Blog

  • पंजाबः मूसेवाला को इंसाफ दिलाने के लिए पिता का आया बड़ा बयान, देखें वीडियो

    पंजाबः मूसेवाला को इंसाफ दिलाने के लिए पिता का आया बड़ा बयान, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ः सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने कहा कि उनका सरकार से भरोसा उठ चुका है, यदि बेटे के कत्ल का इंसाफ न मिला तो वे अपने बेटे के खुन से सने कपड़े पहनकर अदालत व लोगों के बीच जाएंगे ताकि उनके बेटे को इंसाफ मिल सके। बलकौर सिंह रविवार को गांव मूसा में सिद्धू के प्रशंसकों को संबोधित कर रहे थे। बता दें कि सिद्धू के पिता बलकौर सिंह ने अब एक ऐसा कुर्ता पजामा सिलाई करवाया हैं। जिसके ऊपर सिद्धू को कत्ल किए जाने वाले स्थान और उसकी हवेली की तस्वीरे छपी हुई है और इसके साथ ही जस्टिस फॉर सिद्धू मूसेवाला लिखा हुआ है। इस कुर्ते पर सिद्धू मूसेवाला का जन्म साल 1993 और 29 2022 भी अंकित हैं, जिस दिन उसकी गांव जवाहरके में हत्या हुई थी।

    रविवार को देश विदेश से सिद्धू मूसेवाला के प्रशंसक गांव मूसा पहुंचकर सिद्धू के माता पिता से दुख साझा करते हैं और सिद्धू के लिए इंसाफ की मांग करते हैं। पिता बलकौर सिंह ने कहा कि वे लगातार इंसाफ की मांग रहे हैं और पंजाब के 92 में से एक ही विधायक सही बात करता है तो पूर्व पुलिस अधिकारी हैं। जिसने एक गैंगस्टर पार्टी में गए पुलिस अधिकारियों के खिलाफ आवाज उठाई है। उन्होंने कहा कि इंसाफ कहां है, आज भी सरेआम गैंगस्टर अदालत में पेशी भुगतने के लिए ब्लैक कलर की एनक लगाकर पहुंचते हैं।

    उन्होंने सवाल उठाया कि करोड़ों रुपये की हेरोइन के मामले में पेशी भुगतने के लिए लारेंस को वीडियो में आप ने भी देखा होगा कि किस प्रकार वह ब्लैक कलर की एनक और ब्रांडेड कपड़े पहनकर पहुंचता हैं।उन्होंने कहा कि ऐसा क्यों? यह सब सरकार, बड़े पुलिस अधिकारी औरा राजनेताओं की मिलीभगत है। उन्होंने आरोप लगाया कि बड़े पुलिस अधिकारियों ने गैंगस्टरों से पैसा लेकर अपने बच्चों को विदेश सेटल किया हुआ है। उन्होंने सरकार पर सवाल उठाते कहा कि जब मेरा बेटा हथियारों पर कोई गीत गाता था तो उसके खिलाफ फोरन मुकदमा दर्ज किया जाता था, लेकिन आज कुछ गायक गैंगस्टरों को प्रमोट करने के लिए हथियारों वाले गीत गा रहे हैं, फिर उन पर कार्रवाई क्यों नहीं की जा रही है।

  • सिनेमा हॉल में गदर-2 फिल्म देखने गए युवक की मौत

    सिनेमा हॉल में गदर-2 फिल्म देखने गए युवक की मौत

    नई दिल्ली : यूपी के लखीमपुर खीरी में फिल्म देखने गए एक युवक की हार्ट अटैक से मौत हो गई।  युवक एक सिनेमा हॉल में गदर-2 फिल्म देखने का इंतजार कर रहा था। जिसके चलते उसे सीने में जोर से दर्द उठती है और वह कुर्सियों पर जा गिरता है।ये घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। बताया जा रहा है कि युवक थाना सदर कोतवाली क्षेत्र के द्वारकापुरी मोहल्ले का रहने वाला था और 32 वर्षीय का था।

