੍ਰੋਡਕਸ਼ਨ ਵਾਰੰਟ ਰਾਹੀਂ ਜੇਲ ਤੋਂ ਲਿਆ ਕੇ ਇਸ ਮੁਕਦਮਾ ਵਿੱਚ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ ਕੀਤਾ ਗਿਆ । ਪੁੱਛਗਿੱਛ ਦੌਰਾਨ ਇਹਨਾਂ ਦੋਸ਼ੀਆਂ ਪਾਸੋ ਵਾਰਦਾਤ ਵਿੱਚ ਵਰਤਿਆ ਚਾਕੂ ਅਤੇ ਦੋਵੇਂ ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ਬਰਾਮਦ ਕੀਤੇ ਗਏ। ਇਸ ਤੋਂ ਇਲਾਵਾ ਹੋਰ ਪੰਜ ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ਵੀ ਬਰਾਮਦ ਕੀਤੇ ਗਏ। ਜੋ ਇਹਨਾਂ ਦੋਸ਼ੀਆਂ ਨੇ ਤਫਤੀਸ਼ ਦੌਰਾਨ ਸ੍ਰੀ ਅਨੰਦਪੁਰ ਸਾਹਿਬ ਅਤੇ ਸ੍ਰੀ ਕੀਰਤਪੁਰ ਸਾਹਿਬ ਅਤੇ ਹੋਰ ਥਾਵਾਂ ਤੋਂ ਚੋਰੀ ਕੀਤੇ ਅਤੇ ਹਥਿਆਰ ਦੀ ਨੌਕ ਤੇ ਲੁੱਟ ਖੋਹ ਦੀਆਂ ਵਾਰਦਾਤਾਂ ਕੀਤੀਆਂ। ਇਹਨਾਂ ਨੂੰ ਅਦਾਲਤ ਵਿੱਚ ਪੇਸ਼ ਕਰਕੇ ਪੁਲਿਸ ਰਿਮਾਂਡ ਹਾਸਿਲ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਹੈ ਅਤੇ ਦੋਸ਼ੀਆਂ ਪਾਸੋਂ ਹੋਰ ਵਾਰਦਾਤ ਬਾਰੇ ਖੁਲਾਸੇ ਹੋਣ ਦੀ ਉਮੀਦ ਹੈ ।

  • जालंधर : शादी का कार्ड देने जा रही महिला पर तेजधार हथियारों से हमला

    जालंधर :  शनिवार रात सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर महिला पर करीब आधा दर्जन हमलावरों ने तेजधार हथियारों से जानलेवा हमला कर दिया। राजबीर कौर उर्फ ज्योति अपने भाई के साथ किसी रिश्तेदार को शादी का कार्ड देने जा रही थी। लैदर कॉम्प्लेक्स के पास आरोपियों ने रास्ते में रोकर हमला कर दिया। ज्योति से सिर पर काफी गंभीर चोटें आई है। इसके अलावा उसकी बहन के कपड़े भी फाड़ दिए गए। देर रात ज्योति और उसकी बहन द्वारा सिविल अस्पताल में इलाज के लिए पहुंची। ज्योति ने आरोप लगाया कि यह हमला उनके रिश्तेदारों ने ही कराया है।

    राजबीर कौर उर्फ ज्योति ने बताया कि 8 आरोपी बाइकों पर सवार होकर आए थे। आरोपियों ने आते ही अपने बाइक उनकी स्कूटी से भिड़ा दिया। जब उसने विरोध किया तो सभी आरोपियों ने तेजधार हथियार निकाल लिए और हमला कर दिया। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए थे। उसके सिर और पैर पर गंभीर चोटें लगी। जिसके बाद भाई और बहन ने ज्योति को इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। ज्योति ने कहा कि 12 दिसंबर को पहले उसके भाई परमजीत सिंह की कुछ युवकों के साथ लड़ाई हुई थी। ये लड़ाई गांव संगल सोहल के पास हुई थी। इसे लेकर थाने में शिकायत भी दी गई थी। हमलावर पार्टी द्वारा उन पर उस वक्त आरोप लगाए थे। मगर उन्होंने सभी आरोपों से नकारा था।

    राजीनामा न करने पर किया हमला
    ज्योति ने आरोप लगाया है कि उक्त आरोपी उनसे राजीनामा करने के लिए करीब 5 लाख रुपए की मांग कर रहे थे। उन्होंने राजीनामा करने पर तो सहमति जताई, मगर पैसे देने से मना कर दिया। ज्योति ने कहा कि आरोपी जाते जाते कह रहे थे कि अब जो करना है कर लो, राजीनामे का बदला हमने ले लिया है।

  • 2 बसों के बीच भीषण टक्कर, एक की मौ’त, 8 लोग घायल

    नई दिल्ली :  गुजरात के सूरत में कल देर रात एक बस ने कई वाहनों को टक्कर मार दी। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई और 8 अन्य घायल बताए जा रहे हैं। सभी घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। सूरत नगर निगम की आयुक्त ने इस हादसे को लेकर बताया कि एक बस ने कई वाहनों को टक्कर मार दी। लगभग नौ लोग घायल हो गए लेकिन उनमें से एक की मौत हो गई। 8 घायलों का इलाज चल रहा है। इस मामले में पुलिस की जांच चल रही है। जांच में सब कुछ सामने आने पर सूरत नगर निगम सभी आवश्यक कार्रवाई करेगा।

    बताया जा रहा है कि गुजरात के सूरत में ‘बस रैपिड ट्रांजिट सिस्टम’(BRTS) की 2 बसों के बीच 4 दोपहिया वाहन आ गए। इस घटना में एक व्यक्ति की मौ’त हो गई जबकि 8 अन्य घायल हो गए। पुलिस उपायुक्त पिनाकिन परमार ने बताया कि एक बस चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिया। जिससे उसके पीछे आ रहे चार दो-पहिया वाहनों की उससे टक्कर हो गई। लेकिन तभी पीछे आ रही एक और बस ने भी उन सभी वाहनों को टक्कर मार दी। परमार ने बताया कि दूसरी बस के चालक को हिरासत में ले लिया गया है और घायलों को पास के 2 अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। इस हादसे में अब तक एक व्यक्ति की मौत हुई है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।