Blog

  • ਜਲੰਧਰ :  ਅਨੋਖੀ ਪਹਿਲ, ਹੁਣ ਤਾ ਚੋਰਾਂ ਨੂੰ ਵੀ ਕੀਤਾ ਜਾ ਰਿਹਾ ਸਨਮਾਨਿਤ, ਦੇਖੋ ਵਿਡਿਓ

    ਜਲੰਧਰ : ਅਨੋਖੀ ਪਹਿਲ, ਹੁਣ ਤਾ ਚੋਰਾਂ ਨੂੰ ਵੀ ਕੀਤਾ ਜਾ ਰਿਹਾ ਸਨਮਾਨਿਤ, ਦੇਖੋ ਵਿਡਿਓ

    ਜਲੰਧਰ,ENS : ਥਾਣਾ ਭਾਰਗੋ ਕੈਂਪ ਨੂੰ ਲੱਗਦੇ ਕਰਤਾਰ ਨਗਰ ਇਲਾਕੇ ਵਿੱਚ ਇਲਾਕਾ ਨਿਵਾਸੀਆਂ ਵੱਲੋ ਇੱਕ ਚੋਰ ਨੂੰ ਹਾਰ ਪਹਿਨਾ ਕੇ ਪੁਲਿਸ ਦੇ ਹਵਾਲੇ ਕੀਤਾ ਗਿਆ। ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦੇ ਹੋਏ ਸਾਹਿਲ ਨਾਲ ਦੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਇਸ ਚੋਰ ਦੀ ਤਲਾਸ਼ ਸਾਨੂੰ ਕਾਫੀ ਦਿਨਾਂ ਤੋਂ ਸੀ। ਇਸ ਚੋਰ ਵੱਲੋ 15 ਦਿਨ ਪਹਿਲਾ ਮੇਰੇ ਦੋਸਤ ਦਾ ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ਕਰਤਾਰ ਨਗਰ ਚੌਕ ਨੇੜੇ ਚੋਰੀ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਸੀ ਅਤੇ ਚੋਰ ਦੀਆਂ ਤਸਵੀਰਾਂ ਸੀਸੀਟੀਵੀ ਕੈਮਰੇ ਵਿੱਚ ਕੈਦ ਹੋ ਗਈਆਂ ਸਨ ਜਿਸ ਕਰਕੇ ਅਸੀਂ ਇਸ ਚੋਰ ਦੀ ਤਲਾਸ਼ ਵਿੱਚ ਜੁੱਟ ਗਏ ਸੀ। ਇਸ ਚੋਰੀ ਦੀ ਸ਼ਿਕਾਇਤ ਥਾਣਾ ਭਾਰਗੋ ਕੈਂਪ ਵਿੱਚ ਦਰਜ਼ ਵੀ ਕਾਰਵਾਈ ਗਈ ਸੀ ਪੁਲਿਸ ਨੂੰ ਇਸ ਚੋਰ ਬਾਰੇ ਪੂਰੀ ਜਾਣਕਾਰੀ ਵੀ ਦਿੱਤੀ ਗਈ, ਇਥੋਂ ਤੱਕ ਇਸ ਚੋਰ ਦਾ ਘਰ ਵੀ ਦਿਖਾਇਆ ਗਿਆ ਪਰ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਇਸ ਉਪਰ ਕੋਈ ਵੀ ਕਾਰਵਾਈ ਨਹੀਂ ਕੀਤੀ।

    ਹਜ਼ੇ ਤੱਕ ਵੀ ਪੁਲਿਸ ਇਸ ਚੋਰ ਨੂੰ ਫੜਣ ਵਿੱਚ ਅਸਫ਼ਲ ਹੀ ਰਹੀ ਹੈ। ਜੱਦ ਕੀ ਇਸ ਚੋਰ ਨੂੰ ਫੜਣ ਦਾ ਕੰਮ ਪੁਲਿਸ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਦਾ ਹੈ ਇਹ ਕੰਮ ਆਮ ਜਨਤਾ ਕਰ ਰਹੀ ਹੈ। ਪੁਲਿਸ ਵਲੋਂ ਚੋਰ ਨੂੰ ਨਾਂ ਫੜੇ ਜਾਣ ਦੇ ਚਲਦੇ ਇਲਾਕਾ ਨਿਵਾਸੀਆਂ ਨੇ ਇਸ ਚੋਰ ਨੂੰ ਘਾਹ ਮੰਡੀ ਨਜ਼ਦੀਕ ਇਸਦੇ ਠਿਕਾਣੇ ‘ਤੇ ਪਹੁੰਚ ਕੇ ਖੁਦ ਹੀ ਕਾਬੂ ਕਿਤਾ ਗਿਆ ਅਤੇ ਅਨੋਖੀ ਪਹਿਲ ਦਿਖਾੰਦੇਂ ਹੋਏ ਚੋਰ ਨੂੰ ਹਾਰ ਪਹਿਨਾ ਕੇ ਪੁਲਿਸ ਦੇ ਹਵਾਲੇ ਕੀਤਾ ।

