Blog

  • Haryana News: कैमिस्ट्री लैब में हुआ हादसा, बीकर फटने से तीन छात्र घायल, देखें वीडियो

    Haryana News: कैमिस्ट्री लैब में हुआ हादसा, बीकर फटने से तीन छात्र घायल, देखें वीडियो

    पंचकूला। सेक्टर 12 ए स्थित सार्थक स्कूल में तीन बच्चों पर एक्सपेरिमेंट के दौरान एसिड गिरने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि स्कूल में एक्सपेरिमेंट के दौरान बिकर फटने के चलते तीन बच्चों पर एसिड गिर गया। जिसके बाद तीनों बच्चों को पंचकूला के सेक्टर 6 अस्पताल में उपचार के लिए लाया गया जहां पर उनका उपचार किया गया।

    सार्थक स्कूल की प्रिंसिपल रेनू बाला ने बताया कि एक्सपेरिमेंट के दौरान एक्सपेरिमेंट करने वाला बीकर फटने से बच्चों पर एसिड के छीटे गिरे लेकिन बच्चे सुरक्षित है और उनका उपचार करवा दिया गया है।

    एक्सपेरिमेंट के दौरान हुआ हादसा
    पंचकूला के सेक्टर 12 ए के सरकारी स्कूल सार्थक में केमेस्ट्री क्लास के दौरान एक्सपेरिमेंट कर रहे तीन स्कूली छात्रों पर एसिड गिर गया। यह स्कूली बच्चे 12वीं कक्षा के छात्र हैं जिसमें दो छात्राएं और एक छात्र शामिल है यह हादसा उस समय हुआ जब बच्चे केमिस्ट्री लैब में एक्सपेरिमेंट कर रहे थे और एक्सपेरिमेंट करते समय एक्सपेरिमेंट करने वाला बीकर फट गया।

    सेफ्टी एक्यूमेंट्स न होने के सवाल पर प्रिंसिपल ने बताया कि वह मौके पर मौजूद नहीं थी और क्लास टीचर से बातचीत करेंगे कि उन्होंने सुरक्षा एक्यूमेंट पहने थे या नहीं। इस मामले में अभिभावकों को सूचना दे दी गई है। वहीं इस मामले में हादसा किसी की लापरवाही से हुआ फिर हादसा था यह जांच का विषय है।

  • बददी के पलांखवाला के आर्यन ठाकुर ने चमकाया देश में हिमाचल का नाम

    बददी के पलांखवाला के आर्यन ठाकुर ने चमकाया देश में हिमाचल का नाम

    राष्ट्रीय स्तर पर सॉफट टैनिस में एकल में जीता रजत पदक

    श्रीनगर में संपन्न हुई हैं खेलकूद प्रतियोगिता

    बददी/सचिन बैंसल: बददी तहसील के तहत पलांखवाला गांव के युवा आर्यन ठाकुर ने राष्ट्रीय स्तर पर हिमाचल का प्रतिनिधित्व कर इतिहास रखा है। आर्यन ठाकुर ने श्रीनगर में आयोजित 22वीं सीनीयर नेशनल साफट टैनिस में एकल क्षेत्र में सिल्वर मैडल जीत कर हिमाचल व चंडीगढ़ का नाम रोशन किया है। रजत पदक में सिंगलस में उनका भारत में रैंकिग अब नंबर 2 हो गया है। आर्यन ने सिंगल गेम में सैमीफाईनल में मध्य प्रदेश के अभिषेक कुमार सीधे सैटों में हराया। आर्यन ठाकुर बरोटीवाला के निकट पलांखवाला गांव का रहने वाला है और वर्तमान में चंडीगढ़ में अपनी पढ़ाई कर रहा है। हिमाचल प्रदेश की ओर से इसमें एक मात्र खिलाडी जिला सोलन के बददी उपमंडल के पलांखवाला के आर्यन ठाकुर ने जिन्होने साफट बाल का प्रतिनिधित्व किया। कडी मेहनत के वह एकल क्षेत्र में रजत पदक जीतने में कामयाब हुए हैं।

