Blog

  • आज का राशिफल, 24 अक्टूबर 2025

    आज का राशिफल, 24 अक्टूबर 2025

    आज कार्तिक शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि शुक्रवार का दिन है। तृतीया तिथि आज देर रात 1 बजकर 20 मिनट तक रहेगी। आज पूरा दिन पूरी रात पार करके सुबह 5 बजकर 55 मिनट तक सौभाग्य योग रहेगा। साथ ही आज पूरा दिन पूरी रात पार करके कल सुबह 7 बजकर 52 मिनट तक अनुराधा नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज दोपहर 12 बजकर 36 मिनट पर बुध वृश्चिक राशि में गोचर कर रहे हैं।

    मेष राशिःआज का दिन फेवरेबल रहने वाला है। अपने माता-पिता से आप अपने मन की बातों को साझा करेंगे। जो लोग घर से दूर रहकर पढ़ाई कर रहे हैं, वो आज अपने परिवार से मिल सकते हैं। परिवार वालों के साथ धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे, कुछ समय बिताएंगे जिससे आपके मन को शांति मिलेगी। भाई, बहनों का सहयोग मिलेगा। आपको किसी से दूरसंचार से शुभ सूचना मिल सकती है, घर में ख़ुशी का माहौल बनेगा। स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।

    वृष राशिः आज का दिन आपके लिये ठीक-ठाक रहेगा। आज आपकी उदासी की वजह आपकी नेगेटिव थिन्किंग हो सकती है। आपको परिवार में फिर से खुशी का माहौल बनाने के लिए जल्द से जल्द इस से बाहर आने की जरूरत है। बच्चे उम्मीदों पर खरे ना उतर कर आपको निराश कर सकते हैं। सपनों को साकार करने के लिए उन्हें प्रोत्साहन देने की आवश्यकता है। रुका हुआ धन का आगमन होगा। आज आप अपने सभी खर्चों को पूरा करने में सक्षम रहेंगे।

    मिथुन राशिःआज आपका दिन उत्तम रहेगा। काम के प्रति डेडिकेशन होने से आप जल्दी ही सफलता की ओर अग्रसर होंगे। आज किसी अनुभवी व्यक्ति का सानिध्य मिलेगा, जिससे अच्छा महसूस करेंगे। आज कोई खास कार्य भी संभव है । दूसरों से उम्मीद करने के बजाय अपनी मेहनत होकर क्षमता पर विश्वास रखेंगे तो काम सुचारु रूप से बनते जाएंगे। जीवन साथी के साथ मूवी देखने की प्लानिंग करेंगे, आपसी रिश्ता अच्छा बनेगा। वैवाहिक जीवन में खुशियां ज्यादा बढ़ेगी।

    कर्क राशिःआज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आज किसी मामले में अपनी समझ से काम करना होगा, तभी काम का परिणाम अच्छा मिलेगा। आज बड़ो का आशीर्वाद मिलेगा जिससे आपकी सकारात्मकता बढ़ेगी। आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। आज घर में शुभ समाचार मिलने की सम्भावना होगी, दाम्पत्य जीवन का सुख मिलेगा। आपका विनम्र स्वभाव साराहा जाएगा। आपका धन कहां खर्च हो रहा है। इस पर आपको नजर बनाए रखने की जरूरत है, नहीं तो आने वाले समय में आपको थोड़ी परेशानी हो सकती है। आज आपको बेकार का तनाव लेने की जरूरत नहीं है।

    सिंह राशिःआज आप में एक नई उमंग और खुशी रहेगी। आज आप जो भी काम करेंगे वह पूरे मन से करेंगे। कोई नया अनुभव आपको मिलेगा। मानसिक परेशानी का निवारण होगा, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। आपका सामाजिक दायरा और आपका सम्मान भी बढ़ेगा। आप किसी मित्र से सहयोग लेंगे। आज आपको विवाद से बचकर रहना चाहिए अन्यथा आप मुसीबत में पड़ सकते हैं। रिश्तेदारों के घर आने से दिनभर का सेड्यूल बदल सकता है, घर में खुशियों का माहौल बना रहेगा।