    युवक की पहचान अक्षत तिवारी के तौर पर हुई है।  अक्षत तिवारी महेवागंज में रजत मेडिकल स्टोर के नाम से दवाई की दुकान चलाते थे। सदर कोतवाली के फन मॉल की घटना बताई जा रही है। अक्षत  गदर-2 फिल्म देखने के लिए फन सिनेमा हॉल गया था। जैसे ही वो फोन पर किसी से बात करता हुआ सिनेमा हॉल के गेट पर पहुंचा,   हार्ट अटैक आने से गिरकर उसकी मौत हो गई। वहां मौजूद लोगों ने उसे संभालने की कोशिश की लेकिन तब तक काफी देर हो गई थी।

  • जालंधर सहित 10 जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी

    जालंधर सहित 10 जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी

    19 गांवों में नहीं बिजली, पानी को तरसे लोग

    चंडीगढ़ः पंजाब में आज जालंधर, कपूरथला सहित 10 जिलों में आज मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट जारी किया है। विभाग से मिली जानकारी के अनुसार अगले 3 घंटों में पंजाब के क़रीब आधा दर्जन ज़िलों में मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार इन इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है। हालांकि कुछ जालंधर सहित कुछ इलाकों में सुबह से तेज बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार अमृतसर, तरनतारन, होशियारपुर, पठानकोट, गुरदासपुर, लुधियाना, मोगा, फिरोजपुर, जालंधर, कपूरथला और शहीद भगत सिंह नगर में बारिश के आसार बने हुए हैं। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार अगले दो दिन रुक-रुक कर पंजाब में बारिश होगी।

    इस बारिश से तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी, वहीं उमस में कमी के साथ चिपचिपाहट वाली गर्मी से राहत मिलने वाली है। तरनतारन के गांव घडुंम में 100 फीट टूटे धुस्सी बांध को बांधने का काम जारी है। 19 के करीब गांवों में अभी भी पानी घुसा हुआ है। अधिकारियों का कहना है कि आने वाले 2-3 दिनों में बांध का काम पूरा हो जाएगा। इसके बाद यहां के हालात सामान्य होने लगेंगे। बाढ़ का पानी अभी भी गांवों में होने के कारण 19 के करीब गांवों में बिजली अपूर्ति बहाल नहीं हो सकी है।

    आलम यह है कि 19 के करीब गांवों के लोग पीने के पानी को तरस रहे हैं। इन गांवों में सरहद के साथ सटे गांव मुठियांवाला और घडुंम के आसपास के गांव कोट बुड्ढा, कुत्तीवाला, सभरा, डुमनीवाला, गुल्लेवाला, भूरा हथर, गडियाके, जल्लोके, भाऊवाल, बंगला राय के, तलवंडी सोभा सिंह, महनेके जंड, जोध सिंह वाल और झुगियां कालू शामिल हैं। बिजली ना होने के कारण इन इलाकों में पानी की मोटरें काम नहीं कर रही हैं। कुत्तीवाला के किसान रेशम सिंह ने कहा कि पीने के पानी की समस्या के समाधान के लिए हरिके के डेरे सुरसिंह से पानी भेजा गया है।