    पंचायत समिति नालागढ़ के पूर्व उपाध्यक्ष बलविंद्र सिंह ठाकुर ने कहा कि यह हमारे लिए गर्व की बात है कि हमारे प्रदेश के एक युवा ने राष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व किया और रजत पदक जीतने में सफल रहे। उन्होने कहा कि हिमाचल लौटने व पैतृक गांव लौटने पर आर्यन ठाकुर का जोरदार स्वागत किया जाएगा। वहीं दूसरी ओर लघु उद्योग संघ के प्रदेशाध्यक्ष अशोक राणा, विचित्र सिंह पटियाल , राजीव कंसल व राजपूत सभा के सचिव शेषपाल राणा सहित बीबीएन के खेल जगत के लोगों ने आर्यन ठाकुर की उपलब्धि पर हर्ष जाहिर करते हुए कहा कि ऐसे खिलाडियों को प्रदेश सरकार द्वारा प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। आर्यन ठाकुर के पिता धर्मपाल ठाकुर चंडीगढ़ पुलिस में सैक्टर 17 के पुलिस स्टेशन में सब-इंस्पेक्टर के पद पर तैनात हैं।

     

  • Jalandhar News: होटल-पैलेसों में अब नहीं वसूले जाएंगे मनमर्जी के दाम, लिस्ट जारी

    Jalandhar News: होटल-पैलेसों में अब नहीं वसूले जाएंगे मनमर्जी के दाम, लिस्ट जारी

    जालंधर (Ens): शादियों का सीज़न शुरू हो गया है। वहीं पैलेस और होटलों में परोसी जाने वाली शराब के दामों को लेकर लिस्ट जारी हो गई है। ऐसे में अब होटल और पैलेसों में मैनेजर ग्राहकों से शराब के मनमर्जी के रेट नहीं वसूल पाएंगे। दरअसल, इस पर पंजाब सरकार ने शिकंजा कस दिया है।

    सरकार के द्वारा अब शराब के मैक्सिम रेट फ़ाइनल कर दिए हैं। जिसके बाद अब पैलेस मालिकों ओर होटलों के द्वारा लोगों की जेबों पर मारा जाने वाला डाका भी बंद होगा। पंजाब सरकार के एक्साइज विभाग के द्वारा एक चिट्ठी जारी की गई है। जिसमें शराब के रेट फ़ाइनल किए गए हैं और उनको होटलों व पैलेस में लगाने के आदेश जारी किए गए है।

    इसके साथ ही अगर कोई पैलेस वाले या होटल वाले फ़ंक्शन में रेट से ज़्यादा पैसे शराब के नाम पर वसूल करते हैं।‌ तो इसकी शिकायत जिले के डिप्टी कमिश्नर को कर सकते हैं। जिन पर तुरंत कार्रवाई होगी। जालंधर-फगवाड़ा हाईवे पर स्थित कई होटल ओर पैलेस के मैनेजर शराब ठेकेदारों के साथ मिले हुए थे। जिस कारण मनमर्जी के रेट लोगों से वसूल कर उनकी जेब पर डाका मारते थे, जो अब बंद हो जाएगा।

  • Haryana News: यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त पुलिस, काटे चालान, देखें वीडियो

    Haryana News: यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त पुलिस, काटे चालान, देखें वीडियो

    पंचकूला: ट्रैफिक पुलिस के द्वारा पिंजौर क्षेत्र में विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान के अंतर्गत यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों पर कड़ी कार्रवाई की गई। यह अभियान सूरजपुर ट्रैफिक चौकी प्रभारी एसएचओ अभिषेक के नेतृत्व में चलाया गया। टीम ने क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया।

    इस अभियान के दौरान पुलिस ने कुल 30 ऑफलाइन चालान काटे और 12 वाहनों को इंपाउंड भी किया। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने एक थार गाड़ी भी रोकी। इस थार गाड़ी पर अवैध ब्लैक फिल्म लगी हुई थी। मौके पर ही ब्लैक फिल्म उतरवाकर वाहन चालक के खिलाफ चालान किया गया।

