Blog

  • Punjab News: भतीजी को बस में चढ़ाने गए अकाली नेता पर बाइक सवारों ने चलाई गोलियां, हालत गंभीर, देखें वीडियो

    Punjab News: भतीजी को बस में चढ़ाने गए अकाली नेता पर बाइक सवारों ने चलाई गोलियां, हालत गंभीर, देखें वीडियो

    अमृतसर : पंजाब में आए दिन गोलियां चलने की घटनाएं सामने आ रही है। वहीं बीते दो दिनों में अमृतसर में गोलियां चलने की तीसरी घटना सामने आई है। देर रात जंडियाला गुरु में पंसारी की दुकान पर गोलियां चलने की घटना का मामला अभी थमा नहीं था कि आज सुबह अड्डा थ्री-ए चौक के पास युवा अकाली नेता पर गोलियां चलने का मामला सामने आया है।

    मिली जानकारी के अनुसार मखविंदर सिंह उर्फ मुख्खा, पुत्र बलकार सिंह, निवासी मरड़ी खुर्द पर 3 अज्ञात युवकों ने फायरिंग कर दी। बताया जा रहा है कि खालसा कॉलेज में पढ़ती भतीजी पवनदीप कौर को मखविंदर सिंह बस पर चढ़ाने के लिए पहुंचा था। इसी दौरान मोटरसाइकिल पर आए 3 अज्ञात युवकों ने अचानक उन पर गोलियां चला दीं। फायरिंग में मखविंदर सिंह को कई गोलियां लगीं, जिसके बाद उन्हें गंभीर हालत में अमृतसर अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

    वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है और मामले की जांच में जुट गई है। जीजा सतनाम सिंह ने बताया कि मखविंदर भतीजी को बस में चढ़ाने गया था। इस दौरान बाइक सवारों ने 9 गोलियां चलाई, जिसमें से 5 गोलियां मखविंद को लगी है। वहीं पूर्व सरपंच नरिंदर सिंह ने कहा कि मखविदंर खेतीबाड़ी करता है। इस दौरान आज सुबह वह भतीजी को कॉलेज के लिए एक्टिवा पर बस में चढ़ाकर वापिस आ रहा था। तभी बाइक सवार 3 नौजवानों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस दौरान मखविंदर सिंह को 5 गोलियां लगी। मखविंदर का अमनदीप अस्पताल में उपचार चल रहा है।

  • Punjab News: World Champions Harleen और Amanjot का Airport पर भव्य स्वागत, देखें वीडियो

    Punjab News: World Champions Harleen और Amanjot का Airport पर भव्य स्वागत, देखें वीडियो

    फूलों से सजी खुली जिप्सी खिलाड़ियों को घर तक छोड़ने जाएगी

    मोहालीः वीमेंस वर्ल्ड कप चैंपियन बनीं भारतीय विमन क्रिकेट टीम की प्लेयर हरलीन देओल और अमनजोत कौर का घर लौटने पर जोरदार वेलकम हो रहा है। पंजाब सरकार की ओर से शहीद-ए-आज़म भगत सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर दोनों चैंपियन बेटियों का सम्मान किया गया। स्वागत के मौके पर वित्त मंत्री हरपाल चीमा, अमन अरोड़ा और सांसद मीत हेयर मौजूद रहे। हरलीन और अमनजोत शुक्रवार सुबह चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर उतरीं। यहां परिवार और फैंस की भारी भीड़ ने दोनों प्लेयर्स का स्वागत किया। अमनजोत और हरलीन को फूलों और पोस्टर से सजाई खुली जिप्सी में चंडीगढ़ एयरपोर्ट से मोहाली में उनके घर तक छोड़ा जाएगा। इससे पहले पंजाब CM भगवंत मान भी खिलाड़ियों के साथ बातचीत कर चुके हैं। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी विमन टीम से मुलाकात कर चुके हैं। जिसमें हरलीन देओल के पीएम से उनकी ग्लोइंग स्किन का राज पूछने का सवाल खूब वायरल हुआ था।
  • Punjab News: Civil Hospital पहुंचे सेहत मंत्री डॉ. बलबीर, 140 सेंटर में 24 घंटे मिलेंगी इमरजेंसी सुविधाएं, देखें वीडियो