    ਆਰੋਪੀ ਦੇ ਆਪਣਾ ਦੋਸ਼ ਮੰਨਦੇ ਹੋਏ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਉਸਨੇ 15 ਦਿਨ ਪਹਿਲਾ ਇੱਕ ਮੋਰਸਾਈਕਲ ਚੋਰੀ ਕੀਤਾ ਸੀ ਅਤੇ ਹੁਣ ਵੀ ਜੋ ਉਸਦੇ ਕੋਲ ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ਬਰਾਮਦ ਹੋਇਆ ਹੈ, ਉਹ ਵੀ ਚੋਰੀ ਦਾ ਹੀ ਹੈ। ਦੋਸ਼ੀ ਨੇ ਇਲਾਕਾ ਨਿਵਾਸੀਆਂ ਦੇ ਸਾਹਮਣੇ ਕਬੂਲ ਕੀਤਾ ਕੀ ਉਸਨੇ ਛੇ ਸੱਤ ਚੋਰੀਆਂ ਨੂੰ ਅੰਜਾਮ ਦਿੱਤਾ ਹੈ। ਜਿਹਨਾਂ ਵਿਚੋਂ ਸੋਨੇ ਦੀ ਚੋਰੀ, ਗਾਡਰਾਂ ਦੀ ਚੋਰੀ ਅਤੇ ਹੋਰ ਕਈ ਚੀਜ਼ਾਂ ਚੋਰੀ ਕੀਤੀਆਂ ਸਨ।

  • ‘गदर 2’ की कमाई की  बढ़ी रफ्तार, ‘ओमजी 2’ ने भी किया कमाल

    ‘गदर 2’ की कमाई की बढ़ी रफ्तार, ‘ओमजी 2’ ने भी किया कमाल

    नई दिल्ली : सनी देओल और अमीषा पटेल-स्टारर ‘गदर 2’ इंडियन बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। अनिल शर्मा द्वारा निर्देशित इस कमर्शियल पॉटबॉयलर का क्रेज रिलीज के 10 दिन बाद भी ऑडियंस के सिर चढ़कर बोल रहा है और इसी के साथ ये फिल्म जमकर कलेक्शन भी कर रही है। वहीं ‘गदर 2’ के साथ रिलीज हुई अक्षय कुमार स्टारर ‘ओएमजी 2’ भी बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई कर रही है।

    दोनों ही फिल्मों के कलेक्शन में इस वीकेंड पर जबरदस्त उछाल आया। गदर 2’ पहले ही दिन से दर्शकों का दिल जीत रही है. फिल्म में तारा और सकीना की जोड़ी को एक बार फिर बड़े पर्दे पर देखकर फैंस खुशी से झूम रहे हैं और इसी के साथ इस फिल्म को सिनेमाघरों में भी जमकर ऑडियंस मिल रही है. इस वीकएंड पर एक बार फिर फिल्म की कमाई में जबरदस्त तेजी देखी गई। तो वहीं अब इस फिल्म की रिलीज के 10वें दिन यानी रविवार के शुरुआती आंकड़े भी आ गए है। सनी देओल-अमीषा पटेल की फिल्म की कुल कमाई अब 375.10 करोड़ रुपये हो गई है।

