Blog

  • प्लास्टिक सर्जरी से बचाई गाय की जान, बहुआयामी पशु चिकित्सालय ललड़ी में हुआ सफल ऑपरेशन

    प्लास्टिक सर्जरी से बचाई गाय की जान, बहुआयामी पशु चिकित्सालय ललड़ी में हुआ सफल ऑपरेशन

    ऊना/ सुशील पंडित: हरोली उपमंडल के ललड़ी स्थित बहुआयामी पशु चिकित्सालय में प्लास्टिक सर्जरी चिकित्सीय प्रक्रिया के माध्यम से एक गाय की जान बचाई गई। इस अत्याधुनिक पशु चिकित्सालय में यह एक नई चिकित्सा उपलब्धि शामिल हुई है। गाय का मुंह एक दुर्घटना के दौरान गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गया था जिससे उसका जीवन संकट में आ गया था। बहुआयामी पशु चिकित्सालय के वरिष्ठ पशु चिकित्सक और सर्जन डॉ मनोज शर्मा और उनकी टीम ने गाय के मुह की हड्डियां और मांस की कमी को भरने के लिए अत्याधुनिक चिकित्सा तकनीकों का उपयोग किया। डॉ. मनोज शर्मा ने बताया कि तीन घंटे की कठिन सर्जरी के बाद गाय के मुंह को सामान्य किया गया।

    डॉ मनोज शर्मा ने बताया कि यहां पशुओं की स्वास्थ्य समस्याओं की पहचान और इलाज के लिए अत्याधुनिक तकनीकों का उपयोग किया जा रहा है, जिसमें इलास्टोग्राफी की सुविधा प्रमुख है। इस तकनीक से संभावित बीमारियों का पूर्वानुमान लगाकर समय पर उपचार सुनिश्चित किया जाता है। यह हिमाचल प्रदेश का संभवतः पहला और इकलौता चिकित्सा संस्थान है, जहां पशुधन के लिए इस स्तर की अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध हैं।

    चिकित्सालय ने क्षेत्रवासियों को दी पशु चिकित्सा सेवाओं  में   नई दिशा

    बहुआयामी पशु चिकित्सालय ललड़ी को पशु चिकित्सा सेवाओं के लिए जाना जाता है, जिसे लोग अब “पशु पीजीआई” के नाम से भी जानते हैं। यह चिकित्सालय 2017 में उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री  के अथक प्रयासों से स्थापित हुआ था। यहाँ तैनात निपुण पशु चिकित्सा विशेषज्ञों द्वारा पशुओं को उच्च स्तरीय इलाज दिया जाता है, जिससे इलाके के पशुपालकों को बड़ी राहत मिल रही है।

    बता दें, जिला ऊना के अंब क्षेत्र में एक गाय घास चरते हुए दुर्घटना का शिकार हो गई जिससे उसका मुंह पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। गाय के मालिक ने इस दुखद घटना के बाद कई स्थानों पर इलाज की गुहार लगाई, लेकिन हर जगह निराशा हाथ लगी। अंततः गाय के मालिक ने बहुआयामी पशु चिकित्सालय लालडी के वरिष्ठ डॉ. मनोज शर्मा से फोन बात की और गाय को उपचार के लिए ललड़ी पशु चिकित्सालय पहुंचे। जहां मरीजों की भीड़ देख उनका तनाव बढ़ा, लेकिन डॉ. मनोज शर्मा ने गाय को इमरजेंसी घोषित करते हुए तुरंत सर्जरी करके गाय की जान को बचाया।

  • Punjab News: नहर में मिला अज्ञात का शव, पुलिस जांच में जुटी, देखें वीडियो

    Punjab News: नहर में मिला अज्ञात का शव, पुलिस जांच में जुटी, देखें वीडियो

    पठानकोटः बैराज परियोजना के कार्य के चलते जिले की नहरों में काफी समय से पानी नहीं छोड़ा गया था, जिसके चलते जिले की अधिकतर नहरें सूखी पड़ी थीं। लेकिन आज जब रणजीत सागर बांध से पानी छोड़ा गया तो पानी के बहाव के कारण सुजानपुर के पुल नंबर 5 के पास यूबीडीसी में एक शव बहकर आ गया। स्थानीय लोगों ने शव को पानी से बाहर निकाला और पुलिस को सूचित किया, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की।

