Blog

  • President के Hotel के बाहर विस्‍फोट, 1 की मौत, 7 घायल

    President के Hotel के बाहर विस्‍फोट, 1 की मौत, 7 घायल

    नई दिल्ली : अमेरिका के न्यू ओर्लियंस में हुए आतंकी हमले के बाद अब ट्रंप के होटल के बार हुए विस्फोट से हड़कंप मच गया है।अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप की लास वेगास स्थित ट्रंप इंटरनेशनल होटल के बाहर टेस्‍ला साइबरट्रक में विस्‍फोट हो गया है।  विस्‍फोट और फिर साइबरट्रक में आग लगने से 1 व्‍यक्ति की मौत हो गई, वहीं 7 लोग घायल हो गए है।

    यह ट्रक एलन मस्क की कंपनी का है, जिनको ट्रंप ने अपनी सरकार में महत्वपूर्ण पद के लिए नामित किया है। लास वेगास के शेरिफ केविन मैकमैहिल ने मीडिया को बताया, “बड़े विस्फोट” को अंजाम देने से पहले एक इलेक्ट्रिक वाहन ट्रम्प इंटरनेशनल होटल के कांच वाले गेट तक पहुंच गया।

    होटल के प्रवेश द्वार पर खड़ा स्टेनलेस स्टील ट्रक अचानक आग की लपटों में घिर गया, उसके बाद उसमें छोटे-2 कई विस्फोट हुए जो आतिशबाजी की तरह दिखाई दे रहा था। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने पूरे इलाके को खाली करा लिया है और ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस के अनुसार साइबरट्रक के अंदर एक व्यक्ति मृत पड़ा था” जबकि सात लोगों को चोटें आईं हैं।

  • Jalandhar News: इस इलाके में चली गोली, फाइनेंसर की मौत

    Jalandhar News: इस इलाके में चली गोली, फाइनेंसर की मौत

    जालंधर, ENS: थाना कैंट के अंतर्गत आते न्यू डिफेंस कॉलोनी से बड़ी खबर सामने आई है। जहां फाइनेंसर ने कर्ज से परेशान होकर खुद को लाइसेंसी पिस्टल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान न्यू डिफेंस कॉलोनी निवासी अमरदीप सिंह के रूप में हुई है।

    थाना कैंट की उप चौकी परागपुर के इंचार्ज मदन सिंह ने बताया कि अमरदीप फाइनेंसर था। देर रात उन्हें सूचना मिली की न्यू डिफेंस कॉलोनी में व्यक्ति ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में रखवा दिया है। चौकी इंचार्ज ने बताया कि मृतक की पत्नी के बयान पर 174 की कार्रवाई की जा रही है।

  • Punjab News: आज BJP की अहम बैठक में चुनावी नतीजों और किसानी मुद्दे पर हो सकती है चर्चा

    Punjab News: आज BJP की अहम बैठक में चुनावी नतीजों और किसानी मुद्दे पर हो सकती है चर्चा

    मोहालीः पंजाब में किसान आंदोलन और 5 नगर निगम चुनावों को लेकर मुद्दा गरमाया हुआ है। चुनावी नतीजे सामने आने के बाद भी अभी तक मेयर पद का ऐलान नहीं किया गया। दरअसल, इस बार आप पार्टी के पास बहुमत हासिल ना होने के चलते जोड़तोड़ का सिलसिला चल रहा है।

    वहीं किसान आंदोलन भाजपा के लिए एक बार फिर से बड़ी चुनौती बनता जा रहा है। ऐसे में आज भाजपा की गुजरात के पूर्व सीएम विजय रूपाणी की अध्यक्षता में होने जा रही अहम बैठक में इन मुद्दों पर भी चर्चा हो सकती है। लुधियाना में मेयर पद को लेकर हाल ही में भाजपा ने तय किया था कि वह मेयर पद के लिए किसी को समर्थन नहीं देगी।

    पहले ऐसी चर्चा थी कि भाजपा और कांग्रेस मिलकर लुधियाना में मेयर बना सकते हैं। हालांकि इसके बाद भाजपा ने तुरंत कहा कि हमारा लक्ष्य कांग्रेस मुक्त भारत है। ऐसे में कांग्रेस से समझौते की कोई बात नहीं चल रही है। साथ ही विपक्ष में बैठेगी। इस चुनाव में भाजपा को कई जगहों पर अच्छी सफलता मिली है।