    Punjab News: Civil Hospital पहुंचे सेहत मंत्री डॉ. बलबीर, 140 सेंटर में 24 घंटे मिलेंगी इमरजेंसी सुविधाएं, देखें वीडियो

    लुधियानाः जिले के सिविल अस्पताल में सखी वन स्टॉप का उद्धघाटन करने सेहत मंत्री डॉ. बलबीर सिंह पहुंचे। इस दौरान उन्होंने सिविल अस्पताल में काफी सुधार देखने को मिला। उन्होंने कहा कि जब वह पहली बार मंत्री बनकर अस्पताल में आए थे, उस दौरान चूहों की काफी समस्या थी, जिसे खत्म किया गया। जिसके बाद इमारत को ठीक किया, उसके बाद ऑपरेशन थियेटर को ठीक किया गया। इस दौरान अन्य काम भी लगातार जारी है। उन्होंने कहा कि नए एसएमओं अस्पताल में रखे गए। उन्होंने कहाकि पंजाब को दोबारा से रंगला पंजाब बनाया जा रहा है।

    गोराया दौरे का जिक्र करते हुए कहा कि 6 कम्यूनिटी सेंटर, 41 सब सेंटर सहित 140 संस्थाओं में 24 घंटे इमरजेंसी सुविधाएं मिलेंगी। वहीं डिलीवरी सहित अन्य सुविधाएं दी जाएगी। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि पंजाब गुरु पीरों की धरती है। लेकिन उनके दर्शाए हुए रास्ते पर नहीं चलते। उन्होंने कहा कि हाल ही में गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व मनाया है। वहीं गुरु तेग बहादुर जी ने इतनी बड़ी कुर्बानी दी, उनका 350वां दिवस मनाया गया। उन्होंने कहा कि भगत कबीर सहित अन्य गुरु पीरों का सम्मान करने के साथ सभी महिलाओं का सम्मान करना चाहिए।

    इस दौरान उन्होंने निर्भया कांड का जिक्र करते हुए कहा कि जब यह हादसा हुआ था, तब केंद्र सरकार ने यह सखी वन स्टॉप स्कीम शुरू की थी। ऐसे में पीड़ित महिला काफी परेशान होती है और उसे समझ नहीं आती की वह कहां जाए। जिसको लेकर यह एक सखी वन स्टॉप एक सेंटर बनाया गया है, जहां उसकी बात को सुना जाएगा और उसकी काउंसलिंग की जाएगी।

    इस दौरान अगर पीड़ित महिला को मेडकिल सुविधा की जरूरत होगी तो वह भी उसे मुहैय्या करवाई जाएगी। इस दौरान उसे वहां पर रखना और खाना देना, पुलिस की मदद, लीगल सहति सभी सर्विस दी जाएगी। इसी को लेकर आज इसका उद्धाघटन किया जा रहा है। उन्होंने कहाकि निर्भया केस जैसा केस निंदनीय घटना है। महिलाओं को इस तरह से सेंटर में रखने की सुविधा आज लुधियाना में शुरू की जा रही है, जल्द ही यह सेटंर अन्य जिलों में भी बनाए जाएंगे।

  • Ahmedabad Plane Crash मामले में Supreme Court ने केंद्र और DGCA से जवाब मांगा

    Ahmedabad Plane Crash मामले में Supreme Court ने केंद्र और DGCA से जवाब मांगा

    नई दिल्लीः अहमदाबाद में हुए विमान हादसे को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई की। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि विमान हादसे के लिए पायलट को दोषी नहीं ठहराया जा सकता। सुप्रीम कोर्ट ने पायलट सुमित सभरवाल के 91 वर्षीय पिता पुष्कराज की याचिका पर सुनवाई करते कहा कि प्रारंभिक जांच रिपोर्ट में भी पायलट के खिलाफ कोई आरोप नहीं हैं। जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस जॉय माल्या बागची की बेंच ने कहा कि देश में कोई भी यह नहीं मानता कि यह पायलट की गलती थी। पुष्कर ने हादसे की स्वतंत्र जांच की मांग की है, जिस पर कोर्ट ने केंद्र और डीजीसीए से जवाब मांगा है। इस याचिका पर 10 नवंबर को एक और मामले के साथ सुनवाई की जाएगी। याचिकाकर्ता ने कोर्ट को बताया कि वॉल स्ट्रीट जर्नल की एक खबर में दावा किया गया था कि हादसा पायलट की गलती से हुआ था। रिपोर्ट ने भारत सरकार के एक गुमनाम सोर्स का हवाला दिया था। हालांकि, बेंच ने यह साफ कर दिया कि विदेशी मीडिया की रिपोर्टें भारत में ज्यूडीशियल सिस्टम को प्रभावित नहीं करेंगी।

