Blog

  • Punjab News: कबाड़ के गोदाम में लगी भयानक आग, बाल-बाल बची लोगों की जान, देखें वीडियो

    Punjab News: कबाड़ के गोदाम में लगी भयानक आग, बाल-बाल बची लोगों की जान, देखें वीडियो

    मोगा: जिले के कस्बे निहाल सिंह वाला में एक कबाड़ के गोदाम में अचानक आग लग गई। आग काफी भयानक थी जिसके बाद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। आग काफी तेजी से फैली जिसके कारण गोदाम में रखा हुआ 3-4 लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया।

    आग लगने की सूचना तुरंत फायर बिग्रेड की टीम को दे दी गई परंतु टीम देरी से आई। इसके कारण स्थानीय लोगों में रोष पाया गया। लोगों ने मौके पर ही बाल्टी और पाइपों के जरिए आग पर काबू पाने की कोशिश की और आखिरकार स्थिति को संभाल लिया गया।

    मामले की जानकारी देते हुए गोदाम के मालिक दोनों भाईयों ने बताया कि आग लगने के समय वे मौके पर नहीं थे। गोदाम में काम कर रहे कर्मचारियों ने मच्छरों के कारण धुआं किया था परंतु उन्हें यह नहीं पता चला कि धुआं कब फैलते-फैलते आग में बदल गया।

    कुछ ही मिनटों में आग ने भयानक रुप धारण कर लिया जिसके कारण भारी नुकसान हुआ। स्थानीय निवासियों ने तुरंत कार्रवाई की जिसके कारण लोगों की जान बच पाई। फिलहाल आग पर काबू पा लिया जा गया है। वहीं गोदाम मालिक को लगभग 3-4 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।

  • फिल्म की प्रमोशन करने जालंधर पहुंची Shehnaaz Gill, फैंस से की ये अपील, देखें वीडियो

    फिल्म की प्रमोशन करने जालंधर पहुंची Shehnaaz Gill, फैंस से की ये अपील, देखें वीडियो

    जालंधर (Ens): बिग बॉस 13 फेम शहनाज गिल इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म इक कुड़ी की प्रमोशन्स में व्यस्त हैं। इसी बीच एक्ट्रेस आज दोपहर जालंधर के होटल में पहुंची। इस दौरान उन्होंने फैंस के साथ मुलाकात की। उन्हें ऑटोग्राफ भी दिया है। इस दौरान एक्ट्रेस ने अपनी फिल्म इक कुड़ी को लेकर बात की। इसके साथ ही बिग बॉस 19 में नजर आ रहे भाई शहबाज के लिए वोट अपील भी की।

    फैंस ने बनाए शहनाज के हेंड मेड स्कैच

    जालंधर के होटल में पहुंची शहनाज से मिलने के लिए लोग बड़ी संख्या में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने एक्ट्रेस को पैंसिल से बनाए हुए हेंड मेड स्कैच भी दिए। शहनाज ने अपने फैंस को ऑटोग्राफ दिए। एक्ट्रेस ने कहा कि उन्हें एक ही स्कैच पसंद आया है और इसको वो रख लेंगी।

    लवली यूनिवर्सिटी भी पहुंची थी शहनाज

    शहनाज अपनी फिल्म की प्रमोशन के लिए बीते दिन लवली यूनिवर्सिटी भी पहुंची थी। यहां उन्होंने अपनी पढ़ाई के दौरान यादों को ताजा किया। शहनाज यूनिवर्सिटी की एलुमिनी का हिस्सा है। इस दौरान वह पुराने स्टूडेंट्स के साथ भी मिली। एक्ट्रेस ने कहा कि जालंधर आकर एक बार फिर से उनकी यादें ताजा हो गई है। यूनिवर्सिटी में उन्होंने बहुत सुनहरा दौरान बिताया है।

    ईस्टवुड विलेज भी पहुंची थी एक्ट्रेस

    बीती रात एक्ट्रेस जालंधर-फगवाड़ा रोड़ पर स्थित ईस्टवुड विलेज पहुंची थी। वहां पर उन्होंने फैंस को फिल्म देखने की अपील की। इसके बाद वह अपनी आने वाली फिल्म के गीतों पर भी खूब नाची और फैंस के साथ काफी सेल्फियां भी ली।  
  • Punjab News: छठ पूजा के चलते स्टेशनों पर व्यापक व्यवस्था, कंट्रोल रूम और हेल्प डेस्क बनाए, देखें वीडियो