  • ਪੰਜਾਬ :  ਮੌਤ ਦਾ ਅਫਸੋਸ ਕਰਨ ਆਏ ਵਿਅਕਤਿਆਂ ਨੇ ਕਿਤੀ ਇਹ ਸ਼ਰਮਨਾਕ ਹਰਕਤ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ : ਮੌਤ ਦਾ ਅਫਸੋਸ ਕਰਨ ਆਏ ਵਿਅਕਤਿਆਂ ਨੇ ਕਿਤੀ ਇਹ ਸ਼ਰਮਨਾਕ ਹਰਕਤ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਮਮਦੋਟ : ਪਿੰਡ ਰਹੀਮੇ ਵਿਖੇ ਸ਼ਾਮੀ ਕਰੀਬ ਸਾਢੇ ਚਾਰ ਵਜੇ ਘਰ ‘ਚ ਬੈਠੀ ਇਕੱਲੀ ਔਰਤ ਦੇ ਕੰਨਾਂ ਵਿੱਚੋਂ ਵਾਲੀਆ ਖਿੱਚ ਕੇ ਭੱਜ ਨਿਕਲੇ। ਜਿਨ੍ਹਾਂ ਨੂੰ ਪਿੰਡ ਵਾਸੀਆਂ ਦੇ ਸਹਾਇਤਾ ਦੇ ਨਾਲ ਖੇਤਾਂ ਚੋਂ ਕਾਬੂ ਕਰ ਲਿਆ। ਪੀੜਤ ਬਜ਼ੁਰਗ ਔਰਤ ਹਰਜਿੰਦਰ ਕੌਰ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਹੈ ਕਿ ਘਰ ਦੇ ਅੰਦਰੋਂ ਉਹ ਇਕੱਲੀ ਮੌਜੂਦ ਸੀ ਅਤੇ ਦੋਵੇਂ ਲੁਟੇਰਿਆਂ ਵਿਚੋਂ ਇਕ ਉਸ ਦੇ ਨਾਲ ਪਤੀ ਦੀ ਮੌਤ ਦਾ ਅਫਸੋਸ ਪ੍ਰਗਟ ਕੀਤਾ, ਜਿਸ ਦੌਰਾਨ ਧੱਕਾਮੁੱਕੀ ਕਰਕੇ ਕੰਨਾਂ ਵਿੱਚੋਂ ਵਾਲੀਆਂ ਖਿੱਚ ਲਈਆਂ ਅਤੇ ਧੱਕੇ ਮਾਰ ਕੇ ਅੰਦਰ ਬੰਦ ਕਰਨ ਦੀ ਕੋਸ਼ਿਸ਼ ਕੀਤੀ।

    ਜੇਠ ਦੀਦਾਰ ਸਿੰਘ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਲੁੱਟ ਖੋਹ ਕਰਨ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਜਿਵੇਂ ਹੀ ਲੁਟੇਰੇ ਭੱਜੇ ਤਾਂ ਭਰਜਾਈ ਨੇ ਰੌਲਾ ਪਾ ਦਿੱਤਾ, ਜਿਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਪਿੰਡ ਵਾਸੀਆਂ ਨੇ ਪਿੱਛਾ ਕਰਕੇ ਖੇਤਾਂ ਵਿਚੋਂ ਕਾਬੂ ਕਰ ਲਿਆ। ਮੌਕੇ ‘ਤੇ ਪੁੱਜੇ ਏ ਐਸ ਆਈ ਨੇ ਦੋਵਾਂ ਚੋਰਾਂ ਕੋਲੋਂ ਖੋਹੀਆਂ ਵਾਲੀਆਂ ਵੀ ਬਰਾਮਦ ਹੋ ਚੁੱਕੀਆ ਹਨ ਅਤੇ ਹੋਰ ਡੂੰਘਾਈ ਨਾਲ ਪੁੱਛ ਗਿੱਛ ਕਰਕੇ ਅਗਲੀ ਕਾਰਵਾਈ ਅਮਲ ਵਿੱਚ ਲਿਆਂਦੀ ਜਾਵੇਗੀ।

  • जालंधर-लुधियाना रेलवे ट्रैक पर पेड़ गिरने से यातायात हुआ प्रभावित

    जालंधर-लुधियाना रेलवे ट्रैक पर पेड़ गिरने से यातायात हुआ प्रभावित

    जालंधर, ENS: शहर में आज सुबह हुई तेज बारिश और तेज हवाओं के कारण मौसम में बदलाव जहां गर्मी से राहत मिली है, वहीं आम जनजीवन प्रभावित हुआ है। इसी के तहत कई जगह पर वृक्ष गिरने और पानी भरने की भी ख़बरें सामने आयी है। जालंधर से लुधियाना को जाने वाला रेल ट्रैक भी इस कारण कुछ देर के लिए प्रभावित हुआ है। जिसके कारण कई ट्रेनें भी प्रभावित हुई इस दौरान एक ट्रेन गोराया रेलवे स्टेशन पर सुपरफास्ट  2460 गाड़ी नंबर डाउन ट्रैक पर खड़ी रही जो 8:20 पर आई 9:13 पर रवाना हुई।

