Blog

  • Punjab News: शिवसेना के उपाध्यक्ष पर गोलियों और तेजधार हथियारों से हुआ हमला, महिला की मौत, देखें वीडियो

    Punjab News: शिवसेना के उपाध्यक्ष पर गोलियों और तेजधार हथियारों से हुआ हमला, महिला की मौत, देखें वीडियो

    होशियारपुरः जिले में शिव सेना हिंदुस्तान पंजाब के उपाध्यक्ष राजिंदर राणा पर हमला होने की घटना सामने आई है। वहीं इस घटना को लेकर नारायण नगर-बैंक कालोनी के लोगों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। लोगों ने बताया कि शिव सेना हिन्दुस्तानी के उपाध्यक्ष राजिंदर राणा पर गाड़ी में सवार होकर आए कुछ लोगों ने तेजधार हत्यारों से हमला किया। इस घटना के दौरान शिव सेना नेता ने भाग कर जान बचाई। इस गटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। आशंका जताई जा रही है कि झगड़े में गोली भी चली है। वहीं इस घटना में एक युवक घायल बताया जा रहा है।

    घटना की सूचना लोगों द्वारा पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई। फिलहाल पुलिस ने गोली चलने के बारे में कुछ भी स्पष्ट नहीं किया है। जानकारी अनुसार पुरानी रंजिश एवं झगड़े के चलते पुराने केस में दो पक्षों की अदालत में पेशी थी, पेशी के दौरान एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर हमला कर दिया तथा एक युवक को बुरी तरह से पीट दिया। जिसके बाद दूसरे पक्ष ने शाम करीब साढे 5 बजे नारायण नगर में शिव सेना हिंदुस्तान के नेता राजिंदर राणा वा उनके परिवार को घेर लिया और उनकी कार पर हमला कर दिया।

    सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि सफारी सवार युवक उतरते हैं। पहले से ही साइड में खड़ी कार व उसमें सवारों पर हमला कर देते हैं, जिससे बचने के लिए कार चालक ने कार को तेजी से भगाया और सूरज नगर पुरानी बसी वाले मार्ग पर भाग निकला। हमलावरों ने गाड़ी उनके पीछे लगा ली। कार चालत इतना तेज था कि उसने पहले ईंटों के चक्के में कार को मार दिया। उसके बाद बैंक कालोनी निवासी एक बुजुर्ग महिला को टक्कर मार दी। जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त होने के कारण न चलने की हालत में थी तथा उसे वहीं छोड़कर कार सवार वहां से फरार हो गए।

    बताया जा रहा है कि कार में सवार एक युवक को गोली लगी हुई थी तथा वह पास में ही कहीं छिप गया था, जिसकी तलाश में पुलिस ने छापामारी शुरु कर दी थी। पीछा कर रही हमलावरों की गाड़ी भी मौके से फरार हो गई। मृतका की पहचान जीवन लता (उम्र करीब 70 साल) निवासी बैंक कालोनी के रुप में हुई है। पुलिस ने सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर जांच शुरु कर दी थी। वारदात के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल था तथा लोगों ने पुलिस से मांग की कि इस प्रकार की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए सख्त कदम उठाए जाएं।

  • Sub Inspector का बेरहमी से किया कत्ल, जनवरी में होनी थी रिटायरमेंट

    Sub Inspector का बेरहमी से किया कत्ल, जनवरी में होनी थी रिटायरमेंट

    हिसारः हरियाणा के हिसार में सब इंस्पेक्टर का बेरहमी से कत्ल कर दिया गया। दरअसल, वीरवार रात करीब 11 बजे राहुल गुर्जर वासी ढाणी श्याम लाल की गली नंबर 3 में गाली गलौज कर रहा था। जिसको एडीजीपी कार्यालय में तैनात सब इंस्पेक्टर रमेश रोकने गया। इस दौरान ढाणी श्यामलाल में 9 लोगों ने हरियाणा पुलिस के सब इंस्पेक्टर की ईंट व डंडों से पीट- पीटकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान 57 वर्षीय सब इंस्पेक्टर रमेश के रूप में हुई है।

