Blog

  • आज का राशिफल, 16 मार्च 2023

    आज का राशिफल, 16 मार्च 2023

    मेष राशिफल। आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आप सभी को जोड़ने की कोशिश में लगे रहेंगे, जिसमें आप कामयाब अवश्य होंगे और मित्रों के साथ आप मनोरंजन के कार्यक्रम में जा सकते हैं। आपको किसी नए काम की शुरुआत करना बेहतर रहेगा क्योंकि उसमें आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आपकी किसी नये वाहन को खरीदने की इच्छा भी आज पूरी होती दिख रही है। आपका कोई पुराना लेनदेन आपको लंबे समय से परेशान कर रहा था, तो वह भी दूर होगा।

    वृष राशिफल। आज का दिन आपके लिए उन्नति दिलाने वाला रहेगा, इसलिए आप संतान के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। यदि उन्हें कोई भी समस्या चल रही है, तो उसे नजरअंदाज बिल्कुल ना करें और अपने कामों की सूची बनाएं, तभी आगे बढ़े और आपके सभी काम पूरे हो सकेंगे। परिवार में आपको सदस्यों का पूरा साथ मिलेगा, लेकिन आप अपने चिड़चिड़े स्वभाव के कारण आप थोड़ा परेशान हो सकते हैं। संतान से आपकी किसी बात को लेकर बहसबाजी हो सकती है।

    मिथुन राशिफल। आज के दिन साझेदारी में व्यवसाय कर रहे लोगों के लिए कुछ कमजोर रहने वाला है। परिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे और गृहस्थ जीवन में चल रही समस्याओं से आपको छुटकारा मिलेगा। आपके जरूरी कार्यों में आप सावधानी बरतें। आपका आत्मविश्वास बढ़ने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को आज कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है, जो विद्यार्थी विदेश जाकर शिक्षा ग्रहण करने की सोच रहे थे, तो उन्हें भी आज कोई ऑफर आ सकता है।

    कर्क राशिफल। आज का दिन आपके लिए मेहनत भरा रहने वाला है। आप कार्यक्षेत्र के कामों को लेकर पूरी मेहनत और ईमानदारी दिखाएंगे, तभी आप तरक्की कर सकेंगे। आपको अपनी कुछ पुरानी गलतियों से सबक लेना होगा और आपके कुछ विरोधी आपके ऊपर हावी होने की पूरी कोशिश करेंगे, जिनसे आपको बचना होगा। राजनीतिक क्षेत्रों में कार्यरत लोग किसी बड़े पद को पाकर प्रसन्न रहेंगे और यदि आप किसी महत्वपूर्ण चर्चा में सम्मिलित हो, तो उसमें अपनी बात लोगों के सामने अवश्य रखें।

    सिंह राशिफल। आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों की तुलना में बेहतर रहने वाला है। आपको परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा और संतान को यदि आप कोई जिम्मेदारी देंगे, तो वह उस पर खरी उतरेगी। आप कार्यक्षेत्र में किसी से धन का लेनदेन ना करें, नहीं तो बाद में आपको समस्या हो सकती हैं और विद्यार्थियों की अध्ययन व अध्यात्म के प्रति रुचि जागृत होगी। लेनदेन के मामले में आज आप सावधानी बरतें।

    कन्या राशिफल। आज के दिन आपको शीघ्रता और भावुकता में कोई निर्णय लेने से बचना होगा। माता-पिता को आप किसी धार्मिक यात्रा पर लेकर जा सकते हैं। परिवार में किसी सदस्य से आप यदि कुछ धन उधार मांगे, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगा। आपके किसी परिवार के सदस्य से आपको बेवजह मनमुटाव हो सकता है। आपको कोई लेन-देन करने से पहले उसकी पूरी जांच पड़ताल करनी होगी और आप अपनी सुख-सुविधाओं की कुछ वस्तुओं की खरीदारी भी कर सकते हैं।