    इस दौरान रेल यातायात बहाल हो पाया इस दौरान क़रीब 4 प्रमुख गाड़ियां प्रभावित रहीं । करीब 45 मिनट तक रेल मार्ग बाधित रहा। उधर शहर में तेज बारिश के कारण कई सड़कों पर पानी भर गया है। सुबह सवेरे दफ्तरों को जाने वाले लोगों को इसी कारण भारी दिक़्क़त का सामना भी करना पड़ा। बादल इतने घने छाए की शहर में पूरी तरह से अंधेरा छा गया है। बारिश इतनी तेज है कि इसके कारण दोपहिया व अन्य वाहनों को चलने में दिक़्क़त हो रही थी ।

  • जालंधरः दो गुटों  में झड़प के दौरान चली ताबड़तोड़ गोलियां

    जालंधरः दो गुटों में झड़प के दौरान चली ताबड़तोड़ गोलियां

    जालंधर, ENS: जालंधर के तहत आते नकोदर के गांव कल्याणपुर से बड़ी सामने आई है। जहां दो गुटों के बीच हुई लड़ाई में जमकर गोलियां और तेजधार हथियार चले। गोलीबारी की इस घटना में 1 राहगीर समेत 3 लोग घायल हो गए। तीनों घायलों को देर रात सिविल अस्पताल जालंधर में पहुंचाया गया, जहां पर उनका इलाज चल रहा है। दो युवकों को बाजू और टांगों पर गोलियां लगी हैं। घायल लोगों की पहचान नकोदर निवासी राहुल, नवां पिंड (काला संघिया) निवासी शरणजीत और उग्गी गांव के रहने वाले हरमनबीर सिंह के रूप में हुई है।

    DSP सुखपाल सिंह ने बताया कि नकोदर थाना सदर के एरिया में कल्याणपुर गांव में कोई प्लाट है, जिसे लेकर दो गुटों में आपसी तकरार गोलीबारी में बदल गई। दोनों की प्लाट पर कब्जे को लेकर पुरानी रंजिश थी। जिसमें यह सारा गोलीकांड हुआ। उन्होंने कहा कि मौके पर पुलिस पहुंच गई है। घायलों को अस्पताल में पहुंचा दिया गया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। नकोदर के कल्याणपुर में हुई गोलीबारी की घटना में एक राहगीर को भी गोली लगी है। घायल हरमन ने कहा कि वह तो अपने रास्ते से जा रहा था तो वहां पर प्लाट के पास फायरिंग हो रही थी। इसी दौरान एक गोली उसकी बाजू में लग गई। वह तुरंत अस्पताल गया। जहां से उसे जालंधर भेज दिया गया।

    चिट्टी निवासी हरजिंदर सिंह ने बताया कि जब रविवार शाम दोनों पक्ष इकट्ठे हुए तो रसूलपुर के रहने वाले दिल्ली नाम के व्यक्ति, गांव सहम के रहने वाले कालू कट्टा और दिलबर, मलसियां के रहने वाले जोहना और रवि, शाहकोट निवासी शेरा और नवी के साथ 15 अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया। ​​​​​​​​​​​​​​डीएसपी सुखपाल ने बताया कि देर रात पुलिस ने मामला दर्ज करने की कार्रवाई शुरू कर दी। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं। छापेमारी की जा रही है। जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

  • पंजाबः हाल-ए-बेहाल- सिविल अस्पताल, बेड से गिरने से मरीज की मौत के स्टाफ बेखबर

    पंजाबः हाल-ए-बेहाल- सिविल अस्पताल, बेड से गिरने से मरीज की मौत के स्टाफ बेखबर

    लुधियानाः जिले के सिविल अस्पताल को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। जहां बड़ी लापरवाही सामने आई है। हैरानी की बात यह है कि वार्डों में मरीज किस हालत में जिंदा या मरा है किसी स्टाफ को जानकारी तक नहीं। बीते रात अस्पताल की दूसरी मंजिल पर लावारिस मरीजों के लिए बने वार्ड में अज्ञात वाहन की चपेट में आए व्यक्ति को घायल अवस्था में लोगों ने दाखिल करवाया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कुछ देर बाद वह मरीज बेड से नीचे गिर गया। उसने चिल्लाने की कोशिश भी की, लेकिन किसी नर्स या कर्मचारी ने उसकी आवाज नहीं सुनी। इसके बाद उसने दम तोड़ दिया। करीब 2 घंटा शव नीचे पड़ा रहा। हालांकि इस वार्ड से करीब 4 कदम की दूरी पर नर्सों की रिसेप्शन है।

