Blog

  • Punjab News: बस कर्मियों का Golden Gate पर प्रदर्शन, किया हाईवे बंद, देखें वीडियो

    Punjab News: बस कर्मियों का Golden Gate पर प्रदर्शन, किया हाईवे बंद, देखें वीडियो

    अमृतसरः पंजाब रोडवेज़, पनबस और पीआरटी ठेका वर्कर यूनियनों ने आज अमृतसर सहित 5 जिलों में बड़ा चक्का जामकर करके विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान गोल्डन गेट पर कर्मचारियों ने मार्ग जाम करके धरना लगा दिया। बस कर्मियों द्वारा किए गए प्रदर्शन को लेकर हाईवे पर लंबा जाम लग गया और आवागमन पूरी तरह ठप हो गया। धरना स्थल पर किसी भी प्रकार की गड़बड़ी रोकने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया था।

    इसके बावजूद धरने के दौरान पुलिस और कर्मचारियों के बीच धक्का-मुक्की की घटना भी हुई। मौके पर कुछ पत्रकारों के साथ पुलिस अधिकारियों द्वारा बदसलूकी की शिकायतें भी सामने आईं। इस मौके पर प्रदेश कैशियर बलजीत सिंह और दीपू प्रधान हीरा सिंह ने मीडिया से बातचीत में बताया कि आज सरकार और प्रबंधन के साथ उनकी सहमति बन गई है। उन्होंने कहा कि प्रबंधन ने एडीसीपी हरपाल सिंह की टीम से बातचीत करके टेंडर प्रक्रिया को 31 अक्टूबर तक स्थगित कर दिया है।

    इसके अलावा 28 अक्टूबर को यूनियन के साथ विशेष बैठक रखने की भी घोषणा की गई है, जिसमें अंतिम फैसला लिया जाएगा। बलजीत सिंह ने चेतावनी दी कि यदि 28 अक्टूबर की बैठक में समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे अपनी अगली रणनीति का ऐलान प्रेस नोट के माध्यम से करेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार की नाकामियों के कारण कर्मचारी बार-बार सड़कों पर आने के लिए मजबूर हैं।

    इस मौके पर एडीसीपी जगजीत सिंह वालिया ने मीडिया से बातचीत में बताया कि गोल्डन गेट पर जाम अब खोल दिया गया है और आवागमन फिर से शुरू हो गया है। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से कर्मचारियों से बातचीत कर आगे की तारीख तय कर दी गई है और शांतिपूर्ण समाधान की ओर कदम बढ़ाए जा रहे हैं।

  • Punjab News: इंसानियत शर्मसार! महिला से देवर ने बनाए शारीरिक संबंध, मामला दर्ज, देखें वीडियो

    Punjab News: इंसानियत शर्मसार! महिला से देवर ने बनाए शारीरिक संबंध, मामला दर्ज, देखें वीडियो

    फिरोजपुर: जिले में लगातार दुष्कर्म-बलात्कार जैसी घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही। ऐसे ही एक मामला ममदोट कस्बे के गांव छांगा खुर्द से सामने आया है। जहां 30 वर्षीय विवाहित महिला ने अपने देवर पर जबरन शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाया है। पीड़िता के अनुसार उसकी शादी उसी गांव के युवक से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद ससुराल वाले उसे तंग-परेशान करते थे।

    रात करीब 11 बजे पीड़िता अपने बच्चों के साथ कमरे में सो रही थी कि उसका देवर कमरे में घुस आया और उसकी मर्जी के बिना उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। जब महिला ने विरोध किया तो मौके पर उसकी सास और ससुराल के अन्य लोग भी आ गए और उसे पीटना शुरू कर दिया।

    सुबह जब महिला ने रिश्तेदारों को फोन कर ये बात बताई तो सास-ससुराल वालों ने उसे रस्सियों से बाँधकर बेरहमी से पिटाई की। पिटाई के दौरान घायल महिला को ममदोਟ सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने उसका मेडिकल किया। मेडिकल के बाद पुलिस ने उसके देवर, सास और ससुराल के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