    Punjab News: छठ पूजा के चलते स्टेशनों पर व्यापक व्यवस्था, कंट्रोल रूम और हेल्प डेस्क बनाए, देखें वीडियो

    पठानकोटः त्योहारों खासकर छठ पूजा के दौरान यात्रियों की बढ़ती आवाजाही को ध्यान में रखते हुए रेलवे के जम्मू मंडल द्वारा यात्रियों की सुविधा एवं सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए अनेक प्रभावी कदम उठाए हैं। भीड़ को कम करने के लिए स्टेशनों पर स्वचालित टिकट वेंडिंग मशीन ( एटीवीएम) स्थापित करने के साथ ही ट्रेनों में सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सुचारु परिचालन सुनिश्चित करने अतिरिक्त स्टाफ तैनात किया गया है। स्टेशनों पर यात्रियों की मदद को हेल्प डेस्क बनाए, सुरक्षा को जीआरपी और आरपीएफ की ओर से लगातार चेकिंग की जा रही है। इससे स्टेशन पर भीड़ नियंत्रण, यात्री सुरक्षा, स्टेशन सुविधा एवं जन-जागरूकता को मजबूती मिलने का दावा किया जा रहा है।

    रेलवे अधिकारियों ने बताया कि पठानकोट कैंट, पठानकोट सिटी, स्टेशनों पर यात्री ट्रेनों में भीड़ प्रबंधन के लिए अतिरिक्त स्टाफ की तैनाती, यातायात नियंत्रण के लिए आरपीएफ, जीआरपी और वाणिज्य विभाग की संयुक्त टीमों द्वारा सतत निगरानी सुनिश्चित की गई है। बेहतर भीड़ प्रबंधन हेतु प्रमुख स्टेशनों के प्लेटफार्म, फुट ओवरब्रिज (एफओबी) और ट्रेनों पर भीड़ नियंत्रण और व्यवस्थित बोर्डिंग के लिए अतिरिक्त कर्मचारी तैनात किए गए हैं।

    सार्वजनिक घोषणा प्रणाली व संकेतक के माध्यम से यात्रियों को सूचना प्रदान की जा रही है और यात्रियों को कतारबद्ध होकर बोर्डिंग करने के लिए निर्देशित किया जा रहा है, उन्हें सुरक्षित बोर्डिंग के महत्व को समझाया जा रहा है। यात्रियों को सलाह दी जा रही है कि वे पहले यात्रियों को उतरने दें और उसके बाद ट्रेन में प्रवेश करें, चलती ट्रेन से चढ़ने-उतरने का प्रयास न करें। यात्रियों को उनके सामान की देखभाल के लिए भी जागरूक किया जा रहा है ताकि वे सुरक्षित यात्रा का आनंद ले सकें।

    जीआरपी पठानकोट के एसएचओ अशोक कुमार ने बताया कि छठ पूजा को लेकर जम्मू से आने वाली ट्रेनों में और प्लेटफार्म पर जीआरपी और आरपीएफ के साथ लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसके साथ ही यात्रियों को जागरूक किया जा रहा है कि किसी भी संदिग्ध वस्तु की मिलने पर उसकी सूचना तत्काल जीआरपी और आरपीएफ को दी जाए ताकि स्टेशन के सुरक्षा प्रबंधन को सुनिश्चित बनाया जा सके।

  • 5 साल के बाद आज से शुरु होगी India-China के बीच सीधी उड़ानें, Kolkata से उड़ान भरेगा Plane

    5 साल के बाद आज से शुरु होगी India-China के बीच सीधी उड़ानें, Kolkata से उड़ान भरेगा Plane

