जालंधरः Dhillon Resort में चली गोली

जालंधर, ENS: महानगर के Dhillon Resort को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। मिली जानकारी के मुताबिक Dhillon Resort में आज पार्टी के दौरान गोली चलने की सूचना मिली है। 

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इस घटना के दौरान 2 व्यक्ति गोली लगने से घायल हो गए है। जिस उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। सूत्रों के अनुसार दलजीत सिंह नामक व्यक्ति की गोली लगने से मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि दलजीत की छाती पर गोली लगी थी।

वहीं बताया जा रहा है कि Resort का मालिक घटनास्थल से फरार हो गया है। गोली चलने की पुष्टि थाना रामा मंडी के प्रभारी ने की है। हालांकि इस दौरान व्यक्ति के घायल होने के बारे में उन्होंने कोई ज्यादा जानकारी नहीं दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *