Blog

  • CM Sukhu और उपमुख्यमंत्री ने नायक सुशील कुमार के निधन पर व्यक्त किया शोक

    CM Sukhu और उपमुख्यमंत्री ने नायक सुशील कुमार के निधन पर व्यक्त किया शोक

    शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू और उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने 13वीं डोगरा रेजिमेंट में फैजाबाद में तैनात 40 वर्षीय नायक सुशील कुमार के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त किया है। सुशील कुमार जिला हमीरपुर के सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के पन्याला गांव के निवासी थे।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार इस दुख की घड़ी में पीड़ित परिवार के साथ है और शोक संतप्त परिजनों को हर संभव सहायता प्रदान करेगी। उप-मुख्यमंत्री ने कहा कि नायक सुशील कुमार मातृ भूमि की रक्षा के लिए आजीवन समर्पित रहे व देश के लिए उनकी सेवाओं को सदैव याद रखा जाएगा।

    मुख्यमंत्री व उप-मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवार को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

  • Punjab News: प्रवासियों ने गुरसिख परिवार पर किया हमला, जमकर बरसाएं ईंट पत्थर, कई घायल, देखें वीडियो

    Punjab News: प्रवासियों ने गुरसिख परिवार पर किया हमला, जमकर बरसाएं ईंट पत्थर, कई घायल, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः दिवाली वाली रात पटाखे चलाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। जहां के दुलची के रोड पर प्रवासियों ने जमकर गुंडागर्दी की। इस दौरान एक गुरसिख परिवार के घर पर प्रवासियों द्वारा हमला कर दिया। इस घटना में 2 लोग घायल हुए। जानकारी के अनुसार दुलची के रोड पर रहने वाली गुरदर्शन कौर ने प्रवासियों को पटाखे ना जलाने के लिए मना किया था। जिसको लेकर प्रवासियों ने एक दिन पहले भी जमकर गुंडागर्दी की थी।

    इसी मामले के बाद अगले दिन गुरदर्शन कौर का बेटा घर आया तो प्रवासियों ने समूह बनाकर घर पर हमला कर दिया और जमकर गुंडागर्दी की। पीड़ित परिवार ने बताया कि प्रवासियों ने तेजधार हथियारों से हमला किया गया और उनके घर पर ईंट-पत्थर भी बरसाए। प्रवासियों की गुंडागर्दी का नंगा नाच 2 घंटे तक चलता रहा, लेकिन पुलिस तब भी घटना स्थल पर नहीं पहुंची। जिसके बाद परिवार ने किसी तरह पड़ोसियों के घरों में जाकर अपनी जान बचाई।

    हादसे में घायल गुरमेल सिंह ने बताया कि प्रवासियों की गुंडागर्दी यहीं रुकती नहीं रही। जब पीड़ित परिवार के रिश्तेदार झगड़ा रोकने आए तो प्रवासियों ने उन पर भी हमला कर दिया। इस घटना में प्रवासियों ने उन्हें भी बुरी तरह पीटकर घायल कर दिया गया। घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    उन्होंने कहा कि देर रात कई घंटे गुंडागर्दी होती रही, लेकिन पुलिस ना तो मौके पर पहुंची और ना ही अभी तक किसी भी आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पीड़ित परिवार का कहना है कि आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं। पंजाब की यह स्थिति है कि प्रवासी बाहर से आकर गुंडागर्दी कर रहे हैं और पंजाबी डरकर जीने को मजबूर हैं।

  • Diabetes के मरीजों का ब्लड शुगर कंट्रोल करेंगी ये 3 ड्रिंक्स, जरुर करें डाइट में शामिल

    Diabetes के मरीजों का ब्लड शुगर कंट्रोल करेंगी ये 3 ड्रिंक्स, जरुर करें डाइट में शामिल

    सेहत: हाई ब्लड शुगर आज के समय में एक खतरनाक बीमारी बन चुकी है। शुगर लेवल काफी ज्यादा बढ़ने के कारण कई तरह की दिक्कतें होने का खतरा रहता है। कई बार तो यह जानलेवा भी बन सकती है ऐसे में डायबिटीज से जूझ रहे मरीजों को अपने शरीर का शुगर लेवल कंट्रोल करना बहुत जरुरी है। कुछ हर्बल ड्रिंक्स को अपनी डाइट का हिस्सा बनाकर आप शुगर लेवल आसानी से कम कर सकते हैं। इन ड्रिंक्स में मौजूद एंटीऑक्सीडेंटस इंसुलिन सेंसिटिविटी कम करेंगे और शुगर लेवल बढ़ने से रोकेंगे। आपको बताते हैं ऐसी ड्रिंक्स जिनको पीने से आपका ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहेगा।