    कन्या राशिः आज आपका दिन आपके अनुकूल रहेगा। स्वास्थ का ध्यान रखें, मौसम में परिवर्तन की वजह से थोड़ी परेशानी हो सकती है। समाज सेवा से जुड़े लोगों का समाज में प्रभाव बढेगा, लोगों का सहयोग मिलेगा। आज के दिन अपनी वाणी पर संयम बना के रखें, किसी के विवाद में न पड़ें। आज आपको रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। परिवार के साथ प्रेम बढेगा। अगर आप लेखन के क्षेत्र से जुड़े हैं तो आज आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी।

    तुला राशिःआज आपका दिन आपकी माता-पिता की सेवा में बीतेगा। आज आप नयी जमीन से संबंधित कोई लेन-देन करने जा रहे हैं तो पहले उसकी अच्छे से जांच-पड़ताल जरूर कर लें। आज दिन सुखद बीतेगा। कोई पारिवारिक धार्मिक कथा मनोरंजन संबंधी यात्रा का प्रोग्राम बनेगा। आपके द्वारा लिए गए निर्णय सकारात्मक और फायदेमंद रहेंगे। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई में आ रही किसी परेशानी से राहत मिलेगी। जो युवा आज जॉब की तलाश में है, उनको आज किसी अच्छी जगह पर जॉब मिलेगी।

    वृश्चिक राशिःआज आपका दिन शानदार रहेगा। आज युवाओं को अपने अध्ययन और करियर में एकाग्रता रखने से उचित परिणाम मिलेंगे। आज बच्चों की समस्याओं का समाधान निकालने के लिए कुछ समय उनके साथ जरूर बिताये। आज कोई भी पेपर वर्क करते समय पहले अच्छी तरह जांच-पड़ताल कर लें। आमदनी में आज इजाफा होने से अपने आपको कुछ बेहतर महसूस करेंगे, परिवार का वातावरण शांत बना रहेगा।

    धनु राशिःआज आपका दिन उमंग से भरा रहेगा। नौकरी कर रहे लोगों की अच्छी इनकम होगी। प्रॉपर्टी से जुडी समस्याओं के लिए भागदौड़ के उपरांत काम बन जायेगा। सगे सम्बन्धियों से अच्छे तालमेल बनेंगे। आज किसी असहाय की सहायता करने का मौका मिलेगा। आज आप किसी थीम पार्क घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं, जहां अपने मित्रों के साथ खूब इंजॉय करेंगे। सिलाई का काम करने वालों को अपने कस्टमर से अच्छा लाभ होगा।

    मकर राशिःआज आपका दिन अनुपम रहेगा। आज आपको अपने व्यवहार में कुछ सुधार लाने की भी जरूरत है। क्योंकि कभी-कभी आपका जल्दबाजी तथा आवेश पूर्ण स्वभाव लोगों के लिए परेशानियां उत्पन्न कर देता है। कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेते समय किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह भी अवश्य लें। आज सेहत में कुछ उतार-चढ़ाव हो सकता है। व्यायाम और खान-पान पर ध्यान दें। कुछ लोग आज आपसे ज्यादा हेल्प की उम्मीद रखेंगे, आप हेल्प करके उम्मीद को कायम करेंगे।

    कुंभ राशिःआज आपका दिन कार्यक्षेत्र में तरक्की दिलाने वाला रहेगा। आज किसी भी परिस्थिति में घबराने की वजह अपनी बुद्धि बल और कार्य क्षमता का उपयोग करेंगे तो समय रहते उचित हल भी निकल आएंगे। कुछ समय प्रैक्टिकल और प्रभावशाली लोगों के साथ ही व्यतीत करने से आपके स्वभाव में भी परिवर्तन आएगा। आज अनुभवी तथा वरिष्ठ लोगों के मार्गदर्शन और सलाह पर उचित अमल करें। आज आपका स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा। लवमेट के लिए आज रिश्तों में मिठास भरने का दिन है।

    मीन राशिः आज आपका मन उत्साहित रहेगा। जॉब कर रहे लोगों के लिए अच्छे ऑफर्स आने के योग बन रहे है, साथ ही सैलरी में इजाफा होगा। आज कुछ समय एकांत अथवा आध्यात्मिक स्थल पर जरूर व्यतीत करें। भाइयों के साथ चल रहे विवाद में किसी सदस्य की सहायता से हल हो सकते हैं। आज टूर एंड ट्रेवल्स संबंधी व्यवसाय में सुधार आएगा। आज कार्यभार अधिक होने की वजह से ओवरटाइम करना पड़ेगा। किसी बड़े बुजुर्ग की मदद करने से आप राहत फील करेंगे।