  • दूसरी बार Parents बनेंगे रामचरण-उपासना, कपल ने खास अंदाज में दी GoodNews

    दूसरी बार Parents बनेंगे रामचरण-उपासना, कपल ने खास अंदाज में दी GoodNews

    मनोरंजन: साउथ इंडस्ट्री के मशहूर एक्टर रामचरण के फैंस के लिए एक गुडन्यूज सामने आई है। एक्टर एक बार फिर से पापा बनने वाले हैं। उनकी पत्नी उपासना कोनिडेला ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर सबको ये गुडन्यूज दी है। बता दें कि राम चरण और उपासना एक बेटी क्लिन कारा के पेरेंट्स हैं ऐसे में अब कपल जल्द ही अपने दूसरे बच्चे का भी स्वागत करने वाला है।

    चेहरे पर दिखी खुशी

    उपासना ने एक वीडियो के जरिए फैंस को गुडन्यूज दी है। इस वीडियो में घर के सभी सदस्य काफी खुश नजर आ रहे थे। राम चरण भी इस खुशखबरी को सुनकर काफी एक्साइटेड दिखे। वो अपनी पत्नी को प्यार से देखते हुए नजर आए। वहीं सभी ने उपासना की गोद भराई की और उन्हें काफी सारे आशीर्वाद भी दिए। वीडियो में पूरा परिवार उपासना और राम चरण के लिए चीयर करते हुए दिखे।

    जीवन में आने वाली है दोगुनी खुशी

    इस प्यारे से वीडियो को शेयर करते हुए उपासना ने लिखा कि – ‘इस दीवाली का मतलब था दोगुणा उत्सव, दोगुना प्यार और दोगुना आशीर्वाद’। इस पोस्ट के जरिए उन्होंने यह साफ कर दिया है कि उनके जीवन में दोगुनी खुशी होने वाली है। इस मौके पर चिरंजीवी ने घर में राम लला की मूर्ति भी स्थापित की है। यह मूर्ति बिल्कुल अयोध्या के राम मंदिर में स्थापित मूर्ति के जैसी है। सभी उनके दर्शन करके पूजा करते हुए भी दिखाई दे रहे हैं। वीडियो के अंत में पैरों की छाप के साथ नई शुरुआत का सेलिब्रेशन लिखकर बताया है कि घर में नन्हा मेहमान आने वाला है।

    फैंस ने दी बधाईयां

    उपासना के द्वारा दी गई इस गुड न्यूज से फैंस काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं। दोस्तों के साथ-साथ चाहने वाले भी कमेटं सेक्शन में इस लवली कपल को बधाई देते दिख रहे हैं। वहीं कुछ ये भी कह रहे हैं कि अब तो घर में जूनियर राम चरण आने वाला है। कुछ लोगों ने बच्चे की अच्छी सेहत की कामना की है। बता दें कि राम चरण और उपासना की एक बेटी क्लिन कारा भी हैं। उसका जन्म 2023 में हुआ था। वो दो साल की हो गई हैं। कपल ने अभी तक बेटी का चेहरा भी नहीं दिखाया है। परंतु अक्सर क्लिन की प्यारी झलक सोशल मीडिया पर भी शेयर करते रहते हैं। राम और उपासना की शादी 2012 में हुई थी। शादी के 11 साल बाद कपल ने अपनी जिंदगी में बेटी का स्वागत किया था।
  • Jalandhar News: International Bodybuilder Varinder Ghuman की अंतिम अरदास आज, पहुंचे कई कलाकार, देखें Live

    Jalandhar News: International Bodybuilder Varinder Ghuman की अंतिम अरदास आज, पहुंचे कई कलाकार, देखें Live

    जालंधर, ENS: इंटरनेशनल बॉडी बिल्डर वरिंदर सिंह घुम्मन का कुछ दिन पहले अस्पताल में उपचार के दौरान हार्ट अटैक आने से निधन हो गया था। वहीं घुम्मन की अंतिम अरदास 23 अक्टूबर वीरवार को मॉडल टाऊन स्थित गुरुद्वारा सिंह सभा में की जा रही है। घुम्मन की अंतिम अरदास में जहां राजनीति नेता परिवार के साथ दुख सांझा करने पहुंचे, वहीं कई कलाकारों ने परिवार के साथ सवेंदना प्रगट की। इस दौरान फिल्मी अदाकार सरदार सोही सिंह और कैंट के विधायक परगट सिंह भी घुम्मन की अंतिम अरदास में शामिल हुए।

