Blog

  • Punjab News: चलती कार में लगी आग, मचा हड़कंप, देखें वीडियो

    Punjab News: चलती कार में लगी आग, मचा हड़कंप, देखें वीडियो

    लुधियानाः जिले के दोराहा मार्ग पर नहर पुल गुरथली के पास चलती कार में आग लगने की घटना सामने आई है। जहां चलती कार में आग लग गई। घटना के दौरान गनीमत यह रही कि हादसे के दौरान कार चालक बाल-बाल बच गया। घटना के दौरान कार चालक सहित आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। मिली जानकारी के अनुसार मोहाली के एक वकील की चलती कार में अचानक आग लग गई, लेकिन उनकी सूझबूझ से कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। मामले की जानकारी देते हुए मोहाली निवासी एडवोकेट मनिंदर सिंह बताया कि वह मोगा से वापस घर लौट रहा था।

    इस दौरान जब वह नहर पुल के पास पहुंचा तो नहर पुल से उतरते समय उनकी कार के इंजन से अजीब आवाज आने लगी। जिसके बाद उन्होंने तुरंत गाड़ी रोक दी और जैसे ही वह कार से बाहर निकला तो अचानक गाड़ी में आग लग गई। जिसके बाद पास में ही स्थित पेट्रोल पंप के कर्मियों ने अग्निशामक यंत्र से आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस के एसएचओ राव वरिंदर सिंह मौके पर पहुंचे।

    मामले की जानकारी देते हुए थाना प्रभारी ने कहा कि गाड़ी को आग लगने की सूचना मिली थी, जिसके बाद घटना स्थल पर स्थित एक पेट्रोल पंप से अग्निशामक यंत्र लाकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया। इस दौरान कुछ ही देर में फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस और दमकल विभाग की त्वरित कार्रवाई से स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि कार में पहले तकनीकी खराबी आई और उसके बाद आग लगी। एडवोकेट की सूझबूझ और स्थानीय लोगों की मदद से किसी बड़ी दुर्घटना से बचाव हो गया।

     

     

  • सड़क हादसे में व्यक्ति की मौत, चालक पर मामला दर्ज

    सड़क हादसे में व्यक्ति की मौत, चालक पर मामला दर्ज

    ऊना/सुशील पंडित: जिले में सड़क हादसे रुकने का नाम नहीं ले रहे। अब बुधवार को सड़क दुर्घटना में गगरेट के थप्पलां पावड़ा बड़ोह रोड पर एक व्यक्ति की मौत हो गई। यह हादसा बुधवार को हुआ जब एक टैम्पो गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गिर गई और उसके चालक के साथी सलीम मोहम्मद पर ही चढ़ गई।

    पुलिस ने बताया कि यह हादसा गाड़ी चालक की लापरवाही और तेजरफ्तारी के कारण हुआ। गाड़ी में सवार बाबू राम पुत्र सम्बर गौतम ने अपनी शिकायत में दर्ज करवाया कि वह और सलीम मोहम्मद जालंधर फैक्टरी के गोदाम से प्लाई लोड करवाने के बाद इसी टैम्पो में सवार होकर जालंधर से कलोहा के लिए आ रहे थे। तभी गाड़ी के चालक रजनीश ठाकुर की लापरवाही से गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। गाड़ी का अगला शीशा टूट गया और कंडक्टर साइड पर बैठा सलीम मोहम्मद गाड़ी के बाहर गिर गया। गिरने के साथ ही गाड़ी के नीचे कुचला गया। जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में  आरोपी ड्राइवर के विरुद्ध मामला दर्ज किया है और मामले की जांच की जा रही है। यह हादसा सड़क सुरक्षा की महत्ता को एक बार फिर से उजागर करता है और लोगों को सड़क पर सावधानी बरतने की आवश्यकता को याद दिलाता है।

