Blog

  • ਪੰਜਾਬ : ਸਚਖੰਡ ਸ੍ਰੀ ਹਰਿਮੰਦਰ ਸਾਹਿਬ ਨਤਮਸਤਕ ਹੋਏ ਰਾਜਪਾਲ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ : ਸਚਖੰਡ ਸ੍ਰੀ ਹਰਿਮੰਦਰ ਸਾਹਿਬ ਨਤਮਸਤਕ ਹੋਏ ਰਾਜਪਾਲ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ : ਉਤਰਾਖੰਡ ਦੇ ਰਾਜਪਾਲ ਗੁਰਮੀਤ ਸਿੰਘ ਨੇ ਅੱਜ ਸੱਚਖੰਡ ਸ੍ਰੀ ਹਰਿਮੰਦਰ ਸਾਹਿਬ ਵਿਖੇ ਮੱਥਾ ਟੇਕਿਆ। ਗੁਰਮੀਤ ਸਿੰਘ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਇੱਥੇ ਆ ਕੇ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੇ ਮਨ ਨੂੰ ਇਕ ਵੱਖਰੀ ਹੀ ਸ਼ਾਂਤੀ ਮਿਲਦੀ ਹੈ, ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਜਦੋਂ ਭਾਰਤੀ ਫੌਜ ਦੀ ਵੱਡੀ ਜ਼ਿੰਮੇਵਾਰੀ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੇ ਮੋਢਿਆਂ ‘ਤੇ ਸੀ ਤਾਂ ਵੀ ਉਹ ਵਾਹਿਗੁਰੂ ਦਾ ਸ਼ੁਕਰਾਨਾ ਕਰਨ ਲਈ ਆਉਂਦੇ ਰਹੇ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਉਹ ਪੰਜਾਬ ਅਤੇ ਪੂਰੇ ਦੇਸ਼ ਵਿੱਚ ਭਾਈਚਾਰਕ ਸਾਂਝ ਅਤੇ ਸ਼ਾਂਤੀ ਦੀ ਕਾਮਨਾ ਕਰਦੇ ਹਨ। ਸ੍ਰੀ ਹੇਮਕੁੰਟ ਸਾਹਿਬ ਨੂੰ ਜਾਣ ਵਾਲੀਆਂ ਸੜਕਾਂ ਅਤੇ ਹੈਲੀਪੈਡਾਂ ਦੇ ਕੰਮ ਵਿੱਚ ਤੇਜ਼ੀ ਲਿਆਉਣ ਦੀ ਗੱਲ ਕਰਦਿਆਂ ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਉਤਰਾਖੰਡ ਵਿੱਚ ਸਾਰੇ ਧਾਰਮਿਕ ਸਥਾਨਾਂ ਦੀ ਯਾਤਰਾ ਨੂੰ ਸੁਹਾਵਣਾ ਬਣਾਉਣ ਲਈ ਲਗਾਤਾਰ ਕੰਮ ਕੀਤਾ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ।