  • जालंधरः रवि गिल सुसाइड मामले में SHO पर गिरी गाज, देखें वीडियो

    जालंधरः रवि गिल सुसाइड मामले में SHO पर गिरी गाज, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: पत्रकार रवि गिल सुसाइड मामले में पुलिस कमिश्नर द्वारा एक्शन लिया गया है। देर रात हुए हंगामें के दौरान पुलिस कमिश्नर ने मीडिया को बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी में बरती गई लापवराही के मामले पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वहीं सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक थाना 4 के SHO के साथ दो पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई की है। हालांकि इस मामले को लेकर कोई पुलिस अधिकारी पुष्टि नहीं कर रहा। बताया यह भी जा रहा है। थाना 4 के एसएचओ को लाइन हाजिर कर दिया गया है। 

    बता दें कि बीते दिन आरोपियों की गिरफ्तारी के दौरान पुलिस कमिश्नर से रवि गिल समर्थकों ने मांग की थी कि थाना चार के प्रभारी मुकेश कुमार की कार्यवाही ग़लत है। इस दौरान उन्होंने SHO पर रवि के परिवार को कीर्ती और शुभम की गिरफ्तारी की झूठी सूचना देने का आरोप लगाए थे। देर रात रवि गिल के परिवार सहित समर्थकों ने एफआईआर में नामजद किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी ना किए जाने को लेकर पीएपी हाईवे जाम कर दिया था। इस दौरान आप विधायक रमन अरोड़ा और पुलिस कमिश्नर मौके पर पहुंचे और उन्होंने रवि गिल के परिजनों को 3 लोगों की गिरफ्तारियां दिखाई। जिसके बाद रवि गिल के परिजनों ने धरना समाप्त कर दिया था।

  • जानिए आज के सोने- चांदी के दाम

    नई दिल्ली : घरेलू कमोडिटी बाजार में आज सोना और चांदी दोनों कीमती मेटल्स एक-दूसरे से विपरीत रुख दिखा रही है। जहां सोने के दाम में मामूली गिरावट देखी जा रही है वहीं चांदी के रेट में आज नाममात्र की तेजी के साथ कारोबार हो रहा है। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में भी सोने की चमक आज बढ़ गई है और चांदी के रेट में मजबूती के साथ कारोबार हो रहा है।

    ग्लोबल डिमांड में उतार चढ़ाव के कारण सोना और चांदी दोनों के दामों में मिलाजुला रुख देखा जा रहा है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी एमसीएक्स पर आज सोना 42 रुपये की मामूली गिरावट के साथ 58333 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। इसके नीचे के दाम देखें तो ये 58281 रुपये तक गया था और ऊपर के रेट देखें तो 58460 रुपये प्रति 10 ग्राम के साथ कारोबार चल रहा है। सोने के ये दाम इसके अक्टूबर वायदा के लिए है।

  • पंजाबः इन मांगों लेकर चंडीगढ़ जाने पर अड़े किसान, पुलिस ने की नाकाबंदी

    पंजाबः इन मांगों लेकर चंडीगढ़ जाने पर अड़े किसान, पुलिस ने की नाकाबंदी

    चंडीगढ़ः पंजाब के हजारों किसान आज किसान मजदूर संघर्ष कमेटी के नेतृत्व में मोर्चा लगाने के लिए चंडीगढ़ आ रहे हैं। इस बारे में किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान से मीटिंग के बाद स्थिति स्पष्ट की थी। हजारों की संख्या में किसानों का मोर्चा 22 अगस्त से लग जाएगा। दूसरी ओर किसानों को रोकने के लिए राज्य पंजाब में किसान नेताओं को गिरफ्तार करने के लिए देर रात छापामारी की गई। वहीं आज चंडीगढ़ जा रहे किसानों को लेकर पुलिस ने नाकेबंदी की हुई है। हालांकि कई किसान नेता पहले ही सुरक्षित ठिकानों पर पहुंच गए हैं।

    सुनाम के कस्बे लोंगोवाल में सोमवार सुबह से ही संगठनों और पुलिस के बीच स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। नामोल और मेदेवास में भी पुलिस ने किसान नेताओं को चंडीगढ़ जाने से रोकने के लिए नाकेबंदी की। पुलिस से बचकर निकले भारतीय किसान यूनियन एकता आजाद के नेता जसवीर सिंह मदेवास और हैप्पी नमोल ने कहा कि भगवंत मान सरकार चंडीगढ़ में प्रदर्शन करने से रोकने के लिए किसान नेताओं को गिरफ्तार कर लोकतंत्र की हत्या कर रही है। 

