Blog

  • Haryana News: पुलिस महानिदेशक ने शहीद पुलिस जवानों को दी श्रद्धांजलि, देखें वीडियो

    Haryana News: पुलिस महानिदेशक ने शहीद पुलिस जवानों को दी श्रद्धांजलि, देखें वीडियो

    पंचकूला: हरियाणा के पुलिस महानिदेशक ओपी ने पुलिस लाइन में देश के शहीद पुलिस जवानों को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान वह पंचकूला में स्थित पुलिस लाइन पहुंचे और पुलिस बल केे अमर शहीों को पुलिस शहीदी स्मारक पर पुष्प चक्र अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर हरियाणा पुलिस के महानिदेशक ओपी सिंह के अलावा अन्य सीनियर पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहे।

    महानिदेशक ने अमर शहीदों को श्रद्धांजलि देने के बाद उनके परिवारों को नमन किया। इस दौरान मीडिया के साथ बात करते हुए उन्होंने बताया कि शहीद वह है जो जनता के बीच में आए अपराधी लोगों के साथ लड़ते हुए अपनी जान दे दी। हमें ऐसे लोग चाहिए जो लड़ मरे और पीठ न दिखाए। जो शहीद हुए हैं उनके प्रति हमें सम्मान का भाव ही रखना चाहिए।

    उनके परिवार का ध्यान रखना चाहिए और शहीद परिवार को यह नहीं लगना चाहिए कि उन्होंने सिरमौर के लिए अपनी जान दे दी और देश की परवाह नहीं की। उन्होंने कहा कि पुलिस का जवान 24 घंटे से 15 घंटे ड्यूटी नहीं करता अपनी जान पर खेलता है। हम हरियाणा वासियों से यह अपील करते हैं कि जहां कहीं भी दफ्तर, बाजार, सड़क और गाड़ी में हैं 2 मिनट का मौन रखें।

    हमारे जवानों को लगना चाहिए जिनके लिए हमने अपनी जान दी उन्हें हमारी परवाह है। हाल ही में प्रदेश के दो पुलिस अधिकारियों की जान जाने पर बोलते हुए कहा कि आज के समय में दो दुनिया है। एक सोशल मीडिया और दूसरी असली दुनिया। असली दुनिया में कोई भी दिक्कत नहीं थी और जो भी हो रहा था सोशल मीडिया में हो रहा था।

    ‘मुझे इस बात का दुख है कि हमारी हरियाणा पुलिस के दो साथी जिनके सामने कई साल थे और कई साल देश की सेवा कर सकते थे और हाल ही में पंचकूला में हमारा ट्रैफिक पुलिस कर्मी मर गया। हम पुलिस फोर्स हैं और हमारी लड़ाई चलती रहती है। आप हमारे भरोसे हैं और हमारे पास कोई ऑप्शन नहीं है कि हम मनोबल तोड़कर बैठ जाएं’।

    सोशल मीडिया की दुनिया है और उनका व्यापार है जो लोगों को डराने का काम करता है। मनोबल का टूटने का मतलब है कि हम सोचते हैं कि देशद्रोह जैसी बात है। अपराध और अपराधियों पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि हर आदमी का अधिकार है कि अपने प्राणों व सम्मति और दूसरों के प्राण की रक्षा के लिए जान भी ले सकता है।

    ‘हम दूसरों की जान की रक्षा के लिए घूम रहे हैं और हमारा मुकाबला उन लोगों के साथ है जिनको सभ्यता पसंद नहीं है और उन्हें लूटने पाटने और अत्याचार करने के लिए आदमी चाहिए और वह किसी भी हद तक जा सकते हैं। हम कानून को मानने वाले लोगों है सब बराबर हैं सब हमारे नागरिक हैं और जब हमारे पर हमला करेंगे तो हम जवाबी हमला करेंगे। हम ईंट का जवाब पत्थर से देंगे’।

     

  • Restaurant में भीषण आग लगने से मचा हड़कंप, सामान जलकर राख, देखें वीडियो

    Restaurant में भीषण आग लगने से मचा हड़कंप, सामान जलकर राख, देखें वीडियो

    कानपुरः जिले के साकेत नगर स्थित शुभम भोजनालय में भीषण आग लग गई। मिली जानकारी के अनुसार साउथ सिटी के दीप तिराहा पर मौजूद शुभम भोजनालय में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते पूरे रेस्टोरेंट को आग ने अपनी चपेट में ले लिया। घटना को लेकर वहां पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। रेस्टोरेंट से उठती ऊंची लपटें देख लोगों ने घटना को लेकर तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी।