    ਪਤਰਕਾਰਾ ਨਾਲ ਗਲਬਾਤ ਕਰਦਿਆ ਉਹਨਾ ਕਿਹਾ ਕਿ ਮੈ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਜਲਾਲੳਸਮਾ ਪਿੰਡ ਦਾ ਵਸਨੀਕ ਹਾ ਅਤੇ ਕਪੂਰਥਲਾ ਵਿਚ ਪੜਾਈ ਕੀਤੀ ਅਤੇ ਭਾਰਤੀ ਫੋਜ ਵਿਚ ਜਿਮੇਵਾਰੀ ਨਿਭਾਈ।ਗੁਰਮੀਤ ਸਿੰਘ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਇੱਥੇ ਆ ਕੇ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੇ ਮਨ ਨੂੰ ਇਕ ਵੱਖਰੀ ਹੀ ਸ਼ਾਂਤੀ ਮਿਲਦੀ ਹੈ, ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਜਦੋਂ ਭਾਰਤੀ ਫੌਜ ਦੀ ਵੱਡੀ ਜ਼ਿੰਮੇਵਾਰੀ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੇ ਮੋਢਿਆਂ ‘ਤੇ ਸੀ ਤਾਂ ਵੀ ਉਹ ਵਾਹਿਗੁਰੂ ਦਾ ਸ਼ੁਕਰਾਨਾ ਕਰਨ ਲਈ ਆਉਂਦੇ ਰਹੇ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਉਹ ਪੰਜਾਬ ਅਤੇ ਪੂਰੇ ਦੇਸ਼ ਵਿੱਚ ਭਾਈਚਾਰਕ ਸਾਂਝ ਅਤੇ ਸ਼ਾਂਤੀ ਦੀ ਕਾਮਨਾ ਕਰਦੇ ਹਨ। ਸ੍ਰੀ ਹੇਮਕੁੰਟ ਸਾਹਿਬ ਨੂੰ ਜਾਣ ਵਾਲੀਆਂ ਸੜਕਾਂ ਅਤੇ ਹੈਲੀਪੈਡਾਂ ਦੇ ਕੰਮ ਵਿੱਚ ਤੇਜ਼ੀ ਲਿਆਉਣ ਦੀ ਗੱਲ ਕਰਦਿਆਂ ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਉਤਰਾਖੰਡ ਵਿੱਚ ਸਾਰੇ ਧਾਰਮਿਕ ਸਥਾਨਾਂ ਦੀ ਯਾਤਰਾ ਨੂੰ ਸੁਹਾਵਣਾ ਬਣਾਉਣ ਲਈ ਲਗਾਤਾਰ ਕੰਮ ਕੀਤਾ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ।

  • ਪੰਜਾਬ :  ਗੁਰੂ ਘਰ ਦੀ ਖਬਰ ਨਸ਼ਰ ਦਾ ਅਸਰ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ : ਗੁਰੂ ਘਰ ਦੀ ਖਬਰ ਨਸ਼ਰ ਦਾ ਅਸਰ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਨੰਗਲ/ਸੰਦੀਪ ਸ਼ਰਮਾ : ਪਿੰਡ ਹਰਸਾ ਬੇਲਾ ਜਿੱਥੇ ਹੜ੍ਹ ਕਾਰਨ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਧ ਨੁਕਸਾਨ ਹੋਇਆ ਸੀ। ਪਿੰਡ ਦਾ ਕਾਫੀ ਹਿੱਸਾ ਦਰਿਆ ਨਾਲ ਘਿਰਿਆ ਦੇ ਕਾਰਨ ਕਾਫੀ ਘਰ ਖਾਲੀ ਕਰਨ ਲਈ ਪਰਿਵਾਰ ਮਜਬੂਰ ਹੋਏ ਸਨ। ਇਸ ਹੜ੍ਹ ਦੇ ਕਾਰਣ ਸਤਲੁਜ ਦਰਿਆ ਦੇ ਤੇਜ਼ ਵਹਾਅ ਹੋਣ ਕਰਕੇ ਅਤੇ ਮਿੱਟੀ ਨੂੰ ਪਾੜ ਪੈਣ ਕਾਰਨ ਦੋ ਘਰ ਅਤੇ ਇੱਕ ਸਰਕਾਰੀ ਆਂਗਨਵਾੜੀ ਵੀ ਦਰਿਆ ਵਿੱਚ ਸਮਾ ਗਏ ਸਨ। ਪਿੰਡ ਦੇ ਗੁਰੂ ਘਰ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਸਿੰਘ ਸ਼ਹੀਦਾਂ ਨੂੰ ਵੀ ਖਤਰਾ ਪੈਦਾ ਹੋ ਗਿਆ ਸੀ। ਜਿਸ ਦੀ ਖਬਰ ਅਸੀਂ ਪ੍ਰਮੁੱਖਤਾ ਨਾਲ ਨਸ਼ਰ ਕੀਤੀ ਸੀ, ਅਤੇ ਉਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਅਤੇ ਸਿੱਖਿਆ ਮੰਤਰੀ ਹਰਜੋਤ ਸਿੰਘ ਬੈਂਸ ਖੁਦ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਨੂੰ ਨਾਲ ਲੈ ਕੇ ਮੌਕਾ ਦੇਖਿਆ ਅਤੇ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਨੂੰ ਗੁਰੂ ਘਰ ਅਤੇ ਬਾਕੀ ਰਹਿੰਦੇ ਘਰਾਂ ਨੂੰ ਬਚਾਉਣ ਲਈ ਜੰਗੀ ਪੱਧਰ ਤੇ ਕੰਮ ਕਰਨ ਦੇ ਆਦੇਸ਼ ਦਿੱਤੇ ਸਨ ।

    ਜਿਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਐਨ.ਡੀ ਆਰਐਫ ਅਤੇ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨਿਕ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਨੇ ਮੋਗਾ ਸੰਭਾਲਿਆ ਅਤੇ ਡੰਗੇ ਲਗਾਉਣ ਦਾ ਕੰਮ ਸ਼ੁਰੂ ਕੀਤਾ। ਹੁਣ ਦਰਿਆ ਤੋਂ ਗੁਰੂ ਘਰ ਦੀ ਦੂਰੀ 80 ਫੁੱਟ ਦੇ ਕਰੀਬ ਰਹਿ ਗਈ ਮੌਕੇ ਤੇ ਮੌਜੂਦ ਲੋਕਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨਿਕ ਅਧਿਕਾਰੀ ਦਿਨ ਰਾਤ ਨਜ਼ਰ ਰੱਖਦੇ ਹਨ ਅਤੇ ਸਮੇਂ-ਸਮੇਂ ਪਰ ਆ ਕੇ ਹਾਲਾਤਾਂ ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਹਨ ਅਤੇ ਸਾਡੇ ਨਾਲ ਵੀ ਵਿਚਾਰ ਵਟਾਂਦਰਾ ਕੀਤਾ ਜਾਂਦਾ ਹੈ।

  • मेडिकल कॉलेज की तीसरे फ्लोर से कूद कर व्यक्ति ने की खुदकुशी, जांच में जुटी पुलिस 

    मेडिकल कॉलेज की तीसरे फ्लोर से कूद कर व्यक्ति ने की खुदकुशी, जांच में जुटी पुलिस 

    रायगढ़ः मेडिकल कॉलेज के तीसरे फ्लोर से कूद कर एक व्यक्ति ने जान दे दी। मृतक का नाम राम इक्का है और उसकी उम्र तकरीबन 55 साल की है। बताया जाता है कि 2 दिन पहले भी उसने खुदकुशी का प्रयास किया था और यूरिया पी लिया था। तब परिजनों ने उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल के सर्जिकल वार्ड में भर्ती कराया था। आज सुबह जब परिजन नींद में थे उस दौरान राम इक्का ने तीसरे फ्लोर से कूद कर जान दे दी। 

    सुबह जब स्वास्थ्य कर्मियों ने मेडिकल कॉलेज के पिछले हिस्से में शव को देखा तब प्रबंधन को इसकी सूचना दी, जिसके बाद मृतक की शिनाख्त की गई। मामले की सूचना मिलने पर चक्रधर नगर पुलिस अस्पताल पहुंची और जांच में जुटी हुई है। पुलिस का कहना है कि परिजनों से बयान लिए जा रहे हैं। पूछताछ में पता चला है कि मृतक मानसिक रूप से विक्षिप्त था और उसने इसके पहले भी खुदकुशी करने का प्रयास किया था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

  • मशहूर महिला आर्टिस्ट की पुलिस से झड़प, वीडियो वायरल

    मशहूर महिला आर्टिस्ट की पुलिस से झड़प, वीडियो वायरल

    गुजरातः वडोदरा से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां महिला पर शराब के नशे में पुलिस से लड़ने के आरोप लगे है। बताया जा रहा है कि इस दौराम पुलिस ने महिला को हिरासत में ले लिया है। पुलिस का कहना है कि राज्य में शराब पर प्रतिबंध होने के बाद भी महिला नशे की हालत में थी। यह घटना कैमरे में कैद हो गई और सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वायरल वीडियो में महिला सड़क पर पुलिस वालों को गाली देते और मारने की कोशिश करते हुए दिखाई दे रही है। महिला को पुरुष पुलिस अधिकारियों को खींचते और मारने की कोशिश करते देखा जा सकता है।