     

  • Punjab News: Verka Milk Plant हादसे के बाद मैनेजर ने फिर की बातचीत, देखें वीडियो

    Punjab News: Verka Milk Plant हादसे के बाद मैनेजर ने फिर की बातचीत, देखें वीडियो

    लुधियाना: वेरका मिल्क प्लांट हादसे के बाद मृतक कुणाल जैन के परिवार द्वारा किए गए प्रदर्शन के उपरांत प्लांट मैनेजर ने फिर से परिवार से बातचीत की। बातचीत के दौरान मैनेजर ने परिवार के एक सदस्य को पक्की नौकरी और 45 से 50 लाख रुपये तक का मुआवजा देने का आश्वासन दिया। मैनेजर ने बताया कि हादसा दुर्भाग्यपूर्ण है और ऐसा किसी के साथ भी हो सकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि कुणाल जैन को जबरन ड्यूटी पर नहीं बुलाया गया था।

    उन्होंने कहा कि वे स्वयं प्लांट के मुख्य इंचार्ज थे और अगले दिन प्लांट चालू होना था, इसलिए रात में ही मशीनों की स्थिति जांचने के लिए वे वहां पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि कुणाल जैन बेहद होनहार अधिकारी थे और अपने कार्य के प्रति समर्पित थे। मैनेजर ने बताया कि पहले परिवार के साथ उनकी बात हो गई थी और वे राज़ी भी थे, लेकिन बाद में किसी के कहने पर परिवार ने अपना निर्णय बदल लिया। उन्होंने कहा कि फिलहाल परिवार के साथ बातचीत जारी है ताकि मामले का शांतिपूर्ण समाधान निकाला जा सके।
  • Punjab News: दीवाली पर पटाखों को लेकर झगड़ा, एक व्यक्ति घायल, देखें वीडियो

    Punjab News: दीवाली पर पटाखों को लेकर झगड़ा, एक व्यक्ति घायल, देखें वीडियो

    अमृतसर: संधू कॉलोनी स्थित 88 फुट रोड पर दीवाली के दिन पटाखे चलाने को लेकर विवाद हो गया। मामूली कहासुनी झगड़े में बदल गई, जिसमें एक व्यक्ति घायल हो गया। घायल की पहचान राज कुमार के रूप में हुई है, जो पकौड़े वाले बाजार के पास छोटी दुकान चलाते हैं।

    राज कुमार ने बताया कि उनके घर के पास एक ऐसा परिवार रहता है, जहां हाल ही में किसी की मृत्यु हुई थी और उन्होंने इस बार दीवाली न मनाने का निर्णय लिया था। मोहल्ले के बच्चे पटाखे चला रहे थे कि एक पटाखा उस परिवार के घर की ओर चला गया। इस पर घर का व्यक्ति गुस्से में बाहर आया और बच्चों को डांटने लगा। जब राज कुमार ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, तो झगड़ा बढ़ गया और उस व्यक्ति ने उन पर हमला कर दिया।

    हमले में राज कुमार घायल हो गए, जिन्‍हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। घायल ने न्याय की मांग की है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि झगड़ा पटाखे चलाने को लेकर हुआ था। आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई जारी है। जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी।

  • Punjab News: बाढ़ के कारण बहे लोगों के घर, सरकार से मांगी मदद, देखें वीडियो

    Punjab News: बाढ़ के कारण बहे लोगों के घर, सरकार से मांगी मदद, देखें वीडियो

    पठानकोट: जिले के हल्का भोया में पड़ने वाले गांव कोलिया में भारी बरसात के कारण रावी में पानी ज्यादा आ गया। इससे बाढ़ आने की स्थिति बन गई थी और लोगों को काफी नुकसान हुआ था। लोगों ने बताया कि यहां पर 15 से 20 घर जो पानी में बह गए थे जिसके कारण भी काफी नुकसान हुआ था।

    इस पानी के तेज बहाव में चार लोग भी बह गए थे। इनमें से दो लोग मिल गए थे और दो लोग अभी तक नहीं मिल पाए हैं। उन्होंने कहा कि अभी तक सरकार की ओर से भी उन्हें कोई मुआवजा नहीं मिला है। उनका जीवन बहुत मुश्किलों में गुजर रहा था।