    वहीं घटना की सूचना मिलते ही फायर बिग्रेड की 2 गाड़ियां मौके पर पहुंची। जहां फायर बिग्रेड के कर्मियों ने कड़ी मशक्कत से करीब 2 घंटे में आग पर काबू पाया। इस दौरान होटल संचालक शुभम ने बताया कि पटाखे से रेस्टोरेंट में आग लगने की आशंका है। आग की वजह से पूरे रेस्टोरेंट की कुर्सियां, मेज समेत अन्य सामान जल गया। आग की चपेट में आने से लाखों रुपए का नुकसान हो गया।

    इसकी वीडियो भी सामने आई है, जिसमें देखा जा सकता है कि आग की लपटें दूर से दिखाई दे रही है। वहीं दूसरी ओर एक अन्य घटना में किदवई नगर में टीवीएस बाइक के शोरूम के गोदाम में आग लग गई। बताया जा रहा है कि देर रात पटाखे से बाइक के गोदाम में आग धधक उठी। आग की चपेट में आने से करीब 15 बाइकें जलकर खाक हो गई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। सीएफओ ने बताया कि जब तक फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंची आग ने विकराल रूप ले लिया था, लेकिन फायर कर्मियों ने करीब एक घंटे की मशक्कत से आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया।

  • Punjab News: दिवाली पर आग का कहर, एक जगह कार तो दूसरी जगह बर्तन की दुकान जली, देखें वीडियो

    Punjab News: दिवाली पर आग का कहर, एक जगह कार तो दूसरी जगह बर्तन की दुकान जली, देखें वीडियो

    मोहालीः फेज 11 में दिवाली की रात एक घर के बाहर पार्किंग में एक कार को आग लगने का मामला सामने आया है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। आशंका जताई जा रही है कि आग किसी पटाखे से लगी या किसी शरारती तत्व ने कार में आग लगाई। पटाखों के शोर के कारण कार में आग लगने का पता नहीं चल पाया, जिसके चलते कार पूरी तरह जलकर राख हो गई। इस दौरान अचानक किसी व्यक्ति ने कार में लगी आग को देखा तो फायरबिग्रेड को सूचित कर मालिक को बताया। मौके पर पहुंची टीम ने कार में लगी आग पर काबू पाया।

    वहीं इसी के साथ मोहाली के ही फेज 11 में एक बर्तन की दुकान में रात करीब 2 बजे अचानक आग लग गई। आग लगने से दुकान में रखा सामान जलकर राख हो गया और करीब 10 लाख रुपये का नुकसान बताया जा रहा है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

  • पाकिस्तानी सुरक्षाबलों की गाड़ी पर लिबरेशन फ्रंट ने किया हमला, 5 जवानों की मौत

    पाकिस्तानी सुरक्षाबलों की गाड़ी पर लिबरेशन फ्रंट ने किया हमला, 5 जवानों की मौत

    बलूचिस्तानः भारत के लिए आतंकी साजिशें रचने वाले पाकिस्तान के लिए अब बलूचिस्तान बड़ा सिरदर्द बन गया है। दरअसल, पाकिस्तान में आए दिन हमले की घटनाएं सामने आ रही है। वहीं मीडिया खबरों के मुताबिक अब पाकिस्तानी सेना पर लगातार दूसरे दिन बलूचिस्तान लिबरेशन फ्रंट द्वारा हमला करने की घटना सामने आई है।

    मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को बलूचिस्तान में बलूचिस्तान लिबरेशन फ्रंट ने पाक सेना को निशाना बनाया है। इस हमले में 5 सैनिकों की मौत हो गई है, जबकि हमले में 2 सैनिक गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। इससे पहले सोमवार को खैबर पख्तूनख्वा इलाके में तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) के आतंकियों ने पाक सेना को निशाना बनाया था।

    हमले में भी 5 सैनिक मारे गए थे। सोमवार को टीटीपी आंतकियों ने डेरा इस्माइल खान जिले में सुई नॉर्दर्न गैस पाइपलाइन (एसएनजीपीएल) को निशाना बनाने की कोशिश की थी। इसके चलते वहां तैनात सैनिकों पर हमला किया गया। खबरों के मुताबिक हमले में 5 जवान मारे गए। जवाबी कार्रवाई में 8 आंतकी मारने का दावा किया गया था।