    बता दें कि पुलिस ने महिला को शराब के नशे में गाड़ी चलाने और पुलिस कर्मियों से लड़ने की कोशिश करने के आरोप में हिरासत में लिया है। वहीं, मामले को लेकर महिला के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। दरअसल, यह घटना तब हुई जब पुलिस ने रात में कार चला रही महिला को चेकिंग के लिए रोका। वडोदरा में गोत्री गोकुल नगर के पास जब पुलिस सड़क पर चेकिंग कर रही थी तो महिला की कार भी रोकी गई। महिला नशे में थी, जिसके बाद एक महिला अधिकारी ने उसे कार से बाहर आने और पुलिस को उसकी कार की जांच करने के लिए कहा, जिस पर महिला भड़क गई और गाली-गलौज करने लगी और महिला अधिकारी के साथ मारपीट भी शुरू कर दी।

    महिला अधिकारी ने उस महिला को शांत रहने के लिए कहा। इस दौरान महिला बेकाबू हो गई, उसने चेकिंग के वक्त ड्यूटी पर मौजूद एक पुरुष पुलिसकर्मी को भी थप्पड़ जड़ दिया। महिला ने उस पुलिस अधिकारी का वीडियो बनाने की कोशिश की जिसने जांच के लिए उसकी कार रोकी थी। महिला पुलिस अधिकारी ने महिला से उसका वीडियो नहीं बनाने को कहा, जिसे महिला ने नजरअंदाज कर दिया और पुलिस अधिकारी का वीडियो बनाना जारी रखा।

    पुलिस अधिकारी ने महिला से उसका मोबाइल फोन ले लिया फिर क्या था, महिला ने पुरुष पुलिस अधिकारी से लड़ाई शुरू कर दी और अधिकारी से अपना मोबाइल फोन वापस लेने की कोशिश की। जब महिला को उसका फोन वापस मिला तो उसने पुलिस अधिकारियों को गालियां देना शुरू कर दिया और पुलिस वालों के सामने भी अभद्र इशारे किए। बीच सड़क पर कुछ देर तक चले जोरदार ड्रामे के बाद पुलिस ने महिला को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और मामले के संबंध में आगे की जांच शुरू कर दी है।

  • पंजाबः MLA हॉस्टल के किरायों में हुई बढ़ौतरी, नई दरें जारी, देखें लिस्ट

    पंजाबः MLA हॉस्टल के किरायों में हुई बढ़ौतरी, नई दरें जारी, देखें लिस्ट

    चंडीगढ़ः पंजाब विधानसभा अध्यक्ष ने एमएलए हॉस्टल की विभिन्न श्रेणियों का किराया बढ़ा दिया है। कुछ श्रेणियों में बढ़ौतरी दोगुनी कर दी गई है। विधानसभा सचिवालय की ओर से जारी आदेश के मुताबिक विधायकों द्वारा अपने मेहमानों, निजी इस्तेमाल, अधिकारियों और दूसरे राज्यों से आने वाले अधिकारियों आदि के लिए कमरे का किराया बढ़ा दिया गया है। ये दरें सदन की हाउस कमेटी की सिफारिश के बाद लागू की गई हैं। इस दौरान बिना परमिट के या ऑन अधिकारिक तौर पर कमरा रखने के बदले पीनल रेंट 2000 रुपए रोजाना होगा। यह भी कहा गया है कि कोई भी बुकिंग 3 दिन से ज्यादा के लिए नहीं होगी।