    भाजपा ने लुधियाना में 19, अमृतसर में 9, जालंधर में 19, फगवाड़ा में 5, पटियाला में 4 सीटें जीती हैं। वहीं किसानी आंदोलन की बात करें तो पिछले दिनों पंजाब बंद के दौरान जब किसान नेता सरवन सिंह पंधेर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे, तो उन्होंने कहा था कि भाजपा नेताओं का घेराव किया जाना चाहिए। किसानों का कहना है कि सरकार को हमसे बात करनी चाहिए।

     

  • Punjab, Delhi, Haryana समेत कई राज्यों में कड़ाके की सर्दी का Alert जारी, बारिश- बर्फबारी की चेतावनी

    Punjab, Delhi, Haryana समेत कई राज्यों में कड़ाके की सर्दी का Alert जारी, बारिश- बर्फबारी की चेतावनी

    नई दिल्ली : नए साल में सर्दी ने जोर पकड़ लिया है। अगले 24 घंटे के दौरान इन राज्यों के तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। यानी अगले दो दिन यहां पर कोल्ड डे की स्थिति बनी रहेगी। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, मध्य प्रदेश, राजस्थान और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में कड़ाके की सर्दी पड़ेगी।

    मौसम विभाग के अनुसार पंजाब के अलग-अलग इलाकों में देर रात और सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। इसके साथ ही हरियाणा-चंडीगढ़, ओडिशा, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में तीन जनवरी तक घना कोहरा पड़ सकता है। असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा 06 जनवरी तक घना कोहरा छाए रहने की चेतावनी जारी की गई है

    राजस्थान में भी ठंड बढ़ गई है, जिससे दैनिक जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। आईएमडी के अनुसार, जयपुर में बुधवार सुबह 8:30 बजे तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि बीकानेर और चुरू में तापमान क्रमश: 7 डिग्री सेल्सियस और 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जम्मू-कश्मीर में भीषण ठंड जारी है और कई इलाकों में तापमान शून्य से नीचे चला गया है। ठंड के कारण डल झील की सतह जम गई।

  • आज का राशिफल, 2 जनवरी 2025

    आज का राशिफल, 2 जनवरी 2025

    आज पौष शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि और गुरुवार का दिन है। तृतीया तिथि आज रात 1 बजकर 9 मिनट तक रहेगी।  साथ ही आज रात 11 बजकर 11 मिनट तक श्रवण नक्षत्र रहेगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 02 जनवरी 2025 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। आज दोपहर 2 बजकर 58 मिनट तक हर्षण योग रहेगा।

    मेष राशि- आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आप किसी काम को लेकर उत्साहित होंगे, काम आसानी से व समय से पूरा हो जाएगा। आपके आय के नए रास्ते बनेंगे, आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। आज साहित्य के क्षेत्र में आपका रुझान रहेगा। किसी महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट में आपको जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा, जो आगे सफलता के लिए मददगार साबित होगा। आज कुछ ऐसे विचार आ सकते हैं जो वाकई जबरदस्त होगे। छात्र अपना अधिकतर समय सोशल मीडिया में बिताएंगे, जिससे पढ़ाई में कम मन लगेगा।

    वृष राशि-आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहने वाला है। आपको किसी से दूरसंचार से शुभ सूचना मिल सकती है, घर में ख़ुशी का माहौल बनेगा। स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आज के दिन आप कुछ नया करने की कोशिश कर सकते है आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे। कुछ निजी मामलों में थोड़ा भावुक हो सकते हैं। शिक्षक आज किसी मीटिंग में शामिल होंगे। आज बड़ों से कुछ नया सीखने को मिलेगा, जो आगे चलकर आपके काम आयेगा।

