Blog

  • जालंधरः विवादों में आया यह पैट्रोल पंप, तेल में पानी मिलाने के लगे आरोप, देखें वीडियो

    जालंधरः विवादों में आया यह पैट्रोल पंप, तेल में पानी मिलाने के लगे आरोप, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: महानगर के ग़ाज़ी गुल्ला अंडर ब्रिज के पास स्थित पेट्रोल पंप विवादों में घिर गया है। दरअसल उक्त पैट्रोल पंप को लेरक युवक ने आरोप लगाते हुए कहा कि वह सुबह पैट्रोल डलवाने के लिए आया था और जब वह अपनी मोटरसाइकल में पेट्रोल डालकर वहां से गया तो कुछ दूरी पर उसकी मोटरसाइकिल बंद हो गई। युवक ने कहा कि उसने जब मोटरसाइकिल मकैनिक को चेक करवाई तो वह हैरान रह गया। 

    पीड़ित का आरोप है कि मोटरसाइकिल की टंकी में पैट्रोल निकालने के दौरान उसमें पानी निकला। जिसके बाद उसने पेट्रोल पंप पर जाकर हंगामा किया। वहीं दूसरी तरफ़ पैंट्रोल पंप के मैनेजर ने कहा कि उनकी कोई गलती नहीं है। उनके कर्मियों द्वारा पेट्रोल बिल्कुल सही डाला गया था मैनेजर ने कहा कि हो सकता है कि यह उक्त युवक की शरारत हो। वहीं दूसरी ओर  पीड़ित युवक ने इस मामले को लेकर पुलिस को सूचना दी। घटना की सूचना मिलते ही एसआई हरभजन सिंह मौके पर पहुंचे और उन्होंने  मामले की जाँच शुरू कर दी है। एसआई हरभजन सिंह ने कहा कि जांच के दौरान जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर बनती कार्रवाई की जाएगी

  • बेटी को कंधे पर बैठाकर जा रहे युवक को बाइक सवारों ने मारी गोली, देखें वीडियो 

    बेटी को कंधे पर बैठाकर जा रहे युवक को बाइक सवारों ने मारी गोली, देखें वीडियो 

    शाहजहांपुरः चौक कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बाबूजई में रविवार शाम को सरेराह बाइक सवार दो युवकों ने शुएब उर्फ शब्बू (28) की कनपटी में गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। जहां से उसे बरेली रेफर कर दिया। उसकी हालत चिंताजनक है। सूचना पर एसपी अशोक कुमार मीणा, एसपी सिटी सुधीर जायसवाल ने पुलिस बल के साथ मौका-मुआयना किया है।

    शुएब करीब 15 साल पहले अमृतसर (पंजाब) में जाकर रहने लगा था। वहां उसके पिता नफीस अहमद की मोबाइल की दुकान है। शुएब के दादा का इंतकाल होने के चलते शनिवार की सुबह अपने परिवार के साथ घर आया था। रविवार की शाम करीब साढ़े सात बजे वह अपनी पत्नी व बेटी के साथ रिश्तेदारी से घर लौट रहा था। मकान से चंद कदम की दूरी पर सामने से आए बाइक सवार दो युवकों ने शुएब को गोली मार दी। गोली उसकी कनपटी पर लगी और वह मौके पर गिर पड़ा। फायर की आवाज सुनकर आसपास के लोग निकल आए। उन्हें खून से लथपथ शुएब पड़ा मिला। 

    तुरंत ही घायल को राजकीय मेडिकल कॉलेज ले गया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उसे बरेली रेफर कर दिया गया। सूचना पर एसपी अशोक मीणा समेत अन्य अधिकारियों ने घटनास्थल का मुआयना किया। उन्होंने घायल के परिजन से पूछताछ भी की है। बाइक पर दो युवक सवार थे। गोली मारने वाला सफेद शर्ट पहने था। वह बाइक चालक के पीछे वाली सीट पर बैठा था। प्रत्यक्षदर्शी रफीक के अनुसार, वह ई-रिक्शा लेकर गली में खड़ा था। शुएब अपनी बेटी के साथ आ रहा था। तभी सफेद शर्ट पहने युवक ने गाेली मारी और भाग गए। उसने तुरंत उसकी बेटी को संभाला और परिजन के सुपुर्द किया।