    बताया जा रहा है कि रमेश की जनवरी में रिटायरमेंट होनी थी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके पर कार और 2 दोपहिया वाहन छोड़कर भाग गए। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस का कहना परिजनों के बयान पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है। शव पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल में भिजवाया है। आरोपियों की तलाश करने के लिए पुलिस जुटी हुई है। पुलिस ने बताया कि राहुल गुर्जर वासी ढाणी श्याम लाल की गली नंबर 3 में गाली गलौज कर रहा था।

    बाद में गब्बर, जसवंत उर्फ कालिया, बबलू, बुद्धा, राहुल, गोलू और दो-तीन अन्य आए और रमेश के घर पर ईंट व पत्थरों से हमला कर दिया। रमेश के सिर में ईंट लगी। उसे सपरा अस्पताल में ले जाया गया जहां पर उसको डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। उप निरीक्षक रमेश एडीजी कार्यालय में कंप्लेंट ब्रांच में नौकरी करता था और जनवरी 2026 में उसकी रिटायरमेंट है। वह एडीजीपी ऑफिस में 10 साल से सब इंस्पेक्टर के पद पर तैनात था।

  • Cycle पर जा रहे व्यक्ति को Car ने मारी टक्कर, उछलकर दूर जा गिरा

    Cycle पर जा रहे व्यक्ति को Car ने मारी टक्कर, उछलकर दूर जा गिरा

    बलरामपुरः तेज रफ्तार कार ने साइकिल पर जा रहे एक व्यक्ति को टक्कर मार दी। जिससे युवक उछलकर दूर जा गिरा। युवक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इस हादसे का लाइव सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। मामला शंकरगढ़ थाना क्षेत्र का है। घटना वीरवार शाम साढ़े 5 बजे की है। लोगों के मुताबिक कार स्पीड से आ रही थी और ड्राइवर ने साइकिल सवार को देखकर भी स्पीड कम नहीं की। टक्कर लगते ही राहगीरों ने तुरंत घायल को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया।

    इस मामले में शंकरगढ़ थाना प्रभारी जितेंद्र जायसवाल ने बताया कि मामले में अभी तक थाने में कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि पीड़ित पक्ष या परिजन शिकायत दर्ज कराते हैं, तो नियमानुसार उचित वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मुख्य मार्ग पर तेज रफ्तार वाहनों के कारण आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। वे प्रशासन से सड़क पर स्पीड ब्रेकर और चेतावनी संकेत लगाने की मांग कर रहे हैं, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके।

  • सुप्रीम कोर्ट आवारा कुत्तों-जानवरों पर हुआ सख्त, 8 सप्ताह का दिया समय

    सुप्रीम कोर्ट आवारा कुत्तों-जानवरों पर हुआ सख्त, 8 सप्ताह का दिया समय

    नई दिल्लीः देश के कई राज्यों में सड़कों और हाईवे पर खुले घूम रहे आवारा कुत्तों और मवेशियों को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने सख्त टिप्पणी की है। सुप्रीम कोर्ट ने आवारा पशुओं के बढ़ते खतरे और सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) और नगरपालिकाओं को अहम निर्देश जारी किए हैं। शीर्ष अदालत ने स्पष्ट किया है कि आवारा पशुओं को सड़कों, हाईवे और सार्वजनिक स्थलों से हटाना अनिवार्य है, ताकि लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके और पशुओं के संरक्षण के साथ संतुलन बना रहे।

    वहीं सुप्रीम कोर्ट ने शैक्षणिक संस्थानों, अस्पतालों, बस अड्डों समेत सार्वजनिक स्थलों से आवारा कुत्तों को हटाने का आदेश दिया है। कोर्ट ने आवारा कुत्तों को निर्धारित डॉग शेल्टर्स में स्थानांतरित करने का भी निर्देश दिया है। साथ ही कोर्ट ने कहा है कि अवारा कुत्तों को वापस उसी जगह पर नहीं छोड़ा जाए, जहां से उन्हें पकड़ा गया था। SC ने कहा कि राजस्थान हाईकोर्ट द्वारा जारी निर्देशों की भी पुष्टि की जाए कि PWD नगरपालिका प्राधिकरण, सड़क और परिवहन प्राधिकरण राजमार्गों और एक्सप्रेसवे से मवेशियों को हटाकर तुरंत उन्हें आश्रय स्थलों में पुनर्वासित किया गया है कि नहीं। सुप्रीम कोर्ट ने इसके लिए 8 हफ्ते का समय दिया है।