    लोगों की ओर से उनकी कुछ मदद की गई परंतु सरकार की ओर से उन्हें कोई भी मदद नहीं मिली है। इसके कारण उनका खाना-पीना रहना भी मुश्किल हो गया है। पानी कम होने के बाद वह अपना सामान ढूंढने की कोशिश कर रहे हैं। कभी थोड़ा बहुत सामान मिल जाता है। इसके साथ ही लोगों ने सरकार से मांग की है कि उनका जीवन अच्छे से चलाने की लिए उनकी मदद की जाए।

     

  • Haryana News: दंपत्ति ने बनाया खास तरह का App, खेल-खेल में बच्चे करेंगे पढ़ाई, देखें वीडियो

    Haryana News: दंपत्ति ने बनाया खास तरह का App, खेल-खेल में बच्चे करेंगे पढ़ाई, देखें वीडियो

    यमुनानगर: शहर के दंपत्ति ने एक खास तरह का ऐप बनाया है। इस ऐप के जरिए बच्चे खेल-खेल में पढ़ाई भी करेंगे। ऐप लॉन्च होने के बाद से ही काफी संख्या में पेरेंट्स ने इसको डाउनलोड किया है। यह ऐप यमुनानगर के रहने वाले आनंद कादियान और प्रियंका ने बनाया है। इस ऐप के जरिए 0-5 साल तक के बच्चे खेल-खेल में काफी शिक्षा ग्रहण कर पाएंगे।

    प्रियंका और आनंद कादियान का यह कहना है कि कोरोना काल में पढ़ाई के कारण लोगों को बहुत दिक्कत आई। इसेक बाद ऑनलाइन पढ़ाई शुरु हुई है। ऐसे में ऑनलाइन का सिस्टम काफी तेजी से निकल रहा है और इसी के कारण उन्होंने यह ऐप बनाया है। इस ऐप के जरिए बच्चे गेम में खेलते-खेलते पढ़ाई करते हैं, काफी कुछ लर्न कर पाएंगे।

    इसमें रिपोर्ट कार्ड भी तैयार होगा जिससे यह पता चलेगा कि किस-किस विषय में बच्चा कितना आगे बढ़ चुका है। उसे कितनी और जरुरत है। दंपति ने बताया कि वह पिछले काफी समय से इस ऐप को बनाने की तैयारी कर रहे थे। अब लगभग डेढ़ महीना पहले इसको लॉन्च किया गया है। अब तक साढ़े 8 हजार अभिभावक इसको डाउनलोड कर चुके हैं।

    लोगों को काफी अच्छे व्यूज भी मिल रहे हैं। उन्होंने बताया कि वह इसके साथ-साथ सरकार से भी इसको लेकर बात कर रहे हैं ताकि ज्यादा से ज्यादा बच्चे इसका फायदा उठा पाएं और पढ़ाई में आगे रह पाएं। यह ऐप दंपति की बेटी सुमिरा भी इस्तेमाल कर रही है। उसका कहना है कि इस ऐप से उसे काफी चीजें सीखने और समझने को मिल रही हैं।

  • Punjab News: Verka Milk Plant में ब्लास्ट से मैनेजर की मौत, परिजनों ने लगाया धरना, देखें वीडियो

    Punjab News: Verka Milk Plant में ब्लास्ट से मैनेजर की मौत, परिजनों ने लगाया धरना, देखें वीडियो

    लुधियानाः वेरका मिल्क प्लांट में ब्लास्ट के कारण एक कर्मचारी की मौत हो गई है। वहीं 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को डीएमसी अस्पताल में उपचार चल रहा है। मृतक की पहचान मैनेजर कुणाल जैन के रूप में हुई है। वहीं इस मामले ने तूल पकड़ ली है। दरअसल, वेरका मिल्क प्लांट में हुए ब्लास्ट मामले में परिवार द्वारा धरना लगाकर रोष प्रदर्शन किया जा रहा है। वेरका मिल्क प्लांट के बाहर धरना लगाकर बैठे मृतक कुणाल जैन के पिता विपन ने बताया कि कुणाल जैन को स्पेशल फोन करके देर रात साढ़े 10 बजे बुलाया गया।