  • जुआ खेल रहे युवक पर दागी गोलियां, मौके पर ही मौत, मचा हड़कंप

    जुआ खेल रहे युवक पर दागी गोलियां, मौके पर ही मौत, मचा हड़कंप

    रांचीः दीपावली की रात एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना देर रात लगभग 2 बजे जिले के बेड़ो थाना क्षेत्र स्थित मुडामु गांव में घटी। मृतक सोमा उरांव गांव के ही अखाड़ा में जुआ खेल रहे थे। मृतक के पिता फगुवा उरांव ने बताया कि एक अज्ञात अपराधी दो हाथों में पिस्टल लहराते आया और सोमा उरांव को सटाकर कई गोलियां दाग दीं। गोलीबारी के दौरान अखाड़ा में मौजूद अन्य लोग डर के मारे इधर-उधर भागे।

    घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी अशोक कुमार राम, पुलिस निरीक्षक उत्तम कुमार उपाध्याय, थाना प्रभारी सुजीत कुमार उरांव और फोरेंसिक जांच टीम सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मृतक के शव को बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिए रिम्स भेज दिया। पुलिस के मुताबिक मृतक सोमा उरांव पूर्व में हत्या के मामले में दो बार जेल जा चुका था। लगभग एक साल पहले जेल से छूटने के बाद अपने गांव में रह रहा था।

    सर्किल इंस्पेक्टर उत्तम कुमार उपाध्याय ने बताया कि हत्या के कारणों की छानबीन की जा रही है। पुलिस परिजन और ग्रामीणों से पूछताछ कर रही है ताकि अपराधियों की पहचान की जा सके। मामले का खुलासा जल्द किया जा सके। इस संबंध में पुलिस ने कुछ लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। घटना के बाद मुडामु गांव और आसपास के इलाकों में दहशत का माहौल बना हुआ है।

  • Punjab News: स्टेशन पर उमड़ी भीड़, जनसेवा एक्सप्रेस के पीछे दौड़ते रहे यात्री, देखें वीडियो

    Punjab News: स्टेशन पर उमड़ी भीड़, जनसेवा एक्सप्रेस के पीछे दौड़ते रहे यात्री, देखें वीडियो

    अमृतसरः दीपावली और छठ पर्व को लेकर उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड जाने वाले यात्रियों की बड़ी भीड़ स्टेशन पर देखने को मिल रही है। अमृतसर रेलवे स्टेशन से लेकर देश के अन्य शहरों के रेलवे स्टेशनों पर भारी भीड़ होनी शुरू हो गई है। ऐसा ही कुछ अमृतसर के रेलवे स्टेशन पर आज अल सुबह देखने को मिला। मिली जानकारी के अनुसार सुबह 5.54 बजे जनसेवा एक्सप्रेस ट्रेन (14618) अमृतसर से रवाना हुई।

    इस दौरान सैकड़ों पैसेंजर ट्रेन के रवाना होने के दौरान पीछे दौड़ते दिखाई दिए। दरअसल, छठ पूजा का पर्व आने वाला है। ऐसे में ट्रेनों में भीड़ बढ़नी शुरू हो गई है और सीटें भी नहीं मिल रहीं। जबकि रेलवे विभाग ने भीड़ को कंट्रोल करने के लिए 10 स्पेशल फेस्टिवल ट्रेनों का संचालन किया है। जनरल काउंटर के अलावा स्टेशनों पर हेल्प डेस्क स्थापित किए गए हैं ताकि यात्रियों को ट्रेनों के सही समय और संचालन का समय पता लग सके।

    रेलवे की ओर से देहरादून-अमृतसर एक्सप्रेस (14631), श्री माता वैष्णो देवी कटरा-त्रिनुलवेली एक्सप्रेस (16788), श्री माता वैष्णो देवी कटरा-कन्या कुमारी एक्सप्रेस (16318), हिसार-अमृतसर एक्सप्रेस (14655), और छत्रपति शिवाजी महाराज (टी)-अमृतसर एक्सप्रेस (11057), मुंबई अमृतसर (05050), अमृतसर-छपरा (04608), अमृतसर-कटिहार ( 05735), अमृतसर-कटिहार (05733), अमृतसर-बढ़नी (05006) ट्रेनों का संचालन किया जा रहा।

