Blog

  • पंजाबः 31 सेकेंड में होटल के बाहर से बाइक लेकर चोर हुआ फरार, देखें CCTV

    पंजाबः 31 सेकेंड में होटल के बाहर से बाइक लेकर चोर हुआ फरार, देखें CCTV

    अमृतसरः शहर में लूटपाट और चोरी के मामलों में लगातार बढ़ौतरी देखने को मिल रही है। वहीं देर रात गोल्डन टेंपल के पास बने होटल से एक बाइक चोरी का मामला सामने आया है। वहीं इस घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। जिसमें देखा जा सकता है कि चोर चुपके से आकर पहले बाइक पर बैठ गया। 1 मिनट बाद जब देखा कि उसे कोई नहीं देख रहा, तो उसने बड़ी होशियारी से चोरी की चाबी लगा उसे खोलना शुरू कर दिया। चोर ने मात्र 31 सेकेंड में लॉक को खोल दिया और बाइक स्टार्ट करके फरार हो गया।

    वहीं घटना की सूचना बाइक के मालिक ने पुलिस को दे दी है। शिकायत में व्यक्ति ने बताया कि वह गोल्डन टेंपल में दर्शनों के लिए एक होटल में आकर रुका था। रात के समय उसने अपना बाइक होटल के बाहर ही पार्क कर लिया, लेकिन जब देर रात वह दोबारा होटल से बाहर आया तो बाइक चोरी हो चुका था। वहीं पास लगे सीसीटीवी में देखा कि सिल्वर रंग का स्प्लेंडर बाइक पर चोर कुछ समय के लिए बैठा और चंद सैकेंड में चुराकर साथ ले गया। पुलिस ने घटना की सीसीटीवी को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि कैमरे में आरोपी का चेहरा साफ दिख रहा है। पुलिस रिकॉर्ड या जांच के बाद चोर को जल्द काबू कर लिया जाएगा।

  • भारतीय रेलवे का खास तोहफा! राम भक्तों के लिए चलाई स्पेशल ट्रेन

    भारतीय रेलवे का खास तोहफा! राम भक्तों के लिए चलाई स्पेशल ट्रेन

    नई दिल्‍ली : भारतीय रेलवे लोगों को भगवान श्रीराम से जुड़े स्‍थलों के दर्शन कराने के लिए एक और श्री रामायण यात्रा एसी डीलक्‍स ट्रेन शुरू कर रहा है। यह ट्रेन 7 अप्रैल को दिल्‍ली के सफदरजंग रेलवे स्‍टेशन से रवाना होगी। इससे पूर्व 25 भारत गौरव ट्रेन चल चुकी हैं। ट्रेनों के बेहतर रिस्‍पांस को देखते हुए भारतीय रेलवे लगातार ट्रेन चला रहा है।

    भारतीय रेलवे के अनुसार डीलक्‍स ट्रेन में दो तरह के कोच होंगे, पहला फर्स्‍ट एसी और दूसरा सेकेंड एसी। दोनों का किराया अलग अलग होगा। यह ट्रेन इतनी लग्‍जरी होगी, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि ट्रेन में केवल 156 यात्री ही सफर करेंगे। ट्रेन का पूरा सफर 17 रात और 18 दिन का होगा। भारतीय रेलवे भारत गौरव ट्रेन के तहत देखो अपना देश और एक भारत श्रेष्‍ठ भारत को बढ़ावा दे रहा है।

    इन धार्मिक स्‍थानों के होंगे दर्शन

    रेलवे मंत्रालय के अनुसार श्रीरामायण यात्रा ट्रेन अयोध्‍या, नंदीग्राम, सीतामढ़ी, जनकपुर, वाराणसी, प्रयागराज, चित्रकूट, नासिक, हम्‍पी, रामेश्‍वरम, भद्रांचल और नागपुर होते हुए वापस दिल्‍ली आएगी. इस तरह  भगवान राम से संबंधित स्‍थानों के दर्शन यात्री कर सकेंगे।

    श्री रामायण यात्रा ट्रेन में सवार होने और उतरने के कई विकल्‍प होंगे। यानी यात्री अपनी सुविधा अनुसार करीबी स्टेशन से सवार हो सकता है और उतर सकता है। इसमें दिल्‍ली के अलावा गजियाबाद, अलीगढ़, टूंडला, इटावा, कानपुर और लखनऊ स्‍टेशनों शामिल हैं।