    जिसके बाद मिल्क प्लांट में बलास्ट हो गया। पिता ने कहा कि उन्हें मिल्क प्लांट की ओर से बेटे को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई। उन्होंने कहा कि मिल्क प्लांट के किसी कर्मी ने उन्हें बेटे के गंभीर रूप से घायल होने को लेकर जानकारी दी। उक्त कर्मी ने बताया कि कुणाल को उपचार के लिए दयानंद अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

    उन्होंने कहाकि अभी तक इस मामले को लेकर पुलिस प्रशासन द्वारा कोई एफआईआर दर्ज नहीं की गई। सुबह से लेकर अब तक 7 से 8 बार मीटिंग की गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं की जा रही। परिवार ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए जा रहे। जीएम ने कहा कि बेटे के वह जो मिल्क प्लांट की ओर से हक बन रहा था वह दे सकते है, लेकिन इस हादसे को लेकर कोई कुछ कहने को तैयार नहीं है।

    दूसरी ओर हादसे को लेकर रघुनाथ चौकी इंचार्ज अश्वनी कुमार ने बताया कि हादसा बुधवार देर रात की है। उन्हें सूचना मिली थी कि एयर हीटर में गैस बनने के कारण ब्लास्ट हो गया और आग लग गई। उन्होंने बताया कि फायर ब्रिगेड ने आग बुझा दी थी। एक व्यक्ति की मौत हो गई है और 5 घायल हैं। कुनाल जैन को लेकर दोस्त सुधीर जैन ने कहा कि रात को वह सभी एक बर्थडे पार्टी में थे। इसी दौरान उसे फोन आया और रात को मैनेजर ने प्लांट में बुलाया। उन्होंने बताया कि उसे कहा गया था कि प्लांट का बॉयलर चेक करना है। उसकी छुट्टी थी और ऑफ ड्यूटी होने के बावजूद उसे बुलाया गया। प्लांट में 450 किलो वाले सिलेंडर होते हैं।

    कल विश्वकर्मा पूजा के बाद रात को उन्हें प्लांट का ट्रायल लेना था। ट्रायल ले रहे थे कि तभी हीटर प्लांट में ब्लास्ट हो गया। सतबीर ने कहा कि उसने मना कर दिया था कि रात को बॉयलर का ट्रायल नहीं करेंगे, सुबह करेंगे। रघुनाथ अस्पताल में दो लोग रात को एडमिट थे, उन्हें बाद में डीएमसी ले गए। कुनाल पक्का कर्मचारी था, जबकि उसकी पत्नी कॉन्ट्रैक्ट बेस पर काम कर रही है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि इस मामले की जांच की जाए और उसके परिवार को पूरा सहयोग दिया जाए।

  • 6 दशक के इतिहास में पहली बार 5 महीनों में युवा कांस्टेबल को मिला प्रमोशन

    6 दशक के इतिहास में पहली बार 5 महीनों में युवा कांस्टेबल को मिला प्रमोशन

    नई दिल्ली: सीमा सुरक्षा बल ( बीएसएफ ) के 6 दशक के इतिहास में पहली बार 5 महीनों के भीतर किसी युवा महिला कांस्टेबल का प्रमोशन हुआ है। उत्तर प्रदेश के दादरी शहर की रहने वाली बढ़ई की बेटी शिवानी ने उपलब्धि हासिल की है। बीएसएफ में तेजी से पहचान हासिल करने वाली शिवानी ने पहली महिला कांस्टेबल के रूप में इतिहास में अपना नाम दर्ज करवाया है। ऐसा मील का पत्थर जो भारत के किसी भी केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल में पहले कभी नहीं देखा गया। समाचार एजेंसी के मुताबिक शिवानी परिवार की पहली सदस्य जो भारत के किसी भी केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल में सेवा देने वाली हैं, 22 वर्षों में असाधारण प्रदर्शन के लिए समय से पहले पदोन्नति पाने वाली केवल दूसरी बीएसएफ कांस्टेबल बन गई हैं।