    शीर्ष अदालत ने अपने निर्देश में कहा कि प्रत्येक अथॉरिटी, राजमार्गों और अन्य एक्सप्रेसवे पर आवारा मवेशियों की सूचना देने के लिए हाईवे अथॉरिटी गश्ती दल का गठन करेगा। सभी राष्ट्रीय राजमार्गों पर आवारा पशुओं की उपस्थिति की सूचना देने के लिए हेल्पलाइन नंबर होंगे। सभी राज्यों के मुख्य सचिव इन निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करेंगे। यही नहीं प्रत्येक राज्य और केंद्र शासित प्रदेश अदालत के निर्देशों और अमाइकस की रिपोर्ट का अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए व्यापक हलफनामे दायर करेंगे। आवारा कुत्तों के मामले मे सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिया है कि अमाईकस प्रस्तुत रिपोर्ट को रिकॉर्ड में लिया जाए और यह SC के आदेश का हिस्सा होगी।

     

     

     

  • रूस में 19 दिन बाद मिला लापता MBBS भारतीय छात्र का शव

    रूस में 19 दिन बाद मिला लापता MBBS भारतीय छात्र का शव

    अलवरः रूस में पढ़ाई के लिए गए नौजवान का उफा शहर में 19 दिन बाद शव बरामद हुआ है। दरअसल, 19 दिन पहले एमबीबीएस कर रहा 22 वर्षीय भारतीय स्टूडेंट लापता हो गया था, जिसकी तालाश जारी थी। लेकिन 6 नवंबर को एक बांध से नौजवान का शव बरामद हुआ। मृतक की पहचान 22 वर्षीय अजीत सिंह चौधरी निवासी गांव कफानवाड़ा अलवर, राजस्थान के रूप में हुई है।

    दरअसल, अजीत साल 2023 में एमबीबीएस की पढ़ाई के लिए रूस गया था। जहां उसने बश्किर स्टेट मेडिकल यूनिवर्सिटी में एडमिशन लिया था। लेकिन अजीत इसी साल 19 अक्टूबर को रूस के उफा शहर में लापता हो गया। सूत्रों ने कहा कि स्टूडेंट सुबह करीब 11 बजे अपने हॉस्टल से यह कहकर निकला कि वह दूध खरीदने जा रहा है लेकिन वापिस नहीं लौटा। अलवर सरस डेयरी के अध्यक्ष नितिन सांगवान ने कहा कि अजीत की बॉडी सफेद नदी (व्हाइट रिवर) से सटे एक बांध में पाया गया।

    उन्होंने कहा, “22 साल के लड़के की गुमशुदगी की ख़बर से परिवार बेहद विचलित हो गया था, पूरा परिवार कुशलता के लिए प्रयास और प्रार्थना कर रहा था।” सूत्रों ने कहा कि रूस में भारतीय दूतावास की ओर से अभी कोई बयान नहीं आया, लेकिन उन्होंने चौधरी के परिवार को मौत के बारे में सूचित किया था। पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस नेता जितेंद्र सिंह अलवर ने कहा कि अजीत के कपड़े, मोबाइल फोन और जूते, 19 दिन पहले नदी किनारे पाए गए थे। उन्होंने  संदेह जताया कि ”संदिग्ध परिस्थितियों में लड़के (अजीत) के साथ कोई अप्रिय घटना घटी।”

    उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में कहा, “कफनवाड़ा गांव के अजीत को उसके परिवार ने बड़ी उम्मीदों के साथ और अपनी मेहनत की कमाई जमा करके मेडिकल की पढ़ाई के लिए रूस भेजा था। आज अजीत की बॉडी नदी में मिलने की खबर बेहद चौंकाने वाली है। यह अलवर परिवार के लिए बेहद दुखद क्षण है। संदिग्ध परिस्थितियों में, हमने एक होनहार युवा लड़के को खो दिया है।”

    वहीं कांग्रेस नेता ने विदेश मंत्री एस जयशंकर से स्टूडेंट की बॉडी को भारत लाने में मदद करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा, “भारत सरकार और विदेश मंत्री जयशंकर जी से अनुरोध है कि अजीत के शव को अब तुरंत भारत लेकर आए। संदिग्ध परिस्थिति में बालक के साथ अनहोनी हुई है, इसकी पूरी गंभीरता के साथ जांच हो। परिवार को अब आपके दफ्तरों में कोई और चक्कर ना काटना पड़े।”