    तुला राशिफल। आज का दिन आपके लिए आत्मविश्वास से भरपूर रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे और सबको हैरान करेंगे, जिससे आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। निजी मामलों में आप बहुत ही सूझ बूझ दिखाकर आगे बढ़े, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। अविवाहित जातकों के लिए उत्तम विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं और परिवार में आप वरिष्ठ सदस्यों से के सामने अपने मन की बात अवश्य रखें। आपका कोई कानूनी मामला आज समय रहते सुलझ सकता है।

    वृश्चिक राशिफल। आज का दिन आपके चारों ओर का वातावरण सुखमय रहने वाला है। नौकरी में कार्यरत लोग काम के बोझ को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। संतान की शिक्षा में आ रही समस्याओं को लेकर आप छोटी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। बैंकिंग क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को प्रमोशन मिल सकता है। आपके घर आज किसी अतिथि का आगमन हो सकता है, जिसमें आपको बहुत ही तोल मोलकर बोलना बेहतर रहेगा, नहीं तो उन्हे आपकी कोई बात बुरी लग सकती है।

    धनु राशिफल। आज का दिन बिजनेस कर रहे लोगों के लिए कमजोर रहने वाला है, क्योंकि उन्हें अपनी पुरानी योजनाओं से मन मुताबिक लाभ ना मिलने से उन्हें थोड़ी निराशा होगी। अविवाहित जातकों के जीवन में  किसी नये मेहमान की दस्तक हो सकती है। आपको आज यदि किसी से धन उधार मांगेंगे, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगा। आपके रिश्ते में चल रही अनुबंध दूर होगी। माताजी की सेहत में  गिरावट होने के कारण आपको समस्या हो सकती है।

    मकर राशिफल। आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आने वाला है। आपको व्यवसाय के कुछ कामों को लेकर व्यस्तता बनी रहेगी और आप घर बाहर दोनों जगह संतुलन बनाकर रखे, नहीं तो परिवार के सदस्य आपसे नाराज हो सकते हैं। दूर देश के मामलों में आपकी सक्रियता बढ़ेगी और कामकाज पर आप अपना पूरा फोकस बनाए रखें। आप किसी जरूरी काम को लेकर आज थोड़ा भाग दौड़ में लगे रहेंगे, तभी वह पूरा हो सकेगा।

    कुंभ राशिफल। आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। शासन सत्ता का पूरा लाभ मिलता दिख रहा है, लेकिन आप अपने खर्चों के साथ-साथ आज कुछ बचत की योजनाओं पर भी ध्यान लगाएं, तभी आप अपने भविष्य को सिक्योर कर पाएंगे।  यदि आप किसी बड़े सदस्यों से बहसबाजी में पड़े, तो उसमें वाणी की मधुरता को बनाए रखें, नहीं तो रिश्तों में दरार पैदा हो सकती है। आपको  किसी की कही सुनी बातों पर भरोसा करने से बचना होगा।
     
    मीन राशिफल। आज का दिन सामाजिक क्षेत्र में कार्य लोगों के लिए कोई खुशखबरी लेकर आने वाला है, उन्हें आज कोई अच्छा लाभ मिल सकता है। आधुनिक विषयों में आप आगे बढ़ेंगे, जिससे आपके व्यापार में भी अच्छी तरक्की होगी। आपके परिवार में किसी सदस्य के विवाह संबंधित कोई अच्छा रिश्ता आ सकता है, जिसे वरिष्ठ सदस्य द्वारा भी तुरंत मंजूरी दी जा सकती है और कार्यक्षेत्र में योग्यता अनुसार काम मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा।