    जब मौके पर मौजूद एक नर्स से पूछा गया कि क्या उन्हें पता नहीं चला कि शव जमीन पर पड़ा है तो उसने कहा कि उसे इसके बारे कोई जानकारी नहीं है। वह अभी 10 मिनट पहले ही आई है। इसकी सूचना पर मीडिया भी अस्पताल में पहुंची। मृतक व्यक्ति की दोनों टांगों पर प्लास्टर चढ़ा हुआ था। साथ ही शव से खून निकल रहा था। इसी तरह कई अन्य मरीजों का शौच आदि वार्ड में फैला हुआ था। वार्ड से बदबू आने के कारण बाकी मरीजों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

    मौके पर मौजूद नर्स ने अपना नाम नहीं बताया। उसने कहा कि जिस नर्स की दिन के समय ड्यूटी थी उसने उसे नहीं बताया कि लावारिस वार्ड में कोई शव जमीन पर पड़ा है। इस जवाब के बाद नर्स ने कई अधिकारियों और सफाई कर्मचारियों को फोन किए, ताकि शव को उठवाया जा सके। इस दौरान नर्स ने मौके पर मौजूद एक सफाई कर्मचारी के साथ बहसबाजी की और उस पर आरोप लगाया उसने मीडिया को वार्ड में बुलाया है। करीब 2 घंटे के बाद शव लावारिस वार्ड से उठाकर मॉर्च्युरी में रखवाया गया। फिलहाल पुलिस मृतक व्यक्ति की पहचान में जुटी है। उधर इस मामले में SMO मंदीप कौर संधू से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन नहीं हो पाया।

  • गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा  ने एक बार फिर रचा इतिहास

    गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा ने एक बार फिर रचा इतिहास

    नई दिल्ली : भारत के गोल्डन बॉय और ओलंपिक विजेता नीरज चोपड़ा ने एक बार फिर इतिहास रच दिया है। वह विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में स्वर्ण जीतने वाले पहले भारतीय एथलीट बन गए है। हंगरी की राजधानी बुडापेस्ट के नेशनल एथलेटिक्स सेंटर में नीरज ने जेवलिन थ्रो इवेंट में 88.17 मीटर के थ्रो के साथ स्वर्ण पदक पर निशाना साधा। फाइनल में कुल छह अटेम्प्ट यानी राउंड होते हैं और नीरज ने दूसरे राउंड में ही 88.17 मीटर का थ्रो कर दिया था।

    इसके बाद से ही वह अंक तालिका में लीड बनाए हुए थे और अंत तक यह लीड कायम रहा। पाकिस्तान के अरशद नदीम ने 87.82 मीटर के थ्रो के साथ रजत पदक जीता। वहीं चेक रिपब्लिक के जाकुब वेदलेच ने 86.67 मीटर के बेस्ट थ्रो के साथ कांस्य पदक पर निशाना साधा। नीरज के साथ फाइनल में भारत के दो अन्य खिलाड़ी डीपी मनु और किशोर जेना भी थे। किशोर 84.77 मीटर के बेस्ट थ्रो के साथ पांचवें स्थान पर और डीपी मनु 84.14 मीटर के बेस्ट थ्रो के साथ छठे स्थान पर रहे।