    उन्होंने कहा कि 16 किसान संगठन मिलकर संघर्ष कर रहे हैं और बाढ़ पीड़ितों को मुआवजा देने की मांग कर रहे हैं, लेकिन आम आदमी पार्टी सरकार ने भी पिछली सरकारों की तरह ही रास्ता अपनाया है, जिसका असर कांग्रेस और अकाली दल की तरह आम आदमी पार्टी पर भी पड़ेगा। आने वाले समय में सत्तापक्ष को इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी ।

    चंडीगढ़ धरना न देने पर पुलिस द्वारा किसान नेताओं को गिरफ्तार किए जाने के बाद किसानों ने कहा कि इन धमकियों से धरना रद्द नहीं होगा.22 अगस्त को किसान संगठनों की ओर से चंडीगढ़ में धरने का ऐलान किया गया था. 22 अगस्त को धरने से पहले ही पुलिस ने किसान नेताओं को गिरफ्तार करना शुरू कर दिया था। किसानों ने मांग की थी लेकिन सरकार ने किसानों की मांग नहीं मानी। चंडीगढ़ धरना होना था, लेकिन पुलिस ने जिस तरह से किसान नेताओं को गिरफ्तार किया, उससे धरना रद्द नहीं होगा।

  • जालंधरः फिर विवादों में आया Sweety Juice Bar, बिच्छू के बाद निकला कॉकरोच, देखें Live

    जालंधरः फिर विवादों में आया Sweety Juice Bar, बिच्छू के बाद निकला कॉकरोच, देखें Live

    जालंधर, ENS: माईं हीरा गेट स्थित Sweety Juice Bar एक बार फिर से विवादों में घिर गया है। दरअसल, आज वैभव नामक युवक जूस बार से बीमार नानी के लिए जूस लेने के लिए आया था। इस दौरान वह Sweety Juice Bar के कर्मी ने जूस के साथ नमक का पैकेट दिया। जब वैभव ने नमक का पैकेट देखा तो वह हैरान रह गया। नमक के पैकेट के अंदर से कॉकरोच दिखा। इस दौरान उसने दुकान मालिक से बात की तो दुकानदार ने भले ही इस मामले को लेकर गलती मानी, लेकिन दुकान मालिक ने कहा कि कॉकरोच उड़कर आ गया होगा।

    हैरानी वाली बात यह है कि इसी दुकान के अंदर से खाने की चीजों में क्यों जानवर निकलते है। पिछली बार भी एक महिला ने न्यूडल्स में बिच्छू निकलने को लेकर हंगामा किया था। उस दौरान Sweety Juice Bar के समर्थक के आए लोग कह रहे थे कि हो सकता है महिला द्वारा शरारत की गई हो, लेकिन अब उक्त लोग क्या कहेंगे? अब तो उक्त ग्राहक भी नया है और वह उक्त महिला को जानता भी नहीं  है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक Sweety Juice Bar के मालिक के बाद फास्टफूड का लाइसेंस भी नहीं है।

    वहीं दूसरी ओर ग्राहकों के साथ दुकानदार द्वारा लापरवाही बरतने का मामला एक माह में दूसरी बार सामने आ चुका है। ऐसे में देखना यह हैकि क्या फूड विभाग उक्त दुकानदार पर सख्ती से कोई कार्रवाई करेंगा या उक्त दुकानदार द्वारा ऐसे ही लापरवाही के साथ ग्राहकों को खाने और पीने का सामान परोसकर जाएगा और बाद में गलती मानकर मामला ठंडे बस्ते में ढाल दिया जाएगा।

  • बड़ा हादसा:  कंटेनर ने 5 वाहनों को मारी टक्कर,  मौत

    बड़ा हादसा: कंटेनर ने 5 वाहनों को मारी टक्कर, मौत

    नई दिल्ली : मुंबई-पुणे एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा हुआ है। पुणे से मुंबई जा रहा एक कंटेनर 35 किलोमीटर का सफर पूरा करने के बाद पुणे की ओर जाने वाली विपरीत लेन पर चला गया और 5 छोटे वाहनों से इसकी जबरदस्त भिडंत हो गई। कंटेनर ने मारुति डिजायर को बुरी तरह कुचल दिया, जिससे उसमें सवार चालक और एक महिला यात्री की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 2 अन्य महिला यात्रियों को अस्पताल में भर्ती करवाया।