    मिथुन राशि– आज का दिन बढ़िया रहने वाला है। व्यापार में रुकी हुई योजनाओं को शुरू करने से आपकी व्यस्तता बढ़ी रहेगी। नौकरी कर रहे लोगों को आज दिए गए काम को समय पर पूरा करना होगा। लवमेट के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जाएंगे और एक-दूसरे को अधिक जानने का मौका मिलेगा। आज किसी करीबी से आपकी मुलाकात हो सकती है। आप अपने होशियारी और प्रभाव का उपयोग घरेलू मुद्दों को हल करने के लिए करेंगे।

    कर्क राशि- आज परिवारजन आपसी सामंजस्य द्वारा घर की किसी समस्या का समाधान निकालने में सफल रहेंगे। आप अपने दोस्तों के साथ कहीं घूमने की प्लानिंग बनायेंगे। सेहत के लिए मॉर्निंग वाक आपके लिए फायदेमंद होगा इससे आपको ताजगी महसूस होगी। परिवार वालों के साथ कहीं घूमने जाने की योजना बनाएंगे, सभी लोग काफी खुश नजर आएंगे। आप अपने रुके हुए काम को भी पूरा करेंगे। इस राशि के व्यवसाय कर रहे लोग आगे बढ़ने में कामयाब रहेंगे। नौकरी कर रहे लोगों को नई नौकरी का ऑफर आएगा।

    सिंह राशि-  आज बेवजह की उलझन से दूर होकर आप किसी मंदिर या धार्मिक स्थल पर अपना खाली समय बिताएंगे। यात्रा पर भी जाने के योग बन रहे हैं, यह यात्रा आपके लिए सुखद रहेगी। आज खाली समय में अपनी अच्छाइयों और कमियों के बारे में विचार करेंगे। अगर आपको लगता है कि आप किसी दुविधा में हैं, तो अपने लिए वक्त निकाले और अपने व्यक्तित्व का आकलन करें। मित्रों के साथ कुछ समय बिताएंगे, जिससे आपकी पुरानी यादें ताजा होंगी।

    कन्या राशि- आज का दिन आपके लिए बदलाव से भरा रहने वाला है। जो लोग पैतृक व्यवसाय कर रहे हैं व्यवसाय में कुछ बदलाव के लिए बड़े भाई से बातचीत करेंगे। आज पड़ोस में हो रहे भजन, कीर्तन में सपरिवार सम्मिलित होंगे। आपकी वाणी में मधुरता का भाव रहेगा। राजनीति में सफलता प्राप्त होगी, सभा को संबोधित करने का मौका मिलेगा। छात्रों को प्रतियोगी परीक्षा का बेहतर परिणाम मिलेगा। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन अच्छा रहने वाला है।सआज काम में सफलता मिलेगी।

    तुला राशि- छात्र छात्राओं को अपने काम को कल पर नहीं टालना चाहिए, आपको जब भी समय मिले अपने काम को पूरा कर ले। कुछ नए विषयों में आपकी रुचि बढ़ेगी, जिसमें गुरुजनों का साथ मिलेगा। मित्रों की सहायता से आपको आय के साधन मिलेंगे, जिनसे आप लाभ कमाने में कामयाब रहेंगे। आज आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। किसी रिश्तेदार के घर दावत पर जाएंगे, जहां सभी लोग एंजॉय करते हुए नजर आएंगे। इस राशि के जो लोग सोशल साइट्स के काम से जुड़े हैं, उनकी जान-पहचान किसी ऐसे व्यक्ति से होगी जो उनको काफी लाभ पहुंचाएगा।

    वृश्चिक राशि- आज रुके हुए धन का आगमन होगा। आपको वाहन सुख मिलेगा। आप अपने सभी खर्चों को पूरा करने में सक्षम रहेंगे। आप किसी बड़े बिजनेस ग्रुप से साझेदारी करने पर विचार करेंगे। छात्रों के लिए आज का दिन सफलता दिलाने वाला होगा। लवमेट से उपहार मिलेगा, जिससे पूरे दिन आपका मन प्रसन्न रहेगा।आज का दिन आपके लिये ठीक-ठाक रहेगा। बच्चों के सपनों को साकार करने के लिए उन्हें प्रोत्साहन देने की आवश्यकता है।