    अदाकार सरदार सोही सिंह ने वरिदंर घुम्मन के किस्सों को याद करते हुए कहाकि कबड्डी के मैच रंधावा सिंह करवाते है। उन्होंने बॉडी बिल्डर वरिंदर घुम्मन को लेकर जिक्र किया था और फिल्म में उसे लेने की बात की। जिसके बाद जब उन्होंने वरिंदर से मुलाकात की तो वह खुद उसका शरीर देखकर हैरान रह गए। उन्होंने कहा कि वरिंदर को मुंबई फिल्म के लिए लेकर गए। वहां किराये का फ्लैट लेकर उसे 2 माह तक रखा और उसे ट्रेनिंग दी।

    उन्होंने कहा कि वरिंदर सिंह घुम्मन को भी फिल्म में काम करने की काफी रूचि थी। कबड्डी खिलाड़ी को अपने शरीर का काफी ध्यान रखना पड़ता है। ऐसे में मुबंई में घुम्मन के एक्टर की ट्रेनिंग उन्होंने दी। सोही ने बताया कि वह घुम्मन को डबिंग के बारे में ट्रेनिंग दे रहे थे। इस दौरान वह काफी समय तक डबिंग करवाते समय शब्द को लेकर फंस गए और घुम्मन के मुंह में हाथ डालकर उसे शब्द की ट्रेनिंग दी। इस दौरान घुम्मन को पूछा कि उसे गुस्सा नहीं आता कि वह उसके मुंह में हाथ डालकर शब्दों को लेकर ट्रेनिंग दे रहे है। उन्होंने कहा कि घुम्मन ने बताया कि वह उसके गुरू हैं ऐसे में वह उसे गलत राह पर नहीं ले जा रहे, जिसके कारण उसे गुस्सा नहीं आता।

    वहीं मोहिंदर सिंह केपी ने मीडिया ने कहा कि भेदभरे हालात में वरिंदर की मौत हो गई। उन्होंने वरिंदर की मौत को भेदभरा हालात इसलिए बताया कि वह इतने बड़े अस्पताल में कंधे का छोटा ऑपरेशन करवाने के लिए गया था, लेकिन वहां पर उसकी ईलाज के दौरान मौत हो गई। केपी ने कहाकि उसके परिवार का घुम्मन परिवार के साथ काफी पुराना नाता है। घुम्मन की रहस्मयी मौत को लेकर अभी तक कोई जांच नहीं हुई है। ऐसे में उन्होंने सरकार से घुम्मन की मौत को लेकर गहनता से जांच करके असल सच सबके सामने लाने की अपील की है।

  • Punjab News: पटाखा फैक्टरी में हुआ ब्लास्ट, कई लोग झुलसे, देखें वीडियो

    Punjab News: पटाखा फैक्टरी में हुआ ब्लास्ट, कई लोग झुलसे, देखें वीडियो

    लुधियानाः जिले के चीमा चौक के पास पटाखा फैक्टरी में ब्लास्ट होने की घटना सामने आई है। लोगों ने बताया कि आज 11 बजे फैक्टरी में ब्लास्ट हुआ। इस घटना में घायल हुए लोगों में से 7 से 8 लोगों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहीं घटना को लेकर लोगों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। लोगों ने घटना की सूचना तुरंत दमकल विभाग और पुलिस अधिकारियों को दी। मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा घायलों को फैक्टरी से बाहर निकाला जा रहा है और उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया जा रहा है।

    ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ:

    ਲੁਧਿਆਣਾ ‘ਚ ਪਟਾਕਾ ਫੈਕਟਰੀ ‘ਚ ਭਿਆਨਕ ਧਮਾਕਾ: 8 ਮਜ਼ਦੂਰ ਗੰਭੀਰ ਜ਼ਖਮੀ!