  • छीना छपटी के मामले में एक गिरफ्तार

    छीना छपटी के मामले में एक गिरफ्तार

    जालंधर/हर्षः सीआईए स्टाफ की पुलिस ने एक व्यक्ति को छीना छपटी के मामले में गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान सोनू पुत्र राजपाल निवासी गांव नौ गजा के रूप में हुई है। सीआईए स्टाफ के प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि वह अपनी टीम सहित गश्त के दौरान वर्कशॉप चौक के पास मौजूद थे जहां उन्हें गुप्त सूचना मिली की सोनू चोरी के मोटरसाइकिल पर सवार होकर उसे बेचने के लिए दाना मंडी की तरफ आ रहा है, जिसे उनकी टीम ने दाना मंडी टी प्वाइंट के पास से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी का मोटरसाइकिल बरामद कर आरोपित के खिलाफ थाना दो में मुकदमा नंबर 33 आईपीसी धारा 379 और 411 के तहत दर्ज किया पुलिस ने आरोपित को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेगी ताकि यह पता लगाया जा सके किशोरों इससे पहले कहां-कहां वारदातों को अंजाम दे चुका है।

  • 5 ग्राम हेरोइन सहित दो गिरफ्तार

    5 ग्राम हेरोइन सहित दो गिरफ्तार

    जालंधर/हर्षः  थाना लाबड़ा लफड़ा की पुलिस ने दो व्यक्तियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 5 ग्राम हेरोइन बरामद की है गिरफ्तार व्यक्तियों की पहचान शरणजीत सिंह उर्फ सन्नी पुत्र संतोष सिंह निवासी ललियां कला और कुलविंदर सिंह पुत्र अवतार सिंह के रूप में हुई है।

    थाना प्रभारी अमन सैनी ने बताया कि उनकी टीम नाकेबंदी के दौरान बस अड्डा रामपुर ललियां मौजूद थी उसी दौरान एक कार में सवार दो नौजवान पुलिस को देख कर पीछे भागने की कोशिश करने लगे जिन्हें नाके पर तैनात पुलिस मुलाजिमों ने रोककर जब उनकी तलाशी ली तो गाड़ी के डैशबोर्ड से 5 ग्राम हेरोइन बरामद कर आरोपितों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

  • पंजाब से बड़ी खबर : मंत्रीमंडल में हुआ बड़ा फेरबदल, देखें लिस्ट

    पंजाब से बड़ी खबर : मंत्रीमंडल में हुआ बड़ा फेरबदल, देखें लिस्ट

    चंडीगढ़ : पंजाब में भगवंत मान सरकार ने मंत्रीमंडल में बड़ा फेरबदल किया है। सरकार की तरफ से मुख्य तौर पर पबिल्क रिलेशन विभाग को बदल दिया गया है। अमन अरोड़ा से शहरी विकास मंत्रालय वापिस ले लिया गया है। यह विभाग अब मुख्यमंत्री ने अपने पास रखा है।

    सामान्य प्रशासन, गृह मंत्रालय, विजीलैंस, सहकारिता, इंडस्ट्री व कॉमर्स, जेल, लीगल मामले, सिविल एविएशन, शहरी विकास CM ने अपने पास रखे हैं। लालजीत भुल्लर को फूड प्रोसेसिंग विभाग दिया गया है।

    हाऊसिंग व अर्बन डिवैल्पमेंट अमन अरोड़ा के पास था जिसे सीएम ने अपने पास रख लिया है। गुरमीत सिंह मीत हेयर के पास रहेगा। पबिल्क रिलेश्न विभाग भी जौड़ामाजरा को दे दिया गया है।