    धनु राशि- आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहने वाला है। परिवार के सदस्यों का आपके जीवन में विशेष महत्व है। आपको ऐसी जगह से महत्वपूर्ण बुलावा आएगा, जहां से आपने कभी कल्पना भी नहीं की हो। जीवनसाथी की वजह से आपकी योजना सफल होगी। आपको पैसे की जरूरत होगी, वह आपको किसी करीबी से मिल जाएगा। आज की शाम दोस्तों के साथ कहीं बाहर घूमने जायेंगे। सेहत के लिहाज से आज आपको जरा संभल कर रहना होगा। महिलाएं आज आपका काम जल्दी निपटाने में सफल होंगी।

    मकर राशि- किसी अन्य व्यक्ति की दखलअंदाजी अपने जीवन में न होने दें। आपके ऊपर परिवार की जिम्मेदारी आएंगी, जिसे आप पूरा करेंगे। अपने माता-पिता से आप अपने मन की बातों को साझा करेंगे। जो लोग घर से दूर रहकर पढ़ाई कर रहे हैं, वो आज अपने परिवार से मिल सकते हैं। परिवार वालों के साथ धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे, कुछ समय बिताएंगे जिससे आपके मन को शांति मिलेगी। भाई, बहनों का सहयोग मिलेगा। किसी रिश्तेदार के द्वारा शुभ समाचार की प्राप्ति होगी

    कुंभ राशि- आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है।आज घर के कामों को करने के बाद महिलाएं फोन पर बातचीत करके अपना कुछ समय व्यतीत करेंगी। आज माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा। विद्यार्थी खूब मन लगाकर पढ़ाई करते हुए नजर आएंगे। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।आज काम व पारिवारिक रिश्तों के बीच सामंजस्य बनाये रखेंगे। आज किसी काम को पूरा करने के लिए नए तरीकों पर विचार करेंगे। आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। नए वाहन का सुख प्राप्त होगा। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा।

     मीन राशि-आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। घर में बदलाव संबंधी कुछ काम सुचारु रूप से होंगे, फर्नीचर आदि खरीदने का विचार बनायेंगे। मीडिया और ऑनलाइन माध्यम से आपको बिजनेस से संबंधित जानकारी मिलती रहेगी।घर पर आपके अच्छे गुणों की चर्चा होगी। परिवार वाले आपके द्वारा किए गए कार्यों से काफी खुश नजर आएंगे। पैतृक संपत्ति से धन लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। लंबे समय से चल रही योजना में आज कुछ नए बदलाव भी कर सकते हैं। समाज में आपके द्वारा किए गए कार्यों की काफी सराहना होगी। आज रिश्तेदारों के आगमन से घर का माहौल खुशनुमा बन जाएगा।

  • Jalandhar News: Pre-nursery/Play way स्कूलों का रजिस्ट्रेशन अनिवार्य: जिला प्रोग्राम अधिकारी

    जालंधरः जिला प्रोग्राम अधिकारी मनजिंदर सिंह ने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार प्री-नर्सरी/प्ले वे स्कूलों का रजिस्ट्रेशन अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि जालंधर जिले में निजी संस्थान, जो 3-6 वर्ष की आयु के बच्चों के लिए प्रारंभिक बाल देखभाल और शिक्षा (प्ले वे स्कूल) के क्षेत्र में काम कर रहे है या काम करना चाहते है, उनके लिए रजिस्ट्रेशन आवश्यक है।

    उन्होंने सभी प्री-नर्सरी/प्ले वे स्कूलों से अपील करते हुए बताया कि रजिस्ट्रेशन के लिए जिला प्रोग्राम अधिकारी, जालंधर, गांधी वनिता आश्रम, कपूरथला रोड के दफ्तर में तुरंत तालमेल करे। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला बाल सुरक्षा अधिकारी अजय भारती से मोबाइल नंबर 79738 46008 पर संपर्क किया जा सकता है।

