Blog

  • फगवाड़ाः खंभे से टकराने से बेकाबू कैंटर चालक हुआ घायल

    फगवाड़ा/राजेश कुमार : शुगर मिल के नजदीक बेकाबू कैंटर एक खंभे से जा टकराया। जिससे कैंटर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान भूपिंदर सिंह पुत्र सतनाम सिंह वासी होशियारपुर के तौर पर हुई है। जिसको राहगीरों की सहायता से फगवाड़ा के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जानकारी के मुताबिक कैंटर चालक लुधियाना की ओर जा रहा था कि शुगर मिल के पास यह हादसा हो गया।

  • इस मामले को लेकर बंद की प्याज मंड‍ियां , गुस्से में क‍िसान और व्यापारी

    इस मामले को लेकर बंद की प्याज मंड‍ियां , गुस्से में क‍िसान और व्यापारी

    नासिकः प्याज सस्ता करने के ल‍िए केंद्र सरकार ने एक साथ दो दांव चल द‍िए हैं। पहले एक्सपोर्ट ड्यूटी 40 फीसदी कर दी और अब सहकारी एजेंसी भारतीय राष्ट्रीय सहकारी उपभोक्ता संघ लिमिटेड (NCCF) के जर‍िए र‍ियायती दर पर प्याज बेचने का एलान कर द‍िया। इन दोनों फैसलों की वजह से क‍िसान और प्याज व्यापारी दोनों सरकार से बहुत नाराज हैं। महाराष्ट्र के नास‍िक ड‍िस्ट्र‍िक्ट अन‍ियन एसोस‍िशन ने अन‍िश्च‍ितकाल के ल‍िए नास‍िक की प्याज मंड‍ियों को बंद रखने का एलान कर द‍िया है। नास‍िक न स‍िर्फ देश का सबसे बड़ा प्याज उत्पादक ज‍िला है बल्क‍ि यहीं से सबसे ज्यादा प्याज एक्सपोर्ट भी होता है।

    व्यापारियों को मिला किसानों का समर्थन

    व्यापार‍ियों के इस संगठन को क‍िसानों का समर्थन है। क्योंक‍ि सरकार के इन दोनों फैसलों से क‍िसानों और व्यापार‍ियों दोनों को आर्थ‍िक नुकसान पहुंच रहा है। बताया गया है क‍ि कुछ जगहों पर क‍िसानों ने रास्ता रोकने भी प्लान बना ल‍िया है। नास‍िक के प्याज व्यापारी मनोज जैन ने क‍हा क‍ि सरकार का यह फैसला क‍िसानों और व्यापार‍ियों दोनों को नुकसान पहुंचाएगा। इसल‍िए सोमवार से मंड‍ियों को बंद रखने का फैसला क‍िया गया है। अगर कोई क‍िसान प्याज लेकर आ जाएगा तो उसकी नीलामी कर देंगे। उसका नुकसान नहीं होने देंगे। लेक‍िन हमारी ओर से मंड‍ियां बंद रहेंगी। क‍िसान भी इसमें सपोर्ट कर रहे हैं। क‍िसानों और व्यापार‍ियों दोनों ने आरोप लगाया है क‍ि सरकार स‍िर्फ उपभोक्ताओं के ह‍ित को देख रही है, उसे क‍िसानों की च‍िंता नहीं है।

    गुस्से में हैं क‍िसान 

    प‍िछले दो साल से क‍िसानों को लागत से भी कम भाव म‍िल रहा था तब सरकार कहां थी? तब क‍िसानों की मदद के ल‍िए सामने क्यों नहीं आई। महाराष्ट्र देश का सबसे बड़ा प्याज उत्पादक है, ज‍िसकी देश के कुल प्याज उत्पादन में ह‍िस्सेदारी करीब 42 फीसदी है। यहां प्याज मुख्य फसल है। ऐसे में सरकार के इन दोनों फैसलों से महाराष्ट्र के क‍िसान खासतौर पर गुस्से में हैं। क‍िसानों ने नासिक जिला कृषि अधीक्षक कार्यालय के बाहर प्रदर्शन का ऐलान क‍िया है।