    मामले की जानकारी देते हुए व्यक्ति ने बताया कि इंद्रा कालोनी में घर में बनी फैक्टरी में ब्लास्ट होने के बाद आग लग गई। घटना के दौरान वह ड्यूटी पर गए हुए थे। जहां उन्हें फोन आया कि घर में बनी फैक्टरी में ब्लास्ट होने से उसके परिवार के लोग भी झुलस गए है और उन्हें उपचार के लिए सिविल अस्पताल में ले जाया जा रहा है। जिसके बाद वह सिविल अस्पताल पहुंच गया।

    वहीं परमजीत सिंह ने बताया कि इंद्रा कालोनी में रिहायशी इलाके में घर में बनी फैक्टरी में पटाखा बनाने का काम किया जाता है। उन्होंने कहा कि उक्त मालिक के पास पटाखा बनाने का सरकारी लाइसेंस मौजूद है। फैक्टरी में मसाले को आग लगने से ब्लास्ट हो गया और इस घटना में 12 से 15 लोग घायल हो गए। पीड़ित ने कहा कि वह खुद 5 से 6 लोगों को वह उपचार के लिए अस्पताल लेकर आया है। इस घटना में कई बच्चों को नुकसान पहुंचा है। पीड़ित ने कहा कि कभी किसी ने रिहायशी इलाके में बन रहे पटाखे को लेकर विरोध नहीं किया। घटना में घायल सभी इलाका निवासी है।

    वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद विधायक अशोक पराशर पप्पी भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि उस्मान नाम के व्यक्ति ने घर में पोटाश रखा था। पोटाश में ब्लास्ट होने से ही ये हादसा हुआ है। आग की चपेट में आने से 10 बच्चे समेत 15 लोग घायल हो गए हैं। इलाके को पूरी तरह सर्च किया जाएगा, अगर किसी ने भी अनधिकृत तरीके से पटाखे स्टोर किए हैं तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई कराई जाएगी।

  • ग्राहक बनकर आई ज्वेलरी चोरनियां, जेवर महल से 5 लाख के गहने लेकर फरार, देखें CCTV

    ग्राहक बनकर आई ज्वेलरी चोरनियां, जेवर महल से 5 लाख के गहने लेकर फरार, देखें CCTV

    गुरुग्रामः शहर में बीते 2 दिनों में 2 ज्वेलरी शोरूम में चोरी की वारदातों ने पुलिस प्रशासन की नींद उड़ा दी है। पहले अनुश्री ज्वेलर्स से चोरी का मामला सामने आया था, अब जेवर महल ज्वेलरी शोरूम को भी चोरों ने निशाना बनाया है। इस दौरान सारी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिनके आधार पर पुलिस जांच में जुटी है।

    ताजा मामले में लक्ष्मी नगर स्थित जेवर महल ज्वेलरी शोरूम में दोपहर करीब 2 बजे 2 महिलाएं ग्राहक बनकर दुकान में आईं। उन्होंने पहले कुछ गहने देखने की बात कही और सेल्सगर्ल को बातचीत में उलझा लिया। इस दौरान जब सेल्सगर्ल का ध्यान हटा तो एक महिला ने सोने की बाली को डिब्बे से उठाकर अपनी साथी महिला को दे दी। फिर थोड़ी देर बाद उसने कुछ अन्य गहने भी ऐसे ही करके अपने पर्स में रख लिए।

    इस तरह उन्होंने करीब 5 लाख रुपये मूल्य के सोने के गहने अपने बैग में रख लिए और दुकान से निकल गईं। दुकान मालिक को चोरी का पता तब चला जब सेल्सगर्ल ने शाम को गहनों का मिलान किया। शोरूम के सीसीटीवी फुटेज में दोनों महिलाओं की पूरी करतूत रिकॉर्ड हो चुकी है।