  • श्रीलंकाई लड़के-लड़की के अपहरण मामले में Jalandhar से 2 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    श्रीलंकाई लड़के-लड़की के अपहरण मामले में Jalandhar से 2 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    अमृतसरः पुलिस ने श्रीलंका से भारत घूमने आए 6 लोगों में 2 की किडनैपिंग के मामले की गुत्थी को सुलझा लिया है। इस मामले में पुलिस ने 2 लड़कियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस कमिशनर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि श्रीलंका सिटीजन की लड़का-लड़की के किडनैप होने की शिकायत उनकी टीम को मिली थी, जिसे उनकी टीम ने कुछ घंटों में सुलझा लिया। इस मामले में शामिल 3 आरोपियों में 2 लड़कों को गिरफ्तार किया गया है।

    उन्होंने कहा कि श्रीलंका से जेहन, कारबीका, ललिथ प्रियंथा, कनिशका, सुमरधन और निलुजतिन भारत में घूमने के लिए आए थे। जहां दिल्ली में उन्हें श्रीलंका का लड़का लसीथा पहली बार मिला। लसिथा उन्हें कहने लगा कि आप सभी का Albania का Work Visa लगवा देता हूं। इसके बाद वह वर्क वीजा लगवाने के लिए अमृतसर पहुंचे और अमृतसर के एक निजी होटल में रुके। पुलिस कमिश्नर ने कहा कि आरोपी श्रीलंका से 2 लोगों को वीजा दिलाने का भरोसा देकर अपने साथ 2 अन्य लोगों के साथ होटल में रुक गया और बाद में आरोपियों ने होटल में ठहरे 2 लोगों को फोन कर फिरौती मांगी।

    इस दौरान आरोपियों ने कहा लड़का-लड़की के साथियों को फोन करके कहा कि हमने उनके साथियों को किडनैप कर लिया है। जिसके बाद नीलूजीतन ने रामबाग थाने की पुलिस को सूचना दी है और पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस फोन पर उनका पता लगाकर होशियारपुर इलाके में पहुंची और होशियारपुर पुलिस की मदद से जालंधर देहात इलाके से 2 आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।

    पुलिस ने बताया कि इन आरोपियों की पहचान अंकित और इंद्रजीत सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि अंकित विदेश से डिपोर्ट होकर भारत आया है। पुलिस ने कहा कि आरोपियों के अभी एक और साथी को गिरफ्तारी बाकी है। फिलहाल पुलिस का कहना है कि श्रीलंका से आए नागरिक सुरक्षित हैं और पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • डॉक्टरों के तबादले तबादले हाईकोर्ट के निर्देश पर उन स्थानों के लिए हुए हैं जो स्वास्थ्य संस्थान खाली पड़े हैं: रायजादा

    डॉक्टरों के तबादले तबादले हाईकोर्ट के निर्देश पर उन स्थानों के लिए हुए हैं जो स्वास्थ्य संस्थान खाली पड़े हैं: रायजादा

    ताकि वहां लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सके

    ऊना/सुशील पंडित: हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष एवं ऊना सदर के पूर्व विधायक सतपाल रायजादा ने कहा कि ऊना ही नहीं बल्कि प्रदेश भर के अनेक स्वास्थ्य संस्थानों से डॉक्टर के तबादले हुए हैं यह तबादले हाई कोर्ट के निर्देश पर उन स्थानों के लिए हुए हैं जो स्वास्थ्य संस्थान खाली पड़े हैं, ताकि वहां लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सके ।सतपाल रायजादा ने कहा कि क्षेत्रीय अस्पताल ऊना से भी कुछ डॉक्टरों के तबादले हुए ।उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय अस्पताल में पर्याप्त संख्या में विशेषज्ञ व  मेडिकल  अफसर तैनात है ।उन्होंने कहा कि  क्षेत्रीय अस्पताल में डॉक्टरों की कमी नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में अनेक नये चिकित्सकों को लाया जा रहा है ।उन्होंने कहा कि केवल राजनीति चमकाने के लिए हर बात में आलोचना भाजपा को नहीं करनी चाहिए ।

    उन्होंने कहा कि विधायक को भी तथ्यों की जानकारी ले लेनी चाहिए।उन्होंने कहा कि विधायक के सूत्र कमजोर है ऐसा लगता। उन्होंने कहा कि विधायक अस्पताल जाकर ही पता कर लेते की कितने डॉक्टर हैं ,कितने बदले गए हैं और क्यों बदले के बदले हैं? उन्होंने कहा कि यह कोई राजनीतिक तबादले नहीं हुए हैं ,न हम ऐसी राजनीति करते है।यह सामान्य प्रक्रिया में माननीय न्यायालय के आदेशों के बाद हुए ।उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास है कि डॉक्टरों की संख्या बड़े और जो चिकित्सक हैं वह बेहतर ढंग से एडजस्ट भी हो ओर अच्छा काम भी करे ।

    उन्होंने कहा कि यहां तक भाजपा के विधायक ने भवन को चालू करवाने की बात कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुझे हंसी आती है की पूर्व की सरकार के समय आधे अधूरे भवन का चुनाव से पहले उद्घाटन करवा दिया गया और काम अभी भी पूरा नहीं हुआ है। उन्होंने कहा की हालत यह है कि नकशे में भी अब कई कमी सामने आ रही है। उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास है कि यह जल्दी शुरू हो ।उन्होंने कहा कि जहां ऑपरेशन थिएटर बन रहा है ,उसके ऊपर से सीवरेज की लाइन भी डाल दी गई है। उन्होंने कहा कि इसके लिए भाजपा की सरकार जिम्मेदार है ।

    उन्होंने कहा कि हम दोषारोपण की राजनीति नहीं करते हैं ।उन्होंने कहा कि उसे समय कमियां रही है लेकिन अब इन कमियों को दूर कर आगे बढ़ा जाए इसके लिए प्रदेश की सरकार में मामला उठाया गया है। मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री के सहयोग के चलते आगे काम को बेहतर ढंग से करने के निर्देश हुए हैं ,अस्पताल प्रशासन मेहनत से काम कर रहा है।उन्होंने कहा कि इसे आने वाले कुछ महीनो में शुरू किया जाए, ऐसी रणनीति पर काम किया जा रहा है। रायजादाने कहा कि डॉक्टर प्रतिष्ठित समाज का अंग है, ऐसे में डॉक्टरों पर टिप्पणी करना भाजपा के विधायक को शोभा नहीं देता है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के समय कौन माफिया चलता रहा? कौन इसका सरदार रहा? इसका पता तो भाजपा के विधायक को होगा ही क्योंकि ऐसा उन्ही के इर्द-गिर्द का मामला रहा है।

    उन्होंने कहा कि भाजपा के विधायक ने उस समय किस प्रकार से चिंतपूर्णी ट्रस्ट से बनी दुकान को किस लिए खुलवा दिया और दवाई विक्रेता कैसे न्यायालय में गए और उसके बाद वह दुकान खाली हुई ,यह सब विषय हैं जो सीधे-सीधे अनेक और इशारा करते हैं। उन्होंने कहा कि लेकिन मैं गड़े मुर्दे उखाड़ना नहीं चाहता हूं ,इसलिए भाजपा के विधायक को नसीहत यही है कि वह सकारात्मक राजनीति करें माफिया की परिभाषा में जाएंगे तो भाजपा के नेता जो वर्तमान में विधायक हैं उन्होंने कौन-कौन से माफिया पाल रखे थे उसकी लिस्ट जारी कर देंगे. उन्होंने कहा कि उनके कार्यकाल में तो अफसर दफ्तरों से फील्ड में  नहीं निकलते थे ,कुर्सियों पर बैठे रहते थे, उनको संरक्षण कौन देता था?

    माफ़िया को यह सब जानते हैं? रायजादा ने कहा कि आज कार्रवाई हो रही है, हम किसी भी अवैध धंधे के समर्थक नहीं है और पुलिस को व प्रशासन को खुली छूट है कि अवैध कार्यों पर कड़ी कार्रवाई हो, नशे पर कड़ी कार्रवाई हो ।उन्होंने कहा कि भाजपा विधायक के पास कोई सूचना हो तो पुलिस को  व प्रशासन को दे ,कार्रवाई करने के लिए, केवल राजनीति करने का काम ना करें इससे उनका ही मजाक उड़ाता है।