    यात्रियों की भीड़ अचानक बढ़ न जाए, रेलवे प्रशासन की ओर से सिटी रेलवे स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया में यात्रियों की भीड़ को नियंत्रण करने और उन्हें धूप व गर्मी से बचाने के उद्देश्य से टैंट लगाकर बैठने का इंतजाम कर दिया है, ताकि यात्री वहां सामान रखकर लेट सकें और आराम कर सकें। लेकिन उसके बावजूद स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ देखने को मिल रही है और यात्री ट्रेन में चढ़ने के लिए दौड़ लगाकर जान जोखिम में डाल रहे है।

  • घर में लगी भीषण आग, सामान जलकर हुआ राख, देखें वीडियो

    घर में लगी भीषण आग, सामान जलकर हुआ राख, देखें वीडियो

    रुड़की: हरिद्वार जिले के रुड़की में घर में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भीषण रूप धारण कर लिया। बताया जा रहा हैकि मंदिर में रखे दिए से अचानक आग लग गई। इस घटना को लेकर घर आसपास क्षेत्र में अफरा तफरी का माहौल बन गया। घटना की सूचना लोगों द्वारा दमकल विभाग को दी गई। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने से घर में रखा काफी सामान जलकर राख हो गया। जानकारी के अनुसार रुड़की सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र में गोल्डन हाउसिंग सोसायटी न्यू आदर्श नगर में योगेंद्र मेहंदीरता अपने घर में दीपावली के दिन पूजा की थी। पूजा के दौरान उन्होंने मंदिर में दिया जलाया था। जिसके बाद अचानक मंदिर में रखे दिए के कारण आग लग गई। इस दौरान अचानक आसपास के कपड़ों ने आग पकड़ ली। वहीं, आग लगत देख परिजनों ने शोर मचा दिया, शोर की आवाज सुनकर कॉलोनी के लोग घटनास्थल पर इकट्ठा हो गए, लेकिन कुछ ही देर में आग विकराल रूप लेने लगी। इसके बाद आग लगने की जसनकारी दमकल विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही तत्काल दमकल कर्मियों की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से फायर एक्सटिंग्विशर आदि चलकर उक्त आग को कड़ी मशक्कत के बाद पूर्ण रूप से बुझाया। इसी के साथ आग को फैलने से भी रोक लिया गया। आग लगने से मंदिर और घरेलू सामान जल गया, अन्य कोई जनहानि नहीं हुई है।  
  • Diwali Muhurat Trading आज, इतने बजे खुलेगा शेयर बाजार

    Diwali Muhurat Trading आज, इतने बजे खुलेगा शेयर बाजार

    बिजनेसः भारतीय शेयर मार्केट में दिवाली के मौके पर आज यानी 21 अक्टूबर को मुहूर्त ट्रेडिंग होगी। आम तौर पर मुहूर्त ट्रेडिंग शाम को होती है, लेकिन इस बार दोपहर 1:45 बजे से 2:45 बजे तक एक घंटे के लिए बाजार को खोला जाएगा। मुहूर्त ट्रेडिंग की परंपरा 69 साल पुरानी है।

    हिंदू रीति-रिवाजों में मुहूर्त एक ऐसा समय होता है जब ग्रहों की चाल अनुकूल मानी जाती हैं। इसलिए शेयर बाजार के इन्वेस्टर्स इस दिन को निवेश की शुरुआत के लिए बेहद खास मानते हैं। ज्यादातर लोग देवी लक्ष्मी के प्रतीक के रूप में स्टॉक खरीदना पसंद करते हैं।

    जहां तक मुहूर्त ट्रेडिंग का सवाल है तो बीते 7 सालों में लगातार शेयर बाजार में इस दिन तेजी रही है। इससे आज भी शेयर बाजार में तेजी की ही उम्मीद है। इस महीने अब तक इंडेक्स में 1,300 पॉइंट्स से ज्यादा की तेजी आई है। ऊंचे लेवल पर दबाव के बावजूद, हायर हाई-हायर लो स्ट्रक्चर बना हुआ है। इस बीच आज मुहूर्त ट्रेडिंग के दौरान कौन से शेयर फोकस में रहेंगे, आइए जानते हैं।

