Blog

  • पंजाब : पूर्व MLA को भेजा 14 दिन की न्यायिक हिरासत में, देखें वीडियो

    पठानकोट : पंजाब सरकार की ओर से अवैध माइनिंग के खिलाफ लगातार करवाई की जा रही है, इसी कड़ी के तहत कल पंजाब पुलिस और माइनिंग विभाग की ओर से सन्युक्त कारवाई करते हुए भोआ विधानसभा के पूर्व विधायक जोगिंदर पाल को गिरफ्तार किया गया। इस मौके पर अदालत के बाहर जोगिंदरपाल के समर्थकों को काफी भीड़ देखने को मिली जो कि जोगिंदरपाल के हक में नारे लगा रहे थे व पंजाब सरकार के खिलाफ रोष जता रहे थे।

    पूर्व विधायक जोगिंदर पाल को माननीय अदालत में पेश किया गया। जिसके संबंधी जानकारी देते हुए उनके वकील नरेंद्र कुमार ने बताया कि थाना तारागढ़ पुलिस की ओर से उन पर अवैध माइनिंग और पुलिस के साथ बदसलुकी करने की धारा के तहत मामला दर्ज किया गया है।माननीय अदालत ने पेशी के बाद उन्हें 14 दिनों की न्यायक हिरासत में भेज दिया गया है।

  • पंजाबः किसानों ने धरना लगाकर इस टोल को करवाया फ्री

    लुधियानाः भारतीय किसान यूनियन चढ़ूनी और राहों रोड संघर्ष यूनियन के द्वारा राहों रोड की खस्ता हालत को लेकर किसानों ने शनिवार को लाडोवाल टोल प्लाजा पर धरना लगा दिया। किसानों के धरना के चलते बड़ी संख्या में पुलिसबल भी टोल प्लाजा पर मौजूद है। इस दौरान किसानों ने टोल प्लाजा को वाहनों के लिए कुछ देर के लिए फ्री कर दिया।

    इस दौरान किसानों ने हाईवे जाम नहीं किया, बल्कि टोल को कुछ समय के लिए मुफ्त करवाया है। किसान नेता अमरीत सिंह सिकरी ने कहा कि राहों रोड की हालत दयनीय है। उनका कहना है कि अगर वह रोड बन गया तो टोल की इनकम बंद हो जाएगी। जितनी पंचायत राहों रोड के साथ लगती है वह सभी यहां मौजूद है। इस सड़क पर आए दिन हादसे हो रहे है। 

  • पंजाबः अंगीठी की गैस से दम घुटने से 2 की मौ’त, देखें वीडियो

    अमृतसरः ठंड से बचने के लिए रात में जलाई गई अंगीठी गैस से दम घुटने से दो लोगों की मौत हो जाने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक अजनाला शहर के एक पैलेस में काम करने वाले 2 लोग बीती रात अंगीठी जलाकर कमरे में सो गए थे। इस दौरान अंगीठी की गैस से दम घुटने के कारण दोनों लोगों की मौत हो गई। दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए अजनाला के सिविल अस्पताल में रखा गया है।


    इस संबंध में मृतक के परिजनों ने बताया कि दोनों व्यक्ति अजनाला के एक पैलेस में काम करते थे। जहां ठंड से बचने के लिए अंगीठी जलाकर सो रहे थे। इसी दौरान अंगीठी की गैस से दम घुटने से दोनों की मौत हो गई। सुबह जब लोगों ने कमरे का दरवाजा खोला तो अंदर दोनों की मौत हो चुकी थी। जिन्हें उपचार के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया गया।

    इस संबंध में अजनाला थाने के एसएचओ सुखजिंदर सिंह खेहरा ने बताया कि ये दोनों पैलेस में काम कर रहे थे। रात के समय दोनों कोयले की अंगीठी जलाकर सो रहे थे। इसी दौरान कोयले की अंगीठी की गैस की चपेट में आने से दोनों की मौत हो गई। इस संबंध में धारा 174 के तहत कार्यवाही कर मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