    मेथी दाना

    शरीर में बढ़ता हुआ शुगर लेवल मेंटेन करने के लिए आप मेथी दाना का पानी पी सकते हैं। मेथी का पानी न सिर्फ डायबिटीज मरीजों के लिए फायदेमंद होता है बल्कि प्री-डायबीटिक लोगों के लिए भी यह काफी फायदेमंद साबित होगा। मेथी को उसकी मेडिसिनल प्रॉपर्टीज के लिए जाना जाता है। मेथी का पानी शरीर में इंसुलिन सेंसिटिविटी को बढ़ाएगा और इसको पीने से खाना खाने के बाद शरीर में शुगर का एब्जॉरपशन धीरे-धीरे होगा। इससे ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहेगा। इसको बनाना भी काफी आसान है। 1-2 चम्मच मेथी लें और उसको भिगोकर एक रात के लिए रख दें। फिर सुबह उठकर मेथी छान लें और खाली पेट उसका पानी पिएं।

    दालचीनी की चाय

    एक्सपर्ट्स के अनुसार, दालचीनी की चाय पीने से नॉन-डायबिटीक लोगों में खाना खाने के बाद शुगर बढ़ने की समस्या खत्म हो जाती है। दालचीनी में सिनेमलडिहाइड नाम का कंपोनेंट पाया जाता है जो इंसुलिन के प्रोसेस की नकल करता है और बॉडी का शुगर रेगुलेटिंग एबिलिटी बढ़ाता इसे पीने से शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है। इसे बनने के लिए 1-2 दालचीनी लें। फिर उसको उबलते पानी में डाल दें। कुछ मिनट के बाद इसका पानी छानकर एक कप में डाल लें और इसकी चाय बनाकर पी लें। इसे आप खाने के बाद पिएं इससे आपका ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहेगा।

    करेले का जूस

    स्वाद में करेला भले ही कड़वा हो लेकिन यह शरीर के लिए बहुत ही हेल्दी होता है। इसमें एंटीडायबिटीक गुण पाए जाते हैं जो शरीर के लिए दवाई की तरह काम करते हैं। रिसर्च के अनुसार, इसके हाइपोग्लाइसेमिक इफेक्ट्स डायबिटीज के मरीजों में ब्लड शुगर लेवल लो करते हैं और इसको कंट्रोल में लाते हैं। इसके अलावा इसमें चारेंटीन और पॉलिपेप्टिड-पी मौजूद होता है जो इंसुलिन प्रोसेस की नकल करता है और शरीर में ग्लूकोज को अच्छे से यूटिलाइज करने में मदद करता है। करेले को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर उसे पानी के साथ मिक्सी में ब्लेंड करें। स्वाद के लिए आप इसमें हल्का नमक या फिर नींबू डाल सकते हैं। अब इस मिक्सचर को छानकर खाली पेट पिएं। इससे ब्लड शुगर कंट्रोल में रहेगी।
  • Punjab News: मेन बाजार में इलेक्ट्रानिक की दुकान पर लगी आग, देखें वीडियो

    Punjab News: मेन बाजार में इलेक्ट्रानिक की दुकान पर लगी आग, देखें वीडियो

    मोगाः जिले के मेन बाजार में न्यू गुरु किरपा इलेक्ट्रॉनिक की दुकान की दूसरी मंजिल पर भयानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भीषण रूप धारण कर लिया। मिली जानकारी के अनुसार कुछ ही मिनटों में आग वर्कशॉप में फैल गई। जिसके बाद लोगों ने तुरंत घटना की सूचना दमकल विभाग को दी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर दमकल विभाग की 4 गाड़ियां पहुंची। जहां दमकल विभाग के कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