    दो दिन में दूसरी वारदात, पुलिस ने बढ़ाई चौकसी

    इससे पहले सेक्टर 14 स्थित अनुश्री ज्वेलर्स में भी इसी तरह की चोरी की घटना सामने आई थी। वहां भी चोरों ने लाखों के गहने चोरी कर लिए। गुरुग्राम पुलिस ने दोनों मामलों की जांच के लिए एक विशेष टीम गठित की है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से संदिग्ध महिलाओं की पहचान करने में जुट गई है।

  • Bigg Boss 19: क्या टूट जाएगी Neelam-Tanya की दोस्ती? रिश्ते में दरार की वजह बनी ये Contestant

    Bigg Boss 19: क्या टूट जाएगी Neelam-Tanya की दोस्ती? रिश्ते में दरार की वजह बनी ये Contestant

    मनोरंजन: बिग बॉस के घर में अब पॉपुलर दोस्तियां टूटती हुई दिख रही हैं। पहले फरहाना और नेहल के रिश्ते में दरार आई । अब नीलम गिरी और तान्या मितली की दोस्ती में दरार पड़ चुकी है। इसका कारण कोई और नहीं बल्कि फरहाना भट्ट हैं। तान्या और फरहाना में हो रही बात के कारण नीलम को बहुत फर्क पड़ा है। नीलम ने यह साफ कर दिया है कि ऐसी दोस्ती का रिश्ता वो बरकरार ही नहीं रखना चाहती।

    फरहाना बनी दरार का कारण

    अब हाल ही में चैनल की ओर से एक प्रोमो रिलीज किया गया है। इस प्रोमो में नीलम-तान्या के बीच में खींचतान होती हुई दिख रही है। प्रोमो में नीलम रोती हुई भी दिख रही हैं। नीलम का ग्रूप भी तान्या के खिलाफ हो गया है। तान्या और नेहल चुडासमा का भी झगड़ा होता दिख रहा है। जहां तान्या नेहल पर चिल्लाती हुई नजर आ रही हैं। बीते कई दिनों से तान्या-नीलम के बीच नेहल और फरहाना को लेकर विवाद चल रहा था। नीलम को फरहाना से दिक्कत है तो वहीं तान्या को नेहल से। ऐसे में दोनों को एक-दूसरे के विरोधी से बात करना पसंद नहीं आया और आपस में बहस हो गई।

    तान्या पर भड़के घरवाले

    वीडियो में नीलम ने तान्या से यह साफ दिया है कि – ‘मुझे दोस्ती में दोगलापन बिल्कुल नहीं चाहिए। वहां जाकर मेरे लिए दोस्ती एकदम खत्म हो जाती है’। जवाब में तान्या ने कहा कि – ‘हमारी भी दोस्ती आज से खत्म हो गई समझो’। ये सुनकर नीलम चौंक जाती है। इसके बाद नीलम घर में हंगामा करती है। वो सबके सामने फरहाना से पूछती हैं कि वो क्यों तान्या के साथ बात करती हैं। इस घर में सबसे ज्यादा मुझे फरहाना ने रुलाया फिर भी तान्या क्यों इसके पास जाकर बात करती है। अमाल ने कहा कि जो नीलम का नहीं हो सकता वो किसी का नहीं हो सकता। इसी बीच बसीर ने भी तान्या पर सवाल उठाए। इन सब के बाद नीलम के आंसू ही नहीं रुक रहे थे।

    नेहल की लगा दी क्लास

    नेहल ने तान्या को वाहियात इंसान कह दिया। उसने कहा कि अब ये विक्टिम कार्ड प्ले करेगी। ये सुनकर तान्या और भड़क गई और उसका पारा हाई हो गया। वो नेहल पर चिल्लाते हुए कहती हैं कि – ‘नेहल मैं रो नहीं रही हूं तो अपना मुंह बंद रख सून रही हूं तबसे एकदम चुप’। नीलम और तान्या में हुई यह लड़ाई अब आगे क्या मोड़ लेगी यह तो आने वाले एपिसोड्स में पता चलेगा। फिलहाल नेहल और तान्या के फैंस दोनों में आई दरार से दुखी हो सकते हैं।
  • Punjab News: बस कर्मियों ने किया नेशनल हाईवे जाम, लोग हुए परेशान, देखें वीडियो