  • 6.3 की तीव्रता से लगे भूकंप के तेज झटके

    6.3 की तीव्रता से लगे भूकंप के तेज झटके

    जकार्ताः इंडोनेशिया के पश्चिमी प्रांत आचे में शनिवार तड़के भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 6.3 मापी गयी। इससे हालांकि बड़ी लहरें नहीं उठीं और ना ही सुनामी की कोई चेतावनी जारी की गयी। देश की मौसम विज्ञान, जलवायु विज्ञान और भू-भौतिकी एजेंसी ने शनिवार को यह जानकारी दी। स्थानीय समयानुसार आज तड़के 05:19 बजे आए भूकंप के तेज झटके महसूस किये गये।

    भूकंप का केन्द्र, आचे जया रीजेंसी की राजधानी कैलांग शहर से 372 किमी दूर और जमीन की सतह से 12 किमी की गहराई में स्थित है। अभी तक इस भूकंप के कारण किसी प्रकार के जान-माल के नुकसन की खबर नहीं है। एजेंसी ने बताया कि भूकंप के झटकों से सुनामी आने के आसार नहीं है।

  • पंजाबः आप को बड़ा झटका, इस नेता ने ब्लॉक अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा 

    अमृतसरः चौगावां से बड़ी खबर सामने आई है, जहां राजासांसी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले कस्बे लोपोके से आप पार्टी के मेहनती और जुझारू नेता प्रीतम सिंह लोपोके ने पार्टी द्वारा नजरअंदाज किए जाने के बाद ब्लॉक अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। इस संबंध में ब्लॉक अध्यक्ष प्रीतम सिंह लोपोके ने कहा कि वह लंबे समय से आम आदमी पार्टी से जुड़े हुए हैं। पार्टी आलाकमान ने उन्हें ब्लॉक अध्यक्ष पद से पुरस्कृत किया, लेकिन ब्लॉक अध्यक्ष को अपने ही गांव में हर काम में पीछे रखा जा रहा है।

    उन्होंने आरोप लगाए है कि उनसे कोई सलाह नहीं मांगी जा रही है। राजासांसी विधानसभा क्षेत्र के पुराने कार्यकर्ताओं की कोई सुनवाई नहीं हो रही है। फिर ब्लॉक अध्यक्ष बनाने से क्या फायदा? उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र प्रभारी के ध्यान में यह बात भी लाई गई कि पुराने कार्यकर्ताओं की सार ली जाए, लेकिन वह समय देकर नहीं आये। इसलिए आज उन्होंने ब्लॉक अध्यक्ष पद से इस्तीफा जिला देहाती अध्यक्ष को भेज दिया है।

  • ਪੰਜਾਬ : ਕਤਲ ਕੇਸ ‘ਚ ਲੋੜਿੰਦਾ ਵਿਅਕਤੀ ਢੋਲ ਦੀ ਥਾਪ ਤੇ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰੀ ਦੇਣ ਪਹੁੰਚਿਆ ਥਾਣੇ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ : ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚ 2016 ਵਿੱਚ ਬਹੁਤ ਸਾਰੇ ਬੇਅਦਬੀ ਦੀਆਂ ਘਟਨਾਵਾਂ ਦੇ ਮਾਮਲੇ ਸਾਹਮਣੇ ਆਏ ਸਨ। ਜਿਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਕਾਰਵਾਈ ਕਰਦੇ ਹੋਏ ਸਾਹਿਬ ਸ਼੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਗ੍ਰੰਥ ਸਾਹਿਬ ਜੀ ਦੀ ਬੇਅਦਬੀਆਂ ਕਰਨ ਵਾਲੇ ਵਿਅਕਤੀਆਂ ਖਿਲਾਫ ਧਾਰਾ 295 ਏ ਦੇ ਤਹਿਤ ਮਾਮਲੇ ਦਰਜ ਕਰ ਉਹਨਾਂ ਨੂੰ ਜੇਲ ਚ ਭੇਜਿਆ ਸੀ। ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਜਿਲਾ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਦੇ ਪਿੰਡ ਰਾਮਦਵਾਲੀ ਮੁਸਲਮਾਨਾਂ ਵਿਖੇ ਸਾਹਿਬ ਸ੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਗ੍ਰੰਥ ਸਾਹਿਬ ਜੀ ਦੀ ਬੇਅਦਬੀ ਦਾ ਮਾਮਲਾ ਸਾਹਮਣੇ ਆਇਆ ਸੀ। ਉਹ ਬੇਅਦਬੀ 3 ਲੋਕਾਂ ਨੇ ਕੀਤੀ ਸੀ, ਜਿਨਾਂ ਨੂੰ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਜੇਲ ਵਿੱਚ ਭੇਜਿਆ ਸੀ। ਤਾਂ ਉੱਥੇ ਸਰਬਜੀਤ ਸਿੰਘ ਪਹਿਲਾਂ ਤੋਂ ਹੀ ਜੇਲ ਵਿੱਚ ਸਜ਼ਾ ਕੱਟ ਰਹੇ ਵਿਅਕਤੀ ਨੇ 2018 ਦੇ ਵਿੱਚ ਜੇਲ ਦੇ ਅੰਦਰ ਇਹਨਾਂ ਆਰੋਪੀਆਂ ਦੇ ਗੁੱਟ ਵੱਢ ਕੇ ਉਹਨਾਂ ਨੂੰ ਮੌਤ ਦੇ ਘਾਟ ਉਤਾਰ ਦਿੱਤਾ ਸੀ। ਜਿਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਉਕਤ ਵਿਅਕਤੀ ਦੇ ਖਿਲਾਫ ਮਾਮਲਾ ਦਰਜ ਕਰ ਲਿੱਤਾ ਗਿਆ। ਇਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਹੁਣ ਮਾਨਯੋਗ ਅਦਾਲਤ ਵੱਲੋਂ ਇਸ ਵਿਅਕਤੀ ਦੇ ਖਿਲਾਫ ਵਾਰੰਟ ਜਾਰੀ ਹੋਏ ਹਨ। ਜਿਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਹੁਣ ਵਾਂਟਡ ਵਿਅਕਤੀ ਖੁਦ ਢੋਲ ਦੀ ਥਾਪ ਦੇ ਉੱਪਰ ਭੰਗੜਾ ਪਾਉਂਦਾ ਹੋਇਆ ਆਪਣੀ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰੀ ਦੇਣ ਥਾਣਾ ਗੇਟ ਹਕੀਮਾਂ ਪਹੁੰਚਿਆ। ਵਿਅਕਤੀ ਦੇ ਵਰੰਟ ਦੇਖਣ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਪੁਲਿਸ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਨੇ ਇਸ ਦੀ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰੀ ਲੈਣ ਤੋਂ ਮਨਾ ਕਰ ਦਿੱਤਾ ਤੇ ਪੁਲਿਸ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਦਾ ਕਹਿਣਾ ਸੀ ਕਿ ਇਹ ਵਿਅਕਤੀ ਦੀ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰੀ ਅਸੀਂ ਨਹੀਂ ਪਾ ਸਕਦੇ ਅਤੇ ਇਸ ਮਾਮਲੇ ਵਿੱਚ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਮੀਡੀਆ ਨੂੰ ਵੀ ਕੋਈ ਵੀ ਬਿਆਨ ਜਾਰੀ ਨਹੀਂ ਕੀਤਾ।