    सूचना के बाद चौक कोतवाली पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला है। पुलिस ने कई कैमरों से फुटेज प्राप्त की है। फोरेंसिक टीम ने भी नमूने लिए हैं। बताते हैं कि कैमरे से अहम सुराग हाथ लगे हैं। पुलिस ने घटनास्थल का मौका-मुआयना किया। एसपी ने घायल के परिजनों से पूछताछ की। परिवार वालों ने किसी भी रंजिश होने से इन्कार कर दिया। परिजनों के अनुसार, शुएब लंबे समय से पंजाब में रहता था। उसकी यहां पर रंजिश नहीं है। वहीं पुलिस ने कई एंगिल पर अपनी जांच को शुरू कर दिया है।एसपी अशोक मीणा ने कहा कि सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चार टीमों का गठन किया गया। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • बड़ी राहत : कल से 50 रुपए किलो के भाव पर बेचा जाएगा टमाटर

    बड़ी राहत : कल से 50 रुपए किलो के भाव पर बेचा जाएगा टमाटर

    नई दिल्ली : नेपाल से आयातित करीब 5 टन टमाटर अभी रास्ते में है और उत्तर प्रदेश में इसकी बिक्री वीरवार को 50 रुपये प्रति किलोग्राम के रियायती भाव पर की जाएगी। भारतीय राष्ट्रीय उपभोक्ता सहकारी संघ मर्यादित ने बुधवार को यह जानकारी दी। एनसीसीएफ ने नेपाल से 10 टन टमाटर के आयात का अनुबंध किया है। एनसीसीएफ आयात के साथ-साथ केंद्र सरकार की ओर से टमाटर की घरेलू खरीद भी कर रही है और उपभोक्ताओं को इसकी बिक्री रियायती दर पर कर रही है।

    उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय के निर्देश के बाद एनसीसीएफ खुदरा स्तर पर ‘हस्तक्षेप’ कर रही है। एनसीसीएफ की प्रबंध निदेशक एनीस जोसेफ चंद्रा ने कहा, ‘‘हमने नेपाल से 10 टन टमाटर आयात का अनुबंध किया है। इसमें से 3-4 टन मंगलवार को उत्तर प्रदेश में वितरित किया गया। लगभग 5 टन पारगमन में है और इसकी बिक्री वीरवार को उत्तर प्रदेश में की जाएगी।”उन्होंने कहा कि टमाटर जल्दी खराब हो जाता है। इस वजह से देश के अन्य हिस्सों में इसकी बिक्री नहीं की जा सकती है।

    उत्तर प्रदेश में आयातित और स्थानीय रूप से खरीदे गए टमाटर दोनों को खुदरा दुकानों के साथ-साथ चुनिंदा स्थानों पर मोबाइल वैन के माध्यम से बेचा जा रहा है। उन्होंने कहा कि दिल्ली-एनसीआर और राजस्थान में देश के प्रमुख उत्पादक राज्यों से खरीदा गया टमाटर 50 रुपये प्रति किलोग्राम की रियायती दर पर बेचा जा रहा है।

  • बड़े बदलाव की तैयारीः बीजेपी में जल्द बदले जाएंगे 30 से ज्‍यादा जिलाध्‍यक्ष

    बड़े बदलाव की तैयारीः बीजेपी में जल्द बदले जाएंगे 30 से ज्‍यादा जिलाध्‍यक्ष

    उत्तर प्रदेशः यूपी बीजेपी संगठन में जल्‍द ही बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। कहा जा रहा है कि 30 से ज्‍यादा जिलाध्‍यक्ष बदले जा सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार नए पदाधिकारियों की लिस्‍ट तैयार है। जल्‍द ही इस पर हाईकमान की मुहर लग सकती है। अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी में संगठन की मजबूती की कवायद चल रही है।