    नई दिल्ली: भारत और चीन के बीच में आज से सीधी उड़ानें फिर शुरु होने वाली हैं। 26 अक्टूबर में रात 10 बजे कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से इंडिगो की फ्लाइट 6E170 ग्वांगझोउ के लिए टेकऑफ करेगी। 9 नवंबर से दिल्ली-ग्वांगझोउ रुट भी शुरु हो जाएगा। यह कदम पांच साल बाद दोनों देशों के बीच एयर कनेक्टिविटी की औपचारिक तौर पर वापसी है। आज रात में उड़ने वाली यह उड़ान सिर्फ आस-मान का सफर नहीं है बल्कि एक नई कूटनीतिक शुरुआत का भी संकेत है। जहां गलवान के बाट टूटे रिश्ते ठीक होते हुए दिख रहे हैं।

    पीएम मोदी और जिनपिंग की मुलाकात के बाद शुरु होगी फ्लाइट्स

    31 अगस्त को त्येनजिन में राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात के दौरान पीएम मोदी ने कहा था कि सीधी उड़ानों की बहाली पर इस समय विचार चल रहा है। इसके बाद भारत ने कूटनीति के पन्ने ऐसे पलटे कि अब सीधी उड़ानें चीन की ओर है। जून 2020 की गलवान घाटी झड़प के बाद दोनों देशो के संबंध 1962 के युद्ध के बाद अपने सबसे निचले स्तर पर पहुंच गए थे। कई सैन्य और कूटनीतिक दौर की बात चीत के बाद दोनों पक्षों ने एलएसी के कई विवादित इलाकों से सेना पीछे हटाई है। दोनों देशों के बीच टेंशन काफी ज्यादा बढ़ गई थी। इसके बाद अक्टूबर 2023 में डेपसांग और डेमचोक जैसे अंतिम विवादित बिंदुओं पर समझौता हुआ। इसके कुछ ही समय के बाद कजान में मोदी-शी वार्ता में संबंध सुधारने के कई फैसले लिए गए हैं। हाल के महीनों में संबंध सामान्य करने की प्रक्रिया में कैलाश मानसरोवर यात्रा की बहाली जैसे कदम भी शामिल थे। अब सीधी उड़ानों की बहाली इस प्रक्रिया की एक बड़ी कड़ी मानी जा रही है।

    इन यात्रियों को होगा फायदा

    भारत-चीन फ्लाइट शुरु होने के बाद यात्रियों, व्यापारियों और छात्रों को काफी फायदा होगा। बिजनेस डेलीगेशन्स को सीधा रुट मिलेगा। चीन जाने वाले भारतीय छात्रों का समय और पैसा भी बचेगा। इसके अलावा मेडिकल और धार्मिक यात्राओं में फायदा होगा। इस वजह से इंपोर्ट-एक्सपोर्ट में भी तेजी आएगी। एविएशन सेक्टर का अनुमान है कि पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिलने पर आने वाले महीनों में मुंबई, बैंगलुरु और चेन्नई से भी अलग-अलग शहरों के लिए उड़ानें शुरु होगी।
  • Punjab News: नशे में धुत कार चालक ने बुलेट मोटरसाइकिल को मारी टक्कर, हुआ जमकर हंगामा, देखें वीडियो

    Punjab News: नशे में धुत कार चालक ने बुलेट मोटरसाइकिल को मारी टक्कर, हुआ जमकर हंगामा, देखें वीडियो

    पठानकोटः बीती रात पठानकोट के ढंगू रोड पर बिजली घर के पास एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। जानकारी के अनुसार, रात करीब 10 बजे एक तेज रफ्तार कार ने बुलेट मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार ने सूझबूझ दिखाते हुए कूदकर अपनी जान बचाई, हालांकि उसे कुछ चोटें आई हैं। घायल युवक को तत्काल नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।

    प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर के बाद कार चालक मौके से भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन बुलेट मोटरसाइकिल उसकी कार के नीचे फंस गई थी, जिसके चलते वाहन आगे नहीं बढ़ सका। इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों में दहशत और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

    लोगों ने कार चालक को रोकने की कोशिश की, लेकिन वह गाड़ी का एक्सिलरेटर दबाकर बार-बार भागने की कोशिश करता रहा। इसी बीच स्थानीय लोगों ने जब देखा कि चालक किसी की जान को खतरे में डाल सकता है, तो उन्होंने गाड़ी को घेर लिया। कार सवार व्यक्ति गाड़ी से बाहर आने को तैयार नहीं था, जिसके बाद भीड़ ने गुस्से में आकर गाड़ी के शीशे तोड़ दिए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और स्थिति को काबू में किया। पुलिस ने चालक को गाड़ी से बाहर निकालकर हिरासत में ले लिया।