    ਜ਼ਿਕਰਯੋਗ ਹੈ ਕਿ ਦੋ ਸਾਲ ਪਹਿਲਾਂ ਸੱਚਖੰਡ ਸ਼੍ਰੀ ਦਰਬਾਰ ਸਾਹਿਬ ਦੇ ਵਿੱਚ ਵੀ ਇੱਕ ਪ੍ਰਵਾਸੀ ਵਿਅਕਤੀ ਵੱਲੋਂ ਬੇਅਦਬੀ ਕਰਨ ਦੀ ਕੋਸ਼ਿਸ਼ ਕੀਤੀ ਗਈ ਸੀ। ਜਿਸ ਨੂੰ ਕਿ ਮੌਕੇ ਤੇ ਐਸਜੀਪੀਸੀ ਦੇ ਮੈਂਬਰਾਂ ਤੇ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਤੇ ਸੰਗਤ ਵੱਲੋਂ ਪੜ ਕੇ ਸੋਧਾ ਲਗਾ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ ਸੀ ਅਤੇ ਉਸ ਮਾਮਲੇ ਵਿੱਚ ਅੱਜ ਤੱਕ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਕਿਸੇ ਵੀ ਵਿਅਕਤੀ ਦੀ ਗ੍ਰਫਤਾਰੀ ਨਹੀਂ ਕੀਤੀ। ਦੂਜੇ ਪਾਸੇ 2016 ਦੇ ਵਿੱਚ ਪੰਜਾਬ ਚ ਵਾਪਰੀਆਂ ਬੇਅਦਵੀ ਦੀਆਂ ਘਟਨਾਵਾਂ ਦੇ ਆਰੋਪੀ ਦਾ 2018 ਦੇ ਵਿੱਚ ਸਰਬਜੀਤ ਸਿੰਘ ਮੀਆਂ ਵਿੰਡ ਵੱਲੋਂ ਜੇਲ ਦੇ ਅੰਦਰ ਹੀ ਸੋਧਾ ਲਗਾ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ ਸੀ। ਜਿਸ ਦੇ ਵਿੱਚ ਉਹ ਮਾਨਯੋਗ ਅਦਾਲਤ ਨੂੰ ਵਾਂਟਡ ਹੈ ਅਤੇ ਉਹ ਹੁਣ ਆਪਣੀ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰੀ ਦੇਣ ਖੁਦ ਸਾਹਮਣੇ ਆਇਆ ਹੈ। ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਉਸ ਨੂੰ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ ਨਹੀਂ ਕਰਕੇ ਸਵਾਲੀਆ ਨਿਸ਼ਾਨ ਖੜੇ ਕਰ ਦਿੱਤੇ ਗਏ। ਹੁਣ ਦੇਖਣਾ ਹੋਵੇਗਾ ਕਿ ਸਰਬਜੀਤ ਸਿੰਘ ਮੀਆ ਪਿੰਡ ਮਾਨਯੋਗ ਅਦਾਲਤ ਦੇ ਵਿੱਚ ਪੇਸ਼ ਹੁੰਦਾ ਹੈ, ਕੀ ਪੁਲਿਸ ਉਸ ਨੂੰ ਦੁਬਾਰਾ ਗਿਰਫਤਾਰ ਕਰਦੀ ਹੈ ਜਾਂ ਨਹੀਂ।

  • जालंधरः तेजधार हथियार से लड़की की हत्या के मामले में आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने किया चौकाने वाला खुलासा

    जालंधर, ENS:  भोगपुर में लड़की का तेजधार हथियारों से हत्या करने की वारदात को पुलिस ने ट्रेस कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान यश निवासी राओवाली के रूप में हुई है। देहात के एसएसपी मुखविन्द्र भुल्लर ने कहा कि घटना की सूचना मिलते ही एसपी मनप्रीत ढिल्लों, डीएसपी विजय कंवरपाल के नेतृत्व में थाना भोगपुर के एसएचओ बलजीत सिंह हुंदल द्वारा मामले की जांच शुरू की गई। देहात एसएसपी ने आरोपी से पूछताछ के बाद चौकाने वाला खुलासा किया है।

