Blog

  • बेटे के जन्म दिन पर बददी के सुमित ने 64वीं बार दिया रक्त

    मेरा रक्त देश मेें किसी के काम आ जाए यही मेरी साधना

    रक्त का कोई विकल्प नहीं इसलिए मैने बनाया मिशन

    बददी/ सचिन बैंसल: बददी में एक युवा ने रक्तदान को अपना जीवन बना लिया है। अपने बेटे के जन्म दिन पर सुमित शर्मा ने लगातार रक्तदान करके एक रिकार्ड कायम किया है। उन्होने कहा कि हमारा जीवन तभी सार्थक है जब यह दूसरों के काम आए। सुमित शर्मा ने कहा कि आज मेरे पुत्र समर्थ के जन्मदिन पर शिरडी में जीवन का 64वाँ रक्तदान करने का सूअवसर मिला, एवं साल में 4 बार रक्तदान करने का प्रण भी पूरा हुआ। रक्तदान करना हमेशा एक सुखद अनुभव देता है, एवं मन व चित प्रफुल्लित हो जाता है।।  रक्तदान जीवनदान है। हमारे द्वारा किया गया रक्तदान कई जिंदगियों को बचाता है। इस बात का अहसास हमें तब होता है जब हमारा कोई अपना खून के लिए जिंदगी और मौत के बीच जूझता है। उस वक्त हम नींद से जागते हैं और उसे बचाने के लिए खून के इंतजाम की जद्दोजहद करते हैं।   आज के इस वैश्विक महामारी में रक्त की ज़रूरत कही ना कही किसी ना किसी को पड़ती ही रह सकती है।।  अनायास दुर्घटना या बीमारी का शिकार हममें से कोई भी हो सकता है। आज हम सभी शिक्षत व सभ्य समाज के नागरिक है, जो केवल अपनी नहीं बल्कि दूसरों की भलाई के लिए भी सोचते हैं तो क्यों नहीं हम रक्तदान के पुनीत कार्य में अपना सहयोग प्रदान करें और लोगों को जीवनदान दें। आज कल आपका दिया एक यूनिट रक्त एक साथ कई लोगों को अलग अलग रूप में दिया जा सकता है। उन्होने लोगों से आहवान किया वो भी 18 से 60 आयु में साल बार रक्त देने में स्वेच्छा से आगे आएं।

  • जालंधरः Dhillon Resort में हुए गोलीकांड में एक की मौत दूसरा घायल!

    जालंधर, ENS: महानगर के Dhillon Resort को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। मिली जानकारी के मुताबिक Dhillon Resort में आज पार्टी के दौरान गोली चलने की सूचना मिली है। मिली जानकारी के मुताबिक इस घटना के दौरान 2 व्यक्ति गोली लगने से घायल हो गए है। जिन्हें उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। सूत्रों के अनुसार दलजीत सिंह नामक व्यक्ति को जौहल अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। जहां घायल दिलजीत की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि दलजीत की छाती पर गोली लगी थी।

    गोली चलने की पुष्टि थाना रामा मंडी के प्रभारी ने की है। हालांकि इस दौरान व्यक्ति के घायल होने के बारे में उन्होंने कोई ज्यादा जानकारी नहीं दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

    बताया जा रहा है कि रिसोर्ट में बच्चों की बर्थडे पार्टी चल रही थी। इसी दौरान रिश्तेदारों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। रिश्तेदारों में आपसी विवाद इतना बढ़ गया कि एक व्यक्ति द्वारा गोली चलाई गई। जिसकी अस्पताल में उपचार दौरान मौत हो गई।

  • जालंधरः Dhillon Resort में चली गोली

    जालंधर, ENS: महानगर के Dhillon Resort को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। मिली जानकारी के मुताबिक Dhillon Resort में आज पार्टी के दौरान गोली चलने की सूचना मिली है। 

    सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इस घटना के दौरान 2 व्यक्ति गोली लगने से घायल हो गए है। जिस उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। सूत्रों के अनुसार दलजीत सिंह नामक व्यक्ति की गोली लगने से मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि दलजीत की छाती पर गोली लगी थी।

    वहीं बताया जा रहा है कि Resort का मालिक घटनास्थल से फरार हो गया है। गोली चलने की पुष्टि थाना रामा मंडी के प्रभारी ने की है। हालांकि इस दौरान व्यक्ति के घायल होने के बारे में उन्होंने कोई ज्यादा जानकारी नहीं दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