  • पंजाब से बड़ी ख़बरः सुखबीर बादल को कोर्ट से मिला बड़ा झटका

    पंजाब से बड़ी ख़बरः सुखबीर बादल को कोर्ट से मिला बड़ा झटका

    फरीदकोट: कोटकपूरा गोलीकांड मामले को लेकर जिला अदालत में आज पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल और सुखबीर सिंह बादल की अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई हुई। इस दौरान अदालत ने पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल को अग्रिम जमानत दे दी। जबकि सुखबीर बादल की याचिका खारिज कर दी। अब उन पर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है। यह फैसला अतिरिक्त जिला व सेशन जज राजीव कालड़ा की अदालत ने सुनाया। वहीं तत्कालीन एसएसपी सुखमिंदर सिंह मान की जमानत भी खारिज हो गई है। गौर हो कि कोटकपुरा गोलीकांड मामले में एसआईटी द्वारा फरीदकोट अदालत में चार्जशीट दाखिल करने के बाद प्रकाश सिंह बादल और सुखबीर बादल सहित अन्यों को अदालत ने समन भेजे थे। जिसके बाद आज सुनवाई के दौरान सुखबीर बादल को बड़ा झटका लगा है। 

    कोटकपूरा गोलीकांड से जुड़ी दोनों घटनाओं में एडीजीपी एल के यादव की अगुवाई वाली एसआईटी ने 24 फरवरी को प्रकाश सिंह बादल, सुखबीर सिंह बादल, तत्कालीन डीजीपी सुमेध सिंह सैनी, आईजी परमराज सिंह उमरानंगल, डीआईजी फिरोजपुर अमर सिंह चाहल, एसएसपी फरीदकोट सुखमंदर सिंह मान, एसएसपी मोगा चरनजीत सिंह शर्मा, तत्कालीन एसएचओ सिटी कोटकपूरा गुरदीप सिंह के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी थी।

    इसके आधार पर 6 मार्च को जेएमआईसी अजयपाल सिंह की अदालत ने सभी को नोटिस जारी करके 23 मार्च को अदालत में पेश होकर पक्ष रखने के निर्देश दिए थे जिसके बाद बादल पिता पुत्र समेत एसएसपी मान ने जमानत याचिकाएं दाखिल की थी। इससे पहले जेएमआईसी अजयपाल सिंह की अदालत ने सुखबीर सिंह बादल की गोलीकांड की चार्जशीट दिखाने की अपील वाली याचिका को रद्द कर दिया था। जमानत की पैरवी करने के लिए सुखबीर सिंह बादल ने अपने वकील के माध्यम से चार्जशीट की कॉपी दिखाने का आग्रह किया था लेकिन इस पर एसआईटी ने विरोध जताया। इसके बाद अदालत ने याचिका रद्द कर दी।

  • IPL 2023 में RCB को बड़ा झटकाः यह धाकड़ खिलाड़ी हुआ टीम से बाहर

    IPL 2023 में RCB को बड़ा झटकाः यह धाकड़ खिलाड़ी हुआ टीम से बाहर

    नई दिल्ली: 31 मार्च से आईपीएल का आगाज होने वाला है। ठीक उससे पहले आरसीबी को तगड़ा झटका लगा है। खिलाड़ी विल जैक्स चोटिल हो गए है। जिसके चलते वो आईपीएल से बाहर हो गए है। हाल ही में हुई नीलामी में जैक को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 3.2 करोड़ में ख़रीदा था। लेकिन अब यह खिलाड़ी चोट के कारण आईपीएल के इस पूरे सीजन में नहीं खेल पायेगा। जानकारी के अनुसार, बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे वनडे में उन्हें फील्डिंग के दौरान मांसपेशियों में चोट लग गई।

    इस सप्ताह के शुरू में स्कैन और विशेषज्ञ से परामर्श के बाद उन्हें आईपीएल से बाहर होने के लिए मजबूर होना पड़ा है। तमाम डॉक्टरी जांच के आधार पर जैक्स ने आईपीएल से हटने का फैसला किया हैं। विल जैक्स टी-20 के धाकड़ बल्लेबाज हैं। वो पहली बार आईपीएल में हिस्सा लेने वाले थे, लेकिन अब चोट के कारण उन्हें अगले सीजन तक इंतज़ार करना पड़ेगा।