    उन्होंने बताया कि युवक लड़की से फ्रेंडशिप करना चाहता था। इस दौरान लड़की द्वारा इंकार किए जाने से गुस्साए युवक ने गांव सदाना में लड़की सलोनी की तेजधार हथियारों से हत्या कर दी। पुलिस ने वारदात के दौरान आरोपी यश को खेतों में ले गया, जहां वारदात में प्रयोग किया हथियार और उसके ब्लड से लथपथ कपड़े बरामद किए गए। 

  • ਪੰਜਾਬ : ਰਾਜਪਾਲ ਬਨਵਾਰੀ ਲਾਲ ਪੁਰੋਹਿਤ ਸੱਚਖੰਡ ਸ਼੍ਰੀ ਦਰਬਾਰ ਸਾਹਿਬ ‘ਚ ਹੋਏ ਨਤਮਸਤਕ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ : ਰੂਹਾਨੀਅਤ ਦਾ ਕੇਂਦਰ ਸ੍ਰੀ ਦਰਬਾਰ ਸਾਹਿਬ ਜਿੱਥੇ ਵੱਡੀ ਗਿਣਤੀ ਚ ਸੰਗਤਾਂ ਮੱਥਾ ਟੇਕਣ ਪਹੁੰਚਦੀਆਂ ਹਨ ਤੇ ਆਪਣੀ ਸ਼ਰਧਾ ਦਾ ਪ੍ਰਗਟਾਵਾ ਕਰਦੇ ਹਨ। ਉੱਥੇ ਹੀ ਅੱਜ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਰਾਜਪਾਲ ਬਨਵਾਰੀ ਲਾਲ ਪੁਰੋਹਿਤ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਪਹੁੰਚੇ ਹੋਏ ਸਨ। ਉਹਨਾਂ ਵੱਲੋਂ ਵੰਦੇ ਭਾਰਤ ਟਰੇਨ ਦੇ ਉਦਘਾਟਨ ਸਮਰੋਹ ਵਿੱਚ ਸ਼ਾਮਿਲ ਹੋਣ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਬਨਵਾਰੀ ਲਾਲ ਪੁਰੋਹਿਤ ਸੱਚਖੰਡ ਸ਼੍ਰੀ ਦਰਬਾਰ ਸਾਹਿਬ ਵਿੱਚ ਮੱਥਾ ਟੇਕਣ ਪਹੁੰਚੇ। ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਗਵਰਨਰ ਬਨਵਾਰੀ ਲਾਲ ਪੁਰੋਹਿਤ ਦਰਬਾਰ ਸਾਹਿਬ ਵਿੱਚ ਨਤਮਸਤਕ ਹੋਣ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਸਰਬੱਤ ਦੇ ਭਲੇ ਦੀ ਅਰਦਾਸ ਕੀਤੀ।

    ਜਿਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਪ੍ਰਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ ਦੇ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਤੇ ਮੈਂਬਰਾਂ ਵੱਲੋਂ ਰਾਜਪਾਲ ਮਨਵਾਰੀ ਲਾਲ ਪੁਰੋਹਿਤ ਨੂੰ ਸਨਮਾਨਿਤ ਵੀ ਕੀਤਾ ਗਿਆ। ਜ਼ਿਕਰ ਯੋਗ ਹੈ ਕਿ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਤੋਂ ਬੰਦੇ ਭਾਰਤ ਟ੍ਰੇਨ ਦਿੱਲੀ ਲਈ ਰਵਾਨਾ ਹੋਈ ਹੈ ਅਤੇ ਉਸਦੇ ਉਦਘਾਟਨੀ ਸਮਰੋਹ ਵਿੱਚ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਗਵਰਨਰ ਬਨਵਾਰੀ ਲਾਲ ਪੁਰੋਹਿਤ ਪਹੁੰਚੇ ਹੋਏ ਸਨ। ਜਿਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਉਹ ਸੱਚਖੰਡ ਸ੍ਰੀ ਦਰਬਾਰ ਸਾਹਿਬ ਵਿੱਚ ਨਤਮਸਤਕ ਹੋਣ ਪਹੁੰਚੇ। ਉਹਨਾਂ ਦਰਬਾਰ ਸਾਹਿਬ ਵਿੱਚ ਮੱਥਾ ਟੇਕਿਆ ਅਤੇ ਆਪਣੀ ਸ਼ਰਧਾ ਦਾ ਪ੍ਰਗਟਾਵਾ ਕੀਤਾ।