     

     

  • देश को मिलेगी 4 Vande Bharat Express Train, PM Modi दिखाएंगे इतने बजे हरी झंडी

    देश को मिलेगी 4 Vande Bharat Express Train, PM Modi दिखाएंगे इतने बजे हरी झंडी

    नई दिल्ली: भारत में रेल नेटवर्क का विस्तार तेजी से आगे बढ़ रहा है। इस दिशा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 8 नवंबर को सुबह लगभग 8:15 बजे वाराणसी में चार नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे। PMO के मुताबिक नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें बनारस-खजुराहो, लखनऊ-सहारनपुर, फिरोजपुर-दिल्ली और एर्नाकुलम-बेंगलुरु मार्गों पर चलेंगी। यह विश्वस्तरीय रेल सेवाओं के माध्यम से नागरिकों को सुगम, त्वरित और अधिक आरामदायक यात्रा प्रदान करने के प्रधानमंत्री के विजन को साकार करने में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

    बनारस-खजुराहो वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन इन दोनों ऐतिहासिक जगहों को सीधे जोड़ेगी, जिससे रेल यात्रियों को वर्तमान में चल रही विशेष ट्रेनों की तुलना में लगभग 2 घंटे 40 मिनट की बचत होगी। ये नई वंदे भारत एक्सप्रेस महत्वपूर्ण धार्मिक और सांस्कृतिक स्थलों, जैसे वाराणसी, प्रयागराज, चित्रकूट और खजुराहो को सीधे जोड़ेगी। सरकार को उम्मीद है कि इससे न सिर्फ धार्मिक और सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देगा, बल्कि तीर्थयात्रियों और यात्रियों को यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल खजुराहो तक आधुनिक और आरामदायक रेल कनेक्टिविटी की सुविधा मिलेगी।

    लखनऊ से सहारनपुर तक चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस करीब 7 घंटे 45 मिनट में अपनी यात्रा पूरी करेगी, जिससे मौजूदा विशेष ट्रेनों के मुकाबले लगभग 1 घंटे की बचत होगी। इस नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन से लखनऊ, सीतापुर, शाहजहांपुर, बरेली, मुरादाबाद, बिजनौर और सहारनपुर के यात्रियों को फायदा होगा। साथ ही, इसकी वजह से रुड़की होते हरिद्वार तक पहुंच भी बेहतर होगी। मध्य और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में इससे रेल कनेक्टिविटी मज़बूत होगी।

    फिरोजपुर-दिल्ली वंदे भारत ट्रेन इस रूट पर सबसे तेज चलने वाली ट्रेन होगी, जो अपनी यात्रा 6 घंटे 40 मिनट में पूरी करेगी। ये ट्रेन राष्ट्रीय राजधानी और पंजाब के प्रमुख शहरों, जैसे फिरोजपुर, बठिंडा और पटियाला, के बीच संपर्क को मज़बूत करेगी। इससे व्यापार और पर्यटन दोनों को फायदा मिलने की उम्मीद है।

  • Punjab News: पराली जलाने के एक दिन में 351 मामले, Jalandhar में 54 दर्ज

    Punjab News: पराली जलाने के एक दिन में 351 मामले, Jalandhar में 54 दर्ज

    जालंधर, ENS: पंजाब में पराली जलाने का सिलसिला फिर बढ़ता जा रहा है। वीरवार को राज्य में पराली जलाए जाने की कुल 351 घटनाएं हुईं। इसका परिणाम यह रहा कि मंडी गोबिंदगढ़ में एक्यूआइ जहां 233 (खराब) दर्ज किया गया, वहीं बाकी प्रमुख शहरों में यह संतोजनक श्रेणी में रहा। वीरवार को राज्य में पराली जलाए जाने की 351 घटनाओं के साथ आंकड़ा 3,284 तक पहुंच गया है। इससे मौजूदा सीजन में पराली जलाने के कुल मामलों की संख्या बढ़कर अब 3284 हो गई है।