    इसके अलावा दो बुलेट मोटरसाइकिलों के चालान किए गए। इनमें से एक बुलेट मोटरसाइकिल को इंपाउंड भी किया गया। एसीपी ट्रैफिक सुरेंद्र सिंह ने बताया कि पंचकूला पुलिस सड़क सुरक्षा को लेकर पूरी तरह से गंभीर है। किसी भी तरह के नियमों का उल्लंघन करने वाले को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

    उन्होंने वाहन चालकों को भी सख्त चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि ब्लैक फिल्म, तेज आवाज वाले साइलेंसर और बिना हेलमेट या सीट बेल्ट चलने वालों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

     

     

     

  • बालिका को घर में बंधक बनाने वाले पंचायत प्रधान पर कार्यवाही की मांग

    बालिका को घर में बंधक बनाने वाले पंचायत प्रधान पर कार्यवाही की मांग

    राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी के अध्यक्ष रुमित सिंह बददी एस.पी को मिले

    लिव इन का प्रमाण पत्र बनाने वाले युवक पर दर्ज हो रेप का केस-रुमित

    बोले- बहला फुसला कर बालिका की पढ़ाई छुडाई और किया शोषण

    बददी/सचिन बैंसल: दून विधानसभा की ढक़रयाना पंचायत के प्रधान द्वारा राजपूत समाज की एक बालिका द्वारा अपने घर में बंधक बनाकर दूसरे समुदाय के युवा से जबरन विवाह करवाने के मामले में नया मोड आ गया है। अब राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी के अध्यक्ष रुमित सिंह ठाकुर के नेतृत्व में पीड़ीता अपने परिवार सहित एसपी बददी विनोद धीमान को मिली। आज पार्टी के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने पूरे प्रदेश भर से आकर एस.पी. आफिस बददी में डेरा डाल लिया जिससे एक बार तो स्थिति तनावपूर्ण हो गई। दून विधानसभा से भी सवर्ण समाज के लोग इस प्रदर्शन में भाग लेने पहुंचे थे। पार्टी अध्यक्ष संबधित पंचायत प्रधान को बंधक बनाने के आरोप में गिरफतार करने व युवा पीड़ीता के परिजनों ने बताया कि उनकी बेटी नालागढ़ में पढ़ाई करती थी और उसके संपर्क में हरीश कुमार नाम का युवा आया। उसने पहले तो बेटी की पढ़ाई छुडवाई और फिर उसको फैक्ट्री में लगवा दिया। राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी के अध्यक्ष रुमित सिंह ठाकुर ने बताया कि आरोपी युवा ने कई बार युवती को बहला फुसला कर उसका शारीरिक शोषण भी किया और उसको चाकू की नोक पर जान से मारने की धमकी भी दी। उन्होने कहा कि हम कैसे लोकतंत्र में जी रहे हैं जहां एक 19 साल की कन्या से कोई युवा ऐसे घृणित कार्य करता है।

    पंचायत प्रधान की मांगी गिरफतारी-

    राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी के अध्यक्ष रुमित सिंह ठाकुर व पीड़ीता के परिजनों ने एसपी को बताया कि जिस पंचायत से युवा संबध रखता है उसने हमारी बेटी को दो दिन जबरन अपने घर में बंधक बनाकर रखा और उसको प्रताडित किया। पंचायत प्रधान ने बालिका को प्रताडित करके कहा कि आप दलित लडक़े से शादी कर लो आपको दो लाख रुपये प्रोत्साहन राशि मिलेगी। रुमित ठाकुर ने कहा कि पंचायत प्रधान का यह रवैया गलत है जिसमें पैसों का लालच देकर किसी भोली भाली कन्या को इस गर्त में धकेला जा रहा है। उन्होने कहा कि पंचायत प्रधान को तुरंत गिरफतार करके सलाखों के पीछे डाला जाए।