    जातीय सहित अन्‍य सभी समीकरणों को दुरुस्‍त किया जा रहा है। इसी के मद्देनज़र पिछले काफी समय से संगठन में बदलाव की चर्चा चल रही है। अब पार्टी में इसकी कवायद शुरू हो गई है। बताया जा रहा है कि सूची लगभग तैयार है। बस इस पर अंतिम निर्णय लिया जाना बाकी रह गया है। एक तरफ संगठन में बदलाव की सुगबुगाहट है तो दूसरी ओर योगी कैबिनेट में भी फेरबदल की चर्चा चल पड़ी है।

    माना जा रहा है कि घोसी उपचुनाव के बाद योगी मंत्रिमंडल में कुछ नई एंट्री हो सकती है। हाल में शामिल हुए ओमप्रकाश राजभर और भाजपा में शामिल हुए दारा सिंह चौहान को मंत्री बनाया जा सकता है। लेकिन इसके पहले घोसी उपचुनाव में उनकी अग्निपरीक्षा होनी है। विभिन्‍न बोर्डों और आयोगों में भी नियुक्ति की प्रक्रिया घोसी उपचुनाव के बाद पूरी किए जाने की सम्‍भावना है।

    सूत्रों का कहना है कि हाल में पार्टी की ओर से जिलाध्‍यक्षों के कामकाज का लेखाजोखा लिया गया था। निकाय चुनावों में विभिन्‍न जिलों में पदाधिकारियों की भूमिका की समीक्षा भी की गई थी। अब परफार्मेंस के आधार पर बदलाव की तैयारी है। बदलाव के जरिए जातीय समीकरणों को भी साधने की कोशिश है। जल्‍द ही पार्टी की ये कवायद बदलावों की शक्ल में सामने नज़र आएगी।

  • पंजाबः बाढ़ से प्रभावित लोगों के लिए डेरा राधा स्वामी ने CM राहत कोष में दिए 2 करोड़ रुपए 

    पंजाबः बाढ़ से प्रभावित लोगों के लिए डेरा राधा स्वामी ने CM राहत कोष में दिए 2 करोड़ रुपए 

    चंडीगढ़ : पंजाब में बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद के लिए लोग लगातार आगे आ रहे हैं। आज राधा स्वामी सत्संग ब्यास ने सीएम राहत कोष में 2 करोड़ रुपये का दान दिया। मानवता की सेवा में सहयोग देने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। लोगों की मदद से हम लगातार आगे बढ़ रहे हैं और सरकार बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद के लिए प्रतिबद्ध है।

  • बड़ी खबरः पेट्रोल की आई किल्लत, सिर्फ एंबुलेंस और दमकल वाहनों को ही एमर्जेंसी में मिलेगा तेल

    बड़ी खबरः पेट्रोल की आई किल्लत, सिर्फ एंबुलेंस और दमकल वाहनों को ही एमर्जेंसी में मिलेगा तेल

    कुल्लूः जिला कुल्लू के पेट्रोल पंप में आम जनता को पेट्रोल नहीं मिल पा रहा है। जिस कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना यहां पर करना पड़ रहा है। पंप संचालकों ने अपने पेट्रोल पंप के बाहर रस्सी लगाकर बंद कर रखा है, ताकि कोई भी वाहन चालक पेट्रोल पंप के अंदर न आ सके। प्रशासन द्वारा भी पेट्रोल पंप संचालकों को निर्देश दिए गए हैं कि जिनके पास अढ़ाई से 3000 लीटर तक की कैपेसिटी है, वह केवल एमर्जेंसी के दौरान ही एसडीएम की अनुमति पर एंबुलेंस व दमकल गाडिय़ों को पेट्रोल दें।

    बता दें कि इससे पहले जुलाई में भी हिमाचल में आई आफत की बारिश ने राज्य को परेशानियों में ला खड़ा किया था। कुल्लू में भारी बारिश से आई आफत के बाद अब पेट्रोल और रसोई गैस की दिक्कत पैदा हो गई थी। दरअसल 4 दिन से मार्ग अवरुद्ध होने के चलते गाड़ियों का आवागमन नहीं हो पा रहा था, जिसके चलते कुल्लू की आम जनता बेहाल हो गई। पेट्रोल पंप की ओर से अब छोटी और बड़ी गाड़ियों पर फ्यूल की लिमिट तय कर दी गई थी, जिससे ज्यादा अब एक बार में लोग पेट्रोल या डीजल नहीं डलवाने का ऐलान किया गया था।