  • पशु चिकित्सालय ललड़ी की बड़ी उपलब्धि

    पशु चिकित्सालय ललड़ी की बड़ी उपलब्धि

    7 किलोग्राम के जटिल मूत्रमार्गीय ट्यूमर का ऑपरेशन कर पशु को दिया नया जीवन

    ऊना/सुशील पंडित: ऊना जिले के पशु चिकित्सालय ललड़ी ने पशु चिकित्सा के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। अस्पताल के डॉक्टरों की कुशल टीम ने 7 किलोग्राम के जटिल मूत्रमार्गीय ट्यूमर का सफल ऑपरेशन कर पशु को नया जीवन दिया। इस जटिल ऑपरेशन को डॉ. मनोज शर्मा और डॉ. अनूप रुथवाल की टीम ने सफलतापूर्वक अंजाम दिया।
    पशु स्वास्थ्य एवं प्रजनन विभाग, ऊना के उप निदेशक डॉ. विनय कुमार शर्मा ने इस उपलब्धि पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि पशु चिकित्सालय ललड़ी अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाओं के लिए ऊना, कांगड़ा, हमीरपुर, बिलासपुर और पंजाब के कई हिस्सों के पशुपालकों के लिए एक प्रमुख केंद्र बन चुका है। यहां विश्वस्तरीय तकनीकों और उपकरणों का उपयोग कर जटिल सर्जरी और अन्य उपचार किए जा रहे हैं।

    आधुनिक सुविधाओं से लैस है अस्पताल

    पशु चिकित्सालय के वेटनरी ऑफिसर डॉ. मनोज शर्मा ने बताया कि अस्पताल में ट्यूमर के अलावा कैंसर, बांझपन और गर्भनिरोधक जैसे ऑपरेशन फॉरेन तकनीक से किए जाते हैं। विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम में उनके साथ डॉ. अनूप रुथवाल (वेटरनरी गायनोकोलॉजिस्ट), डॉ. नेहा चौहान (वेटरनरी मेडिसिन विशेषज्ञ) और डॉ. मोनिका ठाकुर (वेटरनरी पैथोलॉजिस्ट) शामिल हैं। यहां इलास्टोग्राफी और ईको कार्डियोग्राफी की सुविधा भी है, जिससे दिल की बीमारियों का इलाज भी आधुनिक विधियों से किया जाता है। नरम ऊतक सर्जरी, आंख-कान-दांत, आर्थोपेडिक सर्जरी, वक्ष शल्य चिकित्सा और कठिन प्रसव का इलाज भी यहां किया जाता है। अस्पताल में खून की जांच, क्लिनिकल बायोकेमिस्ट्री और अन्य प्रयोगशाला परीक्षण की सुविधाएं भी उपलब्ध हैं।

    चिकित्सीय सेवाओं में किया जाता है यूरोपीय मानकों का पालन

    डॉ. शर्मा ने बताया कि यहां ऑर्थोपेडिक सर्जरी, सॉफ्ट टिशू सर्जरी, हृदय सर्जरी, ट्यूमर सर्जरी और जन्म नियंत्रण सर्जरी जैसी जटिल प्रक्रियाएं भी सफलता से की जा रही हैं। यूरोपीय मानकों के अनुसार इनहेलेशन एनेस्थीसिया, ऐसप्टिक प्रक्रियाओं और सर्जरी के दौरान मल्टीपैरामीटर मॉनिटरिंग का उपयोग यहां की सर्जरी को सुरक्षित और प्रभावी बनाता है।
    इसके अलावा अस्पताल से जुड़ी मोबाइल वेटरनरी वैन के जरिए भी क्षेत्र में पशुओं की चिकित्सा सेवा प्रदान कर रही है। इसके लिए लोग टोल फ्री नंबर 1962 पर कॉल कर सकते हैं।