    लिव इन का प्रमाण कैसे बना-

    रुमित ठाकुर व युवा मोर्चा आरडीपी अध्यक्ष जगदीप सिंह ठाकुर ने कहा कि जब इस मामले में प्रधान ने सारे हथकंडे अपना लिए तो पीड़ीता का व आरोपी युवा का नालागढ़ कोर्ट में लिव इन का शपथ पत्र जबरन व डरा धमका कर बना दिया गया। उन्होने कहा कि अगर ऐसा था तो यह शपथ पत्र तहसीलदार या नायब तसहीलदार कार्यालय में मजिस्ट्रिेट के समक्ष बनना चाहिए था न कि उसको नोटरी अटेस्टेड करवा कर अपनी खाल बचाई गई। उन्होने कहा कि इस प्रकरण की भी पूरी जांच होनी चाहिए।

    पूरा न्याय होगा दोषियों की होंगी गिरफतारियां-एसपी

    एसपी बददी विनोद धीमान ने बताया कि पीडीत बालिका कुछ दिन पहले उनके कार्यालय में आई थी जिसमें उसने पंचायत प्रधान व आरोपी युवा के बारे में कुछ नहीं बोला था और अपहरण व बंधक बनाने का भी जिक्र नहीं किया था वरना हम उस दिन ही कार्यवाही कर देते। उन्होने कहा कि चूंकि परिवार के सदस्यों ने बताया कि बेटी को डरा धमका कर पूर्व में बयान दर्ज करवाए गए थे इसलिए अब नए सिरे से जो आरोप बालिका ने लगाए हैं उसको कलमबंद किया जा रहा है। एसपी विनोद धीमान ने कहा कि नए सिरे से केस में धाराएं जोडी जाएंगी और हर पहलू की गंभीरता से जांच की जाएगी और जो भी दोषी पाया उसकी गिरफतारियां की जाएगी। उन्होने रुमित सिंह ठाकुर व प्रतिनिधिमंडल को विश्वास दिलाया कि हिमाचल पुलिस किसी दबाव व जाति आधारित भेदभाव नहीं करती और हम बालिका के बयान दर्ज करने के बाद आगामी कार्यवाही तथ्यपूरक करेंगे।

  • आईटीआई पंडोगा में प्रधानमंत्री राष्ट्रीय प्रशिक्षुता मेले आयोजित

    आईटीआई पंडोगा में प्रधानमंत्री राष्ट्रीय प्रशिक्षुता मेले आयोजित

    ऊना/सुशील पंडित: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, पंडोगा में आज प्रधानमंत्री राष्ट्रीय प्रशिक्षुता मेले का आयोजन किया गया। यह जानकारी देते हुए संस्थान के प्रधानाचार्य ई. बी.एस. ढिल्लों ने बताया कि इस मेले का उद्देश्य युवाओं को विभिन्न क्षेत्रों में प्रशिक्षुता प्रदान करना और उन्हें उद्योगों में रोजगार के अवसर प्रदान करना है। इस मेले में विभिन्न उद्योगों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया और युवाओं को प्रशिक्षुता के अवसरों के बारे में जानकारी प्रदान की।

    उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री राष्ट्रीय प्रशिक्षुता मेला युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर है जो उन्हें अपने कौशल को विकसित करने और उद्योगों में रोजगार प्राप्त करने में सहायता प्रदान करेगा। इससे उने बॉयोडॉटा की उपयोगिता में भी बढ़ोतरी होती है। इस मेले में 100 से अधिक युवाओं ने भाग लिया और विभिन्न उद्योगों के प्रतिनिधियों से मुलाकात की।

    इस मेले में पंडोगा औद्योगिक क्षेत्र के ग्रीन बिल्डिंग प्रोजेक्ट से रमेश पाठक, आईएएन मैकलॉड डिस्टिलर्स लिमिटेड से अमित चौधरी एवं सुश्री नेहा शर्मा, आरव इंटरप्राइजेज से राकेश कुमार शर्मा और रोहित सैनी फार्म डायरेक्ट इंग्रीडिएंट्स प्राइवेट लिमिटेड के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