  • देखते ही देखते चंद सैकंड में मकान गिरकर हुआ खाक, देखें वीडियो

    देखते ही देखते चंद सैकंड में मकान गिरकर हुआ खाक, देखें वीडियो

    मंडीः  हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के कारण जगह-जगह लैंडस्लाइड, चट्टानें खिसकने, बादल फटने व बाढ़ जैसे हालात से लोग अपने घरों से बाहर निकलने में भी करता रहे हैं। इस बीच पहाड़ों पर आज कुछ एक स्थानों पर हल्की धूप निकल आई है। IMD शिमला के मौसम विज्ञानी बूई लाल ने बताया कि आज 8 जिलों चंबा, मंडी, शिमला, बिलासपुर, सोलन, सिरमौर और कांगड़ा के कुछ एक क्षेत्रों में बारिश हो सकती है। कल से मानसून कमजोर पड़ने का पूर्वानुमान है। वहीं मंडी के सरकाघाट में ताश के पत्तों की तरह मकान गिरने का मामला सामने आया है। इस घटना की वीडियो भी सामने आई है। जिसमें देखा जा सकता है कि कैसे भरभराकर मकान कुछ सैकेंड में ढह गया। 

    वहीं दसूरी ओर प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्लाटर हाउस मैनेजर सोनू और वर्कर राजू कैश लेने जैसे ही इसके भीतर गए, उसके चंद सेकेंड के भीतर स्लाटर हाउस सहित पांच-छह मकान भी ताश के पत्तों की तरह ढह कर नाले में गिरे। DC शिमला आदित्य नेगी ने बताया कि जो मकान गिरे हैं, उन्हें एहतियातन पहले ही खाली करवा दिया गया था। मौके पर चार-पांच और घरों को भी खतरा पैदा हो गया है। यहां से 15 परिवारों के लगभग 300 लोग अंबेडकर भवन में शिफ्ट किए गए हैं।

    पिछले तीन दिनों में 55 लोगों की भारी बारिश, लैंडस्लाइड व बादल फटने से जुड़ी घटनाओं में मौत हो चुकी है। 950 से ज्यादा सड़कें जगह-जगह बंद पड़ी हैं। इससे 2100 से ज्यादा रूटों पर परिवहन सेवाएं बाधित हुई हैं। लोगों का एक से दूसरे स्थान पर आना जाना मुश्किल हो गया है।

    चंडीगढ़-मनाली, शिमला-धर्मशाला, पांवटा-शिलाई और मंडी नेशनल हाईवे भी जगह-जगह लैंडस्लाइड से बंद पड़े है। कुछ एक स्थानों पर हाईवे जरूर बहाल कर दिए गए। मगर पूरे हाईवे पर बार-बार भूस्खलन हो रहा है। चंडीगढ़-मनाली फोरलेन पांच दिन से बंद है। हालांकि आज सुबह वाया कटौला होते हुए छोटे वाहनों की आवाजाही बहाल कर दी गई है।

  • बांके बिहारी मंदिर के पास 2 मंजिला मकान का ऊपरी हिस्सा गिरा, 5 की मौत, देखें CCTV

    बांके बिहारी मंदिर के पास 2 मंजिला मकान का ऊपरी हिस्सा गिरा, 5 की मौत, देखें CCTV

    मथुराः उत्तर प्रदेश के मथुरा में बांके बिहारी मंदिर के पास दो मंजिल मकान का बड़ा हिस्सा गिर गया। मलबे में 11 श्रद्धालु दब गए। इसमें से 5 श्रद्धालुओं की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल 6 श्रद्धालुओं को अलग-अलग अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि बांके बिहारी मंदिर के पास स्थित दो मंजिला मकान का ऊपरी हिस्सा काफी जर्जर हो गया था। यहां बंदर लड़ रहे थे। तभी मकान का ऊपरी हिस्सा भरभराकर गिर गया, जिससे नीचे से गुजर रहे 11 श्रद्धालु दब गए। 