    सरकार के दोनों फैसलों से क्यों गुस्से में हैं क‍िसान 

    सरकार ने प्याज एक्सपोर्ट पर ड्यूटी लगाने का जो फैसला ल‍िया है उससे एक्सपोर्ट का दाम महंगा हो जाएगा और दूसरे देश हमसे खरीदना बंद कर देंगे। इससे घरेलू मार्केट में उपलब्धता अच्छी हो जाएगी। दाम कम हो जाएगा लेक‍िन क‍िसानों को नुकसान हो जाएगा। बड़ी मुश्क‍िल से दो साल बाद क‍िसानों को अच्छा दाम म‍िलना शुरू हुआ था क‍ि सरकार ने उसे काबू में करने का दांव चल द‍िया। दूसरा फैसला एनसीसीएफ के जर‍िए 25 रुपये क‍िलो के ह‍िसाब से प्याज बेचने का है। इससे मार्केट पर दाम कम करने का दबाव पड़ेगा। लेक‍िन अच्छे भाव के इंतजार में बैठे क‍िसानों को इससे झटका लगेगा।

    एक्सपोर्ट ड्यूटी के ल‍िए कौन ज‍िम्मदार? 

    उधर, महाराष्ट्र राज्य प्याज उत्पादक संगठन के संस्थापक अध्यक्ष भारत दिघोले ने केंद्र सरकार द्वारा प्याज निर्यात पर 40 प्रतिशत निर्यात शुल्क लगाने के फैसले के लिए नासिक जिले के कृषि विभाग के अध‍िकार‍ियों को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा क‍ि केंद्र सरकार तक गलत जानकारी पहुंचाने वाले अधिकारियों का तत्काल गढ़चिरौली जिले में तबादला किया जाना चाहिए। अगले 2 दिनों में नासिक जिला कृषि अधीक्षक कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने कहा क‍ि प‍िछले दो साल से क‍िसानों को कभी एक रुपये, कभी दो रुपये तो कभी आठ रुपये तक का दाम म‍िल रहा है, जबक‍ि लागत इससे ज्यादा है। इस घाटे की भरपाई के ल‍िए केंद्र सरकार ने कुछ नहीं क‍िया। अब दाम थोड़ा सा बढ़ा क्या क‍ि उसे घटाने के ल‍िए पूरी मशीनरी लगा दी।

  • पंजाबः अगले 2 दिन स्कूल रहेंगे बंद, जाने मामला

    पंजाबः अगले 2 दिन स्कूल रहेंगे बंद, जाने मामला

    अमृतसरः हिमाचल में आई बाढ़ के कारण एक बार फिर से पंजाब के हालात खराब होते हुए दिखाई दे रहे है। वहीं तरनतारन में बाढ़ का खतरा बढ़ता जा रहा है। इसके मद्देनजर जिला मैजिस्ट्रेट तरनतारन बलदीप कौर द्वारा 9 स्कूलों में 23 अगस्त तक छुट्टियों का ऐलान कर दिया गया है।

    जिला मजिस्ट्रेट द्वारा जारी आदेशों के अनुसार सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल कोट बुड्ढा, सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल दुबली, सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल खेमकरण (लड़के), सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल सभरा, सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल वल्टोहा (लड़के), सरकारी मिडिल स्कूल तलवंडी सोभा सिंह, सरकारी एलीमेंट्री स्कूल कुट्टीवाला में पानी जमा होने के कारण सीनियर सेकेंडरी स्कूल हरिके, सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल मरहाना में बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए राहत केंद्र के निर्माण के लिए 21 अगस्त से 23 अगस्त तक सरकारी छुट्टियां घोषित की गई हैं।

  • ਪੰਜਾਬ : ਸਾਬਕਾ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਚਰਨਜੀਤ ਸਿੰਘ ਚੰਨੀ ਸ੍ਰੀ ਚਮਕੋਰ ਸਾਹਿਬ ਵਿਖੇ ਹੋਏ ਨਤਮਸਤਕ, ਦੇਖੋ ਵਿਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ : ਸਾਬਕਾ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਚਰਨਜੀਤ ਸਿੰਘ ਚੰਨੀ ਸ੍ਰੀ ਚਮਕੋਰ ਸਾਹਿਬ ਵਿਖੇ ਹੋਏ ਨਤਮਸਤਕ, ਦੇਖੋ ਵਿਡਿਓ