  • आशा वर्कर को सरकारी कर्मचारी घोषित किया जाए-दया ठाकुर

    11 को दिल्ली रैली में भाग लेंगी जिला सोलन की आशा वर्कर

    बददी में जिला महासचिव ने दी धरने प्रदर्शन की जानकारी


    बददी/ सचिन बैंसल: अपनी मांगो को लेकर जिला सोलन , नालागढ़ उपमंडल व बददी से भारी संख्या में आशा वर्कर दिल्ली के जंतर मंतर में होने वाली 11 दिसंबर की रैली में भाग लेंगे। यह बात बददी में पत्रकारों को संबोधित करते हुए आशा वर्कर संघ जिला सोलन की महासचिव दया ठाकुर ने बताया कि उनकी प्रमुख मांगो में यही है कि आशा कार्यकर्ता को सरकारी कर्मचारी घोषित किया जाए और उसे न्यूनतम वेतन दिया जाए। उन्होने कहा कि ठंड हो गर्मी, धूप हो या बरसात आशा वर्कर के माध्यम से ही प्रदेश और देश का हर सर्वे होता या सरकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाया जाता है। न तो हमारे पास साधन होता है और न ही कोई सरकारी सुविधा लेकिन फिर भी हम अपना काम मेहनत व लगन से करते हैं और उसी से देश आगे बढ़ता है। उन्होने कहा कि 11 दिसंबर को पूरे भारत से आशा वर्कर दिल्ली पहुंच कर जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन करेगे और रैली निकालेंगे। इस संदर्भ में हुई बैठक में दया ठाकुर जिला जनरल सेक्रेटरी जिला सोलन के अलावा आशा कार्यकर्ता संघ गुरुचरणी, यशोदा, सीमा, मीता, मनजीत, मनजीत, कमलेश कुमारी, सीमा, सरल, सुमन, संध्या, संदीप, कुलविंदर, रामसर सेक्टर से शीला, मीरा नीतू, नीलम, सोनी, चेना, बेबी, किरण बाला, जोघों सेक्टर से जमुना सीता, गुरविंदर, शकुंतला, नीलम, सरिता, मनजीत, ममता, चरणजीत, संतोष, कविता  इत्यादि आशा कार्यकर्ता उपस्थिति रही।

  • चढ़तगढ में  मनाया जाएगा मानवाधिकार दिवस

    चढ़तगढ में  मनाया जाएगा मानवाधिकार दिवस

    एडीसी महेंद्र पाल गुर्जर होंगे मुख्य अतिथि 
    ऊना/सुशील पंडित: विश्व मानवाधिकार दिवस के उपलक्ष्य में जिला स्तरीय जन चेतना समारोह का आयोजन आश्रय पुरोधा केंद्र चढ़तगढ़ में 10 दिसंबर को मनाया जाएगा। यह जानकारी मानवाधिकार संघ के अध्यक्ष एडवोकेट सुरेश  एरी ने दी । उन्होंने बताया कि मानवाधिकार  सरंक्षण प्रकोष्ठ एवम कल्याण परिसंघ द्वारा जिला स्तरीय मानवाधिकार दिवस का जन चेतना समारोह 10 दिसंबर को सुबह 11 बजे होगा। समारोह में एडीसी ऊना महेंद्र पाल गुर्जर मुख्य अतिथि होंगे।ओर मंगत राम एरी समारोह की अध्यक्षता करेंगे। समाजसेवी आभा बतरा व अतुल दधिच अनिल वशिठ मुख्य तौर से उपस्थित रहेंगे। उन्होंने बताया की बर्ष 2006 से जिला मानवा धिकार संघ आमजन की सेवा में तत्पर है। समाज के अनेकों मामला का निपटारा अब तक किया गया है। बर्ष 2010 में संस्था ने विशेष बच्चो के सर्वांगीण विकास के लिए आश्रय संस्थान देहला में खोला है। जिसमे मौजूदा समय में 83 बच्चे शिक्षा ग्रहण कर रहें हैं। बही गांव चढ़तगढ़ में आश्रय पुरोधा का निर्माण किया गया है व विकास कार्य निर्माण कार्य प्रगति पर है जो कि वरिष्ठ नागरिक, घायलों, लावरिसो व असहाय लोगों का सहारा बना हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक व जन सहयोग से निष्काम कार्य को आगे बढ़ाया जा रहा है।
  • ਪੰਜਾਬ : ਨਸ਼ੇ ‘ਚ ਧੁੱਤ ਗੱਡੀ ਸਵਾਰ ਨੇ ਵਿਅਕਤੀ ਨੂੰ ਬੁਰੀ ਤਰ੍ਹਾਂ ਕੁਚਲਿਆ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ : ਕੱਲ ਦੇਰ ਰਾਤ ਜੰਡਿਆਲਾ ਗੁਰੂ ਵਿਖੇ ਸ਼ਰਾਬ ਦੇ ਨਸ਼ੇ ਵਿੱਚ ਧੁੱਤ ਇੱਕ ਗੱਡੀ ਸਵਾਰ ਵੱਲੋਂ ਇੱਕ ਵਿਅਕਤੀ ਨੂੰ ਬੁਰੀ ਤਰ੍ਹਾਂ ਕੁਚਲਿਆ ਗਿਆ। ਜਿਸ ਨਾਲ ਉਹ ਵਿਅਕਤੀ ਗੰਭੀਰ ਰੂਪ ਜਖਮੀ ਹੋ ਗਿਆ। ਉਸ ਨੂੰ ਇੱਕ ਨਿੱਜੀ ਹਸਪਤਾਲ ਵਿੱਚ ਦਾਖਿਲ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦੇ ਹੋਏ ਥਾਣਾ ਜੰਡਿਆਲਾ ਗੁਰੂ ਦੇ ਪੁਲਿਸ ਅਧਿਕਾਰੀ ਮੁਖਤਿਆਰ ਸਿੰਘ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਇਹ ਸ਼ਰਾਬ ਦੇ ਨਸ਼ੇ ਦੇ ਵਿੱਚ ਸਵਾਰ ਵਿਅਕਤੀ ਦਾ ਨਾਂ ਅਰਸ਼ਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ ਹੈ ਜੋ ਕਿ ਤਰਨਤਾਰਨ ਦਾ ਰਹਿਣ ਵਾਲਾ ਹੈ।