    मौके पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू कर कर घायलों को अस्पताल भेजा। ​​​​​​हादसा वृंदावन कोतवाली क्षेत्र में बांके बिहारी मंदिर से महज 100 मीटर दूर स्थित स्नेह बिहारी जी मंदिर के पास हुआ। यहां पर दोसायत मोहल्ले में विष्णु शर्मा पुराना दो मंजिला मकान है। इसी का ऊपरी हिस्सा श्रद्धालुओं पर गिरा है। हादसा करीब शाम साढ़े 5 बजे हुआ। मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि जिस समय हादसा हुआ, उस समय गली में लगभग 60 श्रद्धालु मंदिर की ओर जा रहे थे। तभी एक कार गली में आ गई। 

    जिससे भीड़ रुक गई। इसी दौरान मकान का ऊपरी हिस्सा गिर गया। रास्ते से निकल रहे श्रद्धालु मलबे में दब गए। हादसा देख मौके पर चीख पुकार मच गई। आसपास के लोग भागकर पहुंचे। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। मलबे में दबे लोगों को रेस्क्यू करके बाहर निकाला गया। उन्हें तत्काल एंबुलेंस की मदद से सौ शैय्या अस्पताल पहुंचाया गया।

  • पंजाब: चाइना डोर की चपेट में आया युवक, गले पर लगे 60 टांके

    पंजाब: चाइना डोर की चपेट में आया युवक, गले पर लगे 60 टांके

    लुधियाना : प्रशासन द्वारा चाइना डोर पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाया गया है, लेकिन इसके बावजूद चाइना डोर अभी भी बिक रही है। जिसके कारण अभी भी हादसे के मामले सामने आ रहे है। वहीं ताजा मामला पखोवाल रोड स्मार्ट सिटी नजदीक अब्दुल्लापुर बस्ती से सामने आया है। जहां राजेश सिंगला चाइना डोर से हादसे का शिकार हो गए। उन्होंने बताया कि वह मंदिर जा रहे थे, तभी चाइना डोर ने उनका गला कट गया। उन्हें तुरंत गुरु तेग बहादुर साहिब अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें बचाने की कोशिश की। 


    इस दौरान डॉक्टरों ने इलाज करने के बाद कहा कि उनका पुनर्जन्म हुआ है, उनकी गर्दन पर 60 टांके लगे थे, डॉक्टर ने कहा कि अगर 2 मिमी। भले ही दरवाजा अंदर चला गया हो। मर ही जाता, डॉक्टरों ने बड़ी मुश्किल से उसकी जान बचाई है। राजेश सिंगला अपने परिवार में इकलौते हैं, उनका बेटा एक विशेष बच्चा है, उनकी पत्नी की कुछ महीने पहले मृत्यु हो गई थी। राजेश सिंगला ने कहा है कि इस पर रोक लगनी चाहिए।

  • चांद के और नज़दीक पहुंचा chandrayaan-3, जल्द होगी लैंडिंग..

    चांद के और नज़दीक पहुंचा chandrayaan-3, जल्द होगी लैंडिंग..

    नई दिल्ली : भारत के महत्वाकांक्षी तीसरे चंद्रमा मिशन के अंतरिक्ष यान चंद्रयान-3 ने बुधवार को चंद्रमा की कक्षा में 5वें और अंतिम चरण को सफलतापूर्वक पूरा किया। जिससे यह चंद्रमा की सतह के और भी करीब आ गया। इसरो ने कहा, इसके साथ ही, अंतरिक्ष यान ने चंद्र-संबंधित अपने युद्धाभ्यास को पूरा कर लिया है और अब यह प्रणोदन मॉड्यूल और लैंडर मॉड्यूल को अलग करने की तैयारी करेगा। 

    चंद्रयान-3 को 153 किमी x 163 किमी की कक्षा में स्थापित कर दिया है, जैसा कि इरादा था। इसके साथ, चंद्र सीमा पर युद्धाभ्यास पूरा हो गया है। अब प्रोपल्शन मॉड्यूल और लैंडर के रूप में तैयारी का समय है national space agency ने ट्वीट किया, मॉड्यूल उनकी अलग-अलग यात्राओं के लिए तैयार है।