    बेंच ने कहा- हमें विदेशी रिपोर्टों से कोई परेशानी नहीं है। ऐसे में आपका समाधान किसी विदेशी अदालत में होना चाहिए। जस्टिस कांत ने कहा- यह घटिया रिपोर्टिंग है। भारत में कोई भी यह नहीं मानता कि यह पायलट की गलती थी।

    12 जून को एअर इंडिया की अहमदाबाद से लंदन जा रही फ्लाइट AI 171 क्रैश हो गई थी। हादसे में प्लेन में सवार 230 यात्री और 12 क्रू मेंबर समेत 241 लोगों की मौत हो गई थी। वहीं, जहां प्लेन गिरा था, वहां मौजूद 29 लोग मारे गए थे। हादसे में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी का भी निधन हो गया था।
  • Jalandhar News: स्कूल बस की फेट लगने से पलटा ट्रक, लगा जाम, देखें वीडियो

    Jalandhar News: स्कूल बस की फेट लगने से पलटा ट्रक, लगा जाम, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: लम्मा पिंड चौक के पास सुबह स्कूल बस की फेट लगने के कारण पेंट का ट्रक सड़क पर पलट गया। घटना के दौरान स्कूल बस मौके से चली गई, लेकिन पीछे से आ रही पंजाब रोडवेज बस की हल्की टक्कर लगने से बस की खिड़की टूट गई। जिसके बाद ट्रक पलटी खाकर सड़क पर पलट गया।

    हादसे के कारण नेशनल हाईवे पर ट्रैफिक का लंबा जाम लग गया। हादसे की सूचना मिलते ही ट्रैफिक पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मौके पर क्रेन की मदद से ट्रक को सीधा करके ट्रैफिक को सुचारू रूप से चलवाया। गनीमत रही कि हादसे के दौरान कोई भी जानी नुकसान नहीं हुआ। मौके पर पहुंचे ट्रैफिक पुलिस के इंस्पेक्टर ने बताया कि पेंट का ट्रक अमृतसर से लुधियाना की ओर जा रहा था।

    जब वह लम्मा पिंड चौक के पास पहुंचा तो पीछे से आ रही कैंब्रिज स्कूल बस की फेंट लगने के कारण पेंट के ट्रक का बैलेंस बिगड़ गया। इसके बाद पीछे से आ रही पंजाब रोडवेज की बस की भी हल्के से टक्कर लग गई और ट्रक पलटी खाकर गिर गया। उन्होंने कहा कि मौके पर क्रेन लाकर ट्रक को सीधा कर दिया गया है। ट्रैफिक को सुचारू रूप से चलवा दिया गया है।