  • देहात पुलिस ने अलग-अलग मामलों में 5 व्यक्तियों को किया गिरफ्तार

    देहात पुलिस ने अलग-अलग मामलों में 5 व्यक्तियों को किया गिरफ्तार

    जालंधर/हर्षः  थाना लोहिया की पुलिस ने लूटपाट के मामले में चार व्यक्तियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक मोटरसाइकिल एक स्कूटरी और दो तेजधार हथियार, 5 मोबाइल फोन, एक एयर पिस्टल और एक खिलौना रिवाल्वर बरामद की है। गिरफ्तार व्यक्तियों की पहचान मणि पुत्र चमन लाल निवासी हुसैनपुर, मनप्रीत सिंह उर्फ मनु पुत्र सुखविंदर सिंह निवासी कचीसरा, स्माइल पुत्र अमरजीत सिंह निवासी सीचेवाल और आकाशदीप सिंह उर्फ साहिल पुत्र अमरजीत सिंह निवासी धारेवाल के रूप में हुई है। डीएसपी गुरमीत सिंह ने बताया कि एएसआई कश्मीर सिंह ने 12 मार्च 2023 को मुकदमा नंबर 24 आईपीसी धारा 379B, 482, 411 और आर्म एक्ट के तहत दर्ज आरोपितों को गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया पुलिस जांच में सामने आया कि रुपीस प्रतापपुरा से थाना जमशेद के नजदीक रात को तेजधार हथियारों केबल पर लोगों को अपनी लूट का शिकार बनाते थे जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर उनके कब्जे से तेजधार हथियार और लूटा हुआ समान बरामद किया है पुलिस आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेगी ताकि और खुलासे हो सके इससे पहले यह कहां-कहां वारदातों को अंजाम दे चुके हैं।

    इसी तरह थाना आदमपुर की पुलिस ने एक व्यक्ति को देसी कट्टे और दो जिंदा रौध सहित गिरफ्तार किया है गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान गगनदीप सिंह उर्फ गज्जू पुत्र सुखदेव सिंह निवासी सलाला थाना आदमपुर के रूप में हुई है। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सिकंदर सिंह ने बताया कि उनकी टीम के एसआई उमेश कुमार पुलिस पार्टी सहित नाकेबंदी के दौरान नंगलफिदा राधा स्वामी सत्संग घर के पास से बत्ती बोर देसी कट्टा और दो जिंदा रौध सहित गिरफ्तार कर आरोपी के खिलाफ आर्म एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी गगनदीप यह हथियार अजीत पाल सिंह पुत्र स्वर्ण सिंह निवासी खोजकीपुर से खरीदा था जिसे पुलिस ने मुकदमे में नामजद कर लिया है।

  • तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे चल रही लड़की को मारी टक्कर, घायल 

    तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे चल रही लड़की को मारी टक्कर, घायल 

    ऊना/सुशील पंडित : जिला ऊना उपमंडल बंगाणा क्षेत्र के राज कुमार पुत्र लोका राम निवासी डडियार डा तनोह ने बंगाणा पुलिस थाना में राहुल कुमार पुत्र जोगिंद्र सिंह गांव साना डा व तहसील भटौत जिला रामवन (जम्मू कश्मीर) के खिलाफ मामला दर्ज कराया है कि बुधवार सुबह लगभग 10.30बजे डीएवी स्कूल लठियाणी के नजदीक एक कार संख्या ( एच पी 64ए1606)मारूति 800जो कि बंगाणा से लठियाणी की तरफ से तेज रफ्तार से आ रही थी।ओर उसने सड़क किनारे कच्चे रास्ते पर चल रही नैंसी पुत्री सुरेन्द्र कुमार गांव डडियार को जोरदार टक्कर मार दी।

    जिससे लड़की बहीं पर गिर गई।बहीं पर कुछ अन्य दुकानदारों के सहयोग से लड़की को सिबिल हस्पताल बड़सर लाया गया। डा द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद लड़की की नाज़ुक हालत को देखते हुए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रैफर कर दिया गया। बहीं पर पुलिस थाना प्रभारी बाबू राम मंडियाल का कहना है कि मामला दर्ज कर लिया गया है और आगामी जांच जारी है।