    जांच में यह बात सामने आई है कि कार चालक नशे की हालत में था। फिलहाल पुलिस ने चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने अपील की है कि लोग सड़क पर वाहन चलाते समय ट्रैफिक नियमों का पालन करें और शराब पीकर वाहन चलाने से बचें, ताकि ऐसे हादसों से जान-माल की हानि को रोका जा सके।

  • Bigg Boss फेम तान्या मित्तल के खिलाफ उठी FIR की मांग, इस वजह से फंसी Content Creator

    Bigg Boss फेम तान्या मित्तल के खिलाफ उठी FIR की मांग, इस वजह से फंसी Content Creator

    मनोरंजन: बिग बॉस 19 की कंटेस्टेंट्स तान्या मित्तल सुर्खियों में बनी रहती हैं। घर के अंदर उन्होंने अपने से जुड़े कुछ ऐसे खुलासे किए हैं जिसके बाद फैंस ने उन्हें ट्रोल भी किया हालांकि कुछ ने उन्हें सपोर्ट भी किया है। अब एक बार फिर से वहो लाइमलाइट में आ गई है। इस बार लाइमलाइट में आने का कारण उनका वायरल वीडियो है। इस वीडियो में वे पोटाश गन चलाती हुई दिख रही हैं। ग्वालियर के रहने वाले शिशुपाल सिंह कंषाना ने इस वीडियो की शिकायत एएसपी अनु बेनीवाल के साथ की है। उन्होंने अपनी शिकायत में मुख्यमंत्री और कलेक्टर के आदेशों का हवाला देते हुए एफआईआर की मांग की है।

    पोटाश गन चलाती दिखी तान्या

    ग्वालियर कलेक्टर ने धारा 163 के अंतर्गत पोटाश गन पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाया है क्योंकि इनके इस्तेमाल से प्रदेश में 200 से ज्यादा लोग आंखों की रोशनी गंवाने की कगार पर है। वीडियो भी सामने आने के बाद एएसपी अनु बेनीवाल ने कहा है कि साइबर टीम को जांच के निर्देश दिए है और मामले की गंभीरता से जांच भी की जा रही है। तान्या इस समय बिग बॉस 19 में दिख रिही हैं परंतु सोशल मीडिया पर उनका यह वीडियो काफी तेजी के साथ वायरल हो रहा है।

    आखिर क्या होती है कार्बाइड बंदूकें?

    कार्बाइड बंदूके वैसे तो प्लास्टिक की पाइप या लोहे की पाइप से बनाई जाती है। इस गन में कैल्शियम कार्बाइड और पानी के इस्तेमाल से केमिकल रिएक्शन पैदा होता है जिसके बाद एक तेज धमाका होता है। वैसे तो ये एक खिलौने के जैसे दिखती है लेकिन ये काफी खतरनाक होती है। सोशल मीडिया के जमाने में गन काफी मशहूर हुई थी। तान्या मित्लल की तरह ही सोशल मीडिया पर ऐसे कई रील्स में वीडियो देखे गए हैं जिसके बाद बच्चों में इस तरह की गनों को चलाने की एक्साइटमेंट बढ़ गई है।  
  • Punjab News: साइकिल स्टोर पर Petrol Bomb फैंकने का CCTV आया सामने

    Punjab News: साइकिल स्टोर पर Petrol Bomb फैंकने का CCTV आया सामने

    मोगाः जिले के कस्बा बाघापुराना के अधीन पड़ते गांव माड़ी मुस्तफा में कुछ अज्ञात लोगों द्वारा एक दुकान पर पेट्रोल बम फेंक की वारदात को अंजाम दिया था। गनीमत यह रही कि घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी बाघापुराना दलबीर सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। वहीं अब इस घटना की सीसीटीवी सामने आई है जिसमें बाइक सवार 2 युवक पेट्रोल बम फेकते हुए नजर आते हैं। वहीं पुलिस ने अब जांच शुरू कर दी है।