  • डाईंग कंपनी में लगी भीषण आग से आसमान में छाया धुएं का गुबार, देखें वीडियो

    डाईंग कंपनी में लगी भीषण आग से आसमान में छाया धुएं का गुबार, देखें वीडियो

    ठाणेः महाराष्ट्र के ठाणे जिले में आज सुबह एक डाइंग यूनिट में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भीषण रूप धारण कर लिया। वहीं घटना की सूचना लोगों ने तुरंत दमकल विभाग को दी। दूसरी ओर घटना की सूचना मिलते नगर निगम के अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों के मुताबिक, भिवंडी तालुका के सारवली गांव में स्थित इस फैक्ट्री में सुबह करीब 9 बजे आग लगी। हालांकि इस घटना में अब तक किसी के घायल होने की कोई रिपोर्ट नहीं मिली है। वहीं आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। दमकल अधिकारी ने बताया कि आग कंपनी के पहले और दूसरे दोनों मंजिलों तक फैल चुकी है। आग की लपटें इतनी ऊंची हैं और धुएं का गुबार इतना घना है कि इसे कई किलोमीटर की दूरी से देखा जा सकता है, जिसके कारण पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है और घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई है। जानकारी के अनुसार, आग लगने की सूचना सबसे पहले कोनगांव पुलिस स्टेशन की श्रीमती पाटिल ने भिवंडी निजामपुर महानगरपालिका अग्निशमन विभाग को दी। ड्यूटी इंचार्ज नितिन लाड, चालक प्रवीण मोरे और फायरमैन अंकुश साबले व हिरामण थैल मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का काम कर रहे हैं। नितिन लाड ने बताया कि आग का स्वरूप बड़ा है, इसलिए भिवंडी, कल्याण-डोंबिवली और उल्हासनगर महानगरपालिका की फायर ब्रिगेड टीमें मौके पर पहुंच चुकी है और आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। कर्मी ने बताया कि स्थिति की गंभीरता को देखते हुए, आसपास के फायर स्टेशनों को भी सूचित कर दिया गया है। जैसे ही अतिरिक्त फायर सर्विसेज की टीमें पहुंचेंगी, आग बुझाने के कार्य में तेजी आएगी और जल्द से जल्द आग पर नियंत्रण पाने का प्रयास किया जाएगा। बता दें कि इस हादसे में अभी तक किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है, और आग पर काबू पाने की कार्रवाई अभी भी जारी है।
  • Punjab News: किराये पर घर देने और होटल मालिकों को लेकर DC के सख्त निर्देश जारी, होगी कार्रवाई

    Punjab News: किराये पर घर देने और होटल मालिकों को लेकर DC के सख्त निर्देश जारी, होगी कार्रवाई

    मोगाः होटल मालिकों को लेकर डिप्टी कमिश्नर ने सख्त निर्देश जारी किए है। जारी आदेशों के अनुसार जिला मजिस्ट्रेट एवं डिप्टी कमिश्नर सागर सेतिया द्वारा भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा-163 के अंतर्गत प्राप्त अधिकारों का प्रयोग करते हुए जिले की सीमा के भीतर समस्त होटल मालिकों को होटल में ठहरने वाले प्रत्येक व्यक्ति की पहचान के लिए आईडी प्रूफ जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड, पासपोर्ट, मतदाता पहचान पत्र आदि अनिवार्य रूप से लेने के निर्देश जारी किए है।

    आदेशों में कहाकि गया हैकि यदि एक से अधिक व्यक्तियों द्वारा एक कमरा लिया जाता है तो कमरे में ठहरने वाले प्रत्येक व्यक्ति का आईडी प्रूफ लिया जाए। यह सुनिश्चित किया जाए कि होटल में ठहरने वाले व्यक्तियों द्वारा दिया गया मोबाइल नंबर उन व्यक्तियों के पास चालू स्थिति में हो। इसकी पुष्टि के लिए दिए गए मोबाइल नंबर पर कॉल करके सत्यापन किया जा सकता है। होटलों में ठहरने वालों की जानकारी समय-समय पर अपने नज़दीकी थाने में दर्ज करवाई जाए।

    यदि होटल मालिक इस बात का पालन नहीं करते हैं तो उनके खिलाफ विधि के अनुरूप कार्रवाई की जाएगी। इसके अतिरिक्त, यदि होटल में ठहरने वाले व्यक्ति/व्यक्तियों द्वारा उक्त जानकारी देने से इनकार किया जाता है तो होटल मालिक-स्टाफ द्वारा इसकी सूचना नज़दीकी थाने में दी जाए। उन्होंने कहा कि होटलों में अज्ञात व्यक्तियों की जानकारी रखना अति आवश्यक है ताकि बढ़ते अपराधों को रोका जा सके।

    जिला मजिस्ट्रेट सागर सेतिया द्वारा भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा-163 के अन्तर्गत प्राप्त अधिकारों का प्रयोग करते हुए जिला मोगा के अंतर्गत समस्त मकान मालिकों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने घरों में रखे गए किरायेदारों और घरेलू नौकरों की जानकारी अपने नज़दीकी थाने में अनिवार्य रूप से दर्ज कराएं तथा उनकी रजिस्ट्रेशन भी सुनिश्चित करवाएं।