    उल्लेखनीय है कि उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के प्रयासों से पशु चिकित्सालय ललड़ी का निर्माण करीब 2 कनाल भूमि पर 2 करोड़ रुपये की लागत से किया गया है। इसमें आधुनिक सेवाएं पशुपालकों के घर द्वार पर उपलब्ध हो रही हैं। यह संभव हुआ है। यहां जटिल बीमारियों का इलाज, कठिन सर्जरी के साथ-साथ पशुओं के प्रजनन और पोषण के बारे में भी पशुपालकों को सलाह दी जाती है। अपनी विशेषज्ञ सेवाओं, आधुनिक सुविधाओं और उपकरणों के चलते यह अस्पताल न केवल हिमाचल प्रदेश बल्कि पंजाब के भी कई जिलों के पशुपालकों के लिए एक महत्वपूर्ण संस्थान बन चुका है।

  • Punjab News: गुजरां वाला के बाहर से एक्टिवा लेकर चोर फरार

    Punjab News: गुजरां वाला के बाहर से एक्टिवा लेकर चोर फरार

    फिरोजपुरः जिले में आए दिन चोरी की घटनाएं सामने आ रही है। वहीं ताजा मामला मीट गुजरां वाला के बाहर से सामने आया है। जहां मुक्तसर रोड़ पर स्थित दुकान के बाहर खड़ी एक्टिवा लेकर चोर फरार हो गया। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में सफेद रंग की जैकेट में आया युवक एक्टिवा लेकर फरार हो गया। हालांकि सीसीटीवी फुटेज में उसका चेहरा साफ दिखाई दे रहा है।

    इस घटना की जानकारी देत हुए आर्दश नगर के रहने वाले रमेश कुमार पुत्र फकीर चंद ने बताया कि वह 4 जी एक्टिवा मॉडल नंबर 2017, गाड़ी नंबर पीबी 05 एजी 1964 लेकर मुक्तसर रोड़ के पास गुजरां वाला मीट की दुकान के बाहर खड़ी की थी।

    इस दौरान जब काम से वापिस आया तो देखा वहां से उसकी एक्टिवा गायब थी। जिसके बाद आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो अज्ञात व्यक्ति एक्टिवा लेकर जाता हुआ दिखाई दिया। पीड़ित ने घटना की सूचना थाना गुरु हरसहाये पुलिस को दे दी है। वहीं पुलिस ने पीड़ित के बयान दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने कहा कि जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • Jalandhar News: पेट्रोल कर्मियों से लूट के मामले में 5 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Jalandhar News: पेट्रोल कर्मियों से लूट के मामले में 5 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    11वीं कक्षा के 2 छात्रों सहित पेट्रोल पंप का कर्मी शामिल

    2 लाख की नगदी, बाइक सहित हथियार बरामद

    जालंधर, ENS: पुलिस ने क्राइम की वारदातों पर नकेल कसते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 2 लाख की नगदी, बाइक और हथियार बरामद किए है। मामले की जानकारी देते हुए ज्वाइंट कमिश्नर संदीप शर्मा ने कहा कि उनकी टीम द्वारा भोगपुर के नजदीक पेट्रोल पंप और दूसरी एसएमवी कॉलेज के पास लूट की घटनाओं की जांच कर रही थी। पुलिस अधिकारी ने कहाकि आदमपुर पुलिस स्टेशन में 2 एफआईआर नंबर 8 तिथि 15.01.2025 धारा 304(2) बीएनएस और 25 आर्मस एक्ट अधीन और एफआईआर नंबर 05 तिथि 16.01.2025 धारा 309(4), 109(2) तहत 3(5) BNS, और 25/27-54-59 के तहत आर्म एक्ट थाना में दर्ज की गई है। इस दौरान खुफिया सूत्रों का उपयोग करते हुए एक संयुक्त अभियान के दौरान 3 युवकों मनप्रीत सिंह उर्फ ​​मन्नी, नीतीश महे उर्फ ​​नीति और विवेक को फ्लोरेंस होटल, शिमला, हिमाचल प्रदेश से गिरफ्तार किया गया, जिनमें से विवेक नामक युवक भी शामिल था जो कि नाबालिग है। आरोपियों में से 11वीं कक्षा के 2 छात्र और पेट्रोल पंप का कर्मी भी शामिल है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ के बाद इस मामले में शामिल नवाब सिंह और सुरेश बाजपेई को भी गिरफ्तार कर लिया है और उनके पास से 10 हजार रुपये की नकदी भी बरामद की गई। आरोपियों के कब्जे से चोरी की 2 लाख की नगदी सहित घटना में प्रयुक्त अज्ञात मोटरसाइकिल व हथियार बरामद कर लिए गए है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि आरोपियों के कब्जे से एक पिस्तौल, एक मैगजीन और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया है।
  • Jalandhar News: घर से 55 तोले गहने और 50 हजार की नगदी लेकर चोर फरार, देखें वीडियो