    ਪੁਲਿਸ ਅਧਿਕਾਰੀ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਇਸ ਵਲੋਂ ਲੜਕੇ ਨੂੰ ਬੁਰੀ ਤਰਹਾਂ ਘਸੀੜਦੇ ਹੋਏ ਅੱਗੇ ਖੜੀਆਂ 3 ਹੋਰ ਐਟੀਵਾ ਗੱਡੀਆਂ ਵਿੱਚ ਵੀ ਆਪਣੀ ਕਾਰ ਨੂੰ ਮਾਰਿਆ। ਜਿਸ ਦੇ ਨਾਲ ਉਹ ਐਕਟੀਵਾ ਵੀ ਬੁਰੀ ਤਰ੍ਹਾਂ ਟੁੱਟ ਗਈ। ਪੁਲਿਸ ਅਧਿਕਾਰੀ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਅਸੀਂ ਮੌਕੇ ਤੋਂ ਹੀ ਅਰਸ਼ਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ ਉਰਫ ਕਾਲਾ ਨੂੰ ਕਾਬੂ ਕਰ ਲਿਆ ਹੈ। ਉਹਨਾਂ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਇਸ ਦੇ ਖਿਲਾਫ ਪਹਿਲਾਂ ਵੀ ਐਨਡੀਪੀਸੀ ਐਕਟ ਦੇ ਮਾਮਲੇ ਦਰਜ ਹਨ। ਉਸ ਦੇ ਖਿਲਾਫ ਅਸੀਂ ਮਾਮਲਾ ਦਰਜ ਕਰਕੇ ਮਾਨਯੋਗ ਅਦਾਲਤ ਵਿੱਚ ਪੇਸ਼ ਕਰ ਇਸ ਦਾ ਰਿਮਾਂਡ ਹਾਸਲ ਕਰਾਂਗੇ, ਤਾਂ ਕਿ ਹੋਰ ਵੀ ਖੁਲਾਸੇ ਹੋਣ ਦੀ ਸੰਭਾਵਨਾ ਹੈ।

  • भारतीय जनता पार्टी कांग्रेस की झूठी गारंटियों के खिलाफ 11 दिसंबर को करेगी धरना प्रदर्शन: विनय शर्मा