    जानकारी देते हुए जांच अधिकारी नरेश कुमार ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि सुजानपुर के पुल नंबर 5 के पास नहर में एक शव मिला है, जिसके चलते जब वे मौके पर पहुंचे तो शव की पहचान नहीं हो पाई। उन्होंने बताया कि शव की जेब से एक मोबाइल फोन मिला है, जिसकी मदद से वारिसों तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने बताया कि फिलहाल शव को 72 घंटे के लिए सिविल अस्पताल के मोर्चरी हाउस में रखवा दिया गया है।

  • Jalandhar News: ग्रेनेड अटैक मामले में DIG Naveen Singla ने दी Shahzad Bhatti को चेतावनी, देखें वीडियो

    Jalandhar News: ग्रेनेड अटैक मामले में DIG Naveen Singla ने दी Shahzad Bhatti को चेतावनी, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: रायपुर में यूट्यूबर रोजर संधू के घर पर ग्रेनेड हमले के मामले में पाकिस्तानी डॉन शहजाद भट्टी द्वारा लगातार सोशल मीडिया के जरिए पुलिस अधिकारियों को लेकर विवादित बयान दिए जा रहे है। हाल ही में शहजाद भट्टी ने एसएपी को लेकर विवादित बयान दिया था, जिसके बाद अब डीएसपी सुरिंदर धोगड़ी को लेकर विवादित बयान दिया है। इस दौरान रोजर संधू द्वारा पाकिस्तान का पता पूछने पर शहजाद भट्टी ने राववपिंडी के घर का पता बताया। इस मामले को लेकर डीआईजी नवीन सिंगला का बड़ा बयान सामने आया है।

    डीआईजी नवीन सिंगला ने कहा ग्रेनेड अटैक मामले में सभी 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। सभी आरोपी ग्रेनेड मुहैया करवाने और पनाह देने के मामले में गिरफ्तार किए गए। अब इसमें जीशान अख्तर और शहजाद भट्टी को गिरफ्तार किया जाना बाकी है। डीआईजी ने कहा कि ग्रेनेड मामले में चार्जशीट फाइल करके सभी को सजा दिलवाई जाएगी। वहीं एसएसपी और डीएसपी पर शहजाद भट्टी द्वारा की गई टिप्पणी को लेकर डीआईजी ने कहा कि विदेश में बैठकर सोशल मीडिया पर टिप्पणी करने से पुलिस प्रशासन को कोई फर्क नहीं पढ़ता। अगर शहजाद भट्टी में हिम्मत है तो वह यहां आकर दिखाए उसके बाद पुलिस उसे बताएंगी कि वह क्या कर सकती है।

    वहीं रावलपिंडी का पता बताने को लेकर डीआईजी ने कहाकि अभी इस पते को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। दरअसल, शहजाद भट्टी बार-बार अपने अलग घर का पता बता रहा है, कभी वह कहता हैकि कनाडा से ऑपरेट करने को लेकर कहता है तो कभी कहीं ओर देश का पता बता रहा है। हाल ही में वह रो- रोकर पंजाब पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई को लेकर वीडियो में कह रहा था कि उसके फॉलोओवर कम होने शुरू हो गए है, वह बर्बाद हो रहा है। वहीं शहजाद भट्टी द्वारा दोबारा से ड्रोन के जरिए ग्रेनेड हमले को लेकर डीआईजी ने कहा कि उसके मंसूबे को कामयाब नहीं होने दिया जाएगा।

  • Jalandhar News: भारी मात्रा में नशीले पदार्थों सहित 3 गिरफ्तार

    Jalandhar News: भारी मात्रा में नशीले पदार्थों सहित 3 गिरफ्तार

    जालंधर, ENS: नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत थाना 8 की उप चौकी फोकल प्वाइंट की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 2 किलो गांजा बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान प्रदीप कुमार, राकेश कुमार और शंगूरी सिंह के रूप में हुई है।

    सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार तीनों आरोपी मकसूदा के रहने वाले है। आरोपियों को कोर्ट में पेश करके पुलिस रिमांड हासिल कर लिया है। हालांकि इस केस को लेकर पुलिस ने चुप्पी साधी हुई है। पुलिस आरोपियों से नशीले पदार्थों को लेकर सख्ती से पूछताछ कर रही है ताकि नशे की सप्लाई की चेन तक पहुंचा जा सके। जल्द पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर प्रेस वार्ता के जरिए खुलासा कर सकती है।

  • Punjab News: दिल दहलाने वाला हादसा, कार और बाइक में टक्कर में 2 की मौत, देखें CCTV

    Punjab News: दिल दहलाने वाला हादसा, कार और बाइक में टक्कर में 2 की मौत, देखें CCTV

    होशियारपुरः जिले के टांडा मार्ग के अधीन आते नैनोवाल वैद में भीषण सड़क हादसे की घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार पेट्रोल पंप के सामने कार और बाइक में भीषण टक्कर हो गई। हादसे में दपंति की मौत हो गई। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

    सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि पति-पत्नी मोटरसाइकिल पर जा रहे हैं और जैसे ही पंप के पास बाइक टर्न करते हैं, तभी सामने से आ रही कार के साथ बाइक की टक्कर हो जाती है। जिसमें बाइक सवार दपंति उछल कर सड़क पर गिरते है। हादसे में दोनों की मौत हो गई। वहीं इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

  • Punjab News: किसानों पीएम मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के खिलाफ किया प्रदर्शन, देखें वीडियो

    Punjab News: किसानों पीएम मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के खिलाफ किया प्रदर्शन, देखें वीडियो

    अमृतसरः जिले के हालगेट के बाहर किसान संगठनों ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला जलाकर विरोध प्रदर्शन किया। बताया जा रहा हैकि अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा भारत पर 27 प्रतिशत ट्रैरिफ लगाए जाने के विरोध में प्रदर्शन किया। इस दौरान अमेरिका की व्यापार नीति के खिलाफ किसानों ने सड़कों पर उतरकर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ रोष जताया।

    दरअसल, पिछले दिनों संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा लुधियाना में एक मीटिंग भी की गई थी और 4 अप्रैल को किसानों को डोनाल्ड ट्रंप और नरेंद्र मोदी का पुतला जलाने के लिए कहा गया था। इसी क्रम में आज अमृतसर के भंडारी पुल से लेकर हालगेट तक किसान संगठनों ने मार्च निकालते हुए हालगेट के बाहर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप का पुतला जलाकर विरोध प्रदर्शन किया।

    इस दौरान किसान नेताओं ने कहा कि भारत सरकार ने अमेरिका के उत्पादों को भारत में लाने की अनुमति दे दी है, जिससे यहां की कृषि और व्यापार बर्बाद हो जाएगा और बड़ी संख्या में बेरोजगारी बढ़ेगी, जिसका वे विरोध कर रहे हैं। किसानों का कहना है कि यदि भारत अमेरिकी कृषि उत्पादों का आयात बढ़ाता है तो भारतीय किसानों को सस्ते अमेरिकी अनाज के कारण भारी नुकसान होगा। अमेरिका के सस्ते उत्पाद भारतीय बाजार में हावी हो जाएंगे। भारतीय किसानों को उचित मूल्य नहीं मिलेगा, जिससे वे कर्ज में फंस सकते हैं और खेती छोड़ने के लिए मजबूर हो सकते हैं। इसी कारण किसान सड़कों पर आकर प्रदर्शन करने को मजबूर हैं।

  • देर तक Laptop के सामने बैठे रहने से होते है कंधें दर्द? जानें कारण और उपाय

    देर तक Laptop के सामने बैठे रहने से होते है कंधें दर्द? जानें कारण और उपाय

    घंटों लैपटॉप के सामने बैठने से कंधों में दर्द होना आज के समय में एक आम समस्या बन गई है, खासकर उनके लिए जो ऑफिस या वर्क फ्रॉम होम के तहत लंबे समय तक कंप्यूटर पर काम करते हैं। आइए जानते हैं इसके मुख्य कारण और इससे बचाव के कुछ असरदार तरीके:

    कंधों में दर्द के मुख्य कारण:

    1. गलत पोस्चर (बैठने की मुद्रा) झुककर या आगे की ओर झुककर बैठना कंधों पर अतिरिक्त दबाव डालता है। 2. लंबे समय तक एक ही मुद्रा में बैठना लगातार बिना ब्रेक लिए बैठने से मांसपेशियां अकड़ जाती हैं। 3. लैपटॉप स्क्रीन की ऊंचाई का गलत होना स्क्रीन बहुत नीचे होने से सिर नीचे झुकता है, जिससे गर्दन और कंधों पर तनाव पड़ता है। 4. असंतुलित वर्कस्टेशन सेटअप जैसे कुर्सी की ऊंचाई और बैक सपोर्ट सही न होना। 5. तनाव और थकान मानसिक तनाव भी मांसपेशियों में जकड़न का कारण बन सकता है।

    बचाव और समाधान के तरीके:

    1. सही पोस्चर अपनाएं पीठ सीधी रखें, कंधे ढीले और आराम की स्थिति में हों। पैरों को ज़मीन पर रखें और घुटनों को 90 डिग्री पर मोड़ा हो। 2. स्क्रीन की ऊँचाई सही रखें लैपटॉप को आई-लेवल पर रखें ताकि गर्दन नीचे न झुके। 3. हर 30-40 मिनट में ब्रेक लें 2-5 मिनट का ब्रेक लें, थोड़ा स्ट्रेचिंग करें या टहलें। 4. एक्सरसाइज और स्ट्रेचिंग करें रोज़ाना 10-15 मिनट कंधों, गर्दन और पीठ की स्ट्रेचिंग करें। जैसे – शोल्डर रोल्स, नेक टिल्ट, आर्म एक्सटेंशन आदि। 5. एर्गोनॉमिक कुर्सी और डेस्क का इस्तेमाल करें कमर को सपोर्ट देने वाली कुर्सी का उपयोग करें। जरूरत हो तो लैपटॉप स्टैंड और एक्सटर्नल कीबोर्ड भी लें। 6. हीट पैड या हल्की मसाज दर्द ज्यादा हो तो गर्म पानी की थैली या मसाज से आराम मिल सकता है। > अगर दर्द बना रहे या और ज्यादा हो जाए, तो फिजियोथेरेपिस्ट से सलाह लेना जरूरी है।
  • Punjab News: सरकारी दफ्तर में रौब जमाती फर्जी महिला SHO गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: सरकारी दफ्तर में रौब जमाती फर्जी महिला SHO गिरफ्तार, देखें वीडियो

    अमृतसरः थाना सिविल लाइन पुलिस को उस समय बड़ी सफलता मिली, जब थाना सिविल की पुलिस ने एक नकली SHO महिला को गिरफ्तार किया। मामले की जानकारी देते हुए डीसीपी लॉ एंड ऑर्डर विजय आलम सिंह ने बताया कि उपरोक्त रंजीत कौर महिला अपने आपको इंस्पेक्टर बताकर एडीसीपी डेवलपमेंट के कार्यालय जाकर अपना रौब जमाने की कोशिश कर रही थी।

    इस दौरान एडीसीपी द्वारा उक्त इंस्पेक्टर का बेल्ट नंबर जानकर इसकी पड़ताल की गई, तो पता चला कि यह नकली पुलिस इंस्पेक्टर है। जिसके बाद उन्होंने थाना सिविल लाइन की पुलिस को सूचित किया और पुलिस मौके पर पहुंचकर इस महिला को पकड़ लिया। इसके बाद इसकी पहचान रंजीत कौर के रूप में हुई, जो कि अमृतसर के प्रताप नगर की रहने वाली है। पुलिस ने बताया कि इसके खिलाफ पहले भी विभिन्न थानों में मामले दर्ज हैं। फिलहाल इसके खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

  • Punjab News: गुरपतवंत पन्नू पर भड़के कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ, देखें वीडियो

    Punjab News: गुरपतवंत पन्नू पर भड़के कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ, देखें वीडियो