    बता दें कि जैक्स इंग्लैंड के सबसे खतरनाक युवा बल्लेबाज़ों में शुमार हैं। उन्होंने अब तक 109 मैचों की 102 ईनिंग में 29.80 के औसत से 2802 रन ठोके हैं। जिसमें 108 रन की नाबाद शतकीय पारी के साथ 23 अर्धशतक शामिल हैं। उनके नाम 140 छक्के-49 चौके दर्ज हैं। जैक्स पार्ट टाइम बॉलिंग भी कर लेते हैं। उन्होंने 42 ईनिंग में 26 विकेट चटकाए हैं। हालांकि अब तक उन्होंने आईपीएल नहीं खेला है।

  • महंगाई की मारः पेट्रोल और डीजल के दामों में हुई बढ़ौतरी

    महंगाई की मारः पेट्रोल और डीजल के दामों में हुई बढ़ौतरी

    इस्लामाबादः पाकिस्तान इन दिनों आर्थिक और राजनीतिक अस्थिरता से जूझ रहा है। यही वजह कि यहां खाने-पीने की चीजों के साथ साथ और अन्य जरूरी चीजों के दाम भी बढ़ रहे हैं। इसी बीच अब एक बार फिर सरकार ने अपने नागरिकों को बड़ा झटका दिया है। सरकार ने पेट्रोल और डीजल के दामों में एक बार फिर बढ़ोतरी कर दी है। सरकार ने पेट्रोल की कीमत में तत्काल प्रभाव से 5 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है। वहीं डीजल के दाम में 13 रुपए बढ़ा दिए हैं।

    मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो शरीफ सरकार ने पेट्रोल की कीमत में भी तत्काल प्रभाव से 5 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है। वहीं डीजल के दाम में 13 रुपए बढ़ा दिए हैं।, पाकिस्तान में पेट्रोल अब 272 रुपये प्रति लीटर पर उपलब्ध होगा, जबकि इसकी पिछली कीमत 267 रुपये प्रति लीटर थी। इसी तरह, सरकार ने हाई-स्पीड डीजल (HSD) की कीमत 13 रुपये बढ़ाकर 280 रुपये प्रति लीटर से 293 रुपये प्रति लीटर कर दी है। बता दें कि पिछले महीने 28 फरवरी को सरकार ने पेट्रोल की कीमतों में पांच रुपये प्रति लीटर की कटोती की थी। हालिया पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतें बढ़ने से महंगाई और बढ़ेगी। पाकिस्तान में पहले से ही महंगाई 40 फीसदी से ऊपर आसमान पर है।

  • पंजाबः अब धुरी से कांग्रेस के पूर्व विधायक को विजिलेंस ने किया तलब

    पंजाबः अब धुरी से कांग्रेस के पूर्व विधायक को विजिलेंस ने किया तलब

    पटियालाः पूर्व शिक्षा और पीडब्ल्यूडी मंत्री विजय इंदर सिंगला को तलब करने के एक दिन बाद विजिलेंस की टीम ने आय से अधिक संपत्ति मामले में संगरूर कांग्रेस अध्यक्ष और धुरी के पूर्व विधायक दलवीर सिंह गोल्डी को पूछताछ के लिए तलब किया है। सूत्रों ने खुलासा किया कि दलवीर गोल्डी के खिलाफ शिकायत मिलने के बाद विजिलेंस पिछले कुछ हफ्तों से जांच कर रही है और मंगलवार को विजिलेंस ने गोल्डी को समन जारी किया है। विजिलेंस ने मामले में पूछताछ के लिए वीरवार को गोल्डी को व्यक्तिगत रूप से पेश होने के लिए कहा है।

    वहीं इस मामले को लेकर दलवीर गोल्डी ने कहा कि पंजाबियों की आवाज उठाने के लिए मुझे निशाना बनाया जा रहा है। सरकार विरोध और असहमति को दबाने के लिए विजिलेंस का दुरूपयोग करने की कोशिश कर रही है। मुझे आज नोटिस मिला है, जिसमें मुझे जांच में शामिल होने और संगरूर विजिलेंस कार्यालय के सामने पेश होने के लिए कहा गया है ताकि मेरे खिलाफ कुछ शिकायत की जांच की जा सके। मुझे पता चला कि मुझ पर लगाए गए आरोपों को विकास कार्यों से जोड़ा गया है।

    बता दें कि दलवीर गोल्डी ने पिछले साल संगरूर संसदीय उपचुनाव में भी हार का सामना किया था। दलवीर गोल्डी जो 2022 के विधानसभा चुनाव में 58,000 मतों के अंतर से भगवंत मान से अपनी धुरी सीट हार गए थे। इस सीट पर अकाली दल (ए) के सिमरनजीत सिंह मान ने जीत हासिल की थी।