  • ਪੰਜਾਬ : ਸ਼ਹੀਦ ਦੇ ਪਿੰਡ ਪਹੁੰਚੇ ਸੀਐਮ ਮਾਨ ਅਤੇ ਸਪੀਕਰ ਕੁਲਤਾਰ ਸੰਧਵਾ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ : ਸ਼ਹੀਦ ਦੇ ਪਿੰਡ ਪਹੁੰਚੇ ਸੀਐਮ ਮਾਨ ਅਤੇ ਸਪੀਕਰ ਕੁਲਤਾਰ ਸੰਧਵਾ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਕੋਟਕਪੂਰਾ : ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਪੰਜਾਬ ਭਗਵੰਤ ਸਿੰਘ ਮਾਨ ਅਤੇ ਸਪੀਕਰ ਪੰਜਾਬ ਵਿਧਾਨ ਸਭਾ ਕੁਲਤਾਰ ਸਿੰਘ ਸੰਧਵਾ ਅੱਜ ਪਿੰਡ ਸਿਰਸਾੜੀ ਵਿਖੇ ਪਹੁੰਚੇ। ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਸ਼ਹੀਦ ਸੈਨਿਕ ਰਮੇਸ਼ ਕੁਮਾਰ ਦੇ ਪਰਿਵਾਰ ਨਾਲ ਦੁੱਖ ਸਾਂਝਾ ਕੀਤਾ। ਸੂਬੇਦਾਰ ਰਮੇਸ਼ ਲਾਲ ਪਿਛਲੇ ਦਿਨੀਂ ਲੱਦਾਖ ਵਿੱਚ ਇੱਕ ਸੜਕ ਹਾਦਸੇ ਵਿੱਚ ਸ਼ਹੀਦ ਹੋ ਗਏ ਸਨ। ਇਸ ਮੋਕੇ ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਪਿੰਡ ਵਿਚ ਖੇਡ ਸਟੇਡੀਅਮ ਅਤੇ ਪਿੰਡ ਦੀ ਸੜਕ ਦਾ ਨਾਮ ਸ਼ਹੀਦ ਸੂਬੇਦਾਰ ਰਮੇਸ਼ ਲਾਲ ਦਾ ਐਲਾਨ ਕੀਤਾ। ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਭਗਵੰਤ ਮਾਨ ਨੇ ਇਨ੍ਹਾਂ ਸ਼ਹੀਦਾਂ ਦੇ ਪਰਿਵਾਰਕ ਮੈਂਬਰਾਂ ਨਾਲ ਦੁੱਖ ਸਾਂਝਾ ਕਰਦਿਆਂ ਵਿਛੜੀ ਰੂਹ ਨੂੰ ਆਪਣੇ ਚਰਨਾਂ ਵਿੱਚ ਸਦੀਵੀਂ ਨਿਵਾਸ ਦੇਣ ਲਈ ਪ੍ਰਮਾਤਮਾ ਅੱਗੇ ਅਰਦਾਸ ਕੀਤੀ।

    ਇਨ੍ਹਾਂ ਬਹਾਦਰ ਜਵਾਨਾਂ ਵੱਲੋਂ ਦੇਸ਼ ਲਈ ਦਿੱਤੀ ਬੇਮਿਸਾਲ ਕੁਰਬਾਨੀ ਦੇ ਸਨਮਾਨ ਵਜੋਂ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੇ ਪਰਿਵਾਰਕ ਮੈਂਬਰਾਂ ਨੂੰ ਇੱਕ-ਇੱਕ ਕਰੋੜ ਰੁਪਏ ਦੇ ਚੈੱਕ ਸੌਂਪਦਿਆਂ ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਪੂਰਾ ਦੇਸ਼ ਇਨ੍ਹਾਂ ਸ਼ਹੀਦਾਂ ਦਾ ਸਦਾ ਰਿਣੀ ਰਹੇਗਾ, ਜਿਨ੍ਹਾਂ ਨੇ ਦੇਸ਼ ਖਾਤਰ ਆਪਣੀਆਂ ਜਾਨਾਂ ਕੁਰਬਾਨ ਕਰ ਦਿੱਤੀਆਂ। ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਭਗਵੰਤ ਮਾਨ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਦੇਸ਼ ਦੀ ਏਕਤਾ, ਅਖੰਡਤਾ ਅਤੇ ਪ੍ਰਭੂਸੱਤਾ ਦੀ ਰਾਖੀ ਲਈ ਇਨ੍ਹਾਂ ਬਹਾਦਰ ਜਵਾਨਾਂ ਦੇ ਵੱਡਮੁੱਲੇ ਯੋਗਦਾਨ ਨੂੰ ਮਾਨਤਾ ਦੇਣ ਲਈ ਸੂਬਾ ਸਰਕਾਰ ਦਾ ਇਹ ਇੱਕ ਨਿਮਾਣਾ ਜਿਹਾ ਉਪਰਾਲਾ ਹੈ। 