  • इमारत में भीषण आग लगने से 6 वर्षीय बच्ची समेत 4 की मौत, देखें वीडियो

    इमारत में भीषण आग लगने से 6 वर्षीय बच्ची समेत 4 की मौत, देखें वीडियो

    नवी मुंबईः महाराष्ट्र के नवी मुंबई स्थित एक बहुमंजिला आवासीय इमारत में सोमवार मध्यरात्रि के बाद आग लग जाने से चार लोगों की मौत हो गई और 10 अन्य घायल हो गए। मृतकों की पहचान 6 वर्षीय वे‍दिका सुंदर बालकृष्णन के अलावा कमला हीरल जैन (84 साल), सुंदर बालकृष्णन (44 साल) और पूजा राजन (39) के रूप में हुई है।

    मिली जानकारी के अनुसार वाशी सेक्टर-14 स्थित रहेजा रेजिडेंसी हाउसिंग सोसाइटी में यह हादसा रात करीब 1 बजे हुआ, जब इमारत में सभी लोग दिवाली मनाने के बाद सो रहे थे। यह आग 10वीं मंजिल से शुरू हुई, जिसने देखते ही देखते 11वीं और 12वीं मंजिल को भी अपनी चपेट में लिया। फायर ब्रिगेड की करीब 10 गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गईं। राहत और बचाव कार्य के दौरान कई लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। धुएं और लपटों ने देखते ही देखते पूरी बिल्डिंग को घेर लिया। इस दौरान कुछ को धुएं की वजह से सांस लेने में तकलीफ हुई, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।

    अधिकारी ने बताया कि सूचना मिलने के बाद दमकल की आठ गाड़ियां और पुलिस के साथ 40 दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे और मंगलवार सुबह चार बजे तक आग पर काबू पा लिया गया। स्थानीय लोगों के मुताबिक, आग लगने के बाद बिल्डिंग के अंदर अफरा-तफरी मच गई, कई लोग बालकनी में फंसे रह गए थे, जिन्हें बाद में फायरमैन ने सीढ़ियों और हाइड्रोलिक लिफ्ट की मदद से नीचे उतारा गया। अधिकारी ने बताया कि आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

  • Jalandhar News: इस दिन होगी बॉडी बिल्डर वरिंदर घुम्मण की अंतिम अरदास

    Jalandhar News: इस दिन होगी बॉडी बिल्डर वरिंदर घुम्मण की अंतिम अरदास

    जालंधर, ENS: इंटरनेशनल बॉडी बिल्डर वरिंदर सिंह घुम्मन को कुछ दिन पहले अस्पताल में उपचार के दौरान हार्ट अटैक आने से निधन हो गया। वहीं घुम्मन की अंतिम अरदास 23 अक्टूबर को गुरुवार को मॉडल हाउस स्थित गुरुद्वारा साहिब में संपन्न की जाएगी। इसकी जानकारी घुम्मन के ऑफिसियल पेज पर परिवार द्वारा पोस्ट करके जानकारी सांझी की गई। दरअसल, घुम्मन के अंतिम संस्कार पर गायक बलराज सिंह, कलाकार हार्बी संघा सहित अन्य कलाकार पहुंचे थे। ऐसे में घुम्मण की अंतिम अरदास (भोग) में कई कलाकारों और राजनेताओं के पहुंचने का अनुमान है।

    बता दें कि वरिंदर सिंह घुम्मन ने अभिनेता सलमान खान के साथ 2023 में फिल्म ‘टाइगर-3’ और 2014 में ‘रोर: टाइगर्स ऑफ सुंदरबन्स’ तथा 2019 में ‘मरजावां’ जैसी अन्य हिंदी फिल्मों में काम किया था। उन्होंने 2012 में पंजाबी फिल्म ‘कबड्डी वन्स अगेन’ में भी काम किया था। वरिंदर की लंबाई 6 फुट 2 इंच थी और उन्होंने 2009 में ‘मिस्टर इंडिया’ का खिताब जीता था जबकि ‘मिस्टर एशिया’ प्रतियोगिता में वह दूसरे स्थान पर रहे थे।

    हाल ही में घुम्मण के परिवार ने मामले में इंसाफ की गुहार लगाई थी। परिवार का आरोप है कि घुम्मण की मौत अस्पताल की लापरवाही की वजह से हुई थी। इसे लेकर बीते दिन परिवार द्वारा कैंडल मार्च भी निकाला गया था। जिसमें हर पार्टी का नेता पहुंचा था। वहीं दूसरी ओर आप पार्टी के सेंट्रल हलका इंचार्ज ने घुम्मण के नाम से पार्क बनाने का ऐलान किया है, जिसका वीरवार को उद्घाटन किया जाएगा।