    ऊना/सुशील पंडित: भारतीय जनता पार्टी जिला ऊना कांग्रेस की झूठी गारंटियों, बिगड़ती कानून व्यवस्था व शिक्षण संस्थान के बंद करने के खिलाफ 11 दिसंबर को धरना प्रदर्शन करेगी। जिला भजापा के प्रवक्ता विनय शर्मा ने बताया कि सोमवार सुबह 10 बजे एमसी पार्क ऊना के  काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एकत्रित होकर धरना प्रदर्शन में हिस्सा लेंगे। विनय शर्मा ने बताया कि प्रदर्शन में मुख्य वक्ता के रूप में राज्य सभा सांसद इंदु गोस्वामी रहेंगी। इसके अलावा ऊना सदर के विधायक व पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती, पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर, जिला भाजपा अध्यक्ष बलवीर चौधरी, पूर्व प्रदेश प्रवक्ता प्रो. राम कुमार, भाजपा प्रदेश सचिव व पूर्व विधायक राजेश ठाकुर उपस्थित रहेंगे। इसके अलावा प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र से काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थिति दर्ज करवाकर प्रदेश की कांग्रेस सरकार के खिलाफ हल्ला बोलेंगे। जिला प्रवक्ता विनय शर्मा ने आरोप लगाया कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार का एक वर्ष का कार्यकाल पूरी तरह से निराशाजनक रहा है। एक वर्ष में प्रदेश की जनता को नाकामियों व विफलताओं के अलावा कुछ हासिल नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने सत्ता हासिल करने के लिए जनता से झूठे वायदे किए और झूठी गारंटियों के दम पर सत्ता पर काबिज हुए। प्रदेश की कांग्रेस सरकार अपना एक वर्ष का कार्यकाल पूरा करने वाली है, लेकिन जनता को गारंटी के नाम पर केवल विश्वासघात मिला है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा इसे काले दिवस के रूप में मनाएगी और समस्त कार्यकर्ताओं के साथ जिला मुख्यालय पर कांग्रेस की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेगी।
  • सेना करणी हत्याकांड मामले में 5 दिन बाद हुई पहली गिरफ्तारी

    नई दिल्ली : श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी हत्याकांड में पुलिस ने पहली गिरफ्तारी की है। पुलिस कमिश्नर बीजू जॉर्ज जोसेफ ने बताया कि गोगामेड़ी हत्याकांड के साजिशकर्ताओं में शामिल एक आरोपी रामवीर को अरेस्ट किया है उन्होंने बताया कि आरोपी रामवीर ने ही नितिन फौजी के लिए जयपुर में सारे इंतजाम किए थे 5 दिसंबर को सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की 2 शूटर्स नितिन फौजी और रोहित राठौड़ ने श्याम नगर स्थित उनके निवास स्थान पर अंधाधुंध फायरिंग कर हत्या की थी नितिन फौजी के लिए आरोपी रामवीर ने ही जयपुर में पूरे इंतजाम किए थे

    अतिरिक्त पुलिस आयुक्त कैलाश चन्द्र बिश्नोई ने बताया कि आरोपी रामवीर शूटर नितिन फौजी का घनिष्ठ दोस्त है पुलिस ने बताया कि रामवीर सिंह और नितिन फौजी के गांव आसपास हैं रामवीर हरियाणा के महेंद्रगढ़ के गांव सुरेती पिलानियां का रहने वाला हैदोनों 12वीं कक्षा में एक ही स्कूल में पढ़ते थे12वीं पास करने के बाद नितिन फौजी साल 2019-20 में सेना में भर्ती हो गया वहीं रामवीर ने जयपुर के मानसरोवर स्थित विल्फ्रेड कॉलेज से वर्ष 2017 से 2020 तक बीएससी और वर्ष 2021 से 2023 में विवेक पीजी जयपुर से एमएएससी कीरामवीर अप्रैल 2023 में एमएससी का आखिरी एग्जाम देने के बाद गांव चला गया था, जबकि नितिन फौजी छुट्टी आया हुआ था

  • विकसित भारत संकल्प यात्रा का जखेड़ा में सांसद डॉ सिकंदर कुमार व विधायक सत्ती ने किया स्वागत