    जानकारी मुताबिक, मोगा की सब डिवीजन बाघापुराना के गांव माड़ी मुस्तफा में 2 मोटरसाइकिल सवार युवकों द्वारा एक साइकिल की दुकान पर पेट्रोल बम्ब फैंक कर उसे आग लगाने की कोशिश की गई। इस घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई जिसमें 2 युवक भरे बाजार में आते हैं और पेट्रोल बम फेंककर फरार हो जाते हैं। दुकान मालिक द्वारा 112 पर कॉल करने के बाद संबंधित थाना की पुलिस ने हरकत में आते हुए दोनों अज्ञात मोटरसाइकिल सवार युवकों की तलाश शुरू कर दी है।

    सीसीटीवी फुटेज में साफ देख सकते हैं कि किस प्रकार मोटरसाइकिल सवार युवक जिनमें से पीछे बैठे युवक ने नीले रंग की कमीज पहन रखी है, ने चलते मोटरसाइकिल पर से एक साइकिल की दुकान में पेट्रोल बम्ब फैंका। पेट्रोल बम्ब फेंकने से जैसे ही बोतल फटी तो दुकान के कुछ हिस्से में आग लग गई लेकिन उस आग को समय रहते काबू पा लिया गया।

    डीएसपी बाघापुराना दलबीर सिंह सिद्धू ने बताया कि 2 अज्ञात मोटरसाइकिल सवार युवकों द्वारा इलाके में दहशत फैलाने के मकसद से एक साइकिल की दुकान पर पेट्रोल बम्ब फेंका था। डीएसपी ने बताया कि दुकान के मालिक डिंपल बंसल ने इस संबंधी 112 पर कॉल की थी। आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है।

  • Punjab News: सब्जी मंडी के बाहर चली गोलियां, एक युवक घायल, देखें CCTV

    Punjab News: सब्जी मंडी के बाहर चली गोलियां, एक युवक घायल, देखें CCTV

    लुधियाना : सब्जी मंडी के बाहर देर रात फायरिंग की सनसनीखेज घटना सामने आई है। घटना में एक युवक की टांग पर गोली लगी है, जबकि अन्य साथियों ने रेहड़ियों के पीछे छिपकर अपनी जान बचाई। घटना के तीन दिन बाद पुलिस ने पीड़ितों के बयान के आधार पर 8 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पीड़ित जसकिरत सिंह ने बताया कि तीन दिन पहले वह अपने दोस्तों रिहान, गौतम, विनय और राजा सिन्हा के साथ बाइक और एक्टिवा पर घर लौट रहा था। जैसे ही वे सब्जी मंडी गेट नंबर 2, बहादुर के रोड के सामने पहुंचे, वहां शराब के ठेके के पास कुछ युवक पहले से मौजूद थे। पीड़ितों के अनुसार, उन युवकों ने आवाज लगाई और अचानक हमला कर दिया। जब जसकिरत और उसके दोस्त भागने लगे, तो आरोपी नरेश सेठी ने पिस्तौल से फायरिंग कर दी। गोली राजा सिन्हा की बाईं टांग पर लगी, जिससे वह एक्टिवा सहित सड़क पर गिर पड़ा। राजा को उठाने की कोशिश करते समय बदमाशों ने पीड़ितों के साथ मारपीट भी की। जान बचाने के लिए सभी दोस्तों ने रेहड़ियों के पीछे छिपकर खुद को बचाया। घटना स्थल के पास लगी CCTV फुटेज में कुछ युवक भागते और अपनी जान बचाते दिखाई दे रहे हैं। अचानक हुई इस फायरिंग से इलाके में हड़कंप मच गया था। पीड़ितों की शिकायत पर थाना बस्ती जोधेवाल पुलिस ने कार्रवाई करते नरेश सेठी, कन्नू, जतिन, विक्रम, संदीप और तीन अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।पुलिस ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है। फिलहाल घायल राजा सिन्हा को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उसकी हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है।
  • Punjab News: ACP Sumeet Sood का WhatsApp Hack, Cyber ठग E-Challan से कर रहे ठगी, देखें वीडियो

    Punjab News: ACP Sumeet Sood का WhatsApp Hack, Cyber ठग E-Challan से कर रहे ठगी, देखें वीडियो