  • पंजाबः चाय बनाते आग लगने से झुलसा व्यक्ति, देखें वीडियो

    बठिंडाः जिले के हंस नगर से बड़ी खबर सामने आई है। जहां गली नंबर 2 में स्थित घर में युवक स्टोप पर चाय बना रहा था। इस दौरान स्टोप पर चाय बनाते समय अचानक आग लग गई। आग लगने से व्यक्ति बुरी तरह झुलस गया। घायल व्यक्ति की पहचान 22 वर्षीय राहुल बेदी के रूप में हुई है।

    वीडियो देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें

    वहीं घटना की सूचना मिलते ही समाजसेवी संस्था नौजवान वेलफेयर सोसाइटी के वालंटियर मौके पर पहुंचे। जहां उन्होंने तुरंत व्यक्ति को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। सिविल अस्पताल के डॉक्टरों ने व्यक्ति की हालत गंभीर होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद उसे एम्स अस्पताल रेफर कर दिया।

  • रात भर जलती हुई चिता के पास सोता रहा व्यक्ति, देखें वीडियो

    नई दिल्ली : आम तौर पर जब हिंदू धर्म में किसी की मौत होती है तो उसके शव को श्मशान घाट ले जाकर जला दिया जाता है। यहां घोर सन्नाटे के बीच मर चुके के शख्स के परिजनों के रोने की आवाज भर होती है। कुल मिलाकर माहौल थोड़ा डरावना होता है। तो क्या ऐसी जगह पर कोई लाश या चिता के बगल में सो सकता है। हाल में एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है और इसके पीछे की वजह दिल चीर दे रही है। दरअसल इसमें एक बुजुर्ग शख्स शमशान घाट में जलती चिता के बगल में लेटा सो रहा है। नजारा देर रात का है और उसके अलावा पूरे घाट में एक भी आदमी नजर नहीं आ रहा। ये अपने आप में हैरान करने वाला है। क्योंकि आमतौर पर लोग शमशान घाट में जाने से भी डरते हैं तो शख्स जलते शव के बगल में चैन की नींद सो कैसे सकता है? जानकारी के अनुसार ये वीडियो उत्तर प्रदेश के कानपुर के कोहना थानाक्षेत्र के भैरव घाट का है।

    यहां इस समय देश के कई इलाकों की तरह कड़ाके की ठंड पड़ रही है। ऐसे में बुजुर्ग के पास पतला सा कंबल है और ठंड से बचने के लिए उसके पास जलते शव का सहारा लेने के सिवा कोई और रास्ता नहीं है। वह जलती चिता की गर्मी से खुद को संतुष्ट कर रहे है। पास खड़े लोगों ने जब बुजुर्ग का वीडियो बनाया और उससे पूछा कि यहां पर क्यों लेटे हो तो बुजुर्ग ने कहा कि सर्दी लगने के कारण वह यहां पर आकर लेट गया था। बुजुर्ग की ये बात दिल चीर देने वाली थी। यूं तो प्रशासन रोज ही ऐसे गरीबों को कंबल वितरण करने का काम कर रहा है लेकिन फिर भी ऐसे हजारों लोग हैं जो इन सुविधाओं से वंचित हैं और ठंड में कठिनाइयों का सामना कर रहे है।