  • Punjab News: रिश्वत लेता ASI रंगे हाथों गिरफ्तार

    Punjab News: रिश्वत लेता ASI रंगे हाथों गिरफ्तार

    चंडीगढ़ः पंजाब सरकार द्वारा भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाई गए अभियान के तहत पंजाब विजीलेंस ब्यूरो ने थाना सिटी-2, कपूरथला में तैनात सहायक सब-इंस्पेक्टर (ए.एस.आई.) मनजीत सिंह को 5,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू किया है।

    मामले की जानकारी देते हुए राज्य विजीलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त पुलिस कर्मचारी के खिलाफ मामला कपूरथला जिले के फत्तूढींगा निवासी गुरजीत कौर की शिकायत पर दर्ज किया गया है। शिकायतकर्ता ने विजीलेंस ब्यूरो से संपर्क कर बताया कि उक्त आरोपी ने थाने में की गई शिकायत के प्रति और शिकायतकर्ताओं के साथ किए गए समझौते की कॉपियां उपलब्ध करवाने के बदले 5,000 रुपए की रिश्वत मांगी थी। शिकायतकर्ता गुरजीत कौर ने बताया कि आरोपी ए.एस.आई. ने उक्त पुलिस शिकायत का निपटारा उसके पक्ष में करने के लिए पहले ही 1,500 ले लिए थे।

    जानकारी देते हुए अधिकारी ने बताया कि शिकायत की प्रारंभिक जांच के बाद विजीलेंस ब्यूरो की टीम ने जाल बिछा कर उक्त पुलिस कर्मचारी को 2 सरकारी गवाहों की उपस्थिति में शिकायतकर्ता से रिश्वत की रकम लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक कानून के तहत विजीलेंस ब्यूरो के थाना जालंधर रेंज में मामला दर्ज किया गया है और इस संबंध में आगे की जांच जारी है।

  • Air India ने यात्रियों को दिया New Year Gift

    Air India ने यात्रियों को दिया New Year Gift

    नई दिल्ली : नए साल के अवसर पर एयर इंडिया ने अपने यात्रियों को बड़ा तोहफा है। एयर इंडिया घरेलू फ्लाइट में फ्री वाई-फाई इंटरनेट शुरू करने वाली पहली भारतीय एयरलाइन बन गई है। एयर इंडिया की ओर से जारी बयान में बताया कि एयरबस ए350, बोइंग 787-9 और एयरबस ए321 नियो विमानों में सवार यात्री 10 हजार फीट से ऊपर उड़ान भरते समय इंटरनेट का इस्तेमाल कर ब्राउज कर सकेंगे, सोशल मीडिया देख सकेंगे, काम कर सकेंगे या टेक्स्ट कर सकेंगे। यह सर्व‍िस एयर इंडिया के इंटरनेशनल रूट न्यूयॉर्क, लंदन, पेरिस और सिंगापुर पर पहले से ही दी जा रही है।

    अब इसे डोमेस्‍ट‍िक रूट पर पायरलट प्रोजेक्‍ट प्रोग्राम के तहत शुरू क‍िया गया है। एयर इंडिया समय के साथ अपने अन्य विमानों पर भी यह सेवा शुरू करने का प्लान बना रही है। एयरलाइन की तरफ से बताया गया क‍ि वाई-फाई सर्व‍िस लैपटॉप, टैबलेट और आईओएस या एंड्रॉयड ओएस वाले स्मार्टफोन पर फ्री में म‍िलेगी। एयर इंडिया के चीफ कस्टमर एक्सपीरियंस ऑफिसर राजेश डोगरा ने कहा कि कनेक्टिविटी अब आधुनिक यात्रा का एक अभिन्न अंग बन गई है।

    उन्होंने कहा कि हमें भरोसा है कि हमारे यात्री वेब से कनेक्ट होने की सुविधा को सराहेंगे और विमानों में एयर इंडिया के नए अनुभव का आनंद लेंगे। अपने डिवाइस पर वाई-फाई सक्षम करें और वाई-फाई सेटिंग पर जाएं। जिसके बाद एयर इंडिया वाई-फाई नेटवर्क पर क्लिक करें और एक बार जब आप अपने ब्राउज़र में एयर इंडिया पोर्टल पर पहुंच जाएं, तो अपना पीएनआर और अंतिम नाम दर्ज करें। जिसके बाद आप निःशुल्क इंटरनेट का आनंद लें सकेंगे।