    31 अगस्त से 8 सितंबर, 2025 तक ब्राजील में आयोजित 17वीं विश्व वुशु चैंपियनशिप में रजत पदक जीतने की उल्लेखनीय उपलब्धि के बाद उन्हें हेड कांस्टेबल के पद पर पदोन्नत किया गया है। बीएसएफ महानिदेशक दलजीत सिंह चौधरी ने वीरवार को युवा बीएसएफ जवानों को बिना बारी के पदोन्नति प्रदान की। यह लगातार दूसरा वर्ष है जब महानिदेशक चौधरी ने उत्कृष्ट अंतरराष्ट्रीय उपलब्धियों के लिए युवा बीएसएफ खिलाड़ियों को समय से पहले पदोन्नति देकर सम्मानित किया है, जो प्रतिभा को निखारने और उत्कृष्टता को मान्यता देने के लिए बल की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। बीएसएफ की स्थापना 1965 में हुई थी और इसमें लगभग 2.65 लाख जवान कार्यरत थे।

    इस बल का काम मुख्य रूप से पश्चिम में पाकिस्तान और पूर्व में बांग्लादेश से लगती भारतीय सीमाओं की रक्षा करना था, साथ ही देश की आंतरिक सुरक्षा के क्षेत्र में भी कई तरह की जिम्मेदारिया निभानी थीं। 18 जुलाई, 2025 को चौधरी ने बीएसएफ कांस्टेबल अनुज (सेंट्रल वुशु टीम) को हेड कांस्टेबल के पद पर बिना बारी के पदोन्नति देकर सम्मानित किया, जो 21 साल बाद दिया गया सम्मान है। अनुज को यह पदोन्नति एक खिलाड़ी के रूप में उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए दी गई, जिन्होंने चीन के जियांगयिन में आयोजित 10वें सांडा विश्व कप में रजत पदक जीता था। एएनआई से बात करते हुए, डीजी बीएसएफ ने कहा कि गृह मंत्रालय और कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी) द्वारा निर्धारित मानकों के आधार पर पदोन्नति वास्तव में प्रोत्साहन का एक बड़ा स्रोत है।

  • BJP की नई प्रदेश कार्यकारिणी हुए घोषित, इन्हें मिली अहम जिम्मेदारियां

    BJP की नई प्रदेश कार्यकारिणी हुए घोषित, इन्हें मिली अहम जिम्मेदारियां

    भोपाल: भारतीय जनता पार्टी ने मध्य प्रदेश की प्रदेश कार्यकारिणी का ऐलान कर दिया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की सहमति से नई कार्यकारिणी की सूची जारी की। नई कार्यकारिणी में कुल 25 पदाधिकारी बनाए गए। कार्यकारिणी में कुल 9 उपाध्यक्ष, 4 महामंत्री और 9 प्रदेश मंत्री बनाए गए हैं। इसके साथ ही अखिलेश जैन कोषाध्यक्ष के पद पर बने रहेंगे।

    वहीं 1 कोषाध्यक्ष, 1 कार्यालय मंत्री, एक मीडिया प्रभारी के नाम की घोषणा की गई है। इसके अलावा चार मोर्चा के अध्यक्ष के नाम भी घोषित किए गए है। प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने अपनी टीम में 9 उपाध्यक्ष बनाए है। इसमें रणवीर सिंह रावत, कांतदेव सिंह, प्रभुराम चौधरी, शैलेंद्र बरूआ, मनीषा सिंह, नदिंता पाठक, सुरेंद्र शर्मा, निशांत खरे, प्रभुदलाल जाटव शामिल है।

    वहीं, चार महामंत्री में लता वानखेड़े, सुमेर सोलंकी, राहुल कोठारी, गौरव रणदिवे, के नाम शामिल है। वहीं, 9 मंत्री में रजनीश अग्रवाल, लोकेंद्र पाराशर, जयदीप पटेल, क्षितिज भट्ट, संगीता सोनी, राजेंद्र सिंह, अर्चना सिंह, राजौ मालवीय, बबीता परमार का नाम शामिल है। वहीं, कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन, कार्यालय मंत्री श्याम महाजन और मीडिया प्रभारी आशीष उषा अग्रवाल को दोबारा बनाया गया है।

     

     