    Jalandhar News: घर से 55 तोले गहने और 50 हजार की नगदी लेकर चोर फरार, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: महानगर में आए दिन चोरों द्वारा घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है। वही किशनपुरा के साथ लगते न्यू लक्ष्मीपूरा में घर को चोरों ने निशाना बनाया। जहां चोर घर से भारी मात्रा में गहने और नगदी लेकर फरार हो गए। मामले की जानकारी देते हुए पीड़ित राज कुमार ने बताया कि वह गेटवाल की फैक्ट्री चलाते है। उन्होंने कहा कि पत्नी रिश्तेदारों के साथ माथा टेकने के लिए वृन्दावन गई हुई थी।

    जिसके चलते वह घर में अकेले थे। पीड़ित के अनुसार घर में अकेला होने के चलते वह घर की छत पर बने कमरों में नहीं गए, जहां पर उनका सारा कीमती सामान पड़ा हुआ था। पीड़ित ने बताया कि वह रोजाना नीचे से ही अपने काम के लिए चले जाते थे। बुधवार दोपहर को जब उनकी पत्नी वापस आई, जिसके बाद वह जब देर रात ऊपर कमरे में गए तो देखा कि स्टोर में पड़ी अलमारी के ताले टूटे हुए थे और अलमारी में से कैश व सोने के गहने गायब थे।

    पीड़ित ने बताया कि उनके घर में 55 तोले सोने के गहने और 50 हजार कैश था, जो घर से चोरी हो गया। घटना की सूचना पीड़ित परिवार ने पुलिस को दे दी है। घटना की सूचना मिलते मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित परिवार के बयान दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को ढूंढने के लिए इलाके के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे है, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • Jalandhar News: अवैध कब्जों को लेकर पुलिस ने लिया एक्शन, 13 को नोटिस जारी, देखें वीडियो

    Jalandhar News: अवैध कब्जों को लेकर पुलिस ने लिया एक्शन, 13 को नोटिस जारी, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: महागनर में नो टोलरेंस जोन के अधीन आते इलाके में ट्रैफिक पुलिस द्वारा आज कार्रवाई की जा रही है। जिसके चलते आज पीएनबी चौक से बस्ती अड्डे तक की गई। मामले की जानकारी देते हुए ट्रैफिक पुलिस इंस्पेक्टर रशमिंदर सिंह संधू ने कहा कि पुलिस कमिश्नर के आदेशों पर यह कार्रवाई की जा रही है। इस दौरान अवैध कब्जा करने वाले रेहड़ी चालकों को हटाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति अवैध कब्जे नहीं हटा रहा है उसे नोटिस दिया जा रहा है।

    जिसमें आज पहला नोटिस दिया गया, उसके बाद दूसरा नोटिस दिया जाएगा, फिर उक्त व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी। उन्होंने कहा कि इससे पहले 13 लोगों को नोटिस जारी किया जा चुका है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि यह मुहिम लगातार जारी रहेंगी। वहीं उनके द्वारा कार्रवाई किए जाने के बाद दोबारा से लोगों द्वारा अवैध कब्जे किए जाने को लेकर पुलिस अधिकारी ने कहा कि इस मामले को लेकर युवाओं को वीडियोग्राफी करने के लिए लगाया गया है।