  • आज का राशिफल 28, अगस्त 2023

    आज का राशिफल 28, अगस्त 2023

    मेष:दूर यात्रा की योजना बन सकती है। मनपसंद भोजन का आनंद प्राप्त होगा। वरिष्ठजनों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता अर्जित करेगा। पठन-पाठन में मन लगेगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। बेचैनी रहेगी। धनार्जन सुगम होगा।
    वृष:प्रतिद्वंद्विता बढ़ेगी। पारिवारिक चिंता में वृद्धि होगी। आवश्यक वस्तु समय पर नहीं मिलेगी। तनाव रहेगा। वाणी पर नियंत्रण रखें। किसी के व्यवहार से क्लेश हो सकता है। पुराना रोग उभर सकता है। दु:खद समाचार मिल सकता है, धैर्य रखें। जोखिम व जमानत के कार्य टालें।
    मिथुन:प्रयास सफल रहेंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आय के स्रोतों में वृद्धि हो सकती है। व्यवसाय ठीक चलेगा। चोट व रोग से बाधा संभव है। फालतू खर्च होगा। मातहतों का सहयोग प्राप्त होगा। प्रसन्नता रहेगी। जल्दबाजी न करें। शत्रु नतमस्तक होंगे। विवाद को बढ़ावा न दें।
    कर्क: शुभ समाचार मिलेंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा। परिवार के साथ मनोरंजन का कार्यक्रम बन सकता है। व्यवसाय ठीक चलेगा। प्रमाद न करें। लेन-देन में सावधानी रखें। शारीरिक कष्ट संभव है। परिवार में तनाव रह सकता है।
    सिंह:आय में वृद्धि होगी। प्रसन्नता में वृद्धि होगी। पारिवारिक चिंता बनी रहेगी। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। सट्टे व लॉटरी से दूर रहें। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। कोई बड़ी समस्या से छुटकारा मिल सकता है।
    कन्या: घर-बाहर सहयोग मिलेगा। अपेक्षाकृत कार्यों समय पर संपन्न होंगे। आय में वृद्धि हो सकती है। अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। कर्ज लेना पड़ सकता है। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। किसी विवाद में उलझ सकते हैं। चिंता तथा तनाव रहेंगे। जोखिम न उठाएं।
    तुला:व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। आय के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में लाभ होगा। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। बेचैनी रहेगी। थकान महसूस होगी। वरिष्ठजन सहयोग करेंगे। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे।
    वृश्चिक:सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा। कारोबारी अनुबंधों में वृद्धि हो सकती है। समय का लाभ लें। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। नेत्र पीड़ा हो सकती है। कानूनी बाधा आ सकती है। विवाद न करें। नई आर्थिक नीति बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा।
    धनु:कोर्ट व कचहरी के काम अनुकूल होंगे। पूजा-पाठ में मन लगेगा। तीर्थयात्रा की योजना बनेगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। सुख के साधनों पर व्यय हो सकता है। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। प्रमाद न करें। बेचैनी रहेगी। चोट व रोग से बचें। काम का विरोध होगा। तनाव रहेगा।
    मकर:कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें। राज्य के प्रतिनिधि सहयोग करेंगे। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। विवाद से क्लेश संभव है। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में लापरवाही न करें। अपेक्षित कार्यों में अप्रत्याशित बाधा आ सकती है। तनाव रहेगा।
    कुंभ:व्यवसाय ठीक चलेगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। ऐश्वर्य के साधनों पर बड़ा खर्च हो सकता है। जल्दबाजी न करें। कष्ट, भय, चिता व बेचैनी का वातावरण बन सकता है। कोर्ट व कचहरी के काम मनोनुकूल रहेंगे। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। प्रसन्नता रहेगी। मातहतों से संबंध सुधरेंगे।
    मीन:भूमि, भवन, दुकान व फैक्टरी आदि के खरीदने की योजना बनेगी। रोजगार में वृद्धि होगी। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। अपरिचितों पर अतिविश्वास न करें। प्रमाद न करें। अपेक्षित कार्यों में बाधा आ सकती है। कुबुद्धि हावी रहेगी। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा।
     
  • जालंधरः पत्रकार हर्ष मेहरा के पिता का हुआ निधन

    जालंधरः पत्रकार हर्ष मेहरा के पिता का हुआ निधन

    जालंधर, ENS: शहर से दुखद खबर सामने आ रही है। एनकांउटर न्यूज के पत्रकार हर्ष मेहरा के पिता का निधन हो गया। मिली जानकारी के मुताबिक हर्ष मेहरा के पिता को किसी गाड़ी में टक्कर मार दी। पत्रकार हर्ष मेहरा के पिता नूरपुर अड्डे के पास पैदल सड़क क्रॉस कर रहे थे। इस दौरान तेज रफ्तार गाड़ी ने उन्हें टक्कर मार दी। इस हादसे के दौरान उनको कपूर हॉस्टल में ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने हर्ष मेहरा के पिता को मृतक घोषित कर दिया।