    हालांकि आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। दमकल विभाग के अधिकारी विजय बहादुर का कहना है कि विश्वकर्मा दिवस पर हो सकता है कि वर्कशॉप में धूप बत्ती जलाने के दौरान आग लग गई हो, लेकिन स्पष्ट कारणों का दुकान मालिक से ही पता लग सकता है।

    वहीं दूसरी ओर दुकान के मालिक अमन सिंह ने बताया कि आग लगने के कारणों का कुछ भी पता नहीं चल पाया। इस घटना में घर का सारा समान जलकर राख हो गया और हादसे में उनका भारी नुकसान हुआ है। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी सुखमिंदर सिंह ने बताया कि आग लगने का पता चलते ही वह दमकल विभाग के साथ मौके पर पहुंचे। घटना को लेकर ट्रैफिक को डायवर्ट किया गया ताकि फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को आने में कोई दिक्कत न हो।

  • Jalandhar News: युवक के कत्ल मामले में 8 के खिलाफ मामला दर्ज, पुलिस का आया बयान, देखें वीडियो

    Jalandhar News: युवक के कत्ल मामले में 8 के खिलाफ मामला दर्ज, पुलिस का आया बयान, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: दीवाली की रात लेबर कालोनी में युवक का चाकू मारकर कत्ल कर दिया गया। मृतक की पहचान 36 वर्षीय वुशु उर्फ कुश के रूप में हुई है, जबकि घटना में उसका भाई निखिल गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना लोगों द्वारा थाना 7 की पुलिस को दे दी गई है। वहीं मामले की जानकारी देते हुए थाना 7 के अधिकारी ने बताया कि देर रात दो पक्षों में झगड़ा हुआ था। इस झगड़े में कुश की मौत हो गई। निखिल ने पुलिस को बयान दिए कि चाची और लड़के ने दोस्तों के साथ मिलकर उन पर हमला कर दिया।

    इस घटना में कुश की छाती, टांग पर चाकू से हमला किया गया। घटना में निखिल भी घायल हुआ है। दोनों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने कुश को मृतक घोषित कर दिया, जबकि निखिल के सिर पर चोटे आई है। इस मामले में 8 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि परिवारिक रंजिश के चलते घटना को अंजाम दिया गया है।

    वहीं निखिल ने कहाकि दीवाली की रात वह घर पर बैठे हुए थे। इस दौरान कुछ जान पहचान के लड़कों सहित अज्ञात लड़कों ने ईंट पत्थरों से घर पर हमला कर दिया। व्यक्ति ने कहा कि उसकी कोई पुरानी रंजिश नहीं है और उक्त लोगों ने नशा किया हुआ था। निखिल ने बताया कि मीठा उर्फ कमल लाहौरियां और वीरू सहित 12 से 15 लोगों ने हमला किया। उक्त व्यक्तियों ने तेजधार हथियार से भी हमला किया। हमलावारों ने वहां लगे सीसीटीवी कैमरे भी तोड़ दिए। निखिल ने बताया कि कुश ड्राइवर का काम करता था।

    पीड़ित के अनुसार उक्त हमलावारों में से 2 युवक दोनों भाईयों को साथ ले गए। जिसके बाद गली से कुछ दूरी पर अन्य साथियों को युवकों ने बुला लिया। जिसके बाद दातर, छुरी से उन पर हमला किया गया। पीड़ित का कहना है कि उक्त आरोपियों के खिलाफ थाने में शिकायत दे दी गई है। पीड़ित का कहना है उक्त आरोपियों ने तीसरी बार घटना को अंजाम दिया है। पहली वारदात के दौरान मोहल्ला निवासियों ने मिलकर थाने शिकायत दी थी।

  • Punjab News: गुरु तेग बहादुर कॉलोनी में चली गोली, लड़की की मौत

    Punjab News: गुरु तेग बहादुर कॉलोनी में चली गोली, लड़की की मौत

    गुरदासपुरः बटाला की गुरु तेग बहादूर कॉलोनी में गोली चलने की घटना सामने आई है। जहां देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से एक लड़की की मौत हो गई। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दिवाली वाली रात लड़की कथित तौर पर पिस्टल से वीडियो बना रही थी।

    इस दौरान अचानक उसे गोली लग गई। जहां घायल अवस्था में परिवारिक सदस्यों द्वारा उसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार लड़की का परिवार यहां किराए पर रह रहा था। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