    वीडियो सामने आने के बाद उक्त अवैध कब्जाधारियों को भी नोटिस जारी किया जाएगा। इस दौरान अवैध तरीके से खड़े वाहनों को लेकर कहा कि वह नगर निगम को चिट्ठी लिखकर सड़कों पर बनी सफेद लाइन और येलो लाइन की हिदायतों के बारे में पूछा जाएगा। जिसके बाद अवैध पार्किंग में खड़े वाहन चालकों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

  • पुल के पास मिला व्यक्ति का शव, जानवरों ने नोंचा, देखें वीडियो

    पुल के पास मिला व्यक्ति का शव, जानवरों ने नोंचा, देखें वीडियो

    पिंजौरः यहां के अमरावती कॉलोनी के समीप गांव ढालोवाल और गांव रायपुर के बीच स्थित पुल के पास एक अज्ञात व्यक्ति की लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पिंजौर SHO रूपेश चौधरी ने बताया कि व्यक्ति, जो सुबह काम पर जा रहा था, ने लाश देखकर पुलिस को सूचना दी जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने आगामी जांच शुरू कर दी है।

    जानकारी मुताबिक, गांव ढालोवाल और गांव रायपुर के बीच अमरावती कॉलोनी के समीप एक व्यक्ति काम पर जा रहा था कि उसने अचानक पुल के पास व्यक्ति का शव पड़ा हुआ देखा जिसके बाद आनन-फानन में उसने इसकी जानकारी पुलिस को दी। घटना की जानकारी मिलने पर फॉरेंसिक टीम और क्राइम ब्रांच की टीम भी मौके पर पहुंची और घटना स्थल से सबूत जुटाए। पुलिस के अनुसार, मृतक की उम्र लगभग 40 से 45 वर्ष के बीच की है।

    प्रारंभिक जांच में यह मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। शव रातभर पुल के पास पड़ा रहा, जिसके चलते कुत्तों ने उसे क्षतिग्रस्त कर दिया। मृतक के शरीर का एक हाथ की कुछ उगलियां गायब पाई गई हैं। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इलाके में भी सूचना फैलाई गई है ताकि मृतक की पहचान की जा सके।

  • Punjab News: थाने में व्यक्ति ने निगली जहरीली वस्तु, पुलिस के फुले हाथ-पांव, देखें वीडियो

    Punjab News: थाने में व्यक्ति ने निगली जहरीली वस्तु, पुलिस के फुले हाथ-पांव, देखें वीडियो

    अमृतसरः जिले के महिला विंग थाने में उस समय पुलिस के हाथ-पांव फुल गए, जब थाने में किसी मामले को लेकर आए व्यक्ति ने जहरीली वस्तु निगल ली। इस घटना को लेकर व्यक्ति की सेहत बिगड़नी शुरू हो गई और उसे पुलिस प्रशासन द्वारा उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां व्यक्ति का उपचार चल रहा है। वहीं अस्पताल में पहुंचे पीड़ित व्यक्ति के परिजनों का कहना है कि उसे महिला द्वारा दी गई झूठी शिकायत के चलते फंसाया गया है।

    घायल व्यक्ति की पहलान हरजिंदर सिंह के रूप में हुई है। मनप्रीत कौर ने कहा कि उसके पति के खिलाफ महिला ने महिला विंग थाने में झूठी शिकायत दी गई। जिसके बाद आज जब उनके पति को थाने बुलाया गया तो उनके पति पर माफी मांगने का दबाव बनाया जा रहा था, जबकि पति हरजिंदर सिंह ने कहा कि मैंने कुछ भी गलत नहीं किया और मैं माफी नहीं मांगूंगा, जिसके बाद उन्होंने जहरीली वस्तु निगल ली। अस्पताल में पति की हालत नाजुक बताई जा रही है।

    दूसरी ओर, इस मामले में मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों से बात करने की कोशिश की गई तो उन्होंने बताया कि थाने की महिला विंग के एक व्यक्ति हरजिंदर सिंह ने कोई जहरीला पदार्थ खा लिया है। जिसके चलते उनकी तबीयत बिगड़ गई है और उन्हें इलाज के लिए अमृतसर के सिविल अस्पताल लाया गया है। उन्होंने कहा कि हरजिंदर की सेहत के बारे में सिविल अस्पताल के डॉक्टर ही कुछ बता पाएंगे। जबकि उनकी टीम द्वारा मामले की जांच कर रही है।