    ਰੋਪੜ/ਸੰਦੀਪ ਸ਼ਰਮਾ : ਕਾਂਗਰਸ ਵਰਕਿੰਗ ਕਮੇਟੀ ਵਿੱਚ ਜਗ੍ਹਾ ਮਿਲਣ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਸ਼੍ਰੀ ਚਮਕੌਰ ਸਾਹਿਬ ਦੇ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਸ਼੍ਰੀ ਕਤਲਗੜ੍ਹ ਸਾਹਿਬ ਵਿਖੇ ਨਤਮਸਤਕ ਹੋਏ ਸਾਬਕਾ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਪੰਜਾਬ ਚਰਨਜੀਤ ਸਿੰਘ ਚੰਨੀ। ਜਿਕਰਯੋਗ ਹੈ ਕਿ ਬੀਤੇ ਦਿਨੀ ਕਾਗਰਸ ਹਾਈਕਮਾਨ ਵਲੋ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਸਾਬਕਾ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਅਤੇ ਸ੍ਰੀ ਚਮਕੋਰ ਸਾਹਿਬ ਤੋ ਵਿਧਾਇਕ ਚਰਨਜੀਤ ਸਿੰਘ ਚੰਨੀ ਨੁੰ ਕਾਗਰਸ ਵਰਕਿੰਗ ਕਮੇਟੀ ਵਿਚ ਉਚ ਪੱਧਰੀ ਥਾ ਮਿਲੀ ਹੈ ਜਿਸ ਕਾਰਨ ਕਾਗਰਸੀ ਵਰਕਰਾ ਦੇ ਵਿਚ ਖੂਸੀ ਪਾਈ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ।

    ਵਾਹਿਗੁਰੂ ਸਾਹਿਬ ਜੀ ਦੇ ਸੁਕਰਾਨੇ ਵਜੌ ਅੱਜ ਸ੍ਰੀ ਚਮਕੋਰ ਸਾਹਿਬ ਜੀ ਦੀ ਇਤਿਹਾਸਕ ਧਰਤੀ ਦੇ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਕਤਲਗੜ੍ ਸਾਹਿਬ ਵਿਚ ਨਤਮਸਤਕ ਹੋ ਕੇ ਗੁਰੂ ਸਾਹਿਬ ਜੀ ਦਾ ਸੁਕਰਾਨਾ ਕੀਤਾ ਤੇ ਸਰਬਤ ਦੇ ਭਲੇ ਦੀ ਅਰਦਾਸ ਕੀਤੀ। ਇਸ ਮੋਕੇ ਉਹਨਾ ਨਾਲ ਜਿਥੇ ਕਾਗਰਸ ਪਾਰਟੀ ਦੇ ਕਾਰਜਕਾਰੀ ਮੈਬਰਾ ਦੇ ਨਾਲ ਵੱਡੀ ਗਿਣਤੀ ਵਿਚ ਵਰਕਰ ਹਾਜਰ ਸਨ।

  • पंजाबः वाल्मीकि चौक पर धरने पर बैठे मजदूर, किया चक्‍का जाम

    पंजाबः वाल्मीकि चौक पर धरने पर बैठे मजदूर, किया चक्‍का जाम

    बरनालाः बस स्टैंड रोड के पास वाल्मीकि चौक पर मजदूरों ने धरना लगा दिया है। बताया जा रहा है कि मजदूरों बैठने के लिए बने शेड के आगे रेहड़ियां लगने से गुस्साए मजदूरों ने सड़क पर रोष धरना लगाकर रोड जाम करके जिला प्रशासन के खिलाफ कड़ा रोष प्रदर्शन किया। धरने पर बैठे मजदूरों ने कहा कि नगर सुधार ट्रस्ट की तरफ से रेहड़ियां को हटाने के लिए लिखकर दे दिया गया है। फिर भी रेहड़ियां नहीं हट रही हैं।

    मजदूर नेता मलकीत सिंह,सुरजीत सिंह आदि ने कहा कि लेबर चौक में मजदूर आकर बैठते हैं। वहां से वह अपनी रोजी रोटी के लिए जाते हैं। लेकिन उसके आगे खाली जगह छोड़ी हुई है। जिससे यातायात बाधित नहीं होता है। कई बार वहां पर खरीदारी करने आए लोग अपने वाहन खड़ा कर देते हैं। परंतु अब वहां पर पक्के तौर पर रेहड़ियां लगनी शुरू हो गई हैं। करीब 11 बजे जब उन्होंने इन रेहड़ियों का विरोध किया तो रेहड़ी संचालकों ने उनसे झगड़ा व गाली गलोच किया।