    लुधियानाः साइबर ठगों की ओर से एसीपी सुमीत सूद का व्हाट्सएप हैक करने का मामला सामने आया है। इतना ही नहीं, ठगों ने एसीपी की फोटो लगाकर एक फर्जी चालान का लिंक तैयार किया और व्हाट्सएप के जरिए उनके दोस्तों, रिश्तेदारों और परिचितों के लिंक भेज कर 1000 रुपए जुर्माना भरने के लिए कहा। हालांकि, कइयों ने लिंक खोलकर देखा तो मैसेज में एक चालान की तस्वीर के साथ एक लिंक दी गई थी, जो सिर्फ ओपन होकर भुगतान के लिए कहती थी, उसे न तो शेयर किया जा सकता था, न जवाब दिया जा सकता था। फिर दोस्तों को शक हुआ कि एक अधिकारी ऐसा मैसेज क्यों भेजेगा। इसके बाद उन्होंने तुरंत एसीपी को कॉल कर उक्त लिंक के बारे में बताया।

    एसीपी सुमित सूद ने लोगों से अपील की कि किसी भी संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें और किसी की पहचान या पद देखकर बिना पुष्टि किए पैसे ट्रांसफर न करें। साइबर अपराधी अब सरकारी अफसरों तक के नाम का इस्तेमाल कर रहे हैं इसलिए सोच-समझकर क्लिक करें। उन्होंने बताया कि पूरा मामला एक स्मार्ट साइबर फ्रॉड का है। साइबर फ्रॉड का यह कोई पहला केस नहीं है जिसमें किसी पुलिस अधिकारी को निशाना बनाया गया हो। इससे पहले भी कई अधिकारियों का नंबर हैक किया जा चुका है। एसीपी ने लोगों से सतर्क रहने की अपील करते कहा कि उनका नंबर हैक हो गया है, अगर उनके नंबर से किसी भी तरह का कोई मैसेज आता है तो उसे खोला न जाए। तुरंत इस संबंधी सूचना साइबर क्राइम को दी जाए।

  • Punjab News: Forge Autos कोहाड़ा के मार्केटिंग हेड पर जानलेवा हमला, बाइक सवारों ने किया लहूलुहान, देखें Video

    Punjab News: Forge Autos कोहाड़ा के मार्केटिंग हेड पर जानलेवा हमला, बाइक सवारों ने किया लहूलुहान, देखें Video

    लुधियानाः शहर के फोरज ऑटोस कोहाड़ा के मार्केटिंग हेड शंकर राणा पर मोटरसाइकिल सवार युवकों द्वारा तेजधार हथियारों के साथ जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। इस दौरान पीड़ित शंकर राणा गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें लोगों ने अस्पताल में भर्ती करवाया। घटना के बाद पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस को दे दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

    जानकारी मुताबिक, शंकर राणा निवासी 33 फूटा रोड ग्यासपुरा, लुधियाना जो अपनी वरना कार में अपने दफ्तर से घर लौट रहे थे, उन पर मोटरसाइकिल सवारों ने हमला कर दिया। हमलावरों ने पहले कार को ओवरटेक कर रोका और बिना कुछ बोले उनपर ताबड़तोड़ वार करने लगे जिसकी किसी ने वीडियो भी बनाई जिसमे 2 लोग जिसमे एक का मुंह रूमाल से बंधा हुआ है और एक काली टीशर्ट वाला नीचे से ईट उठा कर हमला कर रहा था। इस दौरान शंकर बुरी तरह घायल हो गए। वह लहूलुहान हालत में कार के अंदर ही गिर पड़े। स्थानीय लोगों ने तुरंत उन्हें सिविल अस्पताल लुधियाना पहुंचाया जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है और उन्हें किसी निजी अस्पताल में रेफर कर दिया गया।

    हमलावर वारदात के बाद फरार हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर इलाके की घेराबंदी की और CCTV फुटेज खंगालने में जुट गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हमला किसी पुरानी रंजिश या कारोबारी विवाद का नतीजा हो सकता है, लेकिन फिलहाल सभी पहलुओं से जांच जारी है। एसएचओ कोहाड़ा थाना ने बताया कि हमलावरों की पहचान के सुराग मिल चुके हैं, बहुत जल्द गिरफ्तारी होगी।”