  • पंजाबः सरकारी स्कूलों को लेकर विभाग ने आदेश किए जारी

    पंजाबः सरकारी स्कूलों को लेकर विभाग ने आदेश किए जारी

    चंडीगढ़ः पंजाब के सरकारी स्कूलों को लेकर शिक्षा विभाग की ओर से आदेश जारी किए गए है। जहां राज्य सरकार ने सभी सरकारी स्कूलों में बायोमेट्रिक्स लगाने का ऐलान किया है। इसके तहत आने वाले दिनों में पंजाब के सभी सरकारी शिक्षकों की उपस्थिति अब बायोमेट्रिक्स पर आधारित होगी। ऐसे में अगर कोई कर्मचारी छुट्टी के दिन या रविवार को काम पर आता है तो उसे बायोमेट्रिक्स के जरिए अपनी उपस्थिति दर्ज करानी होगी। अगर कोई कर्मचारी विभागीय काम से दूसरे कार्यालय में गया है और अपने काम के कारण स्टेशन पर लौटने में असमर्थ है, तो उसकी उपस्थिति उसी कार्यालय में दर्ज की जाएगी और उसे वहीं बायोमेट्रिक्स से हाजिरी लगानी होगी।

    लेकिन यदि उस स्थान पर बायोमेट्रिक मशीन नहीं है तो कार्यालय में उसी प्रकार उपस्थिति दर्ज की जाएगी जैसे पहले उपस्थिति होती थी। इस बायोमेट्रिक का उद्देश्य काम में पारदर्शिता लाना और यह सुनिश्चित करना है कि कर्मचारी समय पर आएं और समय पर जाएं ताकि स्कूली बच्चे पढ़ाई कर सकें। गौरतलब है कि पंजाब सरकार का यह बड़ा फैसला कैबिनेट बैठक से महज कुछ घंटे पहले सामने आया है। पंजाब सरकार राज्य के सरकारी स्कूलों में लगातार नई पहल करती रहती है ताकि राज्य में शिक्षा के स्तर को और भी ऊंचा उठाया जा सके। इससे पहले, स्कूल विभाग ने प्रिंसिपलों को प्रशिक्षण के लिए सिंगापुर भेजा था और हेड मास्टर्स को भी प्रशिक्षण के लिए आईआईएम अहमदाबाद भेजा गया था। इतना ही नहीं, हाल ही में सरकारी स्कूल के बच्चों को चंद्रयान 3 की लॉन्चिंग देखने के लिए श्रीहरिकोटा स्थित इसरो के सेंटर भेजा गया था।

  • पंजाबः 40 वर्षीय महिला का कत्ल, जांच में जुटी पुलिस

    पंजाबः 40 वर्षीय महिला का कत्ल, जांच में जुटी पुलिस

    पटियालाः पंजाब में आए दिन लूट और हत्या की घटनाएं होती रहती हैं। ऐसा ही एक मामला नाभा शहर के मौहल्ला करतारपुरा से सामने आया है। जहां 40 वर्षीय महिला का तेजधार हथियार के साथ कत्ल कर दिया गया। मृतक की पहचान सुनीता रानी के रूप में हुई है। मृतक महिला के 3 बच्चे है जिसमें 2 बेटे शामिल है। मिली जानकारी के मुताबिक हत्या के समय उनकी बेटी महक छत पर टहल रही थी और बेटा बगल के कमरे में संगीत सुन रहा था। दरअसल, करतारपुरा मोहल्ले का रहने वाला राजेश कुमार अपना और अपने परिवार का पेट पालने के लिए रोजाना काम करने के लिए नाभा से पटियाला जाता है। घर में उनके दो भाई अशोक कुमार और संजीव कुमार सोनू के अलावा उनके पिता भी रहते हैं।

    सोनू घर पर ही परचून की दुकान चलाता है। मृतक सुनीता रानी का बेटा चिराग अपने चाचा संजीव कुमार सोनू पर अपनी मां की हत्या का आरोप लगा रहा है। चिराग के मुताबिक, उसके चाचा उसकी मां को किसी से बात करने से रोकते थे और अक्सर उसकी मां के साथ मारपीट करते थे। वहीं उनकी बेटी महक कह रही है कि उसे अपनी मां के पेट पर खून के निशान और मुंह में राख जैसा मिलने की बात कही जा रही है। 