    अमृतसरः विदेश में बैठे खालिस्तान समर्थक गुरपतवंत सिंह पन्नू द्वारा बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर को लेकर की गई टिप्पणी का मामला लगातार गरमाया हुआ है। वहीं बाबा साहेब के बारे में पन्नू द्वारा की गई टिप्पणी को लेकर लेकर कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ भड़क गए और उन्होंने पन्नू पर जमकर भड़ास निकाली। कैबिनेट मंत्री ने पन्नू को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर उसमें हिम्मत है, तो वह खुद पंजाब आकर दिखाए। छिपकर बयान देने से वह पंजाब और भारत की भाईचारे की साझा को ठेस नहीं पहुंचा सकता। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब ने भारत को संविधान दिया है और महिलाओं को जीने का अधिकार दिया है।

    लोग इस संवैधानिक प्रणाली के साथ अपने हकों का लाभ उठाते हैं, लेकिन गुरपतवंत सिंह पन्नू जैसे फिरकापरस्त लोग जान-बूझकर हमारी एकता और अखंडता को तोड़ने की कोशिश करते हैं, उनके मनसूबे कभी भी सफल नहीं होंगे। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि ऐसी फोकिया धमकियों से डरने के बिना हम पूरी आप सरकार के प्रतिनिधियों के साथ 14 अप्रैल को बाबा साहिब की प्रतिमा पर नतमस्तक होंगे। इस दौरान उन्होंने लोगों से अपील है कि वे सभी पंजाबवासी ऐसी धमकियों का मुंहतोड़ जवाब देते हुए निडरता से बाबा साहेब का जन्मदिन मनाएं।

  • दूसरों पर इल्जाम लगाने से पहले अपने घोटालों को न भूलें अनुराग: रायजादा

    दूसरों पर इल्जाम लगाने से पहले अपने घोटालों को न भूलें अनुराग: रायजादा

    ऊना/ सुशील पंडित : लोकसभा में वक्फ बिल पर चर्चा के दौरान सांसद अनुराग ठाकुर की ओर से कांग्रेस नेताओं पर दिए गए बयान को ऊना सदर के पूर्व विधायक सतपाल रायजादा ने निंदनीय करार दिया है। शुक्रवार को ऊना से जारी ब्यान में रायजादा ने कहा कि वक्फ बिल पर लोकसभा में चर्चा के दौरान सांसद अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं पर वक्फ की जमीन हड़पने के आरोप लगाए हैं, जो कि निराधार हैं। रायजादा ने कहा कि भाजपा का पुराना रिवाज किसी पर भी इल्जाम लगाकर बदनाम करना है, इसमें अनुराग ठाकुर भी पुरी तरह से निपुण हो गए हैं।

    उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता ने अनुराग ठाकुर को लोकसभा में हिमाचल के हितों की परैवी के लिए भेजा था, लेकिन अनुराग ठाकुर अपना ज्यादातर समय कांग्रेस को कोसने में व्यर्थ कर रहे हैं। हिमाचल का केंद्र में फंसे लाने में कोई दिलचस्पी अनुराग ठाकुर नहीं दिखा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अनुराग ठाकुर को दूसरों पर इल्जाम लगाने से पहले अपने गिरेवान में झांकना चाहिए। रायजादा ने कहा कि अनुराग ठाकुर ये न भूले कि उन व उनके पिता पर धर्मशाला में करोड़ो रुपये जमीन घोटाले के भी आरोप लगे हैं। पिता व पुत्र ने मिलकर तत्कालीन सरकार को 100 करोड़ का चूना लगाया था। जमीन स्टेडियम के लिए लीज पर ली थी और उसकी जगह रेस्टारेंट बनाया गया था।

    रायजादा ने कहा कि हिमाचल में आई  आपदा के समय में भारी जानमाल का नुकसान हुआ, लेकिन भाजपा के सांसद अनुराग ठाकुर ने हिमाचल की कोई बाद केंद्र में नहीं उठाई। लोकसभा में प्रदेश के सांसद हिमाचल की बात रखने में नाकाम रहे। आपदा का पैसा तक दिलवाने में नाकाम रहे। अनुराग ठाकुर मंत्री नहीं बन पाए हैं, इसलिए शायद  वह कांग्रेस के बड़े नेताओं पर टिप्पणी कर सुर्खिया बटोरना चाह रहे हैं। अनुराग ठाकुर कांग्रेस नेताओं पर की गई टिप्पणी को लेकर जल्द माफी मांगे।