    ऐसा ना करने की स्थिति में उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि मकान मालिकों द्वारा अपने घरों में रखे गए किरायेदारों और नौकरों की जानकारी संबंधित थाने को प्रायः नहीं दी जाती। मकान मालिकों के लिए यह आवश्यक है कि वे अपने घरों में रह रहे किरायेदारों तथा घरेलू नौकरों की जानकारी संबंधित थाना को दें और उनकी रजिस्ट्रेशन करवाएं। उन्होंने कहा कि उक्त दोनों आदेश 31 दिसंबर, 2025 तक लागू रहेंगे।

  • Punjab News: ADC चारूमिता के खिलाफ हुआ एक्शन, किया suspended, आदेश जारी

    Punjab News: ADC चारूमिता के खिलाफ हुआ एक्शन, किया suspended, आदेश जारी

    मोगाः जिले की डिप्टी कमिश्नर चारूमिता को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई राष्ट्रीय राजमार्ग-703 परियोजना से जुड़े 3.7 करोड़ रुपये के भूमि अधिग्रहण घोटाले के आरोपों के बाद की गई है। पंजाब सरकार की ओर से जारी आदेशों के तहत धर्मकोट के उप मंडल मजिस्ट्रेट, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (ज.), मोगा और नगर निगम कमिश्नर मोगा को पंजाब सिविल सेवाएं (सजा एवं अपील) नियम 1970 के नियम 4 (1) (a) के अधीन सरकारी सेवा से तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है।

    निलंबित के दौरान अधिकारी को पंजाब सिविल सेवाएं नियमावली, खंड-1, भाग-1 के नियम 7.2 के अंतर्गत दर्ज उपबन्धों के अनुसार भत्ता मिलेंगे। वहीं निलंबित के दौरान इस अधिकारी का मुख्य कार्यालय, चंडीगढ़ रहेगा और वह अपनी मुख्य कार्यलय नहीं छोड़ेंगे, जब तक कि सक्षम प्राधिकारी की पूर्व अनुमति न हो। यह कार्रवाई तब हुई जब लोक निर्माण विभाग ने चारूमिता के खिलाफ चार्जशीट जारी की और विजिलेंस ब्यूरो से इस पूरे मामले की जांच करने को कहा है।

    बता दें कि विवाद उस भूमि को लेकर है जो 1963 में लोक निर्माण विभाग, फिरोजपुर द्वारा सड़क निर्माण के लिए अधिग्रहित की गई थी और जो पिछले पांच दशकों से लगातार सार्वजनिक उपयोग में थी। इसके बावजूद, 2022 में इस भूमि को व्यावसायिक उपयोग के लिए स्वीकृति दे दी गई, जबकि यह हिस्सा अब भी एक सक्रिय सड़क का भाग था। 2014 में राष्ट्रीय राजमार्ग अधिनियम, 1956 के तहत इस सड़क का चौड़ीकरण किया गया और भूमि को दोबारा अधिग्रहित दिखाया गया।

    बाद में 2019 में 3.7 करोड़ रुपये का मुआवजा नई अधिग्रहित भूमि के रूप में जारी कर दिया गया, जबकि इसकी मूल रिकॉर्ड 1963 से ही सरकारी उपयोग में थी। गड़बड़ी तब सामने आई जब मुआवजा प्राप्तकर्ता ने पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय में याचिका दाखिल कर मुआवजे की राशि बढ़ाने की मांग की। कोर्ट के नोटिस के जवाब में यह पाया गया कि 1963 के मूल अधिग्रहण रिकॉर्ड गायब हैं, जिससे पूरे अधिग्रहण और स्वीकृति प्रक्रिया पर सवाल उठे।

    दूसरी ओर इस मामले को लेकर चारूमिता ने सफाई दी है। उन्होंने कहा कि एसडीएम का सीएलयू जारी करने में कोई रोल नहीं होता। यह जीएलएडीए द्वारा स्वीकृत किया गया था। मुआवजे की राशि भी अभी तक जारी नहीं की गई है। उन्होंने दावा किया कि पुरस्कार को सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने कभी मंजूरी नहीं दी और एनएचएआई द्वारा जमा की गई राशि अभी भी एसडीएम के खाते में अप्रयुक्त पड़ी है।