  • Punjab News: बर्तन के दुकानदार पर फ्राईपेन से किया हमला, देखें वीडियो

    Punjab News: बर्तन के दुकानदार पर फ्राईपेन से किया हमला, देखें वीडियो

    65 हजार नकदी और सोने की चेन झपटी

    लुधियानाः जिले में भामियां स्थित राम नगर में बर्तन की दुकान चलाने वाले दुकानदार के साथ कुछ बदमाशों ने मारपीट की और उससे 65 हजार नकदी और सोने की चैन झपट ली। मारपीट इतनी अधिक की कि दुकानदार के माथे पर एक बदमाश ने फ्राईपेन मारा और उसे लहूलुहान कर दिया। घटना इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरें में भी कैद हो गई। पीड़ित दुकानदार रवि ने थाना जमालपुर में शिकायत दर्ज करवाई है। जानकारी देते हुए पीड़ित रवि कुमार ने बताया कि वह बर्तनों की दुकान चलाता है और वह मौजूदा पंच भी है। धनतेरस के दिन उसने अपनी दुकान के बाहर सामान लगाया हुआ था। देर रात वह जैसे ही दुकान बंद करने के लिए सामान समेट रहा था, तभी कुछ युवक नशे की हालत में आए और हुड़दंग मचाने लगे। उन लोगों ने आपस में झगड़ा शुरू किया और बाद में मारपीट करने लगे। झगड़ा कर रहे कुछ युवक दुकान में घुस गए। उन्हें जब दुकान से बाहर निकालने की कोशिश की तो उन लोगों ने हमला कर दिया। माथे पर फ्राइपेन मारा। उन लोगों ने गल्ले में रखी करीब 65 हजार रुपये की नगदी और सोने की चेन झपट ली। थाना जमालपुर की पुलिस से मांग है कि इन बदमाशों की पहचान कर इन्हें पकड़ा जाए।
  • Punjab News: मामूली विवाद को लेकर आप पार्टी की महिला नेता पर कांग्रेस नेता ने चलाई गोली, मौत

    Punjab News: मामूली विवाद को लेकर आप पार्टी की महिला नेता पर कांग्रेस नेता ने चलाई गोली, मौत

    तरनतारनः पंजाब में गोलियां चलने की घटनाओं में लगातार बढ़ौतरी हो रही है। वहीं दीवाली की रात गांव धगाणा में गोली चलने की घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार पूर्व कांग्रेसी सरपंच सुखविंदर सिंह (पुत्र साहिब सिंह) ने अपने पड़ोस में रहने वाली आप पार्टी की मौजूदा पंचायत सदस्य मनदीप कौर (पत्नी जतिंदर सिंह) पर गोलियां चला दीं।

    घटना में घायल मनदीप कौर को उपचार के लिए पट्टी के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं लोगों द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। वहीं मौके पर पहुंचे भट्टी के डीएसपी लवकेश सैनी ने बताया कि दीवाली की रात सुखविंदर सिंह अपने ट्रैक्टर पर तेज़ आवाज़ में डीजे की तरह गाने चला रहा था, जिसका विरोध जतिंदर सिंह और उसके परिवार ने किया।

    इसी दौरान गुस्से में आकर सुखविंदर सिंह ने 12 बोर की राइफल से फायरिंग की, जिसमें गोली जतिंदर सिंह की पत्नी मनदीप कौर को जा लगी। खून से लथपथ हालत में मनदीप कौर को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। डीएसपी ने बताया कि इस मामले में सुखविंदर सिंह और उसके भाई लखविंदर सिंह (पुत्र साहिब सिंह) के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तारी की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

  • Punjab News: 6 IAS अधिकारियों के हुए तबादलें, देखें लिस्ट

    Punjab News: 6 IAS अधिकारियों के हुए तबादलें, देखें लिस्ट

    मोहालीः पंजाब में अधिकारियों के तबादलों का दौर लगातार जारी है। वहीं आज जारी आदेशों के अनुसार 6 IAS अधिकारियों के तबादलें किए गए। सूचि के अनुसार आईएएस विशेष सारंगल, साक्षी साहनी अदित्या उप्पल, पल्लवी, दलविंदरजीत सिंह और हरप्रीत सिंह का तबादला किया गया।