    संगरूर में अब तक सबसे ज्यादा 557 मामले दर्ज किए गए हैं जबकि तरनतारन में 537 मामले दर्ज किए जा चुके हैं। पंजाब में पराली के मामलों में लगातार वृद्धि के कारण हवा में प्रदूषण बढ़ रहा है। बच्चों, बुजुर्गों व मरीजाें के लिए यह प्रदूषण काफी परेशान करने वाला है। वहीं वीरवार को लगातार दूसरे दिन सबसे अधिक पराली मोगा में जली। वीरवार को सबसे ज्यादा 46 घटनाएं मोगा में दर्ज की गईं।

    इसके बाद मुक्तसर में 40, संगरूर में 31, लुधियाना में 29, तरनतारन और फिरोजपुर में 28-28 और बठिंडा में 27 घटनाएं हुईं। वहीं जालंधर से 54, फाजिल्का से 69, फरीदकोट से 75, फतेहगढ़ साहिब से 34, एसएएस नगर से 27, होशियारपुर से 15 मामले सामने आए। इस वर्ष 6 नवंबर तक राज्य में पराली जलाए जाने की जहां कुल 3284 घटनाएं हुईं हैं, जबकि बीते वर्ष 6 नवंबर तक 5041 जगह पराली जलाई गई थी। इसके विपरीत अगर पराली जला दी जाए तो जुर्माना कम होता है। फिर जुर्माना भरना भी पक्का नहीं।

    वहीं गुरुपर्व के दूसरे दिन वीरवार को मंडी गोबिंदगढ़ का औसत एक्यूआई 231 दर्ज किया गया है। इसी तरह जालंधर 192, लुधियाना 172, अमृतसर 141, बठिंडा 136, खन्ना 124 और पटियाला का एक्यूआई 124 दर्ज किया गया है। गुरुपर्व पर तड़के 4 से 5 बजे और रात को 9 से 10 बजे तक ग्रीन पटाखे चलाने की अनुमति दी गई थी। बावजूद इसके इन आदेशों का अधिकतर शहरों में पालन नहीं हुआ। रात 12 बजे तक भी खूब पटाखे चलाए गए।

     

     

  • Punjab News: घर के बाहर युवकों ने की अंधाधुंध फायरिंग, कार को पहुंचा नुक्सान, देखें वीडियो

    Punjab News: घर के बाहर युवकों ने की अंधाधुंध फायरिंग, कार को पहुंचा नुक्सान, देखें वीडियो

    मोहालीः फेस-7 में देर रात बाइक सवार 2 युवकों ने एक घर के बाहर अंधाधुंध फायरिंग की। जिससे घर के बाहर खड़ी गाड़ी को भी युवकों ने निशाना बनाया। गाड़ी के बोनेट और फ्रंट शीशे पर गोलियों के निशान दिखाई दे रहे है। आईटी सिटी की कंपनी में काम करने वाले अमन ने बताया कि करीब रात 12:30 बजे लगभग 35 राउंड फायरिंग हुई। उन्होंने बताया कि उनके पिता इरिगेशन डिपार्टमेंट से रिटायर्ड हैं और उनका किसी से कोई दुश्मनी नहीं है, न ही उन्हें कोई धमकी कॉल आई है। घर के बाहर खड़ी गाड़ियों को भी तोड़ दिया गया। सीसीटीवी में दिखाई दे रहा है कि दो युवक बाइक पर आते है और पहले घर की रेकी करते हुए आगे निकल जाते है, दोबारा वापिस आकर घर के बाहर खड़े होकर कई राउंड फायर करते है। फिलहाल इस घटना में किसी भी तरह का कोई जानी नुक्सान नहीं हुआ है। जिसके बाद परिवार ने पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी के आधार पर आरोपियों की पहचान करनी शुरू कर दी है।
  • Punjab के पूर्व DGP मोहम्मद मुस्तफा, रजिया सुल्ताना सहित 4 के खिलाफ FIR दर्ज

    Punjab के पूर्व DGP मोहम्मद मुस्तफा, रजिया सुल्ताना सहित 4 के खिलाफ FIR दर्ज

    पंचकूलाः पंजाब के पूर्व डीजीपी मोहम्मद मुस्तफा और पत्नी रजिया सुल्ताना की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही। दरअसल बेटे 35 वर्षीय अकील अख्तर की हत्या के मामले में सीबीआई ने पूर्व डीजीपी मोहम्मद मुस्तफा, रजिया सुल्ताना उनकी बेटी एवं पुत्रवधु के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। इनके खिलाफ सीबीआई ने हत्या एवं आपराधिक साजिश रचने की धारा के तहत एफआइआर दर्ज की है। इस मामले की जांच के लिए केंद्र सरकार ने सीबीआई जांच की मंजूरी दी है।