  • Punjab News: राजू फिश कार्नर के संचालक पर नौजवानों ने किया तेजधार हथियार से हमला, हालत नाजुक, देखें वीडियो

    Punjab News: राजू फिश कार्नर के संचालक पर नौजवानों ने किया तेजधार हथियार से हमला, हालत नाजुक, देखें वीडियो

    लुधियनाः दुगरी रोड पर स्थित राजू फिश कार्नर के संचालक पर तेजधार हथियारों से नौजवानों द्वारा हमला किया गया। हालांकि इस घटना को 3 दिन हो गए है। बताया जा रहा हैकि संचालक का अस्पताल में उपचार चल रहा है और उसकी हालत काफी नाजुक है। परिजनों ने कहा कि घटना की रात थाना बसंत एवेन्यू में शिकायत दी गई, लेकिन कोई कार्रवाई ना होने कारण वहां पर धरना भी लगाया। परिजनों ने आरोप लगाए है कि 3 दिन बीत जाने के बावजूद अभी तक पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया है। घायल व्यक्ति की पहचान 39 वर्षीय गगनदीप सिंह के रूप में हुई है।

    गगन की पत्नी नवनीत ने कहा कि पति का चिकन कार्नर है, जिसे वह पार्टनर के साथ चलाते है। महिला ने कहा कि देर रात को पति को फोन किया तो वह कहने लगे कि वह पार्टनर के साथ खाना खाकर आते है, लेकिन काफी देर बाद ना आने पर दोबारा फोन किया तो पति ने कहा कि मेरे चोट लगी है और मुझे आकर ले जाए। जिसके बाद उसने पार्टनर को फोन किया तो पता चला कि पति पर नौजवानों ने हमला किया।

    महिला ने बताया कि दुकान को खोले अभी 3 माह हुए है। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसमें 15 से 20 नौजवानों द्वारा तेजधार हथियार से हमला करके बुरी तरह से घायल कर दिया गया। महिला ने कहाकि उनके पति की किसी के साथ कोई रंजिश नहीं है। पीड़ित महिला के अनुसार आज मेडिकल रिपोर्ट सामने आने के बाद डॉक्टर भी हैरान है। दरअसल, पीड़ित के काफी ज्यादा गहरी और गंभीर चोटे आई हुई है। उन्होंने कहा कि सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि नौजवानों द्वारा 15 से 20 मिनट तक लगातार तेजधार हथियार से हमला किया गया।

    रमन प्रीत सिंह ने कहा कि मेरे जीजा पर देर रात 12 बजे नौजवानों द्वारा हमला कर दिया। जिसके बाद पार्टनर गगनदीप को दीप अस्पताल में उपचार के लिए लेकर आए, जहां डॉक्टरों द्वारा गगनदीप की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के दौरान नौजवानों ने ना तो पार्टनर सन्नी पर हमला किया और ना ही दुकान के कर्मियों पर हमला किया। उन्होंने कहा कि नौजवानों के मुंह ढके हुए थे। उन्हें अभी तक यह भी नहीं पता कि हमलावारोंं ने किस वजह से उसके जीजा पर हमला किया है। परिवार ने उक्त आरोपियों को गिरफ्तार करने और इंसाफ की गुहार लगाई है।

    वहीं जांच अधिकारी ने कहा कि फ्लावर चौक पर मार्किट में अज्ञात हमलावारों द्वारा तेजधार हथियार से गगनदीप पर हमला किया गया है। जांच अधिकारी ने कहा कि गगनदीप अभी बयान देने की हालत में नहीं है। गगनदीप के अनफिट होने के कारण अभी बयान दर्ज नहीं किए जाए। जब गगन की हालात ठीक होंगी तो उसके बयान दर्ज करके आगे की कार्रवाई की जाएगी।