  • बाबा गरीब नाथ सम्पर्क मार्ग वाहनों के लिए बंद, यातायात वैकल्पिक सड़क मार्ग पर डायवर्ट

    बाबा गरीब नाथ सम्पर्क मार्ग वाहनों के लिए बंद, यातायात वैकल्पिक सड़क मार्ग पर डायवर्ट

    ऊना/सुशील पंडित: रायपुर मैदान के बाबा गरीब नाथ सम्पर्क मार्ग (0/0 से 0/75  किलोमीटर) 11 नवम्बर, 2025  से 11 जनवरी, 2026 तक वाहनों के लिए पूर्णतः बंद रहेगा। इस दौरान यातायात को वैकल्पिक सड़क मार्ग आंगनवाड़ी केंद्र से एथोनो बॉटनिकल पार्क पर मोड़ा गया है। उपायुक्त, ऊना जतिन लाल ने इस सम्बंध में मोटर वाहन अधिनियम 1988 की धारा 115 व 116 के तहत आदेश जारी किए हैं। उन्होंने बताया कि यह आदेश सड़क के अपग्रडेशन सहित अन्य निर्माण कार्यों को त्वरित और सुचारू रूप से करने को लेकर ज़ारी किए गए हैं। उपायुक्त ने सम्बंधित अधिकारियों को सड़क बंद करने को लेकर जनता को सूचित करने और मार्ग परिवर्तन की जानकारी देने के लिए अग्रिम बोर्ड लगाने के निर्देश दिए हैं।
  • नागरिक समस्याओं के त्वरित निपटारे को लेकर नगर निगम ऊना ने लगाया समाधान शिविर

    नागरिक समस्याओं के त्वरित निपटारे को लेकर नगर निगम ऊना ने लगाया समाधान शिविर

    ऊना/सुशील पंडित: नगर निगम ऊना की ओर से नागरिकों की शिकायतों के त्वरित निपटारे के उद्देश्य से सोमवार को वार्ड नंबर-3 रैंसरी में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में नगर निगम की टीम के सिविल इंजीनियर आदित्य पाठक, अर्बन प्लानर अंजु सोनी, सामुदायिक प्रबंधक मुनीश एवं बबली सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने स्थानीय नागरिकों की समस्याओं को सुना तथा कई मुद्दों का समाधान मौके पर ही सुनिश्चित किया।

    शिविर के दौरान जल निकासी, स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत, निर्माण कार्यों से जुड़ी दिक्कतों तथा सफाई व्यवस्था से संबंधित शिकायतों का निपटारा किया गया। इस अवसर पर रैंसरी की प्रधान बलविंदर कौर, पंचायत सचिव मनोज सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिक एवं स्थानीय कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

    वहीं, नगर निगम ऊना के संयुक्त आयुक्त मनोज कुमार ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपने क्षेत्र से संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए समाधान सेल का अधिक से अधिक उपयोग करें, जिससे नगर क्षेत्र की स्वच्छता एवं विकास कार्यों में और अधिक सुधार लाया जा सके। संयुक्त आयुक्त ने यह भी बताया कि आज कोटला कलाँ ,आर्यनगर लालसिंगी ,झलेड़ा में भी समाधान शिविर लगाये  गए और आगे भी आगामी दिनों में नगर निगम के सभी वार्ड में समाधान शिविर लगाये जाएँगे।

  • कृषि विभाग ने डिजिटल फसल सर्वे के लिए निजी सर्वेयरों से मांगे आवेदन

    कृषि विभाग ने डिजिटल फसल सर्वे के लिए निजी सर्वेयरों से मांगे आवेदन

    ऊना/सुशील पंडित: हिमाचल प्रदेश के कृषि विभाग ने राज्य के सभी राजस्व गाँवों में किए जाने वाले डिजिटल फसल सर्वे के लिए निजी सर्वेयरों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह सर्वे एग्री-स्टैक योजना के अंतर्गत मोबाइल आधारित ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के माध्यम से संपन्न किया जाएगा, जिसके द्वारा खसरा-प्लॉट स्तर पर फसलवार बोए गए क्षेत्र का सटीक डिजिटल रिकॉर्ड तैयार किया जाएगा।