  • हरोली पुलिस के हथे चढा एक और उदघोषित अपराधी

    हरोली पुलिस के हथे चढा एक और उदघोषित अपराधी

    ऊना/सुशील पंडित: हरोली पुलिस थाना की एक टीम ने आज एक उदघोषित अपराधी को पकडने मे सफलता हासिल की है । वर्ष 2020 मे होशियापरपुर जिला के गढशंकर का  रहनेवाला एक युवक चरणजीत उर्फ चन्नी को जिला ऊना की एक अदालत ने उदघोषित अपराधी घोषित करार दिया था । पुलिस सरगर्मी से 2 वर्षो से आरोपी की तलाश कर रही थी । आज पुलिस टीम ने मुखवर की सूचना पर आरोपी को गिरफतार कर लिया है जिसे कल माननीय अदालत मे पेश करके पुलिस रिमांड हासिल किया जायेगा ।

    उक्त उदघोषित अपराधी एक मारपीट के मामले मे माननीय अदालत को वांछित था जो आरोपी ने संतोषगढ की एक महिला से जो अपने वेटे के साथ समनाल मे बाईक पर जा रही थी तो 3 आरोपियों ने उक्त महिला के साथ छीनाझपटी करके उक्त महिला के कान की सोने की बालियां तथा सोने की 2 अगूंठिया छीन ली थी। पुलिस ने तीनो अपराधियो को पकडकर अदालत में पेश किया था । परतु उनमे से 2 अपराधी बाद मे अदालत से भगौडे घोषित हो गये जिनमे से एक चरणजीत को आज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया व दूसरे की तलाश जारी है।

    पुलिस थाना प्रभारी सुनील साख्यान ने उदघोषित अपराधी को पकडने की पुष्टी की है । पुलिस टीम मे मुख्य आ0 महेन्द्र सिंह अन्वेषणाधिकारी टाहलीवाल तथा आ0 नीरज व वलजीत शामिल रहे है ।  पुलिस थाना प्रभारी ने बताया कि जिला पुलिस ऊना ने उदघोषित अपराधियों को पकडने का अभियान चलाया है व जल्द ही अन्य वाछिंत अपराधियों को पकडकर पुलिस हवालात में भेजेगी । उदघोषित अपराधी को पक़डने मे पुलिस के मुख्य आ0 महेनद्र ने विशेष भूमिका निभाई है ।

  • तलमेहड़ा बाजार में जाम से निजात दिलाने की मांग 

    तलमेहड़ा बाजार में जाम से निजात दिलाने की मांग 

    बाहन चालकों को परेशानियों का सामना 

    ऊना/सुशील पंडित : जिला ऊना उपमंडल बंगाणा क्षेत्र का तलमेहड़ा बाजार चौंक जोकि दो विधानसभा क्षेत्रों के अधीन आता है।इस बाजार के चौंक पर हर दिन जाम आम हो गया है।दो पहिया वाहन चालक मनमर्जी से अपना बाहन खड़ा करके इधर उधर चले जा रहे हैं। जिस से बड़े बाहन चालकों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

    अगर इन लोगों को कोई समझाने की कोशिश करें तो यह लोग लड़ाई झगड़े पर उतारू हो जाते हैं।जोल से डीहर,बंगाणा से डीहर को जाने बाली सरकारी तथा निजी बस चालकों को हर दिन परेशानियां का सामना करना पड़ रहा है। परन्तु सुनता कोई नहीं है।

    बहीं पर पुलिस थाना प्रभारी बाबू राम मंडियाल का कहना है कि मामला उनके ध्यान में आया है जो भी बाहन चालक यातायात नियमों का उल्लघंन करते हुए पाया गया उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इससे पहले भी तलमेहड़ा बाजार चौंक पर बाहन चालकों को बार बार जागरूक किया जा चुका है।