  • दर्दनाक हादसे में 2 व्यक्तियों की मौत, कार चालक फरार

    दर्दनाक हादसे में 2 व्यक्तियों की मौत, कार चालक फरार

    सोनीपतः हरियाणा में सोनीपत के चिटाना गांव के पास एक दर्दनाक हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार ट्रैक्टर पलटने से दोनों किसानों की मौत हो गई। इस घटना को लकेर गांव में मातम पसरा गया। दोनों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।किसान नहरी पानी लगाने के लिए खेतों में जा रहे थे। घर से 500 मीटर की दूरी पर चलने के बाद ही सामने से आ रही क्रेटा गाड़ी की एलईडी लाइट आंखों में लगने से ट्रैक्टर ड्राइवर को दिखाई ना देने की वजह से गांव के ही एक अन्य किसान के खेत में पलट गया।

    जहां मौके पर दोनों किसानों की मौत हो गई। वहीं स्थानीय लोगों ने परिजनों को सूचना दी। मौके पर पुलिस भी पहुंची और उत्सव को कब्जे में लेकर सिविल हॉस्पिटल में पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। कार ड्राइवर मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले में जांच कर रही है। मृतकों की पहचान 39 वर्षीय मनोज और 25 वर्षीय योगेश के रूप में हुई है। बताया जा रहा हैकि मनोज ठेके पर तीन से चार एकड़ जमीन लेकर खेती करते थे। परिवार में आय का अन्य कोई साधन नहीं है। मृतक का 11 साल का एक बेटा है।

    मनोज की 2012 में शादी हुई थी। 25 वर्षीय योगेश 12वीं की पढ़ाई करने के बाद खेती-बाड़ी करते थे। उनके बड़े भाई दीपक दिल्ली पुलिस में है और माता-पिता घर में ही रहते हैं। पिता भी खेती-बाड़ी करते हैं। योगेश अविवाहित थे। परिवार में अब अकेला उनका बड़ा भाई रह गया है। मामले को लेकर सोनीपत के सिविल अस्पताल में पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम करवाने को लेकर परिजनों से शिकायत ली है। परिजनों की शिकायत के आधार पर ही कार्रवाई की जाएगी। पुलिस से अज्ञात कर ड्राइवर के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। पुलिस गांव से गुजरने वाली गाड़ी की पहचान करने के लिए सीसीटीवी भी चेक कर रही है।

     

  • अब होम स्टे खोलना हुआ आसान, CM Sukhu ने ऑनलाइन पोर्टल का किया उद्घाटन

    अब होम स्टे खोलना हुआ आसान, CM Sukhu ने ऑनलाइन पोर्टल का किया उद्घाटन

    शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज राज्य में पर्यटन परियोजनाओं की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए दस दिनों के भीतर होम स्टे इकाइयों के पंजीकरण के लिए ऑनलाइन पोर्टल तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि सभी विभागों के लिए यूजर फ्रैंडली ऑनलाइन पोर्टल तैयार करने के लिए सक्षम सॉफ्टवेयर कंपनियों की सेवाएं लेने के साथ साथ इस संदर्भ में टेंडर भी जारी किए जाएं।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के होटलों, सामान्य प्रशासन विभाग के अतिथिगृहों और विभिन्न विभागों के विश्राम गृहों में सभी भुगतान ऑनलाइन किए जाएं, जिसमें खाद्य बिलों का भुगतान आदि भी शामिल हो।

    उन्होंने एशियन विकास बैंक और पर्यटन विकास बोर्ड परियोजनाओं के लिए नक्शे तैयार करने के लिए पेशेवर आर्किटेक्ट्स की सूची तैयार करने के निर्देश देते हुए कहा कि इसे दस दिनों के भीतर विज्ञापित किया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्यटन उद्योग को बढ़ावा देने के लिए प्रशासनिक औपचारिकताओं को पूरा करने में तेजी लाई जाए तथा इस प्रक्रिया को ज्यादा सरल बनाया जाए। उन्होंने पर्यटन निवेश प्रोत्साहन परिषद के प्रस्तावित नियमों में बदलाव करने का सुझाव भी दिया, जिस पर बैठक में विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि निर्माणाधीन होटलों पर भी पर्यटन निवेश प्रोत्साहन परिषद के नियमों के तहत विचार किया जाए।

    मुख्यमंत्री ने हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम की घाटे में चल रही इकाइयों के संचालन और रख-रखाव की प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए ताकि पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं प्रदान की जा सके। बैठक में मुख्य सचिव संजय गुप्ता, प्रधान सचिव देवेश कुमार, पर्यटन निदेशक विवेक भाटिया, मुख्यमंत्री के ओएसडी गोपाल शर्मा और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।