    जिसके बाद सीबीआई टीम ने वीरवार रात को केस से संबंधित जांच के सभी दस्तावेज टेकओवर कर लिए हैं। दरअसल, अकील अख्तर 16 अक्टूबर को हरियाणा के पंचकूला में संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाए गए थे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। एफआईआर के अनुसार, मृतक और उसके परिवार के बीच असंतोष पनप रहा था। हालांकि परिवार ने बताया था कि दवाइयों की ओवरडोज की वजह से मौत हुई। सहारनपुर में अंतिम संस्कार किया गया था। वहीं अंतिम संस्कार के बाद एक वीडियो सामने आया था।

    यह वीडियो 27 अगस्त का बताया गया था। वीडियो में अकील यह कहते दिखाई दिए कि परिवार के लोग उसे मारने के लिए साजिशें रच रहे हैं। उसने यह भी आरोप लगाया था कि उसकी पत्नी के उसके पिता के साथ अवैध संबंध हैं। इस बारे में जब से उसको पता चला है पूरा परिवार उसको रास्ते से हटाने की साजिश रच रहा है। बता दें कि पूर्व डीजीपी मोहम्मद मुस्तफा के बेटे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी, जिसकी जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम की आंतरिक रिपोर्ट में अखिल अख्तर के दाये बाजू में कोहनी के करीब 7 सेंटीमीटर नीचे सिरिंज का निशान मिला है।

    शुरुआती पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इस बात का खुलासा हुआ है कि अकील ड्रग्स का आदी था लेकिन वो किस तरह का ड्रग लेता था और क्या ये ड्रग इंजेक्शन के माध्यम से लिया जाता था। इस पर कुछ भी नहीं कहा गया है। वहीं, मुस्तफा ने अपने बेटे को खोने को “एक पिता के लिए सबसे बड़ा दुख” बताया और इस बात पर ज़ोर दिया कि अकील 18 साल से ड्रग्स की लत से जूझ रहा था। उन्होंने अपने बेटे की मौत का कारण ओवरडोज़ बताया, और गड़बड़ी के आरोपों को “छोटी राजनीति” बताया। उन्होंने कहा कि एक पिता के लिए अपने इकलौते बेटे को खोने से बड़ा कोई दर्द नहीं होता। मुस्तफा ने कहा कि मैं जांच में पूरा सहयोग करूंगा…अगर मैं दोषी हूं, तो मैं फांसी पर चढ़ने को तैयार हूं।

     

  • Punjab News: CMC Hospital के चौक पर एक्टिवा सवार से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद, देखें वीडियो

    Punjab News: CMC Hospital के चौक पर एक्टिवा सवार से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद, देखें वीडियो

    लुधियाना: नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत पुलिस ने एक्टिवा सवार से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की है। दरअसल, पुलिस ने सीएमसी अस्पताल के चौक के पास गश्त पर तैनात थी। इस दौरान पुलिस ने शक के आधार पर एक्टिवा सवार को रोककर पूछताछ की। वहीं पुलिस ने जांच के दौरान एक्टिवा सवार से एक पेटी अवैध शराब की बरामद की।

    पुलिस ने बताया कि उक्त तस्कर की एक्टिवा भी जब्त कर ली है। जांच में सामने आया है कि आरोपी एक्टिवा के जरिए इलाके में शराब की सप्लाई करता था। पुलिस के अनुसार, कार्रवाई के दौरान आरोपी मौके से फरार होने में सफल रहा।पुलिस ने बरामद की गई शराब और एक्टिवा को कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर लिया है।

    क्षेत्र के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि फरार तस्कर की पहचान और लोकेशन का पता लगाया जा सके।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इलाके में अवैध शराब की सप्लाई पर कड़ी नजर रखी जा रही है और ऐसे मामलों पर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जा रही है। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीमें तैनात कर दी गई हैं और जल्द ही मामले का खुलासा होने की उम्मीद है।