    Punjab News: बस कर्मियों ने किया नेशनल हाईवे जाम, लोग हुए परेशान, देखें वीडियो

    लुधियानाः पंजाब रोडवेज और पनबस कर्मियों द्वारा आज शेरपुर चौक नई दिल्ली नेशनल हाईवे को जाम कर दिया गया। ऐसे में कर्मियों द्वारा बसों को सड़कों पर खड़ा करके जाम कर दिया है। ऐसे में लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कर्मियों द्वारा हाईवे के दोनों रोड़ जाम करके प्रदर्शन किया जा रहा है। जिसके कारण वाहनों की लंबी कतारें लगी हुई है।

    2 किलोमीटर से अधिक जाम लग गया है। वहीं लंबी वाहनों की कतारों में एबुलेंस भी फंसी हुई है। एबुलेंस में मरीज मौजूद है। पुलिस द्वारा रोड़ को डायवर्ट किया जा रहा है। दूसरी ओर जाम में फंसी एबुलेंस को निकालने का प्रयास किया जा रहा है। हरमीत सिंह ने बताया कि बड़े भाई की डायलसिस करवाने के लिए उसे सीएमसी अस्पताल लेकर जाना था। उसकी एक बजे का डॉक्टरों से समय मिला हुआ था। ऐसे में अगर समय पर उनकी डायलसिस नहीं होती तो उन्हें काफी परेशानी हो सकती है। व्यक्ति ने प्रशासन से अपील की है कि अगर बस कर्मियों ने अपनी मांगो को लेकर प्रदर्शन करना है तो किसी ओर जगह पर कर सकते है।

    उन्होंने कहा कि वह जसविंदर नामक मरीज को लेकर जा रहे है, लेकिन बस कर्मियों द्वारा हाईवे पर किए जा रहे प्रदर्शन के कारण उन्हेें भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। व्यक्ति ने कहा कि इस रोड़ के अलावा उसके बाद दूसरे रास्ते का विकल्प भी नहीं है। वहीं अंबाला से भैय्या दूज पर लुधियाना आई बबली ने बताया कि वह भाई के पास जा रही है। लेकिन हाईवे पर जाम लगने से वह पिछले एक घंटे से फंसी हुई है। महिला ने कहा कि उसे काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पुलिस कर्मियों द्वारा जाम को खुलवाया भी नहीं जा रहा। इसी तरह अन्य राहगीरों को भी हाईवे पर बस कर्मियों द्वारा किए जा रहे प्रदर्शन में जाम लगने से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

  • Punjab News: मनजिंदर सिरसा के पराली को लेकर आए बयान का कुलदीप धालीवाल ने दिया जवाब, देखें वीडियो

    Punjab News: मनजिंदर सिरसा के पराली को लेकर आए बयान का कुलदीप धालीवाल ने दिया जवाब, देखें वीडियो

    अमृतसरः हाल ही में दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा का पराली जलाने को लेकर बयान आया जिसमें उन्होंने दावा किया है कि पंजाब में किसानों से जबरन पराली जलवाई जा रही है और इसका पूरा सबूत उनके पास है। सिरसा ने कहा पिछले चार दिनों से पंजाब के कई इलाकों में किसान मुंह ढककर पराली जला रहे हैं। इस बयान को लेकर अब आप सरकार ने कड़ा रुख अपनाया है और उनके दावे का जवाब विधायक कुलदीप धालीवाल ने कड़े शब्दों में दिया। धालीवाल ने कहा कि भाजपा पूरे देश में पंजाब के किसानों को बदनाम करने पर तुली हुई है और मनजिंदर सिरसा भी भाजपा के नेता होने के चलते केंद्र की बोली बोलते हैं। पंजाब के किसानों को जानबूझकर बदनाम किया जा रहा है।