    कृषि विभाग ऊना के उपनिदेशक कुलभूषण धीमान ने बताया कि इस संबंध में निदेशक कृषि द्वारा दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। उन्होंने कहा कि आवेदनकर्ता की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए तथा उसके पास आधार कार्ड और बैंक विवरण अनिवार्य रूप से उपलब्ध होने चाहिए।

    धीमान ने बताया कि कृषि विस्तार अधिकारी सहायक (एटीएम/बीटीएम), सुपरवाइज़र, कृषिसखी, पशुसखी, बेरोजगार कृषि/उद्यान/वन स्नातक, स्वयं सहायता समूह (एसएचजी) सदस्य, पैक्स प्रतिनिधि, पटवारी अथवा ग्राम प्रतिनिधि भी इस सर्वे कार्य के लिए आवेदन कर सकते हैं। चयनित सर्वेयरों को विभाग द्वारा निर्धारित मानक अनुसार प्रति सर्वे प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी।इच्छुक अभ्यर्थी विभाग के पोर्टल

    https://hpsdc.agristack.gov.in/crop-survey-hp

    पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। सर्वे के संचालन हेतु आवश्यक डीसीएस हिमाचल प्रदेश मोबाइल एप गूगल प्ले-स्टोर पर उपलब्ध है।आवेदक के पास एंड्रॉयड स्मार्टफ़ोन होना आवश्यक है तथा उसे मोबाइल एप के माध्यम से डेटा संग्रहण और अपलोडिंग का प्राथमिक ज्ञान होना चाहिए। स्थानीय कृषि एवं भौगोलिक परिस्थितियों की जानकारी रखने वाले आवेदकों को विभाग द्वारा वरीयता दी जाएगी।अधिक जानकारी एवं दिशा-निर्देश विभाग की वेबसाइट

    www.agriculture.hp.gov.in

    पर उपलब्ध हैं। इच्छुक व्यक्ति वेबसाइट को नियमित रूप से देखते रहें। आवश्यक जानकारी के लिए ई-मेल

    directoragriculturehp@gmail.com

    पर भी संपर्क किया जा सकता है।

  • Punjab News: 500 ग्राम हेरोइन सहित महिला काबू, देखें वीडियो

    Punjab News: 500 ग्राम हेरोइन सहित महिला काबू, देखें वीडियो

    मोगा। जिले भर में एसएसपी के दिशा-निर्देशों पर चलाये गए अभियान के तहत नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की है। थाना सिटी साउथ की पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए 500 ग्राम हेरोइन सहित एक महिला को काबू किया है जिसकी पहचान रेखा पत्नी जगसीर सिंह उर्फ सीरा निवासी धल्लेके रोड जनेर के रूप में हुई है।

    ये कार्रवाई एसएसपी अजय गांधी, (एसपीआई) बालकृष्ण सिंगला और डीएसपी सिटी गुरप्रीत सिंह की देखरेख में थाना प्रभारी भलविंदर सिंह अपने टीम के साथ मिलकर की है।

    पुलिस टीम ने मामले संबंधी बताया कि गश्त के दौरान शेखांवाला चौक मोगा में मौजूद थे तभी मुखबिर से सूचना मिली कि एक महिला हेरोइन बेचने के इरादे से चुंगी नंबर 3 के पास ग्राहकों का इंतजार कर रही है। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मौके पर दबिश दी और आरोपी रेखा को 500 ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार कर लिया।

    इस संबंध में मुकदमा नंबर 307, NDPS एक्ट की धारा 21 के तहत थाना सिटी साउथ मोगा में दर्ज किया है। आरोपी महिला को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड लिया जाएगा ताकि इस नशा तस्करी नेटवर्क पता लगाया जा सके।