  • फायर ब्रिगेड कर्मचारियों की वेतन विसंगति हल करे सरकार : मुकेश जसवाल 

    फायर ब्रिगेड कर्मचारियों की वेतन विसंगति हल करे सरकार : मुकेश जसवाल 

    ऊना/सुशील पंडित : प्रदेश के आपात फायर ब्रिगेड महकमें में तैनात कर्मचारीयों ने सरकार से वेतन विसंगति हल करने की गुहार लगाई है। यूनियन ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने अपने घोषणा पत्र में कर्मचारियों की वेतन बिसंगती को हल करने का वायदा किया है। अब प्रदेश सरकार  वेतन विसंगतियों में दरुस्ती कर फायर वर्ग के कर्मचारीयों को उनका हक दिलाने की कार्यवाही अमल में लाए  ।  फायर ब्रिगेड कर्मचारी यूनियन के  ज़िला ऊना प्रधान मुकेश जसवाल ने  कहा कि  हिमाचल प्रदेश में  फ़ायर ब्रिगेड के तमाम कर्मचारी  फायर स्टेशनों, सब स्टेशनों  व  फायर पोस्टों  में अपनी आपात सेवाएं दे रहे है।

    आग हो या आपदा कि घड़ी में जनता की सेवा में तत्परता से अपने कर्तव्य का निर्वहन कर रहे हैं। फिर भी फायर ब्रिगेड के  तकनीकी कर्मचारियों को  बेसिक पे 10300, ग्रेड पे 3200+34800 का संशोधित वेतनमान नहीं दिया जा रहा है  ।जनवरी 2022 में लागू किये 2016 से दिये जाने वाले पे स्केल में फ़ायर विंग के तकनीकी कर्मचारियों को वेतन चतुर्थ  कर्मचारियों के बराबर मिल रहा है।  उन्होनें कहा कि चालक कम पंप अपरेटरो को  विगत वर्ष नए खुले सब स्टेशनों व फायर पोस्टों में रेगूलर नियुक्तियां नही दी जा रहीं है।

    उन्होनें सरकार से इन स्टेशनों पर फायर ब्रिगेड के चालकों की नियमत नियुक्तियां करने की गुहार लगाई है। साथ ही तमाम रिक्त पदों को भरने की मांग भी की है । उन्होनें कहा कि यूनियन जल्द ही विभिन्न मामलों को सरकार के समक्ष उठाएगी। ताकि अब कर्मचारियों की वेतन विसंगति  समेत तमाम मसलो को  जल्द सुलझाया जा सके।

  • विकास कार्यों से संबंधित वन मंजूरी के कार्यों को शीघ्र निपटाएं – उपायुक्त 

    विकास कार्यों से संबंधित वन मंजूरी के कार्यों को शीघ्र निपटाएं – उपायुक्त 

    ऊना/ सुशील पंडित : वन मंजूरी से संबंधित विभिन्न विकास कार्यों के लंबित मामलों के विषय में जिला मुख्यालय ऊना में बैठक का आयोजन किया गया। उपायुक्त ऊना राघव शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में लोक निर्माण विभाग, जल शक्ति विभाग, विद्युत विभाग सहित ऊना जिला के विभिन्न क्षेत्रों में वन मंजूरी के लिए लंबित विकास कार्यों की प्रगति बारे विस्तृत चर्चा की गई।
    बैठक में वन उपभोक्ता अधिनियम से संबंधित 11 तथा वन अधिकार अधिनियम से संबंधित 6 मामलों पर विस्तृत चर्चा की गई। उपायुक्त ने बैठक में संबंधित सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे वन मंजूरी से संबंधित सभी मामलों को हल करवाने में सभी आवश्यक कदम उठाएं ताकि यथाशीघ्र विकास कार्यों का लाभ क्षेत्रवासियों को मिल सके। 
    बैठक में उद्योग विभाग के  संयुक्त निदेशक अंशुल धीमान, डीएफओ ऊना सुशील राणा, जल शक्ति विभाग के अधिशाषी अभियंता प्रवीण कुमार, विद्युत विभाग के अधिशाषी अभियंता मेहर सिंह व अमनद्वीप सिंह, एसडीओ लोक निर्माण विभाग हरगोविंद कौशल तथा एसडीओ जल शक्ति विभाग नीरज कुमार सहित अन्य विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।