    ऊना/सुशील पंडित: विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान शनिवार सुबह ऊना विधानसभा क्षेत्र के जखेड़ा गांव में राज्यसभा सांसद डॉ सिकंदर कुमार और विधायक सतपाल सिंह सत्ती की मौजूदगी में यात्रा का स्वागत किया गया। इस मौके पर ग्राम पंचायत के प्रधान और अन्य सदस्य भी मौजूद रहे। संकल्प यात्रा के दौरान राज्यसभा सांसद डॉ सिकंदर कुमार और विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने ग्रामीणों को संबोधित किया। राज्यसभा सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा जनता को दी गई हर गारंटी पूरी की गई है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सशक्त नेतृत्व में भारत जहां आर्थिक रूप से मजबूत हुआ है वहीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की साख पहले से कहीं ज्यादा बढ़ी है। उन्होंने ग्रामीणों को भारत को विकसित बनाने में सहभागिता दर्ज करने की शपथ भी दिलाई। साथी उन्होंने केंद्र सरकार की उन महत्वाकांक्षी योजनाओं की जानकारी लोगों से साझा की जिनके बलबूते आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को सशक्त किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि देश ने कोरोनावायरस जैसा विकट समय भी देखा लेकिन उसे समय से लेकर आज दिन तक देश के 80 करोड लोगों को निशुल्क राशन दिया जा रहा है और अब इसे आने वाले 5 सालों के लिए और बढ़ा दिया गया है। इस यात्रा में विशेष रूप से मंडल अध्यक्ष हरपाल सिंह गिल ,पूर्व जिला अध्यक्ष बलबीर बग्गा, जिला परिषद अध्यक्ष नीलम कुमारी, मंडल महामंत्री महिंद्र छिब्बर वा  यात्रा के संयोजक विजय शर्मा और भाजपा कार्यकर्ता विशेष रूप से उपस्थित रहे।
  • बंगाणा में रोड सेफ्टी क्लब की बैठक सम्पन्न, रोड़ सेफ्टी ने फ्री लगाया स्वास्थ्य शिविर 

    बंगाणा में करीव 60 लोगों का हुआ फ्री चैकअप


    एएसआई रविन्द्र ने पढ़ाया यातायात नियमों का पाठ


    ऊना/सुशील पंडित: उपमण्डल बंगाणा के थाना बंगाणा की रोड़ सेफ्टी बैठक बंगाणा पंचायत घर में सम्पन्न हुई। जिसकी अध्यक्षता एएसआई रविन्द्र कुमार ने की। बहीं स्थानीय पंचायत प्रधान विजय शर्मा,उपप्रधान अजय शर्मा, कांस्टेबल राजेश कुमार,रणबीर सिंह व ट्रैफिक इंचार्ज जसबीर सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में यातायात नियमों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। टैक्सी स्टैंड बंगाणा के चालकों व वाज़ार के दुकानदारों, अन्य गणमान्य लोगों को यातायात नियमों बारे जागरूक किया। एएसआई रविन्द्र कुमार ने दो पहिया वाहनों अन्य गाड़ियों को उचित स्थल पर पार्किंग करने की हिदायत दी। ताकि बाजार में जाम की स्थिति उत्पन न हो। बहीं दो पहिया वाहन बाहन चालकों को हैलमेट लगाने की हिदायत दी। और सभी बाहन चालकों को स्पीड लिमिट के साथ चलना ओर हर यातायात नियमों के पालन करने के आदेश दिए। ताकि सड़क दुर्घटनाओं में अंकुश लगाया जा सके। 


    बंगाणा पंचायत घर मे रोड़ सेफ्टी क्लब द्वारा स्वास्थ्य कैम्प भी लगाया गया। जिसमें बाजार एवं चालकों सहित 60 से ज्यादा लोगो ने फ्री स्वस्थ्य सुविधा ली। इस स्वास्थ्य शिविर में रक्तचाप आंखों का चैकअप व अन्य स्वास्थ्य सुविधाएं फ्री रही। स्थानीय प्रधान विजय शर्मा ने बंगाणा पुलिस अधिकारीयों व रोड़ सेफ्टी क्लब के सदस्यों का अभिनन्दन करते हुए कहा कि जनता को जागरूक करने के लिए ऐसे शिविरों का होना जरूरी है। ताकि जनता और खास कर युवा वर्ग यातायात नियमों के बारे जागरूक हो सके । विजय शर्मा ने कहा कि आज का युवा नशे के साथ साथ यातयात नियमों की धज्जियां उड़ा कर जीवन को खराब कर रहा है। इसलिए अगर हर माह पुलिस प्रशासन द्वारा ऐसे आयोजन ओर स्वास्थ्य शिविर लगाए जाएं। तो जनता को फ्री स्वस्थ्य सुविधायों सहित यातायात नियमों की जानकारी भी मिलती रहेगी। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से डॉ पारुल शर्मा,डॉ निधि, डॉ करिश्मा,रमेश कुमार,राजेश शर्मा, तरुण कुमार व अन्य करीब 90 लोगों ने भाग लिया।