    हालांकि, अधिकारियों का कहना है कि चारूमिता की भूमिका भूमि रिकॉर्ड की सही तरह से जांच न करने और अनुचित रूप से मुआवजा स्वीकृत करने के कारण जांच के दायरे में आई है। चारूमिता के निलंबन और दो तहसीलदारों के खिलाफ चार्जशीट जारी होने के बाद यह मामला और गंभीर हो गया है। सूत्रों के अनुसार, मोगा प्रशासन और पीडब्ल्यूडी के और अधिकारी भी विजिलेंस जांच के घेरे में आ सकते हैं।

  • Delhi Airport पर तकनीकी खराबी, 100 से ज्यादा उड़ाने प्रभावित, Advisory जारी

    Delhi Airport पर तकनीकी खराबी, 100 से ज्यादा उड़ाने प्रभावित, Advisory जारी

    नई दिल्लीः एयर ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम में तकनीकी खराबी की वजह से दिल्ली एयरपोर्ट पर शुक्रवार को 100 से ज्यादा उड़ानों में देरी हुई है। एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक वीरवार शाम से ही तकनीकी खराबी के कारण एयर कंट्रोलर्स को फ्लाइट का शेड्यूल नहीं मिल पा रहा है। एयर ट्रैफिक कंट्रोलर्स मैन्युअली काम कर रहे हैं। ऑटोमेटिक मैसेज स्विच सिस्टम (AMSS) में गड़बड़ी आ गई है। यह प्लेन के शेड्यूल यानी टेकऑफ और लैंड की जानकारी देता है।

    ATC के अधिकारी पहले से मौजूद डेटा के साथ मैन्युअली फ्लाइट शेड्यूल तैयार कर रहे हैं। इसके चलते कई फ्लाइट्स 50 मिनट तक देरी से उड़ीं। फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट Flightradar24.com के मुताबिक, इससे पहले वीरवार को 513 फ्लाइट्स देरी से रवाना हो सकी थीं।

    फ्लाइट ऑपरेशन्स में देरी के कारण दिल्ली एयरपोर्ट ऑथोरिटी समेत प्रमुख एयरलाइन्स, अकासा, एअर इंडिया, स्पाइज जेट, इंडिगो ने यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी की है। इसमें कहा गया है कि फ्लाइट ऑपरेशन में देरी हो रही है। इसलिए यात्री अपनी फ्लाइट से जुड़े अपडेट चेक करते रहें। दिल्ली में पिछले एक हफ्ते से विमानों के GPS सिग्नल में फेक अलर्ट आ रहे हैं। जिसे GPS स्पूफिंग भी कहते हैं। इसके तहत पायलटों को गलत लोकेशन और नेविगेशन डेटा अलर्ट मिल रहे हैं।

    एयर ट्रैफिक कंट्रोल के सूत्रों के अनुसार दिल्ली के करीब 100 किमी के दायरे में ऐसी घटनाएं सामने आई हैं। फ्लाइट रेगुलेटर डायरेक्टरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) को इसके बारे में जानकारी दे दी गई है। स्पूफिंग एक प्रकार का साइबर अटैक है जो नेविगेशन सिस्टम को गुमराह करने के लिए फेक GPS सिग्नल भेजता है। ज्यादातर इसका इस्तेमाल वॉर जोन में किया जाता है, ताकि दुश्मनों के ड्रोन और विमानों को नष्ट किया जा सके।

  • Punjab News: बिक्रम मजीठिया को लेकर हाई कोर्ट का आया बड़ा फैसला

    Punjab News: बिक्रम मजीठिया को लेकर हाई कोर्ट का आया बड़ा फैसला

    चंडीगढ़ः शिरोमणि अकाली दल के सीनियर नेता बिक्रम मजीठिया को हाई कोर्ट से राहत नहीं मिली है। अदालत ने मजीठिया को आगे जमानत देने से इनकार कर दिया है। पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट ने मजीठिया की आगे जमानत अर्ज़ी रद्द कर दी है। बिक्रम सिंह मजीठिया ने खोए हुए जमीन रिकॉर्ड मामले में आगे जमानत के लिए अर्ज़ी दी थी।