    जिसके चलते उन्होंने रोष प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि जब तक ये रेहड़ियां नही हटेगी तब तक उनका धरना चलेगा। नगर सुधार ट्रस्ट बरनाला के चेयरमैन रामतीर्थ मन्ना ने कहा कि नगर सुधार ट्रस्ट की जमीन पर जो भी अवैध रेहड़ियां खड़ी हैं, उन्हें तुरंत हटाने के लिए पुलिस को पहले ही लिख कर भेजा जा चुका हैं। थाना सिटी वन बरनाला के प्रभारी बलजीत सिंह ढ़िल्लों ने कहा कि वह इस मामले में कार्रवाई कर रहे हैं।

  • जालंधरः 12 वर्षीय बच्चे ने सांसद सुशील रिंकू को दिया अहम गिफ्ट

    जालंधरः 12 वर्षीय बच्चे ने सांसद सुशील रिंकू को दिया अहम गिफ्ट

    जालंधर, ENS: वेस्ट हल्के से आप पार्टी के सासंद सुशील कुमार रिंकू को 12 वर्षीय बच्चे भव्या ने अहम गिफ्ट दिया। भव्या ने सासंद रिंकू के पिता बाबू रामलाल की पेटिंग बनाकर उनको गिफ्ट दिया। जिसके बाद सुशील रिंकू ने भव्या का धन्यावाद किया। बता दें कि हाल ही में दिल्ली सेवा विधेयक पर बहस के बीच आज लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने आप सांसद सुशील कुमार रिंकू को सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित किया था। जिसके बाद रिंकू ने सांसद के बाहर खुद को जंजीरों में बांधकर प्रदर्शन किया था।

    रिंकू ने अपने आप को लोहे की जंजीरों में जकड़ कर आजाद करो…आजाद के नारे लगाए थे। सिर पर शहीद-ए-आजम वाली बसंती रंग की पगड़ी पहन कर रिंकू ने संसद भवन के बाहर चक्कर लगाया और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। वह अकेले ही अपने आप को लोहे की जंजीर में बांध कर वहां पर प्रदर्शन कर रहे थे। इस दौरान रिंकू जब संसद भवन के बाहर प्रदर्शन कर रहे थे तो वहां पर राहुल गांधी भी आए। उनके साथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी थे। राहुल गांधी सुशील रिकूं के पास आए और उनसे हाथ मिलाया।

  • फगवाड़ा : तेजधार हथियारों से  लड़कियों ने किया व्यक्ति पर हमला, देखें वीडियो

    फगवाड़ा : तेजधार हथियारों से लड़कियों ने किया व्यक्ति पर हमला, देखें वीडियो

    फगवाड़ा/राजेश कुमार : होशियारपुर रोड पर सब्जी मंडी के पास एक ट्रक ड्राइवर को 2 रिक्शा सवार लड़कियों ने तेजधार हथियारों से हमला कर जख्मी कर दिया। जख्मी की पहचान बलजीत कुमार पुत्र गुरमेल सिंह वासी सब्जी मंडी फगवाड़ा के तौर पर हुई है।

    ट्रक ड्राइवर ने जानकारी देते हुए बताया कि में मंडी में खड़ा हुआ था, रिक्शे पर आई लड़कियों ने मेरे साथी ट्रक ड्राइवर से बात कर रही थी। जब मैने पूछा यह यहां क्या करने आई है, तो उन्होंने मेरे सिर पर दातर से हमला कर दिया। पीड़ित बलजीत कुमार को फगवाड़ा के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

  • फगवाड़ा :  कार और ट्रक की टक्कर में 5 घायल, देखें वीडियो

    फगवाड़ा : कार और ट्रक की टक्कर में 5 घायल, देखें वीडियो

    फगवाड़ा/राजेश कुमार : फगवाड़ा नकोदर रोड दरवेश पिंड के नजदीक कार और ट्रक की जबरदस्त टक्कर में 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान इंद्रजीत, राहुल, मनदीप, विपन, अशोक सभी वासी कोर्ट रानी फगवाड़ा के तौर पर हुई है। घायलों को फगवाड़ा के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां पर 3 व्यक्तियों की हालत को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

    जानकारी के मुताबिक सभी व्यक्ति शादी के समारोह से वापस आ रहे थे कि दरवेश पिंड के नजदीक कार एक खड़े टकराई गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए जिनको घायल अवस्था में फगवाड़ा के सिविल हस्पताल में भर्ती करवाया गया।