    धालीवाल ने कहा कि जब वे कृषि मंत्री थे, तब उन्होंने केंद्रीय कृषि मंत्री से कहा था कि वे साबित करें और दिखाएं कि पंजाब का प्रदूषण दिल्ली कैसे जाता है। उन्होंने कहा कि जब प्रदूषण पंजाब से हरियाणा नहीं जाता तो दिल्ली कैसे जा सकता है। हरियाणा व दिल्ली में इंड्रस्ट्री के कारण प्रदूषण फैलता है और भाजपा सरकार सिर्फ पंजाब के किसानों को सोची-समझी साजिश के तहत बदनाम किया जाता है।

    पंजाब सारा साल कई क्विंटल चावल और अन्य फसले पैदा करके देता है और इसी के चलते पंजाब के पानी का लेवल भी नीचे गिर गया और परन्तु दूसरी और पंजाब के किसानों की मेहनत को सराहना की बजाए उन्हें बुरा बोला जा रहा है। उन्होंने तीखे लहजे से कहा कि मंत्री सिरसा केवल बेतुके बयान देते हैं और उनके बयानों पर ज्यादा ध्यान नहीं देना चाहिए और केंद्र को किसानों पर प्रदूषण का ठीकरा नहीं फोड़ना चाहिए।

  • Jalandhar News: नेशनल हाईवे जाम को लेकर प्रशासन की मीटिंग के बाद यूनियन प्रधान का आया बयान, देखें Live

    Jalandhar News: नेशनल हाईवे जाम को लेकर प्रशासन की मीटिंग के बाद यूनियन प्रधान का आया बयान, देखें Live

    जालंधर, ENS: पंजाब रोडवेज़ ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन (PRTC) और पनबस के कर्मचारियों ने 23 अक्तूबर को पूरे पंजाब में हड़ताल का ऐलान किया था। हालांकि लुधियाना, पटियाला, संगरूर सहित एक अन्य जिले में बस कर्मियों द्वारा नेशनल हाईवे जाम कर दिया गया है। वहीं जालंधर में नेशनल हाईवे जाम करने के ऐलान को यूनियन द्वारा स्थगित कर दिया गया है।

    मामले की जानकारी देते हुए यूनियन प्रधान रेशम सिंह गिल ने बताया कि सरकार आज चंडीगढ़ में AC बसों के लिए टेंडर जारी करने जा रही थी, लेकिन अब उन्होंने 31 तक टेंडर को रोकने का ऐलान किया है। जिसके चलते अब उनके द्वारा नेशनल हाईवे जाम किए जाने के ऐलान को 31 तारीख तक स्थगित कर दिया गया है।

    दूसरी ओर अधिकारियों के साथ मीटिंग को लेकर तस्वीरें भी सामने आई है। जहां पुलिस अधिकारियों द्वारा सरकार की ओर से टेंडर को स्थगित करने को लेकर पत्र यूनियन प्रधान को सौंप दिया गया है। ऐसे में एसपी हरविंदर सिंह गिल ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि आज बस यूनियन द्वारा किलोमीटर स्कीम के टेंडर खोले जाने को लेकर बंद का ऐलान किया गया था। लेकिन सरकार की ओर से 31 अक्टूबर तक टेंडर को स्थगित करने का ऐलान कर दिया गया है। जिसको लेकर आज यूनियन प्रधान को पत्र जारी कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि पीएपी चौक पर नेशनल हाईवे जाम करने को लेकर यूनियन द्वारा स्थगित कर दिया गया है।

    वहीं कर्मियों को नजरबंद किए जाने को लेकर पुलिस अधिकारी ने कहा कि किसी भी कर्मी को नजरबंद नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि यूनियन प्रधान सहित कर्मियों को कुछ समय तक प्रशासन की ओर पत्र जारी होने को लेकर इतंजार करने के लिए कहा गया था। सरकार की ओर से पत्र जारी होने के बाद यूनियन प्रधान ने अपने कर्मियों के साथ जारी हुए पत्र को लेकर मीटिंग की। जिसके बाद उन्होंने फैसला लिया कि 31 अक्टूबर तक नेशनल हाईवे जाम किए जाने के ऐलान को स्थगित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अगर 31 अक्टूबर को टेंडर रद्द ना किए गए तो उनके द्वारा पंजाब भर में हाईवे जाम करके प्रदर्शन किया जाएगा।