  • H3N2 वायरस का कहरः 26 मार्च तक सभी स्कूल बंद करने के निर्देश

    H3N2 वायरस का कहरः 26 मार्च तक सभी स्कूल बंद करने के निर्देश

    नई दिल्लीः कोरोना के बाद अब देश में H3N2 वायरस का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। अलग-अलग राज्यों से बड़ी संख्या में इस वायरस से संक्रमित होने के मामले सामने आ रहे हैं। देशभर में इस वायरस की वजह से अब तक 9 लोगों की जान जा चुकी है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। वहीं अब इस वायरस से बचने के लिए एतिहाती कदम उठाने भी शुरू कर दिए गए हैं। केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में सरकार ने एच3एन2 इन्फ्लूएंजा वायरस के बढ़ते प्रभाव के मद्देनजर 16 मार्च से 26 मार्च तक आठवीं कक्षा तक के सभी स्कूलों में छुट्टी की घोषणा की। विधानसभा में गृह और शिक्षा मंत्री ए। नम्माशिवयम ने कहा कि बच्चों में इन्फ्लूएंजा के प्रसार को देखते हुए सरकार ने पहली क्लास से आठवीं कक्षा तक के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में 26 मार्च तक अवकाश का ऐलान किया।

    महाराष्ट्र में वायरस से दो मौतों का दावा

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, महाराष्ट्र में इस वायरस से कथित तौर पर अब तक दो लोगों की मौत हुई है। इनमें अहमदनगर में मेडिकल की पढ़ाई कर रहा एक युवा पिछले हफ्ते अपने दोस्तों के साथ घूमने के लिए अलीबाग गया था। वहां से लौटने के बाद उसकी तबीयत खराब होने लगी। जांच में पता चला कि वह कोविड-19 और H3N2 वायरस से संक्रमित था। अस्पताल में इलाज के दौरान सोमवार को उसकी मौत हो गई। वहीं, नागपुर में वायरस से संक्रमित 78 साल के बुजुर्ग की मौत हो गई।

    इंफ्लूएंजा के 79% सैंपल्स में मिला H3N2 वायरस

    केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि लैब में टेस्ट किए गए इंफ्लूएंजा सैंपल्स में से लगभग 79% में H3N2 वायरस पाया गया है। इसके बाद 14% सैंपल्स में इंफ्लूएंजा बी विक्टोरिया वायरस पाया गया है और 7% में इंफ्यूएंजा ए H1N1 वायरस पाया गया है। H1N1 को आम भाषा में स्वाइन फ्लू भी कहा जाता है। मंत्रालय का कहना है कि मार्च एंड से H3N2 वायरस के मामले कम होने लगेंगे।

  • पंजाब-हरियाणा में इन्फ्लुएंजा-A का अलर्ट, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी

    पंजाब-हरियाणा में इन्फ्लुएंजा-A का अलर्ट, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी

    चंडीगढ़: देश में कोरोना की तरह H3N2 वायरस ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। चंडीगढ़ में इन्फ्लूएंजा H3N2 के अब तक 7 मरीज मिल चुके हैं। इन मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके बाद से ही चंडीगढ़ स्वास्थ विभाग हरकत में आ गया है। विभाग ने इन्फ्लुएंजा A को लेकर एडवाइजरी भी जारी की है, जिसमें वायरस ये गर्भवती महिलाओं के लिए बड़ा जोखिम बताया गया है। 

    H3N2 वायरस के क्या लक्षण है?

    एडवाइजरी के अनुसार, H3N2 वायरस के चपेट में आने के बाद व्यक्ति में कई तरह के लक्षण दिखाई देते हैं। जैसे ठंड लगना, बुखार, खांसी, उल्टी, गले में दर्द, मांसपेशियों और शरीर में दर्द, छींके आना, नाक बहना आदि। इसके साथ ही मरीज को सांस लेने में तकलीफ होती है और बेचैनी महसूस होती है। यहां ये बात जान लेना जरूरी है कि H3N2 वायरस, कोरोना से बेहद अलग है। क्योंकि कोराना निचले रेस्पिरेटरी ट्रैक्ट यानी श्वसन मार्ग को प्रभावित करता है। जबकि H3N2 वायरस ऊपरी रेस्पिरेटरी ट्रैक्ट को प्रभावित करता है। इससे खांसी, बुखार, सर्दी, गले, नांक और आंखों में लंबे समय तक जलन रहती है।

    H3N2 वायरस से किसे ज्यादा खतरा?