    वहीं 3 जिलों के DC का तबादला किया गया है। जिसमें अमृतसर की डीसी साक्षी साहनी को अब ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (गमाडा) का चीफ एडमिनिस्ट्रेटर लगाया गया है। जबकि दलविंदरजीत को अमृतसर का डीसी लगाया है। वहीं पठानकोट और गुरदासपुर के डीसी को भी बदला गया है। जिसमें आदित्य उप्पल को गुरदासपुर और पल्लवी को पठानकोट में तैनात किया गया है।

  • Bhai Dooj पर सिर्फ इतने मिनट तक रहेगा शुभ मुहूर्त, इस विधि के साथ करें तिलक

    Bhai Dooj पर सिर्फ इतने मिनट तक रहेगा शुभ मुहूर्त, इस विधि के साथ करें तिलक

    धर्म: कार्तिक महीने की शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि वाले दिन हर साल भाई दूज का त्योहार मनाया जाता है। इस बार भाई दूज का त्योहार 23 अक्टूबर को मनाया जाएगा। भाई दूज को यम द्वितीया, भाऊ बीज और भतरु द्वितीया जैसे नाम से भी जाना जाता है। इस पावन त्योहार वाले दिन बहनें अपने भाईयों का टीका करती हैं और उनकी लंबी उम्र के लिए प्रार्थना करती है। इसके बाद भाई अपनी बहनों को उपहार देते हैं। द्रिक पंचागों के अनुसार, इस बार भाई दूज पर राहु काल की अशुभ छाया रहने वाली है। माना जाता है कि राहु काल में कोई भी शुभ काम करना अच्छा नहीं माना जाता है।

    मुहूर्त के लिए रहेगा यह शुभ समय

    पंचाग के अनुसार, कार्तिक शुक्ल द्वितिया तिथि 23 अक्टूबर की रात 10:46 मिनट तक रहेगी। तिलक और पूजा का सबसे शुभ समय दोपहर 1:13 बजे से लेकर 3:28 तक रहेगा। ऐसे में इस साल भाई दूज पर बहनों के पास सिर्फ 2 घंटे 15 मिनट का शुभ अवसर होगा। इस बार भाई दूज पर आयुष्मान योग बन रहा है। यह योग 24 अक्टूबर सुबह 5:00 बजे तक रहेगा। इसी दिन शिववास योग भी बन रहा है। यह योग 23 अक्टूबर की रात 10:46 बजे तक रहेगा।

    इस विधि से करें तिलक

    भाई को चौकी पर पूर्व या उत्तर दिशा की ओर मुख करके बिठाएं। फिर भाई के माथे पर रोली या चंदन का तिलक करें और अक्षत लगाएं। अब भाई के हाथ में कलावा बांधे और उन्हें मिठाई खिलाएं। इसके बाद घी का दीपक जलाकर भाई की आरती करें और उसकी लंबी उम्र की कामना करें। अंत में भाई बहन के पैर छूकर उसका आशीर्वाद लें और उन्हें उपहार दें। भाई की आरती उतारते समय बहन को थाली में सिंदूर, फूल, चावल के दाने, सुपारी, पान का पत्ता, चांदी का सिक्का, नारियल, फलमाला, मिठाई, कलावा, दूर्वा घास और केला जरुर रखें। इन सब चीजों के बिना भाई दूज का पर्व अधूरा ही माना जाता है।

    भाई दूज की कथा

    मान्यताओं के अनुसार, इस दिन यमराज अपनी बहन यमुना के घर गए थे। देवी यमुना ने उनका बहुत अच्छे से आदर-सत्कार किया था। उन्हें स्वादिष्ट भोजन करवाया था और उनके माथे पर तिलक लगाया था। इससे प्रसन्न होकर यमराज ने उन्हें यह वरदान दिया कि आज के दिन जो भी भाई अपनी बहन के घर जाकर तिलक करवाएगा उसे अकाल मृत्यु का डर नहीं होगा और उसकी उम्र लंबी होगी। इसी कारण से इस पर्व को यम द्विताया भी कहते हैं। इस दिन बहनें अपने भाई की लंबी उम्र, सुख-समृद्धि के लिए उपवास रखती है और तिलक लगाती है। भाई भी बहन को तोहफा देते हैं और उनको सदैव रक्षा का वादा करते हैं।