    वहीं कंटेनर की चपेट में आई दूसरी कार की 2 अन्य महिला यात्रियों को भी चोटें आईं और उन्हें भी भर्ती कराया गया है। मुंबई की ओर यातायात सुचारू रूप से संचालित है जबकि पुणे की ओर जाने वाला यातायात प्रभावित हुआ है और गाड़ियां धीमी गति से चल रही है।

  • पंजाबः इस मामले में कोर्ट ने सरकार को जारी किया नोटिस

    पंजाबः इस मामले में कोर्ट ने सरकार को जारी किया नोटिस

    कोटकपुराः पंजाब के बहुचर्चित बरगाड़ी बेअदबी कांड से जुड़े कोटकपूरा गोलीकांड के साथ एक और मुकदमा नंब 192 दर्ज हुआ था। उसमें भी चार्जशीट दायर करने की मांग अदालत से आरोपी गुरदीप सिंह द्वारा अदालत को आवेदन देकर की गई। मामले पर संज्ञान लेते हुए अदालत ने प्रदेश सरकार को नोटिस जारी किया। मामले की सुनवाई के लिए 25 अगस्त की तारीख तय की गई है।

    आवेदनकर्ता ने अदालत को बताया है कि पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट द्वारा दोनों मामले की जांच करने के आदेश SIT को दिए थे, परंतु एक ही मामले कोटकपूरा गोलीकांड की जांच पूरी करके चालान, सप्लीमेंट्री चालान अदालत में पेश कर दिया गया, मुकदमा नंबर 192 में कोई कार्रवाई नहीं हुई, जबकि प्रदर्शनकारियों के हमले में कई पुलिस अधिकारी कर्मी घायल हुए थे। कोटकपूरा गोलीकांड की चार्जशीट में पूर्व मुख्यमंत्री स्व. प्रकाश सिंह बादल व शिअद प्रधान सुखबीर सिंह बादल समेत 6 पुलिस अधिकारियों के खिलाफ चार्जशीट दायर की गई है। इन पुलिस अधिकारियों में से ही एक आवेदनकर्ता गुरदीप सिंह है, जो घटना वाले दिन कोटकपूरा पुलिस थाने के प्रभारी थे।

  • मोगा: गांव कोकरी में मनाया गया  तीज का त्यौहार, देखें वीडियो

    मोगा: गांव कोकरी में मनाया गया तीज का त्यौहार, देखें वीडियो

    मोगा :  पंजाब का मशहूर गांव कोकरी कला जिसकी पहचान अलग ही है इस गांव के जहा नौजवान देश की सेवा के लिए सेना में भर्ती होते है और वही देश की आजादी के लिए इस गांव का पूरा योगदान रहा। वही इस गांव में तीज का त्योहार भी बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान मुटियारों ने गिद्दा डालते हुए सभी को खूब नचाया,

    उसके साथ ही  पंजाबी गीतों पर जमकर थिरकीं तथा पींघ का भी आनंद उठाया। रंग-बिरंगी पोशाकें डाले मुटियारों ने गिद्दा एवं बोलियां डालते हुए तीज का त्योहार मनाया। वही इस तीज में क्वीन, गिद्दा क्वीन और अन्य कलाओं पर पेश कारी करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया।

  • पंजाब: इस जिले में आप पार्टी का बना मेयर, मीटिंग हाल छावनी में तब्दील

    पंजाब: इस जिले में आप पार्टी का बना मेयर, मीटिंग हाल छावनी में तब्दील

    मोगाः आप पार्टी ने नगर निगम के मेयर चुनाव में बाजी मार ली है। मेयर का चुनाव आप पार्टी के बलजीत सिंह चानी जीत गए हैं। बलजीत सिंह चानी मोगा के नए मेयर बन गए हैं। उनके नाम पर आम आदमी पार्टी मुहर लगा चुकी हैं। जिला प्रबंधकीय कांपलेक्स के मीटिंग हॉल में पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया। वहीं डिविजनल कमिश्नर मोगा पहुंचे। पार्षदों की एक खेप चुनाव स्थल पहुंची। आम आदमी पार्टी को प्रदेश का पहला मेयर मिलने की पूरी संभावना बनी हुई थी। आगे के विवरण की प्रतीक्षा की जा रही है।