    एक्सपर्ट्स के अनुसार, H3N2 वायरस फैलता कोरोना की तरह ही तेजी से ही है। किसी संक्रमित व्यक्ति के खांसने, छीकने या अन्य किसी तरह से संपर्क में आने पर H3N2 वायरस फैलने के चांस काफी ज्यादा हैं। ये वायरस बच्चों, गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गो को आसानी से अपनी चपेट में ले लेता है और इन्हें ही इस वायरस से ज्यादा खतरा है।

    H3N2 वायरस से बचाव और सावधानी

    • H3N2 वायरस के चपेट में आने के बाद तुरन्त डॉक्टर को दिखाएं। 
    • ज्यादा से ज्यादा तरल पदार्थों का सेवन करें, शरीर में पानी की कमी ना होने दें।
    • खानपान में उन चीजों को शामिल करें जिससे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ें। संतरा, बेरीज, हल्दी, नींबू इम्यूनिटी बढ़ाने में मददगार होते है।
    • जिन लोगों को खांसी-जुकाम हो उनसे दूरी बनाकर रखें। बीमार व्यक्ति के पास जाना पड़े तो मास्क लगाकर जाएं।
    • अपने हाथों को साबुन से धोएं या सैनिटाइज करते रहें।

  • मशहूर पंजाबी अदाकार पर जिम में हुआ जानलेवा हमला, देखें वीडियो

    मशहूर पंजाबी अदाकार पर जिम में हुआ जानलेवा हमला, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ः पंजाबी और हिंदी फिल्मों में काम कर चुके मशहूर अभिनेता अमन धालीवाल पर अमेरिका में जानलेवा हमला हुआ है । हमला उस समय हुआ जब वह जिम में कसरत कर रहे थे। हमलावर तेजधार हथियारों के साथ जिम में दाखिए हुए और हंगामा शुरू कर दिया।

    वहां मौजूद लोगों को भी निशाना बनाने की कोशिश की गई पर अमन ने बहादुरी के साथ हमलावर को दबोच लिया। अमन धालीवाल के शरीर पर हमले के बाद कई जगह टांके लगे है। फिलहाल वह खतरे से बाहर है। यह हमला क्यों किया गया, इस बारे कोई जानकारी सामने नहीं आई है। बता दें कि गत दिवस पंजाबी गायक बब्बू मान और मनकीरत औलख को भी धमकी मिली थी, जिसके बाद उनकी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। 

  • जीप के बोनट पर सरेआम चलाई पटाखों की लड़ी, वीडियो वारयरल

    जीप के बोनट पर सरेआम चलाई पटाखों की लड़ी, वीडियो वारयरल

    चंडीगढ़: सेक्टर 19 थाना क्षेत्र में लगने वाले सेक्टर 21 में सरेआम सड़क के बीचों बीच एक थार गाड़ी के बोनट पर पटाखों की लड़ी चलाने का एक वीडियो वायरल हुआ है। हैरानी की बात यह है कि थार जीप के बोनट पर पटाखों की लड़ी सरेआम चलाई गई। यह पटाखे की लड़ी काफ़ी देर तक चलती रही। जिससे आसपास के लोग हैरान और परेशान थे। लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। हैरानी की बात है कि पीसीआर पुलिस और बीट पुलिस को इन पटाखों की आवाज सुनाई नहीं दी। मानो चंडीगढ़ पुलिस घोड़े बेच कर चैन की नींद सो रही है।

    जिन्हें यह सब कुछ ना तो सुनाई दिया और न ही दिखाई दिया। जबकि चंडीगढ़ में चप्पे-चप्पे पर सीसीटीवी कैमरे लगे हुए और इन कैमरों द्वारा पुलिस ट्रेफिक वायलेशन करने वालों के ऑनलाइन चालान किए जाते हैं। आखिर अब देखना यह होगा कि जिस थार जीप पर पटाखे रखकर जलाए गए थे क्या उस थार जीप का नंबर चंडीगढ़ पुलिस के सीसीटीवी कैमरा में आया या नहीं ? और आखिर कब तक थाना पुलिस ट्रेफिक वायलेशन करने वाले और थार जीप पर पटाखे जलाने वाले पर कार्रवाई करेगी। जो कि पुलिस जांच का एक विषय है।