    महक के मुताबिक, उसके भाई ने सोनू को घर से निकलते हुए देखा था। कुछ दिन पहले परिवार में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। पुलिस की ओर से जांच शुरू कर दी गई है। सुनीता रानी का शव सरकारी अस्पताल के शवगृह में रखवाया गया है। कोतवाली प्रमुख हैरी बोपाराय ने पुलिस पार्टी के साथ आकर जांच शुरू कर दी है। एएसआई नाजर सिंह के मुताबिक शरीर पर खून के निशान थे। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

  • जालंधरः हाईवे पर दो गाड़ियों की हुई भीषण टक्कर, देखें वीडियो

    जालंधरः हाईवे पर दो गाड़ियों की हुई भीषण टक्कर, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: जालंधर-अमृतसर हाइवे पर देर रात सड़क हादसा होने का मामला सामने आया। मामले की जानकारी देते हुए पीड़ित आरिफ ने बताया कि अपने रिश्तेदार समीर को मलेरकोटला से परिवार सहित अमृतसर एयरपोर्ट पर छोड़ने के लिए जा रहा था। इस दौरान जब वह पठानकोट चौक स्थित फ्लाईओवर पर चढ़ने लगे तो उस दौरान ओवरटेक करते हुए तेज रफ्तार हौंडा सिटी कार वरना कार के साथ टकरा कर पलट गई।

    हालांकि गनीमत यह रही कि इस हादसे में दोनों कार सवार सभी सुरक्षित रहे, लेकिन इस हादसे में 7 वर्षीय बच्चे चोटे आई है। जिसे इलाज के लिए निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंचकर जांच में जुट गई। वहीं दूसरी कार सवार महेश ने बताया कि वह मेरठ से अमृतसर जा रहा था कि यह कार चालक पीछे से तेज रफ्तार आया और टक्कर मार दी। इस हादसे के दौरान हैरानी की बात यह है कि इस हादसे में एक चोर मौके का फायदा उठा गया। समीर ने बताया कि हादसे के दौरान कोई उसका मोबाइल फोन चुराकर ले गया। उस मोबाइल में विदेश जाने की टिकट थी।

  • पंजाबः 15 लोगों ने घेरकर युवक पर तेजधार हथियारों से किया हमला

    पंजाबः 15 लोगों ने घेरकर युवक पर तेजधार हथियारों से किया हमला

    लुधियानाः शहर में जीतो मार्केट में युवक 15 लोगों ने तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। इस दौरान घायल युवक को अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां युवक के सिर में करीब 18 टांके लगे है। हालत गंभीर होने के चलते डॉक्टरों ने उसे MRI करवाने को कहा है। मामले की जानकारी देते हुए घायल हरप्रीत सिंह ने बताया कि वह बीती रात अपने घर जा रहा था। इस दौरान उसके पास आए बदमाशों ने उसे घेर लिया। उस पर हमलावरों ने ताबड़तोड़ वार किए। लोगों की भीड़ जमा होती देख बदमाश मारपीट कर धमकियां देते हुए फरार हो गए। फिर खुद ही परिजनों को सूचित किया, जिन्होंने उसे सिविल अस्पताल पहंचाया।

    घायल हरप्रीत ने बताया कि उसके भांजे ऋषि का कुछ लोगों से पैसों का लेन-देने था। उन लोगों ने ऋषि का चांदी का कड़ा अपने पास गिरवी रखा था। 2 दिन पहले वह ऋषि के साथ आरोपियों को पैसे देकर कड़ा वापस लेने गए थे। आरोपियों ने उनसे पैसे ले लिए, लेकिन कड़ा वापस नहीं दिया। जब उनसे कड़ा मांगा तो उन लोगों ने उन पर हमला कर दिया। घायल युवक ने बताया कि इससे पहले भी हमलावारों ने हमला किया था। उस दौरान हमलावरों ने हवाई फायर भी किए थे। उस हमले में भी उसके सिर पर करीब 15 टांके लगे थे। इसकी शिकायत उसने मराडो चौकी में दी थी, लेकिन आरोपियों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब उसने थाना डाबा में शिकायत दी है। मामले में जांच अधिकारी अविनाश राए ने कहा कि हरप्रीत की शिकायत दर्ज कर ली है। मौके से सीसीटीवी इकट्‌ठे कर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।