  • पंजाब: फिर विवादों में आए पूर्व विधायक सिमरजीत बैंस, साथी को पुलिस ने किया नामजद, जानें मामला

    पंजाब: फिर विवादों में आए पूर्व विधायक सिमरजीत बैंस, साथी को पुलिस ने किया नामजद, जानें मामला

    लुधियानाः लोक इंसाफ पार्टी के अध्यक्ष व पूर्व विधायक सिमरजीत सिंह बैंस एक बार फिर से विवादों में घिर गए है। दरअसल, सिमरजीत सिंह बैंस के साथ एक और विवाद जुड़ गया है। पुलिस ने बैंस के नजदीकी साथी पर आपराधिक मामला दर्ज किया है और उसकी गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं। बताया जा रहा है कि यह आपराधिक मामला विधायक रजिंदर कौर छीना के हस्तक्षेप के बाद दर्ज किया गया है।

    बता दें कि रजिंदर कौर छीना के विधानसभा क्षेत्र में ईशर नगर से सिमरन पैलेस तक ग्रीन पार्क बनाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि वहां के ही कुछ लोग इसका विरोध कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि रविवार को जब वहां पर काम चल रहा था तभी निशान सिंह अपने साथ 30 के करीब लोगों को लेकर पहुंचा और वहां काम करने वाले मजदूरों से कहा कि वह पूर्व विधायक सिमरजीत सिंह बैंस के साथी हैं।

    इस दौरान आरोप लगाए गए है कि लेबर का काम कर रहे सत्रुघन कुमार को धमकाया गया कि वह यह काम बंद कर चला जाए नहीं तो उसे जान से मार देंगे। यही नहीं वहां बैठने के लिए बनाए जा रहे थड़े को तोड़ दिया गया और मजदूर से भी मारपीट की गई है। पुलिस ने मजदूर के बयानों पर निशान सिंह और उसके करीब 30 अज्ञात साथियों के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया है। जांच अधिकारी एएसआई कुलवंत सिंह ने बताया कि आरोपितों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

  • महिलाओं में हाईवोल्टेज ड्रामा, एक-दूसरे को जड़े लात-घूंसे

    महिलाओं में हाईवोल्टेज ड्रामा, एक-दूसरे को जड़े लात-घूंसे

    चंडीगढ़: सिटी ब्यूटीफुल चंडीगढ़ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में बीच सड़क पर महिलाएं आपस में ही लड़ना शुरु कर देती हैं। इस वीडियो में टी-शर्ट और पेंट पहनी एक महिला तीन महिलाओं पर लात और हाथ चला रही है। जवाब में ये तीनों महिलाएं भी उसे पीटती है। पहले तो वो उसे समझाने की कोशिश करती है जब वो नहीं मानती तो उसके बाल खींचती है। मौके पर मौजूद लोग महिलाओं को समझाने की कोशिश भी करते हैं। लेकिन महिलाएं काफी देर तक सड़क में झगड़ती रहती हैं। वीडियो वायरल होने के बाद ये मामला थाने पहुंच गया। जहां महिलाओं के बीच समझौता हो गया और पूरा मामला रफा दफा हो गया।

    क्यों हुआ झगड़ा

    सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो चंडीगढ़ के सेक्टर 34 का है। जहां पर कार सवार एक महिला रॉन्ग साइड से आ रही थी। कई लोगों ने उसे टोका और उसे समझाने की भी कोशिश की, लेकिन वो नहीं मानी। इसी बीच उसने सामने से आ रही एक टैक्सी को टक्कर मार दी। टैक्सी में सवार तीन महिलाओं ने जब उसे टोका तो उसने उनपर हमला कर दिया। टैक्सी ड्राइव ने महिलाओं के बीच हुए इस झगड़े का वीडियो बना लिया। इस बीच महिला ने टैक्सी चालक का फोन भी नीचे फेंक दिया।

    थाने में हुआ समझौता

    टैक्सी चालक ने महिलाओं के झगड़े को बढ़ता देख पुलिस को फोन कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और झगड़ा कर रही महिलाओं को अपने साथ थाने ले गई। जहां झगड़ा कर रही चारों महिलों के बीच समझौता हो गया। इस दौरान टैक्सी को टक्कर मारने वाली कार सवार महिला माफी मांगते हुए दिखाई दी।